छतरपुर में कीचड़ भरे रास्ते से स्कूल जाने को मजबूर निघवापुखरी के बच्चे
Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर जिले के निघवापुखरी गांव के छात्र-छात्राएं कीचड़ और दलदल भरे रास्ते से होकर 3 किलोमीटर दूर नाहरपुर स्थित हाईस्कूल जाने को मजबूर हैं। बारिश में स्थिति और भी खराब हो जाती है। ग्रामीणों को भी दैनिक कार्यों के लिए इसी जोखिम भरे मार्ग का उपयोग करना पड़ता है। लोगों ने क्षेत्रीय विधायक और राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार से सड़क निर्माण की मांग की है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
