471001
छतरपुर में नशे में धुत कांस्टेबल ने की बुजुर्ग से की छेड़छाड़
Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर में एक पुलिस कांस्टेबल पर बुजुर्ग महिला के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगा है। आरोपी कांस्टेबल धमेंद्र सरवरिया नशे में धुत हो कर किराया लेने गया था। पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। एसपी ने आरोपी को लाइन अटैच कर दिया है और मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
झांसी के बाजार मोहल्ले में पति ने ससुराल में फंदा लगाकर आत्महत्या किया, परिजन की पुष्टि नहीं
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी पूंछ थाना के बाजार मोहल्ला में युवक ने पत्नी के घर से बाहर जाने के बाद ससुराल में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पत्नी जब घर लौटी और दरवाजा खोलकर देखा तो पति का शव पंखे के सहारे लटका मिला। मृतक जगदीश करीब 6 साल से ससुराल में रह रहा था। पुलिस को उसकी जेब से दो पन्ने का कागज मिला, जिसमें पैसों का हिसाब लिखा था। परिजन उसके सुसाइड की वजह नहीं बता सके। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है。 झांसी के ग्राम ककरबई निवासी जगदीश अपना गांव छोड़कर 6 साल से ससुराल में आकर रहने लगा। बताया जा रहा है कि जगदीश के साथ पत्नी अंजना भी काम करती थी। घटना के समय पत्नी अंजना काम पर चली गई और बच्चे भी स्कूल गये हुए थे। जगदीश घर पर अकेला था। अंजना और उसकी माँ जब काम से लौटी, फिर उन्होंने दरवाजा खोला तो अंदर बरामदे में जगदीश का शव पंखे के सहारे फंदे से लटका था। यह देख अंजना की चीख निकल गई। उसकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए। सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम पहुंची। शव को फंदे से नीचे उतरकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
राजस्थान के कई जिलों में आंधी-तूफान और भारी बारिश की चेतावनी जारी
Ajmer, Rajasthan:राजस्थान के मुख्तलिफ जिला शहरों में मौसम में तब्दीली की वजह से आंधी और तूफान आने का अलर्ट है..अगले 24 घंटों में अजमेर, ब्यावर, भीलवाडा, बूंदी और टोंक में कुछ जगहों पर बहुत भारी बारिश के साथ आंधी-तूफान आने का अलर्ट मौसम महकमा की तरफ से जारी किया गया है। आपदा प्रबंधन विभाग जयपुर राजस्थान की तरफ से यह अलर्ट जारी किया गया है... राजस्थान क कई शहरों में गर्मी से लोग बेहाल है और उमस का शिकार हो रहे हैं.. ऐसे में बरसात से ही आमजन को राहत मिलती दिखाई दे रही है.. इसी तरह कुछ इलाकों में भारी बारिश से जल भराव, नदी नाले तालाब उफान पर भी नजर आ रहे हैं... अजमेर शहर और भीलवाड़ा के शाहपुरा में भी मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आया.. जहां कभी धूप तो कभी अचानक बरसात होती दिखाई दी.. ऐसे में मौसम विभाग के जरिए 24 घंटे में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया हुआ है .. इसी के मददेनजर किसानो की भी अपनी फसल को लेकर मुश्किलें बढ़ गई है..0
0
Report
यूपी के लोगो के साथ हरियाणा में हादसा,तीन की मौत,
