icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement

वोटर लिस्ट से रामपति देवी का नाम गायब, सरपंच चुनाव पर लापरवाही का मुद्दा

Dausa, Rajasthan:सिकराय, दौसा पंचायतीराज चुनाव 2026 निर्वाचन विभाग की बड़ी चूक या लापरवाही, किराडो ग्राम पंचायत प्रशासक (सरपंच) रामपति देवी का नाम वोटर लिस्ट से गायब, पहले पति मुरारीलाल मीणा के नाम को हटाया था , उसका जुड़ा तो पत्नी प्रशासक सरपंच का नाम डिलीट, प्रशासक ने लगाया आरोप एस डी एम कार्यालय के लग रहे चक्कर लेकिन नहीं हो रही कोई सुनवाई फाइनल सूची जारी होने से चुनाव लड़ने से हो रही वंचित, किराड़ो ग्राम पंचायत की प्रशासक रामपति का आरोप है उसका वोटर लिस्ट से नाम काट दिया गया जिसके चलते अब वह सरपंच का चुनाव लड़ने से वंचित हो रही है पूर्व में उनके पति का नाम भी वोटर लिस्ट से हटाया गया था तब आवेदन कर पति का नाम जुड़वाया तो अब पत्नी का नाम गायब कर दिया गया सिकराय एसडीएम तक बात पहुंचाई गई तो जवाब मिला अब नाम जोड़ने का समय पूरा हो गया ऐसे में नाम नहीं जोड़ा जा सकता
0
0
Report
Advertisement

धौलपुर में 100% मतदान के लिए छात्राओं की रैली और मानव श्रृंखला

Dholpur, Rajasthan:धौलपुर में पंचायती राज चुनाव 2026 को लेकर मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। कलेक्टर श्रीनिधि बी टी के निर्देश पर स्वीप टीम ने राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सरानीखेड़ा में साइकिल रैली और मानव श्रृंखला बनाकर शत-प्रतिशत मतदान का संदेश दिया। छात्राओं ने वोट हमारा अनमोल है जैसे नारों के साथ रैली निकाली। प्रधानाचार्य अरविंद शर्मा ने छात्राओं को परिवार व समाज को मतदान के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया और निष्पक्ष मतदान की शपथ दिलाई। स्वीप टीम ने ईसीआई नेट और वोटर हेल्पलाइन एप की जानकारी दी तथा 18-19 वर्ष के युवाओं को वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के लिए प्रेरित किया
0
0
Report

धौलपुर में बाल विवाह रोकथाम कार्यशाला से जागरूकता बढ़ी

Dholpur, Rajasthan:धौलपुर में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस सप्ताह के तहत बाल विवाह प्रतिषेध अधिकारी प्रबोधन कार्यशाला आयोजि त की गई। कलेक्टर श्रीनिधि बी टी के निर्देश पर पंचायत समिति सभागार में आयोजित कार्यक्रम महिला अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक भैरू प्रकाश नागर के मार्गदर्शन में हुआ। कार्यशाला में बाल अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक अशफाक खान ने बाल विवाह के दुष्परिणामों और कानूनी कार्रवाई पर जानकारी दी। उन्होंने अधिकारियों की भूमिका और समन्वय पर जोर दिया। इस दौरान प्रतिभागियों को बाल विवाह रोकने की शपथ दिलाई गई। चाइल्ड हेल्पलाइन की कार्यप्रणाली और बाल विवाह मुक्त भारत पोर्टल पर पंजीकरण की प्रक्रिया भी समझाई गई।
0
0
Report
Advertisement

