471001
छतरपुर पुलिस की बर्बरता: युवक ने SP ऑफिस में लगाई न्याय की गुहार
Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर: छतरपुर जिले के महाराजपुर थाना पुलिस की बर्बरता की तस्वीर सामने आई है, जहां पीड़ित युवक शिकायत लेकर छतरपुर जिला मुख्यालय SP ऑफिस पहुंचा है। शिकायत करने आये युवक का आरोप है कि उसे निर्वस्त्र और नग्न करके पीटा गया और उससे रिश्वत भी ली गई है। मालमले में पीड़ित ने थाना प्रभारी पर गंभीर आरोप लगाये हैं, साथ ही पुलिस अधीक्षक से शिकायत करते हुए न्याय की गुहार लगाई है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बागेश्वर के कपकोट में शराबी युवक की नदी में खतरनाक हरकत, हादसा टल गया
Bageshwar, Uttarakhand:बागेश्वर में शराब के नशे में लोगों की जानलेवा हरकतें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। कभी कोई पुल पर चढ़ जाता है तो कभी उफनती सरयू नदी के बीच जाकर बैठ जाता है। ताज़ा मामला कपकोट का है, जहाँ नशे में धुत एक युवक सरयू नदी के बीच जाकर बैठ गया और फिर खुद ही जोर-जोर से "बचाओ-बचाओ" चिल्लाने लगा। समय रहते ग्रामीणों ने उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। बागेश्वर जिले के कपकोट क्षेत्र में शराब के नशे में एक युवक की खतरनाक हरकत ने सभी को हैरान कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक सरयू नदी के बीच जाकर बैठ गया और कुछ देर बाद जोर-जोर से बचाने की गुहार लगाने लगा। उसकी आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्राम प्रधान ने जोखिम उठाते हुए नदी में उतरकर युवक को सुरक्षित बाहर निकाला। घटना के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। गनीमत रही कि समय रहते युवक को बचा लिया गया, वरना तेज बहाव बड़ा हादसा बन सकता था।0
0
Report
उधम सिंह नगर गैंगरेप केस: फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद जनता ने दी पिटाई
Bahara Boj, Uttarakhand:स्थान– उधम सिंह नगर रिपोर्टर – विजय आहूजा ऐंकर– गैंगरेप के दो आरोपी पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गए हालांकि पुलिस ने आरोपियों को तत्काल दबोच लिया। इस बीच नाराज लोगों ने पुलिस के सामने ही आरोपियों की पिटाई। वॉइस 1– शनिवार को एक युवती के साथ हुए गैंग रैप के तीन आरोपियों को पुलिस ने सोमवार को एक मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था। मुठभेड़ के दौरान गुरबाज सिंह पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया था जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था जबकि दो अन्य आरोपी जोगा सिंह और रविंद्र सिंह को आज पुलिस क्राइम सीन के लिए घटना स्थल पर ले गई थी ! घटना स्थल से वापिस लौटते समय पुलिस की गाड़ी गुरुनानक स्कूल के पास खराब हो गई। पुलिस टीम दूसरी गाड़ी आने का इंतजार कर रहे थे कि अचानक दोनों आरोपी पुलिस के चंगुल से निकल कर फरार हो गए। आरोपियों को भागता देखकर पुलिस सकते में आ गई लेकिन फिर पुलिस ने आनन फानन में दोनों आरोपियों को धर दबोचा और उनकी लाठी डंडो से पिटाई की। इस बीच गैंगरेप की घटना से नाराज लोगों भी इक्कठा हो गये और उन्होंने भी आरोपियों की पिटाई की।0
0
Report
गाजीपुर गैंग के शस्त्र लाइसेंस मामले में 5 FIR, अफजाल अंसारी पर आरोप
Gazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर मुख्तार अंसारी गैंग के शस्त्र लाइसेंसों में बड़ा खुलासा, अफजाल अंसारी समेत 3 पर 5 FIR दर्ज सांसद अफ़ज़ाल अंसारी पर 3 मुख्तार अंसारी की पत्नी आफसा अंसारी पर 1 और शाहिद पर 1 मामला दर्ज 51 शस्त्र लाइसेंसों पर खरीदे गए 145 हथियारों की जांच में कई अनियमितताएं सामने आईं पत्रावलियां गायब करने और मिलीभगत के आरोप में जांच तेज, कई रिकॉर्ड संदिग्ध मिले अफजाल अंसारी, आफसा अंसारी व शाहिद समेत दो तत्कालीन शस्त्र लिपिकों पर कोतवाली में एफआईआर दर्ज, जांच जारी आईएस-191 गैंग के सदस्यों और सहयोगियों को जारी 51 शस्त्र लाइसेंसों पर खरीदे गए 145 विभिन्न शस्त्रों का भौतिक सत्यापन कराया जा रहा है. जांच के दौरान कई शस्त्रों की वर्तमान स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी और खरीद-बिक्री में अनियमितताएं सामने आई हैं. जांच में आरोप है कि तत्कालीन शस्त्र लिपिकों ने लाइसेंसधारियों के साथ मिलीभगत कर जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय से मूल लाइसेंस और क्रय-विक्रय संबंधी पत्रावलियां गायब कर दीं, ताकि शस्त्रों के उपयोग और लेन-देन का रिकॉर्ड छिपाया जा सके. सांसद अफजाल अंसारी समेत तीन लोगों पर दर्ज हुआ मुकदमा, जांच में अफजाल अंसारी के लाइसेंस संख्या 1188/पी-11 की पत्रावली गायब मिली. इस लाइसेंस पर अरुणाचल प्रदेश के अलोग जिले में एनपीबी राइफल संख्या 44667 के क्रय-विक्रय का रिकॉर्ड पाया गया. इस मामले में अफजाल अंसारी, तत्कालीन शस्त्र लिपिक गौरीशंकर लाल और शस्त्र लिपिक द्वितीय सुग्रीव तिवारी के विरुद्ध कोतवाली थाने में धारा 409, 120बी, 419 आईपीसी (तत्कालीन प्रावधान) तथा 21/25/30 आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि शेष मामलों में भी जांच के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
जालौन में ट्रेन से कटकर 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, परिवार में कोहराम
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में ट्रेन से कटकर बुजुर्ग की हुई दर्दनाक मौत, 65 वर्षीय बुजुर्ग की ट्रेन से कटकर हुई मौत से परिवार में मचा कोहराम, सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, मृतक की पहचान कोंच कोतवाली क्षेत्र के सिमिरिया गांव निवासी विनय कुशवाहा के रूप में हुई, जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र के रिनियां फाटक के पास का हादसा。0
0
Report
महोबा के काँशीराम कॉलोनी में पेयजल संकट पर प्रदर्शन, प्रशासन से समाधान की मांग
Mahoba, Uttar Pradesh:महोबा के काँशीराम कॉलोनी में उमस भरी गर्मी के बीच पेयजल की भीषण समस्या से परेशान सैकड़ों वाशिंदों ने आज सदर तहसील में जोरदार प्रदर्शन किया और एसडीएम को संबोधित ज्ञापन मजिस्ट्रेट को सौंप समस्या के त्वरित निस्तारण की मांग की। मजिस्ट्रेट ने प्रदर्शनकारियों को आश्वासन देकर शांत कराया और ईओ नगर पालिका को संबंधित पत्र भेजकर समस्या के जल्द निस्तारण की बात कही। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि जिम्मेदार अधिकारियों की उदासीनता के कारण गरीब मजदूरी पेशा वाले लोग दूर-दराज के हैंडपंपों से पानी भरने जाते हैं, जिससे बच्चों की पढ़ाई तथा अपनी मजदूरी करने में उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।0
0
Report
दिल्ली में तेज बारिश, मिन্টো रोड ब्रिज के visuals वायरल
Noida, Uttar Pradesh:DELHI: RAIN LASHES NATIONAL CAPITAL / VISUALS FROM MINTO ROAD / BRIDGE0
0
Report
Advertisement
दिल्ली में भारी बारिश; राजधानी तरबतर—मिनटो रोड के दृश्य
Noida, Uttar Pradesh:DELHI: RAIN LASHES NATIONAL CAPITAL / VISUALS FROM MINTO ROAD / BRIDGE0
0
Report
