icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
450331
Mohammad WasimMohammad WasimFollow28 Sept 2024, 03:16 pm

बुरहानपुर में प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत महिलाओं और युवाओं को मिल रहा स्वरोजगार प्रशिक्षण

Burhanpur, Madhya Pradesh:

बुरहानपुर में प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत महिलाओं और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह प्रदेश का पहला जिला है जहां ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को चटाई, झाडू, टोकरी और केले के रास्सों से सामान बनाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस योजना से न केवल नई तकनीकों को सीखने का मौका मिल रहा है, बल्कि महिलाओं को रोजगार के अवसर भी बढ़ रहे हैं। स्टार स्वरोजगार की प्रशिक्षक शमा दास ने बताया कि इस कार्यक्रम से महिलाएं अपने कौशल का विकास कर रही हैं।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

सोहेलवा के जंगल से सटे गांव में निकला विशाल अजगर, सेल्फी लेने की मची होड़

Yogendra TripathiYogendra TripathiFollowJust now
Payagpur, Uttar Pradesh:हर्रैया सतघरवा (बलरामपुर)। सोहेलवा वन्यजीव प्रभाग के बरहवा रेंज अंतर्गत लौकी बीट के भंगहा गांव में शनिवार शाम करीब 12 फीट लंबा विशाल अजगर निकलने से ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। आबादी के पास इतने बड़े अजगर को देखकर पहले तो लोग दहशत में आ गए, लेकिन कुछ ही देर में मौके पर ग्रामीणों का भारी हुजूम जुट गया और लोगों के बीच अजगर के साथ सेल्फी लेने की होड़ लग गई। ग्रामीणों की सूचना पर बरहवा रेंज के रेंजर बृजेश सिंह परमार वन्यजीव रक्षक अमर कुमार मिश्रा और बृजमोहन सहित रेस्क्यू टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। अजगर का आकार अत्यधिक बड़ा और भारी होने के कारण उसे संभालना वन कर्मियों के लिए काफी चुनौतीपूर्ण साबित हुआ। बचाव अभियान के दौरान करीब पांच लोगों ने कड़ी मशक्कत कर अजगर को सुरक्षित काबू में लिया। इसके बाद टीम ने उसे सुरक्षित ले जाकर जंगल में उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया, जिसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। इस दौरान मौके पर विकास, रमेश कुमार, विजय, कृष्ण कुमार और सहजराम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। रेंजर बृजेश सिंह परमार ने कहा कि अजगर या कोई भी अन्य वन्यजीव दिखने पर लोग उनसे सुरक्षित दूरी बनाए रखें। कौतूहल में वन्यजीवों के नजदीक जाना, उन्हें छूना या फोटो खिंचवाने की कोशिश करना जानलेवा हो सकता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि जंगली जीवों को देखकर घबराएं नहीं और न ही खुद उन्हें पकड़ने का जोखिम उठाएं, बल्कि तत्काल वन विभाग को सूचना दें ताकि प्रशिक्षित टीम उन्हें सुरक्षित निकाल सके।
0
0
Report

सराय खास-मुबारकपुर मार्ग बदहाल: गड्ढों में तब्दील हुई सड़क, दर्जनों गांवों की राह मुश्किल

