471001
MP के कोतवाली में बवाल करने वाले आरोपी का 10 करोड़ का मकान ढहाया
Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर में कोतवाली में बवाल करने के आरोपी हाजी शहजाद अली की 10 करोड़ रुपये की आलीशान कोठी को प्रशासन ने जमींदोज कर दिया। पांच घंटे की कार्रवाई में मकान के साथ उसमें रखी लाखों की तीन लग्जरी कारें भी नष्ट कर दी गईं। बीते दिन कोतवाली में हुए बवाल का मुख्य आरोपी शहजाद अली था। कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल मौजूद रहा। एसपी अगम जैन ने इस कार्रवाई की पुष्टि की है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मैनपुरी-करहल रेलवे कर्मचारी से मारपीट,45 हजार छीनने का आरोप,मारपीट का CCTV फुटेज वायरल ।
Kanakpur, Uttar Pradesh:करहल/मैनपुरी। करहल में रेलवे कर्मचारी से मारपीट और 45 हजार छीनने का आरोप,मारपीट का CCTV फुटेज वायरल,SP-DM से कार्रवाई की मांग करहल क्षेत्र में रेलवे विभाग में तैनात एक कर्मचारी ने दो लोगों पर कार्यालय में घुसकर गाली-गलौज और मारपीट करने के साथ ही जेब में रखे 45 हजार रुपये छीनने का गंभीर आरोप लगाया है। घटना से जुड़ी CCTV फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने की बात भी सामने आई है,पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक और जिलाधिकारी मैनपुरी को प्रार्थना पत्र देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है। शिकायतकर्ता दिनेश कुमार पुत्र रमाशंकर,निवासी ग्राम चकनरायनपुर,पोस्ट बेलवा बाजार,तहसील मड़ियाहूं, जनपद जौनपुर,वर्तमान में गढ़िया चौराहा,करहल में रहकर रेलवे विभाग में गढ़िया रोड स्थित फाटक-15सी पर गेटमैन के पद पर कार्यरत हैं। पुलिस अधीक्षक और जिलाधिकारी को दिए गए प्रार्थना पत्र के अनुसार,3 सितंबर 2026 की शाम करीब 5 बजे दिनेश कुमार ड्यूटी पर मौजूद थे। इसी दौरान विनय प्रताप पुत्र नामालूम,निवासी आजाद हिंद इंटर कॉलेज के पास,कस्बा करहल और एक अन्य व्यक्ति कथित रूप से उनके कार्यालय में घुस आए। शिकायतकर्ता का आरोप है कि दोनों ने कार्यालय में पहुंचते ही उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी । दिनेश कुमार ने आरोप लगाया कि इसी दौरान उनकी जेब में रखे ₹45 हजार रुपये छीन लिए गए और आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की कोशिश भी की। पीड़ित के मुताबिक,उन्होंने किसी तरह अपनी जान बचाकर कार्यालय से बाहर निकलने की कोशिश की, लेकिन आरोपियों ने उन्हें पकड़ लिया और बाहर जाने से रोकते हुए फिर मारपीट की। इसी दौरान उनकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके की ओर आने लगे,जिसके बाद आरोपी वहां से भाग गए। घटना से संबंधित CCTV फोटो सामने आने और सोशल मीडिया पर वायरल । दिनेश कुमार का आरोप है कि घटना के बाद उन्होंने थाना करहल में भी प्रार्थना पत्र दिया,लेकिन उनके अनुसार अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने अधिकारियों को बताया कि घटना से संबंधित साक्ष्य उनके पास मौजूद हैं। अब पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक एवं जिलाधिकारी मैनपुरी से रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई किए जाने और न्याय दिलाने की मांग की है।0
0
Report
दुष्कर्म मामले में बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में