Devipura, Uttar Pradesh:श्रवण पंडित शामली स्लग ... यूपी के लोगो के साथ हरियाणा में हादसा एंकर ..शामली जनपद के थानाभवन भवन क्षेत्र के गांव सोहंजनी उमरपुर के लिए बुधवार की सुबह बेहद दुखद खबर लेकर आई। भूसा बेचने का कारोबार करने वाले गांव के तीन लोगों फजरू, खालिद और अबरार की करनाल के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। आप को बता दे।जनपद के थानां भवन थानां क्षेत्र के सोहजनी उमरपुर के भुस व्यापारी हरियाणा भूसा लेने जा रहे थे। जो कि यहां लाकर भूसा बेचने का काम करते है।जहा आज सुबह ट्रैक्टर-ट्रॉली से भूसा लेने हरियाणा जा रहे थे। इसी दौरान करनाल के पास रास्ते में उनकी ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक पलट गई।वही इस भयानक हादसे में अबरार, खालिद दोनो भाई ,मौसा फजरु तीनों की मौत हो गई।जहा अरसद उप कलवा , इरफान उप सोनू दोनो घायल है। वहीं घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है वहीं इस बारे में ग्राम प्रधान जयपाल ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि हादसे में गांव के तीन व्यक्तियों की मौत हुई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीण और परिजन घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं।एक साथ तीन ग्रामीणों की मौत की खबर से गांव में मातम छा गया है। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों के मुताबिक यह बेहद दर्दनाक हादसा है, जिसने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है।0
0
Report
Advertisement
मुंगेर में तिरंगा यात्रा, हजारों छात्रों ने राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया
Munger, Bihar:मुंगेर मुख्यालय में निकाला गया तिरंगा यात्रा, हजारों स्कूली छात्र-छात्राओं ने भाग लिया मुंगेर : भारत की आजादी में बलिदान देने वाले शहीदों को स्मरण करने, आज के युवाओं में देश प्रेम की भावना पैदा करने और देश को विकसित भारत बनाने के लक्ष्य को लेकर कला एवं संस्कृति विभाग और जिला प्रशासन के संयुक्त प्रावधान मेंआज मुंगेर मुख्यालय में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया ।तिरंगा यात्रा का नेतृत्व मुंगेर के भाजपा विधायक कुमार प्रणय, जिला पदाधिकारी निखिल धनराज निप्पणीकर ,पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद कर रहे थे। तिरंगा यात्रा में सरकारी स्कूल की छात्र-छात्रा, स्थानीय जनप्रतिनिधि और शहरवासियों ने हिस्सा लिया . तिरंगा यात्रा मुंगेर के जिला समाहरणालय से निकलकर पूर्वी किला गेट , ट्रैफिक नंबर एक, शहीद भगत सिंह चौक और दक्षिण किला द्वार होकर जिला समाहरणालय परिसर में राष्ट्रीय गीत के साथ समाप्त हो गई ।मुंगेर के जिला पदाधिकारी निखिल धनराज निप्पणीकर ने कहा कि तिरंगा यात्रा देश को आजादी दिलाने में अपनी कुर्बानी देने वाले शहीदों को स्मरण करने के लिए आयोजित की गई है। वही भाजपा विधायक कुमार प्रणय ने बताया की पुरे भारत में हर घर तिरंगा यात्रा अभियान चलाया जा रहा इसका उद्देश्य है की राष्ट्रभक्ति सर्वोपरि है बाइट : निखिल धनराज जिलाधिकारी बाइट : सैयद इमरान मसूद एसपी मुंगेर बाइट : कुमार प्रणय भाजपा विधायक बाइट : सौरभ निधि जदयू जिलाध्यक्ष0
0
Report
अलीगढ़ में सांप के काटने से मां-बेटी की दर्दनाक मौत, गांव में आक्रोश
Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ ब्रेकिंग सांप के काटने से मां बेटी की हुई दर्दनाक मौत, घटना से गांव में मचा कोहराम, परिजनों का रो रो कर बुरा हाल, रात को सोते समय अचानक महिला के ऊपर गिरा था सांप, महिला ने सांप को अपने ऊपर से हटाया तो बेटे के ऊपर गिरा, इस दौरान सांप ने मां बेटे दोनों को काट लिया, सांप के काटने के बाद परिजन मां बेटे को लेकर पहुंचे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, डॉक्टर ने मां बेटे की मृत घोषित, अलीगढ़ के थाना अतरौली इलाके के बिधीपुर गांव की घटना0
0
Report
इंदौर के मल्हारगंज में क्रेडिट कार्ड फ्रॉड: मोबाइल हैक कर लाखों उड़ाने वाले ठग पकड़े जाएंगे?