Yogendra TripathiYogendra TripathiFollow2m ago
Payagpur, Uttar Pradesh:रेहरा बाजार (बलरामपुर)। रेहरा बाजार क्षेत्र के सराय खास गांव से सादुल्लानगर-मनकापुर मुख्य मार्ग को जोड़ने वाली पक्की सड़क देखरेख के अभाव में बदहाली के आंसू रो रही है। पूरी सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे उभर आए हैं और डामर उखड़ने से गिट्टियां बिखर चुकी हैं, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों का इस मार्ग से गुजरना जोखिम भरा साबित हो रहा है। लंबे समय से मरम्मत न होने के कारण यह संपर्क मार्ग पूरी तरह जर्जर हो चुका है। यह मार्ग क्षेत्र की कई ग्राम पंचायतों के आवागमन की मुख्य जीवन रेखा है। इसी रास्ते से सराय खास के अलावा सहजौरा, नथईपुर कुंवर, मुबारकपुर, विशुनपुर खरहना और मनुवागढ़ समेत दर्जनों गांवों के ग्रामीण मुख्य मार्ग तक पहुंचते हैं। सड़क खराब होने का सीधा असर यहां की बड़ी आबादी पर पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार सड़क के गहरे गड्ढों के कारण दोपहिया और चारपहिया वाहन आए दिन अनियंत्रित होते हैं। खासकर रात के अंधेरे में गड्ढों का सही अंदाजा न लग पाने से गंभीर दुर्घटनाओं की आशंका हमेशा बनी रहती है, वहीं बारिश के दिनों में यह रास्ता कीचड़ और जलभराव के चलते दलदल में बदल जाता है। स्थानीय राहगीर राकेश, पंकज, राजकुमार और संतोष का कहना है कि इसी रास्ते से रोजाना हजारों लोग बाजार, स्कूल, कॉलेज और अस्पताल जाने के लिए निकलते हैं। मुख्य मार्ग से जोड़ने वाला अहम संपर्क सूत्र होने के बावजूद जिम्मेदार विभाग और जनप्रतिनिधि इसकी बदहाली से आंखें मूंदे बैठे हैं। ग्रामीणों ने चेताया है कि यदि सड़क का शीघ्र नवनिर्माण या मरम्मत कार्य शुरू नहीं कराया गया तो आवागमन पूरी तरह ठप हो जाएगा। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल संज्ञान लेकर मार्ग को दुरुस्त कराने की मांग की है।
0
0
Report

तुलसीपुर मार्ग पर शनिवार देर रात भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित ट्रक बस में घुसा

Yogendra TripathiYogendra TripathiFollow4m ago
Payagpur, Uttar Pradesh:महराजगंज तराई (बलरामपुर)। तेज रफ्तार और अनियंत्रित ओवरटेकिंग के चक्कर में शनिवार देर रात तुलसीपुर-बलरामपुर मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ग्राम लौकहवा के पास आगे चल रही बस को ओवरटेक करने की कोशिश में पीछे से आ रहे एक ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण भिड़ंत में ट्रक केबिन में फंसे खलासी की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि बस में सवार चालक और परिचालक समेत छह लोग घायल हो गए। घटना शनिवार रात करीब सवा ग्यारह बजे की है, जब ट्रक तुलसीपुर की तरफ से बलरामपुर की ओर जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आगे चल रही बस को पार करने की होड़ में ट्रक चालक नियंत्रण खो बैठा और वाहन सीधे बस के पिछले हिस्से में जा घुसा। टक्कर की आवाज सुनते ही बस यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। दुर्घटना में बस सवार अवधेश (60) निवासी फुलवरिया बाईपास, अफरोज (19), अल्फिया (9), फुरकान (7) निवासी लौकहवा, बस चालक जलालुद्दीन (32) और परिचालक गुड्डू (35) चोटिल हो गए। ग्रामीणों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुलसीपुर भेजा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और खलासी मनोज निवासी फुलवरिया बाईपास केबिन के भीतर ही फंस गया। पुलिस व स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद वाहन का दरवाजा काटकर उसे बाहर निकाला और संयुक्त जिला अस्पताल बलरामपुर पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। थाना प्रभारी संतोष कुमार तिवारी ने बताया कि घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है और मार्ग पर यातायात बहाल कर मामले की आवश्यक छानबीन की जा रही है।
0
0
Report
Advertisement

कटनी के आदिवासी छात्रावास में 8 फीट विषैला सांप पाया, रेस्क्यू के बाद जंगल छोड़ा

Katni, Madhya Pradesh:कटनी जिले के बरही नगर स्थित आदिवासी बालक छात्रावास में रविवार दोपहर उस वक्त हड़कंप मच गया जब टॉयलेट सीट पर एक विशालकाय जहरीला सर्प दिखाई दिया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और छात्रावास प्रबंधन में हड़कंप मच गया। गनीमत यह रहा कि समय रहते सांप पर नजर पड़ गई, जिससे किसी भी प्रकार की अनहोनी टल गई। छात्रावास में सांप के निकलने की सूचना तुरंत स्थानीय सर्प मित्र को दी गई। सूचना मिलते ही सर्प मित्र तत्काल मौके पर पहुंचे। टॉयलेट सीट के पास छिपे इस खतरनाक और करीब 8 फीट लंबे सांप को बाहर निकालने के लिए सर्प मित्र को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। कई घंटों के संघर्ष के बाद आखिरकार सुरक्षित तरीके से सांप का रेस्क्यू कर लिया गया। सफलतापूर्वक पकड़े जाने के बाद सर्प मित्र ने उसे सुरक्षित रूप से नजदीकी जंगल में छोड़ दिया, जिससे छात्रावास की बच्चियों और स्टाफ ने राहत की सांस ली।
0
0
Report
Advertisement

