471001
छतरपुर में कांग्रेस सभा में गड़बड़ी, जीतू पटवारी ने खुद मोर्चा संभाला
Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर के छत्रसाल चौराहे पर कांग्रेस की सभा के दौरान मंच पर भीड़ ने पूरे क्षेत्र को घेर लिया। कार्यकर्ताओं को बैठने के लिए कहा गया लेकिन कोई नहीं सुना। अंततः कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी को मंच पर आकर व्यवस्था संभालनी पड़ी। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में स्पष्ट देखा जा सकता है कि जिला बड़ामलहरा विधायक और अन्य कांग्रेस नेता मंच पर मौजूद थे जबकि जीतू पटवारी ने कार्यकर्ताओं को व्यवस्थित करने के लिए मंच से नीचे उतरना पड़ा।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
संभल के रामलीला मंच पर अश्लील डांस विवाद, लोगों में रोष
Sambhal, Uttar Pradesh:संभल में रामलीला के मंच पर अश्लील डांस को लेकर विवाद खड़ा हो गया है...धार्मिक पात्रों के साथ महिला डांसर्स का वीडियो देख लोगों में रोष है जहां भगवान श्रीराम की लीलाओं से मिलना चाहिए मर्यादा और संस्कारों का संदेश, वहां अगर मंच पर अश्लील डांस होने लगे, तो सवाल उठना लाजिमी है!0
0
Report
अख्तियारपुर पुल पर बस-बाइक भिड़ंत में युवक की मौत, चालक फरार
Danapur, Bihar:पालीगंज थाने से तकरीबन तीन किमी की दूरी पर अख्तियारपुर पुल के पास तेज रफ्तार बाइक और बस के बीच भीषण टक्कर हो गई।घटना में बाइक सवार युवक मिल्की टोला कुरकुरी गांव निवासी रविन्द्र यादव का 28 वर्षीय पुत्र हिमांशु कुमार की मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद बस चालक वाहन छोड़ मौके से फरार हो गया। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर शव को रख कर स्थानीय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए एसएच-2 को घंटों जाम कर दिया।इससे पटना- aurangabad,पाली सड़क पर वाहनों की लंबे कतारे लग गई।तकरीबन तीन घंटे तक सड़क जाम रहा ।। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस को ग्रामीणों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। आक्रोशित ग्रामीण उचित मुआवजे की मांग कर रहे थे ।बाद में पहुंचे बीडीओ सुशील कुमार ने मुख्यमंत्री पारिवारिक लाभ योजना के तहत बीस हजार रुपए मृतक के परिजनों को दिया, तब जाकर लोग शांत हुए और सड़क से सभी को हटाया गया।। जानकारी के अनुसार बाइक सवार युवक पालीगंज से अपने घर मिल्की टोला लौट रहा था। तभी वह कुरकुरी पुल के पास पहुंचा ही था कि विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार बस से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो बस की रफ्तार इतनी तेज थी कि बाइक सहित युवक को खींचते हुए अख्तियारपुर पुल तक ले आई। इस बावत थानाध्यक्ष ने बताया कि बस को जप्त कर लिया गया है। वहीं, शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल रामपुर-नगवां भेज दिया गया है।0
0
Report
झरिया, धनबाद: बेरोजगारों के हंगामे से MNSR Trading के कामकाज ठप
