450331
बुरहानपुर में भारी बारिश के चलते सड़कों पर हुआ जलभराव
Burhanpur, Madhya Pradesh:बुरहानपुर में दो घंटे की तेज बारिश से शहर की सड़कें जलमग्न हो गईं। शनवारा और इतवारा चौराहा समेत प्रमुख मार्ग तालाब में बदल गए। वाहन पानी में फंस गए, जिन्हें धक्का देकर निकाला गया। स्कूल से घर लौट रहे छात्र और स्थानीय लोग परेशान हुए। बारिश से शहर में 3 इंच पानी दर्ज किया गया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, 10 बाइक व दो स्कूटी बरामद
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर। सहारनपुर के थाना मंडी पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और निशानदेही पर चोरी की 10 मोटरसाइकिल, दो स्कूटी और 2200 रुपये नकद बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शोभित उर्फ शोबी निवासी सम्राट विक्रम कॉलोनी, थाना मंडी और जावेद इकबाल निवासी मोहल्ला बंजारान, नकुड़ के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, 11 अक्टूबर को मंडी थाना क्षेत्र के आली की चुंगी निवासी गुलशेर अहमद और चांद कॉलोनी निवासी शुएब की मोटरसाइकिल चोरी होने के संबंध में मुकदमे दर्ज किए गए थे। इन मामलों की जांच के दौरान आरोपियों के नाम सामने आए। इसके बाद 13 अक्टूबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने शकलापुरी रोड स्थित जुल्मगढ़ की पुलिया के पास कूड़ाघर तिराहे से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर अलग-अलग स्थानों से चोरी की मोटरसाइकिल और स्कूटी बरामद कीं। बरामद 2200 रुपये चोरी की एक मोटरसाइकिल बेचकर हासिल की गई रकम बताई गई है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी शोभित उर्फ शोबी के खिलाफ लूट, आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर एक्ट और एनडीपीएस एक्ट समेत कई मुकदमे पहले से दर्ज हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।0
0
Report
संभल हिंसा के आरोपी शारिक साठा के मकान की कुर्की की कार्यवाही तेज ..
Chandausi, Uttar Pradesh:संभल हिंसा के मामले में फरार चल रहे शारिक साठा पर पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है...पुलिस ने अब कुर्की का अल्टीमेटम दे दिया है । 30 दिन की मोहलत के बाद अगला कदम क्या होगा, ये तय समयसीमा में आरोपी की पेशी और अदालत के आदेश पर निर्भर करेगा ।0
0
Report
बैंक में पैसे के विवाद के दौरान गोली चली, 3 आरोपी फरार
Amritsar, Punjab:बैंक विवाद में चली गोली: पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में खूनी झड़प। बैंक रिलेशनशिप मैनेजर के साथ हाथापाई, आरोपियों ने दागी गोली। एसीपी गगनदीप सिंह का बयान: 3 संदिग्धों की तलाश जारी, CCTV खंगाल रही पुलिस। लोन विभाग के मैनेजर गौरव घायल, पुलिस ने जांच के बाद सख्त कार्रवाई का दिया आश्वासन। पैसे के लेन-देन में बढ़ा विवाद, बैंक में हुई फायरिंग से सनसनी; पुलिस जांच में जुटी बैंक में पैसों के लेन-देन को लेकर हुए आपसी विवाद ने खूनी रूप ले लिया। पैसों के लेन-देन की तकरार में आरोपियों ने फायरिंग कर दी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और मामले की गहनता से तफ्तीश शुरू कर दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कानून के मुताबिक जो भी सख्त कानूनी कार्रवाई होगी, वह अमल में लाई जाएगी। लेन-देन के विवाद में हुई हाथापाई और गोलीबारी मामले की जानकारी देते हुए एसीपी गगनदीप सिंह ने बताया कि जसपाल सिंह नामक व्यक्ति, जो बैंक में रिलेशनशिप मैनेजर के पद पर कार्यरत है, उसका कुछ लोगों के साथ पैसों के लेन-देन को लेकर आपसी विवाद चल रहा था। इसी तकरार के चलते 2 से 3 युवक मौके पर आए और उनके साथ बहस और झगड़ा करने लगे। देख ते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने पिस्तौल से फायरिंग कर दी। इस वारदात के दौरान बैंक के लोन डिपार्टमेंट के मैनेजर गौरव घायल हो गए हैं। 