471001
CHHATARPUR-कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन: बैरिकेड तोड़कर कलेक्टर कार्यालय में घुसे!
Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर, प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस ने तोड़े बैरिकेड, कलेक्टर कार्यालय में बैरिकेड तोड़कर कार्यालय के अंदर के गेट पर किया प्रदर्शन, सोनिया गांधी एवं नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ ईडी के द्वारा विरोध पत्र दाखिल करने के विरोध में किया प्रदर्शन, कांग्रेस कार्यालय से रैली निकालकर किया प्रदर्शन, कांग्रेसियों ने राष्ट्रपति के नाम आवेदन दिया है और कहा है कि भाजपा सत्ता का दुरुपयोग कर रही है, निष्पक्ष जांच करने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन,0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
छठ पूजा की बाजारों में चहल-पहल, महंगाई के बावजूद आस्था जोश के साथ
Dhanbad, Jharkhand:लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर धनबाद का पुराना बाजार पूरी तरह सजकर तैयार हो चुका है। बाजारों में छठ पूजा की रौनक दिखाई देने लगी है। व्रती और उनके परिजन छठ पूजा में इस्तेमाल होने वाले सूप और डाले की खरीदारी में जुट गए हैं। दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ उमड़ रही है। इस बार सूप की कीमत 80 रुपये से लेकर 200 रुपये तक है। वहीं, दुकानदारों के अनुसार पिछले साल के मुकाबले सूप और डाले की कीमतों में करीब 10 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हुई है। छठ महापर्व की शुरुआत नहाय-खाय के साथ हो गया है। ऐसे में बाजारों में पूजा की तैयारियां तेज हो गई हैं। शहर के रणधीर वर्मा चौक बरवाअड्डा में बांस से बने सूप और डाले की कई दुकानें सज गई हैं। छठ व्रती अपनी जरूरत और बजट के अनुसार खरीदारी कर रहे हैं। हालांकि, महंगाई का असर पूजा सामग्री पर भी देखने को मिल रहा है। पिछले साल की तुलना में सूप और डाले 20 से 30 रुपये तक महंगे हुए हैं। इसके बावजूद आस्था के इस महापर्व को लेकर लोगों के उत्साह में कोई कमी नहीं है। बाजारों में बढ़ती चहल-पहल के साथ छठ महापर्व का उत्साह अब चरम पर पहुंचने लगा है। घरों से लेकर बाजारों तक छठी मैया के स्वागत की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।0
0
Report
प्रशांत किशोर भाजपा की बी टीम? बिहार में गठबंधन पर नया सवाल
Patna, Bihar:लोकेशन — पटना कांग्रेस ने कहा प्रशांत किशोर और भारतीय जनता पार्टी के गठबंधन की हम केवल कयास लगा रहे थे मगर जिस तरह से चेहरे पर हाव-भाव दिखी सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर जी के उससे स्पष्ट होता है कि ये पूरी तरह से बी टीम के रूप में प्रशांत किशोर काम कर रहे हैं। आगे-आगे देखिए इनके गठबंधन की पोल खुलते रहेगी और हम उम्मीद करते हैं कि विधानसभा के सत्र में किस तरह से प्रशांत किशोर भाजपा के ऊपर खिलाफ करते हैं। राजद ने कहा यह जगजाहिर है कि प्रशांत किशोर भाजपा की 'बी टीम' (B Team) हैं और उन्हें बिहार तथा बिहार की समस्याओं से कोई लेना-देना नहीं है। वक्ता ने कहा कि सम्राट जी का मुख्यमंत्री से हाथ मिलाते हुए जो दृश्य सामने आया है, वह प्रशांत किशोर द्वारा बिहार चुनाव और एमएलसी चुनाव में बी टीम के रूप में किए गए बेहतर काम के लिए दी गई बधाई है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी खुद को एक बड़ी और सैद्धान्तिक पार्टी कहती है, लेकिन उसमें गुटों का अंबार है। उनके अनुसार, बीजेपी के नेता नितिन नवीन की साख कैसे गिरे और उनकी हार कैसे हो, इसके लिए सम्राट जी और प्रशांत किशोर के बीच आपसी तालमेल बना। सम्राट जी ने प्रशांत किशोर को जिताने में अहम भूमिका निभाई। वक्ता ने