450331
महिलाओं को नहीं मिल रहा लाडली बहन योजना का लाभ, कलेक्टर में शिकायत कर लगाई गुहार
Burhanpur, Madhya Pradesh:बुरहानपुर के ग्राम पातोंड़ा की 25 से अधिक महिलाओं ने मुख्यमंत्री लाडली बहन योजना का लाभ न मिलने की शिकायत की है। मंगलवार को ये महिलाएं जनसुनवाई में पहुंची और अपर कलेक्टर से शिकायत की। उन्होंने बताया कि आवेदन के बावजूद योजना का लाभ नहीं मिल रहा है, जबकि वे योजना की पात्र हैं और प्रतिदिन 150 रुपए की मजदूरी करती हैं। इस कारण उन्हें गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अपर कलेक्टर ने शिकायत को लेकर जांच करने और शासन स्तर पर पत्राचार करने का आश्वासन दिया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जालंधर में DIG बयान: रेप के मामले में दर्ज हो रहा है मामला
Noida, Uttar Pradesh:डीआईजी नवीन सिंगला का आया बयान, कहा रेप के मामले में मामला दर्ज किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि बच्चों के अनुसार 3 दिन पहले एक लड़की के साथ रेप हुआ है क्योंकि वह अपने घर चली गई है. दरखास्त के आधार पर स्टेटमेंट ले ली गई है; मामला दर्ज करा जा रहा है0
0
Report
सिकंद्राराऊ में लगातार बारिश से मकान की छत गिरी, टला बड़ा हादसा
Sikandra Rao, Uttar Pradesh:सिकंदराराऊ -नगर के मोहल्ला नौखिल काजियान में रविवार तड़के एक मकान की छत भरभराकर गिर गई। गनीमत रही कि समय रहते परिवार के लोगों ने कमरा खाली कर दिया था, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई और बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार राजकुमार के मकान की छत शनिवार शाम से ही कमजोर पड़ने लगी थी। परिवार के सदस्यों ने बताया कि छत से लगातार पानी की बूंदें टपक रही थी, जिससे खतरे की आशंका बढ़ गई थी। स्थिति को देखते हुए परिवार ने रात में ही कमरा खाली कर दूसरे कमरे में शरण ले ली। रविवार सुबह करीब साढ़े तीन बजे तेज धमाके के साथ कमरे की पूरी छत नीचे आ गिरी। हादसे के समय कमरे में कोई मौजूद नहीं था। बताया जा रहा है कि क्षेत्र में पिछले 24 घंटे से लगातार हो रही बारिश के कारण छत कमजोर हो गई थी। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई।0
0
Report
घड़साना में किसानों का आंदोलन जारी; बाजार बंद, सरकार की रणनीति पर नजर
घड़साना (श्री गंगानगर) घड़साना मे आज 18वें दिन भी किसानों का आंदोलन लगातार जारी, किसान अपनी मांगों को लेकर धरना स्थल पर डटे, घड़साना बाजार दूसरे दिन भी पूरी तरह बंद, मेडिकल सेवाओं को छोड़कर समस्त बाजार बंद, किसानों ने मांगों पर पीछे हटने से किया इनकार, आंदोलन के चलते बाजार और व्यापारिक गतिविधियां प्रभावित, अब सरकार और प्रशासन के अगले कदम पर टिकी नजरें,0
0
Report
Advertisement
विधायक संजय पासवान ने घायल छात्रा को अस्पताल पहुंचाकर इंसानियत की मिसाल कायम की