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद के झरिया स्थित घनुडीह में स्थानीय बेरोजगारों को रोजगार देने की मांग को लेकर बुधवार को जमकर हंगामा हुआ। झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन यानी झाकोमयू ने MNSR Trading Company के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए कंपनी का कामकाज ठप करा दिया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि पत्थरबाजी और मारपीट की घटना सामने आई। यूनियन ने एक युवक का हाथ टूटने और एक महिला के घायल होने का आरोप लगाया है। वहीं, घटना में वाहन और बाइक को भी नुकसान पहुंचने की सूचना है।स्थिति बिगड़ने पर घनुडीह ओपी, तीसरा और झरिया थाना की पुलिस के साथ CISF के जवान मौके पर पहुंचे और हालात को नियंत्रित किया। इसके बाद यूनियन और कंपनी के प्रतिनिधियों के बीच वार्ता हुई। यूनियन ने स्थानीय युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता देने की मांग दोहराई है, जबकि कंपनी के लाइजनिंग ऑफिसर ने मारपीट के आरोपों से इनकार किया है। फिलहाल दोनों पक्षों के आरोपों के बीच मामले की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है。0
0
Report
Advertisement
गिरिडीह: डीटीओ की टीम पर हमला, FIR दर्ज कराने की मांग
Giridih, Jharkhand:एभीबी : गिरिडीह जिला परिवहन पदाधिकारी संतोष कुमार की टीम पर सरकारी कार्य में बाधा डालने और जान से मारने की नीयत से जानलेवा हमला किया गया है। इस संबंध में जिला परिवहन पदाधिकारी संतोष कुमार ने डुमरी थाना प्रभारी को आवेदन देकर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। डीटीवो के अनुसार मंगलवार की शाम को जिला परिवहन पदाधिकारी संतोष कुमार, मोटरयान निरीक्षक शुभम लाल सिंह, सूचना प्रौद्योगिकी सहायक साकेत भारतीय और वाहन चालक बालेश्वर मराण्डी कुलगो टोल प्लाजा पर इनफ़ोर्समेंट कार्य कर रहे थे. इसी दौरान बस संख्या WB51C8298 के परमिट की जांच की जा रही थी. बताया गया है कि वाहन मालिक तनजीमा नाग और चालक वरुण के वाहन की जांच होते ही आस-पास के दुकानदार, स्थानीय लोग सहित बस के चालक, सह-चालक (खलासी) और कुछ यात्रियों ने अचानक इनफ़ोर्समेंट कार्य को रोकते हुए पूरी टीम पर हमला कर जान से मारने की कोशिश की. हमले में मोटरयान निरीक्षक श्री सिंह के सिर पर कड़े औजार से हमला किया गया, जिससे उनके सिर पर गहरी चोट लगी है. डीटीओ संतोष कुमार पर भी जानलेवा हमला किया गया, जिससे उनका चश्मा टूट गया और कपड़े फट गए. टीम के दो अन्य सदस्यों पर भी हमला किया गया. किसी तरह टीम ने गाड़ी में बैठकर अपनी जान बचाई. आवेदन में कहा गया है कि पूरी घटना कुलगो टोल प्लाजा के सीसीटीवी कैमरे में कैद होगी. डीटीओ ने थाना प्रभारी से उक्त घटना पर एफआईआर दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है.0
0
Report
अजमेर के नाका मदार में पानी सप्लाई समस्या पर एडिशनल चीफ इंजीनियर का मुआयना
Ajmer, Rajasthan:अजमेर शरीफ के नाका मदार सेक्टर-वन इलाका में पानी की फरहामी से जुड़ी मसाइल को लेकर महकमाए wॉटर सप्लाई के खिलाफ माकामियों का गुस्सा देखा जा रहा है। पानी सप्लाई की शिकायतों क बाद आखिरकार एडीशनल चीफ इंजीनियर जगदीश प्रसाद शर्मा ने मुतासिरा इलाका का मुआयना किया। इस दौरान उन्होंने इलाकाई लोगों से बातचीत कर पानी सप्लाई के मसले मसाइल की जानकारी ली और जल्द उससे निजात की यक़ीन दहानी कि । जायज़ा के दौरान इलाका में कई जगह बिजली मोटरों के इस्तेमाल की वजह से सप्लाई मुतासिर होने का मामला सामने आया। इस