471001
छतरपुर में बीएसपी नेता के हत्याकांड का 30 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार
Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर में बीएसपी नेता महेन्द्र गुप्ता की हत्याकांड के मामले में 30 हजार का इनामी बदमाश शिवेन्द्र सिंह गिरफ्तार किया गया। चार महीने पहले गजराज पैलेस के बाहर गोली मारकर नेता की जान गई थी। सिविल लाइन थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की। इस हत्याकांड में मुख्य आरोपी सहित एक दर्जन आरोपी पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सरांय मनिहार में खेतों में लगी भीषण आग, 50 बीघा पराली व 10 ट्रॉली भूसा खाक
Garehwa, Uttar Pradesh:सरांय मनिहार में खेतों में लगी भीषण आग, 50 बीघा पराली व 10 ट्रॉली भूसा खाक बीघापुर (उन्नाव): तहसील क्षेत्र के ग्राम सरांय मनिहार में सोमवार सुबह अज्ञात कारणों से लगी आग ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। खेतों में भूसा बनाने के लिए रखी गई करीब 50 बीघा से अधिक गेहूं की पराली जलकर राख हो गई। वहीं, एक किसान का बना-बनाया 10 ट्रॉली भूसा भी आग की भेंट चढ़ गया। दमकल विभाग की कार्यशैली को लेकर ग्रामीणों में भारी रोष देखा गया। सुबह 10 बजे भड़की आग: सोमवार सुबह करीब 10 बजे खेतों में अचानक धुआं और लपटें उठती देख ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। जब तक लोग कुछ समझ पाते, आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इस अग्निकांड में किसान बच्चू सिंह का खेत में रखा लगभग 10 ट्रॉली भूसा जल गया। इसके अलावा किसान आनंद सिंह, महेंद्र सिंह, अलगू पाल, केशन लोध और बचनपाल सहित कई अन्य किसानों की लगभग 50 बीघा क्षेत्र में फैली पराली जलकर नष्ट हो गई। 4 घंटे बाद पहुंची दमकल: ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि फायर ब्रिगेड को समय पर सूचना दी गई थी, लेकिन वह करीब 4 घंटे देरी से पहुंची। तब तक ग्रामीणों ने खुद के संसाधनों और कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पा लिया था। पराली जलने से अब क्षेत्र के किसानों के सामने पशुओं के चारे (भूसे) का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। कोट: > "राजस्व टीम को मौके पर भेजकर किसानों के हुए नुकसान का आकलन करने के निर्देश दिए गए हैं। रिपोर्ट प्राप्त होते ही उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी ताकि प्रभावितों को नियमानुसार मदद मिल सके।" — रनवीर सिंह, एसडीएम, बीघापुर0
0
Report
सीएनजी बस में आग: 53 यात्री सुरक्षित बच गए, बड़ा हादसा टला
मेरठ के जानी क्षेत्र में बड़ा हादसा टल गया। यात्रियों से भरी एक सीएनजी बस में अचानक आग लग गई। गनीमत रही कि बस में सवार सभी 53 यात्री सुरक्षित बाहर निकल आए। यात्रियों ने समय रहते कूदकर अपनी जान बचाई। यह बस बागपत से टाडा की ओर जा रही थी। जानी थाना क्षेत्र के कुराली बस अड्डे के पास बस में अचानक आग भड़क उठी। आग लगते ही बस में अफरा तफरी मच गई। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत बस रोकी और यात्रियों को बाहर निकलने को कहा। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक बस पूरी तरह जल चुकी थी। शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने भी यात्रियों की मदद की और उन्हें बस से बाहर निकलने में सहयोग दिया। हादसे के बाद नेशनल हाईवे पर कुछ देर के लिए जाम की स्थिति बन गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात सुचारू कराया। यात्रियों का कहना है कि अगर थोड़ी भी देर होती तो बड़ा हादसा हो सकता था। बस में बच्चे और महिलाएं भी सवार थे। सभी सुरक्षित हैं और किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। पुलिस और परिवहन विभाग की टीम आग लगने के सही कारणों की जांच कर रही है। सीएनजी बसों में सुरक्षा इंतजामों को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं。0
0
Report
मेरठ में सुनील पाल किडनैपिंग: आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ खुला रहस्य
