icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

93 वर्षीय योगाचार्य विष्णु आर्य से फिटनेस और योग प्रशिक्षण की मिसाल

Sagar, Madhya Pradesh:योग दिवस पर विशेष...... 93 की उम्र में भी कमाल की ऊर्जा: 70 वर्षों से योग साधना कर रहे योगाचार्य विष्णु आर्य, आज भी सिखा रहे स्वस्थ जीवन का मंत्र.. कूल्हे की हड्डी टूटने के बाद बिना ऑपरेशन हुए स्वस्थ, फिर योग सेवा में सक्रिय; देशभर में हजारों लोगों को दे चुके हैं योग प्रशिक्षण.. एंकर/ उम्र के 90 दशक पार कर चुके अद्भुत ऊर्जा और अनुशासन की मिसाल बने सागर के योगाचार्य विष्णु आर्य आज भी लोगों को योग सिखा रहे हैं। पिछले 70 वर्षों से योग साधना में जुटे विष्णु आर्य न केवल योग प्रशिक्षण दे रहे हैं, बल्कि योग, आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा के माध्यम से लोगों को स्वस्थ जीवन की राह भी दिखा रहे हैं। सागर में स्थापित उनके ‘योग निकेतन’ में आज भी सैकड़ों लोग योग सीखने पहुंचते हैं। जिले के वरिष्ठ योगाचार्य विष्णु आर्य 93 साल की उम्र में भी पूरी सक्रियता के साथ योग सेवा में लगे हुए हैं। मध्यप्रदेश योग परिषद के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष और मध्यप्रदेश आयुर्वेद सम्मेलन के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष रह चुके विष्णु आर्य पिछले सात दशकों से योग के प्रचार-प्रसार में जुटे हैं। उन्होंने आर्मी स्कूल और पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज में भी योग प्रशिक्षक के रूप में सेवाएं दी हैं। भारतीय सेना में भी लंबे समय तक योग प्रशिक्षण दिया है। हाल ही में दिसंबर 2025 में कूल्हे की हड्डी टूटने के कारण वे अस्वस्थ हो गए थे और करीब ढाई महीने तक बेड रेस्ट पर रहे। खास बात यह रही कि बिना ऑपरेशन के उनकी हड्डी जुड़ गई। दृढ़ इच्छाशक्ति, नियमित उपचार और योग अनुशासन के दम पर वे पूरी तरह स्वस्थ होकर फिर से योग साधना और प्रशिक्षण में जुट गए हैं。 इन दिनों अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों के तहत वे सागर स्थित योग निकेतन योग प्रशिक्षण संस्थान में लोगों को नियमित योगाभ्यास करा रहे हैं। योगाचार्य विष्णु आर्य ने वर्ष 1968 में सागर में योग निकेतन की स्थापना की थी। बिहार के मुंगेर में स्थित योग केंद्र शिवानन्द मठ की परंपरा को आगे सागर में बढ़ा रहे है। तब से यहां निरंतर योग साधना और प्रशिक्षण जारी है। वे दावा करते हैं कि योग के माध्यम से डायबिटीज, अस्थमा, सर्वाइकल, सायटिका और मानसिक तनाव जैसी समस्याओं में लोगों को राहत मिलती है। उनके पास कर्नाटक, हरियाणा, महाराष्ट्र सहित कई राज्यों से लोग स्वास्थ्य लाभ के लिए पहुंचते हैं। विष्णु आर्य बताते हैं कि बचपन से ही उन्हें योग, व्यायाम और अखाड़े का शौक था। वर्ष 1954 में आर्य समाज के संतों के संपर्क में आने के बाद योग के प्रति उनकी रुचि और बढ़ी। बाद में वर्ष 1968 में रायगढ़ में आयोजित विश्व योग सम्मेलन में स्वामी सत्यानंद सरस्वती से योग दीक्षा प्राप्त की और उनके साथ देशभर में भ्रमण कर लोगों को योग सिखाया। योगाचार्य विष्णु आर्य का मानना है कि योग केवल आसन और प्राणायाम तक सीमित नहीं, बल्कि यह जीवन जीने की कला और विज्ञान है। उनका कहना है कि बढ़ता मानसिक तनाव, नशे की प्रवृत्ति और बदलती जीवनशैली लोगों को बीमार बना रही है, जबकि योग मानसिक और शारीरिक संतुलन स्थापित करने का प्रभावी माध्यम है। योग के क्षेत्र में लंबे योगदान के लिए विष्णु आर्य को अनेक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर सम्मान मिल चुके हैं। उन्हें मध्यप्रदेश सरकार के रामजी महाजन पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। साथ ही राज्य सरकार द्वारा स्वामी विवेकानंद योग पुरस्कार की घोषणा भी उनके नाम पर की गई थी。 पिछले वर्ष केंद्र सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय से संबद्ध संगठन Yogasana Bharat द्वारा गोवा में आयोजित राष्ट्रीय खेल महोत्सव के दौरान उन्हें लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया। योगाचार्य विष्णु आर्य का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल से योग को वैश्विक पहचान मिली है। उनका मानना है कि 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दुनिया भर में लोग योग अपनाकर स्वस्थ जीवन की ओर बढ़ रहे हैं。 बाइट 1@2/ बिष्णु आर्य (योगाचार्य सागर)
0
0
Report
Advertisement

