471001
छतरपुर कोतवाली पुलिस देश भक्ति के गानो पर जमकर झूमे
Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिसकर्मियों ने देशभक्ति के गानों पर जमकर डांस किया। इस डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें बीडीओ, टीआई और कोतवाली थाना पुलिस के जवान तिरंगा लेकर डीजे की धुन पर नाचते हुए नजर आ रहे हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
फायर सर्विस में शहीद भगत सिंह को किया गया याद, उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प
Baheri, Uttar Pradesh:बहेड़ी। शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह के जन्मदिवस के अवसर पर फायर सर्विस में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें याद किया गया। इस दौरान फायर सर्विस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भगत सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और देश की आजादी के लिए उनके अतुलनीय बलिदान को याद किया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि सरदार भगत सिंह का जीवन साहस, देशभक्ति और त्याग की मिसाल है। उन्होंने देश को आजाद कराने के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उनके विचार आज भी युवाओं को राष्ट्रसेवा और समाज के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की प्रेरणा देते हैं। भगत सिंह का संघर्ष और उनका बलिदान हमेशा देशवासियों के दिलों में जीवित रहेगा। इस अवसर पर चौधरी वतन मालिक, अरविंद खट्टर, प्रेम सिंह यादव, दानवीर सिंह, गुरविंदर सिंह, गुरमीत सिंह, दीपू कुमार, अशोक कुमार, अतुल राठौर, सोनू राठौर सहित फायर सर्विस के समस्त कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने शहीद भगत सिंह के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने और देश के प्रति निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।0
0
Report
बीजेपी मुख्यालय में प्रदेश प्रभारी-सह प्रभारी की अहम बैठक शुरू
Noida, Uttar Pradesh:नई दिल्ली: बीजेपी के प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की अहम बैठक मंगलवार को नई दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की अध्यक्षता में शुरू हो गई है। बैठक में करीब 65 प्रदेश प्रभारी और सह-प्रभारी शामिल हो रहे हैं। बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बीएल संतोष, उत्तर प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े, सुनील बंसल, स्मृति ईरानी, बिप्लब देब, हरीश द्विवेदी, संजय भाटिया, सतीश पूनिया और गजेंद्र पटेल समेत अन्य वरिष्ठ नेता बैठक में मौजूद हैं। बैठक में संगठन के विस्तार, आगामी चुनौतियों और देश में मौजूदा विभिन्न मुद्दों को लेकर चर्चा होने की उम्मीद है। बैठक के दौरान अलग-अलग राज्यों में संगठन की स्थिति और पार्टी की आगामी गतिविधियों की भी समीक्षा की जा सकती है।0
0
Report
पावटा में दुर्गा महोत्सव डांडिया में शौर्य-आत्मरक्षा संदेश के साथ रंगारंग कार्यक्रम
Jaipur, Rajasthan:पावटा(कोटपूतली-बहरोड़).......पावटा कस्बे में दुर्गा वाहिनी के तत्वावधान में दुर्गा महोत्सव डांडिया कार्यक्रम आयोजित हुआ कार्यक्रम का शुभारम्भ अतिथियों ने मां दुर्गा के प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं आरती के साथ शुभारम्भ किया गया। जिसके बाद विजय महामंत्र और एकात्मता मंत्र का उच्चारण किया गया। महोत्सव में गरबा, डांडिया सहित विभिन्न सांकृतिक प्रस्तुतियों ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। वहीं दुर्गा वाहिनी की बहनों ने तलवार और दंड प्रदर्शन कर शौर्य एवं आत्मरक्षा का संदेश दिया। मुख्य वक्ता विश्व हिंदू परिषद राजस्थान क्षेत्र के क्षेत्र संगठन मंत्री