471001
छतरपुर में कोतवाली थाने का घेराव, पथराव में टीआई और दो पुलिसकर्मी घायल
Chhatarpur, Madhya Pradesh:तरपुर में अन्य वर्गीय समाज के लोगों ने कोतवाली थाने का घेराव किया और पथराव किया। इस दौरान सैकड़ों लोग थाने में हंगामा कर रहे थे। पथराव में कोतवाली टीआई और दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। इस घटना का कारण महाराष्ट्र में एक हिंदू संत द्वारा अन्य वर्गीय समाज के पैगंबर पर की गई टिप्पणी है। समाज के लोग एफआईआर दर्ज कराने के लिए थाने आए थे। मौके पर एसपी, कलेक्टर और भारी पुलिस बल मौजूद थे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
दिल्ली: 70 साल के राशन दुकानदारों के लाइसेंस रद्द, विरोध तेज
Delhi, Delhi:देश की राजधानी दिल्ली में राशन दुकानदार का 70 साल को लेकर सरकार के तुगलकी फरमान से हड़कंप मच गया है। और इस फरमान से दिल्ली के काफी संख्या में लाइसेंस रद्द हो जाएंगे और दिल्ली के काफी संख्या में लोग बेरोजगार हो जाएंगे और भुखमरी के कगार पर पहुँच जाएंगे। सरकार के तुगलकी फरमान के बाद आज दिल्ली सरकार के सभी राशन दुकानदार एकत्रित हुए और उनके बीच बीजेपी के सांसद योगेंद्र चंदोलिया मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे और उन्होंने कहा कि जब दिल्ली में आप की सरकार थी तब भी उन्होंने दुकानदारों की आवाज उठाई थी और अब तो दिल्ली में बीजेपी की सरकार है तो वह राशन दुकानदारों की आवाज दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और दिल्ली सरकार के खाद्य मंत्री सरदार मनजिंदर सिंह सिरसा के बीच रखेंगे और राशन दुकानदारों को जरूर राहत दिलवाएंगे। वही जब बीजेपी सांसद योगेंद्र चंदोलिया से सज्जन कुमार की श्रद्धांजलि को लेकर पड़ी डांट के बारे में बात की तो उन्होंने चुप्पी साद ली। वही दिल्ली सरकारी राशन डीलर्स संघ के अध्यक्ष शिव कुमार गर्ग से बातचीत की तो उन्होंने बताया कि कोरोना काल के दौरान राशन दुकानदारों ने सेवा के दौरान अपनी जान तक गँवा बैठे थे आज सरकारी तुगलकी फरमान जिसमें 70 साल के दुकानदारों का लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा और काफी संख्या में लोग बेरोजगार हो जाएंगे। और इस फरमान को लेकर अभी सरकार के बीच बातचीत की जाएगी और फिर भी सरकार अगर नहीं मानती है तो कोर्ट का रुख किया जाएगा और उसके बाद दुकानदार सरकार के इस फरमान के खिलाफ सड़कों पर उतरेंगे। सरकार सीबीडीसी भी लागू करने जा रही उसका असर सबसे ज्यादा राशन दुकानदारों पर पड़ेगा। यही नहीं सरकार ने अगस्त सितंबर अक्टूबर का राशन बांटने के आदेश कर दिए जबकि राशन दुकानों पर दो महीनों का राशन ही पूरी तरह से नहीं पहुंच पाया। और गोदामों में भ्रटाचार के चलते राशन की पूर्ति ठेकेदार कर ही नहीं पा रहा है। जबकि डिपार्टमेंट ने 31 अगस्त तक अक्टूबर तक सभी राशन दुकानों पर राशन पहुंचाने की लास्ट डेट दे रखी है। यही नहीं कई महीनों से दुकानदारों को कमीशन तक नहीं मिला है और ऊपर से सरकार के 70 साल वाला तुगलकी फरमान से राशन दुकानदारों को और दुविधा में डाल दिया है अब देखना यह होगा कि सरकार इस पर क्या कदम उठा पाती है। सांसद योगेंद्र चंदोलिया और दिल्ली सरकारी राशन डीलर्स संघ के अध्यक्ष शिव कुमार गर्ग के साथ वन टू वन राजेश शर्मा जी मीडिया दिल्ली0
