471001
छतरपुर में ट्रक और टैक्सी की टक्कर से 7 श्रद्धालुओं की गई जान
Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर में तेज रफ्तार टैक्सी के कदारी गांव के पास खड़े ट्रक से टकराने से 7 श्रद्धालुओं की मौत हो गई और 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में 4 को गंभीर स्थिति में ग्वालियर मेडिकल कॉलेज रिफर किया गया है। हादसे की सूचना पाकर कलेक्टर अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल-चाल जाना। सभी मृतक यूपी के फारूखाबाद के निवासी थे और वे महोबा स्टेशन से बागेश्वर धाम जा रहे थे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जयपुर के जल महल की सफाई पर GEN-Z की जंग, पानी में बदली तस्वीर
Jaipur, Rajasthan:जयपुर-जल महल झील की सफाई के लिए जयपुर में जंग छिड़ गई है. 300 साल पुराने जल महल की सफाई के लिए GEN-Z मुहिम शुरू की गई है. अरावली की पहाड़ियों से घिरी झील का पानी बदबूदार हो चुका है. देशी विदेशी सैलानी यहां घूमते तो जरूर आते हैं, लेकिन नजदीक आते ही जल महल की सच्चाई का पता लगता है. 8 महीने से जल महल की सफाई के लिए बिना सरकारी मदद के GEN-Z ने सफाई के लिए जंग छेड़ी है. छुट्टी के दिन जल महल को साफ करने की मुहिम चला रहे हैं. सोशल मीडिया पर जल महल की सफाई चर्चा का विषय बना हुआ है. आपको याद होगा कि पिछले दिनों MP की अजनार नदी सफाई के बाद चर्चा में आई थी. 20 साल के सुरेंद्र सिंह चौधरी ने अजनार नदी को अकेले साफ किया था, इसके बाद MP के CM मोहन यादव ने उनकी सराहना की थी. आखिरकार जयपुर में जल महल के लिए कैसी जंग छिड़ी, जाना संवाददाता ने बताया.0
0
Report
बाप की बेबसी और बेटे की बेरहमी: समाज में गहरा सवाल
Noida, Uttar Pradesh:बाप की बेबसी और बेटे की बेरहमी0
0
Report
बाजपुर में गुलदार ने कुत्ते को किया डिनर, दहशत का वीडियो वायरल
Bahara Boj, Uttarakhand:स्लग- गुलदार ने किया कुत्ते का डिनर स्थान- बाजपुर ऊधम सिंह नगर ऊधम सिंह नगर में गुलदार की दहशत लगातार बढ़ती जा रही है। आए दिन गुलदार के हमले की घटनाएं सामने आ रही हैं। कहीं गुलदार लोगों को घायल कर रहा है, तो कहीं पालतू मवेशियों और कुत्तों को अपना निवाला बना रहा है। गुलदार की लगातार बढ़ती सक्रियता से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। वीओ- ताजा मामला बाजपुर के ग्राम बद्रीपुर का है, जहां बीती रात एक गुलदार रविंद्र चौधरी के फार्म हाउस में घुस आया। बताया जा रहा है कि गुलदार घर के आंगन में पहुंचा और वहां बैठे पालतू कुत्ते को बड़े आराम से उठाकर मौके से ले गया। रात के समय घर पर पहरा दे रहे कुत्ते को भी नही पता था कि वो आज गुलदार का डिनर बन जायेगा, शिकारी गुलदार की यह पूरी घटना घर में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में गुलदार को घर के आंगन में आते और पालतू कुत्ते को उठाकर ले जाते हुए देखा जा सकता है घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।0
0
Report
Advertisement
संघ प्रेरणा विमर्श के समापन पर योगी का संबोधन, नारी सम्मान और युवा स्वाभिमान
Noida, Uttar Pradesh:संघ के प्रेरणा विमर्श के तहत आयोजित दो दिन के कार्यक्रम के समापन पर नारी सम्मान युवा स्वाभिमान विषय और समापन समारोह के अवसर पर कुछ रहीं देर में सीएम योगी अपना संबोधन करेंगे0
0
Report
राम अवधेश लाल की ट्रेन से कटकर मौत: लोहरदगा लाइन के मॉल में हादसा
Ranchi, Jharkhand:रांची: राम अवधेश लाल की ट्रेन से कटकर मौत। रेलवे के KEY मैन के पोस्ट में रेलवे में थे तैनात। 59 साल के थे कर्मी, लोहरदगा लाइन के मॉल। गाड़ी के चपेट में आने से हुआ हादसा। मृतक के परिजनों के साथ साथ डोरंडा थाना और GRP रांची पहुंचा घटना स्थल। शव को जप्त कर मामले की जांच में जुटी पुलिस, पोस्टमार्टम के लिए रिम्स शव हुआ रवाना0
