450331
मिड डे मील में घटिया अनाज देने पर हंगामा
Burhanpur, Madhya Pradesh:बुरहानपुर जिले के शाहपुर की शासकीय नवीन उर्दू माध्यमिक शाला में मिड डे मील के नाम पर घटिया गेंहू चावल बच्चो को परोसे जा रहा है जिस कारण बच्चो के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है आज बच्चो के पालकों के सब्र का बांध टूट पड़ा और स्कूल में जमकर हंगामा खड़ा कर दिया। पालकों का आरोप है कि 4 माह से घटिया गेंहू और चावल बच्चो को दिया जा रहा है ,गेंहू और चाव इतने घटिया है कि जानवर भी नही खायेगा,पालकों ने दोषियों पर कार्यवाही के साथ बच्चो को शुद्ध राशन देने की मांग की है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
राम मंदिर चंदे के गबन पर देवकीनंदन ठाकुर: जांच जारी, दान का सदुपयोग जरूरी
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ, उत्तर प्रदेश: राम मंदिर चंदे में कथित गबन के मामले पर कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने कहा, "ये जो प्रकरण हुआ है ये पूरे सनातनी जगत के ह्रदय को विदीर्ण करने वाला है। अभी जांच चल रही है, ये दुखदायी है ये नहीं होना चाहिए। प्रश्न ये है कि क्या हम राम मंदिर से प्रारंभ कर सकते हैं कि क्या देश में जितने मंदिर हैं उन मंदिरों के पैसे का सदुपयोग सनातनी जगत के कल्याण के लिए हो...कोई ट्रस्ट पैसे क्यों रखेगा। किसी भी मंदिर में कोई पैसा आ रहा है तो मुझे लगता है कि उस का सदुपयोग गरीब बच्चों, धर्म के प्रचार, अस्पताल निर्माण में होना चाहिए."0
0
Report
उज्जैन के महर्षि पाणिनि संस्कृत विश्वविद्यालय में महामहोपाध्याय सम्मान
Ujjain, Madhya Pradesh:धर्मनगरी उज्जैन एक बार फिर भारतीय ज्ञान परंपरा और संस्कृत शिक्षा का केंद्र बनी। महर्षि पाणिनि संस्कृत एवं वैदिक विश्वविद्यालय के छठे दीक्षांत समारोह में राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरि महाराज को 'महामहोपाध्याय' की मानद डी.लिट. उपाधि से सम्मानित किया गया। वहीं विश्वविद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों को उपाधियां और स्वर्ण पदक प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। उज्जैन स्थित कालिदास संस्कृत अकादमी के पंडित सूर्यनारायण व्यास सभागार में महर्षि पाणिनि संस्कृत एवं वैदिक विश्वविद्यालय का छठा दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्यपाल एवं कुलाधिपति मंगूभाई पटेल ने की。 समारोह में उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार, राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरि महाराज, केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. श्रीनिवास वरखेड़ी, श्रीलाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. रमेश कुमार पांडेय सहित संत, शिक्षाविद और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण स्वामी गोविंद देव गिरि महाराज को संस्कृत और भारतीय ज्ञान परंपरा में योगदान के लिए 'महामहोपाध्याय' की मानद डी.लिट. उपाधि प्रदान किया जाना रहा। वहीं संस्कृत शिक्षा और शोध के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए प्रो. रमेश कुमार पांडेय को 'विद्या वाचस्पति' की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया। दीक्षांत समारोह में पीएचडी, स्नातक और स्नातकोत्तर के विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की गईं। प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक देकर सम्मानित किया गया। विश्वविद्यालय के अनुसार इस वर्ष 1303 पात्र विद्यार्थियों में से 179 विद्यार्थियों ने समारोह में शामिल होने के लिए पंजीयन कराया था। समारोह में भारतीय ज्ञान परंपरा, संस्कृत भाषा के संरक्षण, वैदिक अध्ययन और आधुनिक शिक्षा के समन्वय पर जोर दिया गया। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इसे संस्कृत शिक्षा को देश और दुनिया में नई पहचान दिलाने की दिशा में अहम कदम बताया।0