0
Report
रायपुर में युवतियों के हुडदंग के वीडियो से सोशल मीडिया में हड़कंप
Begun, Rajasthan:रायपुर राजधानी रायपुर में युवतियों का हुडदंग.. अवंति विवार कॉलोनी में युवतियों के बीच जमकर विवाद.. बीच सड़क आपस मे ही लड़ते झगड़ते दिखी युवतियां.. एक युवक और 4 युवतियों के बीच जमकर हुआ विवाद.. एक दूसरे के साथ मारपीट के अलावा दे रहे थे गंदी गंदी गालियां सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो.. खम्हारडीह थाना क्षेत्र का मामला..0
0
Report
ओरछा बीजेपी बैठक के बाद सीएम ने कांग्रेस की वोट-bank राजनीति पर किया हमला
Morena, Madhya Pradesh:ओरछा में बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के दौरान मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सरकार के कामकाज और विकास योजनाओं का ब्यौरा रखा,लेकिन अपने संबोधन में उन्होंने आने वाली राजनीतिक चुनौतियों को भी प्रमुखता से सामने रखा। मुख्यमंत्री ने विरोधी दलों की राजनीति और खास तौर पर कांग्रेस की कथित वोट बैंक पॉलिटिक्स को बीजेपी के सामने बड़ी चुनौती बताया। वीओ- मुख्यमंत्री ने कहा कि मौजूदा राजनीतिक परिदृश्य में विरोधी दल किस तरह काम कर रहे हैं और उनकी राजनीति की दिशा क्या है, इस पर गंभीरता से विचार करने की जरूरत है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि पार्टी अलग अलग समाजों को आगे कर राजनीति करने की कोशिश कर रही है। वीओ-मुख्यमंत्री ने सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में विकास के साथ विरासत और संस्कृति को भी आगे बढ़ाया जा रहा है। ओरछा, खजुराहो, पन्ना और दतिया जैसे धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों के विकास के जरिए पर्यटन और रोजगार के अवसर बढ़ाने पर सरकार का जोर है। वीओ- महिला सशक्तिकरण, युवा रोजगार और किसान कल्याण को सरकार की प्राथमिकता बताते हुए मुख्यमंत्री ने लाड़ली बहना योजना का भी जिक्र किया। उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस के नेता लाड़ली बहनों को मिलने वाली राशि पर सवाल उठाते हैं।कहते थे कि कैसे दोगे,लेकिन हमने करके दिखाया। वीओ- मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के साथ उनके लिए रोजगार के अवसर भी तैयार कर रही है। उन्होंने दावा किया कि सरकार का विकास मॉडल गांव, गरीब, किसान, महिला और युवा को केंद्र में रखकर आगे बढ़ रहा है। वीओ- बुंदेलखंड के विकास का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना को भी बड़ा कदम बताया। उन्होंने कहा कि सिंचाई, पेयजल और उद्योगों के लिए पानी की उपलब्धता बढ़ने से आने वाले समय में बुंदेलखंड की तस्वीर बदल सकती है। वीओ- प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में मुख्यमंत्री ने राजनीतिक चुनौती के तौर पर कांग्रेस पर सबसे ज्यादा फोकस किया।मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने वर्षों तक मुस्लिम समाज को सही जानकारी और विकास से जोड़ने के बजाय उसे सिर्फ वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया,उन्होंने कहा कि कांग्रेस हिंदू मुसलमान के नाम पर राजनीति करती रही है और आज भी उसी तरीके को आगे बढ़ाने की कोशिश कर रही है,मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस अलग अलग समाजों में संगठन खड़े कर उन्हें राजनीतिक तौर पर इस्तेमाल करती है और चुनाव के समय इन समूहों को आगे करती है, जबकि बाद में उनसे दूरी बनाने की कोशिश करती है।