Begusarai, Bihar:एंकर कभी-कभी इंसान की पहचान उसके पद से नहीं, बल्कि उसके कर्म से होती है। इसी कड़ी में बखरी विधानसभा क्षेत्र में सड़क दुर्घटना के बाद घायल हुई एक छात्रा की मदद कर बखरी विधायक और बिहार सरकार के गन्ना मंत्री संजय कुमार पासवान ने मानवता की मिसाल पेश की है। बताया जा रहा है कि छात्रा पढ़ाई के लिए जा रही थी, तभी वह सड़क दुर्घटना में घायल हो गई। इसी दौरान मंत्री संजय कुमार पासवान उसी रास्ते से गुजर रहे थे। घायल छात्रा को सड़क पर देख उन्होंने तत्काल अपनी गाड़ी रुकवाई और उसे अपनी गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया, ताकि समय पर उसका इलाज शुरू हो सके। यह तस्वीरें बखरी विधानसभा क्षेत्र की हैं, जहां सड़क दुर्घटना के बाद एक छात्रा घायल अवस्था में सड़क पर पड़ी थी। बताया जा रहा है कि छात्रा पढ़ाई के लिए जा रही थी, तभी हादसा हो गया। इसी दौरान बखरी विधायक एवं बिहार सरकार के गन्ना मंत्री संजय कुमार पासवान का काफिला उसी रास्ते से गुजर रहा था। घायल छात्रा को देखकर उन्होंने अपनी गाड़ी रुकवाई और तत्काल मदद के लिए आगे आए। मंत्री ने घायल छात्रा को अपनी गाड़ी में बैठाया और इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। इस दौरान उनकी तत्परता की लोगों ने सराहना की। घटना के बाद एक संदेश भी सामने आया कि जनप्रतिनिधि का दायित्व केवल राजनीति तक सीमित नहीं है, बल्कि जरूरत के समय लोगों की मदद करना भी जनसेवा का हिस्सा है। फिलहाल घायल छात्रा का अस्पताल में इलाज कराया गया। हम उसके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।0
0
Report
हापूड़ के लज्जापुरी मोहल्ले में बंदर हमले से दहशत, अधिवक्ता बाल-बाल बचे
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ के लज्जापुरी मोहल्ले में बंदर के हमले की एक खौफनाक तस्वीर सामने आई है. यहां अपने घर के बाहर खड़े अधिवक्ता अनिल आजाद पर अचानक एक बंदर ने हमला कर दिया. गनीमत रही कि हमले के दौरान अधिवक्ता सतर्क थे और उन्होंने फुर्ती दिखाते हुए खुद को बचा लिया, जिससे वे बाल-बाल बच गए. पूरी घटना पास ही लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. इस हमले के बाद से इलाके के लोगों में चिंता और डर का माहौल बना हुआ है. अधिवक्ता ने इस घटना को लेकर नगर पालिका से तुरंत संज्ञान लेने की अपील की है. उन्होंने मांग की है कि इलाके में अभियान चलाकर बंदरों को पकड़ा जाए, ताकि स्थानीय लोगों को बंदरों के इस तरह के हमले का सामना न करना पड़े.0
0
Report
अमेठी: तालाब के किनारे बच्चे की संदिग्ध मौत, डूबने की आशंका, पुलिस जांच
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी - संदिग्ध परिस्थितियो में तालाब के किनारे मिला शव, बताया जा रहा है की तालाब में मछली पकड़ने जाया करता था बच्चा, जानकारी मिलने आनन-फानन में बच्चें को इलाज के लिए सीएचसी जामो लायें परिजन, जहां पर डाक्टरों ने बच्चें को किया मृतक घोषित, परिजन जता रहे तालाब में डूबने से हुई मौत की आशंका, सूचना पर पहुंची पुलिस बच्चें के शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही में जुटी जामों थाना क्षेत्र के लोरिकपुर गांव का है मामला,0
0
Report
Advertisement
बारिश से NH-109K पर रवाईखाल के पास यातायात बंद, BRO मलबा हटाकर मार्ग खोल रहा
