icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

रामदेवरा भादवा मेला: ई-विजिटर एप से सुरक्षा मजबूत, होटल-धर्मशाला संचालक जुड़े

Jaisalmer, Rajasthan:जिला-जैसलमेर विधानसभा - पोकरण लोकेशन -रामदेवरा रामदेवरा पुलिस की सभी होटल वह धर्मशाला संचालकों से की जा रही अपील रामदेवरा मेले में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की पुलिस की कयावद रामदेवरा, जैसलमेर आगामी बाबा रामदेव भादवा मेला को देखते हुए पुलिस प्रशासन की तरफ से सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से रामदेवरा क्षेत्र में ई विजिटर एप के प्रभावी क्रियान्वयन की तरफ कदम बढ़ाए गए हैं। इस संबंध में पिछले दिनों सभी होटल व धर्मशाला संचालकों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित कर उन्हें जानकारी भी प्रदान की गई थी। सभी से अपील की गई है कि वे प्राथमिकता के साथ अपने-अपनी धर्मशाला व होटलों को ई विजिटर ऐप से जोड़ें ताकि पुलिस को सुरक्षा व्यवस्था को चाक चोबंद करने में और मदद मिल सके। इस संबंध में पुलिस थाना रामदेवरा के थानाधिकारी खेताराम गोदारा ने सभी से अपील की है उन्होंने कहा कि जिन्होंने भी ई विजिटर ऐप को संचालित करने में दिकत समस्या आ रही है वे पुलिस से जानकारी व सहयोग ले सकते हैं। रामदेवरा आने वाले सभी लोगों की जानकारी ई विजिटर एप के माध्यम से ऑनलाइन ही दर्ज हो जाएगी जिससे डिजिटल रिकॉर्ड उनके पास में उपलब्ध रहेगा। ऐसे में संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावित निगरानी संभव है। समय की प्राथमिकता को देखते हुए ई विजिटर एप बहुत जरूरी हो गया है। ई विजिटर एप के माध्यम से पुलिस संदिग्ध गतिविधियों पर निगराणी कर सकेगी और उनके ऊपर त्वरित पुलिस कार्रवाई करने में भी उनको मदद मिलेगी।इस संबंध में सभी धर्मशाला होटल संचालक अगर कोई व्यक्ति संदिग्ध दीखता है तो भी वह तुरंत पुलिस को सूचना दे सकते हैं। आगामी भादवा मेला को लेकर पुलिस की तरफ से सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की लगातार पहल की जा रही है। बाइट:- खेताराम गोदारा पुलिस थाना अधिकारी रामदेवरा
0
0
Report

ग्राम पंचायत खरेश में ग्रामीण सेवा शिविर: 8 गरीब परिवारों को आवास पट्टा

Didwana, Rajasthan:एंकर - राज्य सरकार के निर्देशानुसार ग्राम पंचायत खरेश में ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में ग्राम विकास अधिकारी राकेश मिर्धा की सक्रियता और मुस्तैदी चर्चा का विषय रही, जिनके प्रयासों से पंचायती राज विभाग की ओर से 8 बेहद गरीब परिवारों को मौके पर ही आवासीय पट्टे जारी कर उन्हें आबादी में रहने का कानूनी हक दिलाया गया।शिविर में 22 विभागों के अधिकारी और कर्मचारी आमजन की समस्याओं के निस्तारण के लिए मौजूद थे, लेकिन पंचायती राज विभाग का नेतृत्व कर रहे ग्राम विकास अधिकारी राकेश मिर्धा ने वंचित परिवारों को पट्टे दिलवाने के काम को प्राथमिकता दी।पट्टा पाकर भावुक हुए ग्रामीणों ने राकेश मिर्धा और प्रशासन का आभार जताया। शिविर में पहुंचे उपखंड अधिकारी विकास मोहन भाटी और ब्लॉक विकास अधिकारी श्रवण राम जाखड़ ने भी ग्राम विकास अधिकारी राकेश मिर्धा द्वारा किए गए कार्यों और शिविर की व्यवस्थाओं की सराहना की। शिविर प्रभारी ने ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी。
0
0
Report
Advertisement