उन्होंने बीजेपी कार्यकर्ताओं से कांग्रेस की इस कथित राजनीति को जनता के बीच उजागर करने की अपील की। वीओ- मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि बीजेपी को विरोधी दलों की इस राजनीति का जवाब सामाजिक समरसता के जरिए देना है। यानी ओरछा की कार्यसमिति में सरकार के कामकाज और विकास के साथ साथ कांग्रेस की वोट बैंक राजनीति को बीजेपी के सामने एक बड़ी राजनीतिक चुनौती के तौर पर पेश किया गया।0
0
Report
Advertisement
धरगड़ यात्रा महोत्सव: सातपुड़ा पर्वतों में भक्तों की हजारों भीड़ और शिवलिंग की गूंज
Akola, Maharashtra:धारगड में नैसर्गिक सौंदर्य से घिरा सातपुडा पर्वत रांगेत श्रावण महिन्यातील तिसऱ्या सोमवारीला धारगड यात्रा महोत्सव बरतो. निसर्ग सौंदर्य आणि भक्तीचा अनोखा संगम असलेला हा महोत्सव ३० व ३१ ऑगस्टला होत आहे. मेळघाट व्याघ्र प्रकल्पाच्या अतिसंरक्षित क्षेत्राच्या शिवभक्तांचे आराध्य दैवत श्री क्षेत्र धारगड येथे ‘हर हर बोला महादेव’ च्या गजरात हजारो भक्तगण दाखल होतात. वर्षभरात दोनच दिवस येथे प्रवेश मिळतो. श्री क्षेत्र धारगड येथे प्राचीन शिवालय असून, सातपुड्याच्या पर्वत रांगेमध्ये वसलेले आहे. समुद्र सपाटीपासून तीन हजार फुट उंचीवर नरनाळा किल्ल्याच्या छातीशी असलेल्या गुहामध्ये दोन स्वयंभू शिवलिंग व नंदी असून महादेवाचे हे शिवलिंग कधी कसे निर्माण झाले याचा ठोस पुरावा इतिहासात आढळत नाही. या बाबत काही आख्यायिका आहेत; संपूर्ण वऱ्हाड दंडकारण्यात समाविष्ट होते. महाभारतकालीन राजकुमार एकलव्य यांच्या पित्याचा दंडकारण्यात अंमल होता. एकलव्य व त्यांचे पिता महादेवाचे भक्त होते. काही आख्यायिका अशी ही की नरनाळा किल्ल्याच्या सरदाराची पत्नी शिवभक्त होती, तिनेच सरदाराला शिवलिंग स्थापना करायला लावली, असेही बोलले जाते. मात्र या बाबत कुठलाही पुरावा इतिहासात आढळत नाही. गुहेच्या काही अंतरावर एक लहान भुयार असून येथे एक शिवलिंग व नंदी आहे.0
0
Report
अमरवाड़ा में जंगली हाथी ने किसान को घायल किया; उपचार जारी
Chhindwara, Madhya Pradesh:छिंदवाड़ा के अमरवाड़ा में जंगली हाथी ने किसान को सूंड से उठाकर पटका घायल का इलाज जारी छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा वन क्षेत्र में भटके जंगली हाथी ने एक किसान पर हमला कर दिया .घटना ग्राम चिखली चंदेरी की है जहां फसल को नुकसान पहुंचा रहे हाथी को भगाने की कोशिश करना ग्रामीण को भारी पड़ गया .हाथी ने किसान को सूंड से उठाकर पटक दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. वन विभाग की मदद से घायल को तत्काल सिविल अस्पताल अमरवाड़ा पहुंचाया गया जहां उसका उपचार जारी है. घायल की पहचान सुरेश पिता सुखदास के रूप में हुई है . वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार हाथी अपने झुंड से बिछड़कर सिवनी की ओर से छिंदवाड़ा जिले में पहुंचा है . डी एफ ओ स्वरूप दीक्षित ने बताया कि हाथी शहडोल से निकलकर सिवनी होते हुए छिंदवाड़ा के अमरवाड़ा