450331
बुरहानपुर में पर्यटन पर आधारित क्विज प्रतियोगिता का आयोजन
Burhanpur, Madhya Pradesh:बुरहानपुर में 27 जुलाई, 2024 को परमानंद गोविंदजीवाला ऑडिटोरियम में जिला स्तरीय पर्यटन क्विज प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य प्रदेश की समृद्ध इतिहास, परंपराओं, ऐतिहासिक धरोहरों, महापुरुषों और कलाओं से स्कूली बच्चों को परिचित कराना है। इस आयोजन में 125 स्कूलों के 375 विद्यार्थी भाग लेंगे। यह प्रतियोगिता म.प्र. पर्यटन विभाग के निर्देशानुसार जिला पुरातत्त्व पर्यटन एवं संस्कृति परिषद द्वारा आयोजित की जा रही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कलेक्टर ने एमसीएच वार्ड में आकस्मिक निरीक्षण से सफाई और नाश्ते की गुणवत्ता पर जोर
Shajapur, Madhya Pradesh:एंकर- शाजापुर जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं और मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही व्यवस्थाओं की हकीकत जानने के लिए कलेक्टर ने सोमवार को एमसीएच (मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य) वार्ड का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वार्ड में साफ-सफाई व्यवस्था, मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं और महिलाओं एवं बच्चों को दिए जाने वाले नाश्ते की गुणवत्ता का जायजा लिया। नीरीक्षण के दौरान कलेक्टर को वार्ड में साफ-सफाई व्यवस्था संतोषजनक नहीं मिली। इस पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को व्यवस्था में तत्काल सुधार करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों को स्वच्छ वातावरण मिलना चाहिए। अस्पताल परिसर और वार्डों में नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए, ताकि मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े。 इसके साथ ही कलेक्टर ने एमसीएच वार्ड में भर्ती महिलाओं और बच्चों को उपलब्ध कराए जाने वाले नाश्ते की गुणवत्ता भी परखी। उन्होंने स्वयं नाश्ते को चखकर उसकी गुणवत्ता का जायजा लिया। वहीं वार्ड में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों से सीधे चर्चा कर अस्पताल में मिलने वाली सुविधाओं, उपचार व्यवस्था और किसी प्रकार की परेशानी के संबंध में जानकारी ली。 कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि अस्पताल में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता होनी चाहिए। साफ-सफाई, भोजन और अन्य मूलभूत व्यवस्थाओं में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।0
0
Report
टीकमगढ़: त्योहारी खाद्य सुरक्षा के लिए पुलिस ने डेढ़ क्विंटल मावा जब्त
Tikamgarh, Madhya Pradesh:टीकमगढ़ जिले में आगामी त्यौहारों को देखते हुए खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और सुरक्षा को लेकर कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्यवाही, मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक के कब्जे से 3 बोरियों से डेढ़ क्विंटल संदिग्ध मावा किया जब्त, जहां अब खाद्य विभाग की टीम पूरे मामले की जांच में जुट गई है, फूड इंस्पेक्टर का कहना है की मावे के सैंपल लेकर जांच के लिए भोपाल भेजे गए है, जांच रिपोर्ट आते ही आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।0
0
Report
100 रुपये के विवाद में बेकसूर युवक जलकर घायल, मुलताई में सनसनीखेज मामला