आनंद कमार ने परिवार और समाज में जागरूकता की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि परिवार और समाज सुरक्षित रहेगा तो राष्ट्र भी सुरक्षित रहेगा। विश्व हिदू परिषद के प्रांत संगठन मंत्री राधेश्याम ने कहा कि सनातन संस्कृति में नारी को आदिशक्ति का स्थान दिया गया है। उन्होंन महिलाओं से अपनी शक्ति को पहचानकर सकारात्मक दिशा में काम करके अपना ध्यान लगाने का आह्वान किया दुर्गा वाहिनी जयपर प्रांत की सह प्रांत कार्यवाहिका बाला बहन ने संगठन की गतिविधियों एवं उद्देश्यों की जानकारीदी और आगंतुकों का आभार जताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पुनीता यादव ने की। इस दौरान बड़ी संख्या में दुर्गा वाहिनी की बहनें एवं मातृशक्ति मौजूद रही…0
0
Report
Advertisement
Sunil Sharma ने विधानसभा प्रस्ताव पर आपत्ति जताई, स्पीकर हटाने की मांग तेज
Srinagar, Uttarakhand:Srinagar: Jammu and Kashmir Leader of Opposition Sunil Sharma on Monday criticised the resolution adopted by the Jammu and Kashmir Legislative Assembly during the ongoing Autumn Session and reiterated the BJP’s support for restoration of statehood to the Union Territory. Addressing a press conference at the BJP J&K headquarters in Srinagar, Sharma said the BJP had no disagreement with the demand for restoration of statehood. However, he objected to references in the resolution to earlier resolutions concerning the pre-1953 constitutional position, Article 370 and Article 35A. Sharma questioned the inclusion of these issues in a resolution concerning statehood and referred to the Supreme Court’s judgment on Article 370. He also alleged that certain aspects of the resolution raised concerns relating to the constitutional framework and secular character of the country. The Leader of Opposition further criticised the conduct of proceedings in the Assembly and alleged that the Speaker had allowed language and matters that, according to him, were inconsistent with the dignity of the Constitution and the House. Sharma said the BJP Legislature Party had moved a motion seeking the removal of Speaker Abdul Rahim Rather, but alleged that the motion was not accepted. He also accused the ruling National Conference and the Congress of diverting attention from governance-related issues by raising contentious political matters. Sharma questioned the Congress’s position on Article 370 and Article 35A and sought clarification from its leadership. Reiterating the BJP’s position, Sharma said the party supports restoration of statehood to Jammu and Kashmir but opposes linking the issue with demands or references concerning the pre-1953 constitutional position or restoration of Article 370 and Article 35A. He said the BJP would continue to oppose what it described as attempts to reopen these issues and would take its position on the matter across Jammu and Kashmir.0
0
Report
Kathua नगरपालिका ने एकल-उपयोग प्लास्टिक के खिलाफ अभियान शुरू किया; पॉलिथीन बैग पर कार्रवाई
Aram Pora, Ganderbal, Municipal Council Kathua launched a special drive against single-use plastic, banned polythene bags and substandard items. A team led by MC CEO Amit Sharma conducted surprise inspections at shops, business establishments and roadside vendors, seizing banned polythene and imposing fines on violators. Unlicensed rehriwalas were also challaned under the Essential Commodities Act. MC Field Officer Nagender Singh said the drive will continue regularly and warned of strict legal action against violators.0
