छतरपुर में बीच बाजार में जर्जर बिल्डिंग पर प्रशासन की कार्रवाई
Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर के बीच बाजार में कोतवाली के पास पीडब्ल्यूडी की एक जर्जर बिल्डिंग को प्रशासन ने बुल्डोजर से गिरा दिया। जेसीबी की मदद से इस बिल्डिंग को जमींदोज किया गया। इस बिल्डिंग में कुछ व्यापारियों ने अतिक्रमण कर रखा था जिसे भी हटाया गया। कलेक्टर के आदेश पर इस बिल्डिंग को बरसात के दौरान कंडम घोषित किया गया था। शहर में ऐसी चालीस और जर्जर बिल्डिंग्स को गिराने की कार्रवाई की जाएगी। यह कार्रवाई राजस्व अमले द्वारा की गई।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
