471001
छतरपुर में यातायात प्रभारी ने ओवरलोड टैक्सी चालक से की मारपीट, वीडियो वायरल
Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर में यातायात प्रभारी बृहस्पति साकेत का वर्दी का रौब देखने को मिला। चेकिंग के दौरान उन्होंने एक ओवरलोड टैक्सी चालक की कॉलर पकड़कर मारपीट की। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में देखा गया कि यातायात प्रभारी चालान करने की बजाय चालक के साथ मारपीट कर रहे हैं। लोगों ने सवाल उठाया है कि यातायात प्रभारी को मारपीट का अधिकार किसने दिया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
ग्वालियर में हथियारों के साथ फायरिंग वीडियो वायरल, सौरभ गुर्जर के खिलाफ मामला दर्ज
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर में एक युवक का हथियारों के साथ फायरिंग करते हुए वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने आरोपी युवक की पहचान करते हुए युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दरअसल ग्वालियर के उटीला थाना क्षेत्र का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। सौरभ गुर्जर नाम के युवक ने हथियार लहराकर फायरिंग का वीडियो अपलोड किया है। वायरल वीडियो जून 2025 का बताया गया है जिसमें लाइसेंसी हथियार के साथ आरोपी द्वारा हर्ष फायरिंग की गई है। मामले में जितेंद्र शाक्य के नाम के एक फरियादी द्वारा आरोपी युवक की पहचान की गई है। जिसपर सौरभ गुर्जर के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं। एडिशनल एसपी जयराज कुबेर का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
श्रावस्ती में ओवैसी ने सपा पर हमला, मुस्लिम समाज को वोट बैंक न समझें
Shravasti, Uttar Pradesh:यूपी के श्रावस्ती जिले में AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने जनसभा को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। ओवैसी ने कहा कि मुसलमान किसी की बपौती नहीं है। उन्होंने सपा पर मुस्लिम समाज को सिर्फ वोट बैंक समझने का आरोप लगाया। साथ ही अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए मदरसों के मुद्दे पर भी सवाल खड़े किए। श्रावस्ती में जनसभा के दौरान AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने सपा पर तीखा हमला बोला। ओवैसी ने कहा कि मुसलमान किसी की बपौती नहीं है। मुसलमान सिर्फ वोटर नहीं, बल्कि इंसान है और सपा ने मुसलमानों को समझा नहीं। अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए ओवैसी ने कहा कि जब मुसलमानों के तालीम लेने वाले मदरसे गिराए जा रहे थे, तब अखिलेश यादव चुप थे उन्होंने अपनी आंखे बन्द कर ली थी। ओवैसी ने बीजेपी को रोकने की बात भी कही। उन्होंने कहा कि बीजेपी की सरकार तीसरी बार नहीं बनने देना है। ओवैसी ने कहा कि बीजेपी को रोकने के लिए अगर समझौता करना पड़े और तीसरी बार बाबा की सरकार न बनने पाए, तो वह समझौता करने के लिए तैयार हैं। हालांकि, ओवैसी ने सपा को चेतावनी देते हुए कहा कि इसे उनकी कमजोरी न समझा जाए।0
0
Report
आदित्य झा BJP टिकट से नाराज, दरभंगा से नामांकन दाखिले की घोषणा
Darbhanga, Bihar:भाजपा से नाराज आदित्य झा 5 अक्टूबर को दाखिल करेंगे नामांकन, बोले- ‘खराब प्रदर्शन वाले को मौका नहीं मिलना चाहिए’ दरभंगा - बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा से समर्थन नहीं मिलने से नाराज आदित्य झा ने दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से 5 अक्टूबर को अपना नामांकन पर्चा दाखिल करने का ऐलान किया है। उन्होंने भाजपा के समर्थन पर सवाल उठाते हुए कहा कि पार्टी ने जिस उम्मीदवार को समर्थन दिया है, उसका पिछले छह वर्षों का प्रदर्शन संतोषजनक नहीं रहा है। आदित्य झा ने कहा कि समर्थन के सवाल पर उनकी विचारधारा और भाजपा की विचारधारा में अंतर है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले छह वर्षों में बिहार की शिक्षा व्यवस्था की स्थिति खराब हुई है। उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति की क्षेत्र में कोई सामाजिक, धार्मिक या शैक्षणिक गतिविधियों में सक्रिय उपस्थिति नहीं रही और जिसे क्षेत्र के लोगों ने ठीक से पहचाना तक नहीं, ऐसे व्यक्ति को मौका दिए जाने पर सवाल उठना स्वाभाविक है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका विरोध केवल टिकट नहीं मिलने को लेकर नहीं है। उन्होंने कहा कि पार्टी ऐसे व्यक्ति को उम्मीदवार बनाए, जो समाज और शिक्षा के मुद्दों को लेकर मजबूती से खड़ा हो, उन्हें कोई आपत्ति नहीं होगी। आदित्य झा ने कहा कि वे कई मौकों पर पार्टी के साथ खड़े रहे हैं, लेकिन जहां उन्हें पार्टी का फैसला गलत लगता है, वहां लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करना उनका अधिकार है। उन्होंने कहा कि “जिसका प्रदर्शन अच्छा नहीं है, उसे मौका नहीं मिलना चाहिए।0