0
Report
इटावा के कोटाअयाना क्षेत्र में लूटपाट जारी; चाणदा में महिला के कानों से गहने छीने
Noida, Uttar Pradesh:इटावा, कोटाअयाना क्षेत्र में नहीं थम रही लूटपाट का सिलसिला बीती रात को चाणदा गाँव में घर में सो रही महिला के कानों के छीनकर ले गये बदमाश महिला भूली बाई के साथ हुई घटना की पुलिस को दी जानकारी दो आरोपी बताए अयाना पुलिस को दी जानकारी पुलिस जुटी जांच में0
0
Report
Advertisement
भिलाई स्टील प्लांट लोहा स्क्रैप चोरी, सीबीआई जांच के निर्देश की मांग
Raipur, Chhattisgarh:भिलाई स्टील प्लांट लोहा स्क्रैप चोरी को लेकर होगी सीबीआई की जांच. इस मामले में भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा का बयान, सीबीआई जांच को लेकर कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- बीजेपी की सरकार में जो गलत काम करेगा उसको दंड मिलेगा. कांग्रेस ने 5 साल CBI को बैन किया था. जिसके मन में चोरी का भाव होगा वो सीबीआई को बैन करेगा ही. हमारी सरकार ने भिलाई स्टील प्लांट में सीबीआई की जांच का आदेश दिया है, जो दोषी होगा कार्रवाई होगी0
0
Report
चितलवाना की महिला सरपंच ने गांव बदला, अब अन्य पंचायतें भी मॉडल अपना रहीं
Jaipur, Rajasthan:सांचौर(जालोर)-चितलवाना की महिला सरपंच प्रेमा देवी ने बदली गांव की तस्वीर,अब दूसरे पंचायतों में भी अपनाया जा रहा मॉडल एंकर__कहते हैं… अगर एक महिला घर को संवार सकती है, तो गांव की तस्वीर भी बदल सकती है इस कहावत को सच कर दिखाया है चितलवाना की महिला सरपंक प्रेमा देवी जगदीश बिश्नोई ने।अपने कार्यकाल में विकास,स्वच्छता,महिला सशक्तिकरण और जनसुविधाओं को लेकर ऐसे काम करवाए कि अब दूसरे सरपंच भी चितलवाना के मॉडल को अपनी पंचायतों में अपनाने की कोशिश कर रहे हैं。 अपने कार्यकाल में चितलवाना में कई महत्वपूर्ण कार्य करवाये गए जो उनकी पहचान बन गई है सरकारी बजट का तो उपयोग किया ही साथ में अपने निजी पैसो के साथ भामाशाहो का सहयोग लेकर चितलवाना के विकास कार्यों में कोई कमी नहीं छोड़ी।चितलनावना में विकास की यह कहानी सिर्फ सरकारी बजट तक सीमित नहीं रही। सरपंच प्रेमा देवी ने भामाशाहों और समाज के सहयोग से भी पंचायत में कई बड़े काम करवाए। इन कार्यों में मुख्यत: सादुलाणी गोदारा परिवार के ठाकराराम अमराराम बिश्नोई को प्रेरित कर करीब सवा करोड़ रुपए की लागत से दादोसा राव रिड़मलसिंहजीबस स्टैंड,विश्रामगृह, पानी की प्याऊ,मां अमृता देवी लाइब्रेरी,सुलभ शौचालय, सेल्फी पॉइंट और सर्किल का निर्माण करवाया गया। वहीं, सरपंच प्रेमा देवी के ससुर ठाकराराम गोदारा ने सरपंच बनते ही ग्राम पंचायत को ट्रैक्टर-ट्रॉली भेंट की, जिसका उपयोग बाजार में प्रतिदिन कचरा संग्रहण के लिए किया जा रहा है। महिला सशक्तिकरण के साथ बेटियों के लिए भी अनूठी पहल की गई। पंचायत क्षेत्र में किसी बालिका की शादी होने पर सरपंच प्रेमा देवी की ओर से कन्यादान के रूप में तिजोरी यानी अलमारी दी जा रही है। अब तक करीब 450 तिजोरियां दी जा चुकी हैं खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के लिए शानदार खेल स्टेडियम,दर्शक दीर्घा,बड़ा मंच,कबड्डी इंडोर स्टेडियम और बास्केटबॉल मैदान का निर्माण करवाया गया। गांव और ढाणियों को जोड़ने के लिए सड़कों का निर्माण भी करवाया गया। किसानों की सुविधा का भी विशेष ध्यान रखा गया। चितलवाना क्षेत्र की नहरों की साफ-सफाई करवाकर रबी सीजन में किसानों को समय पर सिंचाई का पानी मिल सके, इसके लिए पंचायत क्षेत्र की सभी नहरो की साफ-सफाई करवाई गई।