3 आरोपियों की तलाश, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस एसीपी गगनदीप सिंह ने बताया कि अब तक की शुरुआती जांच के अनुसार वारदात में शामिल 3 लोगों के नाम सामने आ रहे हैं। पुलिस घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके। पुलिस का कहना है कि प्राथमिक जांच में मामला विशुद्ध रूप से वित्तीय लेन-देन और आपसी तकरार से जुड़ा नजर आ रहा है। पीड़ित पक्ष के बयानों और साक्ष्यों के आधार पर केस दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने दावा किया है कि आरोपियों को जल्द ही कानून के शिकंजे में लिया जाएगा। बाइट:--- एसीपी गगनदीप सिंह0
0
Report
Advertisement
कटनी के रीठी के टहकारी में दो बाइक भिड़ंत, एक की मौत, कई घायल
Katni, Madhya Pradesh:कटनी के रीठी तहसील के टहकारी में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, एक की मौत की सूचना। एक बाइक पर चार और दूसरी पर दो लोग सवार थे; हादसे में बच्चे भी शामिल थे। डायल 112 की मदद से घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। रीठी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम टहकारी में दो बाइकों के बीच आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे के दौरान एक बाइक पर चार और दूसरी बाइक पर दो लोग सवार थे। दुर्घटना में बच्चे भी शामिल थे। घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अन्य लोग घायल हो गए; घायलों को डायल 112 की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। रीठी पुलिस मौके पर पहुंची और डायल 112 की मदद से घायलों को जिला अस्पताल कटनी भेजा गया है जहाँ उनका इलाज जारी है।0
0
Report
इसायस के अवशेष से जॉर्जिया और कैरोलिना में टॉर्नेडो, पावर कट बना रहा
Noida, Uttar Pradesh:The remnants of Isaias raced ashore Friday night & brought multiple confirmed tornadoes inland Saturday across Georgia & The Carolinas over the weekend! The remnants of Isaias have since dissipated, but hundreds of thousands remain without power across the south.0
0
Report
स्वास्थ्य मंत्री ने निजी क्लिनिक और आयुष्मान अस्पताल घोटाले पर स्पष्ट जवाब दिए
Surajpur, Chhattisgarh:सूरजपुर में रेड क्रॉस सोसाइटी के कार्यक्रम में पहुँचे प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने डॉक्टरों के द्वारा निजी क्लिनिक चलाने से लेकर आयुष्मान कार्ड में अस्पतालों की लूट सहित तमाम मामलों में अपना पक्ष रखा, जिला अस्पताल में निजी कंपनी की पैथोलॉजी लैब से फर्जी यूरिन जांच रिपोर्ट जारी होने के सवाल पर स्वास्थ्य मंत्री ने बचाव करते हुए कहा कि एचएलएल केंद्र सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय के अधीन चलने वाली पीएसयू है और एम्स जैसे संस्थानों में सेवाएं देती है, इसलिए रिपोर्ट फर्जी होने की बात सही नहीं है, हालांकि गड़बड़ी की पुष्टि होने पर कार्रवाई की बात भी उन्होंने कही, वहीं आयुष्मान भारत योजना के तहत पंजीकृत निजी अस्पतालों द्वारा इलाज के नाम पर मरीजों से मोटी रकम वसूलने और फर्जीवाड़े के मामलों पर स्वास्थ्य मंत्री ने सफाई दी कि सरकार ने प्रदेश के 17 अस्पतालों पर लाइसेंस रद्द