0
Report
Advertisement
समस्तीपुर में जन सुराज नेता राज कपूर सिंह गिरफ्तार, लाइसेंसी राइफल से जुड़ा मामला
Samastipur, Bihar:समस्तीपुर में जन सुराज के चर्चित नेता गिरफ्तार।सरोज सिंह के घर से बरामद राइफल निकली जन सुराज प्रत्याशी की ,पुलिस का दावा- अपराध के लिए दी थी लाइसेंसी राइफल, बरामद होने के बाद चोरी की झूठी FIR कराई थी दर्ज एंकर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर विधानसभा सीट से जन सुराज के टिकट पर चुनाव लड़ चुके राज कपूर सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मोहिउद्दीननगर थाना पुलिस देर रात मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र के अंदौर गांव से गिरफ्तार किया। पुलिस का आरोप है कि राज कपूर सिंह ने अपनी लाइसेंसी राइफल आपराधिक वारदात को अंजाम देने के लिए निलंबित दरोगा सरोज सिंह को दी थी।पुलिस के अनुसार, राज्य एसटीएफ की कार्रवाई में सरोज सिंह के घर से यह राइफल बरामद होने के बाद राज कपूर सिंह ने पुलिस को गुमराह करने के लिए कोर्ट में राइफल चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। जांच में चोरी की शिकायत गलत पाई गई। बरामद राइफल का नंबर और राज कपूर सिंह की ओर से चोरी की बताई गई राइफल का नंबर एक ही निकला।मामले में पुलिस ने राज कपूर सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तारी के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है。 पूरा मामला पिछले साल 6 जून की रात की एसटीएफ कार्रवाई से जुड़ा है। मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के गंगा दियारा इलाके के सुल्तानपुर गांव में राज्य एसटीएफ और जिला पुलिस की टीम ने निलंबित दरोगा सरोज सिंह के घर छापेमारी की थी।पुलिस के अनुसार, कार्रवाई के दौरान ही एसटीएफ और पुलिस टीम पर फायरिंग भी की गई थी। तलाशी में सरोज सिंह के घर से एके-47, इंसास राइफल, कार्बाइन और दो रेगुलर राइफल समेत कई हथियार बरामद किए गए थे। इस मामले में सरोज सिंह के अलावा उसके चाचा और भतीजे को भी गिरफ्तार किया गया था।इसी कार्रवाई के बाद जब राज कपूर सिंह को अपनी लाइसेंसी राइफल के बरामद होने की जानकारी मिली तो उन्होंने कोर्ट में उसके चोरी होने का परिवाद दाखिल किया। इसके आधार पर मोहिउद्दीननगर थाने में राइफल चोरी का मामला दर्ज किया गया।पुलिस ने जब इस मामले की जांच आगे बढ़ाई तो बरामद राइफल का नंबर 166109096 सामने आया। जांच में यही नंबर उस राइफल का पाया गया, जिसे राज कपूर सिंह ने चोरी का बताया था।जांच में सामने आया कि राइफल चोरी नहीं हुई थी। राज कपूर सिंह ने अपनी लाइसेंसी राइफल सरोज सिंह को दी थी। पुलिस का आरोप है कि इसका इस्तेमाल आपराधिक घटना को अंजाम देने के लिए किया जाना था।हालांकि, घटना को अंजाम दिए जाने से पहले ही एसटीएफ को इसकी भनक लग गई और सरोज सिंह के घर छापेमारी कर दी गई। इसी कार्रवाई में हथियार बरामद किए गए।जांच में पुलिस ने राज कपूर सिंह की ओर से दर्ज कराई गई चोरी की शिकायत को भी गलत पाया। इसके बाद वरीय अधिकारियों के निर्देश पर उनके खिलाफ अलग से प्राथमिकी दर्ज की गई और शनिवार रात उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया。 वही फोनिक जानकारी में समस्तीपुर के एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने राज कपूर सिंह की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि जांच में सामने आया है कि राज कपूर सिंह ने अपनी लाइसेंसी राइफल आपराधिक घटना को अंजाम देने के लिए सरोज सिंह को दी थी。 एसपी के अनुसार, राइफल बरामद होने के बाद उसे चोरी का बताकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की गई। जांच के बाद इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है और राज कपूर सिंह को गिरफ्तार किया गया है।हालांकि अभी भी पूरा मामला जांच के अधीन है । एसटीएफ की उस कार्रवाई में बरामद हथियारों में एक इंसास राइफल भी शामिल थी। पुलिस जांच में पता चला कि यह राइफल रोहतास जिले में लोकसभा चुनाव के दौरान ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा में तैनात जवान मंटू कुमार की थी। ड्यूटी के दौरान यह राइफल चोरी हो गई थी। हालांकि सरोज सिंह के घर से बरामद एके-47 और कार्बाइन के संबंध में पुलिस को अब तक स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है。0
