471001
छतरपुर में भीम आर्मी और कांग्रेस ने किया बंद का आह्वान
Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर में बीएसपी और भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने आरक्षण के समर्थन में बंद का आह्वान किया। कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ताओं ने भी रैली निकालकर शहर के मुख्य बाजार में दुकानों को बंद कराया। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस जवान तैनात किए गए हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सीएम सम्राट चौधरी समेत मंत्रियों के पास कितनी गाड़ियां, जानें पूरा आंकड़ा
Patna, Bihar: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी 19 गाड़ी एक एंबुलेंस एक जैमर गाड़ी और एक अग्नि वाहन खुद इलेक्ट्रिक गाड़ी में मंत्री दिलीप जायसवाल 5 गाड़ी मंत्री दामोदर राउत-- एक गाड़ी मंत्री विजय सिन्हा तीन गाड़ी मंत्री मिथिलेश तिवारी दो गाड़ी मंत्री सुनील कुमार एक गाड़ी मंत्री श्वेता गुप्ता 4 गाड़ी मंत्री जमा खान अशोक चौधरी मदन सहनी एक गाड़ी में तीन मंत्री मंत्री संतोष कुमार सुमन चार गाड़ी एक गाड़ी खाली मंत्री दीपक प्रकाश एक गाड़ी मंत्री रामकृपाल यादव मंत्री दो गाड़ी मंत्री नन्दकिशोर राम डेयरी मत्स्य विभाग के मंत्री 3 गाड़ी मंत्री इंजीनियर शैलेंद्र दो गाड़ी मंत्री शीला मंडल एक गाड़ी मंत्री लखेन्द्र पासवान चार गाड़ी मंत्री निशांत चार गाड़ी मंत्री रत्नेश सादा मंत्री दो गाड़ी मंत्री भवन निर्माण मंत्री तीन गाड़ी मंत्री बर मंडल एक गाड़ी मंत्री संतोष सुमन मंत्री चार गाड़ी मंत्री विजेंद्र यादव दो गाड़ी मंत्री श्रेसी सिंह एक गाड़ी मंत्री श्रवण कुमार एक गाड़ी मंत्री संजय टाइगर एक गाड़ी0
0
Report
मधुबनी के खेत से अज्ञात बुजुर्ग का शव बरामद, पुलिस जांच शुरू
Madhubani, Bihar:LOCATION MADHUBANI BINDU BHUSHAN मधुबनी के खेत से अज्ञात बुजुर्ग का शव बरामद। घटना पतौना थाना क्षेत्र के गेनौर गांव के पास की है। गांव के ईंट भट्ठा के पास खेत से अज्ञात शव पुलिस ने बरामद होने से फैली सनसनी। बुजुर्ग खेत मे पड़ा हुआ मिला उसके बदन पर कपड़ा नहीं था केवल गमछा लपेटे हुए था। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया है। पुलिस मामले की छनबीन में जुट गई है。 बाइट पुलिसकर्मी0
0
Report
पटना: सुशील कुमार मोदी की द्वितीय पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
Noida, Uttar Pradesh:पटना स्थित सुशील कुमार मोदी स्मृति पार्क, राजेन्द्र नगर में बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री, हमारे वरिष्ठ नेता, परम श्रद्धेय सुशील कुमार मोदी जी की द्वितीय पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में सम्मिलित होकर उनकी समृतियों को नमन किया। बिहार के विकास एवं सुशासन में उनके अमूल्य योगदान को सदैव याद रखा जाएगा, आदर्श और विचार हम सभी को समाजसेवा के पथ पर निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते रहेंगे।0
0
Report
Advertisement
बिजनौर के निजी स्कूलों में फीस वृद्धि पर अभिभावकों का DM कार्यालय में प्रदर्शन
Moradabad, Uttar Pradesh:बिजनौर--निजी स्कूल की मनमानी से अभिभावक परेशान। अभिभावकों ने डीएम ऑफिस में पहुंचकर किया प्रदर्शन। स्कूल की मनमानी फीस और अवैध वसूली से अभिभावक परेशान। अभिभावकों ने अवैध रूप से लिए जा रहे 750 रुपए की वसूली का किया विरोध। रुपए न देने पर स्कूल प्रबंधन दे रहा बच्चों के नाम काटने की धमकी। प्रशासन की मिली भगत से निजी स्कूल की मनमानी। डीडीपीएस स्कूल सहित सभी निजी स्कूल में फीस वृद्धि को लेकर मनमानी। बिजनौर डीएम कार्यालय पर अभिभावकों का प्रदर्शन。0
0
Report
SDRF ने जंगल में लापता 50 वर्षीय विशन सिंह बर्थवाल को सुरक्षित बाहर निकाला
barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:स्लग नहीं उत्तरकाशी जिले के चिन्यालीसौड़ क्षेत्र के मड़गांव निवासी विशन सिंह बर्थवाल उम्र 50 वर्ष सुबह अपनी बकरियां चराने जंगल गये थे, देर रात तक वापस नहीं लौटे। परिजनों एवं ग्रामीणों द्वारा खोजबीन के बावजूद उनका कोई पता नहीं चला, जिसके चलते SDRF टीम की सहायता मांगी गई। SDRF टीम आवश्यक उपकरणों के साथ रात्रि 10:45 बजे घटनास्थल हेतु रवाना हुई। मौके पर पहुँची स्थानीय पुलिस एवं ग्रामीणों के सहयोग से खोजबीन किया गया। अंधेरे और दुर्गम वन क्षेत्र के कारण टीम ने संभावित स्थानों पर छोटी-छोटी टीमें बनाकर अलग-अलग दिशाओं में सघन सर्चिंग की। गहन खोजबीन के बाद टीम को उक्त व्यक्ति जंगल के अंदर बेहोशी की हालत में मिला। SDRF टीम द्वारा तत्काल प्राथमिक उपचार प्रदान कर व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकाला गया। पूछताछ में व्यक्ति ने बताया कि जंगल में अचानक स्वास्थ्य बिगड़ने के कारण वह बेहोश हो गया था, जिससे वह वापस घर नहीं लौट पाया। SDRF टीम ने व्यक्ति को परिजनों के सुपुर्द किया।0
0
Report
इंदौर: चांदी मार्केट विवाद का वीडियो वायरल, थाने में केस दर्ज
Indore, Madhya Pradesh:इन्दौर सराफा थाना प्रभारी राजकुमार लिटोरिया ने बताया कि फरियादी राहुल बागले पिता राजेश बागले चांदी मार्केट में काम करता है। दुकानदारी को लेकर विवाद हो गया। जहाँ विवाद और मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। फरियादी की शिकायत पर थाना सराफा में धाराएं 115(2), 296, 351(3) के तहत केस दर्ज किया गया है। राजकुमार लिटोरिया, थाना प्रभारी, सराफा ने बताया कि फरियादी राहुल बागले पिता राजेश बागले हैं। ये चांदी मार्केट में अपना काम करता है। दुकानदारी को लेकर इनमें आपस में विवाद हो गया जिसके पर से इसकी रिपोर्ट पर थाना सराफा पर अपराध 26 धारा 115(2), 296, 351(3), 5 कायम किया गया पुलिस का कहना है कि वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर ली गई है। जल्द ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
सीहोर से नीट पेपर लीक के तार: डॉ शुभम खैरनार की गिरफ्तारी
Sehore, Madhya Pradesh:सीहोर सीहोर से जुडे नीट पेपर लीक के तार श्री सत्यसाई यूनिवरसिटी का छात्र रहा है आरोपी शुभम सीहोर - नीट पेपर लीक मामले में उस समय यू टर्न आ गया जबकि राजस्थान पुलिस द्वारा इस मामले में आरोपी बनाए गए शुभम के तार मध्य प्रदेश के सीहोर से जुड़ते दिखे .... - दरअसल राजस्थान पुलिस को आरोपी डा शुभम खैरनार को महाराष्ट्र के नासिक से पकडा गया है .... - पुलिस ने जब आरोपी की कुंडली खंगाली तो मामलों हुआ कि डॉ शुभम खैरनार सीहोर के पचामा स्थित श्री सत्यसाई यूनिवरसिटी में आयुर्वेद चिकित्सा विभाग के अंतर्गत बीएएमएस का छात्र रहा है .... - जिससे यह आशंका है कि इससे पेपर लीक के तार सीहोर से भी जुडे हो सकते हैं... - गौरतलब है कि राजस्थान पुलिस ने 3 मई 2026 को आयोजित नीट परीक्षा में धांधली को लेकर नासिक के रहने वाले डा शुभम खैरनार नामक एक युवक को हिरासत में लिया गया है.... - उधर श्री सत्यसाई विश्वविद्यालय के कुलपति मुकेश तिवारी ने बताया कि शुभम ने वर्ष 2021 में आयुर्वेद चिकित्सा पाठयक्रम बीएमएमएस में प्रवेश लिया था ...जिसके बाद वह कभी नहीं आया... यही नहीं वह किसी भी परीक्षा में शामिल नहीं हुआ, और ना ही किसी प्रकार की अन्य गतिविधियों में आया.... Video & byte मुकेश तिवारी, कुलगुरु, श्री सत्यसाई यूनिवर्सिटी सीहोर0
0
Report
रायगढ़ के छाल में अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ बड़ी छापेमारी, चालक फरार
