450331
बुरहानपुर निगम परिषद की बैठक में हुआ हंगामा
Burhanpur, Madhya Pradesh:बुरहानपुर में निगम परिषद की बैठक के दौरान कांग्रेस पार्षद ने महापौर को डरपोक कह दिया, जिससे सत्ता पक्ष और विपक्ष के पार्षदों में तीखी बहस और झीना-झपटी हुई। स्थिति बिगड़ने पर सभापति अनीता यादव ने सभा स्थगित कर दी। भाजपा पार्षदों ने कहा कि विपक्षी पार्षद इस्माईल अंसारी की माफी तक बैठक नहीं होगी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
खेती विवाद में अल्मोड़ा में 65 वर्षीय तुलसी देवी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
Almora, Uttarakhand:Almora: अल्मोड़ा के स्याल्दे ब्लॉक के रतखेत बसई गांव में खेत-क्यारियों को लेकर हुए विवाद में 65 वर्षीय तुलसी देवी की हत्या कर दी गई। गांव के ही 75 वर्षीय राजे सिंह उर्फ राजा बाबू ने गाली-गलौज के बाद तुलसी देवी पर लोहे की दराती से सिर और शरीर पर वार किए। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना पर देघाट पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को स्याल्दे पीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका के भाई की तहरीर पर देघाट थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने जंगल और पहाड़ी क्षेत्र में करीब ढाई घंटे तलाश के बाद आरोपी को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लोहे की दराती भी बरामद की गई। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने खेत और क्यारियों को लेकर लंबे समय से चल रहे विवाद के बाद वारदात को अंजाम देने की बात कही。0
0
Report
पटना: सूखा-बाढ़ और बजट पर सवाल; 12 वर्षीय बच्चा जेल ले जाने पर बवाल
Noida, Uttar Pradesh:पटना तेजस्वी यादव: बार का एक हिस्सा बढ़ की स्थिति से गुज़र रहा है और दूसरा हिस्सा सूखे से. डबल इंजन की सरकार में आग लग गया है. प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर सेकड़ों और करोड़ो रूपए खर्च कर दिए गए और जहां लोग बिहार में बढ़ से परेशान है सूखे से परेशान है, उस समय सेकड़ों करोड़ दिया बाती जलाकर बर्बाद कर दिया गया. कम्युनिटी किचन, राहत शिविर बंद कर दिए गए. जिसका घर डूब गया हो, कपड़ा जूता सब बह गया और इधर दिया बाती में सब जला दिया गया. क्यों बंद किया गया. बिहार के लोग ट्रस्ट हैं और सरकार से सवाल पूछ रहे हैं. और जब सवाल पूछा जाता है तो सरकार 12 साल के बच्चे को उठाकर जेल ले जाया जाता है. हमने बजट का 4 प्रतिशत राशि आपदा पीड़ितों के लिए तय किया था. अभी अगर हिसाब किया जाए तो बताएं ये 4 फीसदी पैसा कहाँ खर्च हो रहा है, कहाँ गया? हर बिहारी पर 27000 रूपए का ऋण है. आपदा फंड का पैसा जो आपदा पीड़ित के लिए होना चाहिए था वो आप दिया बाती में लगा रहे हैं. गुजरात में नाला में भी पानी आ जाता है तो आप उसे राष्ट्र आपदा घोषित कर देते हैं.0
0
Report
धामी बोले: प्रधानमंत्री उत्तराखंड से गहरा जुड़ा है, जल्दी उत्तराखंड आने का अनुरोध
Noida, Uttar Pradesh:बद्रीनाथ, उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कहते हैं, "प्रधानमंत्री का उत्तराखंड से गहरा लगाव है। उत्तराखंड उनके दिल और दिमाग में बसा है। हमने उनसे जल्द ही उत्तराखंड आने का अनुरोध किया है। अगर वे आते हैं, तो हम सभी के लिए इससे बड़ी खुशी की बात क्या हो सकती है? देवभूमि के लोग उन्हें उतना ही प्यार करते हैं जितना वे उत्तराखंड से करते हैं। यहाँ के लोग उन्हें अपने परिवार का सदस्य मानते हैं। वे बेशक गुजरात में पैदा हुए थे, लेकिन उनका दिल शुरू से ही उत्तराखंड से जुड़ा रहा है..."0
0
Report
Advertisement
खबर उपलब्ध नहीं: इनपुट में समाचार नहीं मिले
Betul, Madhya Pradesh:0
0
Report
लाडनूं नगरपालिका अध्यक्ष पद चुनाव: तीन उम्मीदवार भिड़े, सुरक्षा-व्यवस्था पुख्ता