Betul, Madhya Pradesh:बैतूल जिले के मुलताई में महज 100 रुपये के विवाद ने ऐसा खौफनाक मोड़ लिया कि दो युवकों की दुश्मनी में एक बेकसूर जिंदगी आग की लपटों में घिर गई! परागेांव रोड पर राजेश परते पर पेट्रोल डालकर उसे जिंदा जलाने की कोशिश किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। गंभीर रूप से झुलसे राजेश को जिला अस्पताल लाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर भोपाल रेफर करने की तैयारी की जा रही है। बताए जा रहा है कि सोनू देशमुख और अभिषेक के बीच पुरानी रंजिश चल रही है। राजेश परते, सोनू के लिए काम करता है। आरोप है कि अभिषेक ने राजेश को 100 रुपये दिए थे, इसी बात से सोनू नाराज हो गया। वह अभिषेक को निशाना बनाने निकला था,लेकिन रास्ते में राजेश मिल गया। आरोप है कि गुस्से में बौखलाए सोनू ने राजेश पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। वहीं सोनू और अभिषेक के बीच जुए को लेकर विवाद होने की बात भी सामने आ रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। अब सवाल यह है कि आखिर महज 100 रुपये के विवाद में एक बेकसूर को इतनी खौफनाक सजा देने की कोशिश क्यों की गई।0
0
Report
Advertisement
रीवा में ठंड ने दस्तक दी, अर्णव के असर से मौसम हुआ करवट बदला
Rewa, Madhya Pradesh:रीवा। विंध्य क्षेत्र में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। चक्रवाती तूफान अर्णव का असर कमजोर पड़ने के बाद अब रीवा संभाग में ठंड ने दस्तक देना शुरू कर दिया है। मौसम में आए बदलाव के साथ हवाओं का रुख बदल गया है, वहीं तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सुबह और देर शाम ठंडक का अहसास बढ़ने लगा है। कुछ इलाकों में सुबह के समय धुंध और कोहरे की स्थिति भी देखने को मिल रही है। दरअसल, बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान अर्णव के प्रभाव से पिछले दिनों मध्य प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में बादल छाए रहे और कई स्थानों पर बारिश हुई। रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज और शहडोल सहित आसपास के जिलों में मौसम का असर दिखाई दिया। बारिश और ठंडी हवाओं के चलते दिन के तापमान में गिरावट आई, जिससे मौसम में ठंडक बढ़ गई है।0
0
Report
झाबुआ पुलिस ने 165 लापता युवक-युवतियों को परिजनों से मिलवाकर दिवाली की खुशियाँ लौटाईं
Ratlam, Madhya Pradesh:दिवाली... अपनों के साथ, अपने परिवार के साथ खुशियां मनाने का त्योहार। लेकिन जब रोशनी के इस पर्व पर कोई अपना ही पास न हो, तो जगमगाते दीयों के बीच भी जिंदगी में अंधेरा महसूस होता है। ऐसे में सालों से बिछड़ा कोई अपना दिवाली के मौके पर परिवार के सामने लौट आए, तो इससे बड़ी खुशी और यादगार दिवाली क्या होगी। झाबुआ पुलिस ने इस बार 165 परिवारों की दिवाली को यादगार बनाने का सराहनीय काम किया है। दरअसल, अक्टूबर महीने में झाबुआ पुलिस ने 165 लापता युवक-युवतियों और बच्चों को तलाशकर उनके परिवारों तक पहुंचाया है। इनमें कई लोग साल 2019 से लापता थे। इनमें 88 प्रतिशत महिलाएं और युवतियां शामिल हैं। सालों के इंतजार के बाद अपनों की वापसी इन परिवारों के लिए किसी दिवाली के तोहफे से कम नहीं है। झाबुआ एसपी देवेंद्र पाटीदार ने बताया कि इस अभियान में बेहतर काम करने वाले पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा।0
0
Report
मौलाना जार्जिश अंसारी के विवादित बयान से राजनीति गर्म, फिर चर्चा तेज
Noida, Uttar Pradesh:मौलाना जार्जिश अंसारी का बयान वायरल फिर दिया विवादित बयान आज भी खौफ का माहौल हमारे पास आता है और हो कर गुजर जाता है, जब इलेक्शन का जमाना आता है ना, इलेक्शन करीब आता है, अरे पता नहीं अगर ये सरकार फिर दोबारा आ गई तो फिर हमारे घर जलाए जाएंगे, बुलडोजर चलेंगे, हमारे घर तोड़े जाएंगे। खौफ کا माहौल होता है लेकिन उस वक्त भी हम बिखरे हुए होते हैं, अलग-अलग होते हैं। हमारी यूनिटी नहीं होती, हम एक प्लेटफॉर्म पर कायम नहीं होते। फिर वही होता है कि हमारे गलत फैसलों का फायदा कोई और उठा लेता है और उसके बाद में फिर वो माहौल हमारे यहाँ से गुजर जाता है। फिलिस्तीन के मुसलमानों पर जरा नजरें डालिए, खौफ का माहौल उनके पास चौबीस घंटे रहता है। अगर रात आ जाती है तो वो सुबह जिंदा उठने का तसव्वुर नहीं करते कि हम यकीन नहीं करते कि हम सुबह जिंदा उठेंगे। फिलस्तीन के लोगों पर नजर डालिए खौफ का माहौल 24 घंटे रहता है।रात हो जाती है तो यकीन नहीं करते कि सुबह जिंदा उठेंगे0
