471001
छतरपुर का जटाशंकर धाम बारिश के बाद बना स्वर्गिक स्थल, वायरल हुई तस्वीरें
Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर का जटाशंकर धाम, जहां भोलेनाथ की पूजा की जाती है, बारिश के मौसम में और भी खूबसूरत हो जाता है। जंगलों और पहाड़ों के बीच स्थित इस प्राचीन स्थल का धार्मिक महत्व तो है ही, साथ ही प्राकृतिक सुंदरता भी दर्शनीय है। हाल ही में बारिश के बाद यहां की तस्वीरें वायरल हो गई हैं, जो दिखाती हैं कि धाम जलमग्न होकर और भी अलौकिक नजर आ रहा है। श्रद्धालु यहां भोलेनाथ को जल अर्पित कर पुण्य कमाते हैं, वहीं बारिश के बाद यह स्थान हिल स्टेशन जैसा आनंद भी प्रदान करता है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
आगरा के कमला नगर में आवारा कुत्तों के आतंक से लोग दहशत में
Agra, Uttar Pradesh:आगरा के कमला नगर में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ा, 6-7 कुत्तों के झुंड ने बंदर को नोच-नोचकर मार डाला। रिहायशी इलाके में घटना से लोगों में दहशत का माहौल, बच्चों, बुज़ुर्गों और राहगीरों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल, लोग वीडियो बनाते रहे बचाने का किसी ने नहीं किया प्रयास, कभी भी इंसानों पर भी हो सकता है जानलेवा हमला। अभिभावक बच्चों को झुंड से दूर रहने की दें हिदायत। बड़ी घटना से पहले कार्रवाई का इंतजार, आगरा के कमलानगर क्षेत्र की बताई जा रही है वीडियो0
0
Report
फिरोजाबाद में मोबाइल लूट के बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, एक घायल
Firozabad, Uttar Pradesh:मुठभेड़ यूपी के फिरोजाबाद में राह चलते लोगों से मोबाइल लूटने वाले बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जबकि उसका दूसरा साथी भागने की कोशिश में पुलिस ने दौड़ाकर दबोच लिया। दोनों बदमाश मैनपुरी के रहने वाले बताए जा रहे हैं। मामला शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के पुरातन स्कूल के पास का है। पुलिस चेकिंग कर रही थी, तभी बाइक सवार दो संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया गया। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में कनई नामक बदमाश के पैर में गोली लग गई, जबकि उसका साथी मनीष भागने लगा, जिसे पुलिस ने पीछा कर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार बदमाशों के कब्जे से लूट के 5 मोबाइल फोन, 7 हजार रुपये नकद, एक अवैध तमंचा, कारतूस और वारदात में इस्तेमाल एक बाइक बरामद हुई है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर अन्य वारदातों का भी पता लगा रही है।0
0
Report
एलडीए विजिलेंस फर्जीवाड़े की जांच तेज, CCTV फुटेज से आरोपियों पर शिकंजा
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ एलडीए में सामने आए चर्चित विजिलेंस फर्जीवाड़े की जांच अब तेज हो गई है। प्राधिकरण प्रशासन ने अपने रिकॉर्ड और अन्य परिसरों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज विजिलेंस को उपलब्ध करा दी है। माना जा रहा है कि इन फुटेज के आधार पर मामले में शामिल अन्य लोगों की भूमिका भी सामने आ सकती है। जाँच एजेंसी को एलडीए में छापेमारी के दौरान जब्त की गई सीलबंद फाइलें भी सौंप दी गई हैं। इसके साथ ही प्राधिकरण के अधिकारियों और कर्मचारियों से भी पूछताछ की जा रही है। सहायक अभियंता समेत कई लोग जांच के दायरे में जाँच में अब तक सामने आई जानकारी के अनुसार, कुछ कर्मचारियों की भूमिका संदिग्ध मानी जा रही है। एक सुपरवाइजर के पास से लगभग 7.50 लाख रुपये मिलने की भी पुष्टि हुई है। जाँच के दौरान कुछ अन्य कर्मचारियों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है। हालांकि विजिलेंस की ओर से अब तक किसी नई गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। सारक समिति के कर्मचारियों की भूमिका पर भी सवाल जाँच के दौरान यह भी सामने आया है कि सारक समिति के कुछ कर्मचारियों की भूमिका की भी पड़ताल हो रही है। विजिलेंस ने छापेमारी के बाद इन कर्मचारियों से जुड़े दस्तावेज और जानकारी भी जुटाई है। कुछ लोग बच निकले, जाँच जारी सूत्रों के अनुसार, घटना के समय कुछ संदिग्ध लोग मौके से निकलने में सफल रहे। जाँच अधिकारियों का मानना है कि CCTV फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर उनकी भूमिका भी जल्द स्पष्ट हो सकती है। विजिलेंस अधिकारियों का कहना है कि जाँच अभी जारी है और सभी पहलुओं की गहनता से पड़ताल की जा रही है। दोषियों के खिलाफ साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