Didwana, Rajasthan:लाडनूं नगरपालिका प्रशासन की ओर से चुनाव व्यवस्था को लेकर परिसर में विभिन्न तैयारियां की जा रही हैं। नगरपालिका लेखाधिकारी राजेद्र सिंह पंवार ने बताया कि परिसर में लगे सीसीटीवी कैमानों को चेक करवाया गया है, ताकि चुनाव प्रक्रिया के दौरान तीसरी आंख से लगातार निगरानी रखी जा सके। उन्होंने बताया कि चुनाव नगरपालिका के हॉल में होंगे। मतदान केंद्र की व्यवस्था करते समय गोपनीयता का विशेष ध्यान रखा गया है। इसके साथ ही नगरपालिका परिसर के आसपास 100 मीटर और 200 मीटर की परिधि को चिन्हित किया गया है, ताकि चुनाव के निर्धारित नियमों की पालना सुनिश्चित की जा सके। लाडनूं नगरपालिका में कुल 45 वार्ड हैं। सोमवार को होने वाले अध्यक्ष पद के चुनाव में तीन प्रत्याशियों के बीच मुकाबला होगा। नगरपालिका प्रशासन की तैयारियों के बीच अब सभी की नजरें चुनाव प्रक्रिया और परिणाम पर टिकी हैं।0
0
Report
धनबाद में भूधसान के बाद इलाके में हड़कंप, चार घर चपेट में
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद में एक के बाद एक भूधसान की घटना हो रही है। भूधसान क्षेत्र के लोग हर पल मौत के साये में जिंदगी गुजार रहे है। लोयाबाद थाना क्षेत्र के लोयाबाद सात नंबर मुस्लिम मोहल्ले में तेज आवाज के साथ अचानक बड़ा भू-धंसान होने से इलाके में हड़कंप मच गया। भू-धंसान की चपेट में करीब चार घर आ गए, जिनमें दो घर पूरी तरह से चपेट में आ गया और घर का सारा सामान भी जमीन में समा गया। घटना की सूचना मिलते ही लोयाबाद थाना की टीम मौके पर पहुंची और भू-धंसान वाले क्षेत्र को बैरिकेडिंग कर सुरक्षित किया गया। फिलहाल घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुटी हुई है। प्रशासन और संबंधित विभाग द्वारा स्थिति का जायजा लिया जा रहा है।0
0
Report
Advertisement
झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार धनबाद पहुंचे; पर्यावरण-स्वास्थ्य पर समाजिक सहभागिता का जोर
Dhanbad, Jharkhand:झारखण्ड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार का आज धनबाद आगमन हुआ. IIT-ISM के गोल्डन जुबली लेक्चर थिएटर तथा पेनमैन ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रमों में राज्यपाल बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए. सबसे पहले GGLT के सभागार में आरोग्य भारती के राष्ट्रीय पर्यावरण कार्यशाला को राज्यपाल ने सम्बोधित करते हुए महत्वपूर्ण बातें कही. उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य और पर्यावरण का संबंध अत्यंत ही गहरा है. स्वच्छ वायु निर्मल जल पोष्टीक आहार और संतुलित जीवन शैली स्वस्थ जीवन के मूल आधार हैं. राज्य पाल ने कहा कि पर्यावरण अगर प्रदूषित होगा तो इसका सीधा असर मानव स्वास्थ्य पर पड़ेगा. आज जलवायु परिवर्तन वायु प्रदूषण जैव विविधता के संरक्षण जैसी चुनौतियां हमारे सामने है. उन्होंने कहा कि पर्यावरणीय चुनौतियों का समाधान केवल सरकार के प्रयासों से मुमकिन नहीं है बल्कि इसके लिए समाज शैक्षणिक संस्थाओं चिकित्स्कों वैज्ञानिकों और प्रत्येक नागरिकों कि सहभागिता अपेक्षित है. आरोग्य भारती के इस राष्ट्रीय पर्यावरण कार्यशाला में स्थानीय, क्षेत्रीय और वैश्विक स्तर पर पर्यावरण से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विशेषग्यो ने चर्चा की.कार्यशाला का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी चुनौतियों, उनके समाधान और प्रभावी नीतियों पर विचार-विमर्श करना रहा. कार्यक्रम को सफल बनाने में आयोजन समिति के प्रो अंशुमाली, अरुण राय, जय प्रकाश नारायण सिंह, डॉ विकास रमण पवन अग्रवाल आदि का योगदान रहा. धनबाद पहुंचे राज्यपाल का बरवाअड्डा हवाईअड्डा पर स्वागत किया गया. राज्य पाल के आगमन को लेकर बरवाअड्डा हवाईअड्डा से लेकर आईआईटी (आईएसएम) तक दंडाधिकारियों एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति कर सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था के कड़े प्रबंध किए गए थे.0
0
Report
अमरूहा में चोरी के माल के बंटवारे के विवाद में ईंट मारपीट, वीडियो वायरल