सीवान के महाराजगंज में ट्रैक्टर से बाइक टकराने पर चालक के लाइसेंस पर उठे सवाल

Siwan, Bihar:सीवान के महाराजगंज में बीती रात एक बड़ा हादसा टल गया। नगर पंचायत का कचड़ा ढोने वाला ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर एक बाइक से टकरा गया।टक्कर में बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन बाइक सवार युवक ने समय रहते बाइक से कूद कर खुद को सुरक्षित बचा लिया।लोगों में नगर पंचायत के लापरवाह वाहन के चालकों के खिलाफ काफी नाराजगी बनी हुई है।घटना महाराजगंज थाना क्षेत्र के नखास चौक की है।बताया जा रहा है कि मोहन बाजार का रहने वाला युवक अपनी बाइक खड़ी कर दुकान पर गया था।जब वह दुकान से लौट कर बाइक पर जैसे ही बाइक पर बैठा,इसी दौरान नगर पंचायत का ट्रैक्टर अचानक बाइक से जा टकराया।जिससे बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई,हालांकि युवक बाल बाल बच गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और पुलिस को सूचना दी गई।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर थाना भेज दिया। स्थानीय लोगों ने चालक के लाइसेंस को लेकर सवाल उठाए हैं, हालांकि पुलिस ने कहा है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report

बेगूसराय के 90 वर्षीय आचार्य सीताराम साहू ने परीक्षा देकर युवा प्रेरणा बने

Begusarai, Bihar:एंकर कहते हैं कि सीखने की कोई उम्र नहीं होती, और बेगूसराय के 90 वर्षीय आचार्य सीताराम साहू ने इस कहावत को सच साबित कर दिखाया है। जिस उम्र में लोग आराम करना पसंद करते हैं, उस उम्र में आचार्य जी परीक्षा केंद्र पहुंचकर युवाओं के लिए प्रेरणा बन गए हैं। देखिए यह खास रिपोर्ट। भी ओ,बेगूसराय के जीडी कॉलेज स्थित इग्नू परीक्षा केंद्र पर उस समय हर कोई हैरान रह गया, जब 90 वर्षीय आचार्य सीताराम साहू संस्कृत विषय से श्रीमद्भगवद्गीता अध्याय की परीक्षा देने पहुंचे। सफेद बाल, चेहरे पर अनुभव की लकीरें और आंखों में ज्ञान की चमक लिए आचार्य जी ने यह साबित कर दिया कि शिक्षा और सीखने का कोई अंत नहीं होता।9 जून से लगातार परीक्षा में शामिल हो रहे आचार्य सीताराम साहू ने गुरुवार को अपनी अंतिम परीक्षा दी। उन्होंने बताया कि श्रीमद्भगवद्गीता का अध्ययन जीवन को सही दिशा देता है और व्यक्ति के भीतर नैतिक मूल्यों एवं संस्कारों का विकास करता है। उनका कहना है कि आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ धार्मिक और सांस्कृतिक ग्रंथों का अध्ययन भी युवाओं के लिए बेहद जरूरी है।आज जहां कई युवा परीक्षा के नाम से घबरा जाते हैं, वहीं 90 वर्ष की उम्र में आचार्य सीताराम साहू पूरे उत्साह और आत्मविश्वास के साथ परीक्षा देकर समाज के सामने एक मिसाल पेश कर रहे हैं। उनकी यह पहल सिर्फ एक परीक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि यह संदेश देती है कि सीखने की ललक व्यक्ति को जीवनभर सक्रिय, जागरूक और ऊर्जावान बनाए रखती है।बेगूसराय से 90 वर्षीय आचार्य सीताराम साहू ने यह साबित कर दिया है कि अगर मन में सीखने की इच्छा हो तो उम्र कभी बाधा नहीं बनती। उनकी यह प्रेरणादायक कहानी हर पीढ़ी के लिए एक संदेश है कि शिक्षा का सफर जीवनभर चलता रहता है।
0
0
Report

