471001
छतरपुर में बांडी मेकर के यहां चोर को रंगे हाथों पकड़ा गया
Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर में धनीराम बांडी मेकर के यहां शनिवार की रात को एक चोर को रंगे हाथों पकड़ा गया। चोर ने नई बसों के चेसिस को लाखों रुपये का नुकसान पहुंचाया था। पकड़े गए चोर और उसकी मोटरसाइकिल को कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस घटना से बांडी मेकर को भारी आर्थिक क्षति हुई है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
चंदौली के ग्रामवासियों को अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र जल्द जारी करने की मांग
Chandauli, Uttar Pradesh:चंदौली के ग्रामवासियों को अनुसूचित जनजाति (गोंड) प्रमाण पत्र जारी न होने पर नाराजगी जताई गई है। विशेषरपुर समेत आसपास के गांवों के लोगों ने प्रमाण पत्र जारी न होने पर कठिनाई बताई है। ग्रामीणों का दावा है कि करीब एक वर्ष से तहसील स्तर पर प्रमाण पत्र नहीं बन रहे। आरोप है कि प्रमाण पत्र न मिलने से शिक्षा, रोजगार और सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा। कृष्ण कुमार गोंड ने कहा— कई बार प्रार्थना पत्र देने के बावजूद अब तक समाधान नहीं हुआ। वर्ष 2025 के विवाद और दर्ज मुकदमे का भी जिक्र किया गया, प्रशासन से जल्द निर्णय की मांग। कृष्ण कुमार ने अपनी बहन के दस्तावेज दिखाए; सोनभद्र से बहन का अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र बन गया, जबकि चंदौली में नहीं बन रहा। सपा सांसद ने भी मुद्दा उठाया और पात्र लोगों को शीघ्र प्रमाण पत्र जारी करने की मांग की। सपा सांसद छोटेलाल खरवार ने आरोप लगाया कि चंदौली के प्रभारी मंत्री संजीव गोंड़ भी उसी जाति से हैं, लेकिन वनवासियो की सुनवाई नहीं हो रही। कलेक्ट्रेट में प्रार्थना पत्र देने गए वनवासी को डीएम ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। नौगढ़ तहसील क्षेत्र के विशेषरपुर समेत आसपास के गांवों का मामला।0
0
Report
कुशीनगर एयरपोर्ट मुद्दे पर कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन
Kushinagar, Uttar Pradesh:BREAKING कुशीनगर - कुशीनगर एयरपोर्ट के मुद्दे पर कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन - कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के संचालन की मांग को लेकर कांग्रेस की पदयात्रा - पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के नेतृत्व में निकली पदयात्रा - अंबेडकर प्रतिमा कसया से एयरपोर्ट तक सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने किया मार्च - केंद्र और प्रदेश सरकार पर साधा निशाना - कुशीनगर एयरपोर्ट सिर्फ बड़ी इमारत बनकर रह गया- अजय लल्लू - भाजपा के 7 विधायकों और 2 सांसदों पर बोला हमला - नियमित उड़ानें शुरू कराने की उठाई मांग बाइट - अजय कुमार लल्लू,पूर्व प्रदेश अध्यक्ष,यूपी, कांग्रेस बाइट - अंशु मणि त्रिपाठी,कांग्रेस नेता0
0
Report
भिवानी में सोमेश समर्थकों का धरना: पानी की आपूर्ति के लिए आंदोलन तेज
