471001
नशे में युवक ने केन नदी में लगाई छलांग, तलाश जारी
Chhatarpur, Madhya Pradesh:बमीठा थाना क्षेत्र के तरपुर में एक युवक ने शराब के नशे में केन नदी से छलांग लगा दी। युवक का तेज बहाव में बहने के बाद अब तक कोई पता नहीं चल पाया है। मौके पर ड्यूटी कर रहे कोटवार ने घटना की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद बमीठा और मडला पुलिस ने युवक की तलाश के लिए सर्चिंग अभियान शुरू कर दिया है। पुलिस की टीमें नदी के विभिन्न हिस्सों में युवक की खोजबीन कर रही हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
jhula: ताजा अपडेट नहीं मिला
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
जींद से हाइड्रोजन ट्रेन की पहली झंडी; कल्याण उद्घाटन में बोले
Karnal, Haryana:करनाल जींद से हाइड्रोजन ट्रेन को मिली हरी झंडी, करनाल में विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण के साथ लाइव प्रसारण के जरिए लोगों ने देखा ऐतिहासिक पल, करनाल । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जींद में आयोजित हाइड्रोजन ट्रेन सहित अन्य परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम का शुक्रवार को पूरे हरियाणा के जिलों में लाइव प्रसारण किया गया। करनाल में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन डॉ. मंगलसेन सभागार में हुआ, जहां बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और नागरिकों ने कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा। इस अवसर पर हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने प्रधानमंत्री के संबोधन को सुना और हाइड्रोजन ट्रेन के शुभारंभ को भारतीय रेलवे के आधुनिकीकरण और हरित ऊर्जा की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने जींद में आयोजित लोकार्पण समारोह का लाइव प्रसारण देखा। मीडिया से बातचीत में कल्याण ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन की शुरुआत की है इसके अलावा उन्होंने आज करीब 15 हजार करोड रुपए की अन्य परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया है। हाइड्रोजन आधारित ट्रेनें पर्यावरण संरक्षण, प्रदूषण में कमी और आधुनिक परिवहन व्यवस्था को बढ़ावा देने की दिशा में मील का पत्थर साबित होंगी। इससे देश में स्वच्छ ऊर्जा आधारित परिवहन को नई गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि आज तकनीक व अन्य क्षेत्रों में भारत विश्व के टॉप 10 देश में शामिल है। भविष्य की तैयारी के लिए भारत हर कदम उठा रहा है। जिला स्तरीय कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन प्रधानमंत्री के संबोधन के साथ हुआ, जिसमें विकसित भारत के निर्माण और आधुनिक बुनियादी ढांचे को मजबूत करने पर जोर दिया गया। बाइट , हरविंद्र कल्याण , विधानसभा अध्यक्ष0
0
Report
स्वर्गीय नंद किशोर गोयन्का को श्रद्धांजलि: नेताओं ने जताया शोक
Chandigarh, Chandigarh:कई जानी-मानी हस्तियां ने स्वर्गीय श्री नंद किशोर गोयन्का जी को दी श्रद्धांजलि कांग्रेस नेता धर्मवीर गोयत, पूर्व विधायक रामनिवास घडेला और पूर्व विधायक प्रहलाद गिल्लाखेड़ा के साथ, इस सूची में जगदीश गोदारा (पूर्व सचिव, अनाज मंडी हिसार) और अनिल सिंगला (मगांली वाले, शहरी प्रधान, अग्रोहा धाम) शामिल हैं। इनके अलावा, निरंजन गर्ग, अंजनी खारिया (प्रधान, अग्रसेन भवन हिसार), पवन गर्ग (अनाज मंडी जिला प्रधान), राजा गुर्जर (वार्ड 1), सत्यपाल अग्रताल (अध्यक्ष, अग्रताल विकास संगठन), मांगेराम रावलवासिया (अध्यक्ष, हिसार अनाज मंडी), अजय गोयल (अनाज मंडी मंदिर प्रधान) तथा बजरंग असरावा (उप-प्रधान, अनाज मंडी) भी इस सूची का हिस्सा हैं। पवन गर्ग, पूर्व अध्यक्ष, हिसार अनाज मंडी मांगे राम, अध्यक्ष, हिसार अनाज मंडी सत्यपाल अग्रवाल, अध्यक्ष, अग्रवाल विकास संगठन धर्मबीर गोयत, कांग्रेस नेता राम निवास घोडेला, पूर्व विधायक प्रहलाद गिल्ला खेड़ा, पूर्व विधायक0
