icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

अजय राय: प्रयागराज सभा में भीड़ और तैयारी का असली जवाब

Pratapgarh, Uttar Pradesh:प्रतापगढ़ से खबर है जहां कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय आज प्रतापगढ़ पहुंचे,इस दौरान उन्होंने कल प्रयागराज में छात्रों के साथ राहुल गांधी के संवाद कार्यक्रम पर प्रतिक्रिया भी दिया,भाजपा के कई नेताओं द्वारा आरोप लगाया गया कि राहुल गांधी का युवाओ के साथ संवाद पूरी तरह फ्लॉप और कम भीड़ थी,इस आरोपों का जवाब देते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने राहुल गांधी की प्रयागराज में हुई सभा पर कहा कि वह तो वक्त बताएगा कि कार्यक्रम की कितनी तैयारी थी और कितनी भीड़ आई,आप प्रयागराज के लोगो से पूछ सकते है,वहा भीड़ कितनी आई,भारतीय जनता पार्टी ने केवल लोगों को गुमराह करने का काम किया,कुछ दिनों पहले संत रविदास स्थल बनारस पर योगी से लेकर नितिन नवीन तक को जाना था कोई गया नहीं कुर्सियाँ खाली रह गई दिखवा लीजिए एक भी फोटो या वीडियो भाजपा के पास दिखा दे,पूरा पैक था डेढ़ से 2 लाख की भीड़ थी कल, नौजवान जेन्जीज थे अपने घर से आए थे और राहुल गांधी जी के विचारों को सुना राहुल जी ने बच्चों के भविष्य की बात की है,देश के भविष्य को कैसे बर्बाद कर रहे हैं मोदी और अडानी मिलकर जिस तरीके से इन्होंने पेपर लीक किए,पेपर बेचे सब गुजरात की एजेंसी कर रहे हैं,पहले यही पेपर प्रयागराज के सरकारी प्रेस में छपता था और सरकार की जिम्मेदारी होती थी अब सरकार वहीं से गुजरात के ठेकेदारों से बिकवा दे रही है, गंगा यमुना सरस्वती का जो संगम है कल वहीं पर संगम लगा इसका मैसेज पूरे देश औरप्रदेश में गया है,वही अखिलेश यादव के नए PDA फार्मूले पंडित पर बोलते कहा कि हमारे लिए ब्राह्मण समाज सर्वोपरि है और अग्रज है,निश्चित तौर पर कांग्रेस पार्टी के साथ शुरू से ही ब्राह्मण समाज रहा है आप इतिहास देख सकते हैं 6 मुख्यमंत्री कांग्रेस में दिए उत्तर प्रदेश में विकास के लिए जो भी मुख्यमंत्री ब्राह्मण दिए उनके समय विकास और सबको साथ लेकर वो चले,वही सपा और कांग्रेस गठबंधन को लेकर अजय राय ने कहा कि कौन कितनी सीटों पर लड़ेगा किससे गठबंधन होगा इसको राष्ट्रीय नेतृत्व तय करेगा,हमारा काम 403 विधानसभाओं ने संगठन सृजन का काम करना है,हम बूथ और जिले को मजबूत कर रहे है,बाकी कितने सीटें पर लड़ेंगे और किससे गठबंधन होगा यह राष्ट्रीय नेतृत्व तय करेगा.
0
0
Report

दतिया में अवैध शराब की बड़ी खेप के साथ तीन गिरफ्तार

Datia, Madhya Pradesh:दतिया में अवैध शराब की बड़ी खेप के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार दतिया में कोतवाली पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ऑल्टो कार से देशी-विदेशी शराब की खेप ले जा रहे तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान पवन यादव, अवधेश तिवारी और संतोष गुप्ता के रूप में हुई है。 पुलिस ने 29वीं बटालियन के पास कार को रोककर तलाशी ली, जिसमें करीब एक लाख रुपये कीमत की 220 लीटर देशी और विदेशी शराब बरामद हुई। कोतवाली पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
0
0
Report