पर शर्मा ने सुबह के वक़्त बिजली सप्लाई कट करने के तजावीज पर भी चर्चा की, ताकि पानी की सप्लाई में आ रही रुकावटें दूर हो सके। एडिशनल चीफ़ इंजीनियर प्रसाद शर्मा ने इलाका में घूमकर लोगों को पानी बेवजह नहीं बहाने और इसका जरूरत पर इस्तेमाल करने के लिए समझाया। उन्होंने इलाकाई लोगों के मसाइल सुने और ताल्लुका अफसरान को पानी सप्लाई इंतजाम दुरस्त करने के लिए जरूरी हिदायत भी दी। ऐसे में अब इलाकाई लोगों को उम्मीद है कि वॉटर सप्लाई डिपार्टमेंट की ओर से जल्द कार्रवाई होने पर पानी की दुश्वारी से राहत मिलेगी।0
0
Report
गाजियाबाद में कांशीराम आवास योजना पर प्रशासन का शिकंजा, 6 अपात्रों का आवंटन निरस्त
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद कांशीराम आवास योजना में अनियमितताओं की शिकायतों पर गाजियाबाद जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। सत्यापन अभियान के दौरान छह लाभार्थियों को अपात्र पाए जाने पर उनके आवासों का आवंटन निरस्त कर दिया गया है, जबकि 11 लाभार्थियों को नोटिस जारी किए गए हैं। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मांडड़ के निर्देशन और अपर जिलाधिकारी प्रशासन ज्योति मौर्य के नेतृत्व में यह अभियान चलाया जा रहा है। जांच के लिए कुल 400 आवास चिह्नित किए गए हैं। स्थलीय निरीक्षण और दस्तावेजों की जांच के जरिए आवासों की वास्तविक स्थिति का पता लगाया जा रहा है। प्रशासन को शिकायतें मिली थीं कि कुछ अपात्र लोगों को आवास आवंटित हुए हैं, जबकि कई आवासों में किरायेदार रह रहे हैं या मकान लंबे समय से बंद पड़े हैं। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि सत्यापन अभियान जारी रहेगा, ताकि सरकारी आवासों का लाभ वास्तविक पात्रों तक पहुंचे और योजना के दुरुपयोग पर रोक लगाई जा सके।0
0
Report
Advertisement
हाईकोर्ट के फैसले से अंशू अवस्थी का भाजपा सरकार पर हमला, विरोध तेज
Noida, Uttar Pradesh:पंचायत चुनाव को लेकर माननीय उच्च न्यायालय के निर्णय पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता & प्रवक्ता अंशू अवस्थी का भाजपा योगी आदित्यनाथ सरकार पर निशाना भाजपा हमेशा लोगों के लोकतंत्र के अधिकारों को कुचलती है, आज हाईकोर्ट ने पंचायत चुनाव कराने को लेकर उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ सरकार को सबक सिखाया है - अंशू अवस्थी, प्रवक्ता कांग्रेस बीजेपी कभी वोट चोरी करके ,कभी चुनाव आगे बढ़ाकर लोगों के मूल अधिकार, चुनाव के अधिकार को खत्म करना चाहती है , इनका लोकतंत्र और भारतीय संविधान में आस्था और सम्मान नहीं है - अंशू अवस्थी, वरिष्ठ नेता & प्रवक्ता कांग्रेस हम माननीय उच्च न्यायालय के निर्णय का स्वागत करते हैं , भारतीय जनता पार्टी भी निर्णय का सम्मान रखते हुए शीघ्र चुनाव की घोषणा करे- अंशू अवस्थी, प्रवक्ता कांग्रेस0
0
Report
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यूपी में 3 महीनों में पंचायत चुनाव कराने का आदेश दिया