मेरठ से बड़ी खबर सामने आई है। मशहूर कॉमेडियन सुनील पाल अपने किडनैपर्स की पहचान के लिए मेरठ पहुंचे। दिसंबर 2024 में नेशनल हाईवे से उनका अपहरण किया गया था। सुनील पाल को हरिद्वार में इवेंट के बहाने बुलाया गया था। वहीं से किडनैपर्स ने उनका अपहरण कर लिया। आरोपियों ने उनसे आठ लाख रुपये की फिरौती वसूली थी। मामले में मुंबई में जीरो एफआईआर दर्ज की गई थी। बाद में जांच मेरठ ट्रांसफर कर दी गई। कोर्ट ने आरोपियों की शिनाख्त के लिए सुनील पाल को तलब किया। इसी सिलसिले में वे मेरठ पहुंचे। पुलिस ने इस केस में बड़ी कार्रवाई करते हुए वारदात में इस्तेमाल स्कॉर्पियो कार बरामद की थी। साथ ही दो लाख रुपये भी बरामद किए गए थे। पुलिस ने मुख्य आरोपी अर्जुन कर्णवाल को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था। उसके कई साथियों की भी गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस का कहना है कि गैंग फिल्म और टीवी कलाकारों को निशाना बनाता था। इवेंट का झांसा देकर उन्हें बुलाया जाता और फिर अपहरण कर फिरौती मांगी जाती। सुनील पाल ने पुलिस की कार्रवाई पर संतोष जताया। उन्होंने कहा कि आरोपियों को सख्त सजा मिलनी चाहिए ताकि कोई और कलाकार इस तरह की घटना का शिकार न हो। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। बाकी फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। कोर्ट में आगे की सुनवाई जल्द होगी。 बाइट सुनील पाल0
0
Report
Advertisement
हरदोई में दौड़ती कार आग का गोला, चालक ने कूदकर बचाई जान
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई में चलती कार बनी आग का गोला,चालक ने कूदकर बचाई जान हरदोई में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब सड़क पर दौड़ती एक कार अचानक आग का गोला बन गई।घटना कोतवाली शहर क्षेत्र के बिलग्राम-हरदोई मार्ग पर फर्दापुर गांव के पास की है जहां एक वैगनआर कार हरदोई की तरफ जा रही थी कि तभी अचानक भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि कार में आग लगते ही चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत कूदकर अपनी जान बचाई।देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया और वाहन धू-धू कर जलने लगा।कार में आग लगने के बाद सड़क पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।लोग जहां के तहां रुक गए और मौके पर अफरा-तफरी व भगदड़ जैसे हालात बन गए।हालांकि समय रहते चालक के बाहर निकल जाने से बड़ा हादसा टल गया।स्थानीय लोगों के अनुसार कार में सीएनजी किट लगी हुई थी जिससे आग और तेजी से भड़क गई।प्रथमदृष्टया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है हालांकि वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।घटना के बाद लोगों ने राहत की सांस ली कि समय रहते कोई जनहानि नहीं हुई।0
0
Report
जिलाधिकारी के औचक निरीक्षण में कई कर्मचारी पाए गए अनुपस्थित
Naugarh, Uttar Pradesh:सिद्धार्थनगर जिले में जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी एन द्वारा औचक निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन कार्यालय बंद पाया गया। इसके अलावा कई अधिकारी एवं कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए, जिसमें संयुक्त कार्यालय के 13 कर्मचारी, भूलेख के 3 कर्मचारी, कोषागार के 6 कर्मचारी, आबकारी विभाग के 2 कर्मचारी तथा प्रोबेशन विभाग का 1 कर्मचारी शामिल है। इस लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने सभी अनुपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश दिए।0
0
Report
मार पीट का वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल
Naugarh, Uttar Pradesh:सिद्धार्थनगर करेले के पौधे पर पेशाब करने से मना करने को लेकर जमकर हुई मार-पीट। वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल। वायरल वीडियो में लाठी डंडो दे मार-पीट करते दिखाई पड़ रहे हैं लोग। घायल व्यक्ति ने वीडियो बना कर किया वायरल। घायल व्यक्ति ने वायरल वीडियो में बताया मार पीट करने वाले लोगों का नाम। जिले के शोहरतगढ़ थानाक्षेत्र के गाँव चढ़ई पोस्ट बहोली का बताया जा रहा है वायरल वीडियो।0
