icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
471001
HGHarish GuptaFollow30 Jul 2024, 10:13 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

छिंदवाड़ा: गुलाबी गैंग कमांडर पूर्णिमा वर्मा हाउस अरेस्ट, पुलिस ने सुरक्षा घेरे में रखा

Chhindwara, Madhya Pradesh:मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ गुलाबी गैंग की कमांडर को पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट...सागर शराब कांड को लेकर सद्बुद्धि यज्ञ करने जा रही थीं पूर्णिमा वर्मा...घर के बाहर पुलिस बल तैनात छिंदवाड़ा में मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ गुलाबी गैंग की कमांडर पूर्णिमा वर्मा को पुलिस ने उनके ही निवास पर हाउस अरेस्ट कर दिया है .उनके घर के बाहर और सड़क के दोनों ओर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है. दरअसल मध्यप्रदेश के सागर जिले में कथित शराब कांड में हुई मौतों को लेकर गुलाबी गैंग की ओर से फव्वारा चौक पर प्रदर्शन और सद्बुद्धि यज्ञ किया जाना था. कार्यक्रम में शामिल होने से पहले ही पुलिस ने गुलाबी गैंग की कमांडर पूर्णिमा वर्मा को उनके घर पर हाउस अरेस्ट कर लिया मिडिया से चर्चा करते हुए पूर्णिमा वर्मा ने कहा कि वह शांतिपूर्ण तरीके से सद्बुद्धि यज्ञ करने के लिए जा रही थी लेकिन पुलिस ने उन्हें घर से बाहर निकलने नहीं दिया .उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है और वह भी इसी मुद्दे को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखना चाहती हैं पूर्णिमा वर्मा का आरोप है कि जिले में कई जगहों पर अवैध शराब की फैक्ट्रियां संचालित हो रही हैं लेकिन शासन प्रशासन का इस ओर ध्यान नहीं है उन्होंने कहा कि उन्हें छिंदवाड़ा के परिवारों की चिंता है और नशे के खिलाफ आवाज उठाना जरूरी है उन्होंने यह भी बताया कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन को लेकर प्रशासन से चर्चा की गई थी इसके बावजूद सुबह से ही पुलिस ने उनके घर को घेर रखा है पूर्णिमा वर्मा ने सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर उनका क्या गुनाह है जिसके चलते उन्हें हाउस अरेस्ट किया गया है.
0
0
Report

गरियाबन्द में संदिग्ध मौत: 4 दिन बाद कब्र खोदकर शव निकाला गया

Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबन्द ब्रेकिंग....संदेह के आधार पर 4 दिन बाद कब्र खोदकर निकाला गया महिला का शव....गरियाबंद के पाण्डुका थाना क्षेत्र के ग्राम तर्रा का मामला....34 वर्षीय बबीता नवरंगे की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई थी मौत...मायके पक्ष ने मौत की परिस्थितियों पर जताया संदेह तहसीलदार की मौजूदगी में कब्र से निकाला गया शव....शव निकालने के दौरान पुलिस के साथ फोरेंसिक टीम भी रही मौजूद....मायके पक्ष की शिकायत के बाद पुलिस ने की कार्रवाई....शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया....पीएम रिपोर्ट का इंतजार...पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत की असली वजह होगी स्पष्ट。
0
0
Report
Advertisement

अजमेर शरीफ में वारिस पठान का बीजेपी पर UCC पर हमला; मस्जिदें गिराने की निंदा

Ajmer, Rajasthan:अजमेर शरीफ पहुंचे AIMIM के कौमी तर्जुमान वारिस पठान ने यूसीसी को लेकर बीजेपी पर जमकर निशाना साधा और उन्होंने sir,मस्जिद,मदरसों और हिंदू मुस्लिम की नफ़रत की सियासत पर भी अपना गुस्सा जाहिर किया। उन्होंने कहा कि बीजेपी के राज में लगता है ऑपरेशन मुसलमान चल रहा है। पूरे मुल्क में मुसलमानों के खिलाफ नफरत का माहौल पैदा कर दिया गया है। हर तरफ मस्जिद गिराने का काम किया जा रहा है। ऐसा लगता है जैसे मुसमानों के खिलाफ एक जंग सी छेड़ दी गई है। वारिस पठान ने कहा कि मुल्क के अमन अमान के लिए ही अजमेर दरगाह पर खुसूसी दुआ मांगी गई है।
0
0
Report