0
Report
फर्रुखाबाद में पूर्व विधायक के होटल के पास फायरिंग, CCTV से जांच तेज
Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद में पूर्व विधायक के होटल के पास फायरिंग फर्रुखाबाद में पूर्व विधायक व कॉपरेटिव बैंक के अध्यक्ष के होटल के पास फायरिंग आवास विकास में दबंग युवक ने किए तीन फायर, मचा हड़कंप होटल के बाहर कहासुनी के बाद फायरिंग का आरोप बेटे से कहासुनी के बाद हुई फायरिंग - पूर्व विधायक सूचना पर कादरी गेट पुलिस मौके पर पहुंची होटल में लगे CCTV फुटेज को पुलिस ने खंगाला थानाध्यक्ष बोले- CCTV में कहासुनी दिखी, फायरिंग की पुष्टि नहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी फर्रुखाबाद के थाना कादरीगेट क्षेत्र के आवास विकास का मामला0
0
Report
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री साय सिंगापुर यात्रा में निवेश अवसरों पर जोर
Raipur, Chhattisgarh:सिंगापुर प्रवास का पहला दिन मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की गार्डन्स बाय द बे के साथ महत्वपूर्ण चर्चा, सिंगापुर बिजनेस फेडरेशन के लीडरशिप डिनर में हुए शामिल SING फोरम 2026 में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं मुख्यमंत्री श्री साय नवा रायपुर में बॉटनिकल गार्डन के विकास, हरित क्षेत्रों के विस्तार और ईको-टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गार्डन्स बाय द बे के अनुभवों का मिलेगा लाभ सिंगापुर के उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के समक्ष मुख्यमंत्री ने रखीं छत्तीसगढ़ की निवेश संभावनाएं, विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में भागीदारी का दिया आमंत्रण रायपुर, 4 अक्टूबर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल भारत सरकार के विदेश मंत्रालय द्वारा नामांकन के उपरांत सिंगापुर बिजनेस फेडरेशन (SBF) द्वारा आयोजित प्रथम ‘सिंगापुर-इंडिया नेटवर्क फॉर ग्रोथ (SING) फोरम 2026’ में सहभागिता के लिए सिंगापुर प्रवास पर है। सिंगापुर प्रवास के पहले दिन मुख्यमंत्री श्री साय एवं छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधिमंडल ने विश्व प्रसिद्ध ‘गार्डन्स बाय द बे’ के जनरल मैनेजर, मास्टर प्लानिंग श्री जेसन येओ तथा डायरेक्टर श्री लिम चियाप सॉन्ग सहित संस्थान के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ औपचारिक बैठक की। बैठक के दौरान छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधिमंडल को गार्डन्स बाय द बे की मास्टर प्लानिंग, सतत डिजाइन और उद्यान प्रबंधन से जुड़ी उत्कृष्ट कार्यप्रणालियों की जानकारी दी गई। दोनों पक्षों के बीच उद्यानिकी, वनस्पति संरक्षण, शहरी हरियाली, ईको-टूरिज्म और क्षमता विकास के क्षेत्रों में संस्थागत सहयोग की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ समृद्ध वनों और जैव विविधता से परिपूर्ण प्रदेश है। गार्डन्स बाय द बे की विशेषज्ञता और अनुभवों का लाभ नवा रायपुर में बॉटनिकल गार्डन के विकास के साथ ही प्रदेश के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर लैंडस्केपिंग और हरित क्षेत्रों के विस्तार में लिया जा सकता है। इससे छत्तीसगढ़ में पर्यटन की संभावनाओं को नया विस्तार मिलेगा, पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी और सैकड़ों लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। सिंगापुर बिजनेस फेडरेशन के लीडरशिप डिनर में शामिल हुए मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री श्री साय शाम को SING फोरम की पूर्व संध्या पर सिंगापुर बिजनेस फेडरेशन द्वारा आयोजित