कटनी के सलैया सिहोरा में कुकर धमाके से महिला गंभीर रूप से घायल

Katni, Madhya Pradesh:कटनी के सलैया सिहोरा में दर्दनाक हादसा: खाना बनाते समय फटा कुकर, महिला गंभीर रूप से घायल बरही थाना अंतर्गत ग्राम सलैया सिहोरा में शनिवार शाम एक दर्दनाक हादसे में खाना बना रही एक महिला प्रेशर कुकर फटने से गंभीर रूप से घायल हो गई। अचानक विस्फोट से घर में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों ने महिला को लहूलुहान अवस्था में बरही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायलब महिला की पहचान संगीता गुप्ता पत्नी राहुल गुप्ता, निवासी हदरहटा के रूप में हुई है। संगीता इस समय अपने मायके ग्राम सलैया सिहोरा में थीं। शनिवार शाम लगभग 8:00 बजे वह रसोई में परिवार के लिए खाना बना रही थीं, तभी अचानक जोरदार धमाके के साथ कुकर फट गया। विस्फोट इतना भयानक था कि संगीता संभल नहीं पाई और गंभीर रूप से चोटिल हो गई। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग और परिवारजन तुरंत रसोई की ओर दौड़े, जहां उन्होंने महिला को खून से लथपथ अचेत अवस्था में पाया। परिजनों ने तुरंत एम्बुलेंस या निजी वाहन की मदद से घायल संगीता को बरही के स्थानीय अस्पताल पहुंचाया। ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति देखते हुए प्राथमिक उपचार दिया। हालांकि अंदरूनी चोटों के कारण हालत में सुधार न होने पर डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल कटनी रेफर कर दिया।
0
0
Report

बलरामपुर में यातायात माह का आगाज: एसपी ने कोतवाली नगर से जागरूकता रैली को दिखाई हरी झंडी

Yogendra TripathiYogendra TripathiFollow6m ago
Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर। सड़क हादसों पर अंकुश लगाने और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जिले में रविवार को यातायात माह नवंबर का विधिवत शुभारंभ किया गया। पुलिस अधीक्षक मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने थाना कोतवाली नगर परिसर से यातायात जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान जनपदीय पुलिस बल, यातायात पुलिस के जवानों और अन्य प्रतिभागियों ने अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जागरूकता रैली के जरिए शहर के विभिन्न मार्गों पर लोगों को सुरक्षित सफर का संदेश दिया गया। अभियान का मुख्य मकसद आमजन में सुरक्षित यातायात व्यवहार को बढ़ावा देना और असमय होने वाली सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना है। पूरे माह चलने वाले इस अभियान के तहत वाहन चालकों को दोपहिया चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट लगाने, चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का इस्तेमाल करने और निर्धारित गति सीमा का पालन करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। साथ ही शराब पीकर गाड़ी न चलाने और वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग करने से बचने की हिदायत दी जा रही है। पुलिस अधीक्षक मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने कहा कि थोड़ी सी लापरवाही गंभीर हादसों की वजह बन जाती है, इसलिए सभी नागरिक यातायात नियमों को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें ताकि कीमती जिंदगियों को बचाया जा सके। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी यातायात विजय कुमार पाण्डेय और क्षेत्राधिकारी नगर अभिषेक सिंह सहित कई पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
0
0
Report

अमरोहा में बिजली तारों में भीषण आग, वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप

Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा में बिजली के तारों में लगी भीषण आग, लाइव वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप! अमरोहा नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला दरबारे कला में शॉर्ट सर्किट के चलते बिजली के तारों में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें देखकर स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई। घटना का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। स्थानीय लोगों ने पानी डालकर कड़ी मशक्त के बाद आग पर काबू पाया। लोगों का आरोप है कि जर्जर तारों को बदलवाने के लिए कई बार बिजली विभाग से शिकायत की गई, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। वहीं, एसडीओ शिव किशोर ने बताया कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी थी। घटना के बाद तार बदलने का काम शुरू करा दिया गया है।
0
0
Report
Advertisement