Noida, Uttar Pradesh:इंदौर स्लग - मल्हारगंज क्षेत्र में क्रेडिट कार्ड के नाम पर बड़ा साइबर फ्रॉड। ऐप डाउनलोड कराकर हैक किया फोन। ब्रॉकर के खाते से उड़ाए 4.46 लाख। एंकर - इंदौर के मल्हारगंज थाना क्षेत्र में एक प्रॉपर्टी ब्रोकर को अपना शिकार बनाते हुए शातिर ठगों ने क्रेडिट कार्ड बनाने और बेहतर सिबिल स्कोर का झांसा देकर पीड़ित का मोबाइल हैक कर लिया। इसके बाद बैंक खाते में सेंधमारी कर 4 लाख 46 हजार की मोटी रकम उड़ा दी। बात-जब पुलिस को सूचना मिली तो मल्हारगंज थाना क्षेत्र निवासी प्रॉपर्टी ब्रोकर अमित धूत के साथ यह घटना हुई। अमित ने बताया कि 6 अगस्त को उनके पास दो अलग-अलग अनजान नंबरों से कॉल आए। फोन करने वालों ने अपने आप को बैंक के क्रेडिट कार्ड विभाग का प्रतिनिधि बताया और झांसा दिया कि उनका सिबिल स्कोर शानदार है, जिससे नया क्रेडिट कार्ड आसानी से जारी किया जा सकता है। बातचीत के दौरान आरोपियों ने जन्मतिथि व अन्य व्यक्तिगत जानकारी जुटाई। इसके बाद उन्होंने व्हॉट्सएप के जरिए संपर्क किया और प्ले स्टोर से बैंक के नाम की एक ऐप डाउनलोड कराकर उसमें विवरण भरने को कहा। जैसे ही अमित ने प्रक्रिया पूरी की, आरोपियों ने कार्ड डिलीवर होने का भरोसा दिया। कुछ देर बाद पीड़ित का मोबाइल हैक हो गया और उनके बैंक खाते से 4 लाख 46 हजार की ट्रांसफर मैसेज आने लगे। ठगी का अहसास होते ही पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। मल्हारगंज थाना पुलिस साइबर सेल की मदद से संबंधित मोबाइल नंबर, फर्जी ऐप और बैंक ट्रांजैक्शन की तकनीकी जांच में जुटी है। बाइट - राजेश दंडोतिया एडिशनल डीसीपी0
0
Report
Advertisement
पटना के निजी अस्पतालों के कमरे का किराया 3-स्टार होटल के बराबर रखने की समिति की सिफारिश
Patna, Bihar:स्वास्थ्य और परिवार कल्याण को लेकर बनायी गयी संसद की स्थायी समिति के सिफारिश को लेकर ZEE MEDIA ने पटना में रियलिटी टेस्ट किया कि आखिर यहाँ के निजी अस्पतालों में इलाज के लिए रुकने वाले मरीजो को एक कमरे के लिए कितना किराया चुकाना पड़ता है. पटना के पाटलिपुत्र कालोनी स्थित मेडी पार्क अस्पताल को देखिये. यहाँ एक कमरे जिसमे पेशेंट को इलाज के लिए दिया जाता है उसका किराया 4500 रुपया प्रतिदिन है. इस अस्पताल में यह मिनिमम किराया है. अस्पताल में यह सिर्फ रहने का किराया है जबकि इलाज का खर्च इसमें शामिल नहीं है. अस्पताल के कर्मचारी ने कहा की 4500 रुपया एक दिन रहने का रेंट है. अब हमने इसी अस्पताल से महज 100 मीटर की दूरी पर एक थ्री स्टार होटल का रुख किया और रियलिटी चेक किया की होटल के एक कमरे का रेंट क्या है. बुधा हेरिटेज होटल भी पाटलिपुत्र कालोनी में है और यहाँ थ्री स्टार का टैग है और यहाँ का कमरा एक दिन के लिए 3999 का है. यानी अस्पताल से होटल का कमरा सस्ता है. होटल के मैनजेर कहते हैं की होटल आज भी सस्ता है और होटल और हॉस्पिटल के कमरे का रेंट निश्चित रूप से एक होना चाहिए. आप को बता दें की संसद की स्थायी समिति ने अपनी सिफारिश में लिखा है कि निजी अस्पतालों के बेसिक कमरे का किराया उनके आसपास के 3-स्टार होटलों के औसत किराए से अधिक नहीं होना चाहिए. यह संसदीय समिति ने यह प्रस्ताव बड़े शहरों में महंगे इलाज और मनमाने तरीके से अस्पताल के रूम के रेंट पर लगाम लगाने के लिए दिया है.0