Bhiwani, Haryana:ब्राह्मण समाज भिवानी के प्रधान टीके कौशिक, भिवानी व्यापार मंडल प्रधान जेपी कौशिक, प्रदीप कुमार के साथ वॉक थ्रू के साथ दादरी,गुरुग्राम के बाद भिवानी से भी पूर्व सरपंच सोमेश के समर्थन में पहुंचे लोग, बोले- पानी सबकी जरूरत, सोमेश को अकेला न समझे सरकार हांसी के चानौत गांव में पानी को लेकर आंदोलन लगातार चल रहा है। ग्रामीण शहरी पाइपलाइन से पानी मांग रहे है। तो सरकार स्थानीय नेता विनोद भयाना एवं मंत्री रणबीर गंगवा इसको अवैध बता रहे है। जो टी लगाने पर प्रकरण का मामला भी तूल पकड़े हुए है। अब गांवों के साथ शहर से मैन सोमेश शर्मा को लगातार समर्थन मिल रहा है। दादरी और गुरुग्राम के बाद अब भिवानी से भी लोग पूर्व सरपंच सोमेश के समर्थन में धरना स्थल पर पहुंचे。 प्रदीप कुमार ने कहा कि पानी हर व्यक्ति की मूलभूत आवश्यकता है। बिन पानी सब कुछ सूना और ग्रामीणों को टी कनेक्शन के माध्यम से पीने का पानी मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि वे इस मांग को लेकर ग्रामीणों के साथ मजबूती से खड़े हैं。 भिवानी व्यापार मंडल के प्रधान जेपी कौशिक ने कहा कि सरकार ने पूर्व सरपंच सोमेश के साथ गलत किया है। उन्होंने कहा कि पूरी 36 बिरादरी सोमेश के साथ खड़ी है और यदि ग्रामीणों की मांग नहीं मानी गई तो धरना और आंदोलन को और तेज किया जाएगा。 वहीं ब्राह्मण समाज भिवानी के प्रधान टीके कौशिक ने कहा कि सरकार यह न समझे कि सोमेश अकेले हैं। उनके अनुसार, सोमेश ने ग्रामीणों के हित में कार्य किया है और उन्होंने कोई गलत काम नहीं किया। उन्होंने सरकार से ग्रामीणों की मांग पर सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की।0
0
Report
Advertisement
दिल्ली नगर निगम का बुलडोजर अभियान: पुरानी दिल्ली में अतिक्रमण हटाने की तीन दिनी कार्रवाई
New Delhi, Delhi:अतिक्रमण को लेकर दिल्ली नगर निगम की कार्यवाही चला बुलडोजर पुरानी दिल्ली मिठाई पुल पर दिल्ली नगर निगम के द्वारा आज फिर एक बार अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू हुई दिल्ली नगर निगम के मुताबिक अतिक्रमण के खिलाफ 3 दिन तक लगातार कार्रवाई जारी रहेगी आज से कार्यवाही की शुरुआत हुई है वही अतिक्रमण के खिलाफ कुछ लोगों ने दिल्ली नगर निगम के ऊपर कई सवाल उठाएं रेहड़ी पटरी वाले वही दिल्ली नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि लगातार शिकायतें मिल रही है कि यहां पर अतिक्रमण की वजह से जाम किस हो जाता है जिसकी वजह से कार्रवाई की जा रही है लगातार पहले भी इस तरह की कार्रवाई दिल्ली नगर निगम के द्वारा की जाती रही है और अतिक्रमण के खिलाफ लगातार यह ड्राइवर तीन दिन तक चलती रहेगी लेकिन सवाल यही है कि अतिक्रमण के खिलाफ लगातार जिस तरह से करवाई दिल्ली नगर निगम के द्वारा की जाती है लेकिन उसके बावजूद अतिक्रमण पूर्ण रूप से खत्म नहीं हो पा रहा0
0
Report
VHP प्रमुख आलोक कुमार: दान हेराफेरी के आरोपियों पर कड़ी सख्ती
