471001
छतरपुर में बकरी से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, मामला दर्ज
Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर में एक युवक ने बकरी के साथ दुष्कर्म किया। बकरी के मालिक ने आरोपी को रंगे हाथों पकड़ा और थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। बकरी का पशु अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया गया है। लवकुशनगर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सोजत के राजकीय अस्पताल में पर्ची बंटवारे की कतारें बढ़ीं, मांग खिड़कियाँ बढ़ाने की
Pali, Rajasthan:राजकीय अस्पताल सोजत में पर्ची बनवाने के लिये मरीजों की कतारें बढ़ीं, गर्म मौसम के बीच मरीजों और परिजनों को करना पड़ रहा है इंतजार, महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चों के साथ आए परिजन भी कतारों में नजर आए, अस्पताल में पर्ची वितरण के लिए फिलहाल दो खिड़कियां है संचालित, मरीजों ने भीड़ कम करने के लिए अतिरिक्त पर्ची खिड़कियां शुरू करने की मांग की, व्यवस्था को और सुगम बनाने तथा मरीजों की सुविधा बढ़ाने की मांग उठी।0
0
Report
भरतपुर में डिप्टी सीएम बैरवा का स्वागत, डीएम-एसपी से फीडबैक लिया
Bharatpur, Rajasthan:भरतपुर में डिप्टि सीएम प्रेमचंद बैरवा पहुंचे। जिला कलक्टर कमर चौधरी व एसपी डीग राजेश मीणा ने स्वागत किया। डिप्टी सीएम ने डीएम-एसपी से फीडबैक लिया। सर्किट हाउस में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष शिवानी दायमा, शंखनाद फाउंडेशन के वेदप्रकाश गुर्जर, गिरधारी गुप्ता, गिरधारी तिवाड़ी, सत्येंद्र गोयल, रज्जन महुआ आदि भाजपा नेताओं ने स्वागत किया। एआरटीओ व डीटीओ अभय मुदगल ने भी स्वागत किया। डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा का स्वागत गुलदस्ता भेंटकर किया गया।0
0
Report
भीषण आंधी-तूफान का कहर: सोलर पैनल गिरने से युवक की मौत, एक दर्जन से अधिक घायल
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली में बुधवार देर रात आए भीषण आंधी-तूफान ने जिले में भारी तबाही मचाई है। करीब 90 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चली तेज हवाओं और बारिश के कारण एक युवक की मौत हो गई, जबकि अलग-अलग हादसों में एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। कैंट थाना क्षेत्र में 25 वर्षीय युवक केरी अपने घर के आंगन में चारपाई पर सो रहा था। इसी दौरान तेज तूफान के चलते पड़ोसी के मकान पर लगा सोलर पैनल उड़कर उसके ऊपर गिर गया। गंभीर रूप से घायल केरी को परिजन तत्काल अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है। तूफान के कारण जिलेभर में सैकड़ों पेड़ और बिजली के खंभे टूटकर गिर गए, जिससे कई क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई। कई सड़कों पर पेड़ गिरने से यातायात भी बाधित रहा। प्रशासन और बिजली विभाग की टीमें रात से ही राहत एवं बहाली कार्य में जुटी हैं।जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों को पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद 24 घंटे के भीतर सरकारी सहायता राशि प्रदान की जाएगी। प्रशासन पूरे जिले में नुकसान का आकलन भी कर रहा है।0
0
Report
Advertisement
गुरुग्राम में गैंगवार: सेक्टर-10 के घर में बदमाशों की फायरिंग, एक घायल
Gurugram, Haryana:गोलियों की गूंज से एक बार फिर दहला गुरुग्राम •सेक्टर 10 में युवकों पर ताबड़तोड़ फायरिंग •एक युवक गंभीर रूप से घायल •क्राइम ब्रांच सेक्टर 10 से करीब 100 मीटर की दूरी पर हुई वारदात •करीब दो दर्जन बदमाशों ने घर में घुसकर दिया वारदात को अंजाम •पुलिस के मुताबिक गैंग वारि की आशंका •बुधवार रात दस बजे की घटना •घर में घुस कर पहले दी धमकी फिर दो दर्जन बदमाशों ने दिया घर में घुस कर वारदात को अंजाम •सेक्टर 10 थाना पुलिस मौके पर जांच में जुटी •घर में घुसने वाला पक्ष अपनी दो गाड़ियां मौके पर छोड़ कर हुआ फरार0