0
Report
इटावा: 1500 रुपए के विवाद में पति ने पत्नी और बेटे को छत से फेंका
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा में 1500 रुपए के लिए पति ने पत्नी और बेटे को छत से फेंक दिया, पत्नी और बेटे की हालत गंभीर होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया. आरोपी पति मौके से फरार हो गया है. पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है. इटावा जनपद के शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के लोधी मोहल्ला में घटना हुई. लक्ष्मीनारायण जो रेलवे स्टेशन पर बेंडर का काम करता है, जुआ में 10 हजार रुपए जीतने के बाद घर आया. वापस लौटने पर उसके 10 हजार रुपए में से 1500 रुपए कम मिले और शराब पीकर भी आया. इसी बात पर छत पर बहस के बाद पत्नी सुनीता और बेटे ऋषि को छत से फेंक दिया गया. स्थानीय लोग इलाज के लिए अस्पताल लाए. घायल बेटे ने घटना की जानकारी दी. आरोपी मौके से फरार है. पुलिस तलाश कर रही है.0
0
Report
बागेश्वर में कांग्रेस ने SSP के खिलाफ प्रदर्शन कर राजनीतिक दबाव का आरोप लगाया
Bageshwar, Uttarakhand:नैनीताल SSP प्रकरण को लेकर बुधवार को बागेश्वर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। एसबीआई तिराहे पर जुटे कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार और एसएसपी नैनीताल का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि हल्द्वानी में आयोजित रैली में शामिल होने जा रहे आम लोगों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जगह-जगह रोका गया। उन्होंने इसे रैली को प्रभावित करने की साजिश बताया। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि एसएसपी नैनीताल ने कांग्रेसजनों को ‘अराजक तत्व’ कहकर उनका अपमान किया। कांग्रेस ने पुलिस प्रशासन पर राजनीतिक दबाव में काम करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की。0
0
Report
Advertisement
पेटलाद के ओवरब्रिज से गुजरती XUV कार में आग, सात लोग सुरक्षित बाहर निकले
Anand, Gujarat:પેટલાદ શહેરમાં ઓવરબ્રિજ પરથી પસાર થતી XUV કારમાં આગ લાગી આગ લાગતા કારમાં સવાર 7 વ્યક્તિઓનો આબાદ બચાવ કાર ચાલકએ સમય સૂચકતા વાપરી કાર રોડની સાઈડમાં ઊભી કરી દીધી માત્ર થોડી ક્ષણોમાં કાર ભડભડ સળગી ઉઠી પેટલાદ ફાયર બ્રિગેડએ પાણીનો મારો ચલાવી આગ કાબુમાં લીધી0
0
Report
देश भक्ति गीतों के साथ निकला तिरंगा यात्रा
Konder, Uttar Pradesh:देश भक्ति गीतों के साथ निकला तिरंगा यात्रा गोंडा। वजीर गंज ब्लाक मुख्यालय से ब्लाक प्रमुख प्रतिनिध पंकज सिंह के अगवाई में देश भक्ति गीतों के साथ तिरंगा यात्रा निकाला गया। तिरंगा यात्रा बुधवार के दिन वजीर गंज ब्लाक मुख्यालय पर खंड विकास अधिकारी अभिषेक मणि त्रिपाठी सहायक विकास अधिकारी पंचायत के सतीश तिवारी सहित पंचायत विभाग के कर्म चारी ग्राम्य विकास विभाग के कर्मचारी , रोजगार महिला समूह की महिलाओं के साथ ही लोगो की भीड़ बड़ी संख्या में इक्कठा हो गई। यही से भारी संख्या में तिरंगा यात्रा वजीर गंज बाजार से होते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से वापस ब्लाक मुख्यालय लाया