icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

दुर्ग पुलिस ने आरक्षक भर्ती धोखाधड़ी: 12 लाख लिए, दो गिरफ्तार

Durg, Chhattisgarh:एंकर-दुर्ग से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है जहां आरक्षक की नौकरी लगाने का झांसा देकर 12 लाख रुपए की ठगी करने वाले 02 आरोपीयो को दुर्ग पुलिस ने गिरफ्तार किया है .वी/ओ-1 दरअसल ग्राम सेलूद के रहने वाले गेंदालाल बंछोर ने उतई थाने में लिखित में शिकायत दर्ज कराई थी कि बेमेतरा के ग्राम अतरिया के रहने वाले उमेश दास मानिकपुरी ने उसके पुत्र विकास बंछोर को पुलिस आरक्षक की नौकरी दिलाने का भरोसा देकर इसके एवज में 12 लाख रुपए ले लिए उमेश दास मानिकपुरी ने बताया कि उसकी पहुंच गृह मंत्रालय में ऊपर तक है वह उसके बेटे को आसानी से नौकरी लगा देगा इसके साथ ही उसने गेंदलाल को अपने विश्वास मे ले लिया जिसके बाद गेंदलाल ने भरोसा करते हुए बैंक खातों में अलग-अलग किस्तों में लगभग 12 लाख रुपए जमा कर दिए लेकिन जब लंबा समय बीत जाने के बाद भी उसकी नौकरी नहीं लगी और उमेश दास मानिकपुरी टालमटोल करता रहा जिसके बाद गेंदालाल को समझ आ गया कि उसके साथ ठगी हो गई है और उतई थाने में लेनदेन के तमाम सबूत और दस्तावेज पुलिस को उपलब्ध कराए गए लिखित में शिकायत दर्ज कराई पुलिस ने मामले की विवेचना की तो मामला सही पाया गया जिसके बाद तमाम दस्तावेजों पर सबूत के आधार पर बेमेतरा के उमेंश दास मानिकपुरी को गिरफ्तार किया गया उमेश दास मानिकपुरी की बिनाह पर बिलासपुर के रहने वाले राजेश वर्मा को भी गिरफ्तार किया गया है तो वही दुर्ग पुलिस ने दोनों ही आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर अब उन्हें जेल भेजने की तैयारी की जा रही है.बाइट- मणि शंकर चंद्र पुलिस प्रवक्ता दुर्ग
0
0
Report
Advertisement

5-दिवसीय निःशुल्क किसान प्रशिक्षण आदर्श गांव मनोहरपुरा में संपन्न, 35 किसान भागीदारी

Karauli, Rajasthan:आदर्श गांव मनोहरपुरा में 5-दिवसीय निःशुल्क किसान प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न, करौली। जिले के आदर्श गांव मनोहरपुरा में किसानों एवं ग्रामीण परिवारों को जलवायु परिवर्तन, टिकाऊ एवं प्राकृतिक खेती तथा स्थानीय संसाधनों के बेहतर उपयोग के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित 5-दिवसीय निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्योर इंडिया ट्रस्ट द्वारा स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड एग्रीकल्चर दिल्ली के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में मनोहरपुरा एवं आसपास के गांवों के 35 किसानों एवं ग्रामीण प्रतिभागियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।
0
0
Report