मधुरी में निर्माण मजदूर की संदिग्ध मौत, हत्या की आशंका से इलाके में हड़कंप

Sidhi, Madhya Pradesh:सीधी। जमोड़ी थाना क्षेत्र के मधुरी गांव, वार्ड नंबर-7 में एक निर्माण मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान साकेत के रूप में बताई जा रही है, जो पटेल परिवार के घर में मकान निर्माण का काम कर रहा था। रात में युवक का शव मिलने की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक के परिजनों ने पटेल परिवार पर हत्या की आशंका जताते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। पुलिस ने कुछ संदिग्ध लोगों को पूछताछ के लिए थाने ले जाकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल युवक की मौत कैसे और किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा।
0
0
Report
Advertisement

उत्तरकाशी में पुरानी पेंशन बहाली के लिए कर्मचारियों का एक दिन का उपवास-धरना

barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:슬ग - पुरानी पेंशन बहाली को लेकर कर्मचारियों का सामूहिक उपवास,धरना प्रदर्शन उत्तरकाशी जनपद मुख्यालय के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में पुरानी पेंशन बहाली को लेकर कर्मचारी संगठनों ने एक दिन का सामूहिक उपवास एवं धरना प्रदर्शन किया। कर्मचारियों का कहना है कि हम लोग लंबे समय से पुरानी पेंशन बहाली को लेकर लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन कर रहे है। पुरानी पेंशन बहाली को लेकर हमने विधायकों ,सांसदों मुख्यमंत्री और भारत के प्रधानमंत्री तक ज्ञापन दिए हैं आगामी 2027 में विधानसभा चुनाव है।और अब हम लोग राज्य और केंद्र सरकार से आर पार के आंदोलन के पक्ष में है यदि सरकार कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाली को लेकर कोई ठोस निर्णय कर्मचारियों के हित में नहीं लेती है तो सरकार को इसका कामयाजा भुगतना पड़ेगा। बाइट -01 जय प्रकाश बिजल्वाण जिला अध्यक्ष पुरानी पेंशन बहाली संगठन बाइट -02 रामगोपाल पंवार बाइट -03 नत्थी सिंह रावत अध्यक्ष सेवानिवृत्त कर्मचारी संगठन
0
0
Report

ड्यूटी पर जा रहे होमगार्ड को तेज रफ्तार बुलेट ने मारी जोरदार टक्कर, हालत गंभीर

Shrvan PanditShrvan PanditFollow1m ago
Shamli, Uttar Pradesh:श्रवण पंडित जनपद के बाबरी थानां क्षेत्र में ड्यूटी के लिए साइकिल से जा रहे होमगार्ड को हिंद पुलिया के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार बुलेट बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। वही हादसे में होमगार्ड गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि बुलेट सवार को भी गभीर चोट आई है। सूचना पर पहुंची थाना भवन पुलिस ने घायल होमगार्ड को तत्काल सीएचसी थानाभवन में भर्ती कराया, जहां से गंभीर हालत के चलते उन्हें सहारनपुर क्षेत्र स्थित मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद पुलिस ने बुलेट सवारों को हिरासत में ले लिया है। आप को बता दे कि थानां भवन थानां क्षेत्र के रहने वाले होमगार्ड कुशल पाल पुलिस विभाग में बाबरी थानां क्षेत्र में ड्यूटी पर तैनात हैं और उनकी ड्यूटी शामली जनपद के बाबरी थाना क्षेत्र में लगी हुई है। रविवार को वह साइकिल से अपनी ड्यूटी के लिए बाबरी थाने जा रहे थे। जैसे ही वह हिंड पुलिया के पास पहुंचे, तभी सामने से तेज गति से आ रही बुलेट बाइक ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। बताया गया कि बुलेट बाइक पर विवेक पुत्र बीरबल निवासी रोहिणी, दिल्ली और सत्यम पुत्र शंकर प्रसाद निवासी पश्चिम विहार, दिल्ली सवार थे। दोनों युवक दिल्ली से बुलेट बाइक पर ऋषिकेश घूमने के लिए जा रहे थे। जबवो दोनो शामली के हिंड पुलिया के पास बुलेट की टक्कर से साइकिल सवार होमगार्ड सड़क पर जा गिरे, और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में बुलेट चला रहे विवेक को भी चोट लगी। हादसे की सूचना मिलते ही थाना भवन पुलिस मौके पर पहुंची और घायल होमगार्ड को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थानाभवन पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए सहारनपुर क्षेत्र स्थित मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। उधर, हादसे के बाद थाना भवन पुलिस ने बुलेट सवार विवेक और सत्यम को हिरासत में ले लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों के साथ ही बाइक की गति आदि के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। ड्यूटी पर जा रहे होमगार्ड के साथ हुए हादसे की सूचना से पुलिस विभाग में भी चिंता का माहौल है। फिलहाल घायल होमगार्ड का मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है।
0
0
Report