प्रशांत किशोर पर तंज कसते हुए कहा कि उनके लिए "बाबू न भैया, सबसे बड़ा रुपैया" वाली बात है; वे पैसे के लिए बिहार को बेच रहे हैं और लोकतंत्र को समाप्त कर रहे हैं। उनके मुताबिक, पिछले चुनाव में यह स्पष्ट हो गया था कि जहां-जहां राष्ट्रीय जनता दल (इंडिया गठबंधन) ने प्रत्याशी उतारे, वहां प्रशांत किशोर ने अपनी मर्जी से कोई प्रत्याशी नहीं दिया, बल्कि उनकी पार्टी के प्रत्याशी बीजेपी द्वारा तय किए गए थे। इससे स्पष्ट है कि वे पैसे का सौदा करके और बीजेपी के कहने पर प्रत्याशी उतारते हैं ताकि महागठबंधन के उम्मीदवार को हराया जा सके। प्रशांत किशोर केवल एक रणनीतिकार हैं, वे नेता नहीं हैं और कभी नेता हो भी नहीं सकते; वे सिर्फ अपनी नीतियां बेचते हैं। वक्ता का आरोप है कि भाजपा ने देश की जनता से काला धन वापस लाने, किसानों की आय दोगुनी करने और हर साल दो करोड़ नौकरियां देने जैसे जितने भी झूठ बोले हैं, उस झूठ के 'होलेसेलर' (होलेसेलर) प्रशांत किशोर ही हैं, जिन्होंने बीजेपी को बारीकी से झूठ बोलना सिखाया। वक्ता के अनुसार, प्रशांत किशोर झूठ और फरेब के होलसेलर हैं और बीजेपी डिस्ट्रीब्यूटर के रूप में देश और बिहार के लोगों को ठगने का काम कर रही है, जिससे यह पूरी तरह स्पष्ट है कि प्रशांत किशोर भाजपा की बी टीम हैं।0
0
Report
सूरतगढ़ में प्लॉट विवाद: चाचा ने लोहे की पत्ति से हमला कर हत्या
Sri Ganganagar, Rajasthan:सूरतगढ़ में प्लॉट विवाद के चलते छोटे भाई ने बड़े भाई पर लोहे की पत्ती से सिर पर हमला कर हत्या कर दी। मृतक विष्णु नायक (42) पुत्र भगवानाराम वार्ड नंबर 13 का रहने वाला था। घटना गुरुवार रात की है। सूचना मिलने पर सिटी पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना कर शव राजकीय उप जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा। पुलिस ने शुक्रवार को पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतक के बेटे की रिपोर्ट पर आरोपी चाचा के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीआई कलावती चौधरी ने बताया कि मृतक के बेटे कानाराम (19) निवासी वार्ड नंबर 13 ने एफआईआर में लिखा है कि उसके पिता विष्णु नायक व चाचा सुनील कुमार के बीच प्लॉट को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। गुरुवार को वह काम पर गया हुआ था, जबकि उसका छोटा भाई सुभाष किसी काम से श्रीविजयनगर गया हुआ था। घर पर उसकी मां सुमन, छोटी बहन निशा व पत्नी लक्ष्मी मौजूद थीं। एफआईआर के अनुसार रात करीब 9 बजे उसकी पत्नी ने फोन कर बताया कि चाचा सुनील कुमार शराब के नशे में घर आया था। वो पिता से प्लॉट बेचने की बात कह रहे था। इस पर पिता ने कहा कि प्लॉट गिरवी रखा हुआ है। चाचा डेढ़ लाख रुपए चुका दें तो प्लॉट छुड़वा सकते हैं। इसी बात को लेकर सुनील कुमार गुस्से में आ गया और उसने लोहे की पत्ती से विष्णु नायक के सिर व कमर पर वार कर दिए। बीच-बचाव करने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर कानाराम घर पहुंचा तो उसके पिता लहूलुहान हालत में बेहोश पड़े थे। परिजन उन्हें तत्काल सरकारी अस्पताल लेकर आए, यहां चिकित्सकों ने सिर में टांके लगाकर प्राथमिक उपचार कर छुट्टी दे दी। देर रात अचानक तबीयत बिगड़ने पर कानाराम व भाई सुभाष पिता को दोबारा अस्पताल लेकर आए, चिकित्सकों ने विष्णु नायक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस को शुक्रवार अलसुबह करीब 4 बजे घटना की जानकारी मिली। पुलिस ने कानाराम की रिपोर्ट पर सुनील कुमार पुत्र भगवानाराम नायक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) के तहत हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। सीआई चौधरी ने बताया कि आरोपी सुनील को डिटेन कर लिया गया है। हत्या के दर्ज केस में अनुसंधान किया जा रहा है।0