करने व एफआईआर जैसी सख्त कार्रवाई की है और सरगुजा क्षेत्र के अस्पतालों पर भी निगरानी बढ़ाई जा रही है, वहीं सूरजपुर जिला अस्पताल के लगभग 60 फीसदी सरकारी डॉक्टरों द्वारा निजी अस्पताल संचालित करने, मरीजों को डराकर अपने निजी क्लीनिकों में भेजने और हाल ही में दो गर्भवती महिलाओं की मौत जैसे गंभीर मामलों के सवाल पर मंत्री ने माना कि यह एक गंभीर चिंता का विषय है, लेकिन मौजूदा नियमों का हवाला देते हुए लाचारी जताई कि जो डॉक्टर निजी प्रैक्टिस भत्ता नहीं लेते उन्हें प्रैक्टिस से नहीं रोका जा सकता, हालांकि उन्होंने ओपीडी और भर्ती मरीजों की बढ़ती संख्या का हवाला देकर व्यवस्था बेहतर होने का दावा भी किया, इसके अलावा मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े और मुख्यमंत्री के परिवार तक को निशाना बना रहे साइबर ठगों के बढ़ते मामलों पर मंत्री ने राजनीतिक दलों का बचाव करते हुए कहा कि अपराधियों की कोई पार्टी या जात-धर्म नहीं होता और साइबर सेल ऐसे मामलों से सख्ती से निपट रहा है0
0
Report
Advertisement
सोनभद्र के दुद्धी में 17 वर्षीय किशोरी ट्रेन से मौत; गांव में मातम
Obra, Uttar Pradesh:Anchor: सोनभद्र के दुद्धी थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय किशोरी की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। टेढ़ा गांव की रहने वाली सहिना खातून शौच के लिए घर से निकली थी, इसी दौरान रेलवे ट्रैक के पास हादसे का शिकार हो गई। घायल अवस्था में रेलवे ट्रैक के किनारे पड़ी किशोरी को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। VO: पूरा मामला सोनभद्र के दुद्धी थाना क्षेत्र के टेढ़ा गांव का है, जहां 17 वर्षीय सहिना खातून की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, किशोरी शौच के लिए घर से निकली थी। इसी दौरान वह रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आ गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। बताया जा रहा है कि ठेमा नदी के पास रेलवे पुल के आसपास किशोरी के घायल अवस्था में पड़े होने की सूचना पुलिस को मिली। दुद्धी कोतवाली प्रभारी विश्वनाथ प्रताप सिंह के मुताबिक, भोर में करीब तीन बजे सूचना मिली कि एक युवती रेलवे ट्रैक के किनारे घायल अवस्था में पड़ी है। सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायल किशोरी को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, किशोरी की मौत के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत से जुड़ी परिस्थितियों को स्पष्ट करने में मदद मिलेगी। फिलहाल, पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है। यह पूरा मामला दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के टेढ़ा गांव का है。0
0
Report
बोकारो के चंद्रपुरा में ट्रैक्टर बैटरी चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार, तीन बैटरियां बरामद
Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो जिले के चंद्रपुरा थाना क्षेत्र में ट्रैक्टरों से बैटरी चोरी करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की गई तीन ट्रैक्टर बैटरियां भी बरामद की गई हैं। मामले में 12 अक्टूबर 2026 को चंद्रपुरा थाने में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की थी। इसके बाद पुलिस ने छापेमारी दल का गठन कर कार्रवाई की और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। 