वहीं, लंबे समय से ग्रामीणों की एक बड़ी समस्या थी—जो ग्रामीण आबादी क्षेत्र में निवास कर रहे थे उनके प्लॉट के पट्टे नहीं थे,सरपंच ने ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए करीब एक हजार पट्टे वितरित करवाए।जो आज तक का सर्वाधिक रिकॉर्ड है। स्वच्छता के मोर्चे पर भी चितलवाना में बड़ा बदलाव देखने को मिला। भामाशाहों के सहयोग से करीब छह लाख रुपए की लागत से 25 बड़े कचरा पात्र बाजार में रखवाए गए। बंद पड़े रास्तों को जेसीबी के जरिए बबूल की झाड़ियां हटाकर रास्ते दुरुस्त करवाए गए।गंदे पानी की निकासी के लिए लीच पिट और चौखटी गड्ढों का निर्माण करवाया गया। गांव में लगातार चलाए गए स्वच्छता अभियानों का असर यह हुआ कि ग्राम पंचायत चितलवाना ग्राम पंचायत को ओडीएफ प्लस घोषित किया गया। कोरोना काल में जब रोजगार और आमदनी का संकट बढ़ा, तब सरपंच ने महिलाओं के लिए निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण केंद्र शुरू किया। महज आठ महीने में 800 से ज्यादा महिलाओं और किशोरियों को प्रशिक्षण दिया गया और कई महिलाओं ने घर बैठे सिलाई का काम शुरू कर आत्मनिर्भरता की राह पकड़ी।चितलवाना में विकास की यह कहानी बताती है कि मजबूत इच्छाशक्ति, जनभागीदारी और भामाशाहों के सहयोग से गांव की तस्वीर बदली जा सकती है महिला सरपंच प्रेमा देवी के कार्यकाल में हुए ये काम अब चितलवाना की पहचान बन रहे हैं और दूसरे पंचायत के जन प्रतिनिधियों के लिए भी एक उदाहरण के तौर पर सामने आ रहे हैं। सांचौर से भजनलाल गोदारा की रिपोर्ट विजुअल डिटेल-(1)-लाइब्रेरी, यात्री प्रतीक्षालय, प्याउ, शौचालय का निर्माण (2)-सेल्फी पॉइंट व सर्किल निर्माण (3)-ट्रैक्टर ट्रॉली से कचरा संग्रहण करते हुए (4)-स्टेडियम का निर्माण (5)-कचरा पात्र रखे हुए (6)-सरकारी विद्यालय में कक्षा कक्ष बनाकर दिया (7)-नहरों की साफ सफाई करते हुए (8)-सीसी रोड का निर्माण (9)-कन्यादान के रूप में तिजोरी भेंट करते हुए (10)-सिलाई सीखती महिलाएं (11)-सफाई करवाते हुए0
0
Report
सीएम ग्रेड सड़क में घटिया सामग्री पर AB इंफ्राटेक को 80 लाख जुर्माना
Aligarh, Uttar Pradesh:सीएम ग्रेड की सड़क निमार्ण कार्य में लापरवाही और घटिया सामग्री लगाने पर नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने लगाया 80 लख रुपए का जुर्माना, संस्था़ AB इंफ्राटेक पर तीन बार में लगाया गया 80 लाख रुपए का जुर्माना, सड़क निर्माण कार्य में घटिया सामग्री लगाने पर की गई जुर्माने की कार्यवाही, नगर आयुक्त ने बड़ी कार्यवाही करते हुए संस्था से घटिया सड़क के लगभग 11 सो मीटर सड़क को तोड़कर दोबारा बनाने के दिए निर्देश, दौदपुर रोड पर ख्वाजा गार्डन से केला नगर चौराहे तक कराया गया था सीएम ग्रेड की सड़क का निर्माण, कार्य में सुधार न लाने पर संस्था के खिलाफ कार्यवाही करने की कही गई बात0
0
Report
Advertisement
राप्ती नदी खतरे के निशान से 20 सेमी ऊपर, दर्जनों गांव बाढ़ के खतरे में
Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर राप्ती ने पार किया खतरे का निशान: 20 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, करीब एक दर्जन गांवों पर बाढ़ का खतरा बलरामपुर जिले में लगातार हो रही बारिश और नेपाल के पहाड़ी इलाकों में हुई बारिश का असर अब राप्ती नदी के जलस्तर पर साफ दिखाई देने लगा है। राप्ती नदी खतरे के निशान को पार कर चुकी है और जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। मंगलवार सुबह 9 बजे नदी का जलस्तर 104.820 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान 104.620 मीटर से 20 सेंटीमीटर ऊपर है। जलस्तर में करीब 1 सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ोतरी