पहुंचा है जहाँ वन विभाग की 3 टीम बनाकर लगातार उसकी मानिटरिंग की जा रही है अभी हाथी की लोकेशन अमरवाड़ा के आसपास ही है ग्रामीणों से भी अपील की जा रही है कि हाथी अगर दिखाई देता है तो उसके करीब न जाए और अगर उसके पग चिन्ह या हाथी की मूवमेंट दिखाई देती है तो तुरंत वनविभाग को सूचना दी जाए और अकेले घर से न निकले अगर निकलते है तो 4 से 5 लोग साथ में निकले . टीम के साथ मिलकर हाथी को वापस भेजने की कोशिशें की जा रही है.0
0
Report
अटरू नगर पालिका चुनाव: भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, 25 वार्डों में घमासान
Baran, Rajasthan:अटरू नगर पालिका चुनाव में भाजपा-कांग्रेस ने खोले पत्ते, 25 वार्डों में आमने-सामने मुकाबला बारां के अटरू नगर पालिका चुनाव को लेकर अटरू में सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस ने नगर पालिका के सभी 25 वार्डों में अपने-अपने प्रत्याशियों को मैदान में उतार दिया है। दोनों प्रमुख दलों की ओर से प्रत्याशियों के नाम सामने आने के बाद अब चुनावी मुकाबला रोचक हो गया है। प्रत्याशी नामांकन प्रक्रिया पूरी करने के साथ ही वार्डों में जनसंपर्क में जुटने लगे हैं। भाजपा प्रत्याशियों की सूची भाजपा ने वार्ड 1 से जानकी बाई सहरिया, 2 से सुषमा, 3 से क्षितिज महावर, 4 से देवीलाल ओढ़, 5 से कृष्ण मुरारी दिलावर, 6 से गुलाबचन्द कुशवाह, 7 से हिमांशु शर्मा, 8 से बाबू लाल बैरवा, 9 से नितेश प्रताप सिंह, 10 से कुलदीप सोनी, 11 से मीना सुमन, 12 से संतोष बाई, 13 से सत्यनारायण बंजारा, 14 से महेन्द्र नागर, 15 से कुलदीप चंद्रसेन, 16 से मुकेश मेधवाल, 17 से रामेश्वर मीणा, 18 से मधु पारिक, 19 से प्रमोद शर्मा, 20 से रामबाबू वैष्णव, 21 से चिन्टू गालव, 22 से डा. जयप्रकाश यादव, 23 से सीमा गुप्ता, 24 से कुलदीप त्यागी तथा 25 से जगदीश भील को प्रत्याशी बनाया है। कांग्रेस ने भी 25 वार्डों में उतारे प्रत्याशी वहीं कांग्रेस ने वार्ड 1 से मुन्नीबाई, 2 से रिजवाना खानम, 3 से किरण, 4 से प्रहलाद बैरवा, 5 से रीना यादव, 6 से वीषणु सुमन, 7 से निशा नेनिवाल, 8 से सुरेंद्र कुमार, 9 से दिनेश सेन, 10 से मनोज कुमार, 11 से पिंकी, 12 से टीना, 13 से नितेश, 14 से लक्ष्मीचंद, 15 से राकेश मेघवाल, 16 से नीरज मेघवाल, 17 से रामचन्द्र, 18 से नीतू, 19 से गजेन्द्र कुमार, 20 से श्यामसुंदर, 21 से पूजा, 22 से मोहम्मद फैय्याज, 23 से मंजू, 24 से बलराम तथा 25 से पवन कुमार को टिकट दिया है। हर वार्ड में आमने-सामने का मुकाबला भाजपा और कांग्रेस द्वारा सभी 25 वार्डों में प्रत्याशी घोषित किए जाने से अब प्रत्येक वार्ड में दोनों प्रमुख दलों के प्रत्याशी आमने-सामने होंगे। आरक्षित और अनारक्षित दोनों वर्गों के वार्डों में प्रत्याशियों ने चुनावी तैयारियां शुरू कर दी हैं। नामांकन प्रक्रिया के बाद अब प्रत्याशी मतदाताओं से संपर्क कर अपने पक्ष में समर्थन जुटाने में लगे हैं। अटरू नगर पालिका चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर के साथ ही अन्य प्रत्याशी भी चुनावी समीकरणों को प्रभावित कर सकते हैं। आने वाले दिनों में प्रचार अभियान तेज होने के साथ वार्डवार राजनीतिक तस्वीर और अधिक स्पष्ट होने की उम्मीद है।0
0
Report