Prayagraj, Uttar Pradesh:तीन महीने में उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव कराने का आदेश, हाईकोर्ट की डिविजन बेंच ने राज्य सरकार और निर्वाचन आयोग को चुनाव कराने का दिया आदेश, पंचायत के चुनाव संपन्न होने तक ग्राम प्रधान प्रशासक बने रहेंगे। यूपी में पंचायत चुनाव कराए जाने के मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुना दिया है। राज्य सरकार और निर्वाचन आयोग को हाईकोर्ट ने कहा है कि 3 महीने के भीतर यूपी में किसी भी कीमत पर पंचायत चुनाव कराए जाएं। हाई कोर्ट ने यह भी कहा है कि पंचायत चुनाव कराए जाने की समय सीमा अब आगे नहीं बढ़ाई जाएगी। हालांकि राज्य सरकार को हाई कोर्ट से राहत भी मिली है। प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने पर हाईकोर्ट ने रोक लगाने से इनकार कर दिया है। हाईकोर्ट ने कहा है कि जब तक पंचायत के चुनाव संपन्न कराए जाएं। तब तक के लिए प्रधान प्रशासक बने रहेंगे। अधिवक्ता इम्तियाज हुसैन और दशरथ यादव समेत अन्य की तरफ से दाखिल याचिका पर हाईकोर्ट की डिविजन बेंच में कई दिनों तक लंबी सुनवाई चली, आखिरकार हाईकोर्ट की डिविजन बेंच ने अपना फैसला सुनाते हुए पंचायत चुनाव कराने का आदेश दे दिया है0
0
Report
अपहरण केस: बैंक मैनेजर राहुल रंजन बरामद, सात गिरफ्तार
Madhubani, Bihar:मधुबनी से बड़ी खबर है, जहां क्रेडिट एक्सिस ग्रामीण बैंक के अपहृत मैनेजर राहुल रंजन को पुलिस ने बरामद कर लिया है। बेनीपट्टी थाना पुलिस ने सात आरोपी गिरफ्तार किए हैं। मामला प्रेम प्रसंग से जोड़ा जा रहा है। आरोप है कि युवती के परिजनों ने बैंक मैनेजर राहुल रंजन का अपहरण कर लिया था और उसे मोतिहारी में छुपाकर रखा गया था ताकि महिला से मिलवाया जा सके। एसएसपी योगेंद्र कुमार ने कहा कि शादीशुदा मैनेजर ने एक शादीशुदा महिला को प्रेम प्रसंग में छुपाकर रखा था और उससे बराबर मिलता रहता था। महिला के पति और परिजन ने मिलकर मैनेजर को अगवा किया था और महिला से मिलाने के लिए अगवा किया था। मामले की जानकारी मिलने पर बेनीपट्टी थाना पुलिस ने कार्रवाई कर अपहृत राहुल रंजन को बरामद कर लिया। वहीं पुलिस ने इस अपहरण के मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किया है। एसएसपी ने बताया पुलिस ने चार घण्टे में मामले का खुलासा कर दिया है।0
0
Report
Advertisement
66 चुनाव पर्यवेक्षक नियुक्त; जयपुर में 16 अक्टूबर को प्रशिक्षण और ब्रिफिंग
Jaipur, Rajasthan:दीपक गोयल फोनोजयपुर-पंचायत चुनाव के लिए 66 पर्यवेक्षक नियुक्त।राज्य निर्वाचन आयोग ने 66 अधिकारियों को बनाया चुनाव पर्यवेक्षक।चुनाव प्रक्रिया की निगरानी के लिए 66 अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी।सबھی पर्यवेक्षकों को 16 अक्टूबर को जयपूर में प्रशिक्षण के निर्देश।दोपहर 3 बजे सचिवालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में होगी ब्रीफिंग।राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह की अध्यक्षता में होगा प्रशिक्षण।जयपुर से बाहर पदस्थापित पर्यवेक्षक वीसी के जरिए जुड़ सकेंगे।मुख्य निर्वाचन अधिकारी एवं सचिव राजेश वर्मा ने जारी किए निर्देश।सभी नियुक्त पर्यवेक्षकों को समय पर प्रशिक्षण में उपस्थित रहने के निर्देश।विश्व मोहन शर्मा, नकाते शिवप्रसाद मदान और हरिमोहन मीणा सूची में शामिल।कल्पना अग्रवाल, पुष्पा सत्यानी, रश्मि शर्मा को भी बनाया पर्यवेक्षक।भंवरलाल, राजेंद्र कुमार वर्मा, अल्पा चौधरी को बनाया पर्यवेक्षक।हर्ष सावनसुखा, नारायण सिंह, वासुदेव मालावत को भी बनाया पर्यवेक्षक।आकाश तोमर, शरद मेहरा, प्रताप सिंह भी बनाए गए पर्यवेक्षक।ब्रजेश कुमार चांदोलिया, राकेश राजोरिया, सलोनी खेमका भी सूची में शामिल।0
