Back
छतरपुर में पत्नी की हत्या: पति सहित चार गिरफ्तार
HGHarish Gupta
Jan 22, 2026 13:45:38
Chhatarpur, Madhya Pradesh
एकंर -छतरपुर के थाना सिविल लाइन पुलिस ने सिंचाई कॉलोनी में हुई महिला की हत्या के मामले का खुलासा कर दिया है, हत्या उसी के पति ने गला दबाकर की थी, पुलिस ने आरोपी पति सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है जिसमें एक महिला भी शामिल है, इस सनसनीखेज मामले का खुलासा एसपी ने प्रेस कांफ्रेंस में किया, पुलिस के अनुसार थाना सिविल लाइन क्षेत्र अंतर्गत सिंचाई कॉलोनी छतरपुर निवासी महिला कोमल यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की सूचना मिलने पर मर्ग कायम कर जांच शुरू की गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की मौत गला दबाकर किए जाने की पुष्टि हुई, जिसके बाद भारतीय न्याय संहिता के तहत हत्या का अपराध पंजीबद्ध किया गया। जांच के दौरान पुलिस ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया और संदिग्धों से गहन पूछताछ की। एकत्रित साक्ष्यों के आधार पर यह सामने आया कि पारिवारिक कलह के चलते मृतिका के पति रियल स्टेट का काम करने वाले दशरथ यादव ने योजनाबद्ध तरीके से अपने साथियों को प्लॉट का प्रलोभन देकर पत्नी की हत्या करवाई। पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी मृतिका के पति दशरथ यादव को गिरफ्तार किया। उसके साथ अर्जुन श्रीवास निवासी ग्राम बसारी हाल टीपी नगर छतरपुर, आशीष विश्वकर्मा ग्राम दौनी हाल टीपी नगर छतरपुर तथा आरती विश्वकर्मा निवासी ग्राम दौनी हाल टीपी नगर छतरपुर को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं अन्य सामग्री भी बरामद की है। मुख्य आरोपी दशरथ यादव के विरुद्ध पूर्व में मारपीट एवं एससी-एसटी अधिनियम के तहत अपराध दर्ज होना भी सामने आया है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
MMMAYANK MAYANK
FollowMar 11, 2026 23:16:260
Report
CSCharan Singh
FollowMar 11, 2026 23:16:080
Report
NCNITIN CHAWRE
FollowMar 11, 2026 23:15:570
Report
RSRAJEEV SHARMA
FollowMar 11, 2026 23:15:420
Report
MGMohd Gufran
FollowMar 11, 2026 23:15:330
Report
0
Report
GYGAUKARAN YADU
FollowMar 11, 2026 19:00:360
Report
KKKamal Kumar
FollowMar 11, 2026 19:00:230
Report
DKDebojyoti Kahali
FollowMar 11, 2026 18:49:390
Report
PSPIYUSH SHUKLA
FollowMar 11, 2026 18:49:260
Report
DKDeepesh Kumar
FollowMar 11, 2026 18:48:560
Report
RKRupesh Kumar
FollowMar 11, 2026 18:48:470
Report
DKDeepesh Kumar
FollowMar 11, 2026 18:48:130
Report
DKDeepesh Kumar
FollowMar 11, 2026 18:47:550
Report
0
Report