0
Report
Advertisement
अजमेर में यातायात बाधित, अव्यवस्थित जाम से आम नागरिक समेत प्रशासनिक वाहन भी फंसे
Ajmer, Rajasthan:अजमेर में अव्यवस्थित यातायात व्यवस्था से शहरी आम लोग ही नहीं अब खास भी परेशान हो रहे हैं। जयपुर की ओर से आने वाले मुख सड़क मार्ग के जाम में कलेक्टर और एसपी के वाहन भी फंस गए। बस स्टैंड स्थित आंबेडकर सर्किल पर वाहनों का भारी जाम लगा हुआ था, इसी दौरान कलेक्टर और एसपी के वाहन भी आ गए। जिला कलेक्टर लोक बंधु और एसपी हर्ष वर्धन अग्रवाला के वाहनों को देख मौके पर पहुंचे ट्रैफिक कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों वाहनों को जाम से निकाला। लगातार छुट्टियों और त्योहारी सीजन के साथ ख्वाजा साहब का उर्स एवं पुष्कर पशु मेले में आने वाले हजारों लोगों की भीड़ के चलते इन दिनों शहर में अनेक सड़क मार्गों पर जाम के हालत आम बात हो गई है; नतीजा सड़क पर अतिरिक्त दबाव के कारण शहर की चरमराई यातायात व्यवस्था को खाज साबित हो रही है।0
0
Report
शाहजहांपुर में नकली नोट बनाने वाले गिरोह गिरफ्तार; महिला समेत पांच लोग पकड़े
Piprola Ahmedpur, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर में एसओजी और पुलिस टीम ने नकली नोट छापने वाले गिरोह का बड़ा खुलासा किया है। टीम ने एक महिला समेत गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। खास बात यह है कि गिरफ्तार की गई महिला नकली नोटों को बाजार में खपाने का काम करती थी। पुलिस ने पकड़े गए गिरोह के पास से एक लाख के नकली नोट और 37 हजार की नगदी बरामद की है। फिलहाल पुलिस इस गिरोह से जुड़े पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुड़ गई है। दरअसल एसओजी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि नकली नोट चलाने वाला एक ग्रोसर शाहजहांपुर में सक्रिय है और बाजार में नकली नोट खपाए जा रहे हैं। इसके बाद मुखबिर के जरिए पता लगा कि एक महिला समेत पांच लोग नकली नोटों को बाजार में चलाने के लिए आए हुए हैं। जिसके बाद एसओजी और सदर बाजार पुलिस टीम ने एनसीसी ऑफिस के तिराहे से महिला समेत पांचो लोगों रीना, आकिल, सुहेल, इमरान और आशुतोष को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर उनके पास से 5-5 सौ के नोटो की 1 लाख 15 सौ की नकली करेंसी बरामद हुए। इसके अलावा 37000 के असली नोट भी गिरोह के पास से मिले हैं। पुलिस टीम ने उनके पास से एक प्रिंटर और दूसरे अन्य उपकरण भी बरामद किय है। जिसे वह नकली नोट छपते थे। पूछताछ में पता चला कि यह लोग इंटरनेट से नकली नोट छापने का तरीका सीख कर नकली नोट छापने का धंधा शुरू किया था। इस गिरोह में शामिल महिला रीना बाजार में नोटों को खपाने का काम करती थी। ताकि महिला होने के नाते किसी को शक ना हो। अब तक यह लोग बाजार में लाखों रुपए कि नकली नोट खापा चुके हैं। फिलहाल पुलिस का कहना है कि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी पहचान की जा रही है। जिसके बाद इस मामले में आगे की कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी।0
0
Report
अवैध निर्माण पर पीडीए का एक्शन, अतीक के करीबी अबू तालिब का कब्जा सील
Prayagraj, Uttar Pradesh:प्रयागराज अवैध निर्माण के खिलाफ पीडीए का बड़ा एक्शन, माफिया अतीक के करीबी के अवैध निर्माण पर एक्शन, पीडीए की टीम ने माफिया कब्जे गुर्गे के कब्जे को सील किया, पीडीए ने सील करते हुए बाकायदा नोटिस भी चस्पा किया, खुल्दाबाद के कर्बला चौराहे स्थित अवैध निर्माण को सील किया गया, पीडीए के अनुसार अबू तालिब ने अवैध तरीके से कराया था निर्माण, माफिया अतीक का करीबी बताया जाता है अबू तालिब, पीडीए की टीम ने अवैध निर्माण को फिलहाल सील कर दिया है।0