0
Report
जळगाव आदिवासी आंदोलन: रास्ता रोको के बाद प्रशासन ने जवाब नहीं दिया
Jalgaon, Maharashtra:जळगाव लोक संघर्ष मोर्चाच्या नेतृत्वाखाली जिल्हाधिकारी कार्यालयासमोर गेल्या तीन दिवसांपासून हजारो आदिवासी बांधवांचे ठिय्या आंदोलन सुरू आहे. मात्र, आंदोलनाच्या तिसऱ्या दिवशीही प्रशासनाकडून अपेक्षित प्रतिसाद न मिळाल्याने आंदोलकांचा संताप अनावर झाला. आज सकाळी अकराच्या सुमारास संतप्त आंदोलकांनी थेट आकाशवाणी चौक गाठत रास्ता रोको आंदोलन छेडले. गेल्या दीड तासांपासून सुरू असलेल्या या आंदोलनामुळे परिसरातील वाहतुकीवर परिणाम झाला. अखेर जिल्हाधिकारी रोहन घुगे यांच्या मध्यस्थीनंतर आंदोलकांनी रास्ता रोको तूर्तास मागे घेतला. मात्र, मागण्या पूर्ण होईपर्यंत ठिय्या आंदोलन सुरूच आणि जळगाव महापालिका च्या वतीने कुठलीही सुविधा न या कारणामुळे सात लोकांना रुग्णालयात हलवण्यात आलेला आहे निवड अस्वच्छता व मच्छरांमुळे आंदोलन करताना मोठा त्रास होतोय ठेवण्याचा निर्धार लोक संघर्ष मोर्चाच्या अध्यक्षा प्रतिभा शिंदे यांनी व्यक्त केला. यावेळी प्रशासनाच्या विरोधात जोरदार घोषणाबाजी करत आंदोलकांनी आपल्या मागण्यांकडे तातडीने लक्ष देण्याची मागणी केली. बाईट प्रतिभा शिंदे, अध्यक्ष, लोक संघर्ष मोर्चा..0
0
Report
दुर्गा पूजा के चंदा नहीं देने पर दुकान-कारखाने मालिक पर बर्बर हमला, अस्पताल में भर्ती
Howrah, West Bengal:দুর্গা পুজোয় দাবি মত চাঁদা না দেওয়ায় কারখানার ইছাপুর শিল্পাঞ্চলে এক মালিককে বেধরক মারধর করা হয়। আহত কারখানার মালিক পলাশ ছড়ি হাওড়া জেলা হাসপাতালে ভর্তি। গোটা ঘটনার তদন্ত শুরু করেছে জগাছা থানার পুলিশ।আটক দুই। কামারডাঙ্গা এলাকার এপিজে ক্লাবের দুর্গা পুজো নিয়ে এবার চাঁদার জুলুমের অভিযোগ উঠল। আজ দুপুর বারোটা নাগাদ ক্লাবের প্রায় বেশ কয়েকজন সদস্য বহিরাগতদের নিয়ে হামলা চালায় বলে অভিযোগ।শিবপুর কেন্দ্রের বিজেপির দু'নম্বর মণ্ডল সভাপতি এবং ক্লাবের সম্পাদক সন্দীপ মাল ওরফে রাজা মালের নেতৃত্বে একটি কারখানায় হামলা চালায় বলে অভিযোগ। কারখানার মালিক পলাশ ছড়ির দাবি মতো চাঁদা না দেওয়ায় তাকে বেধড়ক মারধর করা হয়। তাকে মেরে মাথা এবং মুখ ফাটিয়ে দেওয়া হয়। গুরুতর আহত অবস্থায় তাকে হাওড়া জেলা হাসপাতালে ভর্তি করা হয়েছে। সেখানেই সে চিকিৎসাধীন রয়েছেন। আহত ব্যবসায়ীর ভাই এবং শিবপুর কেন্দ্রের বিজেপির তিন নম্বর মণ্ডলের সভাপতি পল্লব ছড়ি বলেন আমার দাদা ব্যবসায়ী। সে রাজনীতির সঙ্গে যুক্ত নয়। দাদাকে বিজেপির মণ্ডল সভাপতি সন্দীপ মালের নেতৃত্বে ক্লাবের ছেলেরা সশস্ত্র অবস্থায় এসে তাকে বেধরক মারধর করে। দাবি মতো চাঁদা না দেওয়ায় এই হামলা করা হয়। দাদা গুরুতর আহত অবস্থায় হাওড়া জেলা হাসপাতালে ভর্তি। এই ঘটনায় আমরা আতঙ্কিত। আমরা চাই পুলিশের ঘটনার তদন্ত করে উপযুক্ত ব্যবস্থা নিক। এলাকার বাসিন্দা সুভাষ পাল বলেন চাঁদার জুলুম নিয়ে এই ঘটনা। এই ঘটনায় পুজোর মুখে সকলেই আতঙ্কিত। ইদানিং ক্লাবে বহিরাগতদের আনাগোনা বেড়েছে। জগাছা থানার পুলিশ গোটা ঘটনার তদন্ত করছে। আমরা চাই অভিযুক্তরা শাস্তি পাক। এদিকে যার বিরুদ্ধে অভিযোগ সেই সন্দীপ মাল জুলুমের অভিযোগ অস্বীকার করেন। তিনি বলেন এপিজে ক্লাব জুলুমবাজি করে চাঁদা তোলে না। ক্লাবের সদস্যরা এবং পাড়ার লোকেরা নিজেরাই চাঁদা দিয়ে যান। যে কেউ অভিযোগ করতে পারে। পুলিশ তদন্ত করে দেখুক।এদিকে এই ঘটনার প্রেক্ষিতে জগাছা থানার পুলিশ দুজনকে আটক করেছে。0