0
Report
Advertisement
अवैध झोलाछाप चिकित्सकों पर स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई, कई क्लीनिकों की जांच
Sikandra Rao, Uttar Pradesh:सिकंदराराऊ, हाथरस- अवैध रूप से संचालित झोलाछाप चिकित्सकों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने अभियान चलाकर कार्रवाई की। जिलाधिकारी के निर्देश पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सिकंदराराऊ के अधीक्षक डॉ. आर.के. वर्मा के नेतृत्व में गठित टीम ने ग्राम भटीकरा और कचौरा सहित विभिन्न क्षेत्रों में संचालित क्लीनिकों का निरीक्षण किया। अभियान के दौरान टीम ने संदिग्ध क्लीनिकों और चिकित्सा गतिविधियों की गहन जांच की। जांच में कई क्लीनिक बिना आवश्यक अनुमति एवं पंजीकरण के संचालित पाए गए। ऐसे क्लीनिक संचालकों को नोटिस जारी करते हुए निर्धारित समय सीमा के भीतर वैध अभिलेख एवं पंजीकरण संबंधी दस्तावेज प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। सीएचसी अधीक्षक डॉ. आर.के. वर्मा ने बताया कि शासन और जिलाधिकारी के निर्देशानुसार जिले में अवैध चिकित्सा कार्य करने वालों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि बिना अनुमति मरीजों का उपचार करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। दस्तावेजों की जांच के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। डॉ. वर्मा ने कहा कि आम जनता को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग समय-समय पर ऐसे अभियान संचालित कर अवैध चिकित्सा गतिविधियों पर अंकुश लगाने का कार्य कर रहा है। स्वास्थ्य विभाग की इस कार्रवाई से अवैध रूप से चिकित्सा कार्य करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।0
0
Report
सहारनपुर के 70 साल पुरानी मस्जिद से बेदखली, कोर्ट का फैसला
Noida, Uttar Pradesh:1-सहारनपुर जिला मुख्यालय पर बनी 70 साल पुरानी मस्जिद को नगर मजिस्ट्रेट कोर्ट ने किया बेदखल...इसपर बाईट Maulana Sufiyan Nizami0
0
Report
अलीगढ़ के मेले में नोट उड़ा कर अश्लील डांस, प्रशासन से कार्रवाई की मांग
Aligarh, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग अलीगढ़ अलीगढ़ के कस्बा खैर में चल रहे मेले में जमकर उड़ाई जा रही है नोटों की गड्डियां वैरायटी शो में डांस के नाम पर जमकर फूहड़ता परोसी जा रही है अश्लील डांस करने वाली युवतियों पर जमकर उड़ाए जा रहे हैं नोट, जिसकी एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर हो रही है जमकर वायरल अश्लील डांस पर नाचती युवतियां और उन पर रहीश जादे उड़ा रहे हैं नोटों की गड्डियां मेले के नाम पर खुलेआम अश्लीलता परोसने वाले इन आयोजकों को कैसे मिलती है सरकारी परमिशन अब देखना होगा कि प्रशासन या पुलिस अश्लीलता परोसने वाले आयोजकों पर क्या कार्रवाई करता है।0
0
Report
Advertisement
नाबालिग से सफाई करवाने का वीडियो वायरल, तहसील परिसर में हड़कंप मचा
Jaunpur, Uttar Pradesh:जौनपुर एसडीएम कोर्ट के बाहर नाबालिग से झाड़ू लगवाने का कथित वीडियो वायरल वीडियो वायरल होने के बाद तहसील परिसर में मचा हड़कंप अधिवक्ताओं ने जताया विरोध, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग सवाल: सफाईकर्मी होने के बावजूद नाबालिग से क्यों कराया गया सफाई कार्य? अधिवक्ताओं ने जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की उठाई मांग तहसीलदार अजीत कुमार बोले— नाबालिग से सफाई कराना गलत, दोषी मिलने पर होगी कार्रवाई वायरल वीडियो की सत्यता और जिम्मेदारी की जांच शुरू होने की बात कही गई केराकत तहसील का मामला0