छत्तीसगढ़ में अंतरधार्मिक निकाह: वक्फ बोर्ड के नए नियम अगस्त से लागू

Begun, Rajasthan:छत्तीसगढ़ में अंतरधार्मिक निकाह को लेकर नए नियम लागू किए जा रहे हैं.. अगस्त से गैर-मुस्लिम से निकाह कराने वाले मौलानाओं के लिए वक्फ बोर्ड में रजिस्ट्रेशन और पूर्व अनुमति अनिवार्य होगी.. छत्तीसगढ़ वक़्फ़ बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सलीम राज का कहना है कि दोनों पक्षों की सहमति, जरूरी दस्तावेज और कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही निकाह कराया जाएगा.. साथ ही वफ्फ से अनुमति लेना बेहद जरूरी होगा.. नियमों का पालन नहीं करने पर कार्रवाई की जाएगी.. वक्फ बोर्ड का दावा है कि यह व्यवस्था निकाह प्रक्रिया को पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने के लिए है.. उन्होंने बताया कि प्रदेश के अनेक इलाकों में आदिवासी और साहू समाज की युवतियों के साथ निकाह के ज्यादातर मामले सामने आते रहे हैं.. वहीं वफ्फ के नए नियमों को लेकर मुस्लिम समाज के लोगों ने समाज के लिए बेहतर बताया..
0
0
Report

मथुरा में राम चंदे के दुरुपयोग पर कांग्रेस का प्रदर्शन, हनुमान चालीसा के जरिए विरोध

Mathura, Uttar Pradesh:# मथुरा: राम मंदिर चंदा चोरी के आरोप में कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, श्रीकृष्ण जन्मभूमि के सामने पढ़ी हनुमान चालीसा; पुलिस ने रोका **मथुरा,।अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के नाम पर एकत्र किए गए चंदे और उसमें हुई कथित अनियमितताओं को लेकर मंगलवार को मथुरा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस जिला अध्यक्ष मुकेश धनगर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि के सामने हनुमान चालीसा का पाठ कर अपना विरोध दर्ज कराया। इस दौरान माहौल गरमाते देख भारी पुलिस बल ने प्रदर्शनकारियों को श्रीकृष्ण जन्मभूमि की ओर बढ़ने से रोक दिया। ### 'राम नाम के चंदे का हुआ दुरुपयोग': मुकेश धनगर प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे कांग्रेस जिला अध्यक्ष मुकेश धनगर ने केंद्र सरकार और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तीखे प्रहार किए। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने भगवान श्रीराम के नाम पर देश के गरीब मजदूरों, व्यापारियों और साधु-संतों की आस्था से खिलवाड़ किया है。 > **भाजपा कार्यालयों पर उठाए सवाल:** मुकेश धनगर ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा, *"देशभर से जो चंदा इकट्ठा किया गया था, उसका दुरुपयोग किया जा रहा है। हमें आशंका है कि देश के विभिन्न जिलों में बन रहे भाजपा और आरएसएस के भव्य कार्यालयों में जनता के इसी आस्था के धन को लगाया जा रहा है। इसकी किसी स्वतंत्र एजेंसी से निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।"* ### चांदी के खड़ाऊं और आभूषणों पर भी उठाए सवाल कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने कुछ अधिकारियों के बयानों का हवाला देते हुए दावा किया कि राम मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाए गए चांदी के खड़ाऊं और अन्य बहुमूल्य आभूषणों की सुरक्षा व स्थिति को लेकर भी गंभीर सवाल उठे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार इन संवेदनशील मामलों को गंभीरता से लेने के बजाय केवल 'लीपापोती' करने में जुटी हुई है. ### पीएम और सीएम की चुप्पी पर साधा निशाना मुकेश धनगर ने प्रधानमंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पर इस मुद्दे पर मौन साधने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा: * यदि विपक्ष और जनता द्वारा लगाए जा रहे सभी आरोप निराधार हैं, तो सरकार जांच से क्यों पीछे हट रही है? * सरकार को तुरंत एक निष्पक्ष जांच कमेटी गठित कर दूध का दूध और पानी का पानी जनता के सामने लाना चाहिए। ### पुलिस से हुई नोकझोंक, जनता से एकजुट होने की अपील प्रदर्शन के दौरान जब कांग्रेस कार्यकर्ता श्रीकृष्ण जन्मभूमि परिसर की ओर बढ़ने का प्रयास कर रहे थे, तभी मुस्तैद पुलिस बल ने उन्हें बैरिकेडिंग कर रोक दिया। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच हल्की नोकझोंक भी देखने को मिली है। प्रदर्शन के अंत में कांग्रेस नेताओं ने आम जनता से इस कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ एकजुट होने की अपील करते हुए कहा कि धार्मिक आस्था और जनता के पैसे में पारदर्शिता व जवाबदेही तय होना बेहद जरूरी है। **बाइट * मुकेश धनगर, जिला अध्यक्ष, कांग्रेस (मथुरा)**
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

