युवा कांग्रेस ने विधायक संजय गायकवाड़ का पुतला जलाया, एफआईआर की मांग
Ambada Ryt, Madhya Pradesh:बुरहानपुर में युवा कांग्रेस ने भाजपा विधायक संजय गायकवाड़ का पुतला जलाया और उनके खिलाफ एफआईआर की मांग की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देशभर में भाजपा नेताओं के खिलाफ बढ़ते आक्रोश के बीच विरोध प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस महासचिव अजयसिंह रघुवंशी ने थाने में शिकायत दर्ज कर एफआईआर की मांग की।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का सनातन का विरोध करने वालों पर कटाक्ष
Gonda, Uttar Pradesh:गोंडा: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने सनातन का विरोध करने वालों पर बिना नाम लिए हमला बोला है। बाबा बागेश्वर ने कहा, "पहले जब यज्ञ हुआ करता था, तब राक्षस-दैत्य हड्डियां डाल देते थे। अब लोग पोस्ट डालते हैं, बस इतना ही अंतर है।"
बता दें कियूपी में गोंडा जिले के इटियाथोक विकासखंड के जयप्रभा में 17 से 25 नवंबर तक श्रीराम कथा होगी। यहां 17 नवंबर से भक्ति, श्रद्धा और अध्यात्म का ऐसा संगम सजेगा, जिसमें देशभर से आने वाले लाखों श्रद्धालु भगवान श्रीराम कथा का रसपान करेंगे। चारों ओर भक्ति की गूंज होगी और वातावरण राममय बनेगा। आयोजन की भव्यता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि करीब 40 एकड़ क्षेत्रफल में राम कथा पंडाल तैयार किया जा रहा है। यहां एक साथ ढाई लाख श्रद्धालुओं के बैठने की व्यवस्था बनाई जा रही है। संतों को लाने के लिए हेलीकॉप्टर की व्यवस्था की गई है।