Amroha, Uttar Pradesh:अमरोहा नगर कोतवाली क्षेत्र के बटवाल मोहल्ले में चोरी के माल के बंटवारे को लेकर दो आरोपियों के बीच विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दोनों आरोपी आपस में झगड़ते नजर आ रहे हैं। इसी दौरान एक आरोपी दूसरे पर ईंट से हमला करता दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि विवाद बढ़ने पर दूसरा आरोपी मौका पाकर वहां से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस के अनुसार, प्रारम्भिक जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी चोरी के माल का बंटवारा कर रहे थे, इसी बीच किसी बात को लेकर उनके बीच विवाद हो गया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जानकारी जुटा रही है।0
0
Report
तेज़ रफ्तार ट्रैक्टर ने ऑटो टैक्सी में टक्कर, चालक फरार
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी चिरगांव थाना क्षेत्र के मिश्रा ढाबे के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने सवारियों से भरी ऑटो टैक्सी में जोरदार टक्कर मार दी, इस घटना में कई सवारियां घायल हो गई जबकि एक युवक ट्रैक्टर की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया और युवक के दोनों पैर टूट गए वह काफी देर तक सड़क पर पड़ा रहा। यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं टक्कर मारने के बाद चालक मौके पर ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। जिसकी तलाश में पुलिस जुटी है。0
0
Report
Advertisement
वैशाली में गरीब चौपाल कार्यक्रम को हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के नेता संबोधित
Patna, Bihar:आज हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) हम, वैशाली जिला द्वारा हाजीपुर कचहरी मैदान में आयोजित गरीब चौपाल कार्यक्रम को संबोधित करते हुए।0
0
Report
बेगूं में खेत पर करंट हादसे से किसान की मौत
Begun, Rajasthan:बेगूं, चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ जिले के बेगूं उपखंड क्षेत्र के बिछोर के समीप हरदेवपुरा गांव में दर्दनाक हादसा सामने आया है। खेत पर मोटर चालू करते समय एक किसान करंट की चपेट में आ गया। हादसे में किसान गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर गिर पड़ा। परिजन और ग्रामीण तत्काल किसान को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पारसोली लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पारसोली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी जुटाई। हादसे के बाद गांव में शोक की लहर है। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।0
0
Report
रामकला गुर्जर ने महाकालेश्वर मंदिर में पदभार ग्रहण कर विकास की शुरुआत की
Dholpur, Rajasthan:नगरपालिका चेयरमैन का पदभार संभालते ही महाकालेश्वर बाबा की शरण में पहुंचीं रामकला गुर्जर सरमथुरा (धौलपुर) सरमथुरा नगरपालिका की नवनिर्वाचित चेयरमैन रामकला गुर्जर ने पदभार संभालने के बाद धार्मिक आस्था के साथ अपने नए दायित्व की शुरुआत की। पदभार ग्रहण करने के बाद चेयरमैन रामकला गुर्जर परिवारजनों के साथ प्रसिद्ध महाकालेश्वर बाबा मंदिर पहुंचीं और विधिवत पूजा-अर्चना कर बाबा का आशीर्वाद लिया। एवं क्षेत्र में सुख शांति एवं अमन चैन की महाकालेश्वर बाबा से प्रार्थना की गई। मंदिर पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने चेयरमैन रामकला गुर्जर का फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया। इस दौरान नगरपालिका कर्मचारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।चेयरमैन ने महाकालेश्वर बाबा के दर्शन कर नगरपालिका क्षेत्र के विकास एवं आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए अपने दायित्व की शुरुआत की। धार्मिक स्थल से नए कार्यकाल की शुरुआत को लेकर समर्थकों और स्थानीय लोगों में भी उत्साह नजर आया।0
0
Report
Advertisement
आंबेडकर कॉलोनी में गणेशोत्सव के दौरान रक्तदान शिविर में युवाओं ने जोश से भाग लिया