ग्वालियर ट्रेन चोर गिरोह दबोचा गया, 27 स्मार्टफोन बरामद

Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर रेलवे स्टेशन से चलती ट्रेन में यात्रियों के महंगे फोन चोरी करने वाले गिरोह को GRP ग्वालियर ने दबोच लिया। इस गैंग के तीन लोग पकड़े गए हैं, जिनमें एक नाबालिग भी है। पुलिस ने इनके पास से 27 स्मार्टफोन और एक Apache बाइक बरामद की है। आरोपी दिल्ली में खपाते थे। गिरोह स्टेशन से ट्रेन में चढ़ जाता था और बिरलानगर या एजी पुल के पास आउटर पर धीमी होते ही फोन लेकर कूद जाते थे और भाग निकलते थे। पकड़े गए आरोपियों की पहचान संजय श्रीवास (पिंटो पार्क), प्रीतेश उर्फ ओम राठौर (27, चंदनपुर बिरलानगर) और एक विधि से संघर्षरत बालक के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि 16 अगस्त को उसने ट्रेन नंबर 11107 बुंदेलखंड एक्सप्रेस के S-3 कोच में दो यात्रियों के मोबाइल चुराए थे, जिसमें अभिषेक शर्मा का iPhone भी शामिल था। घटना के बाद वह आउटर पर उतर कर फरार हो गया था।GRP के अनुसार इनके खिलाफ कई थानों में चोरी के केस पहले से दर्ज हैं। बरामद मोबाइलों की कीमत लाखों है। पुलिस अब इनसे पूछताछ कर दिल्ली के खरीदारों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है。
0
0
Report
Advertisement

रतलाम में शक्कर के दाम तेजी से बढ़े, घर-चौकों पर महंगाई की चुभन

Ratlam, Madhya Pradesh:शक्कर की मिठास पर अब महंगाई की कड़वाहट भारी पड़ने लगी है। रतलाम में शक्कर के बढ़ते दामों का असर घर की रसोई से लेकर चौराहे की चाय और त्योहारों की मिठाइयों तक दिखाई दे रहा है। बीते कुछ दिनों शककर के दाम लगभग दुगुने हो गये है, 44 रूपये से 70 47पये पहुंची शककर ने लोगो क़ो हैरान कर दिया है गैस और दूध के बढ़े दामों के बीच अब गृहणियों के लिए शक्कर की बढ़ती कीमत भी नई परेशानी बन गई है। वहीं, हर बात पर चाय की चुस्की लेने वालों को भी अब बढ़ी कीमत का असर महसूस हो रहा है। शक्कर के दाम बढ़ने को लेकर लोगों की अपनी-अपनी राय है। कुछ लोगों का कहना है कि पेट्रोल में इथेनॉल के बढ़ते उपयोग से गन्ने की मांग बढ़ी है, जिसका असर शक्कर की कीमतों पर पड़ा है। वहीं, कुछ लोग मानते हैं कि शक्कर की कीमत बढ़ने से लोग इसका कम इस्तेमाल करेंगे, जो स्वास्थ्य के लिहाज से फायदेमंद हो सकता है। हालांकि राय अलग-अलग हैं, लेकिन शक्कर की बढ़ती कीमत ने रसोई से लेकर त्योहारों की मिठास तक जरूर प्रभावित कर दी है। बाइट - पूजा वोहारा ( ग्राहनी बाइट - शीला (ग्रहनी
0
0
Report
Advertisement

झाळावाड़: अकलेरा थाना पुलिस ने शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, 11 बाइक बरामद

Jhalawar, Rajasthan:अकलेरा (झालावाड़) झालावाड़ जिले के अकलेरा थाना पुलिस ने वाहन चोरी की घटनाओं पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से सीमावर्ती मध्यप्रदेश सहित चार जिलों से चुराई गई 11 बाइक भी बरामद की गई है。 मामले में जानकारी देते हुए झालावाड़ एसपी अमित बुडानिया ने बताया कि अकलेरा डीएसपी मनोज सोनी के सुपरविजन में थाना अधिकारी धर्माराम द्वारा गठित विशेष टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया है। वाहन चोरी की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद टीम द्वारा घटनास्थलों के आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए और मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर तुर्काडिया रोड पर दबिश देकर शातिर वाहन चोर विजेंद्र उर्फ जितेंद्र भील निवासी मोगियाबेह थाना दांगीपुरा को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने अकलेरा के निरोगधाम अस्पताल के समीप सहित सीमावर्ती मध्यप्रदेश के अभी विभिन्न जिलों में बाइक चोरी की वारदातों को करना कबूल किया। कड़ी पूछताछ के बाद आरोपी की निशानदेही के आधार पर पुलिस ने चोरी की कुल 11 बाइक भी बरामद कर ली है। फिलहाल पुलिस आरोपी के आपराधिक रिकार्ड की भी जांच कर रही।
0
0
Report