Muhammadabad Gohna, Uttar Pradesh:मुहम्मदाबाद गोहना पुलिस ने नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म के मामले में एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया है। पुलिस के अनुसार कार्रवाई 5 सितंबर 2026 को तुलसीपुर कुढवा के पास की गई। मामले में मुकदमा अपराध संख्या 309/2026 के तहत धारा 65(2) बीएनएस व 5एम/6 पॉक्सो एक्ट में कार्रवाई की गई है।0
0
Report
लखनऊ में Suez कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन, गंदे पानी ने लोगों को भड़का दिया
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ Suez india कंपनी के खिलाफ लोगो ने खोला मोर्चा बालू अड्डा इलाके में suez कंपनी का फूंका गया पुतला लगातार गंदे पानी की समस्या से जनता परेशान कई बार शिकायत के बाद भी लोगों के घरों में आ रहा गंदा पानी शिकायत का समाधान न होने से नाराज जनता सड़क पर उतरी सीएम आवास से महज कुछ मिनट की दूरी पर है बालू अड्डा उसके बावजूद समस्याओं का निराकरण नहीं कर रहा जलकल विभाग जोन 1 का मामला0
0
Report
Advertisement
बिहार में शरद यादव, रघुवंश सिंह और रामविलास पासवान प्रतिमा के राजकीय समारोह की मांग
Noida, Uttar Pradesh:पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व० शरद यादव जी, स्व० डॉक्टर रघुवंश प्रसाद सिंह जी एवं स्व० रामविलास पासवान जी की राज्य में आदमकद प्रतिमा स्थापित करते हुए उनकी जयंती अथवा पुण्यतिथि को राजकीय समारोह घोषित करने की माँग को लेकर माननीय मुख्यमंत्री, बिहार को पत्र लिखा।0
0
Report
प्रशांत किशोर ने बिहार की बाढ़ पर सरकार- विपक्ष पर हमला
Naya Chak, Bihar:एंकर - जनसुराज के मुखिया बांकीपुर विधायक प्रशांत किशोर इन दिनों विधान परिषद चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं से संवाद कर रहे हैं इस दौरान उम्मीदवारों को लेकर सर्वे और बैठक भी कर रहे हैं। इसी क्रम में आज प्रशांत किशोर भागलपुर पहुँचे जहाँ उन्होंने उम्मीदवारों के चयन को लेकर बैठक की है इस दौरान उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार और विपक्ष पर जमकर हमला बोला है। पिछले दिनों न्यूज़ एजेंसी एएनआई को दिए गए इंटरव्यू में सम्राट चौधरी ने प्रशांत किशोर को बेचारा कहा था इस पर प्रशांत किशोर ने कहा कि मुख्यमंत्री ने मुझे बेचारा कहा तो मैं पहली बार उनके वक्तव्य से सहमत हूं मुख्यमंत्री को किसी ने बताया ही नहीं की बेचारा का शाब्दिक अर्थ क्या होता है। बेचारा का मतलब जिसके पास कोई चारा नहीं हो। प्रशांत किशोर ही नहीं पूरे के साथियों के पास कोई चारा नहीं है क्योंकि हम लोग बिहार को किसी अनपढ़ अपराधियों के हाथ में छोड़कर नहीं जा सकते हैं बिहार को सुधारने के अलावा कोई चारा नहीं है जब तक बिहार में सुधार नहीं होगा तब तक लगे रहेंगे। वहीं संजय झा द्वारा जनता दल यूनाइटेड को जनता दल नीतीश का नाम देने के प्रस्ताव पर प्रशांत किशोर ने कहा कि जनता दल यूनाइटेड हो या जनता दल नीतीश हो उसको चलाने वाले अमित शाह ही है नीचे दो बन्डमरु लोग हैं जो अमित शाह जैसे चाहेंगे वैसे चलेगा। नीतीश कुमार अब जनता दल यूनाइटेड नहीं चला रहे हैं खबर यही है जदयू को अमित शाह चलाते हैं। भागलपुर समेत पूरे बिहार में बाढ़ को लेकर उन्होंने कहा कि बिहार में बाढ़ कोई नई बात तो नहीं है 2025 में अमित शाह ने कहा था कि 5 साल और मौका दीजिए बाढ़ को हम भूत काल बना देंगे लेकिन इसके बाद अमित शाह खुद ही भूत बनकर गायब हो गए। गुजरात में अगर यही बाढ़ आ जाए तो वहां प्रधानमंत्री गृह मंत्री समेत सभी लोग चले जाएंगे मदद तो छोड़िए लेकिन बिहार में बाढ़ को लेकर प्रधानमंत्री और गृह मंत्री ने एक वक्तव्य दिया हो तो हमें बताइए。0