चाय बनाने का स्टाइलिश तरीका जानें: ट्रेंडिंग आसान रेसिपी
Noida, Uttar Pradesh:stylish way to make tea0
0
Report
उत्तर प्रदेश हथकरघा दिवस पर बुनकरों को सम्मान, 194 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण
Noida, Uttar Pradesh:आज उत्तर प्रदेश की समृद्ध विरासत और हमारे कर्मठ बुनकर साथीयों की अप्रतिम प्रतिभाओं को नमन करने का दिन है। 'राष्ट्रीय हथकरघा दिवस' के अवसर पर लखनऊ में आयोजित समारोह में हमारे उत्कृष्ट बुनकर भाई-बहनों को 'संत कबीर राज्य स्तरीय हथकरघा पुरस्कार' से सम्मानित करने का सौभाग्य मिलेगा। साथ ही, 'मुख्यमंत्री हैंडलूम एवं पावरलूम उद्योग विकास योजना' तथा 'झलकारी बाई कोरी हथकरघा एवं पावरलूम विकास योजना' के लाभार्थियों को चेक भी प्रदान किए जाएंगे। इसके उपरांत, जनपद अम्बेडकरनगर के सर्वांगीण विकास के लिए ₹706 करोड़ से अधिक की 194 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास होगा। साथ ही, विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति-पत्र, प्रमाण-पत्र और चेक भी वितरित करूंगा। डबल इंजन सरकार हुनरमंद हाथों को आधुनिक संसाधन, बाजार और सम्मान प्रदान कर 'आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश' के निर्माण के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।0
0
Report
घेवर बनाने की कला सीखें
Noida, Uttar Pradesh:SKILL TO MAKE THE GHEWAR0
0
Report
Advertisement
नवादा में महिला सिपाही से अभद्रता पर वीडियो वायरल, शराबबंदी पर बहस तेज
Nawada, Bihar:नवादा में महिला सिपाही से अभद्रता, वीडियो वायरल महिला से क्यों लड़ रहे हो, मर्द से लड़ो चिल्लाती रही सिपाही दो युवक हिरासत में, शराबबंदी पर फिर उठे सवाल नवादा शहर के प्रजातंत्र चौक के पास का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में वर्दी पहने एक महिला सिपाही के साथ दो युवकों द्वारा कथित रूप से अभद्र व्यवहार और हंगामा करते हुए देखा जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों युवक नशे की हालत में थे और महिला सिपाही से उलझ गए। वीडियो में महिला सिपाही उन्हें डांटते हुए यह कहती सुनाई दे रही है कि तुम मर्दों से जाकर लड़ो,महिला पर क्यों आ रहे हो? इसके बावजूद दोनों युवक मौके पर हंगामा करते रहे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को हिरासत में लेकर अपने साथ थाने ले गई। पुलिस द्वारा दोनों की शराब के नशे की जांच कराई जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि संबंधित महिला सिपाही नवादा में ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए जानी जाती हैं और उन्हें जिला प्रशासन की ओर से कई बार सम्मानित भी किया जा चुका है। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर बिहार में लागू शराबबंदी कानून को लेकर बहस तेज हो गई है। कई यूजर्स ने सवाल उठाया कि यदि शराबबंदी प्रभावी है तो सार्वजनिक स्थानों पर नशे की हालत में लोग कैसे पहुंच रहे हैं। लोगों ने महिला सिपाही के साथ हुई घटना की निंदा करते हुए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।0
0
Report
सबसे महंगा iPhone केस: कीमतों में नया रिकॉर्ड
Noida, Uttar Pradesh:most expensive iPhone case0
0
Report
उत्तर प्रदेश में 18 ड्रोन प्रशिक्षण केंद्र खुलेंगे, ग्रामीण युवाओं को मिलेगा प्रशिक्षण