0
Report
Advertisement
वाराणसी: एशियाई खेल-2026: कांस्य पदक विजेता रोहित यादव का बरेका में भव्य स्वागत
Varanasi, Uttar Pradesh:मयंक कश्यप / वाराणसी। एशियाई खेल-2026 में जैवलिन थ्रो में कांस्य पदक जीतकर देश का नाम रोशन करने वाले बरेका कर्मी रोहित यादव का शुक्रवार को बरेका आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। मुख्य प्रवेश द्वार पर अधिकारियों, कर्मचारियों, खेलकूद संघ के पदाधिकारियों और खेलप्रेमियों ने तालियों के साथ उनका अभिनंदन किया। इसके बाद मुख्य द्वार से सिनेमा हॉल होते हुए प्रशासन भवन तक भव्य स्वागत यात्रा निकाली गई। बरेका के महाप्रबंधक आशुतोष पंत ने माला पहनाकर, अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न भेंट कर रोहित यादव को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि रोहित ने अपनी प्रतिभा, कड़ी मेहनत और अनुशासन से देश और बरेका का मान बढ़ाया है। उनकी सफलता बरेका के युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बनेगी। इस अवसर पर प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर मनीष कुमार, महासचिव अनुराग कुमार गुप्ता, उप महाप्रबंधक सागर, राजेश कुमार, जन संपर्क अधिकारी राजेश कुमार, सहायक क्रीड़ा अधिकारी धनंजय कुमार सिंह, कोच रानी यादव समेत बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी और खिलाड़ी मौजूद रहे।0
0
Report
तामखेड़ा में सरपंच चुनाव की पुनर्मतगणना की मांग पर सैकड़ों ग्रामीणों का प्रदर्शन
Baran, Rajasthan:पुनर्मतगणना की मांग को लेकर तामखेड़ा के सैकड़ों ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन- कलेक्टर के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, नारेबाजी कर जताया विरोध बारां जिलें की ग्राम पंचायत काचरी के सरपंच पद के चुनाव की मतगणना में अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए आज तामखेड़ा के सैकड़ों ग्रामीणों ने एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर सरपंच पद की निष्पक्ष पुनः मतगणना करवाने की मांग की। ज्ञापन में सरपंच पद की प्रत्याशी अनीता राठी ने बताया कि 5 नवंबर 2026 को हुई मतगणना में उनके और प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशी हेमंत शर्मा के बीच मात्र एक वोट का अंतर बताया गया तथा हेमंत शर्मा को विजयी घोषित कर दिया गया। प्रत्याशी की ओर से मतगणना प्रक्रिया में गंभीर अनियमितताओं एवं प्रक्रियागत त्रुटियों की आशंका जताई गई है। ग्रामीणों का कहना है कि चुनाव परिणाम को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। इसलिए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करवाकर मतों की दोबारा गिनती कराई जाए, ताकि वास्तविक जनादेश सामने आ सके। इस दौरान तामखेड़ा से बड़ी संख्या में पहुंचे युवा, बुजुर्ग एवं महिलाओं ने नारेबाजी करते हुए जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए निष्पक्ष कार्रवाई करने और पुनर्मतगणना करवाने की मांग की। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांग पर उचित कार्रवाई नहीं हुई तो वे आगे भी लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाते रहेंगे.0
0
Report
राम-कृष्ण के सम्मान के नाम पर विरोध: यादव महासभा के समर्थक हिरासत में
Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर. बागेश्वर धाम में प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन के लिए जा रहे यादव महासभा के समर्थकों को पुलिस और प्रशासन ने रास्ते में ही रोक लिया। इस कार्रवाई के विरोध में छतरपुर रेलवे स्टेशन पर यादव महासभा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश यादव के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने सभा की। सभा संपन्न होने के बाद जैसे ही समर्थक आगे बढ़े, पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर बसों में बैठा दिया। कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश यादव ने आरोप लगाया कि भगवान राम और भगवान कृष्ण के सम्मान तथा मातृशक्ति के समर्थन में बागेश्वर धाम जा रहे भक्तों को प्रशासन ने जगह-जगह रोक दिया। पन्ना नाके सहित छतरपुर के विभिन्न चौराहों पर पुलिस बल तैनात कर हजारों समर्थकों को आगे बढ़ने से रोका गया और वापस भेज दिया गया। प्रदर्शनकारियों के अनुसार, इस कार्रवाई के दौरान करीब 400 से 500 लोगों को हिरासत में लिया गया। जगदीश यादव ने कहा कि भगवान राम और कृष्ण के सम्मान से जुड़ा यह विरोध आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि भगवान के खिलाफ टिप्पणी करने वालों के विरोध में उनका आंदोलन जारी रहेगा। साथ ही उन्होंने पत्रकारों से इस लड़ाई में सहयोग करने की अपील की। वहीं, प्रदर्शन के दौरान पुलिस बैरिकेडिंग को लेकर भी स्थिति स्पष्ट की गई। बैरिकेड्स तोड़ने के आरोपों को खारिज करते हुए बताया गया कि प्रदर्शनकारी जब वहां से निकल रहे थे, उसी वक्त बैरिकेड्स गिर गए थे, उन्हें जानबूझकर नहीं तोड़ा गया। फिलहाल बागेश्वर धाम जाने से रोके जाने और समर्थकों की हिरासत को लेकर यादव महासभा ने प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट किया है कि भगवान राम-कृष्ण के सम्मान और मातृशक्ति के समर्थन में उनका विरोध जारी रहेगा।0
0
Report
Advertisement
उत्तर 24 परगना के गाइघाटा में अवैध कछुआ बिक्री, दो गिरफ्तार
Kolkata, West Bengal:অবৈধভাবে কচ্ছপ বিক্রির অভিযোগে এবার পুলিশের জালে দুই ব্যক্তি। উত্তর ২৪ পরগনার গাইঘাটা থানার অন্তর্গত ঠাকুরনগর বাজারে অভিযান চালিয়ে মোট ৪৩টি কচ্ছপ উদ্ধার করল গাইঘাটা থানার পুলিশ। ঘটনায় গ্রেফতার করা হয়েছে দুজনকে। পুলিশ সূত্রে জানা গিয়েছে, ঠাকুরনগর বাজারে বেআইনিভাবে কচ্ছপ বিক্রির খবর পৌঁছেছিল গাইঘাটা থানার আধিকারিকদের কাছে। সেই খবরের ভিত্তিতেই এদিন বাজারে আচমকা অভিযান চালায় পুলিশ। তল্লাশি চালিয়ে ঘটনাস্থল থেকেই দুই ব্যক্তিকে আটক করা হয়। এরপর সংশ্লিষ্ট দোকানে তল্লাশি চালিয়ে ছোট-বড় বিভিন্ন আকারের মোট ৪৩টি কচ্ছপ উদ্ধার করেন তদন্তকারীরা। ধৃতদের নাম বিশ্বজিৎ পারুই ও অজয় বিশ্বাস। অবৈধভাবে কচ্ছপ বিক্রির অভিযোগে দুজনকেই গ্রেফতার করেছে পুলিশ। শুক্রবার তাঁদের বনগাঁ মহকুমা আদালতে পেশ করা হয়েছে। উদ্ধার হওয়া কচ্ছপগুলি কোথা থেকে আনা হয়েছে এবং এই ঘটনার পিছনে আরও কেউ জড়িত রয়েছে কি না, তা খতিয়ে দেখছে পুলিশ।0
0
Report
छठ पर्व के लिए रेलवे ने यात्रियों के लिए व्यापक सुविधा और सुरक्षा व्यवस्था की
Darbhanga, Bihar:छठ पर्व को लेकर रेल यात्रियों की भारी भीड़ के मद्देनजर रेलवे की ओर से पर्याप्त व्यवस्था की जा रही है। शौचालय, पानी सहित अन्य सुविधाओं की व्यवस्था की गई है। हाजीपुर जोन महाप्रबंधक, समस्तीपुर रेल मंडल, और अधिकारियों के साथ दरभंगा रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया गया। कहा गया है कि यात्रियों की सुविधा के लिए मूलभूत सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। छठ पर्व के दौरान यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने व्यापक व्यवस्था की है। स्टेशन परिसर में ठहराव के लिए टेंट लगाए गए हैं, पीने के पानी और शौचालय सहित सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। ट्रेनों में यात्रियों को चढ़ाने के लिए आरपीएफ को भी तैनात किया गया है। पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक डिंपी गर्ग दरभंगा स्टेशन पर थायम व्यवस्थाओं की निगरानी हेतु पहुंचे और उन्होंने समस्त व्यवस्थाओं का आकलन किया। महाप्रबंधक ने कहा कि छठ पर्व चल रहा है और यहाँ काफी यात्री का मूवमेंट होता है, जिससे किसी प्रकार की दिक्कत न हो, इसके लिए जगह-जगह पर टेंट लगाए जा रहे हैं। यात्रियों के लिए जगह-जगह पर शौचालय, पानी सहित उन्हें गाड़ियों में चढ़ने के लिए पर्याप्त सुरक्षा बल भी तैनात किए गए हैं। स्टेशनों पर अधिकारियों को भी तैनात रखा गया है जो यात्रियों की सुविधा के लिए सतर्क रहेंगे। रेलवे की तरफ से स्पेशल गाड़ियों की भी व्यवस्था की गई है।0