0
Report
Advertisement
भीषण गर्मी के बीच स्कूल समय बदला: अब सुबह 7:30 से 12:30 तक संचालित होंगे
Noida, Uttar Pradesh:भीषण गर्मी व लू के प्रकोप को देखते हुए बेसिक शिक्षा विभाग ने स्कूल समय में बदलाव किया। शिक्षा निदेशक (बेसिक) प्रताप सिंह बघेल के आदेश के अनुसार सभी परिषदीय व मान्यता प्राप्त विद्यालय अब सुबह 07:30 से 12:30 बजे तक संचालित होंगे。0
0
Report
वैशाली पुलिस ने टॉप 12 बदमाशों में से सन्नी को चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया
Hajipur, Bihar:वैशाली पुलिस लगातार अपराधियों की धर पकड़ में लगी हुई है जिसके तहत पुलिस को एक सफलता उस वक्त हाथ लगी जब पुलिस ने जिले के टॉप-12 अपराधियों की सूची में शामिल कुख्यात सन्नी को चंडीगढ़ से गिरफ्तार कर लिया। सन्नी मूल रूप से बिदुपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला है जिसपर 25 हजार रुपये का ईनाम घोषित था और पिछले 6 साल से फरार चल रहा था लेकिन वैशाली एसपी विक्रम सिहाग द्वारा गठित विशेष टीम ने बिदुपुर थाना की पुलिस और एसटीएफ के साथ मिलकर सन्नी को चंडीगढ़ से गिरफ्तार कर लिया जहाँ छुप कर वह रह रहा था। इस बारे में सदर एसडीपीओ सुबोध कुमार ने बताया कि सन्नी को एक हत्या और दो आर्म्स एक्ट सहित तीन मामले में वैशाली पुलिस तलाश कर रही थी जो पिछले 6 साल से फरार चल रहा था। उन्होंने बताया कि एसपी द्वारा जिले के टॉप-12 बदमाशों की एक लिस्ट बनाई है जिसमें सन्नी भी शामिल था और अभी तक इस लिस्ट में शामिल 6 अपराधी गिरफ्तार किए जा चुके है जबकि बाकी बचे बदमाशो की गिरफ्तारी के लिए भी लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।0
0
Report
कानपुर: वसंत विहार चौकी के मकान की दूसरी मंजिल पर आग, दमकल अभी तक नहीं पहुंची
Noida, Uttar Pradesh:कानपुर ब्रेकिंग... नौबस्ता थाना क्षेत्र के वसंत विहार चौकी क्षेत्र में एक मकान के दूसरे फ्लोर पर लगी आग आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो sका मौके पर थाना नौबस्ता पुलिस मौजूद फायर ब्रिगेड को सूचना देने के बाद भी फायर ब्रिगेड अभी तक नहीं पहुंची ...0
0
Report
Advertisement
जालौन में तेज रफ़्तार ट्रक चालक ने बाइक सवार को मारी जोरदार टक्कर,
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में तेज रफ़्तार ट्रक चालक ने बाइक सवार को मारी जोरदार टक्कर, ट्रक टक्कर से हादसे में बाइक सवार की मौके पर हुई दर्दनाक मौत, हादसे वे बाद ट्रक चालक ट्रक समेत मौके से हुआ फ़रार, सूचना पर मौके पर पहुंची ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, टक्कर मारने वाले ट्रक चालक की तलाश में जुटी कोतवाली पुलिस, कोंच कोतवाली क्षेत्र के कोंच-एट मार्ग स्तिथ अंडा गांव के पास की घटना।0
0
Report
जालौन में अज्ञात कारणों से हाईवे किनारे जंगल में लगी भीषण आग,
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में अज्ञात कारणों से हाईवे किनारे जंगल में लगी भीषण आग, सूखी झाड़ियां और पेड़ों में लगी आग तेजी से फैलने से मचा हड़कंप, आग लगने वाले इलाके में पास में पेट्रोल पंप होने से मची अफरा-तफरी, जंगल में भीषण आग की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे दमकलकर्मी, सूचना पर एसडीएम, सीओ और सीएफओ समेत आलाधिकारी मौके पर पहुंचे, आग बढ़ती देख अन्य जिलों से बुलाई गई फायर सर्विस की गाड़ियां, काफी देर की मशक्कत के बाद दमकलकर्मियों ने आग पर पाया काबू, कालपी कोतवाली क्षेत्र के झांसी कानपुर हाईवे स्थित जोल्हूपुर जंगल का मामला। बाइट:- मनोज कुमार सिंह--एसडीएम कालपी0
0
Report
केजरीवाल के सवालों का जवाब: संविधान प्रति निष्ठा पर जोर देतीं न्यायमूर्ति स्वर्णकांता शर्मा