0
Report
कोई खबर उपलब्ध नहीं है
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
जयपुर रेंज के एक साथ दबिश: मेवात गैंग और अवैध हथियारों पर बड़ा निशाना
Jaipur, Rajasthan:राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशों के बाद जयपुर पुलिस रेंज ने तड़के सुबह 4 बजे से अपराधियों के खिलाफ व्यापक एरिया डोमिनेशन अभियान शुरू किया। इस अभियान की मॉनिटरिंग स्वयं जयपुर पुलिस रेंज आईजी राहुल प्रकाश कर रहे हैं, जबकि रेंज के सभी जिलों के पुलिस अधीक्षक खुद मैदान में उतरकर कार्रवाई का नेतृत्व कर रहे हैं। जयपुर पुलिस रेंज आईजी राहुल प्रकाश ने बताया कि अभियान का उद्देश्य जयपुर रेंज में सक्रिय साइबर अपराधियों, संगठित गैंगस्टर नेटवर्क, अवैध हथियार तस्करों, एनडीपीएस तस्करों, म्यूल बैंक खातों के नेटवर्क संचालकों और अन्य वांटेड अपराधियों के खिलाफ एक साथ प्रभावी कार्रवाई करना है। इसके लिए अपराध प्रभावित और चिन्हित क्षेत्रों में लगातार दबिश दी जा रही है, ताकि अपराधियों के नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त किया जा सके।0
0
Report
Advertisement
Mandaroyal किले के पास लेपर्ड मूवमेंट, ग्रामीणों में डर
Karauli, Rajasthan:मण्डरायल(करौली) किला क्षेत्र मे लेपर्ड का मूवमेट, लेपर्ड ने किले के पास गांव में किया पालतू पशुओं का शिकार, लेपर्ड गाय के बछड़े व कुत्तों को बना रहा अपना शिकार, वन विभाग अधिकारियों को ग्रामीण कई बार दे चुके सूचना, सूचना देने के बाद भी वन विभाग की टीम के मौके पर नहीं पहुंचने का आरोप, लेपर्ड के मूवमेंट से ग्रामीणों में भय का माहौल, भटपुरा, रानीपुरा, मकनपुर, शेखपुरा, और मण्डरायल मे बना हुआ है लेपर्ड मूवमेंट0
0
Report
ऊर्जा मंत्री ने पोलाईखुर्द में गोलगप्पे खाने से बच्चों के बीमार होने मामले की जाँच
Kota, Rajasthan:सुल्तानपुर (कोटा) सुल्तानपुर के पोलाईखुर्द मे गोलगप्पे खाने से बच्चो के बिमार होने का मामला आज ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर पहुंचे पोलाईखुर्द गाँव मौके पर बीसीएमओ डॉ राजेश सामर से ली मामले की जानकारी बच्चो से जानी कुशलक्षेम, मामले मे पानी जाँच की रिपोर्ट आने का है इंतजार0
0
Report
नीमकाथाना के SNKP महाविद्यालय में NSUI प्रदर्शन: गेट बंद, तबादले रद्द व चुनाव बहाली
Sikar, Rajasthan:नीमकाथाना में एसएनकेपी महाविद्यालय मे NSUI का प्रदर्शन। महाविद्यालय का गेट बंद कर जताया विरोध। महाविधालय व्याख्याताओं के हुए तबादलों को निरस्त करने की मांग को लेकर जताया विरोध। छात्र संघ चुनावों को बहाल करने की भी कि गई मांग। मांगों को लेकर तहसीलदार देवीलाल चौधरी को सौंपा ज्ञापन। इस दौरान जिला अध्यक्ष प्रदीप यादव, विजय पाल कुड़ी, बलवीर खैरवा, विकास कुमावत सहित अनेक कार्यकर्ता रहे मौजूद। सीकर जिले के नीमकाथाना स्थित एसएनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कॉलेज का मुख्य गेट बंद कर विरोध जताया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के बाद तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर व्याख्याताओं के तबादले निरस्त करने और छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग की। शिक्षकों के तबादलों से विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित होगी और छात्रसंघ चुनाव लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। प्रदर्शन के बाद NSUI प्रतिनिधिमंडल ने तहसीलदार को राज्य सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर मांगों पर शीघ्र कार्रवाई की मांग की। इस दौरान जिला अध्यक्ष प्रदीप यादव, विजय पाल कुड़ी, बलवीर खैरवा, विकास कुमावत, राकेश बढ़ाना सहित बड़ी संख्या में NSUI कार्यकर्ता मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