लीडरशिप डिनर में शामिल हुए। इस अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी, सिंगापुर में भारत के उच्चायुक्त डॉ. शिल्पक अंबुले, सिंगापुर बिजनेस फेडरेशन के चेयरमैन श्री मार्क ली और सीईओ श्री कोक पिंग सून उपस्थित थे। लीडरशिप डिनर में सिंगापुर बिजनेस फेडरेशन के सदस्यों के साथ मास्टरकार्ड, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, नेस्ले और द इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड के वरिष्ठ प्रतिनिधि तथा छत्तीसगढ़ के 7 सदस्यीय और हरियाणा के 26 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने भी सहभागिता की। यह आयोजन भारतीय राज्यों और सिंगापुर के व्यावसायिक समुदाय के बीच निवेश, व्यापार और दीर्घकालिक आर्थिक साझेदारी को लेकर संवाद का महत्वपूर्ण मंच बना। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर छत्तीसगढ़ को तेजी से उभरते निवेश गंतव्य के रूप में प्रस्तुत किया। उन्होंने प्रदेश की प्रगतिशील औद्योगिक नीति, ईज ऑफ डूइंग BUSINESS के लिए किए गए सुधारों तथा MSME, स्टार्टअप और मैन्युफैक्चरिंग के क्षेत्र में उपलब्ध व्यापक अवसरों की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने सिंगापुर के उद्योग जगत को ‘विकसित छत्तीसगढ़’ के निर्माण की यात्रा में सहभागी बनने और प्रदेश में निवेश के अवसरों का लाभ उठाने के लिए आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 5 अक्टूबर को SING फोरम 2026 में सहभागिता करेंगे। इसके पश्चात 6 अक्टूबर को सिंगापुर की प्रमुख कंपनियों और निवेश संस्थानों के शीर्ष नेतृत्व के साथ आयोजित सीईओ राउंडटेबल में छत्तीसगढ़ की निवेश संभावनाओं और आर्थिक साझेदारी के अवसरों पर विस्तृत चर्चा करेंगे。0
0
Report
Advertisement
सीवान में मेडिकल कराने घर से निकला युवक का संदिग्ध शव सड़क किनारे मिलने से दहशत
Siwan, Bihar:सीवान में एक सप्ताह पहले मेडिकल कराने के लिए घर से निकला युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला है।युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।युवक का शव मिलते ही परिजनों में मातम पसर गया।घटना मैरवा थाना क्षेत्र के डोंमडीह गांव की है। मृतक की पहचान मैरवा थाना क्षेत्र के हरपुर निवासी मोहन मांझी के पुत्र अरविंद कुमार के रूप में हुई है।अरविंद कोलकाता में बेल्डर का काम करता था और छुट्टी में अपने गांव आया हुआ था। करीब एक सप्ताह पहले वह मेडिकल कराने के लिए घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। मोबाइल भी स्विच ऑफ मिलने के बाद परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। अब एक सप्ताह बाद उसका शव सड़क किनारे मिला। परिजनों का कहना है कि युवक के लापता होने की सूचना पुलिस को भी दी गई थी। बावजूद इसके एक सप्ताह बाद उसका शव सड़क किनारे मिला। वहीं, मृतक की बाइक भी अभी तक बरामद नहीं हुई है। शव मिलने के बाद परिजन और स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए। लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मामले की जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। परिजनों ने युवक की हत्या कर शव को सड़क किनारे फेंके जाने की आशंका जताई है। मृतक के भाई का आरोप है कि अगर समय रहते पुलिस अरविंद की तलाश करती तो शायद आज वह जिंदा होता।इधर घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अब युवक के मोबाइल फोन, बाइक और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच में जुटी है। हालांकि युवक की मौत कैसे हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही मौत की असली वजह सामने आएगी।0
0
Report
बालोद में भीषण हादसा: पिता समेत तीन की मौत, एक बच्चा घायल
Raipur, Chhattisgarh:बालोद ब्रेकिंग बालोद जिले के सनौद थाना अंतर्गत भीषण सड़क हादसा हादसे में पिता पुत्र की मौत, कजरा बाँधा के रहने वाले बताए जा रहे मृतक तीनों एक ही परिवार के, पिता अपने बच्चों के साथ पितृ श्राद्ध मिलन में आया था शामिल होने। मृतकों को मर्चुरी में रखा गया है, वहीं दूसरी ओर एक घायल पुत्र का गंभीर अवस्था में इलाज जारी है। मृतक पिता का नाम डागेश्वर साहू उम्र 34 वर्ष बताया जा रहा है, वहीं बच्चों का नाम अनुराग साहू उम्र 8 वर्ष, वहीं ओशांत साहू उम्र 12 वर्ष बताया जा रहा है खड़े ट्रक से टकराया दुपहिया वाहन में सवार परिवार, टकराकर सड़क में गिरे जिसके बाद हुई मौत0