कॉर्बेट के बिजरानी पर्यटन जोन 15 अक्टूबर से खोल जाएगा, जंगल सफारी फिर शुरू

Ramanagara, Karnataka:कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में जंगल सफारी का रोमांच एक बार फिर लौटने जा रहा है, मानसून के चलते 30 जून को बंद किया गया कॉर्बेट का प्रसिद्ध बिजरानी पर्यटन जोन 15 अक्टूबर से पर्यटकों के लिए खोल दिया जाएगा,बुधवार से पर्यटक एक बार फिर बिजरानी के घने जंगलों में वन्यजीवों के दीदार के साथ प्रकृति की खूबसूरती का आनंद ले सकेंगे, खास बात यह है कि जोन खुलने के पहले ही दिन सुबह और शाम की दोनों पालियों में सफारी के लिए सभी जिप्सियों की बुकिंग फुल हो चुकी है. कॉर्बेट टाइगर रिजर्व का बिजरानी पर्यटन जोन जैव विविधता और प्राकृतिक खूबसूरती के लिहाज से बेहद खास माना जाता है,यहां घने जंगलों, विभिन्न प्रजातियों की वनस्पतियों और रंग-बिरंगे पक्षियों की मौजूदगी पर्यटकों को आकर्षित करती है, मानसून के दौरान पर्यटकों की सुरक्षा और जंगल की परिस्थितियों को देखते हुए इस पर्यटन जोन को 30 जून को बंद कर दिया गया था, अब मानसून के बाद परिस्थितियां अनुकूल होने पर 15 अक्टूबर से इसे दोबारा खोलने की तैयारी पूरी कर ली गई है. बिजरानी जोन में पर्यटकों की जंगल सफारी के लिए प्रतिदिन सुबह और शाम की दो पालियों में जिप्सियों का संचालन किया जाएगा,प्रत्येक पाली में 30 जिप्सियां पर्यटकों को जंगल सफारी पर लेकर जाएंगी, इस तरह प्रतिदिन दोनों पालियों में कुल 60 जिप्सियों के माध्यम से पर्यटक जंगल की सैर कर सकेंगे. जोन खुलने से पहले ही पर्यटकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है,पहले दिन सुबह और शाम की दोनों पालियों की बुकिंग फुल होने से पर्यटन कारोबारियों को भी अच्छे कारोबार की उम्मीद है. बिजरानी जोन के खुलने से रामनगर के पर्यटन व्यवसाय को भी गति मिलने की संभावना है. पार्क वार्डन बिंदरपाल सिंह ने बताया कि 15 अक्टूबर की सुबह बिजरानी पर्यटन जोन को विधिवत रूप से पर्यटकों के लिए खोल दिया जाएगा,उन्होंने बताया कि पहले दिन सुबह और शाम की दोनों पालियों में सफारी की सभी जिप्सियों की बुकिंग पूरी हो चुकी है,प्रत्येक पाली में 30 जिप्सियां पर्यटकों को जंगल सफारी पर लेकर जाएंगी. कुल मिलाकर मानसून के बाद बिजरानी पर्यटन जोन के दोबारा खुलने से कॉर्बेट में वन्यजीव पर्यटन को नई रफ्तार मिलने की उम्मीद है, अब पर्यटक एक बार फिर इस प्रसिद्ध जोन के जंगलों में बाघ समेत अन्य वन्यजीवों के दीदार की उम्मीद लेकर पहुंचेंगे.
0
0
Report

जयपुर के मनसा माता मंदिर के कुंड का पानी चर्म रोग में चमत्कार दिखाता है

Jaipur, Rajasthan:आमेर का 5000 साल पुराना चमत्कारी मनसा माता मंदिर,जहां कुंड का पानी पीने से ठीक होते है चर्म रोग जयपुर-जयपुर में एक ऐसा चमत्कारी माता का मंदिर है,जिसके पानी पीने से चर्म रोग ठीक होते है.आमेर घाटी में सदियों पुराना मनसा माता मंदिर की कुछ ऐसी ही मान्यता है,जहां दूर दराज से श्रद्धालु पूरे विश्वास और आस्था के साथ मनसा माता के मंदिर चमत्कारी पानी लेने पहुंचते है. क्यों पडा मनसा माता मंदिर- ये है आमेर की 5 हजार साल पुरानी की मनसा माता... स्वम्भू माता की मूर्ति जयगढ की पहाड़ियों के चारों ओर से घिरी मनसा माता...ये मंदिर आमेर की विरासत से भी पुराना है.शिला माता की स्थापना से पहले मनसा माता आमेर की पहाड़ियों के बीच बसी है.पौराणिक मान्यताओं के मुताबिक जयपुर के राजा मानसिंह ने इसी मंदिर में मन्नत मांगी थी..मन्नत पूरी होने पर मानसिंह ने इस मंदिर का नाम मनसा माता रखा.मान्यता है कि जो भी श्रद्धालु इस मंदिर में मन्नत मांगता है,उसकी मनोकामना पूर्ण हो सकती है. एकमात्र मंदिर जहां महिला महंत- ये जयपुर का एकमात्र ऐसा मंदिर है जहां महंत महिला है..इन मंदिर की महंत सुष्मिता भट्टाचार्य है.इनकी 16 पीढियां इस मनसा माता की सेवा कर रही है.सुष्मिता बताती हैं कि मनसा माता की मूर्ति यहां के पहाड़ों में तपस्या करने वाले एक बाबा को अपने तप से प्राप्त हुई थी. जिस पहाड़ी पर यह मूर्ति प्रकट हुई थी. उसी पहाड़ को काटकर यहां मंदिर बनाया गया बाबा के चरण भी यहां प्राचीन शिव मंदिर में स्थापित हैं. चमत्कारी पानी से दूर होता चर्म रोग- श्रद्धालुओं की मान्यता है कि इस मंदिर में कुंड का पानी पीने से चर्म रोग ठीक होता है.लोग इस मंदिर के पानी को चमत्कारिक मानते है.मंदिर में बना कुंड में पानी पहाड़ियों से ही इकट्ठा होता है.मंदिर के सेवक रोहित भट्टाचार्य बताते है कि इस कुंड का पानी कभी खराब नहीं होता.मनसा मां के दरबार में चमत्कार पानी लेने के लिए दूर दराज से लोग आते है.कहा जाता है कि इस कुंड का पानी पीने से चर्म रोग ठीक हो जाते है.मंदिर आई महिला श्रद्धालुओं ने भी अपनी गहरी आस्था प्रकट की.अपना चर्म रोग दिखाते हुए श्रद्धालु ने बताया कि कुंड का पानी पीने से चर्म रोगों पर फर्क पड़ा.जिसके बाद से नियमित रूप से पानी पी रही हूं.
0
0
Report