0
Report
सीधी कांग्रेस भवन में घमासान: अजय राहुल की चेतावनी के बाद सख्त कार्रवाई की कुल जाहिर
Sidhi, Madhya Pradesh:कांग्रेस भवन में बवाल: समीक्षा बैठक के बाद मचा घमासान, अजय सिंह राहुल ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी सीधी। जिले के जवाहर कांग्रेस भवन में मंगलवार को आयोजित कांग्रेस की मासिक समीक्षा बैठक के बाद पार्टी के भीतर का विवाद खुलकर सामने आ गया। बैठक समाप्त होने के कुछ ही देर बाद विधानसभा सीधी के प्रभारी डॉ. विनोद शर्मा के साथ कथित रूप से गाली-गलौज, धक्का-मुक्की और छीनाझपटी की घटना हुई। मामले ने तूल पकड़ते ही कांग्रेस संगठन ने तत्काल अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए विजय सिंह और कमलेन्द्र सिंह को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से आजीवन निष्कासित कर दिया। मंगलवार शाम आयोजित समीक्षा बैठक में पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं चुरहट विधायक अजय सिंह राहुल, जिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्ञान सिंह सहित जिले के वरिष्ठ पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई, लेकिन अजय सिंह राहुल के रवाना होते ही कांग्रेस भवन के बाहर माहौल अचानक गर्म हो गया। पहले कार्यकर्ताओं के बीच कहासुनी हुई, फिर विवाद बढ़ते-बढ़ते कथित धक्का-मुक्की और अभद्रता तक पहुंच गया। बताया जा रहा है कि इस पूरे विवाद की पृष्ठभूमि में डॉ. विनोद शर्मा की सोशल मीडिया पोस्ट रही, जिसमें उन्होंने लिखा था कि "प्रदेश अध्यक्ष सामंतवादी नहीं होना चाहिए।" इस टिप्पणी के बाद पार्टी के भीतर अलग-अलग तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। बाद में डॉ. शर्मा ने पोस्ट को लेकर अपना स्पष्टीकरण भी दिया, लेकिन तब तक सोशल मीडिया पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो चुका था। इसी बीच विजय सिंह और कमलेन्द्र सिंह की कथित टिप्पणियों से दोनों पक्षों के बीच तनाव और बढ़ गया। डॉ. विनोद शर्मा का आरोप है कि अजय सिंह राहुल के वहां से रवाना होने के बाद विजय सिंह और कमलेन्द्र सिंह उनके पास पहुंचे, जहां पहले बहस हुई और फिर कथित रूप से अपशब्द कहे गए तथा उनके साथ छीनाझपटी और अभद्र व्यवहार किया गया। उन्होंने इसकी शिकायत तत्काल पार्टी नेतृत्व से की, जिसके बाद संगठन ने मामले को गंभीर मानते हुए कार्रवाई की। जिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने भी घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि विधानसभा प्रभारी के साथ हुई अनुशासनहीनता किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने कहा कि संगठन में अनुशासन सर्वोपरि है और इसी कारण दोनों संबंधित कार्यकर्ताओं को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से आजीवन निष्कासित किया गया है। इस पूरे घटनाक्रम के बाद पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं चुरहट विधायक अजय सिंह राहुल ने भी सोशल मीडिया पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने फेसबुक पोस्ट में लिखा कि सीधी जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक के उपरांत विधानसभा प्रभारी डॉ. विनोद शर्मा के साथ हुई बदसलूकी अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। उन्होंने कहा कि इस घटना में उनके क्षेत्र के कुछ कार्यकर्ताओं का शामिल होना बेहद दुखद है। अजय सिंह राहुल ने स्पष्ट किया कि पार्टी में अनुशासनहीनता किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और घटना में शामिल सभी लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस सभी