0
Report
Advertisement
दिवाली के दौरान सिंधीकैम्प बस स्टैंड से 3–9 नवंबर तक बसें नहीं चलेंगी
Jaipur, Rajasthan:ऐसे तो एक सप्ताह के लिए बंद हो जाएगा सिंधीकैम्प बस स्टैंड ? दिवाली पर रोडवेज बसों के रूट को लेकर अजीबोगरीब आदेश。 ट्रैफिक पुलिस ने रोडवेज प्रशासन को जारी किया आदेश。 कहा, 3 से 9 नवंबर तक सिंधीकैम्प नहीं आएंगी रोडवेज बसें。 आगरा और दिल्ली रूट की बसें रोटरी सर्किल बस स्टैंड से चलेंगी。 अजमेर रूट की बसें हीरापुरा बस स्टैंड से संचालित होंगी。 टोंक रोड की बसें पुराना बाईपास क्लोवरलीफ के नीचे से चलेंगी。 सीकर रोड की बसें विद्याधर नगर स्टेडियम से होंगी संचालित。 डीसीपी ट्रैफिक प्रवीण नायक नूनावत ने दिए रोडवेज प्रशासन को निर्देश。 इस आदेश में सिंधीकैम्प बस स्टैंड से बसें नहीं चलाने के निर्देश。 सवाल यह कि शहर के यात्री आखिर बसें पकड़ेंगे कैसे ?0
0
Report
गुना स्थापना दिवस: पन्नालाल शाक्य के तंज से सत्ता-लालसा पर राजनीति गरम
Morena, Madhya Pradesh:गुना गुना में स्थापना दिवस समारोह में विधायक के बोल से सियासी हलचल, कहावत की आड़ में सत्ता की चाह पर कसा तंज मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर आयोजित जिला स्तरीय समारोह में गुना विधायक पन्नालाल शाक्य का संबोधन सुर्खियों में आ गया। गरिमामय सरकारी कार्यक्रम में उन्होंने पुरानी कहावतों का जिक्र करते हुए उम्र, महत्वाकांक्षा और सत्ता की लालसा पर तीखा तंज कसा, जिसके सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। शहर के शुभ विदाई गार्डन में आयोजित समारोह में विधायक शाक्य ने अपने उद्बोधन की शुरुआत मध्यप्रदेश स्थापना दिवस की शुभकामनाओं और भारत भूमि की महिमा के बखान से की। इसी दौरान उन्होंने मंच से अधिकारियों और मौजूद जनसमूह को संबोधित करते हुए एक पुरानी लोक-कहावत का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि पुराने समय में तीन चीजوں को सबसे अधिक मूल्यवान माना जाता था - खूब दूध देने वाली गाय, अच्छी उपज देने वाली जमीन और कम उम्र की सुंदर कन्या। बुजुर्ग लोग इन तीनों के महत्व को अलग-अलग अंदाज में समझाते थे। इसी कहावत को आगे बढ़ाते हुए विधायक ने चुटकी लेते हुए कहा कि इंसान की उम्र चाहे कितनी भी हो जाए, भले ही उसके हाथ-पैर कांपने लगें, लेकिन उसकी कुछ इच्छाएं कभी खत्म नहीं होतीं। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है, जहां भजन-भक्ति करने की उम्र में लोग सत्ता के सिंहासन पर बैठने का सपना देख रहे हैं। हालांकि अपने पूरे संबोधन में विधायक ने किसी नेता या व्यक्ति का नाम नहीं लिया, लेकिन उनके इस बयान को सियासी गलियारों में बड़े संकेत के तौर पर देखा जा रहा है। मंच से कही गई यह बात अब चर्चा का मुख्य विषय बन गई है और कार्यक्रम की अन्य बातों पर भारी पड़ रही है। अपने संबोधन में विधायक ने सिर्फ तंज ही नहीं कसा, बल्कि एक गंभीर मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि जिले में कई जगह मजदूरों को तय न्यूनतम मजदूरी से कम पैसा दिया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि ऐसे मामलों की जांच कराई जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि हर श्रमिक को सरकार द्वारा निर्धारित दर के अनुसार पूरा भुगतान मिले। बाइट - पन्नालाल शाक्य गुना विधायक0
0
Report
हरियाणा रोडवेज की 5-6 नवंबर हड़ताल: सरकार-उद्योग के बीच 15 सूत्रीय मांगों पर टकराव