9 अक्टूबर 2026 की रात डीवीसी कंपनी कार्यालय परिसर में खड़े ट्रैक्टरों से बैटरी चोरी की घटना हुई थी। इस मामले में तीन ट्रैक्टरों की बैटरियां चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत के आधार पर चंद्रपुरा थाना कांड संख्या 118/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) में मामला दर्ज किया गया। मौके की उद्भेदन और चोरी की गई बैटरियों की बरामदगी के लिए पुलिस ने छापेमारी दल का गठन किया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 19 वर्षीय दिलदार खान और 22 वर्षीय आदर्श कुमार के रूप में हुई है, जो चंद्रपुरा थाना क्षेत्र में संतोष नमकीन के समीप सण्डे मार्केट के निवासी बताए गए हैं। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की गई तीन ट्रैक्टर बैटरियां बरामद की हैं। इस कार्रवाई में चंद्रपुरा थाना प्रभारी श्रीनिवास कुमार सिंह सहित थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी, कर्मी और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।0
0
Report
उज्जैन सिंहस्थ 2028: देवासगेट बस स्टैंड नानाखेड़ा स्थानांतरित, यातायात बदला
Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन में सिंहस्थ 2028 की तैयारियों और शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से देवासगेट बस स्टैंड को नानाखेड़ा स्थानांतरित कर दिया गया है। सोमवार से नई व्यवस्था के तहत बसों का संचालन नानाखेड़ा बस स्टैंड से शुरू हो गया है। बस स्टैंड के स्थानांतरण के बाद नानाखेड़ा से यात्रियों को विभिन्न गंतव्यों के लिए बसें उपलब्ध हो रही हैं। वहीं, देवासगेट क्षेत्र में बसों की आवाजाही बंद होने के बाद बाजार की व्यवस्था में भी बदलाव देखने को मिल रहा है। इस नई व्यवस्था को लेकर व्यापारी, बस ऑपरेटर और यात्रियों से बातचीत की गई। बाइट 01 – व्यापारी बाइट 02 – बस ऑपरेटर बाइट 03 – यात्री0
0
Report
Advertisement
बीड़ी बंडल नहीं मिला, अपराधियों ने पेट्रोल डाल आग लगा दी दुकान राख
Bhind, Madhya Pradesh:हेडर-बीड़ी का बंडल नहीं दिया तो पेट्रोल डालकर किराना दुकान में लगा दी आग,लाखों का सामान जलकर खाक। एंकर-मध्य प्रदेश के भिंड जिले में मामूली बात पर दबंगई और आगजनी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। अटेर थाना क्षेत्र के खड़ीत गांव में बीड़ी का एक बंडल देने से इनकार करना दुकानदार को भारी पड़ गया। आरोप है कि दो बाइकों पर सवार होकर आए छह युवकों ने पेट्रोल डालकर किराना दुकान को आग के हवाले कर दिया। इतना ही नहीं, दुकानदार के साथ लाठी-डंडों से मारपीट भी की गई। इस आगजनी में दुकान में रखा करीब एक लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। घटना रविवार-सोमवार रात करीब 11 बजे की बताई जा रही है। पीड़ित दुकानदार कालीचरण जाटव अपनी दुकान बंद करने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान, बाइक पर सवार होकर पहुंचे युवकों ने उनसे बीड़ी का बंडल मांगा। दुकानदार के मना करने पर विवाद बढ़ गया। आरोप है कि गुस्साए युवकों ने दुकान में पेट्रोल डालकर आग लगा दी और दुकानदार के साथ लाठी-डंडों से मारपीट भी की। देखते ही देखते दुकान में रखा सामान आग की चपेट में आ गया और लाखों रुपये का नुकसान हो गया। घटना के बाद पीड़ित ने अस्पताल पहुंचकर प्राथमिक उपचार कराया। इसके बाद सोमवार को अटेर थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दो ज्ञात और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। सवाल यह है कि बीड़ी के एक बंडल के लिए आखिर इतनी बड़ी वारदात को अंजाम देने की नौबत कैसे आ गई? फिलहाल, पुलिस जांच के बाद ही घटना की पूरी सच्चाई और आरोपियों की भूमिका स्पष्ट हो सकेगी। बाइट-1-कालीचरण जाटव,पीड़ित दुकानदार बाइट-2-रविंद्र वास्कले,एसडीओपी अटेर।0