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: अयोध्या राम मंदिर दान में कथित हेराफेरी के मामले में आरोपियों का केस लड़ने से अयोध्या के वकीलों के इनकार करने पर VHP प्रमुख आलोक कुमार ने कहा, "चढ़ावा चुराने के आरोपी किसी भी व्यक्ति के लिए हमारे मन में कोई सहानुभूति नहीं है; उन्हें सज़ा मिलनी चाहिए, लेकिन क्या कोई वकील उस कोर्ट में केस लेने से इनकार कर सकता है? जहाँ वह प्रैक्टिस करता है? सुप्रीम कोर्ट ने 2011 में मोहम्मद रफी मामले में इस मुद्दे पर विचार किया था। कोयंबटूर बार ने एक प्रस्ताव पास किया था जिसमें कहा गया था कि उस समय से कोई भी वकील किसी दोषी के लिए पेश नहीं होगा। सुप्रीम कोर्ट ने बार एसोसिएशन के लिए प्रोफेशनल कंडक्ट (पेशेवर आचरण) के नियमों का भी हवाला दिया, जो जीवन के अधिकार और उसके तहत कानूनी बचाव के अधिकार की गारंटी देते हैं अगर पूरी फीस दी जा रही हो तो प्रैक्टिस वाली कोर्ट में केस लेने से इनकार नहीं किया जा सकता; सुप्रीम कोर्ट ने ऐसे प्रस्तावों को गैर-कानूनी, असंवैधानिक और पेशेवर नैतिकता के खिलाफ घोषित किया था। उस सुप्रीम कोर्ट के फैसले को देखें..."0
0
Report
दमोह के मजदूर सुखदेव की मौत: महाराष्ट्र पुलिस पर सवाल उठे
Damoh, Madhya Pradesh:दमोह जिले के तेंदूखेड़ा के मजदूर सुखदेव तेकाम की महाराष्ट्र में मौत हो गयी. घटना सिंधुदुर्ग जिले की पत्थर तोड़ने वाली मशीन पर काम के दौरान हुई। गर्दन और गले में चोटें आईं, मुंह से खून बहा और मौके पर ही मौत हो गयी. शव को मशहूर अस्पताल नहीं ले जाया गया; साथी और भतीजा देवगढ़ अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. स्थानीय थाने में समय पर मामला दर्ज नहीं हुआ, जबकि मृतक दूसरे राज्य के मजदूर थे. ठेकेदार ने इलाज खातिर एम्बुलेंस का इंतजाम किया और शव दमोह भेज दिया. तेंदूखेड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अस्पताल प्रबंधन ने कानूनी दांव-पेच में फंसा कर दिया और मर्ग कायम कर दिया गया. मृतक के परिवार के अनुसार देवगढ़ पुलिस ने रिपोर्ट नहीं लिखी; सवाल उठते हैं कि बाहरी राज्यों में मजदूरी करने वाले गरीब मजदूरों की जान की कीमत क्या है. अब परिवार को इंसाफ मिलेगा या नहीं, यह बहस का मुद्दा बना हुआ है.0
0
Report
Advertisement
कल्याण ग्रामीण क्षेत्र में तेज बारिश, सड़कें जलमग्न, लोगों ने छत्रियाँ-रेनकोट से बचाव
Thane, Maharashtra:कल्याण ग्रामीण भागात पावसाचे जोरदार हजेरी... दुपारी एक वाजता घड्याळाचा काटा फिरला आणि कल्याण ग्रामीण भागात पावसाने अचानक जोरदार हल्ला केला. रस्ते जलमय झाले तर जागो जागी पावसाचे पाणी साचले. पावसामुळे अनेकांची तारांबळ देखील उडाली. पण त्याच वेळी पावसामुळे काही जणांच्या चेहऱ्यावर आनंदही फुलला. दुपारी अचानक एक वाजल्यापासून पावसाने जोरदार बरसायला सुरुवात केली. अचानक आलेल्या सरींमुळे नागरिकांची चांगलीच तारांबळ उडाली. नागरीकांना छत्री-रेनकोटचा शोध घ्यावा लागला, तर रस्त्यांवर व सखल भागात पाणी साचल्याचे चित्र निर्माण झाले आहे. दुपारची शाळा सुटण्याच्या वेळीच पाऊस सुरू झाल्याने पालकांची कसरत झाली. मुलांना वेळेत घरी कसे आणायचे हा मोठा प्रश्न होता. कुणी रेनकोट घालून, तर कुणी ऑटो-टॅक्सीचा आधार घेत मुलांना सुरक्षित घरी पोहोचवण्याचा प्रयत्न करत होते. पावसाने एकीकडे अडचण वाढवली, तर दुसरीकडे वातावरणात गारवा आणि आनंदाचे वातावरण निर्माण केले. छत्र्या आणि रेनकोट बाहेर निघाले आणि ग्रामीण भागाने पुन्हा एकदा मान्सूनची मजा घेतली. हवामान खात्याने पुढील काही तासांसाठीही पावसाचा अंदाज वर्तवला आहे. या पावसामुळे बळीराजा मात्र कमालीचा सुखावला आहे.0