Advertisement
गंगा जलस्तर चेतावनी से 25 सेंटीमीटर ऊपर, मुंगेर में बाढ़ दियारा-निचले क्षेत्र प्रभावित
Munger, Bihar:गंगा का जलस्तर चेतावनी स्तर से 25 सेंटीमीटर ऊपर, नए इलाकों में फैल रहा बाढ़ का पानी। दियारा क्षेत्रों में बढ़ी परेशानी, डायवर्सन डूबने से आवागमन बाधित; प्रशासन ने शुरू कराया कटावरोधी कार्य। मُنगरी: गंगा नदी के जलस्तर में उतार-चढ़ाव के बीच जिले के दियारा एवं निचले इलाकों में बाढ़ का पानी लगातार नए क्षेत्रों में फैल रहा है। गंगा के जलस्तर में गिरावट के बावजूद कई गाँवों में पानी पहुँचने से ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है। कई संपर्क मार्गों के जलमग्न होने से आवागमन प्रभावित है और ग्रामीणों को नाव का सहारा लेना पड़ रहा है। वहीं, कुतलुपुर पंचायत में गंगा का कटाव जारी रहने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। सदर प्रखंड की कुतलुपुर पंचायत के वार्ड संख्या तीन स्थित हरि बाबू टोला में गंगा का कटाव जारी है। कटाव को देखते हुए जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर के निर्देश पर संवेदनशील स्थलों पर कटावरोधी कार्य शुरू कराया गया है। प्रशासन की टीम लगातार स्थिति की निगरानी कर रही है।इधर, बरियारपुर प्रखंड के दियारा क्षेत्र में बिचली पुल के समीप डायवर्सन बाढ़ के पानी में डूब गया है। इससे लोगों का आवागमन बाधित हो गया है। ग्रामीणों की सुविधा के लिए जिला प्रशासन की ओर से निःशुल्क सरकारी नाव उपलब्ध कराई गई है। वहीं, गंगा पार जाफरनगर पंचायत के सीताचरण गांव में भी बाढ़ का पानी फैलने से ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है। लोगों के आवागमन के लिए प्रशासन ने दो बड़ी सरकारी नावों की व्यवस्था की है। जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर ने बताया कि गंगा के जलस्तर में उतार-चढ़ाव के कारण कई क्षेत्रों में पानी फैल गया है। इससे कुछ पंचायतों में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। आवश्यकता वाले सभी क्षेत्रों में नाव की व्यवस्था की जा रही है। कुतलुपुर पंचायत के वार्ड संख्या तीन में कटाव को देखते हुए कटावरोधी कार्य शुरू कराया गया है। उन्होंने कहा कि बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन ने पहले से ही आवश्यक तैयारियां कर रखी हैं। जिन गांवों में ग्रामीणों को परेशानी हो रही है, वहां पदाधिकारियों को भेजकर समस्याओं का तत्काल समाधान कराया जा रहा है। बाइट: निखिल धनराज जलधिकीारी मुंगेर सीताचरण गांव के ग्रामीणों ने बताया कि गंगा का जलस्तर बढ़ने के कारण पानी गांव तक पहुंच गया है। इससे ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। बाढ़ के पानी में खेतों में लगी फसलें डूबकर बर्बाद हो गई हैं। प्रशासन की ओर से दो सरकारी नाव उपलब्ध कराए जाने से ग्रामीणों को आवागमन में राहत मिल रही है। ग्रामीण इन नावों का निःशुल्क उपयोग कर रहे हैं। बाइट: सीता राम सिंह ग्रामीण बाइट: तूफानी सिंह ग्रामीण इधर, गंगा का जलस्तर चेतावनी स्तर से करीब 25 सेंटीमीटर ऊपर बह रहा है। जलस्तर में अब भी वृद्धि दर्ज की जा रही है। इसके कारण दियारा एवं निचले इलाकों में रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ गई है। प्रशासन की ओर से स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।0
