Chhatarpur- बागेश्वर धाम का 'हिंदू ग्राम' प्रोजेक्ट: अमेरिका से पहली बुकिंग
Rajnagar, Madhya Pradesh:राजनगर तहसील के ग्राम गड़ा में मौजूद बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री के ड्रीम प्रोजेक्ट 'हिंदू ग्राम' का कंस्ट्रक्शन शुरू हो गया है। फ्लैट की पहली बुकिंग अमेरिका से की गई है। अब तक लगभग 20 फ्लैट बुक हो चुके हैं। सभी बुकिंग करने वाले बाहरी हैं। इनमें दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु जैसे शहरों के लोगों की संख्या ज्यादा है।इस मेगा प्रोजेक्ट की लागत 480 करोड़ रुपए है। पहले चरण में दो साल में 72 फ्लैट बनाए जाएंगे। कुल एक हजार फ्लैट बनाए जाने हैं।हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान, किसानों ने मांगा मुआवजा जसराना। क्षेत्र में ओलावृष्टि और बारिश से फसलो
Jasrana, Uttar Pradesh:ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान, किसानों ने मांगा मुआवजा जसराना। क्षेत्र में ओलावृष्टि और बारिश से फसलों को हुए नुकसान को लेकर सपा नेता डॉ. संजीव यादव के नेतृत्व में सैकडों की संख्या में किसान तहसील पहुंचे। इस दौरान तहसील में प्रदर्शन करते हुए उपजिलाधिकारी जसराना को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में किसानों ने सर्वे करा किसानों को हुए नुकसान की भरपाई करने की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि क्षेत्र के विभिन्न गांवों में प्राकृतिक आपदा से किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा है। इससे किसानों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। किसानों ने फसल तैयार करने के लिए बीज, खाद, सिंचाई और मजदूरी पर काफी खर्च किया था, लेकिन मौसम की मार से उनकी मेहनत पर पानी फिर गया। फसल खराब होने से किसानों को परिवार के भरण-पोषण और आगामी फसल की बुवाई की चिंता सता रही है। भारतीय किसान यूनियन भानू के जिलाध्यक्ष विजेंद्र सिंह टाईगर ने मांग की कि प्रभावित गांवों में फसलों के नुकसान का निष्पक्ष सर्वे कराया जाए। सर्वे के आधार पर नुकसान का आकलन कराकर पात्र किसानों को जल्द मुआवजा उपलब्ध कराया जाए, जिससे उन्हें आर्थिक राहत मिल सके। संगठन ने किसानों की अन्य समस्याओं का समाधान कराने की मांग भी उठाई। किसानों ने एसडीएम धर्मवीर भारती एवं तहसीलदार अनुराग दुबे को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान तहसीलदार अनुराग दुबे ने कहा कि सभी प्रभावित गांवों में सर्वे कराया जा रहा है, रिपोर्ट आते ही किसानों को मुआवजा दिया जाएगा। इस दौरान सपा नेता डाॅ. संजीव यादव, रामदास, अनीता देवी, हरिगोविंद सिंह, मनोज कुमार, मंजीत कुमार, उपेंद्र कुमार, सत्यप्रकाश, रवींद्र, महेश, विजय कुमार, रामपाल आदि लोग मौजूद रहे।बरेली: गन्ना भुगतान को लेकर भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) का धरना, सीएम से मुलाकात का आश्वासन
Baheri, Uttar Pradesh:बरेली: बहेड़ी में गन्ने के बकाया भुगतान और बिजली संबंधी समस्याओं को लेकर सोमवार को भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। तराई क्षेत्र के प्रदेश अध्यक्ष सरदार बलजिंदर सिंह मान की अध्यक्षता में हुए प्रदर्शन में बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया। किसानों ने गन्ने का बकाया भुगतान जल्द कराने और बिजली विभाग से जुड़ी समस्याओं का समाधान करने की मांग उठाई। धरने का संचालन प्रदेश मीडिया प्रभारी चौधरी अजीत सिंह ने किया। इस दौरान बरेली मंडल अध्यक्ष सतविंदर सिंह कहलों सहित कई किसान पदाधिकारी मौजूद रहे। धरने के दौरान एसडीएम बहेड़ी गोपाल शर्मा ने किसान यूनियन के प्रतिनिधिमंडल की मंगलवार को बरेली में मुख्यमंत्री से मुलाकात कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद किसान नेताओं ने फिलहाल धरना समाप्त करने का निर्णय लिया। यूनियन के पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद किसानों की समस्याओं के समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे।