पन्ना जिला अस्पताल में जलभराव: ड्रेनेज चोक से बार-बार बने हालात

Panna, Madhya Pradesh:पन्ना जिला अस्पताल में जल भराव से हर साल हो रही परेशानी सिविल सर्जन ने कहा ड्रेनेज पाइप चोक होने से हर साल हो रही दिक्कत पन्ना जिला अस्पताल में जल भराव की स्थिति के बाद यह बात सामने निकाल करके आई कि बीते 5 सालों से हर साल यह है स्थिति बनती है , और यहां का जो ड्रेनेज सिस्टम है वह पूरी तरह से बंद पड़ा हुआ है ।सिविल सर्जन डॉक्टर आलोक गुप्ता ने कई बार इसकी शिकायत भी की है। लेकिन नई बिल्डिंग निर्माण होने के कारण पुरानी बिल्डिंग के पानी के सभी पाइप चोक हो गए हैं । जिसके कारण हर वर्ष मेल सर्जिकल वार्ड , ऑपरेशन थिएटर के सामने जल भराव की स्थिति निर्मित हो जाती है और वैसा ही आज हुआ। डॉ आलोक गुप्ता सिविल सर्जन जिला अस्पताल पन्ना वहीं इस पूरे मामले में पन्ना कलेक्टर उषा परमार ने संज्ञान लिया है और तहसीलदार पन्ना अखिलेश प्रजापति को मौके पर निरीक्षण के लिए भेजा जहां तहसीलदार ने निरीक्षण किया और जल भराव की स्थिति के बारे में जानकारी भी ली उनका कहना है कि एक कलेक्टर भी इस मामले में जाकर जल अस्पताल का निरीक्षण करेंगी।
0
0
Report

बड़वानी में युवक पर जंगली जानवर हमला, चेहरा घायल

Noida, Uttar Pradesh:बड़वानी- युवक पर जंगली जानवर का हमला, अज्ञात जनावर ने युवक के चेहरे पर काटा, प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर। सेंधवा ग्रामीण थाना क्षेत्र के मोहरतमाल जंगल में बकरी चराने गए एक युवक पर अज्ञात जंगली जानवर ने हमला कर दिया. हमले में युवक के चेहरे पर गंभीर चोट आई. जानकारी के अनुसार कुणाल पिता निम्बा बकरी चराने के लिए मोहरतमाल जंगल गया था. इसी दौरान अज्ञात जंगली जानवर ने उसके चेहरे पर काट लिया. घटना के बाद परिजन उसे उपचार के लिए सेंधवा के सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे जहाँ युवक का प्राथमिक उपचार हुआ. युवक की हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे आगे के उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया. फिलहाल जंगली जानवर की पहचान नहीं हो सकी है.
0
0
Report
Advertisement

नूंह में कांग्रेस की मासिक समीक्षा बैठक, एसआईआर मुद्दे पर चर्चा

Nuh, Haryana:नूंह जिला कांग्रेस की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित, संगठन विस्तार और एसआईआर मुद्दे पर हुई चर्चा。 मंगलवार को जिला कांग्रेस कार्यालय नूंह में जिला कांग्रेस कमेटी की मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक शाहिदा खान ने की। इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की。 बैठक में नूंह जिले में कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) के मुद्दे पर भी विस्तृत चर्चा हुई। पार्टी पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को इस विषय पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और आम जनता के बीच सक्रिय रहकर उनकी समस्याओं को उठाने का आह्वान किया。 बैठक के दौरान हाल ही में नियुक्त किए गए ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों का जिला अध्यक्ष शाहिदा खान एवं अन्य वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर स्वागत किया तथा उन्हें नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं。 कांग्रेस नेता महताब अहमद ने कहा कि मासिक समीक्षा बैठक का उद्देश्य संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करना और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करना है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी को जिले में और अधिक मजबूत बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा एसआईआर के संबंध में भी कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, ताकि वे लोगों के बीच जाकर इस मुद्दे पर पार्टी का पक्ष प्रभावी ढंग से रख सकें。 बैठक में उपस्थित नेताओं ने संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी और जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाने पर जोर दिया।
0
0
Report