0
Report
महाराष्ट्र में भीषण सूखा: थोरात ने जल्द मदद और कार्रवाई की मांग
Shirdi, Maharashtra:राज्यात भिषण दुष्काळ पडला असून अहिल्यानगर जिल्ह्यातील सर्वच्या सर्व तालुके दुष्काळग्रस्त जाहीर झाले आहेत.. खरीप पिक तर पूर्ण वाया गेले आहे मात्र आता जनावरांना जगवण्याचा प्रश्न शेतकऱ्यांसमोर उभा ठाकला आहे.. सरकार घोषणा मोठ्या करतंय मात्र अंमलबजावणी काहीही करत नाही असा आरोप काँग्रेस नेते बाळासाहेब थोरात यांनी केलाय.. आज संगमनेर तालुक्यातील काही गावात थोरातांनी शेतकऱ्यांच्या बांधावर जावून दुष्काळी परिस्थितीची पाहणी केली.. माजी कृषी आणी महसूल मंत्री बाळासाहेब थोरात यांनी आज संगमनेर तालुक्यातील पठार भागात विविध गावांमध्ये शेतकऱ्यांच्या बांधावर जाऊन दुष्काळी परिस्थितीची पाहणी केली. राज्यभर दुष्काळाची तीव्रता दिवसेंदिवस वाढत असून पाण्याअभावी उभी पिकं हातातून गेली आहे. अशा काळात पंचनामा करण्यात मध्ये वेळ न घालवता शेतकऱ्यांना सरसकट मदत करा..आता घोषणाबाजी नको. तर अंमलबजावणी करा अशी मागणी बाळासाहेब थोरात यांनी केली आहे. बाळासाहेब थोरात, काँग्रेस नेते0
0
Report
नौगांव पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, दौलत यादव गिरफ्तार
Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर -छतरपुर की नौगांव थाना पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का खुलासा किया है ,पुलिस ने आरोपी दौलत यादव निवासी ग्राम नेगुवां को गिरफ्तार कर उसके पास से 5 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं, जिनकी कुल कीमत करीब 1 लाख 10 हजार रुपये बताई जा रही है।,11 अक्टूबर को टीकाराम यादव की मोटरसाइकिल चोरी होने पर थाना नौगांव में मामला दर्ज किया गया था। जांच के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा। पूछताछ में आरोपी ने 5 बाइक चोरी करना कबूला।,पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी के खिलाफ 2019 से 2026 तक कुल 6 आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें चोरी, लूट और सेंधमारी जैसी धाराएं शामिल हैं0
0
Report
Advertisement
कर्ज वसूली बंद कराने के लिए किसानों के შორის सरकार का संकेत: सूखे जैसी स्थिति में राहत
Akola, Maharashtra:राज्यात दुष्काळसदृश परिस्थिती निर्माण झाल्याने शेतकरी आर्थिक संकटात सापडले आहेत. अशा परिस्थितीत शेतकऱ्यांकडून कर्जवसुली करू नये, असे निर्देश मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस आणि महसूल मंत्री चंद्रशेखर बावनकुळे यांनी शेतकऱ्यांच्या बांधावर जाऊन दिले आहेत. मात्र, या आदेशानंतरही अकोला जिल्ह्यातील शेतकऱ्यांकडे बँका आणि फायनान्स कंपन्यांकडून कर्जवसुलीसाठी तगादा लावला जात असल्याचा आरोप होत आहे. अकोट तालुक्यात बजाज फायनान्स कंपनीकडून सुरू असलेली सक्तीची कर्जवसुली तात्काळ थांबवावी, अशी मागणी वंचित बहुजन आघाडीने केली आहे. यासंदर्भात उपविभागीय अधिकाऱ्यांना निवेदन देत संबंधित कंपनीवर कारवाई करण्याची मागणी करण्यात आली आहे. अकोला जिल्ह्यातील सातही तालुके दुष्काळग्रस्त घोषित करण्यात आले असून, पावसाअभावी शेतीचे मोठ्या प्रमाणात नुकसान झाले आहे. पिकांचे उत्पादन घटल्याने शेतकऱ्यांसमोर आर्थिक संकट उभे ठाकले आहे. अशा परिस्थितीत शेतकऱ्यांना कर्जवसुलीतून दिलासा देण्याची भूमिका राज्य सरकारने घेतली आहे. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस आणि महसूल मंत्री चंद्रशेखर बावनकुळे यांनीही शेतकऱ्यांकडून सक्तीने कर्जवसुली करू नये, असे स्पष्ट निर्देश दिल्याचे सांगण्यात येत आहे. मात्र, अकोट तालुक्यात बजाज फायनान्स कंपनीच्या प्रतिनिधींकडून शेतकऱ्यांच्या घरी जाऊन कर्जवसुली केली जात असल्याचा आरोप वंचित बहुजन आघाडीने केला आहे. दुष्काळामुळे आधीच हतबल झालेल्या शेतकऱ्यांना या वसुलीमुळे मानसिक त्रास सहन करावा लागत असल्याचे निवेदनात नमूद करण्यात आले आहे. वंचित बहुजन आघाडीचे अकोला शहराध्यक्ष अक्षय तेलंगोटे आणि अकोट तालुका अध्यक्ष विशाल आत्रे यांच्या नेतृत्वात बजाज फायनान्स कंपनीच्या कार्यालयात जाऊन हा निषेध नोंदविला.0
0
Report
अलवर में ATM उखाड़ने की नाकाम कोशिश; CCTV फुटेज से पुलिस की पहचान
Alwar, Rajasthan:अलवर में बिजली घर चौराहे स्थित इंडियन बैंक के ATM को उखाड़ने की कोशिश की गई, लेकिन चोर सफल नहीं हो सके. घटना के बाद बैंक प्रबंधन में खलबली मच गई. मामले में बैंक मैनेजर की रिपोर्ट पर कोतवाली थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. पुलिस आरोपियों की पहचान के लिए घटनास्थल और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है. जानकारी के अनुसार, अज्ञात चोर बिजली घर चौराहे स्थित इंडियन बैंक के ATM को निशाना बनाने पहुंचे थे. चोरों ने ATM उखाड़ने का प्रयास किया, लेकिन उनकी कोशिश नाकाम रही. घटना की जानकारी मिलने के बाद बैंक प्रबंधन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस को सूचना दी. इसके बाद बैंक मैनेजर की ओर से कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई. पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है. घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके. पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वारदात को अंजाम देने के लिए कितने लोग पहुंचे थे और उन्होंने ATM उखाड़ने की कोशिश किस तरह की. साथ ही, आरोपियों के आने-जाने के रास्तों और संभावित ठिकानों के संबंध में भी सुराग जुटाए जा रहे हैं. फिलहाल, ATM उखाड़ने की कोशिश करने वाले आरोपियों का पता नहीं चल पाया है. पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही घटना से जुड़े तथ्यों का खुलासा हो सकेगा. शहर के व्यस्त इलाके में ATM को निशाना बनाने की इस कोशिश ने बैंकिंग सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है.0
0
Report
AAP पंचायत चुनावों के लिए उम्मीदवार उतारेगी, कानून-व्यवस्था मुख्य मुद्दा
Hanumangarh, Rajasthan:हानुमानगढ़ में आम आदमी पार्टी (आप) ने नगर निकाय चुनावों में मिली सफलता के बाद अब पंचायती राज चुनावों में भी अपने उम्मीदवार उतारने का फैसला किया है. पार्टी का पूरा ध्यान अब पंचायत चुनावों पर है, जहां ज्यादा से ज्यादा उम्मीदवार उतारकर जीत हासिल करने की रणनीति बनाई जा रही है. आप के राजस्थान प्रदेश सह प्रभारी विकास बग्गा ने मंगलवार को हनुमानगढ़ में मीडिया से बातचीत में यह जानकारी दी. बग्गा ने बताया कि आप राजस्थान में सक्रिय हो चुकी है. निकाय चुनावों में पार्टी ने बारां नगर परिषद में बहुमत हासिल कर बोर्ड बनाया और पूरे राजस्थान में कुल 42 वार्डों में जीत दर्ज की. उन्होंने कहा कि निकाय चुनावों में पहली बार उतरने के बावजूद पार्टी को उम्मीद से ज्यादा सफलता मिली. इसी को देखते हुए अब पंचायती राज चुनावों पर खास ध्यान दिया जा रहा है और ज्यादा से ज्यादा सीटें जीतने की कोशिश की जाएगी. बग्गा ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए और कहा कि यह पूरी तरह बिगड़ चुकी है. आगामी चुनावों में यह आप का मुख्य मुद्दा रहेगा.0
0
Report
Advertisement
