icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

0
0
Report

AIIMS गोरखपुर: ED प्रमुख के निजी अस्पताल रेफर से कैथ लैब पर सवाल

Gorakhpur, Uttar Pradesh:पूर्वांचल के लाखों मरीजों के लिए उम्मीद का केंद्र बना AIIMS गोरखपुर... लेकिन जब संस्थान की मुखिया यानी कार्यकारी निदेशक को ही इलाज के लिए निजी अस्पताल जाना पड़ जाए, तो सवाल उठना लाजिमी है। आखिर ऐसा क्या हुआ कि एम्स की कार्यकारी निदेशक डॉ. विभा दत्ता को पहले संस्थान की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया और फिर निजी अस्पताल रेफर करना पड़ा? क्या एम्स में गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए जरूरी संसाधनों की कमी है? क्या सात साल बाद भी कैथ लैब का नहीं बन पाना इसकी बड़ी वजह है? हालांकि एम्स प्रशासन का कहना है कि अब कार्यकारी निदेशक पूरी तरह स्वस्थ हैं और उनकी जांच रिपोर्ट सामान्य आई है। लेकिन इस घटना ने एम्स की स्वास्थ्य सुविधाओं और तैयारियों को लेकर एक बार फिर बहस छेड़ दी है।
0
0
Report
Advertisement

वाराणसी: जंसा में मेडिकल स्टोर पर स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी, भारी मात्रा में दवाएं व सीरिंज बरामद

Varanasi, Uttar Pradesh:मयंक कश्यप/ वाराणसी। जंसा थाना क्षेत्र के देवता तालाब के पास स्थित एसपी मेडिकल हॉल पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापेमारी की। छापेमारी के दौरान दुकान से भारी मात्रा में सीरिंज और दवाएं बरामद हुई हैं। सूत्रों के अनुसार मेडिकल स्टोर पर मानकों को दरकिनार कर दवाओं का भंडारण और बिक्री की शिकायत मिल रही थी। शिकायत के आधार पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आज अचानक छापा मारा। टीम ने मौके से बरामद दवाओं और सीरिंज को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मेडिकल हॉल के लाइसेंस और दवाओं के बिल समेत अन्य दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है। अनियमितता मिलने पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग की टीम जांच में जुटी है।
0
0
Report

दिल्ली महिला आयोगाध्यक्ष लता गुप्ता ने मोतीलाल नेहरू कॉलेज में महिला सुरक्षा पर जागरूकता बैठक की

New Delhi, Delhi:दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष लता गुप्ता मोतीलाल नेहरू कॉलेज इवनिंग में छात्राओं से मिलने के लिए पहुंची दिल्ली महिला आयोग के अध्यक्ष ने कहा कॉलेज की छात्राओं से कहा कि डरने की जरूरत नहीं है लता गुप्ता खड़ी है साथ मोतीलाल नेहरू कॉलेज में महिला सुरक्षा और अधिकारों पर संवाद, लता गुप्ता ने छात्र-छात्राओं को किया जागरूक दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष लता गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। कार्यक्रम के दौरान लता गुप्ता ने कॉलेज के छात्र-छात्राओं के साथ संवाद किया और महिला सुरक्षा, महिलाओं के अधिकारों तथा उनसे जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं कार्यक्रम में शामिल हुए और उन्होंने महिला सुरक्षा एवं अधिकारों से संबंधित विषयों पर अपने विचार रखे और सवाल भी पूछे। महिला आयोग अध्यक्ष दिल्ली लता गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली सरकार महिलाओं की सुरक्षा और उनके अधिकारों को सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि कॉलेज हो या कार्यालय, हर जगह महिलाओं के अधिकारों और सुरक्षा को प्राथमिकता दी जा रही है। मोतीलाल नेहरू कॉलेज इवनिंग के प्रिंसिपल संदीप गर्ग ने कहा महिला सुरक्षा, अधिकारों और साइबर अपराधों को लेकर आयोजित यह संवाद छात्र-छात्राओं को जागरूक करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल रहा है
0
0
Report

