Back
खजुराहो मेले में खतरनाक ग्रीन लेज़र की खुलेआम बिक्री, बच्चों की आंखों के लिए खतरा
HGHarish Gupta
Feb 28, 2026 14:30:14
Chhatarpur, Madhya Pradesh
छतरपुर के खजुराहो में लगे मेले से एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। यहां अत्यधिक शक्तिशाली ग्रीन लेज़र की खुलेआम बिक्री हो रही है शिकायत मिलने के बाद प्रशासन हरकत में आया और जांच शुरू कर दी गई है। बताया जा रहा है कि यह लेज़र कुछ ही सेकंड में आंखों की रोशनी को स्थायी नुकसान पहुंचा सकता है। खजुराहो मेले में 100 मिलीवॉट, 532 नैनोमीटर, क्लास थ्री बी श्रेणी का ग्रीन लेज़र खुलेआम बेचा जा रहा था। विशेषज्ञों के अनुसार इस तरह का लेज़र सामान्य मनोरंजन के लिए नहीं होता, बल्कि उच्च स्तरीय तकनीकी या विशेष उपयोग के लिए बनाया गया है। इसकी रेंज 5 से 8 किलोमीटर तक बताई जा रही है और सीधी किरण आंखों की रेटिना को गंभीर रूप से जला सकती है। इस मामले में शिकायतकर्ता प्रसून कुमार त्रिपाठी ने स्थानीय पुलिस थाना और नगर पालिका मेला प्रबंधन में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में बताया गया कि उनकी आंख में ग्रीन लेज़र की किरण पड़ने से चोट आई। छतरपुर स्थित एक निजी नेत्र चिकित्सालय की मेडिकल रिपोर्ट में ग्रीन लेज़र लाइट इंजरी दर्ज की गई है। शिकायत के बाद नगर पालिका की टीम मौके पर पहुंची और ऐसे लेज़र बेचने वाले दुकानदारों की पहचान की। जांच में पाया गया कि कई दुकानों पर बिना किसी लाइसेंस या अनुमति के ये खतरनाक उपकरण बेचे जा रहे थे। हैरानी की बात यह रही कि बच्चे इन्हें खिलौने की तरह खरीद रहे थे, जबकि इसके गंभीर दुष्परिणामों से जानकार थे। मौके पर दुकानदारों को चेतावनी दी गई और कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई। मेला नियंत्रण कक्ष से सार्वजनिक घोषणा कर लोगों को जागरूक भी किया गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले में आवश्यक कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। सार्वजनिक आयोजनों में इस तरह के खतरनाक उपकरणों की बिक्री पर बड़ा सवाल खड़ा करती है। जरूरत है सख्त निगरानी और जागरूकता की, ताकि किसी भी नागरिक, खासकर बच्चों की आंखों और जीवन से खिलवाड़ न हो। फिलहाल प्रशासन की कार्रवाई जारी है
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
1
Report
RDRAJKUMAR DIXIT
FollowFeb 28, 2026 17:30:400
Report
NSNAJEEM SAUDAGAR
FollowFeb 28, 2026 17:30:270
Report
AAafssar alaam
FollowFeb 28, 2026 17:30:16Noida, Uttar Pradesh:According to Reports: Iran closes the Strait of Hormuz. Approximately 20% of the world's traded oil passes through the Strait of Hormuz
0
Report
DCDhruv Chaudhary
FollowFeb 28, 2026 17:30:070
Report
1
Report
0
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowFeb 28, 2026 17:16:210
Report
SLSanjay Lohani
FollowFeb 28, 2026 17:16:090
Report
DCDhruv Chaudhary
FollowFeb 28, 2026 17:15:540
Report
DKDeepesh Kumar
FollowFeb 28, 2026 17:15:470
Report
DKDeepesh Kumar
FollowFeb 28, 2026 17:15:38Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों के साथ अहम बैठक की यूपी में फैसलों की चर्चा
0
Report
DKDeepesh Kumar
FollowFeb 28, 2026 17:15:260
Report
RJRahul Joshi
FollowFeb 28, 2026 17:15:200
Report