इंदौर शिवानी हत्याकांड: आरोपी पति को उम्रकैद, कोबरा से साजिश का पर्दाफाश

Indore, Madhya Pradesh:इंदौर के चर्चित 2019 शिवानी हत्याकांड में जिला कोर्ट ने आरोपी पति अमितेष उर्फ शालू पटेरिया को उम्रकैद की सजा सुनाई। पत्नी की हत्या के लिए बैंक अफसर अमितेष ने सुनियोजित साजिश रची थी। वह इंदौर से 620 किलोमीटर दूर राजस्थान के अलवर से ब्लैक डेजर्ट प्रजाति का कोबरा 30 हजार रुपए में खरीदकर लाया था। उसे 11 दिन घर में छिपाकर रखा। फिर मौका पाकर तकिए से पत्नी का गला घोंट दिया। इसके बाद कोबरा को मारकर उसके दांत पत्नी के हाथ में गड़ा दिए, ताकि मौत को सर्पदंश से हुई साबित किया जा सके। लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट ने उसकी साजिश का पर्दाफाश कर दिया। फोरेंसिक साक्ष्यों और डॉक्टर के बयान ने पूरी कहानी उजागर कर दी। करीब साढ़े छह साल की सुनवाई के बाद कोर्ट ने अमितेष को हत्या में उम्रकैद सुनाई। कोबरा की हत्या में तीन साल के कारावास और 25 हजार रुपए के अर्थदंड तथा साक्ष्य मिटाने के मामले में दो साल की सजा मिली। डॉक्टरों को बताया कि सर्पदंश से मौत हुई इंदौर के संचार नगर में 1 दिसंबर 2019 को घटना हुई थी। शिवानी पटेरिया (35) को उसका पति अमितेष और किरायेदार निखिल एमवायएच लेकर पहुंचे थे। परिजन ने डॉक्टरों को सर्पदंश से मौत की सूचना दी। लेकिन शिवानी के मायके पक्ष ने घटना को संदेहास्पद बताया। कनाडिया टीआई मौके पर पहुंचे तो घर में मरा हुआ कोबरा पड़ा था। तब शिवानी के चाचा प्रभात दीक्षित ने आरोप लगाया था कि उनकी भतीजी की हत्या की गई है। वह घर में पलंग पर मृत मिली थी। पलंग पर सांप भी मृत मिला था। उनका आरोप था कि कुछ दिन पहले अमितेष ने तलाक की कोशिश की थी। वह दिल्ली की एक युवती के संपर्क में था और शिवानी को तलाक देना चाहता था। आरोप था कि पति ने पहले से हत्या की योजना बनाई थी। एक बार गला दबाया था। फिर दो दिन पहले जहर देने की कोशिश की थी। घटना वाली सुबह पार्लर में सांप के डसने से अस्पताल ले जाने की बात कही। बात कराने को कहा तो जवाब मिला कि वह बात नहीं कर सकती। शाम पांच बजे मौत की सूचना दी गई। घर में ससुर ओमप्रकाश और ननद ऋचा भी थे। शिवानी के पिता ने कहा था- बेटी की हत्या हुई शिवानी के पिता आनंद दीक्षित का कहना था कि दामाद ने अपनी बहन के साथ मिलकर उनकी बेटी की हत्या की है। योजना के तहत घटना वाले दिन दोनों बच्चों को लेकर उसकी बहन मॉल चली गई थी। शाम को बच्चे लौटे तो वह अस्पताल में थी। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने बताया कि उसकी मौत 10 से 12 घंटे पहले हो चुकी थी। पिता ने कहा कि बेटी का शरीर काला पड़ने की बजाय पीला था। कौन सा जहर दिया गया, यह कहना मुश्किल है, लेकिन सांप के डसने से मौत नहीं हुई थी। उन्होंने बताया था कि 9 साल पहले बेटी की शादी की थी। दामाद दिल्ली में दूसरी महिला के साथ पति-पत्नी की तरह रहता था। जानकारी मिलने पर वे दिल्ली पहुंचे, जहां वह महिला के साथ मिला। इसके बाद उसे वापस लेकर आए। उन्होंने कहा कि वह दहेज के नाम पर उसे प्रताड़ित करता था। एक-एक कर करीब 25 लाख रुपए दे चुके थे। उन्होंने मांग की कि जिस सांप के डसने से मौत का दावा किया जा रहा है, उसका वेटरनरी डॉक्टर से पोस्टमार्म्टम कराया जाए। …और गहराता गया पुलिस का शक बयानों और परिस्थितिजनianik साक्ष्यों के आधार पर पुलिस को भी शक हुआ। पुलिस ने अमितेष पटेरिया को हिरासत में लेकर दो दिन पूछताछ की। पहले वह गुमराह करता रहा, लेकिन बाद में टूट गया। उसने बताया कि शिवानी से आए दिन विवाद होता था। इसी के चलते उसने तकिए से उसका मुंह दबाकर हत्या कर दी। इससे पहले वह राजस्थान के अलवर से कोबरा खरीदकर लाया था। उसे मारने के बाद पत्नी के पास रख दिया, ताकि पुलिस को लगे कि मौत सांप के डसने से हुई। जांच के बाद कनाड़िया पुलिस ने अमितेष, उसके पिता ओमप्रकाश पटेरिया और बहन ऋचा चतुर्वेदी के खिलाफ हत्या, साक्ष्य मिटाने और वन्यजीव संरक्षण अधिनियम की धाराओं में केस दर्ज कर गिरफ्तार किया था। 