गया। तिरंगा यात्रा के दौरान डी जी के धुन पर देश भक्ति गीतों की धूम मची रही। इस दौरान देश की आजादी को लेकर चर्चा भी किया गया। तिरंगा यात्रा में ग्राम पंचायत अधिकारी नीरज यादव ,सिद्धांत त्रिपाठी, सुजीत यादव अमित कुमार अमित पटेल पवन गौतम, जज्वल यादव ग्राम विकास अधिकारी में नरेंद्र सिंह राजीव यादव अनीता कुशवाहा वरिष्ठ लिपिक दिनेश श्रीवास्तव कनिष्ठ सहायक नीलम, तकनीकी सहायक रुक्मिणी राम भवन यादव बोरिंग टेक्निशियन नितिन मिश्रा ग्राम पंचायत विभाग के कर्मचारी में ब्लाक अध्यक्ष शनिराम महामंत्री विक्रमाजीत सिंह कोषाध्यक्ष शिवेंद्र प्रजापति, सीनियर उपाध्यक्ष पंकज कुमार सिंह , उपाध्यक्ष अजय चौहान, अच्युदनंद शुक्ला सुनील कुमार मो रिजवान राम अनुज यादव शत्रोहन शर्मा हनुमान प्रसाद, राम भरोसे मौर्या राम मनोहर मेवा राम जगदीश मौर्या विजय मौर्या सहदेव काशीराम यादव कृष्ण कुमार राणा दीप मिश्रा महेश कुमार जनार्दन रमेश कुमार खंड प्रेरक मैनुद्दीन अतुल दुबे , राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार मिशन महावीर उर्फ सिद्ध नाथ विजय कुमार समूह प्राची श्रीवास्तव आंचल श्रीवास्त सरिता पाल सुनीता पाल काजल सुमित्रा सहित आदि लोग मौजूद रहे।0
0
Report
इंदौर में चलती बाइक में आग: सुरक्षा गार्ड ने कूदकर जान बचाई, बाइक जलकर खाक
Noida, Uttar Pradesh:इंदौर में चलती बाइक में लगी आग। इंदौर के MR 10 ब्रिज पर चलती बाइक में लगी आग। बाइक सवार सिक्योरिटी गार्ड ने कूद कर बचाई अपनी जान। सुबह विजयनगर से लव कुश की ओर जा रहा था 30 वर्षीय विक्रम यादव। अचानक से उसके चलती बाइक में आग लग गई। बाइक सवार विक्रम यादव ने चलती बाइक से कूद कर अपनी जान बचाई। देखते ही देखते पूरी बाइक जलकर खाक हो गई।0
0
Report
Advertisement
नरवाना में हड़ताल से सफाई व्यवस्था चरमरा, 15 अगस्त तक नहीं मानी तो अनिश्चितकालीन हड़ताल
Jhanj Kalan, Haryana:नरवाना में नगर परिषद और अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों की हड़ताल छठे दिन भी जारी रही। कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर अपना रोष जताया। हड़ताल के चलते शहर में जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हुए हैं, जिससे लोगों में बीमारी फैलने का भय बना हुआ है। कर्मचारियों का आरोप है कि सरकार उनकी मांगों को लेकर गंभीर नहीं है और छह दिन बीतने के बावजूद कोई भी उनकी सुध लेने नहीं पहुंचा। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि अगर 15 अगस्त तक उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। हड़ताल का सीधा असर अब शहर की सफाई व्यवस्था पर दिखाई देने लगा है। नरवाना में कई जगहों पर गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। कूड़ा नहीं उठने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और गंदगी के कारण बीमारी फैलने का खतरा भी बढ़ गया है। लोगों का कहना है कि जल्द समाधान नहीं हुआ तो हालात और बिगड़ सकते हैं। कर्मचारियों ने सरकार को साफ चेतावनी दी है कि अगर 15 अगस्त तक उनकी मांगों पर फैसला नहीं हुआ तो हड़ताल को अनिश्चितकालीन कर दिया जाएगा। कर्मचारियों का कहना है कि वे कई दिनों से अपनी आवाज सरकार तक पहुंचा रहे हैं, लेकिन अभी तक उनकी कोई सुध लेने नहीं आया। अब कर्मचारियों ने आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है।0