0
Report
19 साल से काम कर रहे कर्मचारी की मौत, मुआवजे पर सवाल
Dhanbad, Jharkhand:19 साल तक विनोद गैस एजेंसी में काम करने वाले इकराम उर्फ मल्लू अंसारी की मौत गैस सिलेंडर उठाते समय सीने में तेज दर्द आने के बाद हुई। घटना के बाद परिवार को शुरू में मुआवजे का आश्वासन दिया गया, लेकिन बाद में प्रबंधन के आश्वासन से मुकरने پر پرिजनों نے विनोद गैस एजेंसी का تالا लगा دیا और धरना शुरू कर दिया। स्थानीय लोगों और पार्षद मुनिलाल रविदास सहित नेताओं ने भी एजेंसी को खुलवाने और उचित मुआवजे की मांग की। इस बीच उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर न मिलने से परेशानी का सामना करना पड़ा। आरोपी परिवार ने कहा कि उसकी पत्नी और दो बच्चों के भरण-पोषण के लिए आर्थिक सहायता जरूरी है。0
0
Report
Advertisement
HSV P विभाग के JE सुरेंद्र सैनी रिश्वत मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो ने गिरफ्तार
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद के HSVP विभाग में JE के पद पर तैनात सुरेंद्र सैनी को एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने गिरफ्तार किया। JE के द्वारा ₹300000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया; काम के आवाज में मांगी गई थी रिश्वत की रकम। शिकायतकर्ता ने पूरे मामले की जानकारी एंटी करप्शन ब्यूरो के अधिकारियों को दी; उन्होंने टीम बनाकर कार्रवाई को अंजाम दिया। JE सुरेंद्र सैनी जो पिछले कई सालों से इस पद पर तैनात है, आज SDO के पद पर प्रमोट होने थे। उससे पहले एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने ₹300000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया; फिलहाल इस पूरे मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद ही अधिकारियों की तरफ से पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा.0
0
Report
बलिया से गैंगस्टर वांछित 50 हजार इनाम मुन्ना गौड़ उर्फ चंद्रमल गुजरात से गिरफ्तार
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ : बलिया से गैंगेस्टर एक्ट मे वांछित और 50 हजार का इनामी मुन्ना गौड़ उर्फ़ चंद्रमल गिरफ्तार,यूपी एस्टीफ ने गुजरात (सूरत )से किया गिरफ्तार0
0
Report
औरंगाबाद के सूर्यनगरी में छठ मेले का उद्घाटन, बजट 45 लाख और सैरात माफ
Chhatrapati Sambhajinagar, Maharashtra:बिहार सरकार के भूमि एवं राजस्व मंत्री औरंगाबाद की सूर्यनगरी देव पहुंचे जहां उन्होंने छठ महापर्व के मौके पर लगने वाले चार दिवसीय प्राचीनतम छठ मेले का उद्घाटन किया।उद्घाटन कार्यक्रम में मंत्री रमा निषाद भी उनके साथ थी।इसके पूर्व उन्होंने ऐतिहासिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण और पौराणिक सूर्यमंदिर में भगवान भास्कर की पूजा अर्चना की और देश तथा राज्य की समृद्धि की कामना की।उद्घाटन के बाद उन्होंने कहा कि इस तरह के धार्मिक मेले को बढ़ावा देने को लेकर उनकी सरकार कृतसंकल्पित है।यही वजह है कि इस बार राजकीय मेले का बजट 30 लाख से बढ़ाकर इस बार 45 लाख कर दिया गया है।वहीं मेले में आने वाले वाहनों के सैरात को भी पूरी तरह से माफ़ कर दिया गया है।0
0
Report
Advertisement