0
Report
LG ने दिल्ली में रेनवॉटर हार्वेस्टिंग के लिए इंस्टॉलिंग और कदमों की समीक्षा की
Noida, Uttar Pradesh:LG तरनजीत सिंह संधू ने रेनवाटर हार्वेस्टिंग की तैयारी पर समीक्षा बैठक की बैठक में DDA, MCD, और NDMC से अधिकारी मौजूद रहे बैठक के दौरान LG ने अधिकारियों को आदेश दिया है कि राज्य में बारिश शुरू होने से पहले रेनवाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम इनस्टॉल हो जाने चाहिए और साथ में हर तरीके से जांच की जाए की दिल्ली में कितने सिस्टम की जरूरत है ताकि आने वाले दिनों में किसी भी तरीके की समस्या ना हो0
0
Report
21 साल बाद फरार हत्या आरोपी गिरफ्तार, नाम बदला कर लालाराम सोढ़ी बना रहा था
Dantewada, Chhattisgarh:ब्रेकिंग न्यूज़ - 21 साल बाद हत्या का फरार आरोपी गिरफ्तार。 वर्ष 2005 में पैरोल पर जेल से निकलकर हुआ था फरार。 तेलंगाना में नाम बदलकर "लालाराम सोढ़ी" बनकर रह रहा था आरोपी。 कटेकल्याण पुलिस ने कोत्तागुडेम से दबोचा。 हत्या के मामले में स्थायी वारंटी था आरोपी सोढ़ी मासा。 न्यायालय में पेशी के बाद भेजा गया केंद्रीय कारागृह जगदलpur।0
0
Report
Advertisement
उन्नाव में गंगा किनारे बाढ़ मॉक ड्रिल; NDRF ने बचाव के तरीके बताए
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव - बाढ़ और आपदा को लेकर उन्नाव में गंगा किनारे मॉकड्रिल । एडीएम सुशील कुमार गोंड के नेतृत्व में NDRF ने किया मॉक ड्रिल । मॉक ड्रिल में बाढ़ के समय बचने के तरीके बताए गए । दूसरों की मदद के तरीकों को भी NDRF और प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया । मॉक ड्रिल में NCC कैडेट, आपदा मित्र भी हुए शामिल । उन्नाव की 4 तहसीलों में किया गया मॉकड्रिल । उन्नाव के गंगाघाट किनारे तट पर किया गया मॉकड्रिल ।0
0
Report
महेश पटेल और साहिल मकरानी के नए पद, आदिवासी विकास परिषद और कांग्रेस में हलचल
Jobat, Madhya Pradesh:सर यह दो बीते खबर में छूट गई थी महेश पटेल आदिवासी विकास परिषद प्रदेश उपाध्यक्ष साहिल मकरानी शहर कांग्रेस अध्यक्ष0
0
Report
छतरपुर अस्पताल में गर्भवती महिला की मौत: रिश्वत के आरोप
Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर -छतरपुर से शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। लवकुशनगर सरकारी अस्पताल में 3 महीने की गर्भवती महिला की इलाज के दौरान जिला अस्पताल मे मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि लवकुशनगर अस्पताल मे पदस्थ डॉक्टर लखन सिंह ने इलाज के लिए पहले 6 हजार रुपये मांगे। 5 हजार में सौदा तय होने के बाद इलाज शुरू किया गया। हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां महिला ने दम तोड़ दिया।मामला लवकुशनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का है। गौरिहार थाना क्षेत्र के कितपुरा गांव की 23 साल की ज्योति देवी 3 महीने की गर्भवती थी। पेट में गर्भ खराब होने परिजन उसे लवकुशनगर अस्पताल लेकर पहुंचे। आरोप है कि वहां पदस्थ डॉक्टर लखन सिंह ने इलाज शुरू करने से पहले 6 हजार रुपये की मांग की। मृतिका के परिजनो का आरोप है कि डॉक्टर साहब बोले 6 हजार लगेंगे। मैंने कहा गरीब आदमी हूं, पैर पकड़ लिए। 5 हजार में माने तब जाकर इलाज किया। पेट की सफाई के बाद बिटिया की हालत बिगड़ गई। फिर जिला अस्पताल भेज दिया, रास्ते में ही मर गई।,परिजनों के मुताबिक 5 हजार रुपये लेने के बाद डॉक्टर ने पेट की सफाई की। लेकिन इसके बाद ज्योति की हालत बिगड़ती चली गई। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल छतरपुर रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने डॉक्टर लखन सिंह पर लापरवाही और रिश्वत लेने के गंभीर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।वही इस मामले को सीएमएचओ ने गंभीर माना है ,उन्होंने इस मामले की विभागीय जांच के आदेश किये है वही डाँक्टर द्वारा रिश्वत लेने के मामले मे उन्होंने खुद जांच करने की बात कही0