0
Report
ग्वालियर जीआरपी ने मानव तस्करी के बड़े रैकेट का पर्दाफाश, चार म्यांमार-शरणार्थी लड़कियाँ बरामद
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर जीआरपी ग्वालियर पुलिस ने मानव तस्करी के बड़े रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने बांग्लादेश के शरणार्थी शिविर से भारत में अवैध रूप से लाई गईं म्यांमार मूल की चार लड़कियों को बरामद किया है। इस मामले में लड़कियों को लाने वाले दो विदेशी नागरिकों को भी पकड़ा गया है। वीओ- जानकारी के अनुसार जीआरपी कंट्रोल रूम को सूचना मिली थी कि स्वर्णजयंती एक्सप्रेस के जनरल कोच में सवार एक व्यक्ति अपने साथी के साथ मिलकर म्यांमार और बांग्लादेश से लड़कियां लाकर भारत में उनकी शादी कराता है। सूचना के बाद जीआरपी थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ ट्रेन में पहुंचीं और हुलिए के आधार पर एक युवक को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम मुबीन बताया, जो मूल रूप से म्यांमार का रहने वाला है और पिछले करीब चार साल से हैदराबाद में रह रहा था। उसके पास से शरणार्थी कार्ड भी मिला है। उसने बताया कि वह अपने साथी मो. हसन के साथ मिलकर बांग्लादेश से लड़कियां लाकर जम्मू में शादी कराने का काम करता है। उसकी निशानदेही पर अलीगढ़ में दबिश देकर दूसरे आरोपी मो. हसन को पकड़ा गया, जिसके पास से चार लड़कियां मिलीं। ये सभी बांग्लादेश के कुतुपालम शरणार्थी शिविर की रहने वाली बताई जा रही हैं। भाषा समझ न आने के कारण ट्रांसलेटर की मदद से हुई पूछताछ में लड़कियों ने बताया कि उन्हें नदी और पहाड़ी रास्तों से सीमा पार कराकर भारत लाया गया था। पुलिस के मुताबिक शुरुआती जांच में सभी का भारत में अवैध रूप से प्रवेश करना पाया गया है। मामले में विस्तृत पूछताछ की जा रही है, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी。0
0
Report
Advertisement
दिल्ली LG ने संजय वन में हेरिटेज वॉक और ई-बुक लॉन्च किया
New Delhi, Delhi:दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने संजय वन में एक हेरिटेज वॉक की अगुवाई की. INTACH दिल्ली चैप्टर के सहयोग से 'एक्सप्लोरिंग द दिल्ली रिज - रिवाइविंग द हेरिटेज ऑफ़ द लंग्स ऑफ़ दिल्ली' नामक ई-बुक लॉन्च किया गया. ई-बुक में आठ हेरिटेज ट्रेल्स, QR-सक्षम जानकारी, डिजिटल मैप, तस्वीरें और रिसर्च-आधारित विवरण शामिल हैं, जो रिज के चारों ज़ोन में मौजूद स्मारकों को कवर करते हैं. दक्षिण दिल्ली के सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी और महरौली विधायक गजेंद्र यादव मौजूद रहे. INTACH दिल्ली चैप्टर की एडवाइजर डॉ. स्वप्ना लिडल ने प्रतिभागियों को ट्रेल के बारे में जानकारी दी. ई-बुक में रिज क्षेत्र के आठ हेरिटेज ट्रेल्स, QR-इनेबल्ड जानकारी और डिजिटल मैप्स जैसी सुविधाएं शामिल हैं. डीडीए और INTACH दिल्ली चैप्टर की साझेदारी से दिल्ली की विरासत को जनता के लिए अधिक सुलभ बनाना लक्ष्य है. डीडीए ने हेरिटेज वीक जैसे कार्यक्रमों के ज़िये लोगों को दिल्ली की विरासत से जोड़ने की कोशिश की है. यह कदम शहर के विकास के साथ विरासत के संरक्षण के संतुलन की दिशा में है.0
0
Report
जगाधरी में बीरेंद्र सिंह ने संविधान-चुनाव अधिकार पर हमले का दावा, कांग्रेस एकजुटता पर ज़ोर
Yamuna Nagar, Haryana:जगाधरी में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बीरेंद्र सिंह ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने पार्टी की मजबूती और एकजुटता पर जोर देते हुए कहा कि देश में संविधान और लोगों के वोट के अधिकार पर हो रहे कथित हमले के खिलाफ कांग्रेस को लंबा संघर्ष करना होगा। बीरेंद्र सिंह ने किसानों, युवाओं, बेरोजगारी और दलित समाज से जुड़े मुद्दों को भी महत्वपूर्ण बताया। सभा के बाद शहर के बीचों-बीच मशाल मार्च भी निकाला गया। जगाधरी में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में बीरेंद्र सिंह ने कहा कि यह जिला स्तर पर आयोजित कार्यक्रमों की कड़ी का सातवां सम्मेलन है। उन्होंने कहा कि इन बैठकों का मुख्य उद्देश्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं में एकजुटता और मजबूती का संदेश देना है। बीरेंद्र सिंह ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि संविधान और लोगों के वोट देने के अधिकार पर हमला किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि इसका मुकाबला करना है तो कांग्रेस को लगातार प्रयास और लंबे संघर्ष के लिए तैयार रहना होगा। उन्होंने कहा कि युवाओं की बेरोजगारी, दलित समाज के मुद्दे और किसानों की समस्याएं भी अहम हैं। धान खरीद के सीजन में मंडियों में किसानों को आ रही परेशानियों को लेकर भी उन्होंने सरकार को घेरा। बीरेंद्र सिंह, कांग्रेस नेता.. उन्होंने चुनाव आयोग से जुड़े विवादों का जिक्र करते हुए कहा कि महत्वपूर्ण मामलों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और सरकार को इस पर अपना स्पष्ट रुख सामने रखना चाहिए। सभा को संबोधित करने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर के बीचों-बीच मशाल मार्च निकाला। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पार्टी की एकजुटता और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने का संदेश दिया।0
0
Report
हरियाणा के खिलाड़ी विश्व मंच पर छाए, मोदी से चाय चर्चा ने बढ़ाया उत्साह
Jhanj Kalan, Haryana:हरियाणा आज खेलों से लेकर कृषि और व्यापार तक हर क्षेत्र में देश ही नहीं, बल्कि वैश्विक पटल पर अपनी अमिट छाप छोड़ रहा है। राज्य के खिलाड़ियों की बदौलत पूरे विश्व में प्रदेश का नाम रोशन हो रहा है। यह बात हरियाणा विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण मिड्ढा और सफीदों से विधायक रामकुमार गौतम ने रविवार को लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान कही। डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने प्रदेश के खिलाड़ियों की उपलब्धियों पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि हरियाणा के खिलाड़ी लगातार मेडल लाकर राज्य का सिर ऊँचा कर रहे हैं। विशेष रूप से जींद क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि कबड्डी की होनहार बेटी नीरू ढांडा, जिन्होंने दो स्वर्ण पदक जीते, 17 तारीख को अपने गृह क्षेत्र लौट रही हैं। वह राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लेकर आएंगी, जो पूरे क्षेत्र के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण क्षण होगा। इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमक बिखरने वाली बेटी ज्योति रानी के स्वागत में भी भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। बतियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए विधानसभा उपाध्यक्ष ने कहा कि आज हमारी बेटियाँ किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। वे एक ओर जहाँ पारिवारिक जिम्मेदारियों को बखूबी निभाती हैं, वहीं शिक्षा और खेल जगत में नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं। अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में सर्वाधिक स्वर्ण पदक जीतकर बेटियों ने साबित कर दिया है कि वे देश का असली स्वाभिमान हैं। पत्रकार वार्ता के दौरान सफीदों विधायक रामकुमार गौतम ने क्षेत्र के प्रतिभावान खिलाड़ियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि खिलाड़ियों की मेहनत से पूरे देश और प्रदेश का नाम रोशन हुआ है। उन्होंने बताया कि सफीदों विधानसभा क्षेत्र के गाँव रिठौली की बेटी ने एशियाई स्तर की प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल किया है। विधायक ने घोषणा की कि वे स्वयं गाँव जाकर इस होनहार बेटी का नागरिक अभिनंदन करेंगे और आगामी 7 तारीख को जिला स्तर पर भी उसे विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा। हाल ही में नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हुई मुलाकात का अनुभव साझा करते हुए नेताओं ने बताया कि पीएम मोदी के साथ 'चाय पर चर्चा' अत्यंत आत्मीय और प्रेरणादायी रही। डॉ. मिड्ढा और रामकुमार गौतम ने कहा कि प्रधानमंत्री जी का व्यक्तित्व अत्यंत सहज और दूरदर्शी है। चर्चा के दौरान प्रधानमंत्री ने प्राकृतिक व जैविक खेती, टेल तक पानी पहुँचाने की व्यवस्था और उर्वरक (खाद) प्रबंधन जैसे जनहित से जुड़े गंभीर विषयों पर मार्गदर्शन दिया। इसके साथ ही, प्रधानमंत्री जी ने अपने पुराने दिनों के संगठन कार्य को याद करते हुए जींद, नरवाना और हाँसी के अपने पुराने साथियों व उनके परिवारों का हाल-चाल भी पूछा, जो उनके कार्यकर्ताओं के प्रति असीम प्रेम को दर्शाता है। विधायक रामकुमार गौतम ने प्रधानमंत्री को 'युग पुरुष' बताते हुए कहा कि उनसे मुलाकात करना और देश हित में उनके विचारों को सुनना बेहद सम्मान और गर्व की बात है।0