Darogapara, Chhattisgarh:रायगढ़ जिले के छाल क्षेत्र में बीती रात प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। जानकारी के अनुसार रात करीब 10 बजे छाल तहसीलदार लोमेश मिरी, छाल रेंजर राजेश चौहान एवं छाल पुलिस की टीम ने संयुक्त रूप से छापेमार कार्रवाई की। बताया जा रहा है कि छाल से नावापारा बाईपास मार्ग पर मुख्य सड़क से करीब 200 मीटर अंदर संदिग्ध तरीके से लकड़ी लोडिंग का काम किया जा रहा था। सूचना मिलने पर टीम मौके पर पहुंची, लेकिन अधिकारियों की दबिश पड़ते ही वाहन चालक और हेल्पर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। संयुक्त टीम ने मौके से लकड़ी से भरे वाहन को जब्त कर छाल थाना लाया, जहां वाहन को सुरक्षित रखकर आगे की जांच कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों द्वारा लकड़ी के स्रोत, परिवहन संबंधी दस्तावेज और इसमें शामिल लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है। इस कार्रवाई के बाद अवैध लकड़ी कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है। प्रशासन और वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध कटाई और परिवहन के खिलाफ लगातार अभियान जारी रहेगा।0
0
Report
लखनऊ में अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव के निधन की खबर
Noida, Uttar Pradesh:Lucknow (UP): Samajwadi Party Chief Akhilesh Yadav's younger brother Prateek Yadav passes away Ankit Sahu (Prateek's Gym friend)0
0
Report
Advertisement
वार्ड 8: राज कुमार जैन, वार्ड 6: परमजीत कौर, बीजेपी के उम्मीदवार
Panchkula, Haryana:वार्ड नं 8 बीजेपी राज कुमार जैन वार्ड नं 6 से बीजेपी परमजीत कौर0
0
Report
ओवरलोड गिट्टी लदा ट्रैक्टर ने व्यक्ति कुचला: लालगंज में भारी आक्रोश, जाम
Hajipur, Bihar:वैशाली जिले के लालगंज थाना क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां ओवरलोड गिट्टी लदे ट्रैक्टर ने एक व्यक्ति को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में भारी आक्रोश फैल गया और लोगों ने हाजीपुर-लालगंज मुख्य मार्ग को जाम कर जमकर हंगामा किया. घटना लालगंज थाना क्षेत्र के पोझिया चौक की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार गिट्टी लदा ओवरलोड ट्रैक्टर तेज रफ्तार में जा रहा था तभी उसने सड़क किनारे मौजूद एक व्यक्ति को कुचल दिया। हादसा इतना भयावह था कि व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान अकबरपुर गांव निवासी अशोक राय के रूप में की गई है। घटना के बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित ग्रामीणों ने हाजीपुर-लालगंज मुख्य मार्ग को पूरी तरह जाम कर दिया। सड़क जाम होते ही दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात पूरी तरह ठप हो गया। स्थानीय लोगों ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर लगातार ओवरलोड गाड़ियों का परिचालन होता है, लेकिन प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं करता। लोगों ने कहा कि अगर समय रहते ओवरलोड वाहनों पर रोक लगाई जाती, तो आज एक व्यक्ति की जान नहीं जाती। घटना की सूचना मिलते ही लालगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत कराने में जुट गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल मौके पर तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है और पुलिस हालात को सामान्य करने की कोशिश कर रही है।0
0
Report
हाथरस में पत्नी से विवाद के बाद युवक छत पर चढ़ा, कूदकर जान देने की धमकी, पुलिस ने डेढ़ घंटे बाद उतार
Hathras, Uttar Pradesh:सहपऊ। थाना क्षेत्र के मढ़ापिथू गांव में मंगलवार देर शाम एक युवक पत्नी से विवाद के बाद दो मंजिला मकान की छत पर चढ़ गया। उसने छत से कूदकर आत्महत्या करने की धमकी दी, जिससे मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद युवक को समझा-बुझाकर सुरक्षित नीचे उतार लिया। गांव मढ़ापिथू निवासी पवन कुमार का अपनी पत्नी से पिछले करीब छह वर्षों से विवाद चल रहा है। उनके बीच आए दिन घरेलू कलह होती रहती है। पवन के एक पुत्र और एक पुत्री हैं।युवक का आरोप है कि उसका पुत्र मंदबुद्धि है और वह अपनी पत्नी के चरित्र पर भी संदेह करता है। इसी बात को लेकर अक्सर दोनों के बीच विवाद होता रहता है।