Ambala, Haryana:हरियाणा में एक बार फिर रोडवेज बसों का चक्का जाम होने जा रहा है। अपनी मांगों को लेकर रोडवेज कर्मचारी 5 और 6 नवंबर को प्रदेशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे। ऐसे में सरकार और कर्मचारियों के बीच चल रहे विवाद का खामियाजा एक बार फिर आम जनता को भुगतना पड़ सकता है। अंबाला में आज रोडवेज कर्मचारी सांझा मोर्चा ने बैठक कर हड़ताल की रणनीति तैयार की। कर्मचारियों ने साफ कर दिया है कि अगर उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो यह हड़ताल अनिश्चितकाल तक भी बढ़ सकती है। दरअसल, हरियाणा रोडवेज कर्मचारी अपनी 15 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी में हैं। अंबाला में हुई सांझा मोर्चा की बैठक में कर्मचारियों ने हड़ताल को सफल बनाने की रणनीति पर चर्चा की। कर्मचारियों का कहना है कि परिवहन मंत्री के साथ उनकी 15 सूत्रीय मांगों को लेकर सहमति बनी थी, लेकिन अब तक उन मांगों को लागू नहीं किया गया। इसी वजह से कर्मचारियों को हड़ताल का रास्ता अपनाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में रोडवेज के बेड़े को मजबूत करना और परिवहन व्यवस्था में निजीकरण को बंद करना शामिल है। उनका कहना है कि यह लड़ाई केवल कर्मचारियों के हितों के लिए नहीं, बल्कि बेहतर सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था और आम जनता की सुविधा के लिए भी है। इसी को लेकर उन्होंने जनता से हड़ताल में सहयोग करने की अपील की है। वहीं, कर्मचारियों ने 3 नवंबर को डीजी रोडवेज के साथ होने वाली प्रस्तावित वार्ता में शामिल होने से भी इनकार कर दिया है। कर्मचारियों का कहना है कि इस बैठक में यदि परिवहन मंत्री और मुख्यमंत्री शामिल होते हैं, तभी वे बातचीत के लिए तैयार होंगे। अन्यथा वे इस वार्ता का बहिष्कार करेंगे। कर्मचारियों ने सरकार से एक बार फिर अपील की है कि उनकी मांगों को जल्द लागू किया जाए, ताकि हड़ताल की नौबत न आए। वहीं, उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि सरकार की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया तो 5 और 6 नवंबर की प्रस्तावित हड़ताल को अनिश्चितकाल के लिए भी बढ़ाया जा सकता है।0
0
Report
Advertisement
PHQ के बाहर प्रदर्शन कर रहे दिल्ली पुलिस कर्मी, मुख्यालय बुलाने की मांग
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली पुलिस के जवान और अधिकारी पुलिस मुख्यालय (PHQ) के बाहर सड़क पर अपनी मांगें उठाते देखे गए। वहीं, वरिष्ठ अधिकारियों ने उन्हें समझाने की कोशिश की कि वे सड़क पर प्रदर्शन करने के बजाय मुख्यालय के अंदर जाकर पुलिस कमिश्नर के सामने अपनी बातें रखें। यह प्रदर्शन शाहदरा पुलिस स्टेशन में 23 अक्टूबर को हुई एक घटना के बाद ACP मनस्वी वशिष्ठ और शाहदरा SHO अरुण कुमार के तबादले के मद्देनजर हो रहा है。0
0
Report
बलरामपुर में खेत की जुताई के दौरान ट्रैक्टर में आग लगने से हड़कंप
Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर मे खेत की जुताई करते समय ट्रैक्टर में लगी भीषण आग, धू-धू कर जलता रहा ट्रैक्टर; बुझाने में जुटे रहे किसान और परिजन बलरामपुर जनपद के थाना तुलसीपुर क्षेत्र अंतर्गत दीनाडीह गांव में खेत की जुताई के दौरान अचानक ट्रैक्टर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और ट्रैक्टर धू-धू कर जलने लगा। घटना का 14 सेकंड का लाइव वीडियो सामने आया है, जिसमें ट्रैक्टर से उठती आग की तेज लपटें साफ दिखाई दे रही हैं। वीडियो में किसान और परिवार के अन्य लोग आग बुझाने का प्रयास करते नजर आ रहे हैं। अचानक ट्रैक्टर में आग लगने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। लोग किसी तरह आग पर काबू पाने की कोशिश करते रहे, लेकिन लपटें लगातार तेज होती रहीं। फिलहाल ट्रैक्टर में आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद चर्चा में है。0