नुमर गांव के राजपूत टोला से भारी मात्रा विदेशी शराब बरामद; तस्कर कार छोड़कर फरार

Jamui, Bihar:जमुई उत्पाद विभाग की टीम ने बरहट थाना क्षेत्र के नुमर गांव स्थित राजपूत टोला के समीप छापेमारी कर एक हुंडई कार से भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बरामद की है। टीम को देखते ही तस्कर कार छोड़कर फरार हो गया। हैरानी की बात यह रही कि तस्कर अपने साथ कार की चाबी भी लेकर भाग निकला。 उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग की टीम ने नुमर गांव के राजपूत टोला के समीप छापेमारी की। इस दौरान लावारिस हालत में खड़ी हुंडई कार की तलाशी ली गई तो उसमें से 34 पेटी विदेशी शराब बरामद हुई। इसमें कुल 768 बोतलें शामिल हैं, जिसकी कुल मात्रा 304.560 लीटर बताई गई है। कार्रवाई के दौरान तस्कर टीम को देखकर मौके से फरार हो गया और वाहन की चाबी भी साथ ले गया। लिहाजा उत्पाद विभाग की टीम ने कार और शराब को जब्त कर लिया। फिलहाल जब्त वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर शराब तस्करी में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है。
0
0
Report
Advertisement

कटिहार के पत्रकार अपहरण मामले में 6 घंटे में उद्भेदन, 3 गिरफ्तार, सुरक्षित बरामद

Katihar, Bihar:कटिहार ब्रेकिंग -- पत्रकार के अपहरण एवं 10 लाख रुपये की फिरौती मांगने के मामले का महज 06 घंटे में सफल उद्भेदन अपहृत सकुशल बरामद, 03 अभियुक्त गिरफ्तार जी मीडिया ने पश्चिम बंगाल के लाए गए कालाबाजारी के खाद को प्रमुखता के साथ दिखाया था जो तेज कटिहार जिला में एक पत्रकार द्वारा समाचार दिखाएं जाने के आक्रोश में खाद की कालाबाजारी से संलिप्त मो० आशिक द्वारा संबंधित समाचार प्रकाशित करने को लेकर फोन पर जान से मारने की धमकी दी गई। इसके बाद काले रंग की किया कार से पीछा करते हुए लाभा जीरो माइल के आगे हथियार का भय दिखाकर उन्हें जबरन वाहन में बैठा लिया गया तथा मारपीट करते हुए मनिहारी के रास्ते अमदाबाद ले जाया गया। वहाँ उनकी रिहाई के बदले 10 लाख रुपये की फिरौती की माँग की गई। साथ ही राशि नहीं देने पर उन्हें दियारा क्षेत्र ले जाकर हत्या करने की मंशा होने का आरोप लगाया गया है। इस संबंध में रोशना थाना कांड संख्या-205/26 के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया。 उक्त कांड की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, कटिहार के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदार-1 के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा वैज्ञानिक एवं तकनीकी अनुसंधान तथा मानवीय सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के मात्र 06 घंटे के अंदर कांड का सफल उद्भेदन कर घटना में सलिप्त अभियुक्त मो० आशिक, सा० सोड़ाडॉगी, मो० साविर आलम 03. मनिष कुमार गोस्वामी, सा० बोरनी तीनों थाना मनिहारी जिला कटिहार को विधिवत गिरफ्तार किया गया। साथ ही अपहृत व्यक्ति को सकुशल बरामद किया गया तथा घटना में प्रयुक्त एक कार एवं मोबाइल बरामद किया गया । पुलिस के द्वारा अग्रतर कार्रवाई की जा रही है । वहीं वादी गुलाम मुर्तजा, द्वारा दिए गए लिखित आवेदन में बताया गया कि गुरुवार को वे अपने पत्रकार साथी मो० कलीम के साथ प्राणपुर समाचार संकलन हेतु जा रहे थे। इसी दौरान अभियुक्तों के द्वारा समाचार लिखे जाने के आक्रोश में यह घटना घटित किया । बाइट - विशाल आनंद, एसडीपीओ सदर, कटिहार बाइट - गुलाम मुर्तजा, पीड़ित ( गुरुवार का बाइट है ) बाइट - राजन कुमार, थानाध्यक्ष, अमदाबाद थाना ( गुरुवार का बाइट है ) - पीड़ित के शरीर पर जख्म का निशान, पकड़ा गया गाड़ी, प्रेस विज्ञप्ति व अन्य रिपोर्ट - रंजन कुमार, कटिहार
0
0
Report