नरसिंहपुर में ऑपरेशन ईगल क्लॉ के तहत 53 किलोग्राम गांजे के साथ 5 गिरफ्तार

Narsinghpur, Madhya Pradesh:नरसिंहपुर पुलिस के द्वारा चलाए जा रहे अवैध मादक पदार्थ की रोकथाम के लिए ऑपरेशन ईगल क्लॉ के तहत बड़ी कार्रवाई की गई है. पुलिस को मुखबिर के द्वारा सूचना मिली कि उड़ीसा से अवैध गांजे की बड़ी खेप नरसिंहपुर लाई जा रही है, जिस पर नरसिंहपुर पुलिस ने पांच विशेष टीम गठित करते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग एवं मुख्य मार्गों पर संघनन घेराबंदी की और तेंदूखेड़ा के पास ढीलवार गांव के नजदीक एक फोर व्हीलर गाड़ी से पांच आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए, उनके कब्जे से 53 किलो अवैध गांजा जप्त किया है. पकड़े गए मसरूका की कीमत 20 लाख रुपए बताई जा रही है. वहीं पकड़े गए पांच आरोपियों में तीन आरोपी उड़ीसा के रहने वाले हैं और दो आरोपी रायसेन जिले के बताए जा रहे हैं. पुलिस ने पांचो आरोपियों पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी हैं और इस बात की पहचान में लगी हुई है कि आखिर गांजे की इतनी बड़ी खेप कहां पहुंचने के लिए लाई गई थी.
0
0
Report

मुजफ्फरपुर के नगर पुलिस अधीक्षक मोहिबुल्लाह अंसारी को अमेरिका में सम्मानित किया जाएगा

Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर के नगर पुलिस अधीक्षक मोहिबुल्लाह अंसारी अमेरिका में सम्मान पाएंगे. अमेरिका के टाम्पा, फ्लोरिडा में 7वें वर्ल्ड फेयर एंड फेस्ट–2026 के अवॉर्ड कार्यक्रम में मोहिबुल्ला अंसारी को विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है. आयोजक Association of World Fair and Fest USA Inc. की ओर से उनके सेवा, नेतृत्व, उपलब्धियों और समाज के प्रति योगदान की सराहना की गई है. कार्यक्रम 13 दिसंबर 2026 को Sheraton Tampa Brandon Hotel, Tampa, Florida, USA में होगा. उन्हें 'Award of Honour & Felicitation' से सम्मानित किए जाने की बात निमंत्रण पत्र में कही गई है. मुजफ्फरपुर के नगर पुलिस अधीक्षक के तौर पर उनके अपराध रोकथाम, नशे के खिलाफ अभियान और जनता से मिलकर समस्याओं के समाधान के संबंध में लोग चर्चा कर रहे हैं.
0
0
Report
Advertisement

बैतूल में शिक्षकों का प्रदर्शन: TET अनिवार्यता खत्म करने और पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग

Betul, Madhya Pradesh:बैतूल में आज शिक्षकों का आक्रोश सड़क पर दिखाई दिया, TET की अनिवार्यता, पुरानी पेंशन की बहाली और दूसरी मांगों को लेकर शिक्षक संगठनों ने सरकार के खिलाफ सड़क पर उतर कर मोर्चा खोल दिया। अजाद अध्यापक शिक्षक संघ, अजाक्स शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने एक दिवसीय सामूहिक उपवास किया और जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। बैतूल शहर में सभी शिक्षक संगठनों ने एक साथ रैली निकाली और मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। शिक्षकों की प्रमुख मांगों में TET परीक्षा की अनिवार्यता खत्म करना, अटेंडेंस व्यवस्था बंद करना और पुरानी पेंशन योजना बहाल करना शामिल है। इसके साथ ही अध्यापक-शिक्षक संवर्ग की वरिष्ठता और सेवा अवधि की गणना नियुक्ति दिनांक से करने, क्रमोन्नति और समयमान वेतनमान सहित अन्य मांगों को भी उठाया गया। शिक्षकों का कहना है कि वर्षों से सेवा दे रहे शिक्षकों के लिए दोबारा परीक्षा की अनिवार्यता परेशानी बढ़ाने वाली है। शिक्षक संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने जल्द मांगों पर निर्णय नहीं लिया, तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।
0
0
Report