पहला पासपोर्ट छिपाकर फर्जी दस्तावेजों से बनवाया दूसरा पासपोर्ट, उतरौला पुलिस ने दबोचा

Yogendra TripathiYogendra TripathiFollow7m ago
Payagpur, Uttar Pradesh:उतरौला (बलरामपुर)। फर्जी कागजात के सहारे पहचान बदलकर दूसरा पासपोर्ट बनवाने के गंभीर मामले में थाना कोतवाली उतरौला पुलिस ने एक जालसाज को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पहले से जारी पासपोर्ट की जानकारी छिपाकर और अपने व्यक्तिगत विवरण में हेरफेर कर कूट रचित दस्तावेजों के जरिए दूसरा पासपोर्ट हासिल कर लिया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय भेज दिया है। मामले का खुलासा जांच के दौरान हुआ, जिसमें सामने आया कि पालापुर गांव निवासी सिराज शाह पुत्र बेचू शाह ने पूर्व में जारी अपने पहले पासपोर्ट को छिपाते हुए नए सिरे से कूट रचित दस्तावेज तैयार करवाए। उसने अपनी पहचान और व्यक्तिगत विवरण में बदलाव कर दूसरा पासपोर्ट बनवा लिया। जांच पूरी होने के बाद उपनिरीक्षक बृजेश कुमार गुप्ता की तहरीर पर कोतवाली उतरौला में आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं सहित पासपोर्ट अधिनियम की धारा 12(1)(बी) के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था। पुलिस अधीक्षक मार्तण्ड प्रकाश सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत कोतवाली उतरौला पुलिस टीम ने दबिश देकर आरोपी सिराज शाह को उसके गांव पालापुर से गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक अवधेश राज सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक हीरालाल और कांस्टेबल विद्याराम की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि फर्जी दस्तावेज तैयार करने में उसकी मदद किन लोगों ने की थी।
0
0
Report

आगामी त्योहारों को लेकर बलरामपुर में पुलिस का फ्लैग मार्च, एसपी ने सड़क पर उतरकर परखी सुरक्षा

Yogendra TripathiYogendra TripathiFollow9m ago
Payagpur, Uttar Pradesh:बलरामपुर। आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। पुलिस अधीक्षक मार्तण्ड प्रकाश सिंह के नेतृत्व में रविवार को पुलिस बल ने नगर क्षेत्र में व्यापक स्तर पर फ्लैग मार्च निकाला और आम नागरिकों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। फ्लैग मार्च के जरिए पुलिस अधिकारियों ने संवेदनशील इलाकों का जायजा लेते हुए सुरक्षा व्यवस्था का संदेश दिया। फ्लैग मार्च कस्बा बलरामपुर के वीर विनय चौराहा, घंटाघर चौराहा, मेजर चौराहा, प्रमुख बाजारों, सर्राफा मार्केट और बड़ा पुल सहित प्रमुख व भीड़भाड़ वाले मार्गों से होकर गुजरा। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने स्थानीय व्यापारियों और आम जनता से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं जानीं और सुरक्षा व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के लिए उनके सुझाव लिए। उन्होंने नागरिकों से त्योहार को आपसी भाईचारे और शांति के साथ मनाने की अपील की। साथ ही कहा कि किसी भी तरह की अराजकता या माहौल खराब करने की कोशिश करने वाले शरारती तत्वों की सूचना तुरंत पुलिस को दें। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पर्व के दौरान किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए प्रमुख स्थलों पर सादे कपड़ों में पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा। इसके अलावा भीड़भाड़ और संवेदनशील क्षेत्रों पर तीसरी आंख यानी सीसीटीवी और ड्रोन कैमरों से लगातार नजर रखी जाएगी। सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों और भड़काऊ टिप्पणी करने वालों पर साइबर सेल लगातार निगरानी बनाए हुए है। फ्लैग मार्च में अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी नगर अभिषेक सिंह, क्षेत्राधिकारी ललिया डीके श्रीवास्तव तथा कोतवाली नगर व कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षकों सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।
0
0
Report

झारखंड में महिला स्वास्थ्य: ब्रेस्ट कैंसर के लिए मुफ्त जाँच अभियान से जागरूकता बढ़ी