रांची के छात्र आंदोलन पर तीसरे दौर की वार्ता, धांधली की जांच मांग

Koderma, Jharkhand:जेपीएससी और एसएससीएल परीक्षा में धांधली को लेकर राजधानी रांची में छात्रों का आंदोलन 16 में दिन भी जारी है। अब से थोड़ी देर के बाद सरकार और छात्रों के बीच तीसरे दौर की वार्ता होगी। इधर, केंद्रीय मंत्री और कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी ने रांची में चल रहे छात्र आंदोलन को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा है। कोडरमा में अपने आवास पर पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि रांची में छात्रों के चल रहे आंदोलन को लेकर कांग्रेस का दोहरा चरित्र सामने आया है और एक बार भी कांग्रेस नेता राहुल गांधी रांची में आंदोलन कर रहे छात्रों को लेकर एक भी प्रतिक्रिया नहीं दी है। उन्होंने राहुल गांधी से सीधे सवाल पूछते हुए कहा कि क्या झारखंड में आंदोलन कर रहे छात्र देश के बच्चे नहीं है, उनकी मांगे क्या जायज नहीं है, परीक्षा में लेकर क्या छात्रों का आंदोलन उचित नहीं है। अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि राहुल गांधी पंजाब के मुद्दे पर नहीं बोलेंगे कर्नाटक और केरल के मुद्दे पर नहीं बोलेंगे। उन्होंने कहा कि रांची में आंदोलन कर रहे छात्रों के प्रति सरकार और सरकार में शामिल दलों के नेताओं में थोड़ी भी संवेदना है, तो छात्रों की बातों को मनाना चाहिए और परीक्षा में धांधली की जांच होनी चाहिए。
0
0
Report
Advertisement
0
0
Report

नाशिक-पुणे रेल्वे मार्गावर चक्का-भंग आंदोलन; हजारों नागरिक रस्त्यावर

Shirdi, Maharashtra:नाशिक–पुणे रेल्वे मार्गासाठी आज चक्का-भंग आंदोलन झाले. हजारोंच्या संख्येने नागरिक रस्त्यावर उतरले. चाकणपासून सिन्नरपर्यंत चक्काजाम करण्यात आला. नारायणगावातील GMRTच्या कारण देत रद्द केलेला मार्ग पूर्ववत करण्याची मागणी करण्यात आली. जुन्नर तालुक्यात खासदार अमोल कोल्हे, संगमनेर हिवरगाव पावसा टोल नाक्यावर बाळासाहेब थोरात आणि जयश्री थोरात, तर सिन्नर तालुक्यातील गोnde फाटा येथील समृद्धी महामार्गावर सत्यजीत तांबे यांच्या नेतृत्वाखाली आंदोलने सुरु झाली. नाशिक–पुणे महामार्गावरील वाहतूक ठप्प झाली असून हजारों नागरिक आंदोलनात सहभागी झाले आहेत. आंदोलनाचा आढावा घेत काँग्रेस नेत्या जयश्री थोरात यांच्याशी बातचीत केलीय आमचे प्रतिनिधी कुणाल जमदाडे यांनी.
0
0
Report
Advertisement

मुजफ्फरनगर में कांवड़ मार्ग पर आसमान से फूल बरसे; योगी ने हेलीकॉप्टर से स्वागत किया

Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:उड़नखटोले से पुष्प वर्षा एंकर - मुजफ्फरनगर... इस वक्त पूरी तरह शिवमय नजर आ रहा है... सड़कों पर आस्था का सैलाब है... हर तरफ भगवा रंग दिखाई दे रहा है और गूंज रहे हैं हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष। कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों के स्वागत के लिए शनिवार को सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हेलीकॉप्टर से कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा की... और फिर उसके बाद मुजफ्फरनगर में जिला प्रशासन ने भी आसमान से शिवभक्तों का स्वागत किया। डीएम उमेश मिश्रा और एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने हेलीकॉप्टर से कांवड़ मार्ग का हवाई निरीक्षण किया और इसी दौरान शिवभक्त कांवड़ियों पर फूलों की बारिश कर उनका स्वागत और अभिनंदन किया। हेलीकॉप्टर ने जैसे ही कांवड़ मार्ग के ऊपर उड़ान भरी... नीचे सड़क पर चल रहे शिवभक्तों पर फूलों की बारिश शुरू हो गई। आसमान से बरसते फूल... हाथों में कांवड़... माथे पर भस्म... और जुबां पर हर-हर महादेव के जयघोष... ये नजारा जिसने भी देखा... वो शिवभक्ति में सराबोर हो गया। डीएम और एसएसपी ने पुलिस लाइन से हेलीकॉप्टर में उड़ान भरी और जनपद की सीमाओं में कांवड़ मार्ग का हवाई सर्वेक्षण करते हुए सुरक्षा और यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। इसके साथ ही कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा कर उनका उत्साह बढ़ाया गया मुजफ्फरनगर के भूराहेड़ी, पुरकाजी, छपार, अलकनंदा, रामपुर तिराहा, बागोवाली, शिव चौक, मीनाक्षी चौक, वहलना चौक, बेगराजपुर, मंसूरपुर और खतौली समेत कांवड़ मार्ग के अलग-अलग हिस्सों में हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की गई। जैसे ही शिवभक्तों पर आसमान से फूल बरसे... कांवड़ियों का उत्साह देखते ही बन रहा था। किसी ने हाथ उठाकर भगवान शिव का जयकारा लगाया... तो किसी ने फूलों को माथे से लगाया। पूरा कांवड़ मार्ग हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से गूंज उठा। शिवभक्तों ने जिला प्रशासन और पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मुजफ्फरनगर प्रशासन और पुलिस का धन्यवाद किया। एक तरफ आसमान से फूल बरसे... तो दूसरी तरफ जमीन पर लाखों शिवभक्तों का रेला... मुजफ्फरनगर का ये नजारा बता रहा है कि कांवड़ सिर्फ एक यात्रा नहीं, बल्कि करोड़ों शिवभक्तों की आस्था और विश्वास का महासंगम है। शिवभक्तों पर आज की इस पुष्प वर्षा के बारे में जानकारी देते हुए एसएसपी मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा ने बताया कि देखिए हमारे श्रद्धालु जो हरिद्वार से जल लेकर आ रहे हैं उसके लिए शासन की तरफ से हेलीकॉप्टर आया हुआ था जिसे हम पुष्प वर्षा के लिए इस्तेमाल कर रहे थे।
0
0
Report