की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में तटवर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ गई है। कई स्थानों पर मार्गों पर जलभराव की स्थिति बनने लगी है, जबकि करीब एक दर्जन गांव बाढ़ के खतरे की जद में बताए जा रहे हैं। दुर्गापुर समेत कई गांवों पर मंडरा रहा खतरा राप्ती के बढ़ते जलस्तर से दुर्गापुर, गैंजहवा, रेहर सोनार, झउहना समेत आसपास के कई गांवों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। नदी का पानी लगातार बढ़ने से तटवर्ती क्षेत्रों के ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। कई ग्रामीण अब अपने जरूरी सामान और मवेशियों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने की तैयारी में जुट गए हैं। इसी रफ्तार से बढ़ा पानी तो शाम तक बढ़ सकती है परेशानी राप्ती के जलस्तर में यदि इसी तरह लगातार बढ़ोतरी जारी रही तो शाम तक तटवर्ती क्षेत्रों के कई और गांवों में बाढ़ का पानी पहुंचने की आशंका है। निचले इलाकों में जलभराव पहले से ही लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है। कुछ दिन पहले तक जिस राप्ती नदी का जलस्तर सामान्य स्थिति में था, अब वही नदी खतरे के निशान को पार कर तेज रफ्तार से बढ़ रही है। नदी का बढ़ता जलस्तर और तेज बहाव तटवर्ती गांवों के लोगों के लिए चिंता का कारण बना हुआ है। फिलहाल प्रशासन की ओर से नदी के जलस्तर और तटवर्ती इलाकों की स्थिति पर नजर रखी जा रही है।0
0
Report
मेरठ सौरभ हत्याकांड: फैसले की घड़ी आज, केस का रुख क्या होगा?
मेरठ \n\nसौरभ हत्याकांड में अब फैसले की घड़ी \n\n30 सितंबर को जिला जज मेरठ सुना सकते हैं सौरभ हत्याकांड प्रकरण में अपना फैसला \n\nसौरभ की पत्नी मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल ने की थी निर्मम तरीके से हत्या \n\n19 मार्च से मेरठ जेल में बंद है मुस्कान और साहिल \n\nहत्याकांड में अब तक हो चुकी है 22 लोगों की गवाही0
0
Report
झाड़ियों में नवजात बच्ची: ग्रामीणों ने बचाई जान
Baran, Rajasthan:झाड़ियों में मिली नवजात बच्ची, ग्रामीणों ने बचाई जान बारां जिलें के कस्बाथाना क्षेत्र के कुजाए गांव में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई। गांव के बाहर झाड़ियों में एक नवजात बच्ची के रोने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो देखा कि एक नवजात बच्ची झाड़ियों में पड़ी हुई है। आगर सरपंच प्रतिनिधि पर्वत सिंह मेहता को ग्रामीणों ने सूचना दी। सूचना मिलते ही सरपंच प्रतिनिधि और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। बच्ची के रोने की आवाज झाड़ियों से आ रही थी। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए बच्ची को झाड़ियों से बाहर निकाला और इसकी सूचना कस्बा थाना पुलिस को दी。 सूचना पर थानाधिकारी योगेश शर्मा ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम को मौके पर भेजा और बच्ची को तत्काल शाहबाद के राजकीय अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों के अनुसार बच्ची का जन्म संभवतः बीती रात हुआ है। प्राथमिक उपचार के बाद बच्ची को बेहतर उपचार के लिए बारां जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस द्वारा बच्ची को बाल कल्याण समिति को सौंपने की तैयारी की जा रही है। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों में अज्ञात परिजनों के खिलाफ आक्रोश है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।0
0
Report
Advertisement
किसान का चोरी हुआ ट्रोला केलामोड से बरामद, आरोपी का चालान