दोन क्षेत्र के विकास के लिए बिहार सरकार ने 24 योजनाओं को मंजूरी दी

Bagaha, Bihar:सुदूरवर्ती दोन क्षेत्र के विकास को गति देने के लिए बिहार सरकार की ओर से 24 योजनाओं को मंजूरी मिली है। इन योजनाओं के तहत क्षेत्र में सड़क, पुल और पुलियों का निर्माण कराया जाएगा। दरअसल रामनगर पहुँचे मंत्री नंदकिशोर राम और वाल्मीकिनगर के जेडीयू सांसद सुनील कुमार ने संयुक्त रूप से भव्य शिलान्यास किया। कैबिनेट में स्वीकृत योजनाओं पर जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होने के दावे करते हुए केंद्र और राज्य सरकार को धन्यवाद दिया गया। चम्पारण में नेपाल के तराई से सटे दोन के गांवों में पांच BSNL के मोबाइल टावर लगाने की दिशा में भी कार्रवाई शुरू कर दी गई है ताकि शिक्षा, स्वास्थ्य और सड़क समेत बुनियादी सुविधाओं से वंचित दुर्गम क्षेत्र का समुचित विकास हो सके। इसकी जानकारी गंडक IB में रामनगर के विधायक और बिहार सरकार के डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन मंत्री नंदकिशोर राम ने दीं है। उन्होंने कहा है कि दोन क्षेत्र के लोगों को सालों भर आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। इसके लिए सड़क संपर्क को बेहतर बनाने के साथ पुल-पुलियों का निर्माण कराया जाएगा। मंत्री ने कहा है कि क्षेत्र के विकास के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं लिहाजा फिलहाल स्वीकृत 24 योजनाएं इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। मंत्री ने बताया है कि रामनगर शहर को जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए बाइपास निर्माण का भी प्रयास जारी है जिससे शहर में यातायात का दबाव कम होगा और लोगों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी। उन्होंने बताया कि रामनगर विधानसभा क्षेत्र में बालिकाओं की शिक्षा और आवासीय सुविधा को बढ़ावा देने के लिए तीन छात्रावासों का निर्माण कराया जाएगा। प्रत्येक छात्रावास की क्षमता 100 बेड की होगी। इसके लिए परसौनी, मटियरिया और जमुनिया में स्थल चयन के साथ निर्माण की मंजूरी मिल चुकी है। बाइट - नंदकिशोर राम, मंत्री, बिहार सरकार
0
0
Report
Advertisement