महाकाल की सवारी: पुलिस ने रिहर्सल में भीड़ रोकने के लिए घेरा मजबूत किया

Ujjain, Madhya Pradesh:महाकाल की दूसरी सवारी से पहले पुलिस की विशेष तैयारी, रस्सा पार्टी की कराई रिहर्सल उज्जैन। सावन माह की दूसरी सवारी सोमवार, 10 अगस्त को निकाली जाएगी। सवारी में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस ने मुख्य पालकी की सुरक्षा और सवारी मार्ग को सुगम बनाए रखने के लिए विशेष तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी क्रम में शनिवार को पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में रस्सा पार्टी की विशेष रिहर्सल कराई गई। रिहर्सल के दौरान पुलिसकर्मियों ने सवारी के समय बनने वाली भीड़ और दबाव जैसी परिस्थितियों का लाइव अभ्यास किया। बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को सादे कपड़ों में श्रद्धालुओं की भीड़ के रूप में लगाया गया। इन पुलिसकर्मियों ने मुख्य रस्सा घेरे में प्रवेश करने का प्रयास किया, जबकि वर्दीधारी जवानों ने उन्हें रोकते हुए पालकी के चारों ओर सुरक्षा घेरा बनाए रखने का अभ्यास किया। अचानक भीड़ बढ़ने, श्रद्धालुओं के आगे आने और रस्सा घेरे में अनधिकृत प्रवेश की स्थिति में पालकी को सुरक्षित आगे बढ़ाने का भी अभ्यास कराया गया। मुख्य रस्सा पार्टी को अधिक सुरक्षित बनाने के लिए उसके चारों ओर बहुस्तरीय सुरक्षा घेरा तैयार करने की व्यवस्था का अभ्यास किया गया। मुख्य घेरे के बाहर भी पुलिस बल तैनात रहेगा, ताकि किसी व्यक्ति को मुख्य रस्सा पार्टी तक पहुंचने से पहले ही नियंत्रित किया जा सके। बाहरी सुरक्षा लेयर में ‘अपूर्वा जिम’ के वॉलंटियर्स का सहयोग भी लिया जाएगा। इसके साथ ही रस्सा पार्टी के आगे क्लीयरेंस पार्टी की भूमिका का भी अभ्यास कराया गया। पालकी के आगे, पीछे और दोनों ओर तैनात पुलिसकर्मियों को अपने निर्धारित स्थान पर चलते हुए भीड़ को नियंत्रित करने, मार्ग को पूरी तरह क्लियर रखने और जरूरत पड़ने पर तत्काल कार्रवाई करने का प्रशिक्षण दिया गया। पुलिस की इस विशेष रिहर्सल का उद्देश्य सवारी के दौरान श्रद्धालुओं को बेहतर दर्शन व्यवस्था उपलब्ध कराना, भीड़ को नियंत्रित रखना और बाबा महाकाल की पालकी को निर्धारित मार्ग से सुरक्षित एवं सुगम तरीके से आगे बढ़ाना है।
0
0
Report
Advertisement

नोएडा में श्रावण आस्था और साहित्य-सामाजिक सेवा का संगम

Noida, Uttar Pradesh:श्रावण में सजी भक्ति की महफिल, नोएडा में दिखा आस्था, साहित्य और समाजसेवा का संगम श्रावण का पावन महीना... भोलेनाथ की भक्ति... सावन की फुहार और कविताओं की गूंज... नोएडा में ऐसी ही एक शानदार शाम देखने को मिली, जहां आस्था के साथ साहित्य, समाजसेवा और सार्वजनिक जीवन की दिग्गज हस्तियों का संगम नजर आया। गौतमबुद्ध नगर में रिनोक्स ग्रुप के चेयरमैन और प्रमुख समाजसेवी शैलेंद्र शर्मा उर्फ शालू पंडित की ओर से श्रावण मास के पावन अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य लोगों ने शिरकत की और भक्ति से सराबोर इस शाम को खास बना दिया। कार्यक्रम का सबसे बड़ा आकर्षण रहे विश्वविख्यात कवि डॉ. कुमार विश्वास। जैसे ही कुमार विश्वास ने मंच संभाला, पूरा माहौल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। उनके काव्य पाठ ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनकी कविताओं में जब सावन, शिव और भारतीय संस्कृति के रंग घुले तो माहौल भक्तिमय होने के साथ-साथ साहित्यिक रंग में भी रंग गया। इस खास आयोजन में पश्चिमी उत्तर प्रदेश बीजेपी के क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर, नोएडा से विधायक पंकज सिंह समेत बीजेपी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। इसके अलावा शहर के उद्योगपति, समाजसेवी, कारोबारी और तमाम गणमान्य हस्तियों ने भी कार्यक्रम में अपनी सहभागिता दर्ज कराई। एक ही मंच पर आस्था, अध्यात्म, साहित्य, संस्कृति, समाजसेवा और सार्वजनिक जीवन की प्रमुख हस्तियों की मौजूदगी ने इस आयोजन को खास बना दिया। यही वजह रही कि श्रावण की यह शाम नोएडा में चर्चा का विषय बनी रही। कुल मिलाकर, नोएडा की इस श्रावणी शाम ने यह संदेश दिया कि जब आस्था के साथ साहित्य, संस्कृति और समाजसेवा जुड़ती है, तो कोई आयोजन महज एक कार्यक्रम नहीं रहता, बल्कि वह लोगों की यादों में बस जाने वाली एक खूबसूरत शाम बन जाता है।
0
0
Report