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ प्रदेश में 18 ड्रोन प्रशिक्षण केंद्र खोले जाएंगे। राज्य के प्रत्येक मंडल मुख्यालय या मंडल के एक प्रमुख जिले में ड्रोन एकेडेमी की स्थापना की जाएगी। इन्हें कृषि व उद्यान विभाग के फार्मों पर स्थापित करने की योजना है। इन केंद्रों के माध्यम से ग्रामीण युवाओं को ड्रोन निर्माण से लेकर उसके संचालन और रखरखाव का प्रशिक्षण दिया जाएगा। सरकार का उद्देश्य प्रशिक्षित युवाओं को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। साथ ही इन केंद्रों को उत्तर प्रदेश कृषि विविधीकरण परियोजना (यूपी डास्प) के माध्यम से विकसित किया जाएगा। तीन वर्षों में 80 से अधिक ड्रोन बैंक बनाए गए प्रदेश में खेती-किसानी को आधुनिक बनाने के लिए सरकार ने पिछले तीन वर्षों में 80 से अधिक ड्रोन बैंक स्थापित किए हैं। इन ड्रोन बैंकों के जरिए किसानों को खेतों में ड्रोन से छिड़काव और अन्य कृषि कार्यों की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। ड्रोन के प्रयोग से घटेगी खेती-किसानी की लागत महंगी तकनीक होने के कारण प्रदेश के 90 प्रतिशत से अधिक किसान स्वयं ड्रोन खरीदने में सक्षम नहीं हैं। ऐसे में सरकार ड्रोन बैंक की सुविधा उपलब्ध करा रही है। ड्रोन के उपयोग से किसानों का समय और श्रम दोनों बचेंगे तथा खेती की लागत भी कम होगी। इससे आधुनिक और स्मार्ट खेती को बढ़ावा मिलेगा। सरकारी फार्मों पर खोले जाएंगे केंद्र ड्रोन एकेडमी या प्रशिक्षण केंद्र कृषि एवं उद्यान विभाग के सरकारी फार्मों पर स्थापित किए जाएंगे, ताकि मौके पर ही प्रशिक्षण दिया जा सके। प्रशिक्षण के दौरान किसानों और युवाओं को ड्रोन संचालन, मरम्मत और रखरखाव की जानकारी भी दी जाएगी। पिछले दो से तीन वर्षों में सरकार द्वारा 80 से अधिक ड्रोन बैंक स्थापित किये जा चुके हैं। गांवों तक पहुंचेगी ड्रोन तकनीक ड्रोन एकेडमी में प्रशिक्षण लेने वाले युवा अपने गांवों और आसपास के क्षेत्रों में ड्रोन के माध्यम से कीटनाशक व तरल उर्वरकों का छिड़काव कर किसानों की सहायता कर सकेंगे। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। सरकार का मानना है कि ड्रोन तकनीक के विस्तार से खेती अधिक वैज्ञानिक, आधुनिक और किफायती बनेगी तथा ग्रामीण युवाओं के लिए स्वरोजगार के नए रास्ते खुलेंगे।0
0
Report
Advertisement
झारखंड अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष चतरा पहुँचे, 12 गिरफ्तारी समेत कार्रवाई पर चर्चा
Ansar Nagar, Jharkhand:झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष पहुंचे चतरा बड़गांव मोब्लिंचग घटना को लेकर की समीक्षा बैठक चतरा : झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्लाह खान चतरा पहुंचे। उनके साथ आयोग के उपाध्यक्ष प्राणेश सॉलोमन एवं सदस्य कारी बरकत अली भी मौजूद थे। उनका चतरा आगमन पर परिसदन भवन, चतरा में उपायुक्त रवि आनंद एवं पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।इसके उपरांत परिसदन भवन में आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्य की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई, जिसमें टंडवा थाना अंतर्गत ग्राम बड़गांव में नाबालिग लड़की के साथ अपहण के बाद रेप की घटित घटना में हुवी मोब्लिंचग की उन्होंने समीक्षा की। बैठक के दौरान उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा उन्हें घटना के बाद मामले में अब तक 12 गिरफ्तारी, दो दारोगा व 2 जवान को सस्पेंड किये जाने सहित विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी गई। एवं अन्य मामलों में विचार-विमर्श किया गया। आयोग के अध्यक्ष ने घटना में दोषी एवं संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर एवं त्वरित कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने पर बल देते हुए कहा कि विधि के शासन के अनुरूप दोषियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जाए तथा किसी भी दोषी को बख्शा न जाए। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को मामले की सतत निगरानी रखते हुए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। वहीं बैठक में मृतक के आश्रितों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से नियमानुसार लाभान्वित किए जाने से संबंधित विषयों पर भी चर्चा की गई। साथ ही यह सुनिश्चित करने पर बल दिया गया कि पात्र लाभुकों को निर्धारित प्रावधानों के अनुरूप योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराया जाए। बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी चतरा जहूर आलम उपस्थित थे। बाइट : हिदायतुल्लाह खान, अध्यक्ष, अल्पसंख्यक आयोग झारखंड।0
0
Report
DIY से बनी इन्वेंशन ने लोगों का ध्यान खींचा