Bageshwar, Uttarakhand:बागेश्वर-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग NH-109K पर लगातार बारिश के चलते रवाईखाल के पास यातायात बाधित हो गया है। पहाड़ी से लगातार बड़े-बड़े बोल्डर सड़क पर गिरने से मार्ग पूरी तरह बंद हो गया। सड़क बंद होने से दोनों ओर वाहनों की आवाजाही थम गई है। BRO की जेसीबी मशीन मौके पर पहुंची और मलबा व बोल्डर हटाकर मार्ग खोलने का काम शुरू कर दिया है। हालांकि, लगातार हो रही बारिश के कारण सड़क पर दोबारा बोल्डर आने का खतरा बना हुआ है। स्थानीय प्रशासन ने यात्रियों से वैकल्पिक मार्ग अपनाने की अपील की है।मार्ग पिछले 12 घंटे से बाधित है.0
0
Report
बलरामपुर नदी में फंसे ग्रामीणों को नगर सेना और पुलिस ने सुरक्षित बचाया
Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर.. कन्हर नदी में फंसे तीन ग्रामीणों का नगर सेना और पुलिस की टीम ने किया रेस्क्यू.. जिला पंचायत उपाध्यक्ष धीरज सिंह देव ने दी थी स्थानीय प्रशासन को सूचना.. देर रात रेस्क्यू कर निकाला नदी से.. कल नदी पार करते समय नदी के बीच टापू में फंस गये थे 3 ग्रामीण..महिलाएं भी थी शामिल.. ग्राम कोटपाली --खजूरी के पास फंसे थे ग्रामीण..शंकरगढ़ ब्लॉक के कोठली से आए थे ग्रामीण.. बेटी - दामाद के घर से लौटते समय फंसे थे नदी में.. बलरामपुर कोतवाली थाना क्षेत्र का मामला。0
0
Report
खंडवा में नेहा परांजपे: पीएम मोदी ने ‘हनुमान अंश’ की सराहना
Khandwa, Madhya Pradesh:खंडवा में नेहा परांजपे: फिल्म हनुमान अंश में पार्वती माई बनीं नेहा परांजपे खंडवा पहुंचीं। फिल्म की सफलता पर नेहा ने कहा कि जब फिल्म बनी थी, तब बिल्कुल नहीं सोचा था कि इसे इतनी बड़ी सफलता मिलेगी। इस सफलता का पूरा क्रेडिट जनता को दूंगी, जिन्होंने फिल्म को इतना प्यार दिया। नेहा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी फिल्म की सराहना की, इससे बड़ी खुशी और क्या हो सकती है? उन्होंने कहा कि फिल्मों और ओटीटी पर अश्लीलता को रोकने की जरूरत है और ‘हनुमान अंश’ जैसा कंटेंट ओटीटी पर भी आना चाहिए। फिल्म के पार्ट-2 को लेकर नेहा ने कहा कि अगर ‘हनुमान अंश’ का दूसरा पार्ट बनता है तो वह उसका हिस्सा जरूर बनना चाहेंगी। उन्होंने बताया कि बुंदेली भाषा की वजह से ही उन्हें इस फिल्म में काम करने का मौका मिला। किशोर कुमार की नगरी खंडवा पहुंचीं नेहा परांजपे ने कहा कि, वह किशोर कुमार की बहुत बड़ी फैन है, इस दौरान उन्होंने किशोर कुमार का गीत गुनगुनाया और बुंदेली में दर्शकों को संदेश भी दिया。0
0
Report
Advertisement
केशव प्रसाद मौर्य: विपक्ष दुष्प्रचार रोकें, EC का फैसला स्पष्ट
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, "राहुल गांधी, अखिलेश यादव और अन्य विपक्षी दल झूठ फैलाने की ऑटोमैटिक मशीन बन गए हैं। चुनाव आयोग ने साफ किया है कि SIR पर फैसला मुख्य चुनाव आयुक्त और दोनों चुनाव आयुक्तों ने मिलकर लिया था...राहुल गांधी, अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को अपने बयानों के लिए माफी मांगनी चाहिए और देश में दुष्प्रचार बंद करना चाहिए..."0
0
Report
बरहन तिराहे पर ट्रक दुकानों पर गिरा, बड़ा हादसा टल गया