CRS ने कटिहार-कुमेदपूर व कटिहार-मुकुरिया द्वैहरी लाइन का निरीक्षण शुरू किया

Katihar, Bihar:सीआरएस ने कटिहार-कुरेठा और कटिहार-सोनैली दोहरी लाइन सेक्शन का निरीक्षण रेल संरक्षा आयुक्त सुमित सिंघल का वैधानिक निरीक्षण आज तक चलेगा कटिहार-कुमेदपुर और कटिहार-मुकुरिया नई दोहरी लाइन परियोजना कुल 64.14 किलोमीटर लंबा यह दोनों सेक्शन कटिहार - कुमेदपुर और कटिहार - मुकुरिया नई दोहरी लाइन परियोजनाओं का हिस्सा इस परियोजना में 2 महत्वपूर्ण पुल, 27 बड़े पुल और 23 छोटे पुल शामिल दोहरी लाइन कॉरिडोर से 16 रेलवे स्टेशनों को सेवा मिलेगी पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के कटिहार रेल मंडल अंतर्गत कटिहार से कुरेठा और कटिहार से सोनैली के बीच बनी नई ब्रॉड गेज दोहरी लाइन का पूर्वोत्तर सीमांत परिमंडल, कोलकाता के रेल संरक्षा आयुक्त सुमित सिंघल निरीक्षण आज तक होगा । यह दोनों सेक्शन कटिहार - कुमेदपुर और कटिहार - मुकुरिया नई दोहरी लाइन परियोजनाओं का हिस्सा हैं। कटिहार-कुमेदपुर और कटिहार-मुकुरिया नई दोहरी लाइन परियोजना कुल 64.14 किलोमीटर लंबा है। इस क्षेत्र में रेल क्षमता और परिचालन दक्षता को बेहतर बनाने के लिए यह एक उल्लेखनीय अवसंरचनात्मक विकास पहल है। इस परियोजना में 2 महत्वपूर्ण पुल, 27 बड़े पुल और 23 छोटे पुल शामिल हैं। साथ ही व्यापक पैमाने पर ट्रैक और उससे जुड़े रेल इंफ्रास्ट्रक्चर भी बनाए जा रहे है। परियोजना पूर्ण होने पर, इस दोहरी लाइन कॉरिडोर से 16 रेलवे स्टेशनों को सेवा मिलेगी, जिससे पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के कटिहार मंडल में ट्रेनों का बेहतर परिचालन, लाइन की बढ़ी हुई क्षमता, कम भीड़-भाड़ और यात्रियों व माल की अधिक कुशल आवाजाही संभव हो सकेगी। कटिहार-कुरेठा और कटिहार-सोनैली सेक्शनों का सीआरएस निरीक्षण इस परियोजना की प्रगति में एक महत्वपूर्ण कदम है।
0
0
Report
Advertisement

विधानसभा में योगोत्सव: पीएम मोदी की पहल से योग की वैश्विक पहचान हुई तेज

Jaipur, Rajasthan:विधानसभा के कर्तव्य द्वार पर आज सामूहिक योगोत्सव का आयोजन किया गया। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की मौजूदगी में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और कर्मचारियों ने योगाभ्यास किया। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद करते हुए कहा कि पीएम मोदी की पहल से योग को वैश्विक पहचान मिली है और आज योग दुनिया के कई देशों तक पहुंच चुका है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों के जरिए योग जन-जन तक पहुंचेगा और लोग इसे अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएंगे। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना रहा। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि योग केवल शारीरिक अभ्यास नहीं बल्कि मानसिक शांति और बेहतर जीवन का माध्यम भी है।
0
0
Report

योगी का अयोध्या दौरा: 126 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज उद्घाटन

Ayodhya, Uttar Pradesh:अयोध्या में आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बेहद महत्वपूर्ण दौरा है। मुख्यमंत्री अयोध्या धाम और रुदौली विधानसभा क्षेत्र को करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। अपने दौरे की शुरुआत मुख्यमंत्री रामलला और हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन से करेंगे। इसके बाद वह मणिरामदास छावनी में राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष नृत्य गोपाल दास के जन्मोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे और जैन मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में भी सहभागिता करेंगे। रुदौली विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री मां कामाख्या धाम नगर पंचायत को 25 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं की सौगात देंगे। यहां वीरांगना झलकारी बाई कोरी की प्रतिमा का अनावरण भी किया जाएगा। साथ ही 126 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास होगा। 378 करोड़ रुपये की लागत से बने आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज, बाबा बाजार नवीन थाना भवन और अन्य महत्वपूर्ण भवनों का उद्घाटन भी मुख्यमंत्री करेंगे, वहीं अयोध्या नगर निगम क्षेत्र में 291 करोड़ रुपये की लागत वाली 245 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास होगा। मुख्य समारोह रामायण वैक्स म्यूजियम परिसर में आयोजित किया जाएगा। इन परियोजनाओं में स्मार्ट स्कूल, मल्टीलेवल पार्किंग, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, वर्किंग वुमन हॉस्टल, जल निकासी और यातायात प्रबंधन से जुड़ी योजनाएं शामिल हैं।
0
0
Report