वर्गों, जातियों और समाज के लोगों को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। जो भी संगठन की एकता, भाईचारे और अनुशासन को कमजोर करने का प्रयास करेगा, उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। इस घटनाक्रम ने जिले की कांग्रेस राजनीति में हलचल बढ़ा दी है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह विवाद केवल दो कार्यकर्ताओं तक सीमित नहीं है, बल्कि संगठन के भीतर चल रही गुटबाजी और बढ़ते असंतोष की भी झलक है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि प्रदेश नेतृत्व इस विवाद को यहीं थाम पाता है या आने वाले दिनों में इसका असर जिले की राजनीति और संगठनात्मक गतिविधियों पर और गहराता है।0
0
Report
Advertisement
राजगढ़ के पनाली गांव में मिला विशाल अजगर; वन विभाग ने किया रेस्क्यू
Bhopal, Madhya Pradesh:राजगढ़ राजगढ़ के पनाली गांव में मिला विशाल अजगर खेत में अजगर दिखने से ग्रामीणों में हड़कंप वन विभाग और पुलिस ने किया रेस्क्यू ग्रामीणों की मदद से पकड़ा गया अजगर सुरक्षित रेस्क्यू कर साथ ले गई वन विभाग की टीम0
0
Report
गोरखपुर में मोबाइल बहस के बाद बहू ने सास पर चाकू से हमला
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर के एम्स थाना क्षेत्र के एक गांव में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई। आरोप है कि मोबाइल फोन पर लंबे समय तक बात करने को लेकर घर में अक्सर विवाद होता था। परिजनों के अनुसार, सास ने बहू को फोन के इस्तेमाल को लेकर समझाने की कोशिश की, लेकिन यह बात बहू को इतनी नागवार गुजरी कि उसने खौफनाक कदम उठा लिया। देर रात करीब दो बजे आरोपी बहू रसोई से चाकू लेकर दबे पांव अपनी सास के पास पहुंची और उन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। चीख-पुकार सुनकर परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे और किसी तरह घायल महिला को बचाया। आभा सिंह, सीओ कैंट, गोरखपुर। सूचना मिलते ही एम्स थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को इलाज के लिए एम्स गोरखपुर भेजा, जहां उनका उपचार चल रहा है। पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर हत्या के प्रयास सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी बहू को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। अधिकारियों के मुताबिक घायल महिला की हालत फिलहाल खतरे से बाहर है और चिकित्सकीय रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है। शुरुआती जांच में विवाद की वजह मोबाइल फोन को लेकर Domestic कलह बताई जा रही है, हालांकि घटना के पीछे अन्य कारणों की भी जांच की जा रही है।0
0
Report
गोंडा मेडिकल कॉलेज MBBS छात्रों के प्रदर्शन के बाद बिजली-पानी संकट, CM ने निर्देश दिए
Gonda, Uttar Pradesh:खबर गोंडा से है। गोंडा मेडिकल कॉलेज में MBBS छात्रों के प्रदर्शन को लेकर ZEE UP/UK पर प्रमुखता से चली खबर का बड़ा असर हुआ है। उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ने खबर का संज्ञान लेते हुए अपर मुख्य सचिव, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य को बिजली एवं पानी की तत्काल आपूर्ति सुनिश्चित कराए जाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं। ब्रजेश पाठक ने पोस्ट करके लिखा है कि स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, गोंडा के छात्रावास में 48 घंटों से बिजली एवं पानी की आपूर्ति न होने तथा छात्रों द्वारा प्रदर्शन करने संबंधी सोशल मीडिया पर वायरल खबर का संज्ञान लेते हुए मेरे द्वारा अपर मुख्य सचिव, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य को बिजली एवं पानी की तत्काल आपूर्ति सुनिश्चित कराए जाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं।0