0
Report
सीमा पर मानव तस्करी रोकथाम के लिए जागरूकता अभियान
Kishanganj, Bihar:भारत बंगलादेश सीमा से सटे सोलपाड़ा गांव में राहत संस्था और किशनगंज सीमा सुरक्ष बल के एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने संयुक्त रूप से सीमा पर स्थित संवेदनशील इलाके में मानव तस्करी, बाल मजदूरी और बाल विवाह जैसी कुरीतियों के खिलाफ ग्रामीणों को जागरूक किया। ग्रामीणों को इन अपराधों के प्रति सचेत किया गया और कानूनी जानकारी दी गई। राहत संस्था के सचिव और बीएसएफ अधिकारियों ने बताया कि सीमावर्ती क्षेत्रों में सीमा सुरक्षा बल के सहयोग से ग्रामीणों के बीच जागरूकता फैलाई जा रही है, ताकि मानव तस्करी, बाल मजदूरी और बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों पर अंकुश लगाया जा सके।0
0
Report
Advertisement
40 किलोमीटर पैदल चलकर ग्रामीण कlektरेट पहुंचे, सड़क निर्माण का लिखित आश्वासन मांग
Narmadapuram, Madhya Pradesh:एंकर नर्मदापुरम- नानपा-कुल्हड़ा सड़क की बदहाली से परेशान ग्रामीणों ने तीन दिवसीय आंदोलन के तीसरे दिन ऐसा प्रदर्शन किया कि प्रशासन के सामने नई चुनौती खड़ी हो गई। युवा, महिलाएं और ग्रामीण करीब 40 किलोमीटर पैदल चलकर नर्मदापुरम कलेक्ट्रेट पहुंचे और सड़क निर्माण की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट गेट पर ही डेरा डाल दिया। ग्रामीणों का साफ कहना है जब तक कलेक्टर खुद आकर ज्ञापन नहीं लेते और सड़क निर्माण का लिखित आश्वासन नहीं देते, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। हालात ये रहे कि ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट गेट के सामने ही लकड़ी और कंडे जलाकर दाल-बाटी बनाना शुरू कर दिया। हाथों में रोड नहीं तो वोट नहीं के बोर्ड लेकर ग्रामीणों ने जमकर नारेबाजी भी की।0
0
Report
इंदौर में राहुल गांधी के कार्यक्रम पर राजनीति गरमाहट: 10 लाख से अधिक की राशि IDEIA के पास जमा
Indore, Madhya Pradesh:इंदौर में राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम को लेकर लगातार राजनीतिक मामला गरम आया हुआ है जहां राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर पहले परमिशन न मिलने की बात सामने आई तो वहीं अब इंदौर के रीजनल पार्क के सामने मैदान में राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस ने 10 लाख से अधिक राशि आइडिया को विधिवत जमा करने की बात कही कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विपिन वानखेड़े के अनुसार आईडीए ने रीजनल पार्क के सामने मैदान के लिए 10 लाख से अधिक की राशि की मांग की जिसे कांग्रेस की ओर से विधिवत जमा कर दिया गया है उन्होंने कहा कि देश के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की इंदौर में सभा के लिए कांग्रेस पार्टी को परमिशन के लिए इतना परेशान होना पड़ा यह बहुत निंदनीय बात है जो भारतीय जनता पार्टी लोकतंत्र की दुहाइयां देती है भारतीय जनता पार्टी का असली चालचाल चरित्र