टीकमगढ़ देवी पंडाल विवाद: गानों पर झगड़े में युवक की तलवार से हत्या

Tikamgarh, Madhya Pradesh:एंकर- मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले देवी पंडाल में मोबाइल पर गाने बजाने को लेकर हुए विवाद में एक युवक की धारदार हथियार की गई हत्या, दरअसल यह पूरा मामला टीकमगढ़ शहर के देहात थाना क्षेत्र के भगतनगर कॉलोनी का है, जहां मंगलवार की देर रात देवी पंडाल में मोबाइल पर गाने बजाने को लेकर दो युवकों के बीच विवाद हो गया, बात तू तू मैं से होती हुई हाथापाई पर आ गई, इसी बीच विवाद कर रहा आरोपी कैलाश अहिरवार अपने घर से तलवार लेकर आ गया और राजेंद्र बंशकार पर तलवार से हमला कर दिया, हमले में राजेंद्र के सिर पीठ और हाथ पर गंभीर चोटें आई, जिसके बाद परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया, बताया जा रहा है की मृतक और आरोपी एक दूसरे के पड़ोसी हैं, वही इस पूरे मामले में देहात थाना पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज करते हुए आरोपी कैलाश अहिरवार को गिरफ्तार कर लिया है। वाईट-1- आकाश बंशकार (मृतक का भाई) वाईट-2- विक्रम सिंह (एडिशनल एसपी टीकमगढ़)
0
0
Report
Advertisement

बड़वानी में फसल बंटवारे के विवाद में चाचा ने भतीजे की हत्या की

Noida, Uttar Pradesh:बड़वानी-मक्का की फसल के बंटवारे को लेकर हुए विवाद में चाचा के द्वारा अपने 24 साल के भतीजे की हत्या का मामला सामने आया है राजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बुदरा में हुए इस घटनाक्रम में पुलिस के मुताबिक,60 वर्षीय पेमा उर्फ प्रेमसिंह ने भतीजे अजय वास्कले के पेट में चाकू मार दिया,जिससे उसकी मौत हो गई वारदात के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर उसे न्यायालय पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है बता दे के 24 वर्षीय अजय ने अपना खेत चाचा को साझे में खेती करने के लिए देकर खुद देवास मजदूरी करने चला गया था और फसल पककर तैयार हुई तो अजय देवास से अपने गांव आया जहां चाचा से अपना हिस्से की फसल मांगने की बात की लेकिन बात इतनी बड़ गई की चाचा ने गुस्से में आकर अजय के पेट में चाकू मार दिया घटना के बाद अजय को गम्भीर अवस्था मे शासकीय अस्पताल ले जाया गया जंहा डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया
0
0
Report

जनसुनवाई में ग्रामीण बोले: सुधार नहीं हुआ तो हाइवे जाम

Vidisha, Madhya Pradesh:जनसुनवाई में ग्रामीण बोले: सुधार नहीं हुआ तो हाइवे जाम विभिन्न गांवों के लोगो ने अघोषित कटौती पर जताई नाराजगी दो दर्जन गांवों में अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान हैं। कई दिनों से बिना पूर्व सूचना बिजली काटे जाने की शिकायत लेकर ग्रामीण जनसुनवाई में पहुंचे। उनका कहना है कि घरेलू और कृषि कार्यों के लिए महज 4 से 5 घंटे बिजली मिल रही है। इससे घरेलू जलापूर्ति, विद्यार्थियों की पढ़ाई और छोटे कारोबार प्रभावित हो रहे हैं ग्रामीण पंचायत ने चेतावनी दी है कि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। ग्रामीणों ने कलेक्टर से नियमित विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है। वे जल्द ही बैठक बुलाकर आगे की रणनीति भी तय करेंगे। किसान विकास मीणा ने बताया कि बारिश की कमी के कारण धान की फसल की सिंचाई के लिए किसान ट्यूबवेल पर निर्भर हैं। ऐसे में अघोषित बिजली कटौती से फसल पर संकट मंडरा रहा है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top