मैनपुरी-करहल दिनदहाड़े दबंगों का तांडव,CCTV कैमरे में कैद हुआ मारपीट का मामला वीडियो वायरल ।

Ajay KumarAjay KumarFollow6m ago
Kanakpur, Uttar Pradesh:करहल/मैनपुरी करहल दिनदहाड़े दबंगों का तांडव,CCTV कैमरे में कैद हुआ मारपीट का मामला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल । नकाबपोशों ने की मारपीट,पीड़ित को दी जान से मारने की धमकी-आरोप । करहल थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े ऑटो पार्ट्स की दुकान पर दबंगो का तांडव देखने को मिला। नकाबपोश में पहुंचे दबंग और लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है,पीड़ित ने करहल थाने में शिकायत दी । घटना सिरसागंज रोड किशनी चौराहे की है । पुलिस जांच कर रही है और विधिक कार्रवाई की बात कह रही है।
0
0
Report
Advertisement

खाद की किल्लत पर मुकेश मीणा ने देवली-उनियारा में बड़ा आंदोलन की चेतावनी दी

Tonk, Rajasthan:टोंक देवली-उनियारा में खाद किल्लत पर किसान नेता नाराजः प्रशासन को दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, ब्लैक मार्केटिंग का आरोप टोंक जिला सरपंच संघ के जिला अध्यक्ष मुकेश मीणा ने देवली-उनियारा क्षेत्र में खाद की किल्लत को लेकर प्रशासन और सरकार के खिलाफ तीखे तेवर दिखाए हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि किसानों को पर्याप्त खाद उपलब्ध नहीं कराई गई, तो क्षेत्र में बड़ा आंदोलन किया जाएगा। एक कार्यक्रम के दौरान जिला अध्यक्ष मीणा ने टोंक जिला कलेक्टर और स्थानीय प्रशासन को स्पष्ट चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि किसानों को पिछले सालों की तरह खाद के लिए लंबी लाइनों में धक्के खाने पर मजबूर न किया जाए। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि 1300 रुपये का खाद का बैग 2000 से 2500 रुपये तक ब्लैक मेंxbeा बेचा जा रहा है। मीणा ने मांग की कि देवली-उनियारा विधानसभा क्षेत्र के सभी खाद डीलरों को समय रहते पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध करवाई जाए। इससे किसानों को बुवाई के समय किसी भी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। सरपंच संघ के जिला अध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि किसान पहले से ही कई समस्याओं से जूझ रहे हैं, ऐसे में खाद की कमी उनके जख्मों पर नमक छिड़कने जैसा है। उन्होंने साफ शब्दों में चेतावनी दी कि यदि देवली-उनियारा क्षेत्र में खाद की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित नहीं की गई, तो पूरी विधानसभा में एक बहुत बड़ा और उग्र आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि इस आंदोलन से पैदा होने वाली कानून-व्यवस्था की स्थिति और किसी भी तरह के नुकसान की पूरी जिम्मेदारी प्रशासन और सरकार की होगी। गौरतलब है कि पिछले कुछ सालों में बुवाई के सीजन के दौरान खाद की भारी किल्लत देखी गई थी। इसके चलते किसानों को अलसुबह से ही कतारों में लगना पड़ता था और कई जगह पुलिस को भी हस्तक्षेप करना पड़ा था। इन्हीं अनुभवों को देखते हुए इस बार किसान संगठनों और जनप्रतिनिधियों ने सीजन की शुरुआत से पहले ही मोर्चा खोल दिया है। कार्यक्रम में मौजूद स्थानीय किसानों ने भी जिला अध्यक्ष की इस मांग का पुरजोर समर्थन किया。
0
0
Report
Advertisement