हरदीप पुरी के राज्यसभा नामांकन पर कांग्रेस का विरोध, पुतला दहन से उग्र प्रदर्शन

Vidisha, Madhya Pradesh:हरदीप पुरी के नामांकन पर कांग्रेस का विरोध, फूंका पुतला केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी को मध्यप्रदेश से राज्यसभा भेजे जाने के नामांकन को लेकर कांग्रेस ने विरोध जताया है। विदिशा के माधवगंज चौराहे पर नगर कांग्रेस के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए हरदीप पुरी का पुतला दहन किया और भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस नेताओं ने एपस्टीन फाइल्स से जुड़े विवाद का हवाला देते हुए भाजपा नेतृत्व के फैसले पर सवाल उठाए। प्रदर्शन में जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहित रघुवंशी और नगर कांग्रेस अध्यक्ष रवि साहू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। जिला कांग्रेस कमेटी के आह्वान और जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशन में आयोजित इस प्रदर्शन में कांग्रेस नेताओं ने भाजपा पर निशाना साधा। जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहित रघुवंशी ने कहा कि एपस्टीन फाइल्स के संदर्भ में सार्वजनिक चर्चा में आए व्यक्ति को राज्यसभा भेजने का निर्णय कई सवाल खड़े करता है। वहीं नगर कांग्रेस अध्यक्ष रवि साहू ने कहा कि प्रदेश की राजनीतिक गरिमा और जनता के सम्मान से समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। कांग्रेस प्रवक्ता सुशील शर्मा ने बताया कि प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की और इस मुद्दे पर आंदोलन जारी रखने की बात कही।
0
0
Report

खाद्य सुरक्षा विभाग ने आवासीय पनीर निर्माण इकाई पर छापा, 128 किलोग्राम पनीर बरामद

Morena, Madhya Pradesh:त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। एक घर में संचालित पनीर निर्माण इकाई पर छापेमारी कर 128 किलो पनीर और 10 किलो रिफाइंड तेल जब्त किया गया है। विभाग ने पनीर और तेल के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे हैं, वहीं पनीर रखने वाले फ्रीजर को सील कर दिया गया है। दरअसल, खाद्य सुरक्षा विभाग को एक आवासीय मकान में पनीर निर्माण की शिकायत मिली थी। सूचना पर टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। इस दौरान 128 किलो पनीर और 10 किलो रिफाइंड तेल बरामद किया गया। विभाग ने सामग्री के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं। अब प्रयोगशाला की रिपोर्ट आने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report

दीपावली से पहले खाद्य सुरक्षा ने स्टरलाइट एग्रो के स्टोरेज से 1500 किलो सामग्री सीज

Jaipur, Rajasthan:दीपावली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई स्टरलाइट एग्रो लिमिटेड कोल्ड स्टोरेज से 1500 किलो धनिया एवं लाल मिर्च पाउडर सीज दीपावली के त्योहार को देखते हुए आमजन को शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से भीलवाड़ा जिलेभर में सघन निरीक्षण एवं जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने चित्तौड़ रोड स्थित स्टरलाइट एग्रो लिमिटेड कोल्ड स्टोरेज का निरीक्षण कर बड़ी कार्रवाई की। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार निरीक्षण के दौरान टीम ने मौके पर 1500 किलोग्राम खाद्य सामग्री सीज की। इसमें साबुत धनिया एवं लाल मिर्च पाउडर शामिल हैं। कार्रवाई के दौरान लाल मिर्च पाउडर का नॉन एक्ट के तहत तथा साबुत धनिया का एक्ट के तहत नमूना लिया गया। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने दोनों खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला अजमेर भिजवाए हैं। अब प्रयोगशाला की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं शुद्धता को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
0
0
Report
Advertisement

सिवनी में दिशा समिति की बैठक: केंद्र-राज्य विकास योजनाओं की समीक्षा

Seoni, Madhya Pradesh:सिवनी जिले में केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी और विकास कार्य की विभिन्न कार्य योजनाओं की क्रियान्वयन की समीक्षा के लिए घंसौर में मंडला सांसद फग्गनसिंह कुलस्ते की अध्यक्षता में जिला स्तरीय विकास समन्वय एवं निगरानी समिति 'दिशा' की बैठक आयोजित की गई बैठक में पिछली बैठक की कार्रवाई विवरण के पालन प्रतिवेदन की समीक्षा की गई एवं वन विभाग कृषि तथा ऊर्जा विभाग से संबंधित विकास कार्यों की समीक्षा की गई एवं जल संसाधन विभाग , पेंच परियोजना लोक स्वास्थ्य एवं यांत्रिकी विभाग तथा जल निगम द्वारा संचालित कार्यों की प्रगति पर चर्चा की गई बैठक में सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन केवलारी विधायक ठाकुर रजनीश सिंह के अलावा कलेक्टर श्रीमती अंजू अरुण कुमार पुलिस अधीक्षक श्री लालकृष्ण चांदनी एवं जिले के सभी प्रमुख अधिकारी गण उपस्थित रहे बाइट अंजू अरुण कुमार कलेक्टर सिवनी बाइट फग्गनसिंह कुलस्ते सांसद
0
0
Report