Lion से जुड़ी ताज़ा खबर उपलब्ध नहीं
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
खड़गपुर झील में डूबे किशोर की मौत; पांच दोस्त नहाते समय हादसे का शिकार
Munger, Bihar:प्रशांत कुमार मुंगेर पांच दोस्तों के साथ हवेली खड़गपुर झील घूमने आए एक किशोर की डूबने से मौत. गहरे पानी में नहाने से मना किए जाने के बाद भी दोस्त संग नहाने के क्रम में हुआ हादसा. खगड़िया डीएवी का छात्र था मृतक केशव. घर में बिना बताए और स्कूल जाने की बात कहकर हवेली खड़गपुर झील पहुंचा था पांचों किशोर। मुंगेर शुक्रवार को हवेली खड़गपुर झील घूमने आए खगड़िया के एक किशोर की पूरब दक्षिणी मुख्य फाटक स्पीलवे के नजदीक कुंड में नहाने के दौरान गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार खगड़िया जिले के पाँच किशोर केशव कुमार (15 वर्षीय), आयुष कुमार (17 वर्षीय), अनीश कुमार (16 वर्षीय), आदित्य आर्य (15 वर्षीय) और मयंक कुमार (16 वर्षीय) हवेली खड़गपुर झील घूमने आया था जहाँ घूमने के दौरान खड़गपुर झील में स्नान करने लगे। इसी दौरान केशव और उसका एक अन्य दोस्त आयुष गहरे पानी में डूबने लगा। केशव और आयुष को डूबता देख अन्य दोस्तों ने गमछा फेंक कर बचाने का भरपूर प्रयास किया जिसमें केशव गहरे पानी में डूब गया जबकि गमछा पकड़ कर आदित्य किसी प्रकार गहरे पानी से दोस्तों के अथक प्रयास से बाहर निकाला गया। इधर अन्य दोस्तों ने डूब रहे केशव को बचाने के लिए आसपास मदद के लिए शोर मचाया लेकिन केशव गहरे पानी में डूब गया। आनन फानन में आसपास के लोगों के द्वारा इसकी सूचना हवेली खड़गपुर थाना को दिया गया। जिसके बाद हवेली खड़गपुर थानाध्यक्ष राजेश कुमार दलबल मौके पर पहुंचे और स्थानीय गोताखोर की मदद से केशव को गहरे पानी से बाहर निकाला गया। बाहर निकाले जाने के बाद लोगों ने उसे CPR भी दिया और आनन फानन में अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया। लेकिन चिकित्सकों ने केशव को मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है मृतक सहित सभी दोस्त खगड़िया जिला के D.A.V. की दसवीं का छात्र है। मृतक केशव खगड़िया जिले के स्टेशन मास्टर लक्ष्मीकांत निराला का 15 वर्षीय पुत्र केशव कुमार का इकलौता पुत्र है। मृतक के दोस्तों ने बताया कि हम लोग खगड़िया जिला से घूमने के लिए मुंगेर आये थे सभी दोस्ती ट्रेन से जमालपुर पहुँचे उसके बाद वाहन खड़गपुर झील पहुंचे, वही घूमने के दौरान हम लोगों ने खड़गपुर झील में स्नान किया इसी दौरान केशव नहाने के दौरान गहरे पानी में चला गया लेकिन उसे बचाने का प्रयास किया गया लेकिन वह पूरी तरह गहरे पानी में डूब गया और उसकी मौत हो गयी। बाइट: आदित्य आर्य मृतक का दोस्त बाइट: आयुष कुमार मृतक का दोस्त इधर हवेली खड़गपुर थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि मृतक के परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई है। परिजनों के आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
मगरमच्छ दिखा: नगर में सनसनी, वन विभाग सतर्क
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
Advertisement