लखनऊ: पूर्व मंत्री नानाकदीन भुर्जी सातवीं मंजिल से गिरकर मौत
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ पूर्व मंत्री नानाकदीन भुर्जी विधायक आवास लालबाग के 7वें फॉलोर से नीचे गिरे, गंभीर स्थिति में سिविल अस्पताल पहुंचाया गया इलाज के दौरान मौत दारुलसफा नए विधायक निवास के व्यवस्था अधिकारी द्वारा चौकी प्रभारी को सूचित किया की विधायक निवास के पीछे एक व्यक्ति ऊपरी मंजिल से कूद गए है। चौकी प्रभारी तत्काल मोके पर पहुंच कर उक्त घायल को सिविल हॉस्पिटल ले जाया गया जहाँ डॉक्टरो द्वारा उन्हें मृत घोषित कर दिया गया है । मृतक नानांक राम भुर्जी उम्र 68 वर्ष पूर्व मे दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री है । पूछताछ पर लोगो ने बताया काफ़ी दिनों से डिप्रेसन मे रहते थे आयेदिन विधायक निवास मे घूमते देखे जाते थे । परिजनों को सूचित किया गया है.. यह नहीं मालूम है कि सुसाइड किया है या गिर गए हम सभी लोग भाजपा कार्यालय पर बैठे तो सूचना मिली कि भाजपा के ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मंत्री ने दारूल सफा की सातवी मंजिल से गिर गए हैं हम सभी लोग अस्पताल पहुंचे जहां यह जानकारी मिली की सातवीं मंजिल के बाद गिरने से उनका निधन हो गया है, और कोई ज्यादा जानकारी नहीं है मौके पर उनके परिवार के लोग होंगे और जांच का विषय हम लोगों को सिर्फ इतनी सूचना मिली और हम लोग सूचना पर अस्पताल पहुंचे ecg किया जा रहा है लेकिन हम लोगों को लग रहा है कि उनका निधन हो गया है बाइट ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पाल0
0
Report
दमोह में सड़क सुरक्षा समिति अध्यक्ष की बैठक: हेलमेट अनिवार्यता से यातायात सुधरेगा
Damoh, Madhya Pradesh:सुप्रीम कोर्ट की सड़क सुरक्षा समिति के अध्यक्ष और सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड न्यायमूर्ति अभय मनोहर सप्रे दमोह पहुंचे और उन्होंने जिला कलेक्ट्रेट में समिति की जरूरी बैठक ली। उन्होंने सड़क हादसों और कारणों की समीक्षा की और इन्हें रोकने के उपायों पर सुझाव मशवरे भी लिए। जिले के तमाम जिम्मेदार अधिकारियों की मौजूदगी में श्री सप्रे ने कहा कि देश में एमपी से एक जिला दमोह निकल कर आए जो जीरो फेटालिटी डिस्ट्रिक में आ जाए। कलेक्टर और एसपी सड़को पर उतरें इतने से भय में ही लोग यातायात नियमों का पालन करने लग जायेंगें। उन्होंने कहा कि जिला न्यायालय कलेक्टर और एसपी आफिस में आने वाले तमाम कर्मचारियों अधिकारियों को हेलमेट पहनना अनिवार्य किया जाए जिसे देखकर समाज में अच्छा संदेश जायेगा और लोग भी हेलमेट पहनना शुरू करेंगे जिस पर उपस्थित अधिकारियों ने सहमति भी जताई। समिति अध्यक्ष ने 6 माह बाद फिर समीक्षा करने आने की बात भी कही।0
0
Report
Advertisement
Chhattisgarh में अगले 24 घंटे में भारी बारिश, रेड-ऑरेंज अलर्ट जारी
Raipur, Chhattisgarh:Chhattisgarh में बारिश को लेकर रेड अलर्ट सक्ति, जांजगीर सारंगढ़, रायपुर, महासमुंद,जांजगीर चांपा और बलौदाबाजार के लिए रेड अलर्ट इससे लगे हुए जिले समेत रायपुर में दो दिनों के लिए orange अलर्ट दुर्ग और बिलासपुर में कल के लिए रेड अलर्ट अगले 24 घंटों में प्रदेश में ज्यादातर जगहों पर बारिश होगी बंगाल की खाड़ी से ओडिशा तक बने डीप डिप्रेशन की वजह से प्रदेश में होगी जमकर बारिश0
0
Report
ग्रामीणों की मांग: धमतरी के स्कूलों में तात्कालिक शिक्षकों की नियुक्ति