Agra, Uttar Pradesh:आगरा एतमादपुर के बरहन तिराहे पर बड़ा हादसा टला। बेकाबू ट्रक रेलिंग तोड़कर दुकानों पर गिरा। ट्रक के दुकानों पर गिरते ही मौके पर मची अफरा-तफरी। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुटी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस। ट्रक को मौके से हटाने की कार्रवाई में जुटा प्रशासन। हादसे के चलते सर्विस रोड पर लगा जाम। बरहन तिराहे पर हादसे के बाद यातायात व्यवस्था प्रभावित।0
0
Report
धर्म सिंह का मौन विरोध: तबादला न मिलने पर स्कूल के बाहर उपवास
Bageshwar, Uttarakhand:बागेश्वर के राजकीय इंटर कॉलेज भंतोला में तैनात सहायक अध्यापक धर्म सिंह पिछले दो दिनों से स्कूल के बाहर मौन व्रत पर बैठे हैं। दुर्गम क्षेत्र में वर्ष 2005 से लगातार सेवाएं दे रहे धर्म सिंह ने बच्चों और शिक्षकों की समस्याओं को लेकर यह विरोध शुरू किया है। विद्यालय अवधि के बाद दोपहर दो से शाम छह बजे तक वे मुंह पर पट्टी बांधकर और काले कपड़े पहनकर उपवास कर रहे हैं। शिक्षक ने माध्यमिक शिक्षा निदेशक को भेजे प्रत्यावेदन में बताया कि उनकी पत्नी गंभीर रूप से बीमार हैं और डॉक्टरों ने रीढ़ की हड्डी की सर्जरी की सलाह दी है। इसके बावजूद 2026 की तबादला प्रक्रिया में उन्हें मौका नहीं मिला। धर्म सिंह पिछले तीन वर्षों से प्रभारी प्रधानाचार्य भी हैं。0
0
Report
Advertisement
ओबरा बी तापीय परियोजना: मांग घटने से पांच इकाइयां बंद, बिजली उत्पादन शून्य
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र के ओबरा तापीय परियोजना से इस वक्त की बड़ी खबर है, जहां बिजली की मांग में कमी के चलते ओबरा बी तापीय परियोजना की पांच इकाइयां बंद हो गई हैं। पांचों इकाइयों के बंद होने से परियोजना का बिजली उत्पादन पूरी तरह शून्य हो गया है। इनमें दो इकाइयां तकनीकी खराबी के चलते बंद हुई हैं, जबकि तीन उत्पादनरत इकाइयों को रिजर्व शट डाउन मोड में रखा गया है। ओबरा तापीय परियोजना में मौसम बदलने के साथ ही बिजली की मांग में कमी का असर दिखाई देने लगा है। ओबरा बी तापीय परियोजना की पांच इकाइयां बंद होने से फिलहाल परियोजना से बिजली उत्पादन पूरी तरह ठप है। 200 मेगावाट क्षमता वाली 10वीं इकाई शुक्रवार रात करीब 8 बजकर 04 मिनट पर बंद हुई। कंडेंसर का वैक्यूम कम होने के कारण इस इकाई को बंद करना पड़ा। इसके बाद 200 मेगावाट क्षमता वाली 9वीं इकाई शनिवार तड़के करीब 4 बजकर 16 मिनट पर बंद हो गई। यह इकाई बॉयलर ट्यूब लीकेज के चलते बंद हुई है। वहीं परियोजना की तीन अन्य उत्पादनरत इकाइयों को शनिवार दोपहर रिजर्व शट डाउन मोड में डाल दिया गया। इस तरह ओबरा बी तापीय परियोजना की कुल पांच इकाइयां फिलहाल बंद हैं और परियोजना का उत्पादन शून्य हो गया है। बताया जा रहा है कि बिजली की मांग में कमी के साथ ही निजी और केंद्रीय क्षेत्र से बिजली खरीद के करार भी इसके पीछे बड़ी वजह हैं। सरकार और बिजली प्रबंधन की ओर से निजी और केंद्रीय क्षेत्रों से बिजली आयात के लिए किए गए करार के चलते ओबरा की तीन उत्पादनरत इकाइयों को रिजर्व मोड में रखा गया है। यानि एक तरफ तकनीकी खराबी के चलते दो इकाइयों पर ब्रेक लगा है, तो दूसरी तरफ मांग में कमी और बाहर से बिजली उपलब्ध होने के कारण तीन इकाइयों को रिजर्व शट डाउन मोड में रखा गया है। फिलहाल ओबरा तापीय परियोजना की पांच इकाइयों के बंद होने से यहां बिजली उत्पादन पूरी तरह शून्य हो गया है।0