0
Report
जालौन में बुजुर्ग की सड़क दुर्घटना में मौत, अज्ञात वाहन चालक फरार
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में मॉर्निंग वॉक पर निकले बुजुर्ग को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, अज्ञात वाहन की टक्कर से 80 वर्षीय रामदास की मौके पर हुई दर्दनाक मौत, सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, टक्कर के बाद चालक वाहन लेकर मौके से हुआ फरार, अज्ञात वाहन चालक की तलाश में जुटी पुलिस, एट थाना क्षेत्र के झांसी-कानपुर हाइवे पर कोटरा ओवरब्रिज के पास का हादसा।0
0
Report
Advertisement
लலितपुर मुठभेड़: इनामिया चोर सरताज और सिकंदर गिरफ्तार, एक घायल
Lalitpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में पुलिस टीम ने मुठबड़ के दौरान एक 50 हजार रूपये के इनामिया वांछित सहित 2 अन्तर्राज्यीय शातिर चोरों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। 50 हजार रूपये के वांछित आरोपी सरताज के पैर में गोली लगने के कारण वह घायल हो गया, जिसे इलाज के लिये जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। वहीं एक अन्य आरोपी सिकंदर को भी मौके से गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। आरोपियों के पास से 2 तमंचा और कारतूस भी बरामद किये गये, पुलिस टीम ने आरोपियों को मड़ावरा थाना क्षेत्र अंतर्गत रोहिणी बांध के पास से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार मड़ावरा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक सुनार की दुकान से चोरी के आरोपी सरताज अली निवासी भोपाल और सिकंदर निवासी बिदर कर्नाटक की तलाश में पुलिस जुटी हुई थी। जिनके द्वारा अलग अलग राज्यों में चोरी की कई वारदातों को अंजाम देने के मुकद्दमे भी दर्ज है। कल रात मुखबिर की सूचना पर दोनों को मड़ावरा थाना क्षेत्र अंतर्गत रोहिणी बांध के पास घेर लिया, जिसके पर दोनों के द्वारा पुलिस पर फायरिंग की गई। पुलिस द्वारा जवाबी फायरिंग की जिसमें आरोपी सरताज के पैर में गोली लग गई, जिसके बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। घायल शातिर चोर को इलाज के लिये जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है और आगे की कार्यवाही पुलिस द्वारा की जा रही है。0
0
Report
सीएम योगी का अयोध्या दौरा: दीपोत्सव की तैयारी का ग्राउंड जीरो से जायजा
Ayodhya, Uttar Pradesh:Visual - सरयू आरती स्थल Visual - राम की पैड़ी Visual - मंच व लेजर एंड लाइट शो सीएम आगमन को लेकर सीएम योगी आज अयोध्या के दौरे पर सीएम योगी का मिनट टू मिनट कार्यक्रम। 7 नवंबर को होने वाले दसवें दीपोत्सव की तैयारी को लेकर ग्राउंड जीरो पर तैयारी का लेंगे जायजा,लगभग ढाई घंटे अयोध्या में रहेंगे सीएम योगी, 1:00 बजे पहुंचेंगे राम कथा पार्क हेलीपैड, कार्यक्रम स्थल राम कथा पार्क, राम की पैड़ी व साकेत महाविद्यालय का करेंगे भौतिक निरीक्षण, 1:50 पर पहुंचेंगे हनुमानगढ़ी,करेंगे दर्शन पूजन,2:15 पर पहुंचेंगे राम जन्मभूमि परिसर,राम लला का करेंगे दर्शन पूजन, 2:20 पर पीएफसी में करेंगे अधिकारियों के साथ बैठक,गृहमंत्री अमित शाह दीपोत्सव के मुख्य अतिथि होने की संभावना, अमित शाह के दौरे व दीपोत्सव की तैयारी को लेकर अधिकारियों से लेंगे फीडबैक, 3:30 बजे लखनऊ के लिए होंगे रवाना।0
0
Report
झुंझुनूं में 51 हजार विद्यार्थियों ने सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में भाग लिया, विजेताओं को पुरस्कार