0
Report
Advertisement
PM को खत लिखकर राम मंदिर मुद्दे पर बीजेपी MLC का चौंकाने वाला दावा
Noida, Uttar Pradesh:Lucknow बीजेपी MLC देवेंद्र प्रताप सिंह ने पीएम क़ो लिखी चिट्ठी, राम मंदिर मुद्दे पर भाजपा एमएलसी ने पीएम क़ो चिठ्ठी लिखी है दानपात्र चोरी से करोड़ों रामभक्तों की आस्था को ठेस पहुंची, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग。 ट्रस्ट और मंदिर प्रबंधन अपने दायित्व निभाने में विफल रहा, सभी पदाधिकारियों को हटाने की मांग。 दक्षिण भारत के मंदिरों के प्रबंधन से सीख लेने की जरूरत, चिट्ठी में दिया सुझाव。 राम मंदिर ट्रस्ट में प्रभु श्रीराम के वंशजों को प्राथमिकता देने की मांग。 मंदिर आंदोलन से जुड़े लोगों और बलिदानियों के परिजनों को ट्रस्ट में शामिल करने का सुझाव。0
0
Report
पीलीभीत में अविमुक्तेश्वरानंद की यात्रा पर राजनीतिक विरोध तेज
Pilibhit, Uttar Pradesh:एक जुलाई को शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद नंद महाराज पीलीभीत आ रहे हैं। इस यात्रा को लेकर नाथ संप्रदाय के महंत योगी हनुमान नाथ इस यात्रा का विरोध किया है उन्होंने कहा कि इस यात्रा में अविमुक्तेश्वर नन्द के साथ व उनके सहयोगी नमाज वादी लोग हैं। योगी हनुमान नाथ ने कहा कि अविमुक्तेश्वरानंद जी असली शंकराचार्य नहीं हैं। उनका पट्टाभिषेक नहीं हुआ है और उनका व्यवहार भी शंकराचार्य पद के अनुरूप नहीं है। उन्होंने चेतावनी दी कि जो लोग उनके दर्शन करेंगे, उन्हें पाप लगेगा। महंत योगी हनुमान नाथ ने कहा कि पिछले डेढ़ साल से अविमुक्तेश्वरानंद जी गोरक्षपीठ और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के खिलाफ अनुचित बयान दे रहे हैं। उन्होंने इसे व्यक्तिगत द्वेष बताया और कहा कि यह यात्रा पूरी तरह विभाजनकारी और राजनीतिक है। महंत जी ने अविमुक्तेश्वरानंद जी को गौ-रक्षण पर शास्त्र चर्चा की खुली चुनौती दी है। उन्होंने कहा या तो चर्चा स्वीकार करें, या पीलीभीत आने से पहले ही वापस लौट जाएं। उन्होंने यात्रा के आयोजकों से भी अपील की कि वे इस यात्रा का खंडन करें, क्योंकि यह धर्म के खिलाफ है.0
0
Report
मानसून की रफ्तार गुजरात से हिमाचल तक, हरियाणा में 2–6 जुलाई को बारिश का अनुमान
Noida, Uttar Pradesh:- मानसून की स्थिति: मानसून की टर्फ़ रेखा का विस्तार गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश की ओर हो रहा है। इसके प्रभाव से अगले 3-4 दिनों में मानसून के आगे बढ़ने की अनुकूल परिस्थितियाँ बनी हुई हैं। - हरियाणा में मौसम का पूर्वानुमान: राज्य में 1 जुलाई की देर रात से मौसम में बदलाव शुरू होने की संभावना है। 6 जुलाई तक मौसम आमतौर तक परिवर्तनशील रहेगा। - बारिश की संभावना: 2 जुलाई से 6 जुलाई के बीच राज्य के अधिकांश हिस्सों में हवाओं और गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। कुछ स्थानों पर तेज बारिश भी हो सकती है। - तापमान और वातावरण: बारिश की सक्रियता के कारण दिन के तापमान में गिरावट आएगी और वातावरण में नमी की मात्रा बढ़ जाएगी। मानसूनी नमी वाली हवाओं का हरियाणा की ओर रुख करना और पंजाब पर बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण यह बदलाव देखने को मिलेगा।0
0
Report
Advertisement
निधि चतुर्वेदी ने दिग्विजय सिंह के खिलाफ कड़ा एक्शन की मांग की
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल कांग्रेस की प्रदेश महासचिव और पूर्व राज्य सभा सांसद सत्यव्रत चतुर्वेदी की बेटी निधि चतुर्वेदी ने दिग्विजय सिंह के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है निधि चतुर्वेदी ने हाई कमान से मांग की है कि दिग्विजय सिंह के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, अपनी फेसबुक पोस्ट में निधि चतुर्वेदी ने लिखा है दिग्विजय का 'नागपाश', कांग्रेस? पर प्रहार,,, अपनों के ही इस घातक बाण से कब मुक्त होगी मध्य प्रदेश कांग्रेस?0
