छतरपुर में धसान नदी पर बने सुजारा डेम के 12 गेट खोले
Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर में धसान नदी पर बने सुजारा डेम के 12 गेट खोल दिए गए हैं। बाढ़ की स्थिति के चलते डेम से 2000 से 2500 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। दमोह जिले में भारी बारिश के कारण डेम का जलस्तर बढ़ गया है। डेम टीकमगढ़ और छतरपुर की सीमा पर स्थित है, और गेट खुलने से टीकमगढ़ जिले के बल्देवगढ़ की सड़क पर पानी भर गया है। धसान नदी के पास की निचली बस्तियों को अलर्ट जारी कर दिया गया है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जयपुर में पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में मतदान जारी
Jaipur, Rajasthan:चौमूं जयपुर पंचायत चुनाव का दूसरा चरण जयपुर जिला कलेक्टर संदेश नायक फील्ड में रामपुरा डाबड़ी, जालसू पंचायत समिति के गांवों में चल रहा मतदान जालसू गांव के मतदाताओं में भी दिखा उत्साह लोकतंत्र को मजबूत करने वाली तस्वीर भी आई सामने मतदान जारी है। जयपुर जिला कलेक्टर संदेश नायक फील्ड में सक्रिय नजर आए। उन्होंने विभिन्न गांवों के मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वहीं जालसू गांव में भी मतदान को लेकर मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही महिला और पुरुष मतदाता मतदान केंद्रों पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। इस दौरान लोकतंत्र को मजबूत करने वाली एक खूबसूरत तस्वीर भी सामने आई, जहाँ मतदाता पूरे उत्साह के साथ लोकतंत्र के इस महापर्व में भाग लेते नजर आए। ग्रामिण क्षेत्रों में पंच-सरपंच चुनाव को लेकर उत्साह बना हुआ है।'यूपी में अंगद का पैर है बीजेपी सरकार...इसे कोई नहीं उखाड़ सकता'- अमित शाह
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ कार्यसमिति की बैठक में गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि लगातार तीसरी बार सरकार बनाने का समय है। यूपी में बीजेपी सरकार अंगद का पैर है उसे कोई नहीं हटा सकता है फिर से बीजेपी की सरकार बनने जा रही है कोई दुविधा नहीं है।
बीजेपी के मालिक हमारे कार्यकर्ता को मेरा प्रणाम, मेरा राम राम।
यूपी में 30 अक्टूबर का बड़ा योगदान है आज के दिन 1990 अयोध्या में राम भक्तों पर गोलिया चलाई थी।
मै पूछना चाहता हूं कि आप किस मुंह से सरकार बनाने की बात करते है अपने राम भक्तों गोलियां चलाई हमने राम मंदिर बना दिया। आपकी तीसरी पीढ़ी को भी जनता माफ नहीं करेगी। कल्याण सिंह ने सरकार की चिंता किए बिना विवादित ढांचे को ध्वस्त कराया।
(यूपी से जी न्यूज रिपोर्टर विशाल की रिपोर्ट)