0
Report
Advertisement
अभिषेक चौधरी ने यूथ कांग्रेस में बड़े अंतर से जीत दर्ज की
Noida, Uttar Pradesh:कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा की शाबासी लेने पहुंचे अभिषेक चौधरी... डोटासरा ने ख़ुश होकर थपथपाई पीठ राजस्थान यूथ कांग्रेस के चुनाव परिणाम जारी जयपुर राजस्थान यूथ कांग्रेस के चुनाव परिणाम जारी राजस्थान यूथ कांग्रेस में अभिषेक चौधरी नंबर-1! अभिषेक चौधरी को 6,15,057 वोट, अनिल चोपड़ा को 5,45,638 वोट 69,419 वोटों के बड़े अंतर से अभिषेक चौधरी आगे अनिल चोपड़ा दूसरे पायदान पर, चुनाव परिणाम जारी अभिषेक चौधरी की बढ़त के बाद समर्थकों में जश्न का माहौल अब इंटरव्यू तय करेगा—किसके सिर सजेगा प्रदेश अध्यक्ष का ताज? यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पद पर अंतिम फैसला इंटरव्यू के बाद0
0
Report
डोमजुर थाना के सामने भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, गिरफ्तारी की खबर पर रोष
Howrah, West Bengal:ডোমজুড় থানার অন্তর্গত সলপ পঞ্চাননতলা এলাকার সলপ ১ নম্বর গ্রাম পঞ্চায়েত এলাকায় রাতের অন্ধকারে বাড়িঘরে ভাঙচুর চালানোর অভিযোগ উঠল। বিজেপির অভিযোগ, তৃণমূল আশ্রিত দুষ্কৃতীরা এলাকায় হামলা চালিয়ে এক বিজেপি বুথ সভাপতিকে মারধর করে। যার ফলে তিনি আহত হন। বিজেপির আরও অভিযোগ, ডোমজুড় ১ নম্বর মণ্ডলের সাধারণ সম্পাদক শশধর খেলোর বাড়িতেও হামলা চালিয়ে ভাঙচুর করা হয়। ঘটনার প্রতিবাদ জানিয়ে থানায় অভিযোগ করতে গেলে বিজেপির বুথ সভাপতি দুধকুমার গুছাইত সহ দুজনকে ডোমজুড় থানার পুলিশ আটক করে বলে অভিযোগ বিজেপির。 এই গ্রেফতারের কেন্দ্র করে ক্ষোভ ছড়িয়ে পড়ে বিজেপি কর্মী-সমর্থকদের মধ্যে। এরপর ডোমজুড় থানার সামনে বিক্ষোভ দেখান বিজেপি কর্মীরা। তাঁদের দাবি, হামলার অভিযোগে অভিযুক্তদের বিরুদ্ধে ব্যবস্থা নেওয়ার পাশাপাশি আটক কর্মীদের অবিলম্বে মুক্তি দিতে হবে।তবে হামলা ও ভাঙচুরের অভিযোগের বিষয়ে তৃণমূলের পক্ষ থেকে এখনও কোনও প্রতিক্রিয়া পাওয়া যায়নি। ঘটনার সম্পূর্ণ কারণ এবং হামলার সঙ্গে কারা জড়িত, তা খতিয়ে দেখছে পুলিশ।0
0
Report
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास का दो दिवसीय भरतपुर दौरा, साइबर थाने का निरीक्षण
Bharatpur, Rajasthan:बाईट-मुख्य सचिव वी श्रीनिवास मुख्य सचिव का दो दिवसीय भरतपुर दौरा मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने साइबर थाने का किया निरीक्षण भरतपुर, 4 अक्टूबर। राजस्थान सरकार के मुख्य सचिव श्री वी. श्रीनिवास रविवार को दो दिवसीय दौरे पर भरतपुर पहुंचे। भरतपुर सर्किट हाउस पहुंचने पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस अवसर पर जिला कलक्टर व कार्यवाहक डिवीजनल कमिश्नर कमर चौधरी,आईजी डॉ. प्रीति चंद्रा, जिला पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मीना,जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मृदुल सिंह, बीडीए आयुक्त कनिष्क कटारिया, कमिश्नर नगर निगम श्रवण बिशनोई ,एएसपी धर्मेंद्र यादव एवं प्रशिक्षु आईएएस भानु शर्मा ने अगवानी की। साइबर अपराधों की रोकथाम एवं त्वरित निस्तारण के लिए तकनीकी क्षमता बढ़ाएं-मुख्य सचिव मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं पीड़ितों को त्वरित राहत उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला मुख्यालय स्थित साइबर थाने का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए तकनीकी क्षमता, त्वरित प्रतिक्रिया और विभिन्न एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय अत्यंत आवश्यक है। साइबर अपराधों के बदलते स्वरूप को देखते हुए पुलिस तंत्र को आधुनिक तकनीक एवं नवाचारों के माध्य्यम से लगातार सुदृढ़ किया जाना चाहिए। उन्होंने एक घंटे से अधिक समय तक साइबर क्राइम सेल की संरचना, उपलब्ध तकनीकी संसाधनों, हेल्पलाइन 1930 के संचालन तथा शिकायतों