0
Report
नारायणपुर के गांवों में धर्मान्तरण को लेकर तनाव, गाँव वालों ने एक परिवार निकाला
Narayanpur, Jharkhand:नारायणपुर जिले के गाँवों में धर्मान्तरण को लेकर विवाद लगातार सामने आ रहा है. भरण्डा ग्राम पंचायत के बाद अब खड़कागाँव ग्राम पंचायत में ग्रामीणों ने मतांतरित एक परिवार को गाँव से निकाल दिया. मामले की जानकारी लगते ही भारी पुलिस बल गाँव में तैनात हो गया और शान्ति से मामले का निपटारा हो इसके लिए दोनों पक्ष को प्रशासन द्वारा समझाया जा रहा है. गाँव के ग्रामीणों का कहना है कि गाँव के 12 परिवार अपने आदिवासी धर्म को छोड़कर अन्य धर्म को मान रहे हैं, जिस पर गाँव के देवी देवता की देखरेख का जिम्मा था वो भी अन्य धर्म को मानने लगा है. उसे कई बार समझाया गया फिर भी वो मान नहीं रहा है, जबकि उसे गाँव में रहने, जीवन यापन के लिए ज़मीन भी दी गयी फिर भी वह अन्य धर्म के लिए अड़ा हुआ है इसलिए उसके पूर्व परिवार को गाँव से निकाल दिया गया है. वही मतांत्रित परिवार के सदस्य का कहना है कि वो कबीर पंथ को मानता है और उसके परिवार में ईसाई धर्म को मानते हैं. इसलिए गाँव से निकाल रहे हैं, जिस पर गाँव के देवी देवता की देखरेख सहित अन्य काम का जिम्मा था वो ही जब धर्मान्तरण हो जाये तो ग्रामीणों का गुस्सा फूटने लगा और उसके पूरे परिवार को सामान के साथ गाँव से बाहर निकाल दिया गया.0
0
Report
परिवहन विभाग ने 722 करोड़ राजस्व बकाया वसूली के लिए कड़ा रुख अपनाया
Jaipur, Rajasthan:परिवहन विभाग ने राज्य में विभिन्न ऑडिट निकायों द्वारा रेखांकित की गई करोड़ों रुपए की बकाया राजस्व राशि को वसूलने के लिए अब कड़ा रुख अपनाया है। विभाग की कुल 722.11 करोड़ रुपए की भारी-भरकम राजस्व वसूली बकाया है। इस संबंध में परिवहन आयुक्त पुरुषोत्तम शर्मा ने प्रदेश के सभी RTO-DTO को सख्ती से बकाया राशि वसूलने के निर्देश दिए हैं। उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ वर्षों में परिवहन विभाग की ऑडिट पैरा और इंटरनल ऑडिट के मामलों में बकाया राशि बढ़ती जा रही है। इस सम्बंध में परिवहन विभाग की 9 जून को वीसी के जरिए हुई समीक्षा बैठक में भी यह मुद्दा उठा था। इस बैठक में मिले फीडबैक और वित्तीय समीक्षा के आधार पर आयुक्त पुरुषोत्तम शर्मा ने निर्देश जारी किए हैं। सभी RTO और DTO अधिकारियों को उनके अधिकार क्षेत्र में लंबित राजस्व मामलों को तत्काल निपटाने और किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरतने के आदेश दिए हैं। कुल लंबित 722.11 करोड़ रुपए में विभाग की आंतरिक जांच विंग के तहत सबसे बड़ी राशि 435.93 करोड़ रुपए का राजस्व बकाया है। महालेखाकार ऑडिट के तहत विभाग को कुल 217.30 करोड़ रुपए की वसूली करनी है। नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक यानी कैग ऑडिट आपत्तियों के अंतर्गत कुल 35.28 करोड़ रुपए का बकाया शेष है। जबकि विधानसभा की जन लेखा समिति से जुड़े मामलों में कुल 33.59 करोड़ रुपए की वसूली अभी बाकी है। इन सभी बकाया राशि को लेकर परिवहन आयुक्त ने सख्ती से वसूली सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।0