कटिहार में 514 ग्राम स्मैक के साथ 3 महिला तस्कर गिरफ्तार

Katihar, Bihar:कटिहार ब्रेकिंग -- कटिहार पुलिस एवं एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई, 25 लाख रुपया मूल्य का 514 ग्राम स्मैक के साथ तीन महिला तस्कर गिरफ्तार पश्चिमी गिरफ्तारी की ओर से अवैध मादक पदार्थ लेकर गोविन्दपुर की ओर आ रहा था एक सप्ताह में कटिहार पुलिस ने करीब 7 करोड रुपए का स्मैक जब्त किया कटिहार पुलिस के अनुसार जप्त स्मैक का अनुमानित मुल्य लगभग 25 लाख रुपया सभी गिरफ्तार महिला पूर्णिया जिला की रहने वाली कटिहार जिला के रौतारा थानाध्यक्ष एवं एसटीएफ टीम को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि कुछ महिला पश्चिम बंगाल की ओर से अवैध मादक पदार्थ लेकर गोविन्दपुर की ओर आ रहे हैं। उक्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु थानाध्यक्ष रौतारा एवं एसटीएफ टीम के द्वारा गोविन्दपुर के पास वाहन जाँच अभियान चलाया गया। वाहन जाँच के क्रम में तीन महिला पुलिस बल को देखकर भागने लगी, जिसे पुलिस बल के सहायोग से पकड़ा गया तथा पकड़े गये महिला अभियुक्तों से नाम व पता पूछने पर अपना नाम नाजरा खातून, उम्र 45 वर्ष, बलसो उम्र 55 वर्ष, भबुदा खातून उम्र 30 वर्ष, सभी थाना जावर, जिला पूर्णियाँ बताया । जिनका विधिवत तलाशी लिया गया तो तलाशी के क्रम में कुल 514 ग्राम स्मैक एवं दो मोबाइल बरामद किया गया। तत्पश्चात अभियुक्तों को विधिवत गिरफ्तार किया गया। कांड दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। जप्त स्मैक का अनुमानित मुल्य लगभग 20-25 लाख रूपया है ।
0
0
Report

TET पेपर फूट मामला: दो आरोपी को 23 तारीख तक पुलिस कस्टडी

Thane, Maharashtra:TET पेपर फूट मामलाातील दो आरोपींना न्यायालयाने 23 तारखेपर्यंत पोलीस कोठडी सुनावली आहे. प्रकाश मिसाळ आणि अशोक कुमार बाबुलाल साहू अशी अटक केलेल्या आरोपींची नावे आहेत. त्यांच्या घरातून 149 जणांची यादी मिळाली असून त्यात महाराष्ट्रातील TET पात्र 18 शिक्षक उमेदवारांचा समावेश आहे. सरकारी वकिलांनी दिलेल्या माहितीनुसार, कपिल भैया आणि प्रकाश मिसाळ हे पुणे येथे पेपर खरेदी-विक्रीच्या संदर्भात एका hotेल मध्ये भेटले होते. त्यांच्यात काही आर्थिक देवाण-घेवाण झाली का, याचा तपास सुरू आहे. तर अशोक कुमार साहू यांच्या घरझडतीत पोलिसांना 149 जणांची यादी मिळाली आहे. या यादीत महाराष्ट्रातील TET पात्र 18 शिक्षक उमेदवारांची नावे आहेत. या प्रकरणाच्या तपासासाठी दोन ACP, एक PI आणि एक API अशा SIT टीमने या दोन्ही आरोपींना आज सुट्टीच्या न्यायालयात हजर केले. त्यांचे आर्थिक व्यवहार, बँक अकाऊंट आणि महाराष्ट्रात आणखी कोणाशी त्यांचे लागेबांधे आहेत का, पेपरची देवाण-घेवाण झाली का, या संदर्भात चौकशीसाठी न्यायालयाने दोघांना 23 तारखेपर्यंत पोलीस कोठडी सुनावली आहे.
0
0
Report
Advertisement