0
Report
अनुच्छेद 370-35A पर बीजेपी का बड़ा हमला, 2 सितम्बर सचिवालय घेराव की तैयारी
Jammu, अनुच्छेद 370 और 35A को लेकर बीजेपी का हमला, 2 सितंबर को सचिवालय घेराव की तैयारी बीजेपी विधायक और जम्मू-कश्मीर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुनील शर्मा ने अनुच्छेद 370 और 35A को लेकर बड़ा बयान दिया है। सुनील शर्मा ने कहा कि अनुच्छेद 370 और 35A अब इतिहास बन चुके हैं और इन्हें दोबारा वापस नहीं लाया जा सकता। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ बीजेपी नहीं, बल्कि पूरा देश मानता है कि 370 और 35A दफन हो चुके हैं। मिरवाइज उमर फारूक और आगा रुहुल्लाह मेहदी के बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए सुनील शर्मा ने आरोप लगाया कि कुछ नेता लगातार अलगाववादी राजनीति को बढ़ावा देते रहे हैं। उन्होंने साफ कहा कि जम्मू-कश्मीर में अब इस तरह की राजनीति के लिए कोई जगह नहीं है। वहीं, आगा रुहुल्लाह मेहदी के अनुच्छेद 370 और राज्य के दर्जे की बहाली को लेकर रुख पर भी सुनील शर्मा ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि बीजेपी इन मुद्दों पर अपना रुख पहले ही स्पष्ट कर चुकी है। इसी के साथ बीजेपी ने 2 सितंबर को श्रीनगर के लाल चौक से सिविल सचिवालय घेराव की तैयारी की है। बीजेपी का कहना है कि यह प्रदर्शन भ्रष्टाचार, युवाओं के रोजगार और नौकरियों की आउटसोर्सिंग के मुद्दे पर होगा। पार्टी सरकार को उसके चुनावी वादे याद दिलाते हुए सवाल करेगी कि जनता से किए गए वादों को अब तक कितना पूरा किया गया है। बीजेपी ने संकेत दिया है कि 2 सितंबर का प्रदर्शन सरकार के खिलाफ बड़ा राजनीतिक आंदोलन होगा。0
0
Report
पटवाई की क्लीन-अप टीम ने चार गंगा घाटों से एक टन से ज्यादा प्लास्टिक हटाया
Rampur, Uttar Pradesh:रामपुर के पटवाई गांव में स्वच्छता की मुहिम ने बड़े परिणाम दिखाने शुरू कर दिए हैं. दो दोस्तों आकाश यादव और रोहन ने गंदगी देखकर शिकायत करने के बजाय सफाई करने का बीड़ा उठाया और हाथ में कचरे के बैग लेकर वह निकल पड़े. जल्द ही दूसरी युवा टीम जुड़ती गई और एक पूरी टीम बन गई, जिसका नाम रखा गया क्लीन-अप पटवाई. चार गंगा घाटों की सफाई कर चुके इस मुहिम ने एक टन से ज्यादा प्लास्टिक कचरा हटाया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनकी पहल की सराहना की और इसे देश के स्तर पर मान्यता मिली. अमरनाथ यात्रा के दौरान भी स्वच्छता के प्रति जनभागीदारी देखने को मिली, जहां रास्ते से हजारों श्रद्धालु गुजरते हैं, वहां सफाई अभियान लगातार जारी रहा. सफाई न केवल सरकार की जिम्मेदारी है, बल्कि हर नागरिक की भी जिम्मेदारी है. रामपुर के पटवाई के आकाश और रोहन की कहानी एक प्रेरणा बन चुकी है, जिसे देश के अन्य हिस्सों तक पहुंचाने की कोशिश जारी है. इस पहल में भागीदारी बढ़ते हुए गांव से शुरू होकर देश स्तर तक पहुंच रही है, और यही संदेश है कि स्वच्छता प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है.0
0
Report
Advertisement
हनुमान अंश: बाबा की कृपा से फ्लॉप से सुपरहिट बनी फिल्म कमाई 40 करोड़