0
Report
Advertisement
कर्नाटक के कलबुर्गी जिले के Sedam शहर से किसानों की अनोखी तस्वीर: Fertilizer लेने आए किसान जगह बचाने के लिए चप्पल-जूते लाइन में लगाते दिखाई दिए
Noida, Uttar Pradesh:Kalburgi: A very unique picture has recently come to light from Sedam Shahr in Kalburgi district of Karnataka. Farmers who came here to buy fertilizer put their slippers, shoes and stones in a row instead of standing in the sun to protect their place. This unique scene is also garnering a lot of discussion on social media, but behind it there is a deep helplessness and strong struggle of the farmers.0
0
Report
नीमराणा के हाईवे पर फ्लैट चोरी: लाखों के गहने-नकदी चुरा लिए गए, चोर अज्ञात
Jaipur, Rajasthan:नीमराणा(कोटपूतली-बहरोड़).....जिले के नीमराणा थाना क्षेत्र स्थित मोहलड़िया गांव के पास हाईवे पर बनी आशियाना हाउसिंग सोसायटी में चोरों ने दिनदहाड़े एक फ्लैट को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात तथा नकदी चोरी कर ली। घटना का पता उस समय चला जब फ्लैट मालिक ड्यूटी से लौटकर घर पहुंचा। जानकारी के अनुसार मेरठ (उत्तर प्रदेश) निवासी विकास कुमार पिछले दो वर्षों से आशियाना हाउसिंग सोसायटी में रह रहा है। हाल ही में उसने नया फ्लैट लिया था और करीब 10 दिन पहले ही उसमें शिफ्ट हुआ था सुबह जल्दी वह कंपनी में ड्यूटी के लिए गया था। वापस लौटने पर उसने फ्लैट का मुख्य दरवाजा टूटा हुआ पाया। विकास कुमार ने बताया कि घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा था तथा अलमारियों के ताले टूटे हुए थे। चोर घर में रखे लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात और करीब 30 हजार रुपये की नकदी चोरी कर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही नीमराणा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है तथा अज्ञात चोरों की तलाश की जा रही है। पीड़ित ने चोरी हुए सामान की सूची पुलिस को सौंप दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।0
0
Report
मेरठ में राष्ट्रीय महिला आयोग ने महिलाओं से मुलाकात कर सशक्तिकरण की राह दिखलाई
मेरठ: राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने मेरठ में सुनीं महिलाओं की शिकायतें, योजनाओं से सशक्त हो रही महिलाओं से भी की बातचीत मेरठ। राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर आज मेरठ दौरे पर रहीं। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं से लाभान्वित होकर आत्मनिर्भर बनीं महिलाओं से मुलाकात की और केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में भी जानकारी ली। साथ ही आयोग में लंबित शिकायतों के निस्तारण के लिए जनसुनवाई भी आयोजित की गई। मीडिया से बातचीत में विजया रहाटकर ने कहा कि मेरठ की सशक्त महिलाओं से मिलकर उन्होंने जाना कि योजनाओं के साथ जुड़कर कैसे उन्होंने अपने जीवन में बदलाव लाए हैं। महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ा है, घर की निर्णय प्रक्रिया में उनकी भागीदारी बढ़ी है और समाज में उन्हें सम्मान मिल रहा है। यह बदलाव बहुत सकारात्मक है। राष्ट्रीय महिला आयोग के पास हर साल लाखों शिकायतें जाती हैं, जिनमें सबसे बड़ी संख्या उत्तर प्रदेश से होती है। यूपी देश का सबसे बड़ा प्रदेश होने के साथ-साथ मेरठ मंडल से भी बड़ी संख्या में शिकायतें आती हैं क्योंकि यह दिल्ली से सटा हुआ क्षेत्र है। इन्हीं शिकायतों को सुनने और निस्तारण के लिए आज मेरठ में जनसुनवाई आयोजित की गई। इसमें पहले से दर्ज शिकायतों के साथ-साथ मौके पर आने वाली महिलाओं की शिकायतें भी सुनी गईं। इसके अलावा जिला प्रशासन, कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक के साथ समीक्षा बैठक भी हुई। बैठक में जिले में महिला केंद्रित नीतियों के क्रियान्वयन, आ रही अड़चनों और अच्छे उदाहरणों पर चर्चा की गई। पुलिस के साथ बात करते हुए महिलाओं को न्याय दिलाने में पुलिस की भूमिका और किए गए कार्यों की भी जानकारी ली गई। विजया रहाटकर ने बताया कि मेरठ में आज चार-पांच कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। इसमें योजनाओं के माध्यम से सक्षम बनी महिलाओं से संवाद भी शामिल है। मेरठ में महिलाओं की भागीदारी और सशक्तिकरण को लेकर आयोग लगातार काम कर रहा है।0