0
Report
भोपाल में आउटसोर्स टीचर्स का प्रदर्शन जारी, मांगें नहीं मिलने पर घेराव
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल राजधानी में आउटसोर्स टीचर्स का प्रदर्शन जारी पिछले 36 घंटे से अपनी मांगो को लेकर कर रहे प्रदर्शन DPI से आदेश जारी नहीं होने पर कल भी जारी रहेगा प्रदर्शन उचित आश्वासन नहीं मिलने पर कल होगा डीपीआई का घेराव0
0
Report
मोहन यादव के रिकॉर्ड तोड़ कार्यों पर जोशी ने दी प्रशंसा
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री श प्रल्हाद जोशी अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में सबसे बेहतर कार्य करने पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की प्रशंसा की。 केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने उत्कृष्ट कार्यो के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को धन्यवाद दिया。 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव खुद के बनाया है रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं : केंद्रीय नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रल्हाद जोशी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सरकार रिकॉर्ड ब्रेक करते हुए निरंतर आगे बढ़ रही है : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नवकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उल्लेखनीय कार्य करते हुए अन्य राज्यों को भी दिशा दे रहे हैं बाइट केंद्रीय नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रल्हाद जोशी0
0
Report
Advertisement
डंपर ने बाइक सवार युवकों को टक्कर मारी: तीन घायल, एक गंभीर घायलों को रेफर
Pali, Rajasthan:देसुरी सादড়ि के बीच माताजी मंगरी के पास डंपर ने बाइक सवार युवकों को टक्कर मारी, घटना में तीनों युवक घायल. मेवाड़ क्षेत्र के घायल युवक मजदूरी का काम करते हैं. हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. एक गंभीर घायल को घाणेराव से रेफर किया गया.0
0
Report
चूरू में 8-10 अज्ञात लोगों ने नाबालिग पर जीआई पाइप से हमला किया, अस्पताल भर्ती
Churu, Rajasthan:चूरू विधानसभा-चूरू लोकेशन -- चूरू संवाददाता - नवरतन प्रजापत 17 वर्षीय नाबालिक पर हमला, अस्पताल में करवाया भरती, चूरू के सुभाष चौक के पास 17 वर्षीय नाबालिक पर हमले का मामला सामने आया है जहाँ करीब 8 से 10 आरोपियों ने नाबालिक पर ताबड़तोड़ GI पाइप से हमला कर घायल कर दिया. वारदात में घायल नाबालिक को लोगों ने निजी वाहन की सहायता से राजकीय भर्तिया अस्पताल पहुंचाया जहाँ घायल का चिकित्सक उपचार कर रहे है सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और वारदात की जानकारी जुटाई. हमले में गंभीर रूप से घायल हुए अस्पताल में उपचाराधीन नाबालिक के परिजनों ने बताया की बच्चों बच्चों का पुराना विवाद था और उसी विवाद की बात को लेकर नाबालिगजबाईक से अपने घर जा रहा था तों सुभाष चौक के पास आरिफ, युसूफ सहित आठ से दस हमलावरो ने उसका रास्ता रोककर उस पर GI पाइप से हमला कर दिया और पीट-पीटकर चमड़ी उधेड़ दी. परिजनों ने पुलिस से निष्पक्ष कारवाई कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कारवाई की मांग की है।0
0
Report
जगन गुर्जर का शव पुलिस सुरक्षा के बीच रवाना, कल अंतिम संस्कार
Noida, Uttar Pradesh:अजमेरदस्यु सरगना जगन गुर्जर का शव पुलिस सुरक्षा के बीच हुआ रवाना धौलपुर के बाड़ी गांव के पास पैतृक ग्राम में होगा कल अंतिम संस्कार चम्बल के निकट दी जाएगी जगन गुर्जर की चिता को अग्नि पुलिस सुरक्षा के बीच होगा अंतिम संस्कार धौलपुर जिला और पुलिस प्रशासन की रहेगी निगरानी0
0
Report
Advertisement