24 जून 2026 को कोर्ट ने माना कि अमितेष ने पत्नी का तकिए से मुंह दबाकर हत्या की और उसे सांप के काटने से हुई प्राकृतिक मौत साबित करने के लिए सुनियोजित साजिश रची थी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट ने बदली पूरी कहानी मामला में सबसे बड़ा मोड़ पोस्टमॉर्टम और फोरेंसिक जांच से आया। मेडिकल बोर्ड ने स्पष्ट किया कि शिवानी की मौत सांप के जहर से नहीं, बल्कि तकिए या किसी वस्तु से मुंह दबाकर दम घुटने से हुई थी। शव पर चोटों के निशान, बिस्तर की स्थिति और घटनास्थल से मिले भौतिक साक्ष्यों ने भी हत्या की पुष्टि की। जांच में पुलिस को बिस्तर, तकिए का कवर, मृत कोबरा और अन्य सामग्री से महत्वपूर्ण फोरेंसिक साक्ष्य मिले। घटनास्थल पर चादर अस्त-व्यस्त थी और तकिए के कवर पर लार जैसे धब्बे मिले, जिससे संदेह और गहरा गया। मोबाइल रिकॉर्डिंग और परिस्थितिजन्य साक्ष्य बने अहम जांच में आरोपी अमितेष और उसकी बहन के बीच हुई बातचीत की रिकॉर्डिंग भी सामने आई। अभियोजन ने दावा किया कि बातचीत में घटना को अंजाम देने और छिपाने की साजिश के संकेत मिले। कॉल रिकॉर्ड, वॉइस सैंपल, फोरेंसिक रिपोर्ट और गवाहों के बयानों को कोर्ट ने अहम सबूत माना। पड़ोसियों और अन्य गवाहों ने अदालत को बताया कि घटना के समय घर में शिवानी और उसका पति ही मौजूद थे। बाद में पति ने शोर मचाकर लोगों को बुलाया और कोबरा के डंसने की कहानी सुनाई। कोबरा की हत्या ने बढ़ाई कानूनी मुश्किलें इस मामले का एक अहम पहलू यह रहा कि हत्या की साजिश में संरक्षित वन्य जीव कोबरा का उपयोग किया गया। जांच में सामने आया कि हत्या के बाद साक्ष्य मिटाने और मौत को सर्पदंश बताने के लिए कोबरा का उपयोग किया गया। बाद में उसे भी मार दिया गया। इसी कारण आरोपी अमितेष पर भादंवि की धाराओं के साथ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 की धारा 51 के तहत भी केस दर्ज किया गया। कोर्ट ने माना कि संरक्षित वन्यजीव की अवैध हत्या और उसका आपराधिक षड्यंत्र में उपयोग गंभीर अपराध है। डॉ. उत्तम यादव (वेटरनरी, कमला नेहरू वन्य प्राणी संग्रहालय) ने अपनी रिपोर्ट और बयान में बताया कि सांप कोबरा प्रजाति का विषैला था। उसका एक दांत और विषैली ग्रंथि थी। इसके डंसने से जान जा सकती है और व्यक्ति लकवाग्रस्त हो सकता है। हालांकि, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सांप के डसने के sाक्ष्य नहीं मिले और मौत गला दबाने से दम घुटने के कारण हुई साबित हुई। भले ही कोबरा के डसने से मौत साबित नहीं हुई, लेकिन अमितेष द्वारा कोबरा की हत्या साबित हुई और उसे तीन साल की सश्रम सजा मिली। एक्सपर्ट के मुताबिक जीवित और मृत व्यक्ति को सांप के डसने के वैज्ञानिक साक्ष्यों में काफी अंतर होता है। इस केस में ऐसे साक्ष्य नहीं मिले। इन साक्ष्यों से हुई आरोपी पति को सजा - पोस्टमार्टम में दम घुटने से मौत की पुष्टि। इसमें पीएम करने वाले डॉक्टर के बयान खास रहेछ - सर्पदंश से मृत्यु के दावे का वैज्ञानिक परीक्षण में खंडन हुआ - घटनास्थल से मिले भौतिक और फोरेंसिक साक्ष्य। - आरोपी अमितेष के कथन और वैज्ञानिक साक्ष्यों में विरोधाभास। - अमितेष की बहन ऋचा के बीच हुई मोबाइल रिकॉर्डिंग, कॉल डिटेल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य। - 28 गवाहों के बयान जिसने अभियोजन पक्ष को मजबूती थी। - हत्या के बाद साक्ष्य छिपाने की कोशिश के सबूत। धाराओं के भंवर में ऐसा फंसा पति - कोर्ट ने आरोपी अमितेष को हत्या (धारा 302) में सश्रम उम्र कैद और 10 हजार रु. का अर्थदंड - साक्ष्य मिटाना (धारा 201) में 2 वर्ष का सश्रम कारावास और 10 हजार रु. का अर्थदंड - वन्य जीवन संरक्षण अधिनियम की धारा 51 के तहत कोबरा (नाजा) की हत्या में 3 वर्ष का सश्रम कारावास और 25 हजार रु. अर्थदंड।
0
0
Report