0
Report
Advertisement
चिंतपूर्णी मंदिर में जेबकतरों का गिरोह पकड़ा, 15,000 रुपए बरामद
Una, Himachal Pradesh:चिंतपूर्णी मंदिर परिसर में एक बार फिर जेबकतरों का सक्रिय गिरोह सामने आया। पंजाब के जालंधर (फिल्लौर, मोहल्ला जगतपुरा) से मां के दर्शनों के लिए आए सुखदेव राज श्रद्धालु दंपति की दरबार में माथा टेकने के दौरान जेब काट ली गई, जिसमें 15,000 रुपये नकद चोरी हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही मंदिर में तैनात पीसी इंचार्ज जागीरी लाल और उनकी टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए तुरंत कार्रवाई शुरू की। सीसीटीवी ऑपरेटर सुशील कुमार ने तत्परता से सीसीटीवी फुटेज खंगाली और संदिग्धों की पहचान कर होमगार्ड के जवानों को जानकारी दी जिसके बाद जवानों ने बस स्टैंड तक उनका पीछा किया। महिला होमगार्ड द्वारा संदिग्ध की गई तलाशी के दौरान उसके पास से चुराए गए 15,000 रुपये बरामद कर लिए गए। मंदिर सुरक्षा में तैनात होमगार्ड की इस त्वरित कार्रवाई और सतर्कता के चलते पीड़ित श्रद्धालु को उसकी पूरी राशि सुरक्षित वापस मिल गई है, जिससे श्रद्धालुओं ने मंदिर प्रशासन का आभार व्यक्त किया है। हालांकि तलाशी के दौरान एक पर्स और बरामद हुआ जिसकी पूछताछ की जा रही है पुलिस इस मामले की सूचना दी गई है0
0
Report
कश्मीर में पहली बर्फबारी, दिल्ली तक पहुंची ठंडी हवाओं के साथ मौसम बदला
Chaka, क Kashmir में कड़ाके की ठंड: पहाड़ों पर हल्की बर्फबारी और घाटी के मैदानी इलाकों में ज़ोरदार बारिश; तापमान सामान्य से नीचे गिरा। पर्यटकों ने इस बदलाव का स्वागत किया। कश्मीर में कड़ाके की ठंड का दौर शुरू हो गया है, जिससे ऊंचे इलाकों में हल्की बर्फबारी और घाटी के मैदानी इलाकों में भारी बारिश हो रही है। तापमान सामान्य से काफी नीचे गिर गया है और मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि अगले 24 घंटों तक मौसम का यह ठंडा मिजाज बना रहेगा। पहाड़ी इलाकों और ऊंचाई वाले स्थानों पर ठंड का असर साफ महसूस किया जा रहा है। कई ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी हुई है, जिससे घास के मैदान और ढलान सफेद हो गए हैं, जबकि घाटी के निचले इलाकों में लगातार बारिश हो रही है। तापमान में अचानक आई गिरावट ने लोगों को चौंकाया है, क्योंकि पारा उस स्तर तक गिर गया है जो आमतौर पर कड़ाके की ठंड के मौसम में देखा जाता है। मौसम विभाग के अधिकारी के अनुसार, तापमान और गिरना है और घाटी में अगले 2 दिनों तक ये हालात बने रहेंगे। मौसम विभाग के अधिकारी मनवीर सिंह ने कहा, "कश्मीर डिवीज़न में 14 और 15 तारीख के बीच कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। इस तरह, बारिश का यह तीन दिन का दौर जारी रहेगा। इसके बाद, 16 तारीख को कुछ जगहों पर बहुत हल्की बारिश हो सकती है। उसके बाद मौसम सूखा रहेगा; 20 तारीख तक मौसम सूखा रहेगा। अभी गुलमर्ग या पहलगाम में न्यूनतम तापमान काफी कम हो गया है, यह 3.8 है और 4 के आसपास भी रहा