और चेहरायही है कांग्रेस पार्टी ने आज ही 10 लाख से अधिक की राशि आइडिया के पास जमा की है कार्यक्रम स्थल के मैदान के लिए आइडिया ने कांग्रेस पार्टी से 10 लाख से अधिक की राशि की डिमांड की गई थी जो की विधिवत कांग्रेस पार्टी द्वारा जमा कर दी गई है अब देखना यहीहैभारतीय जनता पार्टी का अगला चेहरा क्या होगा भारतीय जनता पार्टी ने राजनीति को जो इतने निचले स्तर पर लेकर गई है अब भारतीय जनता पार्टी का अगला कदम क्या होगा और भारतीय जनता पार्टी क्या कुछ प्रयास करेगी छात्रों की आवाज दबाने के लिए यह देखना बाकी हैफिलहाल 10 लाख से अधिक की राशि कांग्रेस पार्टी द्वारा विधिवत जमा कर दी गई है जो की रीजनल पार्क के सामने कार्यक्रम स्थल के मैदान के लिए की गई हैबाइट - विपिन वानखेड़े जिलाध्यक्ष कांग्रेसपीटीसी - मैदान सेनोट - पीटीसी पहले जो कि थी वही भेजी गई हे ठीक लगे तो लगा सकते है0
0
Report
भिंड के Zee मीडिया के प्रदीप शर्मा का नया वीडियो वायरल
Bhind, Madhya Pradesh:प्रदीप शर्मा ज़ी मीडिया भिंड।0
0
Report
Advertisement
रूपनगर में पूर्व कृषि मंत्री के पुत्र ने आत्महत्या कर ली, पुलिस जांच शुरू
Rupnagar, Punjab:Ropar ਰੂਪਨਗਰ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਦੇ ਪੁਰਖਾਲੀ ਠਾਣੇ ਦੇ ਅਧੀਨ ਪੈਂਦੇ ਪਿੰਡ ਕਕੋਠ ਵਿਖੇ ਇੱਕ ਫਾਰਮ ਹਾਊਸ ਦੇ ਵਿੱਚ ਹਰਿਆਣਾ ਦੇ ਸਵਰਗੀ ਸਾਬਕਾ ਖੇਤੀਬਾੜੀ ਮੰਤਰੀ ਜਸਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਸੰਧੂ ਦੇ ਸਪੁੱਤਰ ਗਗਨਜੋਤ ਸੰਧੂ ਵੱਲੋਂ ਅੱਜ ਆਤਮ ਹੱਤਿਆ ਕਰਨ ਦੇ ਮਾਮਲੇ ਦੇ ਵਿੱਚ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਗਗਨਜੋਤ ਸੰਧੂ ਵੱਲੋਂ ਪਿੰਡ ਕਕੋਟ ਦੇ ਆਪਣੇ ਫਾਰਮ ਹਾਊס ਦੇ ਵਿੱਚ ਆਪਣੇ ਨਿੱਜੀ ਗਨ ਦੇ ਨਾਲ ਸਿਰ ਵਿੱਚ ਗੋਲੀ ਮਾਰ ਕੇ ਆਤਮਹੱਤਿਆ ਕਰ ਲਈ ਗਈ ਹੈ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਆਤਮ ਹੱਤਿਆ ਦਾ ਕਾਰਨ ਮੁਢਲੀ ਜਾਂਚ ਦੇ ਵਿੱਚ ਪਤਾ ਚੱਲਿਆ ਹੈ ਕਿ ਮ੍ਰਿਤਕ ਗਗਨਜੋਤ ਸੰਧੂ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰ ਦੇ ਵਿੱਚ ਘਰੇਲੂ ਝਗੜਾ ਚੱਲ ਰਿਹਾ ਸੀ ਜਿਸ ਦੇ ਕਾਰਨ ਹੋ ਸਕਦਾ ਹੈ ਉਸਨੇ ਇਹ ਕਦਮ ਚੁੱਕਿਆ ਪੁਲਿਸ ਦਾ ਕਹਿੰਨਾ ਹੈ ਕਿ ਬਾਕੀ ਅਗਲੇਰੀ ਜਾਂਚ ਦੇ ਵਿੱਚ ਨਿਕਲ ਕੇ ਸਾਹਮਣੇ ਆਵੇਗਾ ਕਿ ਆਤਮ ਹੱਤਿਆ ਦੇ ਕੀ ਕਾਰਨ ਹੋ ਸਕਦੇ ਹਨ0
0
Report
मलिहाबाद में गोलीबारी: युवक गंभीर घायल, पुलिस जाँच शुरू
Noida, Uttar Pradesh:Lucknow मलिहाबाद में युवक को गोली मारने से मचा हड़कंप मलिहाबाद थाना क्षेत्र के ढेंढेमऊ गांव में वारदात पेट्रोल पंप के सामने अज्ञात हमलावरों ने मारी गोली सैफलपुर निवासी समरेंद्र कुमार को गोली मारने की सूचना गोली लगने से समरेंद्र कुमार गंभीर रूप से घायल परिजनों ने घायल को सीएचसी मलिहाबाद पहुंचाया प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने ट्रामा सेंटर किया रेफर पुरानी रंजिश में वारदात होने की जताई जा रही आशंका घटना की सूचना मिलते ही पुलिस जांच में जुटी हमलावरों की तलाश में पुलिस टीम कर रही छानबीन0
0
Report
Hanumangarh निकाय चुनाव के बाद बाड़ाबंदी तेज, प्रत्याशी अज्ञात स्थानों पर भेजे गए
Hanumangarh, Rajasthan:Hanumangarh : निकाय चुनाव के संपन्न होते ही शुरू हुई बाड़ाबंदी, भाजपा,कांग्रेस सहित निर्दलियो ने भी की बाड़ाबंदी,भाजपा और कांग्रेस अपने प्रत्याशियों को अज्ञात स्थान पर ले जाने के लिए जुटी,सभी प्रत्याशियों से मोबाइल भी करवाये गए जमा,गाड़ियो और स्लीपर कोच के माध्यम से अज्ञात स्थान पर ले जाया जा रहा प्रत्याशियों को @incrajasthan @bjp4rajasthan @kuldeepsharmap0