बरेली के कोहाड़ापीर से कुदेशिया फाटक तक चौड़ीकरण: अवैध दुकानें ढहाए गए

Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली में कोहाड़ापीर से कुदेशिया फाटक तक सड़क चौड़ीकरण के लिए नगर निगम ने करीब एक दर्जन दुकानों पर बुलडोजर चलाया। शाम करीब 5 बजे नगर निगम की टीम चार बुलडोजर लेकर अचानक कोहाड़ापीर पहुंची। टीम को देखकर दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गई। कुछ दुकानदारों ने अधिकारियों से सामान हटाने के लिए समय मांगा, लेकिन टीम ने कार्रवाई रोकने से इनकार कर दिया। इसके बाद दुकानदार अपना सामान निकालने लगे और नगर निगम ने अवैध निर्माण ढहना शुरू कर दिया। नगर निगम के अनुसार, CM GRID योजना के दूसरे फेज के तहत कोहाड़ापीर से धर्मकांटा होते हुए कुदेशिया फाटक तक सड़क का चौड़ीकरण होना है। इसके लिए सड़क की जद में आने वाले दुकानदारों और मकान मालिकों को पहले नोटिस दिए गए थे। कई लोगों ने खुद ही अपने निर्माण हटा लिए थे। करीब 40 दुकानों और मकानों पर पहले भी बुलडोजर चल चुका है। उन निर्माणों पर कार्रवाई की गई, जिन्हें अभी तक नहीं हटाया गया था।
0
0
Report

हनुमानगढ़ में पौष्टिक मिलेट्स पर जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित

Hanumangarh, Rajasthan:हनुमानगढ़ में खाद्य एवं पोषण सुरक्षा पोषित अनाज योजना के तहत कार्यालय संयुक्त निदेशक कृषि विस्तार जिला परिषद हनुमानगढ़ के आत्मा सभागार में एक दिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में अधिकारी, कृषि विशेषज्ञ और किसान मौजूद थे। इसमें पौष्टिक अनाज के महत्व, उत्पादन, पोषण मूल्य और दैनिक आहार में इनके उपयोग के बारे में जागरूक किया गया। संयुक्त निदेशक कृषि यशवंती ने कहा कि भागदौड़ भरी जीवनशैली में स्वस्थ रहना चुनौती बना रहा है। ऐसे में ऐसा भोजन जरूरी है जो संतुलित होकर शरीर को जरूरी पोषण दे। उन्होंने किसानों और आमजन से बाजरा, ज्वार, रागी, सांवा, कोदो और कुटकी जैसे पौष्टिक अनाज को भोजन में शामिल करने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि इन अनाजों में पोषक तत्व पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं और ये कुपोषण, मोटापा, हृदय रोग तथा मधुमेह से बचाव में सहायक हो सकते हैं।
0
0
Report
Advertisement