Mumbai, Maharashtra:निम करोली बाबा पर बनी फ़िल्म हनुमान अंश की प्रोडूसर अनुप्रिय नागर ने हमे बताया की कैसे उनकी फ़िल्म पहले हफ़्ते में बहुत कम कमायी कर पायी थी जिसके चलते फ़िल्म को फ्लॉप घोषित किया गया लेकिन अचानक बाबा की कृपा और चमत्कार हुआ और अब हमारी फ़िल्म की अब तक की कमायी करीब ४० करोड़ पहुँच गई है जो फ़िल्म फ्लॉप घोषित हुई थी वो अब सुपरहिट हो गई है इस फ़िल्म को लेकर अनुप्रिय ने बताया की कैसे इंग्लैंड में पढ़ाई के दिनों में बाबा के बारे में उन्हें पता चला और स्टीव जॉब्स से लेकर कई विदेशी बाबा के भक्त है ये जानकारी मिलने के बाद से ही अनुप्रिय के मन में उनपर फ़िल्म बनने की इच्छा थी और जब वो इंडिया आई तो एक और शख़्स इस पर काम कर रहे थे , फिर १२० पन्नो की स्क्रिप्ट पढ़ने के बाद ये तय हुआ कि फ़िल्म बनायी जाएगी इस फ़िल्म को बनाने में क़रीब २ करोड़ खर्च हुआ है अनुप्रिय का कहना है की उनके पास film के प्रमोशन का बजट नहीं था फ़िल्म के दौरान कई बार ऐसा अनुभव भी उन्हें आया की बाबा उनके साथ है फ़िल्म बनाने के बाद अनुप्रिय टीम के साथ कैंची धाम गई और जहाँ बाबा बैठते थे वहाँ वो फ़िल्म का रॉ फुटेज चलाकर दिखाया .0
0
Report
राजनांदगांव में आवारा कुत्तों ने किया आतंक, अस्पताल में डॉग बाइट के 500 मामले
Rajnandgaon, Chhattisgarh:एंकर राजनांदगांव शहर में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। शहर की सड़कों और मोहल्लों में कुत्तों के झुंड अब राहगीरों, बच्चों और बुजुर्गों के लिए परेशानी का सबब बन गए हैं। हालात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पिछले दो महीनों में जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज अस्पताल में डॉग बाइट के 500 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। हालांकि नगर निगम का दावा है कि आवारा कुत्तों की आबादी नियंत्रित करने के लिए लगातार बधियाकरण अभियान चलाया जा रहा है।0
0
Report
कोटा के वार्ड 3 में नामांकन देर से पहुँचने पर प्रत्याशी को बाहर कर दिया गया
Kota, Rajasthan:कोटा— वार्ड नंबर 3 से भाजपा की टिकट पर नामांकन दाखिल करने पहुंचीं निरमा मीना समय निकल जाने के कारण नामांकन दाखिल नहीं कर पाईं। निरमा मीना का आरोप है कि उन्हें भाजपा के एक नेता ने बाहर निकाल दिया और नामांकन नहीं करने दिया। हालांकि निरमा खुद भी मान रही हैं कि वह करीब दो मिनट लेट पहुंचीं। उनका कहना है कि वह पहले गलत जगह नामांकन दाखिल करने चली गई थीं और वहां लाइन में लग गईं। बाद में पता चला कि नामांकन दूसरी जगह हो रहा है, जिसके बाद वह वापस लौटीं, लेकिन तब तक समय पूरा हो चुका था। उनका कहना है कि काफी मिन्नतों के बावजूद उन्हें अंदर नहीं जाने दिया गया। वहीं भाजपा नेता का कहना है कि वह प्रत्याशी की मदद कर रहे थे, लेकिन अधिकारियों ने समय पूरा होने का हवाला देकर उन्हें बाहर किया। हालांकि, अधिकारियों की तरफ से कई बार समय को लेकर लगातार अनाउंसमेंट भी किया जा रहा था और आवेदक को देर से आने का खामियाजा भुगतना पड़ा।0
0
Report
Advertisement
Hanumangarh फायरिंग: 50 हजार इनामी हिस्ट्रीशीटर इरफान खान सहित 6 गिरफ्तार