सासाराम में मायके में रहने वाली पूनम देवी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली

Sasaram, Bihar:খবর সাসारাম স থেকে ہے। जहां करگهر थाना क्षेत्र के डुमरा गांव में मायके में रह रही एक महिला ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। बता दे कि उसके दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। इसके बावजूद 24 साल की पूनम देवी ने अपने ही कमरे में फांसी लगाकर खुशी कर ली है। महिला का ससुराल कैमूर जिला के भगवानपुर थाना क्षेत्र के पररी था। लेकिन वह पिछले कई वर्षों से अपने मायके में ही रह रही थी। वह रामुन पासवान की पत्नी थी। बताया जाता है कि पारिवारिक कलह के कारण पूनम देवी ने खुदकुशी कर ली है। उसका तीन साल का एक बेटा तथा पांच महीने की एक बेटी भी है। पूनम देवी खुद को एक कमरे में बंद कर ली तथा फांसी लगा ली। लोगों ने बाद में दरवाजा तोड़कर उसे बाहर निकाला तथा पुलिस को सूचना दी। उसे अस्पताल भी लाया गया, लेकिन इससे पहले उसकी मौत हो चुकी थी। अब पूनम देवी के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा हैं। बाइट -- रामुन पासवान (मृतक के पति) बाइट -- संजीव कुमार (एसडीपीओ-2)
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top