है। गुलमर्ग, सोनमर्ग, पहलगाम या गुरेज जैसी जगहों पर बर्फबारी हो सकती है। बात यह है कि कश्मीर के मौसम का असर दिल्ली और दिल्ली-NCR पर भी पड़ता है। इसलिए वहां भी इसका असर दिख सकता है और वहां भी ठंड बढ़ सकती है। फिलहाल, गुलमर्ग, पहलगाम, पीर-की-गली, सोनमर्ग, गुरेज, तुलेल, राजदान टॉप, सिंथन टॉप, साधना टॉप और ज़ोजिला दर्रे के ऊंचे इलाकों में इस मौसम की पहली बर्फबारी अच्छी-खासी हुई है। बर्फीली ठंडी हवाओं का असर पूरे उत्तर भारत, खासकर दिल्ली और दिल्ली-NCR पर भी पड़ेगा और वहां भी तापमान में बदलाव आएगा। चूंकि कश्मीर के पहाड़ों पर मौसम की पहली बर्फबारी हो रही है, इसलिए ऊंचे इलाकों में रहने वाले लोगों को लगातार बर्फबारी और कड़ाके की ठंड वाली रातों के लिए तैयार रहने की सलाह दी गई है। वहीं, घाटी के मैदानी इलाकों में रहने वालों को अगले दो दिनों तक भारी बारिश, जलभराव और फिसलन भरी सड़कों को लेकर सावधान रहना चाहिए। 17 तारीख से मौसम के शुष्क होने पर कुछ राहत मिलेगी, लेकिन ठंड की जल्दी शुरुआत से संकेत मिलता है कि इस इलाके में सर्दी का असर सामान्य से पहले ही तेज हो रहा है। मौसम में आए इस बदलाव का कश्मीर आए पर्यटक स्वागत कर रहे हैं और कल रात से ही वे बर्फबारी का आनंद लेने के लिए अलग-अलग पर्यटन स्थलों का रुख कर रहे हैं। IMD ने पहले ही जम्मू-कश्मीर में इस सर्दी में La Niña के असर का अनुमान जताया है। La Niña जलवायु पैटर्न के कारण मध्य और पूर्वी भूमध्यरेखीय प्रशांत महासागर में सतह और सतह के नीचे के पानी में असामान्य रूप से ठंडक आ जाती है। La Niña के दौरान हवाएं सामान्य से अधिक ठंडी और तेज चलती हैं और अधिकारियों का अनुमान है कि इससे यह सर्दी पिछली सर्दियों की तुलना में अधिक कठोर होगी।0
0
Report
सीवान में सारण शिक्षक चुनाव के लिए एनडीए ने प्रचार तेज किया
Siwan, Bihar:सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय चौधरी, पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश और शिक्षा मंत्री मिथिलेश कुमार सीवान पहुँचे। यहाँ एक निजी होटल में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान एनडीए समर्थित उम्मीदवार आनंद पुष्कर के समर्थन में मतदान करने की अपील की गई। इस दौरान सीवान की सांसद विजयलक्ष्मी कुशवाहा समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर सीवान में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। एनडीए समर्थित उम्मीदवार आनंद पुष्कर के पक्ष में समर्थन जुटाने के लिए बिहार सरकार के मंत्री और प्रमुख नेता सीवान पहुँचे। उप मुख्यमंत्री विजय चौधरी, पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश और शिक्षा मंत्री मिथिलेश कुमार ने सीवान के एक निजी होटल में आयोजित प्रेसवार्ता में हिस्सा लिया। इस दौरान सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के मतदाताओं से एनडीए समर्थित उम्मीदवार आनंद पुष्कर के पक्ष में मतदान करने की अपील की गई। प्रेसवार्ता में सीवान की सांसद विजयलक्ष्मी कुशवाहा सहित तमाम जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। शिक्षक निर्वाचन को लेकर आयोजित इस कार्यक्रम के जरिए एनडीए नेताओं ने अपने उम्मीदवार के समर्थन में माहौल बनाने की कोशिश की。0
0
Report
Advertisement