पवन की पत्नी ने पूर्व में कई बार कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने उसे शांति भंग की आशंका में पाबंद भी किया था। यह मामला वर्तमान में एसडीएम न्यायालय में विचाराधीन है। पवन कुमार ने बताया कि वह करीब डेढ़ माह बाद सादाबाद से तारीख कर घर लौटा था। घर पहुंचते ही उसकी पत्नी से कहासुनी हो गई। इससे आहत होकर वह शाम करीब छह बजे मकान की छत पर चढ़ गया और कूदकर जान देने की धमकी देने लगा। युवक को छत पर देख परिजनों और ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और काफी देर तक युवक को समझाने का प्रयास किया। करीब सवा सात बजे युवक पुलिस की बात मानकर नीचे उतर आया। इसके बाद पुलिस उसे अपने साथ कोतवाली ले गई, जहां उसे आगे समझाने का प्रयास किया जा रहा है। सीओ जैन अस्थाना ने बताया कि युवक को समझाया गया है कि पारिवारिक विवाद को इस तरह बढ़ाना उचित नहीं है। पुलिस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है।0
0
Report
Advertisement
मुज़फ़्फ़रपुर में पूजा देखने निकली चचेरी बहनों की लाश मिलने से इलाके में सनसनी
Muzaffarpur, Uttar Pradesh:*muzaffarpur Breaking* Desk - Bihar Location - Muzaffarpur Reporter - Manitosh Kumar पूजा देखने निकली दो चचेरी बहन की मिली लाश दोनों बहन के गायब होने के 48 घंटे बाद मिली दोनों की लाश सोमवार को घर से पूजा देखने निकली थी दोनों बच्ची, अचानक हो गई थी गायब परिजनों ने रामपुर हरि थाना मे दोनों के गायब होने की दी थी सूचना अब घर से 500 मीटर दूर ईंट भट्ठा के निकट मिली दोनों की क्षत विक्षत लाश रामपुरहरि थाना क्षेत्र के मकसूदपुर पंचायत के वार्ड 6 का मामला राजेश राय की 12 वर्षीय बेटी मौसमी और विरचंद्र कुमार की 7 वर्षीय बेटी रूचि की मिली लाश लाश मिलने से इलाके मे मचा हड़कंप ग्रामीणों मे घटना को लेकर आक्रोश, मौके पर पहुंची पुलिस0
0
Report
यूपी: अवैध कब्जे पर बुलडोजर चला, सपा नेता अय्यूब सिद्दीकी के घर पर कार्रवाई
Hapur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश में अवैध कब्जे के खिलाफ बाबा का बुलडोजर एक बार फिर फुल स्पीड में है. इस बार निशाने पर हैं समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता! उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के नगोला गांव में प्रशासन ने भू-माफियाओं और अवैध कब्जा करने वालों को कड़ा संदेश दिया है. सपा जिला उपाध्यक्ष अय्यूब सिद्दीकी के घर पर प्रशासन बड़ी कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाया है. नगोला गांव आज सुबह से ही बुलडोजर की दहाड़ से गूंज रहा है. मौके की गंभीरता को देखते हुए पूरे गांव को छावनी में तब्दील कर दिया गया है. मौके पर एडीएम संदीप कुमार और एएसपी विनीत भटनागर समेत कई थानों की फोर्स तैनात है. शिकायत थी कि सपा नेता ने सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर निर्माण किया था, जिसे आज मिट्टी में मिलाया जा रहा है. विरोध की आशंका को देखते हुए भारी संख्या में पीएसी के जवान भी तैनात किए गए हैं. प्रशासन ने साफ कर दिया है कि कब्जा किसी का भी हो, कानून का हथौड़ा तो चलेगा ही. बाइट - अय्यूब सिद्दकी, सपा जिला उपाध्यक्ष हापुड़0
0
Report
सरमथुरा पुलिस: नो हेलमेट, नो पेट्रोल से सड़क सुरक्षा का नया मंत्र
Dholpur, Rajasthan:सरमथुरा पुलिस की अनूठी पहल: अब बिना हेलमेट नहीं मिलेगा पेट्रोल, सड़क हादसे रोकने को शुरू हुआ ‘नो हेलमेट, नो पेट्रोल’ अभियान। जीवन रक्षा, सड़क सुरक्षा अभियान के तहत पेट्रोल पंप पर पुलिस की सख्ती में बिना हेलमेट पहुंचे दर्जनों बाइक चालकों को लौटाया गया। यह अभियान आईजीपी भरतपुर रेंज और पुलिस अधीक्षक धौलपुर के निर्देश पर 31 मई तक चलाया जा रहा है। पुलिसकर्मियों ने पेट्रोल पंप पर मौजूद लोगों को यातायात नियमों की जानकारी दी और हेलमेट पहनने के फायदों के बारे में बताया। पोस्टर-पंपलेट से जागरूक किया गया, संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि बिना हेलमेट आने वाले किसी भी बाइक चालक को पेट्रोल नहीं दिया जाए। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों के चालान काटकर राजस्व वसूलना नहीं है, बल्कि सुरक्षा के प्रति जागरूकता पैदा करना है।0
0
Report
Advertisement