0
Report
इटावा में भारी बारिश के बाद नवादा कला में कच्चा मकान गिरी; दिनेश रावत दबे
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा जनपद में कई घंटे हुई बारिश के बाद महेवा विकासखंड के नवादा खुर्द कला गांव में एक कच्चा मकान गिर गया, बताया जा रहा है कि मकान मालिक दिनेश रावत कमरे में सामान लेने गया था तभी मकान की गिरने से दब गया जिसको मौके पर मौजूद परिवार के अन्य लोगों ने समय रहते निकला है और एक प्राइवेट अस्पताल में लेकर पहुंचे जहां पर उसका इलाज जारी है इस दौरान मलबे से निकालने का 11 सेकेंड का वीडियो सामने आया है वही इस घटना में दिनेश की घर में रखा गृहस्थी का नुकसान बताया जा रहा है।0
0
Report
बाजपुर डिग्री कॉलेज में गुटों के विवाद पर कोतवाली में हंगामा
Jaspur, Uttarakhand:बाजपुर। नगर के राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय (डिग्री कॉलेज) में छात्रों के दो गुटों के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर पुलिस ने लाठी फटकार कर दोनों पक्षों के पांच लोगों को हिरासत में ले लिया और कोतवाली ले आई। इसके बाद दोनों पक्षों के छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में कोतवाली पहुंचे गए और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए, जिससे वहां जमकर हंगामा हुआ। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के निजी सचिव अभिषेक तिवारी की पुलिस के साथ तीखी झड़प भी हुई। कॉलेज में विवाद तब बढ़ा जब छात्र नेता रोशन पटेल द्वारा कला संकाय प्रत्याशी महेंद्र सिंह बोरा को थप्पड़ मार दिया गया। सूचना मिलने पर एसएसआई जसविंदर सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और लाठी फटकारते हुए चार-पांच युवकों को हिरासत में लिया, तब जाकर कॉलेज में मामला शांत हुआ। इसके कुछ ही देर बाद जब अधिवक्ताओं को पता चला कि रोशन पटेल को कोतवाली में बैठाया गया है, तो वे कोतवाली पहुंचे गए। उन्होंने कोतवाल नरेश चौहान से वार्ता कर रोशन पटेल को अधिवक्ता बताते हुए छोड़ने का अनुरोध किया। वहीं, राजकीय महाविद्यालय के दोनों पक्षों के छात्र अपने समर्थकों के साथ कोतवाली में डटे रहे और एक-दूसरे के खिलाफ आरोप-प्रत्यारोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग करने लगे। कोतवाली परिसर और गेट पर भारी भीड़ एकत्र होते देख कोतवाल नरेश चौहान ने लोगों को खदेड़ा और सख्त चेतावनी दी कि यदि भीड़ नहीं हटी, तो मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद कोतवाल ने अलग-अलग वार्ता कर शांतिपूर्ण चुनाव लड़ने की सलाह दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि कोई भी बाहरी व्यक्ति कॉलेज के अंदर प्रवेश करता है, तो छात्र उसकी शिकायत करें और उसे अंदर नहीं घुसने दिया जाएगा, लेकिन कॉलेज के छात्र-छात्राएं शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव लड़ें। अंततः दोनों गुटों की आपस में कोई कार्रवाई न करने की सहमति बनने पर पुलिस ने हिरासत में लिए गए छात्रों को छोड़ा।0
0
Report
Advertisement