0
Report
Advertisement
शशांक सिंह ने कहा सभी आरोप गलत, FIR पर चौंकाने वाला दावा
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल कुक से मारपीट मामले पर क्रिकेटर शशांक सिंह का बयान शशांक ने कहा सभी आरोप ग़लत है उसको खाना बनाना भी नहीं आता था इसलिए उसको जाने के लिए कहा वो घर के वीडियो बना रहा था, उसको वीडियो बनाने से रोका था 20 हज़ार रुपए माँग रहा था घर से बाहर जाने के बाद चोट के निशान कैसे आए नहीं पता मुझे तो लगता है उसको किसी ने षड्यंत्र के तहत भेजा था पुलिस ने कैसे FIR कर ली ये चौकने वाला है पूरे आरोप ग़लत है परिवार से पूछ कर आगे की कार्रवाई युवक के खिलाफ की जाएगी मेरी छवि मैं ग्राउंड पर बनाई है0
0
Report
करनाल कुटेल बाइपास पर गोल्डी बराड़ से जुड़े 5 बदमाश गिरफ्तार, 8 पिस्टल बरामद
Karnal, Haryana:करनाल कुटेल बाइपास पर पुलिस का बड़ा एक्शन: गोल्डी बराड़ गैंग से जुड़े 5 बदमाश गिरफ्तार, 8 पिस्टल और 30 कारतूस बरामद। करनाल पुलिस ने कुटेल बाइपास के पास बड़ी कार्रवाई करते हुए गोल्डी बराड़ गैंग से जुड़े पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 8 अवैध पिस्टल, 30 जिंदा कारतूस और एक गाड़ी बरामद की गई है। पुलिस का दावा है कि आरोपी हरियाणा और पंजाब में दो बड़ी हत्याओं की साजिश रच रहे थे, जिसे समय रहते नाकाम कर दिया गया। घेराबंदी और पांच आरोपी दबोचे: सीआईए-1 के इंचार्ज संदीप कुमार ने बताया कि 29 जून को पुलिस टीम गश्त पर थी। इसी दौरान सूचना मिली कि कुछ बदमाश भारी हथियारों के साथ कुटेल बाइपास की ओर आने वाले हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने इलाके की घेराबंदी की और पांच आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। हालांकि परमीत नाम का एक आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है। भारी मात्रा में हथियार बरामद: पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 8 अवैध पिस्टल और 30 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। इसके अलावा एक गाड़ी भी जब्त की गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इतनी बड़ी संख्या में हथियार बरामद होना किसी गंभीर आपराधिक साजिश की ओर इशारा करता है। ये आरोपी आए पुलिस गिरफ्त में : गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पवन निवासी कलानौर, जतिन निवासी कलानौर, राहुल निवासी खरखौदा, नवदीप निवासी मेहलापुर और कपिल निवासी मेहलापुर के रूप में हुई है। वहीं हथियार सप्लाई करने वाले आकाश को भी खरखौदा से गिरफ्तार किया गया है। फरार आरोपी परमीत की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है। पूर्व एमसी पवन पर हत्या की साजिश का आरोप: पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी पवन कलानौर में वर्ष 2013 में एमसी रह चुका है और बाद में प्रधान भी रहा। पुलिस के अनुसार वर्ष 2017 में विरोधी पक्ष के अवतार कालिया के साथ हुए विवाद और हमले के बाद से वह रंजिश रखे हुए था। इसी रंजिश के चलते वह अपने साथियों के साथ मिलकर