0
Report
रांची में प्री-समिट साइबरपीस ई-स्पोर्ट्स लीग से बच्चे सुरक्षित गेमिंग के लिए जागरूक
Ranchi, Jharkhand:वर्ल्ड पीस डे को लेकर रांची में प्री-समिट नेशनल साइबरपीस ई-स्पोर्ट्स लीग का आयोजन किया गया। डोरंडा में आयोजित इस कर्टन रेज़र टूर्नामेंट में झारखंड, बिहार समेत कई राज्यों से खिलाड़ी पहुंचे। प्रतियोगिता में कुल 24 स्क्वाड ने हिस्सा लिया, जिसमें 96 खिलाड़ी शामिल हैं। हर स्क्वाड में चार खिलाड़ी हैं और खिलाड़ियों के बीच फ्री फायर स्क्वाड गेम का मुकाबला कराया जा रहा है। इस प्रतियोगिता का आयोजन बच्चों को ई-स्पोर्ट्स के साथ-साथ सुरक्षित और जिम्मेदार गेमिंग के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से किया गया है। साइबरपीस की ओर से बच्चों को सही दिशा देने, उनके टैलेंट को मंच देने और उन्हें सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराने पर जोर दिया जा रहा है। आयोजकों के मुताबिक, ई-स्पोर्ट्स के जरिए बच्चों को क्रिएटिव इकोनॉमी से जोड़ने और उन्हें आगे बढ़ने के अवसर देने की कोशिश की जा रही है। साथ ही, ऑनलाइन गेमिंग के दौरान होने वाली ठगी और साइबर अपराधों से बचाव के लिए भी खिलाड़ियों को जागरूक किया जा रहा है। प्रतियोगिता में पहले स्थान पर रहने वाली टीम को 6 हजार रुपये और पुरस्कार, दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 4 हजार रुपये और पुरस्कार, जबकि तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 2 हजार रुपये और उपहार के साथ टॉप 3 टीम को सर्टिफिकेट दिया गया। मेजर विनीत कुमार, संस्थापक, साइबरपीस ने कहा कि साइबरपीस ई-स्पोर्ट्स लीग की शुरुआत वर्ष 2023 में की गई थी। इसका उद्देश्य ई-स्पोर्ट्स और क्रिएटिव इकोनॉमी के क्षेत्र में बच्चों को आगे बढ़ने और मेंटरशिप देने का है। इस साल 31 अक्टूबर को दिल्ली में इसका ग्रैंड नेशनल ई-स्पोर्ट्स लीग फिनाले आयोजित किया जाएगा। इसमें देश के अलग-अलग हिस्सों से बच्चों को जोड़ने के साथ जिम्मेदार और सुरक्षित गेमिंग के प्रति जागरूक किया जाएगा। ऑनलाइन गेमिंग के जरिए होने वाली ठगी और अपराध से बच्चों को बचाना भी हमारी प्राथमिकता है। नमिता राय, सदस्य, साइबरपीस ने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों को सही दिशा देना और उन्हें सुरक्षित एवं सकारात्मक माहौल उपलब्ध कराना है। साइबरपीस की कोशिश है कि बच्चे गेमिंग हो या कोई दूसरा माध्यम, अपनी प्रतिभा का सही इस्तेमाल करें और सही रास्ते पर आगे बढ़ें। बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य और उनके सुरक्षित भविष्य को लेकर भी लगातार काम किया जा रहा है।0
0
Report
Advertisement
कुमारी शैलजा ने पेपर लीक, शिक्षा और UPI मुद्दों पर सरकार पर निशाना साधा
Sirsa, Haryana:एंकर रीड लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा छात्रों और युवाओं से जुड़े मुद्दों को उठाए जाने के बाद अब सिरसा से कांग्रेस सांसद कुमारी शैलजा ने भी केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। कुमारी शैलजा ने कहा कि देश में बार-बार पेपर लीक होने से लाखों युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। उन्होंने शिक्षा व्यवस्था और रोजगार से जुड़े मुद्दों पर सरकार से सवाल किए। कुमारी शैलजा आज सिरसा के दौरे पर थी। मीडिया से बातचीत करते हुए कुमारी शैलजा ने राहुल गांधी ने 19 सितंबर को इंदौर में आयोजित छात्रों की गूंज कार्यक्रम में छात्रों के सवाल पूछने और उनकी आवाज को लेकर