Dungarpur, Rajasthan:जिला डूंगरपुर विधानसभा डूंगरपुर अखिलेश शर्मा लोकेशन डूंगरपुर हेडलाइन - गणेशोत्सव के तहत आंबेडकर कॉलोनी में रक्तदान , युवाओं ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान एंकर इंट्रो - डूंगरपुर शहर की आंबेडकर कॉलोनी पातेला में गणेशोत्सव कार्यक्रमों की श्रृंखला के तहत रामापीर गणपति मंडल और नवयुवक मंडल के तत्वावधान में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। बॉडी - गणेशोत्सव के पावन अवसर पर आयोजित इस शिविर में आंबेडकर कॉलोनी के युवाओं के साथ-साथ शहर और अन्य समाजों के लोगों ने भी बढ़-चढ़ कर भाग लिया और उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। आयोजकों ने बताया कि गणेशोत्सव के दौरान धार्मिक आयोजनों के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्य करने के उद्देश्य से इस शिविर का आयोजन किया गया था। रक्तदान शिविर को सफल बनाने में 'डूंगरपुर चैरिटेबल ब्लड सेंटर' की टीम और कर्मचारियों ने अपनी सेवाएं देकर विशेष सहयोग प्रदान किया। शिविर में युवाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। वही 20 युवाओं ने अपने रक्त का दान किया। वही आमजन को जीवन में रक्तदान का महत्व बताते हुए रक्तदान के लिए प्रेरित किया। बाइट - हरीश यादव प्रतिनिधि रामपीर गणपति मंडल अखिलेश शर्मा जी मीडिया डूंगरपुर0
0
Report
रंगमंच पर दिखेगी प्रधान मंत्री के 25 साल सेवा की कहानी
Gonda, Uttar Pradesh:गोण्डा में होगा 'नमो सेवा-अनकही कहानियों का भव्य नाट्य मंचन गोंडा।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा,समर्पण और सुशासन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय में चलाए जा रहे 'सेवा संकल्प अभियान' के अंतर्गत 'नमो सेवा-अनकही कहानियाँ कार्यक्रम के तहत विशेष नाट्य मंचनों का आयोजन किया जा रहा है। इस नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की 25 वर्षों की सार्वजनिक जीवन की यात्रा, राष्ट्र सेवा के प्रति उनका समर्पण, जनकल्याण के लिए किए गए प्रयासों तथा सुशासन के माध्यम से देश में आए व्यापक बदलावों को जीवंत और भावनात्मक रूप में प्रस्तुत किया जाएगा। गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में उनके कार्यकाल से लेकर प्रधानमंत्री के रूप में देश की सेवा तक की यात्रा को सवाद, अभिनय, संगीत और प्रभावशाली मंचन के माध्यम से दर्शकों के सामने रखा जाएगा। नमो सेवा-अनकही कहानियाँ की प्रस्तुति को सरल, संवेदनशील और संगीतमय स्वरूप दिया गया है, ताकि प्रधानमंत्री जी की सेवा यात्रा और जनकल्याण के सदेश को समाज के प्रत्येक वर्ग तक सहजता से पहुँचाया जा सके। कुशल कलाकार अपने जीवंत अभिनय और प्रभावशाली संवादों के माध्यम से उन प्रेरक प्रसंगों को मंच पर साकार करेंगे, जिनमें सेवा, समर्पण,अंत्योदय और राष्ट्र निर्माण की भावना दिखाई देती है। इस व्यापक अभियान के अंतर्गत राज्यभर में नुक्कड़ नाट्य मंचनों का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। स्कूलों, कॉलेजों,-पंचायतो, सामुदायिक केंद्रों और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर भी इन प्रस्तुतियों के माध्यम से जनसवाद स्थापित किया जाएगा।पत्रकार वार्ता मे जिलाअध्यक्ष अकबाल बहादुर तिवारी,विवेक मणि श्रीवास्तव,विष्णु प्रताप सिंह,दीपक गुप्ता,रंजीत बाबा मौजूद रहे।0
0
Report
बेगूं में 70वीं जिला क्रिकेट प्रतियोगिता का धमाकेदार शुभारंभ, 55 टीमों के मुकाबले
Begun, Rajasthan:#बेगूं, चित्तौड़गढ़ - एंकर - चित्तौड़गढ़ जिले के बेगूं नगर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय छापरा में 70वीं जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। चार दिवसीय इस प्रतियोगिता में जिलेभर से 55 टीमों के करीब 800 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता का शुभारंभ ध्वजारोहण के साथ किया गया। इस दौरान खिलाड़ियों ने खेल भावना और अनुशासन के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लेने का संकल्प लिया। आयोजन को लेकर विद्यालय परिसर में उत्साह का माहौल है। प्रतियोगिता के दौरान विभिन्न टीमों के बीच क्रिकेट के मुकाबले खेले जाएंगे। आयोजकों की ओर से खिलाड़ियों के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।0
0
Report
Advertisement