अवतार कालिया की हत्या की योजना बना रहा था। पंजाब में भी टारगेट था तय: पुलिस पूछताछ में यह भी सामने आया है कि आरोपी पंजाब में चंदू फिरोजपुरिया नामक व्यक्ति की हत्या की साजिश भी रच रहे थे। पुलिस की कार्रवाई से दोनों संभावित वारदातों को समय रहते रोक लिया गया। गोल्डी बराड़ गैंग से जुड़े तार: प्राथमिक जांच में आरोपियों के तार गैंगस्टर गोल्डी बराड़ गिरोह से जुड़े मिले हैं। पुलिस के अनुसार मनीष और अमर नाम के अपराधियों के जरिए इनका संपर्क गैंग से हुआ था। मनीष डबल मर्डर केस में दोषी बताया गया है, जबकि अमर सजा के दौरान पैरोल पर आने के बाद फरार हो गया था। तीन दिन के रिमांड पर होंगे आरोपी: पुलिस अब आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच कर रही है। सभी आरोपियों को अदालत में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लेने की तैयारी की गई है। अधिकारियों का मानना है कि रिमांड के दौरान गैंग के नेटवर्क, हथियारों की सप्लाई और अन्य संभावित वारदातों को लेकर कई अहम खुलासे हो सकते हैं।0
0
Report
दिल्ली में 1 जुलाई 2026 से EV नीति लागू, चार्जिंग पॉइंट और टैक्स छूट
New Delhi, Delhi:1 जुलाई 2026 से एलजी की मंजूरी के बाद दिल्ली में नई ईवी नीति लागू होगी दिल्ली की जनता बोली नई ईवी नीति लागू होने के साथ हर जगह ईवी चार्जिंग पॉइंट होने चाहिए ईवी गाड़ी नीति आने से भविष्य में प्रदूषण मे भारी कमी आयेगी ईवी गाड़ी क़ीमत बहुत होनी चाहिए जिससे हर कोई आम जनता खरीद सके 1 जुलाई 2026 से एलजी की मंजूरी के बाद दिल्ली में नई ईवी नीति लागू होगी। यह नीति 31 मार्च 2027 तक प्रभावी रहेगी。 ₹30 लाख तक की कीमत वाली इलेक्ट्रिक कारों पर रोड टैक्स और रजिस्ट्रेशन फीस में 100% छूट。 इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर: ₹30,000 तक इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर: ₹50,000 तक इलेक्ट्रिक N1 गुड्स व्हीकल ₹1 लाख कीमत होंगे जनता की राय पूछी है उनका कहना ईवी नीति लागू होने के साथ साथ ईवी गाड़ी के लिऐ चार्जिंग पॉइंट होने चाहिए जिससे वह आसानी से सफर कर सके लेकिन सवाल ये भी कर रहे है ईवी गाड़ी आज के समय बहुत महंगी है ईवी गाड़ी नीति आने से भविष्य में प्रदूषण मे भारी कमी आयेगी पेट्रोल डीजल सीएनजी के दाम जो पढ़ते जा रहे हैं उसकी चिंता देखते हुए इलेक्ट्रॉनिक ईवी उनके लिए फायदेमंद है बहुत कम पैसे अपना सफर पूरा कर सकते है वही दिल्ली सरकार से मिली जानकारी अनुसार सरकार 31 मार्च 2027 तक 30,000 से अधिक EV चार्जिंग पॉइंट बनाने का लक्ष्य दिल्ली में ईवी अपनाने के लिए पर्याप्त होगा ओर आगे बढ़ा सकते है दिल्ली की जनता ईवी गाड़ी की नीति लेकर क्या बोली आप भी सुने0
0
Report
Advertisement
बोकारो की पहली बारिश ने नगर निगम की व्यवस्था की पोल खोल दी
Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो में मानसून की पहली बारिश ने ही नगर निगम की व्यवस्था की कलई खोल दी। चास के कृष्णपुरी और रामनगर कॉलोनी में सड़कें नदी बन गईं। नालियां जाम होने से पूरा इलाका जलमग्न हो गया। लोग घुटने भर पानी में चलने को मजबूर हैं। सवाल ये कि जब पहली बारिश में ये हाल है तो पूरे मानसून क्या होगा? ये तस्वीरें चास के कृष्णपुरी और रामनगर कॉलोनी की हैं। मंगलवार को हुई पहली तेज बारिश में ही सड़कें दरिया बन गईं। नालियों की सफाई न होने से पानी सड़कों पर आ गया। हालात ऐसे कि सड़क और नाले में फर्क करना मुश्किल। स्थानीय लोगों का कहना है कि हर साल नगर निगम नाला सफाई के नाम पर लाखों खर्च करता है, लेकिन नतीजा जीरो। स्कूल जाने वाले बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक को परेशानी झेलनी पड़ी। कई घरों में गंदा पानी घुस गया। लोग पूछ रहे हैं कि अभी शुरुआत है तो आगे क्या होगा?0
0
Report
723 करोड़ बकाया राजस्व वसूली के लिए परिवहन आयुक्त ने कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए
Jaipur, Rajasthan:लोकेशन- जयपुर फीड- 2सी हैडर- - 722 करोड़ की बकाया, वसूली को लेकर सख्त TC - ट्रांसपोर्ट कमिश्नर पुरुषोत्तम शर्मा ने दिखाई सख्ती - 722 करोड़ की बकाया राजस्व वसूली को लेकर निर्देश - विभिन्न ऑडिट प्रकरणों में राजस्व राशि बकाया - सभी RTO-DTO अफसरों को दिए निर्देश - सर्वाधिक बकाया इंटरनल ऑडिट प्रकरणों में एंकर परिवहन विभाग ने राज्य में विभिन्न ऑडिट निकायों द्वारा रेखांकित की गई करोड़ों रुपए की बकाया राजस्व राशि को वसूलने के लिए अब कड़ा रुख अपनाया है। विभाग की कुल 722.11 करोड़ रुपए की भारी-भरकम राजस्व वसूली बकाया। इस संबंध में परिवहन आयुक्त पुरुषोत्तम शर्मा ने प्रदेश के सभी RTO-DTO को सख्ती से बकाया राशि वसूलने के निर्देश दिए हैं। यह रिपोर्ट देखिए- वीओ- 1 परिवहन विभाग की पिछले कुछ वर्षों में ऑडिट पैरा और इंटरनल ऑडिट के मामलों में बकाया राशि बढ़ती जा रही है। इस सम्बंध में परिवहन विभाग की 9 जून को वीसी के जरिए हुई समीक्षा बैठक में भी यह मुद्दा उठा था। इस बैठक में मिले फीडबैक और वित्तीय समीक्षा के आधार पर आयुक्त पुरुषोत्तम शर्मा ने निर्देश जारी किए हैं। सभी RTO और DTO अधिकारियों को उनके अधिकार क्षेत्र में लंबित राजस्व मामलों को तत्काल निपटाने और किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरतने के आदेश दिए हैं। कुल लंबित 722.11 करोड़ रुपए में विभाग की आंतरिक जांच विंग के तहत सबसे बड़ी राशि 435.93 करोड़ रुपए का राजस्व बकाया है। महालेखाकार ऑडिट के तहत विभाग को कुल 217.30 करोड़ रुपए की वसूली करनी है। नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक यानी कैग ऑडिट आपत्तियों के अंतर्गत कुल 35.28 करोड़ रुपए का बकाया शेष है। जबकि विधानसभा की जन लेखा समिति से जुड़े मामलों में कुल 33.59 करोड़ रुपए की वसूली अभी बाकी है। इन सभी बकाया राशि को लेकर परिवहन आयुक्त ने सख्ती से वसूली सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। Gfx In किस रीजन में कितनी राशि बकाया - सीकर RTO में सबसे अधिक कुल 109.25 करोड़ रुपए बकाया - झुंझुनू में 43.38 करोड़, सुजानगढ़ 25.31 करोड़, सीकर 23.90 करोड़ बकाया - अलवर RTO क्षेत्र में कुल 80.56 करोड़ रुपए बकाया - इसमें अकेले अलवर DTO का हिस्सा 76.64 करोड़ रुपए - जयपुर RTO प्रथम में कुल 79.68 करोड़ रुपए की राशि बकाया - अजमेर RTO में 69.50 करोड़ रुपए