भंवरी देवी के परिवार को न्याय की मांग: धोलिया से रामदेवरा तक पदयात्रा

Jaisalmer, Rajasthan:जिला जैसलमेर विधानसभा - पोकरण लोकेशन - लाठी फलोदी जिले के लोहावट थाना क्षेत्र के जंभेश्वरनगर में भंवरी देवी विश्नोई की हत्या और उनकी दो बेटियों पर हुए हमले के मामले में न्याय की मांग को लेकर लाठी क्षेत्र के धोलिया गांव से रामदेवरा तक पदयात्रा शुरू की गई। पदयात्रा का आयोजन शारदा मारवाड़ी के नेतृत्व में किया जा रहा है। पदयात्रात्‌्र रामदेवरा reach करके बाबा रामदेवजी के समाधि स्थल पर भंवरी देवी के परिवार को न्याय दिलाने की प्रार्थना की जाएगी। आयोजक शारदा मारवाड़ी ने बताया कि घटना को करीब 55 दिन बीत जाने के बावजूद मामले का खुलासा नहीं होने से पीड़ित परिवार न्याय की उम्मीद लगाए बैठा है। परिवार को न्याय दिलाने की मांग को लेकर धोलिया से रामदेवरा तक शांतिपूर्ण पदयात्रा शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि पदयात्रा के माध्यम से न्याय, सत्य और सद्भावना का संदेश दिया जाएगा तथा विभिन्न समाजों और छत्तीस कौम के लोगों से इसमें शामिल होने का आह्वान किया गया है। बाबा रामदेवजी से न्याय की प्रार्थना पदयात्रा में शामिल श्रद्धालु बाबा रामदेवजी महाराज के जयकारों के साथ रामदेवरा पहुंचेंगे। वहां समाधि स्थल पर भंवरी देवी के परिवार को न्याय मिलने की प्रार्थना की जाएगी। आयोजकों का कहना है कि न्याय की राह लंबी हो सकती है, लेकिन शांतिपूर्ण तरीके से न्याय की मांग को उठाते रहना जरूरी है। पदयात्रा में शारदा मारवाड़ी, शोभा बिश्नोई, सुमन जाजूदा, शारदा बिश्नोई ढाका, मोहनलाल जाजूदा, राजाराम बिश्नोई, शिव बिश्नोई, कमला विश्नोई, निरमा जाजूदा, सुशीला बिश्नोई माया बिश्नोई एलची अध्यापक, धापू बिश्नोई कमलेश बिश्नोई सहित बड़ी संख्या में महिलाएं और अन्य लोग शामिल हुए।
0
0
Report

प्रतापगढ़ पहुंचे नारकोटिक्स आयुक्त, किसानों के हितों पर नई अफीम नीति का भरोसा

Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ पहुंचे केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो के नारकोटिक्स आयुक्त डॉ. दिनेश बिसेन ने जिला कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान किसानों ने उनका और साथ आए अधिकारियों का साफा व माला पहनाकर स्वागत किया। किसानों से चर्चा के दौरान उन्होंने आगामी अफीम फसल वर्ष 2026-27 की नई अफीम नीति को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। डॉ. बिसेन ने किसानों को आश्वस्त करते हुए कहा कि आने वाली अफीम नीति अच्छी होगी और भारत सरकार की ओर से किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए नीति तैयार की जाएगी। नारकोटिक्स आयुक्त के प्रतापगढ़ दौरे के दौरान किसानों ने अपनी समस्याओं और मांगों को लेकर चर्चा की। भारतीय किसान संघ के प्रतिनिधिमंडल ने डॉ. बिसेन को ज्ञापन सौंपकर किसानों से जुड़े विभिन्न मुद्दे उनके सामने रखे। उन्होंने किसानों की बात सुनी और आगामी नीति को लेकर उन्हें आश्वस्त किया। इस दौरान नारकोटिक्स उपायुक्त कोटा नरेश बुंदेल और सहायक नारकोटिक्स आयुक्त कोटा जब्बर सिंह राजपुरोहित भी मौजूद रहे। वहीं, केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो, वित्त मंत्रालय, राजस्व विभाग और प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के बीच नशा मुक्ति और स्वस्थ समाज के निर्माण को लेकर महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए हैं। एमओयू पर नारकोटिक्स आयुक्त डॉ. दिनेश बिसेन और ब्रह्माकुमारीज के मेडिकल विंग के सचिव बनारसी लाल शाह ने हस्ताक्षर किए। इस समझौते का उद्देश्य युवाओं, छात्रों और ग्रामीण समुदायों में मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों को लेकर वैज्ञानिक, कानूनी और नैतिक जागरूकता बढ़ाना है। साझेदारी के तहत ब्यूरो के ‘युवा रक्षा’ अभियान के माध्यम से शिक्षण संस्थानों में सेमिनार, रैलियां, नुक्कड़ नाटक और डिजिटल जागरूकता अभियान आयोजित किए जाएंगे। वहीं ब्रह्माकुमारीज अपने व्यापक नेटवर्क के माध्यम से राजयोग, ध्यान, तनाव प्रबंधन और सकारात्मक जीवनशैली को नशा निवारण के प्रयासों से जोड़कर जागरूकता को व्यापक स्तर तक पहुंचाने में सहयोग करेगा.
0
0
Report
Advertisement