Dhamtari, Chhattisgarh:शिक्षकों की कमी से परेशान ग्रामीणों ने कलेक्टर से लगाई गुहार धमतरी जिले के कुरूद विकासखंड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भाटागांव और शासकीय माध्यमिक विद्यालय देवगांव में शिक्षकों की कमी को लेकर स्कूल प्रबंधन समिति और ग्रामीणों ने जिला शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर तत्काल अतिरिक्त शिक्षकों की नियुक्ति की मांग की है। वहीं स्कूल प्रबंधन समिति ने कलेक्टर को भी पत्र लिखकर पिछले पांच वर्षों से रिक्त पड़े व्याख्याता पदों को भरने की गुहार लगाई है। ग्रामीणों का कहना है लंबे समय से शिक्षकों के पद खाली होने के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई लगातार प्रभावित हो रही है, कई विषयों की नियमित कक्षाएं नहीं लग पा रही हैं, जिससे बच्चों का भविष्य चिंता में पड़ गया है। स्कूल का शैक्षणिक माहौल भी इससे प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों और स्कूल प्रबंधन समिति ने प्रशासन से मांग की है कि शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए जल्द से जल्द रिक्त पदों पर शिक्षकों की नियुक्ति की जाए, ताकि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके। वही अब सभी की निगाहें जिला प्रशासन के फैसले पर टिकी हैं और उम्मीद की जा रही है कि छात्रों के भविष्य को देखते हुए इस मांग पर जल्द सकारात्मक कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
बीकानेर महाजन में ड्रोन नुमा वस्तु, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
Bikaner, Rajasthan:बीकानेर के महाजन से बड़ी खबर महाजन के खेत में मिला संदिग्ध ड्रोन नुमा वस्तु ! सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट, रामबाग माइनर के चक 3 आरबीएम स्थित खेत में मिला ड्रोन नुमा वस्तु, किसानों की सूचना पर मौके पर पहुंची महाजन पुलिस, कब्जे में लेकर शुरू की गई जांच, सुरक्षा एजेंसीयां अलर्ट मोड पर, फील्ड फायरिंग रेंज क्षेत्र के पास मिलने से मामला गंभीर, ड्रोन कहां से आया और कैसे गिरा, पुलिस कर रही पड़ताल, तकनीकी जांच के साथ अन्य सुरक्षा एजेंसियों से भी जुटाई जा रही जानकारी, घटना की सूचना पर मौके पर ग्रामीणों की लगी भीड़0
0
Report
Advertisement
वासुदेव देवनानी ने अजमेर में 1300 मीटर सड़क की सौगात, 7 करोड़ लागत
Ajmer, Rajasthan:एंकर - राजथान विधानसभा अध्यक्ष और अजमेर उत्तर के विधायक डाक्टर वासुदेव देवनानी ने अजमेर के प्राचीन चामुंडा माता मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं सहित क्षेत्र वासियों को 7 करोड़ की लागत से 1300 मीटर बनने सड़क की सौगात दी है.. तीन दिवसीय दौरे पर अपने विधानसभा क्षेत्र में आए देवनानी का स्थानीय लोगों और दुकानदारों ने जोरदार स्वागत अभिनंदन किया.. वरुण सागर से बनने वाले इस सड़क मार्ग को पुष्कर जाने वाली सड़क से जोड़े जाने की भी मंशा जताई..लगभग सवा किलोमीटर से ज्यादा बड़ी बनने वाली इस सड़क से जहां स्थानीय निवासियों को बड़ा लाभ होगा वहीं इस मार्ग पर स्थित सीआरपीएफ जीसी वन के जवानों और माता के श्रद्धालुओं का सफर आसान होगा.. इस मौके पर क्षेत्र में आए देवनानी का जेसीबी से फूल बरसाकर स्वागत किया गया... इस मौके पर एक सूक्ष्म समारोह भी आयोजित किया गया .. क्षेत्रीय विकास की गंगा बहाने पर लोगोंने देवनानी को फूल मालाओं से लाद दिया.. बाइट - डॉ. वासुदेव देवनानी,विधानसभा अध्यक्ष0
0
Report
जयपुर के JK लोन अस्पताल में दुर्लभ सिस्टिक फाइब्रोसिस से बच्चे का सफल उपचार