भानगढ़ में दंडवत यात्रा के प्रवेश न मिलने पर श्रद्धालुओं का प्रदर्शन

Alwar, Rajasthan:भानगढ़ में दंडवत यात्रा को प्रवेश नहीं मिलने पर श्रद्धालुओं का प्रदर्शन, मुख्य गेट खोलने की मांग टहला (अलवर)। टहला थाना क्षेत्र के गोलाकाबास से भानगढ़ पहुंची 18वीं दंडवत यात्रा को मुख्य प्रवेश द्वार से अंदर जाने की अनुमति नहीं मिलने पर श्रद्धालुओं में आक्रोश फैल गया। करीब एक हजार श्रद्धालुओं और ग्रामीणों ने भानगढ़ के मुख्य गेट पर प्रदर्शन करते हुए पुरातत्व विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और गेट खोलने की मांग पर अड़ गए। जानकारी के अनुसार गोलाकाबास से प्राचीन हनुमान मंदिर के लिए 18वीं दंडवत यात्रा आज सुबह करीब 5 बजे भानगढ़ मोड़ से रवाना हुई थी। करीब 10 बजे यात्रा भानगढ़ के मुख्य प्रवेश द्वार पर पहुंची। श्रद्धालुओं का आरोप है कि हनुमान मंदिर से भोमिया जी मंदिर की ओर जाने वाला मुख्य गेट नहीं खोला गया, जिसके चलते उन्हें प्रवेश नहीं मिल सका। गेट नहीं खुलने से नाराज श्रद्धालुओं ने मौके पर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया और पुरातत्व विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने कहा कि गोलाकाबास से पिछले करीब 18 वर्षों से हर वर्ष दंडवत पदयात्रा भानगढ़ आती है, लेकिन इस बार श्रद्धालुओं को प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। ग्रामीण रूपेश गोयल और सुरेश शर्मा ने आरोप लगाया कि पुरातत्व विभाग की ओर से श्रद्धालुओं की धार्मिक यात्रा को लेकर उचित व्यवस्था नहीं की गई। उन्होंने कहा कि जब तक मुख्य गेट नहीं खोला जाता, तब तक उनका धरना और विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। श्रद्धालुओं के प्रदर्शन के बावजूद खबर लिखे जाने तक पुरातत्व विभाग के अधिकारी और स्थानीय प्रशासन के अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे थे। मौके पर विरोध प्रदर्शन जारी है। बाइट : रूपेश गोयल बाइट : सुरेश शर्मा
0
0
Report

अंबाला के स्कूलों में रक्षाबंधन संकल्प दिवस से सामाजिक बदलाव का संदेश

Ambala, Haryana:रक्षाबंधन इस बार अंबाला के स्कूलों में सिर्फ भाई-बहन के रिश्ते का त्योहार नहीं रहेगा, बल्कि सामाजिक बदलाव का संदेश भी देगा। जिला शिक्षा विभाग ने रक्षाबंधन तक स्कूलों में रोजाना संकल्प सभा आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान विद्यार्थियों को तीन बड़े सामाजिक संकल्प दिलाए जाएंगे, ताकि छोटी उम्र से ही उनमें जिम्मेदारी और सामाजिक सरोकार की भावना विकसित हो सके। जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान जैसे GEN Z ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गालियां दी, जिसके बाद उन्होंने यह अभियान चलाने का फैंसला लिया। रक्षाबन्धन के मौके पर अंबाला के स्कूलों में एक विशेष सामाजिक जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। जिला शिक्षा अधिकारी सुधीर कालड़ा ने सरकारी और गैर-सरकारी स्कूलों को रक्षाबन्धन को सामाजिक जागरूकता एवं संकल्प दिवस के रूप में मनाने के निर्देश दिए हैं। इस अभियान के तहत रक्षाबन्धन तक स्कूलों में रोजाना संकल्प सभा होगी। प्रार्थना सभा के दौरान विद्यार्थियों से सामाजिक बुराइयों के खिलाफ आवाज उठाने और जिम्मेदार नागरिक बनने का संकल्प लिया जाएगा। विद्यार्थियों को मुख्य रूप से तीन बड़े सामाजिक संकल्प दिलाए जाएंगे। पहला नशे से दूरी, दूसरा गाली-गलौज और हिंसा से परहेज, तीसरा बेटियों और महिलाओं का सम्मान। जिला शिक्षा अधिकारी का मानना है कि बच्चों में छोटी उम्र से ही अच्छे संस्कार और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित की जाए, तो इसका असर परिवार और पूरे समाज पर पड़ता है। उन्होंने कहा दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान जैसे GEN Z ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गालियां दी, जिसके बाद उन्होंने बच्चों में संस्कार डालने के लिए यह अभियान चलाने का फैंसला लिया। बाइट: सुधीर कालड़ा - जिला शिक्षा अधिकारी。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top