चिंता जताने पर सीधा सीधा केंद्र सरकार को शिक्षा व्यवस्था की बदहाली को लेकर तीखा प्रहार किया है। वोल 1 इसी को लेकर सिरसा सांसद कुमारी शैलजा ने कहा कि देश में कई बार पेपर लीक की घटनाएं सामने आई हैं। उनका कहना है कि इससे लाखों युवाओं के भविष्य पर असर पड़ता है। परीक्षा की तैयारी करने वाले बच्चों के साथ-साथ उनके माता-पिता को भी आर्थिक और मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कुमारी शैलजा ने देश की शिक्षा व्यवस्था पर लगातार उठ रहे सवालों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि बार-बार पेपर लीक होना सरकार के लिए बेहद गंभीर और शर्मनाक स्थिति है। वोल 2 उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी में पीजी हाउस गिरने की घटना का भी उल्लेख करते हुए कहा कि ऐसी घटनाओं में छात्रों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कुमारी शैलजा ने कहा कि राहुल गांधी लगातार युवाओं और छात्रों की आवाज उठाने का काम कर रहे हैं। वोल 3 वहीं पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची के विवाद को लेकर भी कुमारी शैलजा ने सरकार और चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाए। उनका कहना है कि मतदाता सूचियों को लेकर कई जगह विवाद सामने आ रहे हैं और बड़ी संख्या में लोगों के नाम मतदाता सूची से हटाए जाने की शिकायतें हैं। वोल 4 पश्चिम बंगाल में SIR यानी स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन को लेकर मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच चुका है। चुनाव आयोग के अनुसार, SIR प्रक्रिया के दौरान पश्चिम बंगाल में 27.16 लाख नाम हटाए गए, जिनमें से 22 लाख से अधिक लोगों ने अपने नाम दोबारा शामिल कराने के लिए अपील की है। वोल 5 कुमारी शैलजा ने SIR में धांधली के आरोप लगाए और कहा कि मतदाता सूची को लेकर लोगों के बीच चिंता बनी हुई है। उन्होंने नौकरियों में भी धांधली के आरोप लगाते हुए सरकार से युवाओं के हितों को लेकर गंभीरता से काम करने की मांग की। वोल 6 इसके अलावा UPI से जुड़े नए शुल्क के मुद्दे पर भी कुमारी शैलजा ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सरकार ने उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त बोझ डाल दिया है और इसका असर देश के व्यापार पर पड़ सकता है। दरअसल, केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि आम लोगों के Person-to-Person यानी P2P UPI लेनदेन पर कोई शुल्क नहीं लगाया गया है। 2 हजार रुपये तक के मर्चेंट पेमेंट और छोटे व्यापारियों के लिए निर्धारित लेनदेन भी शुल्क-मुक्त रहेंगे। सरकार के मुताबिक करीब 96 प्रतिशत मर्चेंट UPI ट्रांजैक्शन प्रभावित नहीं होंगे। वहीं नई व्यवस्था में 2 हजार रुपये से अधिक के कुछ मर्चেন্ট ट्रांजैक्शन पर MDR लागू होने की व्यवस्था की गई है। विपक्ष की ओर से इसे लेकर कारोबारियों और उपभोक्ताओं पर संभावित अतिरिक्त बोझ की चिंता जताई जा रही है। कुल मिलाकर कुमारी शैलजा ने पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था, मतदाता सूची और UPI से जुड़े मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि युवाओं, छात्रों और आम लोगों से जुड़े इन मुद्दों पर सरकार को जवाब देना चाहिए। बाइट कुमारी शैलजा , सांसद , कांग्रेस , सिरसा लोकसभा क्षेत्र।0
0
Report
CIA की कार्रवाई: रेवाड़ी में अवैध तेल कारोबार का भंडाफोड़, 4 हजार लीटर बरामद