Jaipur, Rajasthan:सिस्टिक फाइब्रोसिस जैसी दुर्लभ आनुवंशिक बीमारी से जूझ रहे एक बच्चे को जयपुर के जेके लोन अस्पताल स्थित रेयर डिजीज सेंटर ने समय पर उपचार देकर नई जिंदगी की उम्मीद दी है। डॉक्टर्स के मुताबिक ये बीमारी भारत में दुर्लभ मानी जाती है, लेकिन जागरूकता और नवजात स्क्रीनिंग की कमी के कारण कई मरीजों का समय पर निदान नहीं हो पाता, जिससे गंभीर जटिलताएं पैदा हो जाती हैं। डिपार्टमेंट ऑफ मेडिकल जेनेटिक्स विभाग के इंचार्ज डॉ प्रियांशु माथुर ने बताया कि सिस्टिक फाइब्रोसिस एक वंशानुगत (ऑटोसोमल रिसेसिव) आनुवंशिक रोग है, जो जीन में बदलाव के कारण होता है। इस जीन की खराबी से शरीर में बनने वाला म्यूकस (बलगम) अत्यधिक गाढ़ा और चिपचिपा हो जाता है। इसका असर फेफड़ों, अग्न्याशय, लीवर, आंतों समेत शरीर के कई महत्वपूर्ण अंगों पर पड़ता है। रोगियों को बार-बार खांसी, निमोनिया, सांस लेने में तकलीफ, वजन नहीं बढ़ना, वृद्धि रुकना और पाचन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।जयपुर के जेके लोन अस्पताल के रेयर डिजीज सेंटर में हाल ही में एक पांच वर्षीय बच्चे का इलाज किया गया, जो लंबे समय से लगातार खांसी, बार-बार निमोनिया, वजन नहीं बढ़ने और पाचन संबंधी समस्याओं से परेशान था। बाईट -डॉ प्रियांशु माथुर इंचार्ज डिपार्टमेंट ऑफ मेडिकल जेनेटिक्स विभाग -विश्व में लगभग 70 हजार से अधिक लोग सिस्टिक फाइब्रोसिस के शिकार -यूरोप और उत्तरी अमेरिका में यह बीमारी अपेक्षाकृत अधिक पाई जाती है -जबकि भारत में इसे दुर्लभ रोग माना जाता है। -यदि नवजात स्क्रीनिंग की जाए तो कई बच्चों का समय रहते बचाया जा सकता है सांस संबंधी लक्षण - -लगातार या बार-बार खांसी आना -गाढ़ा और चिपचिपा बलगम बनना -बार-बार निमोनिया या फेफड़ों में संक्रमण -सांस लेने में तकलीफ और घरघराहट -बार-बार साइनस संक्रमण -उंगलियों के सिरों का मोटा होना पाचन संबंधी लक्षण -जनम के बाद वजन और लंबाई का अपेक्षित रूप से नहीं बढ़ना -बार-बार चिकना, दुर्गंधयुक्त और तैलीय मल आना -अग्न्याशय (पैंक्रियाज) की कार्यक्षमता कम होना -भोजन से पोषक तत्वों का सही तरीके से अवशोषण न होना -नवजात शिशुओं में आंतों में रुकावट डिपार्टमेंट ऑफ मेडिकल जेनेटिक्स विभाग OPD में बड़ी संख्या मे दुर्लभ बीमारियों के इलाज से जुड़े मरीज़ पहुँच रहे हैं, आंकड़ों की मानें तो OPD में हर सप्ताह 125 से अधिक मरीज पहुँच रहे हैं और अभी तक 800 से अधिक दुर्लभ बीमारियों से जूझ रहे मरीज़ों का इलाज जेनेटिक्स विभाग में किया जा चुका है, डॉ प्रियांशु माथुर ने बताया कि देश में जन्मजात विकार नवजात बच्चों की मृत्यु का पांचवां सबसे बड़ा कारण है. राज्य सरकार ने सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना के लिए 22 करोड़ रुपए तथा बाल संबल योजना के तहत 50 करोड़ रुपए का बजट स्वीकृत किया है।0
0
Report
अंबाला में जैन बाजार चोरी: 4 महिलाएं गिरफ्तार, CCTV से खुला मामला
Ambala, Haryana:अंबाला शहर के जैन बाजार की एक दुकान से चोरी के मामले में पुलिस ने 4 महिलाओं को गिरफ्तार किया है। इनके पास CCTV फुटेज भी सामने आया है जिसमें ये चोरी करते दिख रही थीं। पुलिस के अनुसार ये कबाड़ उठाने का काम करती थीं और मौके का फायदा उठाकर चोरी करती थीं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का माल बरामद किया है। सभी को मेडिकल करवाकर अदालत में पेश किया जाएगा और रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी ताकि इनके अन्य साथियों और पुरानी घटनाओं का खुलासा हो सके। चौंकी इंचार्ज हरप्रीत सिंह ने बताया सभी महिलाएं मनमोहन नगर इलाके की रहने वाली हैं और इन्हें CCTV से पकड़ा गया है।0
0
Report
Advertisement