बलरामपुर आगामी त्योहार को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए जरवा कोतवाली में शांति समिति की बैठक।।

MADAN LAL JAISWALMADAN LAL JAISWALFollow6m ago
Bagahia, Uttar Pradesh:त्योहारों को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए जरवा कोतवाली में शांति समिति की बै आगामी त्योहार बारावफात, नागपंचमी, सावन कांवड़ यात्रा, रक्षाबंधन और जन्माष्टमी, को सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से शनिवार को थाना कोतवाली जरवा के मीटिंग हॉल में शांति एवं सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए थानाध्यक्ष योगेश प्रताप सिंह ने क्षेत्रवासियों से अपील की कि सभी त्योहार आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाएं। उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान कानून व्यवस्था में खल डालने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है और संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त निगरानी रखी जाएगी। बैठक में प्रधान शकील अहमद, अरशद, चेतराम थारू, घनश्याम यादव, अखिलेश, मैराज खान, मुस्तकीम, सलमान, दीपक यादव, मोहम्मद निसार, रामपाल यादव, मोहम्मद हसन* सहित दर्जनों गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने त्योहारों को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने और प्रशासन का सहयोग करने का आश्वासन दिया। पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की
0
0
Report

प्रधानाध्यापक ने छुट्टी में खुद सड़क के गड्ढे भरे, क्षेत्र में जागरूकता फैलाई

Pakur, Jharkhand:पाकुड़ जिले के पाकुड़-राजग्राम मुख्य मार्ग पर बाहिरग्राम कांटा के समीप जर्जर सड़क और जानलेवा गड्ढों से परेशान लोगों की सुविधा के लिए नबीनगर उत्क्रमित उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक शमशेर आलम ने रविवार की छुट्टी के दिन एक अनोखी पहल की है... उन्होंने किसी प्रशासनिक मदद का इंतजार किए बिना, मजदूर के साथ मिलकर खुद श्रमदान किया और सड़क के खतरनाक गड्ढों को भरवाया... बताते चलें कि यह मुख्य मार्ग झारखंड और पश्चिम बंगाल को जोड़ता है... इस पथ से न केवल मालपहाड़ी पत्थर उद्योग क्षेत्र से पत्थर लदे वाहन गुजरते हैं, बल्कि गंभीर मरीजों को रेफर किए जाने पर इसी रास्ते से पश्चिम बंगाल ले जाया जाता है... सड़क की हालत अत्यंत दयनीय बनी हुई है और आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं... प्रधानाध्यापक शमशेर आलम ने बताया की, "एक दिन बारिश के दौरान इसी रास्ते से गुजरते समय मेरी बाइक का पहिया गड्ढे में उतर गया था...उस दिन मैं दुर्घटना से बाल-बाल बचा, लेकिन मुझे अहसास हुआ कि अगर समय रहते इस पर ध्यान नहीं दिया गया, तो किसी भी दिन किसी बड़ी दुर्घटना में किसी की जान जा सकती है... उन्होंने आगे कहा, "रविवार की छुट्टी का उपयोग समाजहित में करने के उद्देश्य से मैंने खुद कुदाल उठाई और मजदूर के सहयोग से गड्ढे भरवाए... केवल अपने लिए जीना ही जीवन नहीं है, समाज के प्रति भी हमारी कुछ जिम्मेदारियां हैं... प्रधानाध्यापक ने स्थानीय युवाओं और प्रबुद्ध नागरिकों से भी अपील की कि वे आगे आएं और ऐसे सामाजिक कार्यों में अपनी भागीदारी निभाएं, ताकि हादसों को रोका जा सके...
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top