Rewari, Haryana:रेवाड़ी में अवैध तेल कारोबार पर CIA का बड़ा एक्शन , भवाड़ी गांव में छापेमारी कर 4 हजार लीटर तेल बरामद.... तेल डिपो से निकलने वाले टैंकरों से चोरी का खेल उजागर, मौके से एक संदिग्ध हिरासत में... एसपी हेमेन्द्र मीणा के निर्देश पर हुई कार्रवाई, अवैध कारोबारियों में मचा हड़कंप... बावल रोड स्थित IOC और BPCL डिपो के टैंकरों से तेल चोरी का गहराया शक, पूरे सप्लाई नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस.... रेवाड़ी में अवैध कारोबारियों के खिलाफ पुलिस ने कड़ा शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। सीआईए रेवाड़ी की टीम ने बावल रोड स्थित भवाड़ी गांव में छापेमारी कर अवैध तेल के बड़े भंडारण का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से करीब 4 हजार लीटर तेल बरामद किया है और एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। आशंका जताई जा रही है कि बावल रोड स्थित बड़े तेल डिपो से निकलने वाले टैंकरों से तेल चुराकर यह अवैध सिंडिकेट चलाया जा रहा था। रेवाड़ी जिले में अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए एसपी हेमेन्द्र मीणा के निर्देश पर सीआईए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। गुप्त सूचना के आधार पर सीआईए की टीम ने बावल रोड स्थित भवाड़ी गांव में एक ठिकाने पर अचानक रेड मारी। छापेमारी के दौरान मौके से लगभग 4 हजार लीटर तेल बरामद किया गया, जिसे अवैध तरीके से स्टोर कर रखा गया था। पुलिस ने मौके से एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर अपनी तफ्तीश शुरू कर दी है। बावल रोड पर इंडियन ऑयल और भारत पेट्रोलियम जैसी प्रमुख तेल कंपनियों के आधा दर्जन से ज्यादा डिपो मौजूद हैं। पुलिस की शुरुआती जांच में शक की सुई इन डिपो से निकलने वाले टैंकरों की तरफ घूम रही है। अंदेशा है कि डिपो से सप्लाई के लिए निकलने वाले टैंकरों से मिलीभगत कर बीच रास्ते में तेल निकाला जाता था और फिर उसे इस अवैध ठिकाने पर डंप कर आगे सप्लाई किया जाता था।0
0
Report
सरिता विहार हादसे में तीन की मौत, तीन घायल; CCTV वर्कर समेत चालक फरार
New Delhi, Delhi:"साउथ ईस्ट दिल्ली के सरिता विहार थाना इलाके में एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है तो वहीं तीन लोग घायल है और एक अन्य सुरक्षित स्थिति में पाया गया. इस घटना में मृतक की पहचान 23 वर्षीय उमेश, 35 वर्षीय प्रवीण और 34 वर्षीय एचआर मैनेजर सूरज के रूप में हुई है. मृतक उमेश और प्रवीण संगम विहार के रहने वाले हैं. उसी घटना के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है. दिल्ली के सरिता विहार थाना के मथुरा रोड पर एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई तो वहीं तीन लोग घायल है जिन्हें अस्पताल में इलाज चल रहा है. डीसीपी विनीत कुमार के अनुसार सरिता विहार थाना के रोड नंबर 13 मथुरा रोड के समीप नोएडा की तरफ से आ रहा एक डंपर एक कड़ी क्रेन और खरीद ऑटो रिक्शा से टकरा गया जिसमें ऑटो रिक्शा में सेफ सिटी प्रोजेक्ट सीसीटीवी इंस्टॉलेशन के वर्कर सवार थे जो उसी समय सीसीटीवी लगाने का कार्य कर रहे थे, हादसा हो गया है जिसमें तीन लोगों की मौत हुई है और तीन अन्य घायल हैं. डंपर चालक मौके से फरार हो गया जिसकी पहचान अभी नहीं हो पाई है. मृतक एचआर मैनेजर की कंपनी से जानकारी ली जा रही है ताकि उनके परिवार को सूचना दी जा सके. मृतक उमेश के पिताजी रामदास बताते हैं कि उमेश शादीशुदा है, उसके दो बच्चे हैं. सूचना मिलने पर जब हम लोग पहुंचे तो पता चला कि डंपर ने क्रेन और ऑटो को मार दिया जिसमें चार लोगों की मौत हो चुकी है; मेरा भी बेटा वहीं था. डंपर तेज गति से आ रहा था. यह सूचना मिली; हम लोग मौके पर पहुंचे. पुलिस कार्रवाई कर रही है. हम उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं और संगम विहार में रहते हैं. प्रशासन से गुहार है कि हम गरीब परिवार हैं और मेरा बेटा दिल्ली पुलिस के सीसीटीवी कैमरा लगाने का कार्य करता था. मृतक उमेश के भाई रतन सिंह ने बताया कि सड़क बैरिकेड कर के बंद कर दी जाती तो शायद हादसा नहीं होता, लेकिन प्रशासन की लापरवाही रही. इस हादसे में मेरे भाई की जान चली गई और अब तक चार लोगों की जान जा चुकी है. अभी भी कई लोग घायल हैं."0