0
Report
Advertisement
सीकर के वार्ड 15 में भाजपा-कांग्रेस समर्थकों की भिड़ंत, फर्जी मतदान के आरोप सामने
Sikar, Rajasthan:सीकर फर्जी मतदान को लेकर विवाद सीकर के वार्ड नंबर 15 में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच में हाथापाई और मारपीट भी हुई। सीकर के वार्ड नंबर 15 में कांग्रेस प्रत्याशी जीवन खां और भाजपा की प्रत्याशी सिमरन मुंदोरी के समर्थकों के बीच भी मारपीट हुई सिमरन। मुंदोरी के पति अयूब मुंदोरी ने आरोप लगाया कि फर्जी मतदान करने की कोशिश की शिकायत के बाद कांग्रेस प्रत्याशी जीवन खा के समर्थकों ने उनके साथ मारपीट की वहीं एक पत्रकार के साथ मारपीट की और कैमरा भी तोड़ दिया। घटना के बाद विवाद काफी बढ़ गया। विवाद बढ़ने की सूचना के बाद भारी पुलिस जाप्ता मौके पर पहुंचा कलेक्टर आशिष मोदी, पुलिस अधीक्षक प्रवीण नायक नुनावत और सीकर विधायक राजेंद्र पारीक भी मौके पर पहुंचे। काफी समझाइश के बाद प्रशासन ने ईवीएम मशीन को रवाना करवाया। सूचना के बाद पूर्व सांसद सुमेधानंद सरस्वती, भाजपा के किसान मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष हरिराम रणवा सहित काफी संख्या में भाजपाई भी घटनास्थल पर पहुंचे और कार्रवाई की मांग की0
0
Report
ईवीएम स्ट्रॉन्ग रूम में जमा, 14 सितम्बर को होगी मतगणना
Bikaner, Rajasthan:बीकानेर से चुनावी खबर नगर पालिका चुनाव के बाद अब ईवीएम पहुंच रही स्ट्रॉन्ग रूम मतदान दल ईवीएम जमा करवाने के लिए लौट रहे पॉलीटेक्निक कॉलेज त्रिस्तरीय सुरक्षा के बीच स्ट्रॉन्ग रूम में रखी जा रही ईवीएम पुलिस और प्रशासन की कड़ी निगरानी में ईवीएम जमा करवाने की प्रक्रिया जारी 14 सितंबर को खुलेगा ईवीएम का पिटारा ईवीएम में कैद है कई बड़े दिग्गजों का सियासी भविष्य 14 सितंबर को मतगणना के साथ होगा प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला0
0
Report
दंतेवाड़ा में अंधविश्वास के कारण वृद्ध की हत्या: तीन गिरफ्तार
Dantewada, Chhattisgarh:दंतेवाड़ा में अंधविश्वास ने एक बार फिर एक बुजुर्ग की जान ले ली। जादू-टोना करने के शक में 65 साल के बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला गीदम थाना क्षेत्र के समलूर गांव का है, जहां उईकापारा निवासी करीब 65 वर्षीय सुखराम सोढ़ी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। बुजुर्ग के चेहरे, गाल, कान और माथे पर चोट के निशान मिले थे। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चोट लगने से मौत की पुष्टि होने के बाद हत्या का मामला दर्ज किया। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि गांव में बुजुर्ग पर जादू-टोना करने का शक किया जा रहा था। इसी संदेह और नाराजगी के चलते आरोपियों ने उसकी हत्या की योजना बनाई और वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने संदेहियों से पूछताछ की तो धनीराम भोगामी उर्फ मोटू, बिनेश सोढ़ी उर्फ बीनू और मंगतू सोढ़ी की संलिप्तता सामने आई। आरोपियों के बताए अनुसार पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल लकड़ी का पट्टा और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य बरामद किए हैं। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।0
0
Report
Advertisement