Bugrasi, Uttar Pradesh:बुगरासी (बुलंदशहर)। एक सितंबर को थाना नरसैना क्षेत्र के गांव घुंघरावली में किसान के घेर से ट्रोला चुराने वाले अज्ञात चोर को पुलिस ने पकड़ लिया है। ट्रोला भी बरामद कर लिया गया है। आरोपी चोर ट्रोला को अपने ट्रैक्टर में चला रहा था। चौकी इंचार्ज नीटू मलिक ने बताया कि एक सितंबर को गांव घुंघरावली निवासी किसान नवनीत के घेर से अज्ञात चोर ट्रैक्टर का ट्रोला चुरा ले गए थे। पीड़ित किसान ने अज्ञात चोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अज्ञात चोर को केलामोड से गिरफ्तार किया है। थाना खानपुर थाना क्षेत्र के गांव आलमपुर नगला निवासी सौरभ ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर बुगरासी-स्याना रोड पर था। केलामोड के पास ट्रैक्टर की जांच की तो उसमें लगा ट्रोला पीड़ित किसान नवनीत का था। पुलिस ने ट्रोला जब्त कर आरोपी सौरभ को गिरफ्तार कर चालान कर दिया है।0
0
Report
बेरमो-जारंगडीह मार्ग पर भीषण हादसा: खड़ी हाईवा से टकराकर दो किशोर गंभीर घायल
Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो के जारंगडीह-कथारा मुख्य मार्ग पर देर रात भीषण सड़क हादसा। खड़ी हाईवा से टकराई तेज रफ्तार स्कूटी, दो किशोर गंभीर रूप से घायल, बोकारो के बड़े अस्पताल में रेफर। बोकारो के बेरमो में देर रात जारंगडीह से कथारा जाने वाले मुख्य मार्ग पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। गायत्री कॉलोनी के समीप सड़क किनारे खड़े हाईवा में पीछे से तेज रफ्तार स्कूटी के टकरा जाने से स्कूटी पर सवार दो किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद खड़ा हाईवा चालक मौके से वाहन लेकर फरार हो गया। घटना देर रात करीब की बताई जा रही है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए समाजसेवी जीतू वर्णवाल को फोन कर एम्बुलेंस मंगवाया। एम्बुलेंस की मदद से दोनों घायलों को तुरंत बोकारो थर्मल स्थित डीवीसी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया। स्थिति गंभीर देखते हुए दोनों को बेहतर इलाज के लिए बोकारो के बड़े अस्पताल में रेफर कर दिया गया। घायलों की पहचान कथारा गायत्री कॉलोनी निवासी प्रीत सिंह उर्फ धर्मप्रीत सिंह (17 वर्ष), और जारंगडीह निवासी विशाल रजवार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि प्रीत अपने दोस्त विशाल को घर छोड़ने कथारा जा रहा था, इसी दौरान यह हादसा हो गया। घटना की सूचना मिलते ही बोकारो थर्मल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है.0
0
Report
नेपाल की बारिश से मोतिहारी में बाढ़, नावों के सहारे स्कूल पहुंचते बच्चे
Motihari, Bihar:नेपाल में हुई लगातार बारिश और बाल्मीकि नगर गंडक बैराज से छोड़े गए लगभग साढ़े नौ लाख क्यूसेक पानी के कारण मोतिहारी में संग्रामपुर प्रखंड के कई गांवों में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है। निचले इलाके के कई घरों में बाढ़ का पानी पूरी तरह प्रवेश कर गया है तो वहीं दूसरी तरफ अरेराज खजुरिया स्टेट हाईवे 74 पर दो से तीन फीट पानी बह रहा है। हाईवे पर पानी चढ़ने के कारण वाहनों का परिचालन लगभग थम सा गया है। भारी गाड़ियां धीरे-धीरे आ जा रही है जबकि छोटी गाड़ियों का परिचालन लगभग बंद हो गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है वहीं जिनके घरों में पानी प्रवेश किया है वे लोग अपने घरों के छत पर या चंपारण तटबंध पर शरण लिए हुए हैं। नाव के सहारे स्कूली बच्चे स्कूल जा रहे हैं। प्रशासन के द्वारा 18 नाव का पंजीकरण कर किनारे लगाया गया है ताकि बाढ़ पीड़ितों को लाने और ले जाने में कोई परेशानी ना हो। एक तरफ जहां पानी के बढ़ने से लोगों में परेशानी का माहौल कायम है तो वहीं दूसरी तरफ लोग वहां पहुंचकर सेल्फी लेने में भी लगे हुए हैं। बाढ़ की स्थिति पर नजर रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह कमर कसे हुए हैं.0
0
Report
Advertisement