Hanumangarh, Rajasthan:Hanumangarh : लखुवाली फायरिंग मामले में हनुमानगढ़ टाउन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार के इनामी हार्डकोर हिस्ट्रीशीटर इरफान खान उर्फ फान समेत 6 गिरफ्तार,आरोपियों के कब्जे से 1 पिस्टल,5 देशी कट्टे और 10 जिंदा कारतूस बरामद,एक मोटरसाइकिल भी जब्त,फायरिंग के बाद पुलिस ने 100 से अधिक CCTV कैमरे खंगाले,टोल नाकों से जुटाई जानकारी और ड्रोन से खेतों में चलाया सर्च ऑपरेशन,नाकाबंदी के दौरान पुलिस को देखकर भागे इरफान और टोनी,बाइक से गिरने के बाद पुलिस ने दोनों को पकड़ा,इनामी इरफान पर करीब 42 आपराधिक मामले दर्ज,पुलिस अब हथियारों की सप्लाई और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी0
0
Report
बड़वानी-राजपुर में चोरी: दो मकानों के ताले टूटे, ज्वैलरी और नगदी गायब
Noida, Uttar Pradesh:बड़वानी-राजपुर में बीती रात चोरों ने दो सुने मकानों के ताले चटका दिए और घर में रखी ज्वैलरी सहित नगदी पर हाथ साफ कर दिया। दोनों परिवार रक्षा बंधन मनाने के लिए बाहर गए थे; आज लौटकर घर आए तो टूटे ताले देख घटना की जानकारी हुई, अंदर जाकर लॉकर खुला तो ज्वैलरी सहित नगदी गायब मिली। चोरी का आकलन अभी जारी है। मौके से एक CCTV फुटेज मिला है जिसमें कार पास दिख रही अज्ञात व्यक्ति दिखाई दे रहा है। पीड़ित परिवारों ने पुलिस को सूचना दे दी है; मौके पर पुलिस ने पंचनामा बनाकर मामले की जांच शुरू कर दी है। विवेचना जारी है।0
0
Report
अलवर नगर निगम: कांग्रेस और भाजपा ने 65 वार्डों के उम्मीदवारों के सिंबल जमा कराए
Alwar, Rajasthan:अलवर नगर निगम चुनाव: कांग्रेस-BJP ने 65-65 वार्डों में जमा कराए सिंबल अलवर। नगर निगम चुनाव को लेकर कांग्रेस और भाजपा ने अपनी चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। दोनों प्रमुख दलों ने नगर निगम के सभी 65 वार्डों के उम्मीदवारों के पार्टी सिंबल निर्वाचन कार्यालय में जमा करा दिए हैं। इसके साथ ही नामांकन प्रक्रिया को लेकर दोनों पार्टियों की तैयारियां पूरी हो गई हैं। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष प्रकाश गंगावत ने निर्वाचन कार्यालय पहुंचकर सभी 65 वार्डों के उम्मीदवारों के पार्टी सिंबल जमा कराए। मीडिया से बातचीत में उन्होंने टिकट वितरण को लेकर उठ रहे सवालों और पार्टी के भीतर विरोध की चर्चाओं को खारिज किया। प्रकाश गंगावत ने कहा कि कांग्रेस में टिकट वितरण की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी रही है। उम्मीदवारों के चयन में इंटरनल सर्वे, पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट और दोनों ब्लॉक अध्यक्षों की सिफारिशों को आधार बनाया गया है। बाइट— प्रकाश गंगावत, जिला अध्यक्ष, कांग्रेस वहीं, भाजपा ने भी नगर निगम के सभी 65 वार्डों में उम्मीदवारों के सिंबल निर्वाचन कार्यालय में जमा करा दिए। भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक गुप्ता ने बताया कि सभी वार्डों के उम्मीदवारों के सिंबल जमा कराने के साथ ही फॉर्म भरने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। टिकट वितरण को लेकर पार्टी में संभावित असंतोष के सवाल पर अशोक गुप्ता ने कहा कि टिकट मांगना हर कार्यकर्ता का अधिकार है, लेकिन पार्टी में अनुशासन सर्वोपरि है। बाइट— अशोक गुप्ता, जिला अध्यक्ष, भाजपा0
0
Report
Advertisement