Noida, Uttar Pradesh:सोशल मीडिया के लिए बनाए करीब 12 मिनट के इस वीडियो में जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा के जजमेंट और उनके अंदाज पर बात की गई है। करीब पौने दो घन्टे तक पढ़े गए इस फैसले में जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा ने केजरीवाल के हर सवाल का जवाब दिया। जस्टिस स्वर्णकाता ने कहा कि उनकी निष्ठा, जवाबदेही सिर्फ और सिर्फ संविधान के प्रति है।34 साल के कैरियर में उन्होंने यही सीखा है कि किसी दबाव के आगे न्याय नहीं झूकता0
0
Report
Advertisement
जिला जालौन पुरुष अस्पताल में पानी की किल्लत, 45°C की गर्मी में कूलर उगल रहे गर्म पानी*
Orai, Uttar Pradesh:स्लग- जिला पुरुष अस्पताल में पानी की किल्लत, 45°C की गर्मी में कूलर उगल रहे गर्म पानी* *मरीज 40 रुपये का बोतल खरीदने को मजबूर, जिम्मेदारों ने साधी चुप्पी एंकर - जनपद जालौन के उरई मुख्यालय के जिला पुरुष अस्पताल में इलाज के लिए आए मरीजों और तीमारदारों को बुनियादी सुविधा के लिए भी तरसना पड़ रहा है। 40 से 45 डिग्री की झुलसा देने वाली गर्मी में अस्पताल में लगे वाटर कूलर से ठंडे पानी की जगह आग जैसा गर्म पानी निकल रहा है। अस्पताल में भर्ती मरीजों का कहना है कि नाम के कूलर लगे हैं लेकिन काम के नहीं। कूलर से इतना गर्म पानी आता है कि पीना मुश्किल है। हालात यह हैं कि एक महीने से भर्ती मरीज भी बाहर से 30 से 40 रुपये की पानी की बोतल खरीदने को मजबूर हैं। तीमारदारों का कहना है कि बीमार शरीर और सूखता गला लेकर इलाज कैसे होगा। *सिस्टम पर उठे सवाल* मरीजों ने सवाल उठाया कि जब अस्पताल में पीने का ठंडा पानी ही नहीं मिलेगा तो इलाज का भरोसा किस बात का। गर्मी में डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ जाता है, ऐसे में अस्पताल में पानी की व्यवस्था सबसे जरूरी है। लेकिन यहां बुनियादी सुविधा भी नदारद है। *अधिकारी मौन* इस पूरे मामले में सबसे बड़ा सवाल जिम्मेदारों की चुप्पी पर है। अब तक किसी भी अधिकारी ने निरीक्षण नहीं किया है। ना कोई कार्रवाई हुई और ना ही कोई जवाब दिया गया। मरीजों ने जिला प्रशासन से गुजारिश की है कि अस्पताल में लगे वाटर कूलरों की मरम्मत कराया जाए और पीने के लिए सही पानी की उपलब्धता कराई जाए0
0
Report
सिकंदराराऊ: मैक्स की टक्कर से बाइक सवार फेरीवाला घायल
Sikandra Rao, Uttar Pradesh:सिकंदराराऊ (एटा रोड): सोमवार को दिल्ली-कानपुर हाईवे पर गांव मुगल गली के पास एक तेज रफ्तार मैक्स ने बाइक सवार फेरी व्यापारी को टक्कर मार दी। मुनीर निवासी।मुजफ्फरनगर जो बाइक पर दैनिक उपयोग का सामान बेचकर जीवनयापन करता है।सिकंदराराऊ की ओर से आ रही मैक्स ने मुनीर की बाइक को जोरदार टक्कर मारी, जिससे उसका सामान सड़क पर बिखर गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया।स्थानीय लोगों की सूचना पर एंबुलेंस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया। कोतवाली प्रभारी शिवकुमार शर्मा ने बताया घायल का उपचार जारी है और दुर्घटना के बाद फरार हुए मैक्स चालक की तलाश की जा रही है।0
0
Report
सिकंदराराऊ में किसान की साल भर की उम्मीदें राख, 6 नामजदों पर केस दर्ज
Sikandra Rao, Uttar Pradesh:सिकंदराराऊ (अगराना जरारा): गांव अगराना जरारा में आपसी रंजिश के चलते एक किसान की साल भर की मेहनत बर्बाद कर दी गई। खेत में खड़ी पक कर तैयार 25 बीघा गेहूं की फसल में आग लगा दी। देखते ही देखते पूरी फसल जलकर राख हो गई।18 अप्रैल की सुबह पीड़ित किसान अमोद पचौरी का 25 बीघा गेहूं जल गया,जब तक किसान और उसके परिजन मौके पर पहुंचे, तब तक आग सब कुछ खाक कर चुकी थी। किसान ने बताया की गांव के ही लोगों अशोक, हरिशंकर, सुनील, बृजेश, ब्रह्मदेव और बुद्धसैन ने मिलकर खेत में आग लगाई हैl किसान आमोद पचौरी ने बताया कि इस फसल पर उनके परिवार के साल भर के गुजारें की उम्मीदें टिकी थीl जिससे उन्हें बहुत उम्मीद थी लेकिन अब परिवार के सामने बड़ा संकट खड़ा हो गया है। किसान की शिकायत पर पुलिस ने गांव के ही 6 लोगों (अशोक, हरिशंकर, सुनील, बृजेश, ब्रह्मदेव और बुद्धसैन) के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली प्रभारी शिवकुमार शर्मा ने बताया है मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगीl0
0
Report
Advertisement