Ranchi, Jharkhand:रांची में महिलाओं में बढ़ते ब्रेस्ट कैंसर को लेकर विशेष जागरूकता और जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं की नि:शुल्क जांच की गई। शहरी और ग्रामीण इलाकों से पहुंची महिलाओं ने इस अभियान में हिस्सा लिया। जांच के दौरान किसी तरह की आशंका सामने आने पर महिलाओं को आगे की जांच और इलाज के लिए उचित सलाह भी दी गई। यह पूरा अभियान सुधीर तिवारी फाउंडेशन की ओर से आयोजित किया गया, जिसमें ब्रेस्ट कैंसर के विशेषज्ञ डॉक्टरों को भी बुलाया गया था। अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर को लेकर जागरूकता बढ़ाना और बीमारी की जल्द पहचान को लेकर उन्हें प्रोत्साहित करना था। आयोजकों का कहना है कि ब्रेस्ट कैंसर के इलाज में अर्ली डिटेक्शन यानी शुरुआती स्तर पर बीमारी की पहचान सबसे अहम है। जितनी जल्दी बीमारी का पता चलता है, इलाज उतना ही आसान और कम खर्चीला हो सकता है। सुधीर तिवारी ने कहा कि महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर को लेकर आज भी झिझक और संकोच देखने को मिलता है। कई महिलाएं जानकारी के अभाव, आर्थिक परेशानी या सामाजिक झिझक की वजह से जांच नहीं कराती हैं। इसी सोच को बदलने के लिए यह पहल शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि कैंसर कोई ऐसी बीमारी नहीं है जिस पर बात करने में शर्म महसूस की जाए। समय पर जांच और सही इलाज से इससे लड़ना संभव है। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम मौजूद रही। अगर किसी महिला को आगे की जांच की जरूरत पड़ती है तो उसे रियायती दर पर मैमोग्राफी की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अलावा जरूरत के अनुसार विशेषज्ञों से परामर्श और इलाज की दिशा में भी मदद की जाएगी। सुधीर तिवारी ने कहा कि इस पहल को आगे झारखंड के दूसरे जिलों तक ले जाने की योजना है। इसके साथ ही उन महिलाओं को प्राथमिकता देने की कोशिश की जा रही है, जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं और स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं तक आसानी से नहीं पहुंच पातीं। वहीं, कार्यक्रम से जुड़ी ऊषा किरण झा ने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में काम करने के उद्देश्य से इस पहल की शुरुआत की गई है। ब्रेस्ट कैंसर को पहला मुद्दा इसलिए चुना गया क्योंकि महिलाएं अक्सर अपने स्वास्थ्य को सबसे पीछे रखती हैं। उन्होंने कहा कि अगर महिला स्वस्थ और सुरक्षित है तो उसका पूरा परिवार भी सुरक्षित रहता है। उन्होंने यह भी बताया कि वह खुद ब्रेस्ट कैंसर की सर्वाइवर रही हैं और स्टेज-3 ब्रेस्ट कैंसर से जूझने के बाद आज पूरी तरह स्वस्थ हैं। उनका कहना है कि उनका अनुभव दूसरी महिलाओं के लिए उम्मीद की वजह बन सकता है। उनका संदेश साफ है कि कैंसर का मतलब जिंदगी का अंत नहीं है और समय पर इलाज मिलने पर मरीज स्वस्थ जीवन जी सकता है। इस अभियान में कैंसर विशेषज्ञ डॉ. शिशिर शेट्टी भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि झारखंड में कैंसर के इलाज की सुविधाएं पहले की तुलना में बेहतर हुई हैं और आने वाले समय में कई और सेंटर विकसित हो रहे हैं। हालांकि ग्रामीण और दूरदराज के इलाकों में स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुंच अभी भी एक चुनौती है। डॉ. शेट्टी ने कहा कि कैंसर को लेकर डरने के बजाय समय पर जांच कराना जरूरी है। अगर किसी महिला को स्तन में गांठ या किसी तरह का असामान्य बदलाव महसूस होता है तो उसे घर पर बैठकर डरने के बजाय डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। कैंसर है या नहीं, इसका फैसला डॉक्टर और जांच के बाद ही हो सकता है। उन्होंने जीवनशैली को लेकर भी लोगों को सावधान रहने की सलाह दी। उनका कहना है कि तंबाकू और शराब से दूरी, संतुलित भोजन, वजन को नियंत्रित रखना और स्वस्थ जीवनशैली अपनाना बेहद जरूरी है। बाइट — सुधीर तिवारी, चेयरमैन, सुधीर तिवारी फाउंडेशन बाइट — ऊषा किरण झा, प्रिंसिपल एवं कमेटी सदस्य बाइट — डॉ. शिशिर शेट्टी, सर्जिकल ऑन्कोलॉลॉजिस्ट
0
0
Report
Advertisement