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
मेरठ-पौड़ी राजमार्ग पर रोडवेज बस पलटी, 9 घायल बच्चों समेत
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुज़फ्फरनगर ब्रेकिंग रोडवेज बस पलटने से हुआ सड़क हादसा रोडवेज बस डिवाइडर से टकराकर पलटी हादसे में 3 बच्चों समेत 9 लोग घायल स्थानीय लोगों ने घायलों को बस से निकाला पुलिस ने घायलों को हॉस्पिटल भिजवाया चालक और परिचालक भी हादसे में घायल पुलिस ने क्रेन से बस हटवाकर यातायात कराया सुचारू मेरठ-पौड़ी राजमार्ग पर लगा जाम खुलवाया गया मीरापुर थाना क्षेत्र के सैनी भट्टा तिराहे पर हुआ हादसा0
0
Report
Advertisement
सोनभद्र के मुरधवा-बीजपुर मार्ग पर टैंकर-트्रक भिड़ंत, चालक की मौत
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र के पिपरी थाना क्षेत्र में मुरधवा -बीजपुर मार्ग पर डीजल टैंकर और कोयला लदे ट्रक की आमने-सामने की भीषण टक्कर में ट्रक चालक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया था। पुलिस ने राहत और बचाव अभियान चलाकर क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाया और घंटों की मशक्कत के बाद यातायात को सामान्य करा दिया। प Pipरी थाना क्षेत्र के मुरधवा-बीजपुर मार्ग पर हुए इस भीषण सड़क हादसे में कोयला लदा ट्रक के चालक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सड़क किनारे खराब खड़े एक मालवाहक वाहन के पास से गुजरते समय कोयला लदा ट्रक अनियंत्रित हो गया। इसी दौरान सामने से आ रहे डीजल टैंकर से उसकी सीधी टक्कर हो गई। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि दोनों भारी वाहन सड़क पर ही फंस गए और पूरे मार्ग पर आवागमन ठप हो गया। हादसे में ट्रक चालक 60 वर्षीय श्याम, निवासी रॉबर्ट्सगंज, केबिन में बुरी तरह फंस गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने दुद्धी सीएचसी में पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना के बाद सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सूचना मिलते ही रेणुकूट चौकी प्रभारी जितेंद्र सरोज पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाने का अभियान चलाया गया। घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने मार्ग से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात को पूरी तरह बहाल करा दिया। फिलहाल मुरधवा-बीजपुर मार्ग पर आवागमन सामान्य रूप से जारी है।0
0
Report
महापालिका प्रशासन पर सवाल: खड्डे बन गए बच्चों और नागरिकों के लिए खतरे
Thane, Maharashtra:महापालिका महापालिकेचा कारभार चव्हाट्यावर! आधीच रस्त्यांवरील खड्ड्यांमुळे वातावरण व राजकारण तापलं आहे. त्यातच टिटवाळ्यातील हरी ओम व्हॅली सोसायटीजवळील ओम संकुल परिसरातील विवेकानंद इंग्लिश हायस्कूलजवळ पालिका प्रशासनाने पावसाचे पाणी वाहून जाण्यासाठी शाळेच्या भिंतीलगत भला मोठा खड्डा खोदला आहे. विशेष म्हणजे, लगतच गटार उपलब्ध असतानाही पावसाचे पाणी गटारात वळविण्याची कोणतीही योग्य उपाययोजना न करता रस्त्यालगतच हा धोकादायक खड्डा खोदण्यात आला आहे. त्यामुळे दररोज ये-जा करणारे शालेय विद्यार्थी, पालक आणि नागरिकांच्या जीविताला गंभीर धोका निर्माण झाला आहे. एखादा विद्यार्थी, पालक किंवा नागरिक या खड्ड्यात पडून मोठी दुर्घटना घडल्यास जबाबदार कोण? असा संतप्त सवाल स्थानिक नागरिक उपस्थित करत आहेत. याबाबत संबंधित अधिकारी हरून इनामदार यांच्याशी दूरध्वनीवर संपर्क साधला असता, "करतो... पाहतो... माणूस पाठवतो...मी दवाखान्यात आहे" अशी उडवाउडवीची उत्तरे देण्यात आल्याचा आरोप नागरिकांनी केला आहे. मात्र प्रत्यक्षात अद्याप कोणतीही ठोस कारवाई झालेली नसल्याचे नागरिकांचे म्हणणे आहे. स्थानिक नागरिकांची मागणी आहे की, हा धोकादायक खड्डा तात्काळ बुजवून सुरक्षित व्यवस्था करावी आणि कामचुकार अधिकारी व कर्मचाऱ्यांवर वरिष्ठांनी कठोर कारवाई करावी. नागरिकांचा सवाल "अपघात झाल्यानंतरच प्रशासन जागे होणार का?"0
0
Report
प्रयागराज में आतीक अहमद के बेटे अबान का शव अंतिम संस्कार लाया गया
Noida, Uttar Pradesh:Prayagraj (Uttar Pradesh): Body of Atiq Ahmed's son Aban to be brought to graveyard for burial / visuals0
0
Report
Advertisement