0
Report
Advertisement
बसेड़ी में अवैध खनन के दौरान युवक की मौत, ग्रामीणों का प्रदर्शन
Dholpur, Rajasthan:धौलपुर जिले के बसेड़ी क्षेत्र में अवैध रेता खनन के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई के दौरान एक युवक की मौत हो जाने से क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया। घटना रतनपुर गांव के जंगल क्षेत्र की बताई जा रही है, जहां अवैध खनन की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर छापेमारी की थी। जानकारी के अनुसार कार्रवाई के दौरान रतनपुर निवासी दीपक पुत्र अशोक सिंह की ट्रैक्टर के नीचे दबने से मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पुलिस कार्रवाई के दौरान ट्रैक्टर से कुचलने के कारण युवक की जान गई। हालांकि पुलिस प्रशासन की ओर से अभी तक घटना को लेकर विस्तृत आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। घटना से नाराज ग्रामीणों ने बसेड़ी-सैपऊ मार्ग पर जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शन के दौरान कुछ लोगों ने पुलिस के एक वाहन के शीशे भी क्षतिग्रस्त कर दिए। हालात बिगड़ने की सूचना पर बसेड़ी थाना पुलिस और सरमथुरा सीओ नरेंद्र कुमार मीणा मौके पर पहुंचे तथा ग्रामीणों से बातचीत कर स्थिति को शांत कराने का प्रयास किया। फिलहाल क्षेत्र में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है। ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है, जबकि प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है.0
0
Report
हेमंत सोरेन ने मोदी की अध्यक्षता वाली NITI Aayog बैठक में हिस्सा लिया
Ranchi, Jharkhand:रांची सीएम हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया x पर किया पोस्ट प्रधानमंत्री श्री @narendramodi की अध्यक्षता में नई दिल्ली में आयोजित @NITIAayog की शासी परिषद् की 11वीं बैठक में मुख्यमंत्री श्री @HemantSorenJMM ने भाग लिया।0
0
Report
पाकुड़ में झामुमो के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडे के आगमन पर विशेष मतदाता पुनरीक्षण प्रशिक्षण
Pakur, Jharkhand:पाकुड़ में कल झामुमो केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पांडे आयेंगे... और एसआईआर प्रक्रिया के लिए बीएलए को प्रशिक्षित करेंगे... इस दौरान केंद्रीय सचिव, स्थानीय सांसद , विधायक मौजूद रहेंगे... यह जानकारी झामुमो जिलाध्यक्ष अजीजुल इस्लाम ने दी... शहर के रवीन्द्र भवन में कार्यक्रम आयोजित होगा... जिसकी तैयारी जोरशोर से चल रहीं हैं... पाकुड़ आगमन की तैयारियों पर रणनीति बनाई गई है... इस दौरान केंद्रीय নেতৃত্ব की मौजूदगी में विशेष मतदाता पुनरीक्षण कार्य को लेकर बीएलए 2 के लिए एक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया... विशेष मतदाता पुनरीक्षण के तहत सभी प्रखंडों में नियुक्त पर्यवेक्षक सक्रिय रहकर क्षेत्र का भ्रमण करें, ताकि किसी भी योग्य नागरिक का नाम मतदाता सूची से न छूटे... उन्होंने बताया कि 12 जून की विस्तारित बैठक में केंद्रीय महासचिव इस कार्य की समीक्षा करेंगे... कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर ग्रामीणों को नाम जुड़वाने के लिए जरूरी दस्तावेज जुटाने में मदद करने की अपील की... साथ ही महिला वोटरों को जागरूक करने पर जोर दिया...0
0
Report
Advertisement