0
Report
Advertisement
UPI सेवा शुल्क पर हांसी के व्यापारियों की तीखी नाराजगी, सरकार से समीक्षा मांग
Hansi, Haryana:हांसी में UPI सर्विस चार्ज को लेकर भड़के व्यापारी, बोले- ग्राहक पर डाला तो बढ़ेगा बोझ, हम देंगे तो व्यापार पर पड़ेगा असर, हांसी पहुंचे व्यापारी कल्याण बोर्ड चेयरमैन राजेश ठकराल से मिले व्यापारी हांसी। डिजिटल भुगतान के दौर में UPI ट्रांजैक्शन पर सर्विस चार्ज लगाने की चर्चा को लेकर हांसी के व्यापारियों में नाराजगी देखने को मिली। व्यापारियों ने कहा कि आज के समय में ग्राहक बड़ी संख्या में UPI के जरिए भुगतान करते हैं। ऐसे में अगर सर्विस चार्ज लगाया जाता है तो इसका सीधा असर व्यापार और ग्राहकों दोनों पर पड़ेगा। हांसी पहुंचे व्यापारी कल्याण बोर्ड के चेयरमैन राजेश ठकराल ने व्यापारियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। व्यापारियों ने कहा कि अगर UPI भुगतान पर अतिरिक्त शुल्क लगाया गया तो या तो यह भार ग्राहक पर पड़ेगा या फिर व्यापारी को खुद वहन करना पड़ेगा। दोनों ही परिस्थितियों में व्यापार प्रभावित होने की आशंका है। व्यापारी कल्याण बोर्ड चेयरमैन राजेश ठकराल ने कहा कि सरकार को इस मुद्दे पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कई बार अधिकारी सरकार तक जमीनी स्थिति सही तरीके से नहीं पहुंचाते और सरकार को गुमराह किया जाता है। व्यापारियों की इस चिंता को सरकार के सामने रखा जाएगा और इस विषय में बदलाव की मांग की जाएगी। भगत सिंह मार्केट के प्रधान दिनेश गोयल ने UPI पर सर्विस चार्ज को गलत बताते हुए कहा कि सरकार को इसे लागू नहीं करना चाहिए। उनका कहना है कि पहले से ही व्यापार पर कई तरह के दबाव हैं और अतिरिक्त शुल्क से व्यापारियों की परेशानी बढ़ सकती है। वहीं व्यापारी रिंकू जैन ने कहा कि एक ही ऑनलाइन पेमेंट दिनभर में कई लोगों के बीच घूमती रहती है। ऐसे में हर ट्रांजैक्शन पर सर्विस चार्ज लगाना व्यापारियों के लिए नुकसानदायक हो सकता है। उन्होंने सरकार से इस पर दोबारा विचार करने की मांग की। व्यापारियों का कहना है कि आज डिजिटल भुगतान व्यापार का अहम हिस्सा बन चुका है, इसलिए किसी भी तरह का अतिरिक्त शुल्क लगाने से पहले उसके असर पर गंभीरता से विचार किया जाना चाहिए。0
0
Report
बिल्हा आर्शीवाद दीया कार्यक्रम में 21 शिक्षकों की गैरहाजिरी पर नोटिस
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर सत्रह सितंबर को सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम के दौरान लापरवाही बरतने का मामला सामने आया है। कार्यक्रम में ड्यूटी से अनुपस्थित रहने वाले 21 शिक्षकों पर कार्रवाई की गई है। उक्त शिक्षकों ने केवल अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और उसके बाद कार्यक्रम स्थल से गायब हो गए। इस अनुशासनहीनता और लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए बीईओ, बिल्हा ने उनको कारण बताओ नोटिस थमा दिया है। जिले के बिल्हा ब्लॉक के अंतर्गत ऐतिहासिक ताला क्षेत्र के ग्राम अमेरीकापा स्थित विख्यात मंदिर में जिला प्रशासन के निर्देशानुसार कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस आयोजन की व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए शिक्षा विभाग के शिक्षकों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। कार्यक्रम के दौरान 21 शिक्षकों और कर्मचारियों ने केवल अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और इसके बाद कार्यस्थल से नदारद हो गए। अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन नहीं करने के कारण आयोजन की व्यवस्थाओं में भारी अव्यवस्था देखने को मिली। शिक्षकों की इस गैर-जिम्मेदाराना हरकत और अव्यवस्था पर जनपद पंचायत बिल्हा अध्यक्ष रामकुमार कौशिक ने कड़ा रुख अपनाया। उनकी नाराजगी के बाद बीईओ ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी 21 संबंधित शिक्षकों व कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। नोटिस में सभी को 2 दिवस के भीतर व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है। इसके बाद उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। संजय कुमार कौशिक सहायक शिक्षक एलबी पेण्डरवा, अमृत लाल शासकीय प्राथमिक शाला पौसरी, ज्ञान चंद बजारे प्रधान पाठक शासकीय प्राथमिक शाला खम्तहा, कृति चंद्रवंशी सहायक शिक्षक शासकीय प्राथमिक शाला भोजपुरी, उषा चंद्राकर सहायक शिक्षक शासकीय प्राथमिक शाला भोजपुरी, नीलिमा ऐलिजाबेथ हॅज सहायक शिक्षक प्राथमिक शाला भोजपुरी, संगीता वालरे सहायक शिक्षक शासकीय प्राथमिक शाला भोजपुरी, आशीष आर्मो शिक्षक शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पेण्डरवा, अभिषेक गहवई शिक्षक शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पेण्डरवा, रोहित घृतलहरे शिक्षक शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला भोजपुरी, सनत कुमार ठाकुर शिक्षक शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला भोजपुरी, राकेश कुमार वस्त्रकार शिक्षक शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला भोजपुरी, अशोक कुमार दुबे प्रधान पाठक, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला, भोजपुरी, लक्ष्मीचंद श्याम शिक्षक शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पौसरी, कांति कुमार वर्मा संकुल केंद्र पौसरी, नेतराम पैकरा शिक्षक शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला उड़नताल, खिमलाल टण्डन शिक्षक शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला उड़नताल, चंद्रकांत रात्रे शिक्षक शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला उड़नताल, गुलाम गौस जिलानी प्रधान पाठक शासकीय प्राथमिक शाला उड़नताल, संजय कुमार कौशिक सहायक शिक्षक शासकीय प्राथमिक शाला उड़नताल और आशीष कुमार कटकवार शिक्षक शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला दगौरी को नोटिस जारी किया गया है. बीईओ भूपेंद्र कौशिक ने कहा कि ताला में आयोजित आर्शीवाद का दीया कार्यक्रम के दौरान 21 शिक्षक उपस्थिति दर्ज कराने के बाद गायब हो गए। जनपद अध्यक्ष की नाराजगी के बाद उक्त शिक्षकों का एक दिन का वेतन काटने हेतु नोटिस जारी किया गया है। उनका जवाब आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
फरीदाबाद राशन डिपो लाइसेंस रिन्यू के नाम पर दो लाख की मांग पर जांच