0
Report
राजगढ़ के छिछड़िया धार में मकान गिरा; दो महिलाएं मृत, दो बच्चे घायल
Paonta Sahib, Himachal Pradesh:राजगढ़ के छिछड़िया धार में मकान गिर गया। मलबे में दबने से 2 महिलाओं की मौत हो गई जबकि एक अन्य महिला और दो बच्चे घायल हुए हैं। सिरमौर जिले के राजगढ़ के छिछड़िया धार में बरसात के कारण एक तीन मंजिला मकान रह गया। घटना आज दिन में 11.30 हुई। यह मकान छिछड़िया निवासी भीम सिंह पुत्र चेत सिंह का बताया जा रहा है। जनकारी मिली है कि जब मकान गिरा उसे समय मकान के भीतर दो महिलाएं और दो बच्चे मौजूद थे। मकान गिरने की सूचना के तुरंत बाद आसपास के लोगों ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया। मलबे में दबे सभी चार लोगों को बाहर निकल गया। सभी घायलों को राजगढ़ अस्पताल पहुंचाया गया। यहां डॉक्टरों ने दो घायल महिलाओं को मृत घोषित कर दिया। मृतक महिलाओं में पूजा नाम की एक महिला 8 महीने की गर्भवती थी। पूजा की मौत के कारण उसके गर्भ में पल रहे शिशु की भी मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि जब दुर्घटना हुई तो एक महिला घर से बाहर निकली में कामयाब रही थी। हालांकि, बच्चों को बचाने के प्रयास में यह महिला भी घायल हो गई है। सभी घायलों का राजगढ़ अस्पताल में इलाज चल रहा है। स्थानीय एसडीएम राजकुमार शर्मा ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्यों का जायजा लिया। एसडीएम सहित प्रशासनिक टीम अस्पताल में भी पहुंची। प्रशासन ने पीड़ित परिवार को फोहरी राहत प्रदान की है। साथ ही परिजनों के निवास भोजन का इंतजाम किया गया है। एसडीएम राजकुमार ठाकुर ने घटना पर गहरा शोक प्रकट करते हुए कहा कि पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है। उन्होंने बताया कि दुर्घटना में दो महिलाओं की मौत हुई है जबकि दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों का राजगढ़ अस्पताल में इलाज चल रहा है। पीड़ित परिवार को फोहरी राहत प्रदान की गई है。0
0
Report
हनुमानगढ़ में सेफ सिटी: युवाओं ने नशा और भ्रष्टाचार के खिलाफ खुलकर आवाज उठाई
Hanumangarh, Rajasthan:सेफ सिटी अभियान: युवाओं ने नशामुक्ति और भ्रष्टाचार पर खुलकर रखी बात हनुमानगढ़ में सेफ सिटी अभियान के तहत युवाओं को नशे से दूर रखने और सामाजिक मुद्दों पर संवाद के लिए पुलिस की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में 18 से 25 वर्ष आयु वर्ग के बड़ी संख्या में युवक-युवतियों ने भाग लिया। संवाद के दौरान युवाओं ने नशामुक्ति को लेकर खुलकर सुझाव दिए। युवाओं ने कहा कि नशे की रोकथाम के लिए जागरूकता के साथ-साथ युवाओं को खेल, शिक्षा और रोजगार से जोड़ना जरूरी है। कार्यक्रम में भ्रष्टाचार और नशे के मुद्दे पर भी युवाओं ने बेबाकी से अपनी बात रखी। एसपी बी. आदित्य ने युवाओं के सुझावों की सराहना करते हुए कहा, “थैंक यू यूथ, यूं ही पुलिस का साथ देते रहें। हम सभी के प्रयासों से जिला जल्द नशामुक्त होगा।” पुलिस ने युवाओं से अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की。0
0
Report
Advertisement