के निस्तारण की प्रक्रिया की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को साइबर अपराध नियंत्रण प्रणाली को और अधिक सुदृढ़ एवं तकनीकी रूप से सक्षम बनाने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने संभागीय जिलों में लंबित साइबर प्रकरणों की स्थिति की जानकारी लेते हुए आईजी डॉ. प्रीति चंद्रा को निर्देश दिए कि साइबर अपराधों के सफल निस्तारण से संबंधित सफलता की कहानियां समाचार पत्रों एवं मीडिया को उपलब्ध कराने के साथ ही पुलिस के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी साझा की जाएं, ताकि आमजन में साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता बढ़ाई जा सके। दर्ज प्रकरणों की ली जानकारी मुख्य सचिव ने साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में दर्ज प्रकरणों की जानकारी लेते हुए सभी प्रकरणों में ऑनलाइन रिपोर्टिंग के साथ-साथ आवश्यक ऑफलाइन दस्तावेजों का भी सुव्यवस्थित संधारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने साइबर अपराध से संबंधित शिकायतों के प्रभावी निस्तारण के लिए कार्मिकों को आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने तथा उन्हें बेहतर प्रशिक्षण देने पर जोर दिया। उन्होंने साइबर अपराध की शिकायत दर्ज होने से लेकर एफआईआर एवं जांच की प्रक्रिया तक प्रत्येक स्तर की जानकारी ली। अधिकारियों द्वारा साइबर अपराध की शिकावत प्राप्त होने से लेकर उसके पंजीकरण, प्रारंभिक जांच, डिजिटल साक्ष्य के संकलन एवं विष्लेषण, बैंकिंग ट्रांजेक्जन की जांच, संदिग्ध बैंक खातों पर आवश्यक कार्रवाई, धनराशि के ट्रेल का अनुसरण तथा पीड़ितों को सहत प्रदान करने हेतु की जाने वाली कार्रवाई के संबंध में जानकारी दी。 बैंकिंग संस्थाओं से बेहतर समन्वय के निर्देश मुख्य सचिव ने साइबर अपराध की सूचना प्राप्त होने तथा संबंधित बैंक खातों को ब्लॉक किए जाने में लगने वाले समय का विश्लेषण करने के निर्देश दिए, ताकि पीड़ितों को यथाशीघ्र राहत उपलब्ध कराई जा सके। उन्होंने साइबर अपराधों की रोकथाम एवं प्रकरणों के त्वरित निस्तारण के लिए बैंकों सहित संबंधित एजेंसियों के साथ प्रभावी समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया। मुख्य सचिव ने कहा कि साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए शिकायत प्राप्त होने से लेकर राशि को सुरक्षित कराने, एफआईआर दर्ज करने और जांच पूरी करने तक प्रत्येक स्तर पर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इससे साइबर अपराध नियंत्रण व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा。 साइबर थाना स्टेशन की जानकारी- उपाधीक्षक साइबर क्राइम पुरूषोत्तम ने बताया कि नेशनल साइबर क्रइम रिपेार्टिंग पोर्टल 1930 पर 1 जनवरी से 4 अक्टूबर 2026 तक कुल 2905 शिकायतें दर्ज की गई जिनमें 770 शिकायतों को जांच के बाद बंद किया गया। इनमें से 43 प्रकरणों में एफआईआर दर्ज की गई तथा 2092 शिकायतों की जांच जारी है। उन्होंने बताया कि नेशनल साइबर क्रइम रिपेार्टिंग पोर्टल 1930 पर दर्ज प्रकरणों में रिपोर्ट की गई राशि रू 7 करोड़ 63 लाख 48 हजार 481 रू. हैं जिसमें से कुल होल्डलीन राशि रू 2 करोड़ 20 लाख 21हजार 446 रू. है तथा कुल रिफंड राशि रू 19 लाख 87 हजार 015 रू. है। उन्होंने बताया कि जिले में म्यूल खाता धारको के विरूद्ध 21 कार्यवाही की गई है। खाताधारको के विरूद्व प्रकरण पंजीवद्व किये गये जाकर 08 म्यूल खाताधारको को गिरफतार किया जा चुका है। जिले में चैक विड्राल हॉट स्पॉट लोकेशन के विरूद्ध 20 कार्यवाही की गई है। चैक विड्राल हॉट स्पॉट लोकेशन मे से 05 लोकेशन पर 03 खाताधारको के विरूद्व प्रकरण पंजीबद्व किया गया है। जिले में प्रतिबिम्व पोर्टल पर हॉटस्पॉट लोकेशन के विरुद्ध कार्यवाही जिले में कुल प्राप्त 86 हॉटस्पॉट लोकेशन में से 49 लोकेशनो पर कार्यवाही की गई। उन्होंने बताया कि साईबर जागरूकता अभियान चलाये जाकर स्कूलो में बच्चों को प्रश्नोत्तरी के माध्यम से, बस स्टैण्ड व रेल्वे स्टेशन आदि सार्वजनिक स्थानों पर पम्पलेट बटवाये जाकर लोगों को साईबर अपराधो के प्रति जागरूक किया गया एवं सेंवानिवृत्त कर्मचारियों को को डिज्टिल अरेस्ट के प्रकरणों से बचाव हेतु सेमीनार का आयोजन किया गया。0
0
Report
Advertisement