पाली नगर निगम चुनाव: कांग्रेस बनाम भाजपा की जंग, निर्दलीयों की भूमिका निर्णायक

Pali, Rajasthan:पाली नगर निगम चुनाव को लेकर जब 65 वार्डों के नतीजे आए तब कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी जिसमें कांग्रेस को 29 सीट, भाजपा को 21 और 15 निर्दलीय जीत कर आए थे, उसके बाद कयास लगाए जा रहे थे कि कांग्रेस नगर निगम में बोर्ड बना सकती है लेकिन भाजपा भी लगातार इसका दावा करती रही लेकिन जब महापौर की चुनाव नजदीक आए और नामांकन पेश किया गया तब चुनाव के लिए तीन प्रत्याशी चुनाव मैदान में रहे जो भाजपा से नमिता बुबकिया, कांग्रेस से सुमित्रा जैन और निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में राजबाला हिंगड़ है जो कांग्रेस से समर्थित है लेकिन निर्दलीय चुनाव लड़ने की वजह से पार्टी ने उन्हें निष्कासित कर दिया है, ऐसे में चुनाव अब दिलचस्प मोड़ पर आ गया है 21 सितंबर को होने वाले चुनाव में आखिर यह पलड़ा किसकी तरफ भारी रहने वाला है इसका कोई अंदाजा नहीं लग पा रहा है लेकिन सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी होने के बाद पूरा चुनावी माहौल और ज्यादा दिलचस्प बना गया जिसमें निर्दलीय ये दावा कर रहे हैं की सबसे ज्यादा पार्षद उनके पास है ऐसे में कांग्रेस और भाजपा भी इसी मशक्कत में लगी हुई है कि वह उनका बोर्ड नगर निगम में बना सके, वही इस पूरी चुनाव में सबसे दिलचस्प किस्सा यह रहा कि कुछ दिनों पूर्व भाजपा छोड़कर कांग्रेस में आए राकेश भाटी जिनको पाली विधायक भीमराज भाटी ने कांग्रेस ज्वाइन करवाई थी वह अब कांग्रेस से भी पाला बदलकर निर्दलीय उम्मीदवार के पास चले गए हैं ऐसे में अब यह मुकाबला और ज्यादा रोचक हो गया है जिसका परिणाम आने के बाद ही तस्वीर साफ होगी तब तक तीनों प्रत्याशी अपना दमखम दिखा रहा है ।
0
0
Report

बालेसर में जलभराव हटाने की पहल, प्रशासन ने जल निकासी पूरी की

Jodhpur, Rajasthan:बालेसर जोधपुर जिले में आगोलाई के पास टीकमगढ़ रोड पर जलभराव की खबर प्रमुख बनी रही। प्रशासन ने दोपहर के समय जलभराव के स्थाई समाधान के लिए तत्काल कदम उठाये और उपखंड अधिकारी Suman Rathod के निर्देशन में जल निकासी का कार्य किया गया। इसमें रास्ते का पानी खेतों में छोड़ दिया गया ताकि स्कूल जाने वाले विद्यार्थियों सहित ग्रामीणों को राहत मिले। इस खबर को स्थानीय संपर्क कर ग्रामीणों ने समाधान का अनुरोध किया था। जबकि पिछले दो वर्षों से गोल्ड मेडल विजेता रवीना दउकिया सहित खिलाड़ियों को मैदान तक पहुंचने में परेशानी होती रही। जलभराव के कारण खिलाड़ियों की नियमित गतिविधियां प्रभावित हो रही थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि केवल पानी निकालना अस्थायी है, स्थाई समाधान के लिए ठोस योजना बनानी चाहिए ताकि हर वर्ष स्कूली बच्चे, आमजन और खिलाड़ियों को परेशानी न उठानी पड़े।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top