विश्व योग दिवस से पहले सोनभद्र जेल में योगाभ्यास से स्वस्थ जीवन का संकल्प

Obra, Uttar Pradesh:विश्व योग दिवस से पहले सोनभद्र जेल में योगाभ्यास से स्वस्थ जीवन का संकल्प गुरमा स्थित जिला कारागार परिसर में विश्व योग दिवस के पूर्व आयोजित योग एवं ध्यान शिविर में उत्साह का माहौल देखने को मिला। फिट इंडिया अभियान के तहत आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष बंदियों के साथ-साथ जेल के अधिकारी और कर्मचारियों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। योग गुरु एवं वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर आचार्य अजय कुमार पाठक ने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया। इस दौरान उन्होंने योग को केवल शारीरिक व्यायाम नहीं बल्कि स्वस्थ, संतुलित और सकारात्मक जीवन जीने की प्रभावी कला बताते हुए इसके महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। योग शिविर में बंदियों को योग, आयुर्वेद, प्राकृतिक चिकित्सा, एक्यूप्रेशर और आध्यात्मिक चिकित्सा पद्धति से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां भी दी गईं। साथ ही सकारात्मक सोच विकसित करने, मानसिक तनाव को दूर करने और शारीरिक क्षमता बढ़ाने के लिए विशेष योगाभ्यास कराया गया। जेल अधीक्षक अरुण कुमार मिश्र ने कहा कि नियमित योगाभ्यास आत्मविश्वास, अनुशासन और सकारात्मक सोच को मजबूत करता है तथा तनावमुक्त जीवन जीने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। वहीं आयोजकों ने विश्वास जताया कि ऐसे कार्यक्रम बंदियों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने और उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करने में मददगार साबित होंगे। विश्व योग दिवस से पहले जिला कारागार में आयोजित यह सामूहिक योगाभ्यास न केवल स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश देता नजर आया, बल्कि बंदियों और कारागार कर्मियों को मानसिक एवं शारीरिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक सार्थक पहल भी साबित हुआ।
0
0
Report

गंगा एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस पलटी: 12 से अधिक घायल

Budaun, Uttar Pradesh:गंगा एक्सप्रेसवे पर मौत बनकर दौड़ी डबल डेकर बस। गंगा एक्सप्रेसवे पर पलटी डबल डेकर बस 100 मीटर तक घसिटने के बाद पलटी बस। सवारियो में मची चीख पुकार एक दर्जन से अधिक गंभीर रूप से घायल तीन की हालत नाजुक। 400 किलोमीटर लगातार ड्राइविंग के बाद चालक को आई नींद पलटी बस। यात्रियों के मुताबिक पहले भी ड्राइवर को दे चुके थे यात्री चेतावनी ड्राइवर ने की थी नजरअंदाज। हादसे के बाद मची चीख पुकार से गूंज उठा हाईवे घटना स्थल पर अफरातफरी का माहौल। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस फोर्स ने रात बचाव कार्य किया जारी। राहत बचाव दल मौके पर पहुंच तत्काल रसक्यू ऑपरेशन किया शुरू। एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को कराया गया अस्पताल में भर्ती। पूरा मामला वजीरगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत का है।
0
0
Report

बैतूल के चिचोली मार्ग पर टवेरा से बाइक भिड़ी, मौसी-भांजे समेत तीन की मौत

Betul, Madhya Pradesh:एंकर- बैतूल के चिचोली मार्ग पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे का लाइव वीडियो सामने आया है,जहां टवेरा में बैठा एक युवक इंस्टाग्राम रील बना रहा था और कुछ ही सेकेंड में सामने से आई बाइक से जोरदार टक्कर हो गई,इस हादसे में मौसी-भांजे समेत तीन लोगों की जान चली गई। मंगलवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे टाहली जोड़ के पास ये हादसा हुआ। वीडियो में साफ दिखता है कि टवेरा के अंदर बैठा युवक मोबाइल से रील बना रहा है। तभी सामने से आ रही बाइक अचानक वाहन से टकरा जाती है। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक का अगला हिस्सा टवेरा में जा घुसा,हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। इस हादसे में 17 साल के कपिल बारस्कर की मौके पर ही मौत हो गई,जबकि गंभीर घायल खुशी पंडाग्रे और आंचल सेन ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया,खुशी और कपिल रिश्ते में मौसी-भांजे थे। बताया जा रहा है कि आंचल को लेने के लिए दोनों बाइक से पहुंचे थे,लेकिन लौटते वक्त यह हादसा हो गया। प्रारंभिक जांच में टवेरा के अपनी लेन में होने की बात सामने आई है जबकि बाइक के गलत दिशा से आने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही हैं,लेकिन वायरल वीडियो ने सड़क सुरक्षा और लापरवाही पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top