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद में राशन डिपो का लाइसेंस रिन्यू कराने के नाम पर दो लाख रुपये मांगने का आरोप सामने आया है। एसजीएम नगर के राशन डिपो धारक के भाई गौतम ने आरोप लगाया कि लाइसेंस रिन्यू कराने के लिए इंस्पेक्टर के माध्यम से उनसे दो लाख रुपये की मांग की गई। मामला सामने आने के बाद खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। हालांकि विभाग की ओर से मामले की जांच के लिए कमेटी गठित कर दी गई है। दरअसल, एसजीएम नगर इलाके के राशन डिपो धारक के भाई गौतम ने आरोप लगाया कि उनके डिपो का लाइसेंस रिन्यू होना था। इसी दौरान उनसे कथित तौर पर दो लाख रुपये की मांग की गई। शिकायत के बाद प्रशासन ने मामले की जांच के लिए कमेटी गठित की है। कमेटी अपनी रिपोर्ट संबंधित अधिकारियों को सौंपेगी। रिपोर्ट में अगर लगाए गए आरोप सही पाए जाते हैं तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। वहीं, कमेटी से जुड़े अधिकारियों के मुताबिक फिलहाल जांच जारी है और लगाए गए आरोपों के पुख्ता सबूत सामने नहीं आए हैं। जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की स्थिति साफ हो पाएगी। फिलहाल इस पूरे मामले में सबसे बड़ा सवाल यही है कि राशन डिपो के लाइसेंस रिन्यू कराने के नाम पर आखिर दो लाख रुपये मांगने का आरोप क्यों लगा? अब सबकी नजर जांच कमेटी की रिपोर्ट और विभाग की आगामी कार्रवाई पर है।0
0
Report
Advertisement
चित्तौड़गढ़: दस हजार इनामी NDPS आरोपी देवीलाल जाट गिरफ्तार
Begun, Rajasthan:डीएसटी चित्तौड़गढ़ ने कार्रवाई करते हुए एनडीपीएस एक्ट के मामले में करीब एक साल से फरार चल रहे 10 हजार रुपये के इनामी आरोपी को डिटेन किया है। आरोपी आसींद थाना क्षेत्र के एनडीपीएस प्रकरण में वांछित चल रहा था। मुखबिर से सूचना मिलने के बाद डीएसटी टीम ने कपासन क्षेत्र में घेराबंदी की। पुलिस को देखकर आरोपी ने भागने का प्रयास किया, लेकिन टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए उसे पकड़ लिया। आरोपी की पहचान देवीलाल जाट के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी की गिरफ्तारी पर भीलवाड़ा पुलिस की ओर से 10 हजार रुपये का इनाम घोषित था। कानूनी प्रक्रिया के बाद आरोपी को भीलवाड़ा पुलिस के सुपुर्द किया गया।0
0
Report
चकाई के ग्रामीणों ने बदहाल सड़क के लिए खुद निर्माण शुरू किया
Jamui, Bihar:जमुई जिले के चकाई प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा से तंग आकर जब ग्रामीणों के सब्र का बांध टूटा, तो उन्होंने खुद अपने रास्ते की तस्वीर बदलने की ठान ली। खास चकाई स्थित मुरारी दुबे चौक से लेकर कानूनगो बांग्ला सीताराम पांडेय के घर तक जाने वाली लगभग एक किलोमीटर सड़क आजादी के दशकों बीत जाने के बाद भी बदहाल और कच्ची पड़ी हुई है। बरसात के दिनों में घुटनों तक कीचड़ और जलजमाव के कारण इस रास्ते पर पैदल चलना भी दूभर हो जाता है। लगातार जनप्रतिनिधियों के चक्कर काटने के बाद भी जब सिर्फ कोरे आश्वासन मिले, तो ग्रामीणों ने आपसी सहयोग और जनसहयोग से चंदा इकट्ठा कर मिट्टी गिरवाई और खुद श्रमदान कर सड़क को चलने योग्य बनाने का बीड़ा उठाया।स्थानीय लोगों के अनुसार, यह सर्वे रोड चकाई बाजार और मुख्य सड़क को जोड़ने वाला सबसे नजदीकी व महत्वपूर्ण मार्ग है। इसी रास्ते से प्रतिदिन सैकड़ों ग्रामीण, स्कूली बच्चे और राहगीर गुजरते हैं। कच्ची सड़क पर कीचड़ के कारण रोजाना बाइक सवार और स्कूली बच्चे फिसलकर दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं।ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत से लेकर विधानसभा स्तर तक कई जनप्रतिनिधि बदले, हर बार पक्की सड़क का वादा मिला, लेकिन चुनाव जीतते ही किसी ने भी इस सड़क की सुध नहीं ली।इस उपेक्षा के विरोध में गांव के लोगों ने एकजुटता दिखाते हुए कुदाल और फावड़े उठा लिए। इस श्रमदान कार्य में अमित दुबे, सुरेश पोद्दार, मिथुन पाण्डेय, मुकेश ठाकुर, बिकाश पोद्दार, अवदेश पोद्दार, रंजन शुक्ला, गौरव शुक्ला, चंदन शुक्ला, विवेक पाण्डेय, कृष्णा पोद्दार, राहुल पोद्दार, राधारमण शुक्ला, मंटू शुक्ला, साजन पाण्डेय, प्रभु पाण्डेय, नकुल ठाकुर, उत्तम पाण्डेय, बंटी पाण्डेय, राजबिहारी शुक्ला, राजा शुक्ला सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण पूरी तत्परता के साथ जुटे रहे।ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और संबंधित विभाग से पुरजोर मांग की है कि मुरारी दुबे चौक से कानूनगो बांग्ला सीताराम पांडेय के घर तक की इस एक किलोमीटर सड़क का अविलंब पक्कीकरण कराया जाए। साथ ही युवाओं व ग्रामीणों ने साफ चेतावनी दी है कि यदि जल्द सड़क निर्माण की दिशा में ठोस पहल नहीं हुई, तो वे आने वाले चुनावों का पूर्ण बहिष्कार करेंगे और जनप्रतिनिधियों को गांव में घुसने नहीं देंगे।0
0
Report
जाखम बांध में एक दिन में 1 मीटर पानी बढ़ा, छह बांध पूरी तरह भराव
Pratapgarh, Rajasthan:जाखम में 24 घंटे में 1 मीटर पानी बढ़ा, 6 बांध लबालब; चार से चल रही पानी की चादर प्रतापगढ़ जिले में मानसून की विदाई के बीच बांधों में पानी की आवक अभी भी जारी है। प्रतापगढ़ और आसपास के क्षेत्र के प्रमुख बांधों की 20 सितंबर की रिपोर्ट के अनुसार जाखम बांध का जलस्तर पिछले 24 घंटे में एक मीटर बढ़ गया। 19 सितंबर को जाखम का गेज 27.50 मीटर था, जो बढ़कर 28.50 मीटर पहुंच गया है। बांध में 117.00 एमसीयूएम पानी का भंडारण है और यह अपनी कुल क्षमता का 82.38 प्रतिशत भर चुका है। खास बात यह है कि आज प्रमुख वर्षामापक केंद्रों पर बारिश लगभग नहीं हुई, इसके बावजूद ऊपरी कैचमेंट से पानी की आवक बनी हुई है। जिले के छह बांध पूरी तरह भर चुके हैं। हमजा खेड़ी, बोरिया, बजरंगगढ़, चाचाखेड़ी, गागरी और वाजना बांध 100 प्रतिशत भराव पर पहुंच गए हैं। इनमें बोरिया, गागरी, हमजा खेड़ी और बजरंगगढ़ बांध से पानी की चादर चल रही है। बोरिया बांध पर 15 सेंटीमीटर की चादर के साथ 9.40 क्यूमेक्स पानी डिस्चार्ज हो रहा है। गागरी बांध पर 12 सेंटीमीटर की चादर चल रही है और 6.39 क्यूमेक्स पानी बह रहा है। हमजा खेड़ी में 3 सेंटीमीटर की चादर के साथ 0.76 क्यूमेक्स तथा बजरंगगढ़ में 2.5 सेंटीमीटर की चादर के साथ 0.74 क्यूमेक्स पानी का निकास दर्ज किया गया है। जाखम के अलावा बरडीया बांध में भी 24 घंटे में 24 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी हुई है। इसका गेज 5.67 मीटर से बढ़कर 5.91 मीटर पहुंच गया है और बांध 87.88 प्रतिशत भर चुका है। वहीं मेल बांध का जलस्तर 10 सेंटीमीटर बढ़कर 7.90 मीटर तथा बख्तोड बांध का गेज 10 सेंटीमीटर बढ़कर 7.10 मीटर पहुंच गया है। मेल बांध 53.02 और बख्तोड 52.08 प्रतिशत भरा हुआ है। भराव की स्थिति देखें तो भंवर सेमला बांध 96.61 प्रतिशत और काली घाटी 92.50 प्रतिशत भर चुके हैं। वोरी वानगढी में 76.64 प्रतिशत, गादोला में 51.68 प्रतिशत पानी है। वहीं मचलाना बांध 35.24 प्रतिशत, पिण्ड सिंचाई परियोजना 27.64 प्रतिशत, बसेड़ा लोवर 27.61 प्रतिशत भरा है। बारिश के आंकड़ों के अनुसार 1 जून से 20 सितंबर तक अरनोद में 1057 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई है, जबकि जाखम बांध क्षेत्र में 817, सुहागपुरा में 815, नागलिया पिकअप वियर में 814, गादोला में 811 और पीपलखूंट में 807 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। प्रतापगढ़ में अब तक 741 मिलीमीटर बारिश हुई है। जिले का 30 वर्षों का वार्षिक औसत 983 मिलीमीटर है। सात प्रमुख वर्षामापक केंद्रों पर इस मानसून में अब तक औसतन 779.3 मिलीमीटर बारिश दर्ज हो चुकी है, जो जिले के वार्षिक औसत का 79.28 प्रतिशत है। रिपोर्ट से साफ है कि भले ही फिलहाल बारिश थम गई हो, लेकिन जलग्रहण क्षेत्रों से जारी आवक के चलते कई बांधों में जलस्तर बढ़ रहा है।0
0
Report
Advertisement