की वसूली बाकी - केकड़ी में 14.64 करोड़ और अजमेर में 11.76 करोड़ रुपए बकाया - जोधपुर RTO में 63.56 करोड़, बीकानेर RTO में 61.85 करोड़ बकाया - चित्तौड़गढ़ RTO में 53.39 करोड़ का राजस्व बकाया - भरतपुर RTO का कुल बकाया 43.33 करोड़ रुपए - जयपुर आरटीओ द्वितीय में कुल 40.52 करोड़ रुपए बकाया - दौसा RTO में सवाई माधोपुर के 17.05 करोड़ सहित कुल 37.25 करोड़ बकाया - उदयपुर RTO के अंतर्गत कुल 39.29 करोड़ रुपए बकाया - कोटा RTO में कुल 27.11 करोड़ रुपए बकाया - पाली RTO में कुल 16.82 करोड़ रुपए की वसूली बाकी Gfx Out वीओ- 2 परिवहन मुख्यालय ने अपने सभी अधीनस्थ कार्यालयों को चार बिंदुओं पर कड़ाई से अमल करने को कहा है। परिवहन आयुक्त ने कहा है कि सभी कार्यालयों के अंतर्गत आने वाले आंतरिक जांच, महालेखाकार, जन लेखा समिति तथा कैग से संबंधित देय राजस्व की शत-प्रतिशत वसूली हर हाल में सुनिश्चित की जाए। जिन विशिष्ट वाहनों से बकाया राशि की वसूली संभव नहीं हो पा रही है, उन पर नियमों के तहत कठोर कानूनी व प्रशासनिक कार्रवाई की जाए। जिन ऑडिट पैरों में अब किसी भी स्थिति में वसूली किया जाना संभव नहीं रह गया है, उनके वेव ऑफ के लिए प्रस्ताव तैयार कर मुख्यालय भेजे जाएं। अभियान की मासिक प्रगति रिपोर्ट अनुपालना के साथ प्रत्येक माह की 5 तारीख तक अनिवार्य रूप से मुख्यालय को भेजने के निर्देश दिए गए हैं। साफ है कि परिवहन विभाग राजस्व को लेकर अब किसी भी प्रकार की ढिलाई के मूड में नहीं है। आगामी महीनों में बकायादारों के खिलाफ बड़े पैमाने पर कानूनी कार्रवाई देखने को मिल सकती है। - काशीराम चौधरी जी मीडिया, जयपुर0
0
Report
अमरौहा देहात में चार चोरी, तीन चोर गिरफ्तार, 18 लाख का माल बरामद
Amroha, Uttar Pradesh:अमरौहा देहात थाना क्षेत्र के चार गांव में हुई चोरी की वारदातों का पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव ने किया खुलासा, तीन शातिर चोर गिरफ्तार, 18 लाख का माल बरामद अमरौहा देहात थाना क्षेत्र में हुई चार चोरी की घटनाओं का पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव ने खुलासा करते हुए तीन शातिर चोरों को मीडिया के सामने राज द्वारका में पेश किया है। पुलिस अधीक्षक ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिल, तीन अवैध तमंचे, छह जिंदा कारतूस, 1.13 लाख रुपये नकद, सोने-चांदी के आभूषण और चोरी में इस्तेमाल किए गए उपकरण बरामद किए हैं। बरामद सामान की अनुमानित कीमत करीब 18 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस के अनुसार ग्राम अफजलपुर, रामहट, हसनपुर कचिया और मानकजुड़ी में हुई चोरी की घटनाओं की जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर तीनों आरोपियों को चकवारसपुर मंदिर के पास से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने चारों वारदातों को कबूल कर लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी सुनसान मकानों को निशाना बनाकर नकब लगाकर चोरी करते थे और विरोध की स्थिति से बचने के लिए अवैध तमंचे रखते थे। तीनों आरोपियों के खिलाफ पहले से भी कई आपरक्षात्मक मुकदमे दर्ज हैं।0
0
Report
Advertisement