प्रधानमंत्री मोदी ने हरियाणा पर्यटन स्टॉल का निरीक्षण किया; SHG महिलाओं की आय पर जानकारी

Chandigarh, Chandigarh:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा पर्यटन की स्टाल का किया निरीक्षण गुजरात के केवड़िया में राष्ट्रीय एकता दिवस और भारत पर्व कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने किया निरीक्षण विभाग द्वारा स्टॉल पर लगाए गए One District One Product और एक स्टार्टअप की ली जानकारी सोनीपत के शहद, हिसार के Personal Air Purifier, फ़रीदाबाद की गजक और Self Help Group द्वारा बनाई जाने वाली मनकों की माला के विषय में भी प्रधानमंत्री को कराया गया अवगत पीतल के बर्तन से जुड़े स्टार्टअप की भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दी गई जानकारी हरियाणा द्वारा लगाया गया पारंपरिक बीन और नगाड़ा पार्टी का भी प्रधानमंत्री ने किया अवलोकन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इन सभी उत्पादों से Self Help Group की महिलाओं को होने वाली मासिक आय के विषय में दी गई जानकारी
0
0
Report

चित्रकूट कलेक्ट्रेट में सीडीओ की अध्यक्षता में जिला पोषण समिति की बैठक हुई संपन्न

Anuj HanumatAnuj HanumatFollow46m ago
Manikpur, Manikpur Sarhat, Uttar Pradesh:जिला पोषण समिति की बैठक में विकास कार्यों की समीक्षा, अपूर्ण निर्माण एक सप्ताह में पूर्ण कराने के निर्देश मुख्य विकास अधिकारी डी.पी. पाल की अध्यक्षता में जिला पोषण समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जनपद में संचालित बाल विकास एवं पोषण विभाग की योजनाओं, आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण एवं आधारभूत सुविधाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। जिला कार्यक्रम अधिकारी अरुण कुमार पाण्डेय ने बताया कि जनपद में आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण, मरम्मत एवं आधारभूत सुविधाओं के विकास के कार्य प्राथमिकता पर कराए जा रहे हैं। उन्होंने विभागीय योजनाओं की प्रगति एवं निर्माण कार्यों की वर्तमान स्थिति से भी अवगत कराया। सीडीओ ने निर्देश दिए कि सभी अपूर्ण निर्माण कार्यों को एक सप्ताह के भीतर अनिवार्य रूप से पूर्ण कराया जाए। उन्होंने बीएसए को निर्देशित किया कि प्री-प्राइमरी शिक्षा के प्रभावी संचालन के उद्देश्य से वर्तमान में निजी भवनों में संचालित समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों को प्राथमिक अथवा उच्च प्राथमिक विद्यालयों में संचालित कराने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। बैठक में साडा (SADA) सहित समस्त कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया गया कि निर्माण एवं मरम्मत संबंधी कार्य निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराए जाएं। सीडीओ ने सभी संबंधित अधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग करते हुए कार्यों की गुणवत्ता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. महेंद्र कुमार त्रिपाठी, जिला पंचायत राज अधिकारी देवेंद्र सिंह सहित समस्त खंड विकास अधिकारी (BDO), बाल विकास परियोजना अधिकारी (CDPO), मुख्य सेविकाएं (सुपरवाइजर) तथा संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top