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं - संघ शताब्दी वर्ष पर जिला स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित - लक्ष्मण भैयाजी सेवा संस्थान की परीक्षा में 51 हजार बच्चे शामिल - ब्लॉक स्तर पर चयनित विद्यार्थियों ने जिला स्तरीय परीक्षा में लिया हिस्सा - विजेता विद्यार्थियों को नकद पुरस्कार, प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित - चिड़ावा में एमडी लिटिल फ्लॉवर स्कूल का शानदार प्रदर्शन - चिड़ावा ब्लॉक के पहले तीनों स्थानों पर स्कूल के बच्चों ने स्थान जमाया राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में लक्ष्मण भैयाजी सेवा संस्थान चिड़ावा की ओर से आयोजित जिला स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता-2026 का पुरस्कार वितरण एवं सम्मान समारोह केशव आदर्श विद्या मंदिर झुंझुनूं में आयोजित हुआ। प्रतियोगिता में जिलेभर से करीब 51 हजार विद्यार्थियों ने पंजीकरण करवाकर भाग लिया। ब्लॉक स्तर पर चयनित विद्यार्थियों के बीच जिला स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसके बाद विभिन्न वर्गों में विजेता विद्यार्थियों को नकद पुरस्कार, प्रमाण पत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में दादूद्वारा आश्रम बगड़ के डॉ. अर्जुनदास महाराज और सिद्धेश्वर महादेव आश्रम मुकुंदगढ़ के महंत चेतननाथ महाराज का संत सानिध्य रहा। मुख्य अतिथि पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय सीकर के कुलगुरु डॉ. युद्धवीर सिंह तथा विशिष्ट अतिथि जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग रहे। जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने कहा कि करीब 51 हजार बच्चों को एक मंच पर जोड़कर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित करना बेहद सराहनीय प्रयास है। बच्चों को शिक्षा के साथ राष्ट्रभक्ति, अच्छे संस्कार और सकारात्मक विचारों से जोड़ना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि कक्षा 6 से 12वीं तक की उम्र बच्चों के व्यक्तित्व और सोच के निर्माण का महत्वपूर्ण समय होता है। इस दौरान उन्हें सही शिक्षा, संस्कार और दिशा मिले तो यही बच्चे भविष्य में समाज और राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभातेंगे। कलेक्टर ने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में विद्यार्थियों का पंजीकरण, परीक्षा आयोजन, मूल्यांकन और ब्लॉक स्तर से जिला स्तर तक प्रतियोगिता की प्रक्रिया व्यवस्थित रूप से पूरी करना आसान काम नहीं है। इसके लिए संस्थान और आयोजन से जुड़े सभी लोग बधाई के पात्र हैं। ऐसे प्रयास झुंझुनूं की शिक्षा परंपरा को और मजबूत करने के साथ विद्यार्थियों के चारित्रिक निर्माण में भी मददगार होंगे। संस्थान के सहयोग परमेंद्र कुल्हार ने बताया कि प्रतियोगिता दो वर्गों में आयोजित की गई थी। इसी प्रतियोगिता के ब्लॉक स्तरीय परिणामों में चिड़ावा के एमडी लिटिल फ्लॉवर स्कूल की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया। चिड़ावा ब्लॉक के पहले तीनों स्थान पर स्कूल के विद्यार्थियों ने कब्जा जमाया। एक ही विद्यालय की तीन छात्राओं का ब्लॉक स्तर पर पहले तीन स्थानों पर रहना विशेष उपलब्धि रही। आयोजन में सहयोगी परमेंद्र कुल्हार ने बताया कि 28 सितंबर को ब्लॉक स्तर पर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। इसमें राष्ट्र निर्माण में योगदान देने वाले महापुरुषों और भारतीय सनातन संस्कृति से संबंधित विषयों पर प्रश्न पूछे गए थे। ब्लॉक स्तर पर चयनित विद्यार्थियों की जिला स्तरीय प्रतियोगिता के बाद विजेताओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। दोनों वर्गों में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को नकद पुरस्कार तथा अन्य चयनित प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए गए। इस मौके पर विभाग संघ चालक अशोक शेखावत, विभाग प्रचारक मुकेश कुमार समेत अन्य मौजूद थे।0
0
Report
Advertisement