PET परीक्षा खत्म, इटावा स्टेशन पर अभ्यर्थियों की भीड़ में ट्रेन पकड़ने की होड़

Etawah, Uttar Pradesh:इटावा रेलवे स्टेशन पर UPSSSC PET परीक्षा के बाद घर पहुंचने के लिए अभ्यर्थियों का हुजूम रेलवे स्टेशन पर उमड़ा नजर आया है जिसे काबू करने के लिए कई थानों के अलावा एसपी भी मौके पर पहुंचकर भीड़ को नियंत्रित करते नजर आए हैं। इटावा रेलवे स्टेशन पर अभ्यर्थियों की भीड़ इटावा में 22 परीक्षा केंद्रों पर UPSSSC PET परीक्षा सम्पन्न होने के बाद घर जल्द पहुंचने के लिए अभ्यर्थियों की रेलवे स्टेशन पर भीड़ उमड़ी नजर आई है। ट्रेन में चढ़ने के लिए अभ्यर्थियों को जहां जगह मिली वही चढ़ गए, स्लीपर हो या एसी कोच जिसमें जगह मिली उसी में चढ़ गए। रेलवे स्टेशन पर उमड़ी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए दो एसपी, सीओ, एसडीएम समेत कई थाना का पुलिसबल मौजूद था। वहीं कई अभ्यर्थियों ने ट्रेन में भीड़ को लेकर प्रतिक्रिया भी दी है। बाइट: प्रदुमन सिंह - अभ्यर्थी बाइट: नीतेश सिंह - अभ्यर्थी बाइट: प्रियांशु - अभ्यर्थी बाइट: बबीता सिंह एसपी सिटी इटावा
0
0
Report

शाहजहांपुर में किशोर को चोरी के शक पर तालिबानी सजा, सवाल उठे

Shahjahanpur, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर। जिले के सिंधौली थाना क्षेत्र में कानून को हाथ में लेने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां चोरी के शक में एक किशोर को कथित तौर पर तालिबानी सजा दी गई है। आरोप है कि किशोर को बेरहमी से पीटा गया और जमीन पर पटककर उसके साथ मारपीट की गई। इतना ही नहीं, उसे रस्सी से बांधकर बंधक भी बना लिया गया। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले बाजार में चोरी की घटना हुई थी। इसी चोरी के शक में किशोर को पकड़कर उसके साथ यह अमानवीय व्यवहार किया गया। हैरानी की बात यह है कि किशोर के पास से चोरी का कोई सामान भी बरामद नहीं हुआ। सवाल यह है कि जब चोरी का कोई सामान बरामद नहीं हुआ, तो आखिर किस आधार पर किशोर को सजा देने का अधिकार इन लोगों ने अपने हाथ में ले लिया? कानून व्यवस्था के बीच इस तरह की तालिबानी मानसिकता आखिर कब तक चलती रहेगी? घटना ने मानवता और कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई करती है。
0
0
Report

रायबरेली के सरस मेला-2026 का शुभारंभ, मंत्री मनोज पांडेय ने महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया

Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली के सरस मेला-2026 का शुभारंभ, मंत्री मनोज पांडेय ने महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया। रिफार्म क्लब मैदान में आयोजित मेले में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के स्वनिर्मित उत्पादों के स्टॉल लगाए गए हैं। इस दौरान मंत्री ने महिलाओं को जिम्मेदारियां देकर आत्मनिर्भर बनाने पर बल दिया। कार्यक्रम में 30 नवनियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र भी वितरित किए गए। इसके साथ ही बच्चों का अन्नप्राशन, गर्भवती महिलाओं की गोदभराई और विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस मौके पर पत्रकारों के राजनैतिक सवालों का भी मनोज पाण्डेय ने बेबाकी से जवाब दिया। इस दौरान उन्होंने दिल्ली में आज हुए प्रदर्शन से लेकर आजम खान के खिलाफ जेल से छूटते ही ईडी की कार्रवाई पर भी कड़ा जवाब दिया।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top