icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

जमोड़ी में खेत जुताई विवाद: छोटे भाई पर टंगिया से हमला, हालत गंभीर

Shahdol, Madhya Pradesh:ब्रेकिंग शहडोल - शहडोल के ब्यौहारी थाना क्षेत्र के ग्राम जमोड़ी में खेत की जुताई को लेकर दो भाइयों के बीच विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। आरोप है कि छोटे भाई ने बड़े भाई सोहन प्रजापति के सिर पर टंगिया से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को उपचार के लिए सिविल अस्पताल ब्यौहारी में भर्ती कराया गया। मेडिकल परीक्षण में धारदार हथियार से चोट आने का उल्लेख किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं फरियादी का आरोप है कि सिर पर धारदार हथियार से हमला होने के बावजूद पुलिस ने गंभीर धाराएं नहीं लगाईं। घायल पक्ष का कहना है कि आरोपी के राजनीतिक रसूख के चलते मामले को हल्की धाराओं में दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की विवेचना में जुटी है, जबकि घायल पक्ष निष्पक्ष कार्रवाई और गंभीर धाराएं जोड़ने की मांग कर रहा है।
0
0
Report

Cy-वज्र अभियान: बरेली पुलिस ने 58 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार, करोड़ों की ठगी का पर्दाफाश

Bareilly, Uttar Pradesh:ऑपरेशन Cy-वज्र के तहत बरेली पुलिस ने साइबर अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 58 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसएसपी ने के निर्देशन में साइबर सेल, साइबर थाना, एसओजी और जनपदीय थानों की संयुक्त टीम ने यह विशेष अभियान के दौरान जिले के 23 थानों में 41 मुकदमे दर्ज किए गए। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ एनसीआरपी (NCRP) पोर्टल पर पहले से 150 से अधिक साइबर शिकायतें और कई एफआईआर दर्ज हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने महाराष्ट्र, बिहार, तेलंगाना, कर्नाटक समेत एक दर्जन से अधिक राज्यों में साइबर ठगी कर करीब 1.67 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की। वही कार्यवाही के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 26.49 लाख रुपये नकद, 69 मोबाइल फोन, 21 एटीएम कार्ड, तीन फर्जी आधार कार्ड, एक पेटीएम स्कैनर, चेक तथा साइबर अपराध में प्रयुक्त अन्य सामग्री बरामद की है। थाना प्रेमनगर से सर्वाधिक छह, भमोरा से पांच, साइबर क्राइम थाना और बहेड़ी से चार-चार, जबकि कैण्ट, भोजीपुरा और भुता समेत अन्य थानों की पुलिस ने भी अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। एसपी क्राइम मनीष चन्द्र सोनकर का कहना है ऑपरेशन Cy व्रज के जरिए साइबर अपराध के खिलाफ बडी सफलता मिली है, अभियान के दौरान गिरफ्तार साइबर अपराधियों के नेटवर्क की गहन जांच की जा रही है और उनसे जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
0
0
Report
Advertisement

रांची: SSP का आधी रात का अचानक निरीक्षण, थाने-पीसीआर- सुरक्षा केंद्रों की चेकिंग

Ranchi, Jharkhand:रांची में आधी रात SSP का एक्शन, थानों और सुरक्षा व्यवस्था का औचक निरीक्षण देर रात SSP ने थानों, पीसीआर और सुरक्षा प्रतिष्ठानों की जांच की हिंदपीढ़ी थाना में मिली बड़ी लापरवाही वर्दी में नहीं मिले ओडी अधिकारी, थाना प्रभारी को नहीं थी अपने ही अधिकारी के नाम की जानकारी हिंदपीढ़ी थाना प्रभारी को जारी हुआ कारण बताओ नोटिस शहरभर में पीसीआर वैन की सक्रियता भी परखी गई मुस्तैदी से ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मियों की SSP ने की सराहना सभी पुलिसकर्मियों को अलर्ट रहने और जनता की मदद के निर्देश रात में उपद्रव करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी
0
0
Report

कोडा गांव में जमीन विवाद के बदले गोली: पुलिस की जांच तेज

Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर - शालिग्राम गर्ग के फायरिंग कर किसान को घायल करने के मामले मे पुलिस की जांच तेज हो गई है, घटना के बाद भारी पुलिस बल छतरपुर के राजनगर थाने के कोडा गांव गया, वहां उन्होंने घटना में पिस्टल से फायर करने के सबूत इकट्ठे किए, घटना स्थल पर पुलिस को कुछ कारतूस के खोखे भी मिले, वही पुलिस ने गांव के लोगों के भी बयान दर्ज किए, घटना में घायल मनीराम कुशवाहा को जिला अस्पताल में इलाज के बाद गंभीर हालत में ग्वालियर मेडिकल काँलेज रिफर कर दिया है, वही घटना की वजह कोडा गांव में बनी गौशाला के बगल में स्थित एक ब्राह्मण परिवार की जमीन जबर्दस्ती बेचने के दबाब और धमकाने पर ब्राह्मण परिवार ने थाने में पीड़ित के साथ जाकर की थी, इसी वजह से शालिग्राम नाराज हो गया और यह घटना कर डाली, एसपी ने घटना शालिग्राम गर्ग सहित तीन नामजद और एक अन्य मतलब चार लोगो पर घटना करने के आरोप पीड़ित पक्ष ने लगाये हैं और घटना के कुछ बीडीओ बायरल हो रही उसकी भी जांच की जा रही है
0
0
Report

बोकारो के कसमार में सात वर्षीय मासूम के साथ अप्राकृतिक यौनाचार, प्राथמिकी दर्ज

Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो के कसमार थाना क्षेत्र से महज एक किलोमीटर की दूरी पर मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक गाँव में सात वर्षीय मासूम बालक के साथ दो लड़कों द्वारा अप्राकृतिक यौनाचार (कुकर्म) किए जाने की लिखित शिकायत थाने में दर्ज कराई गई है। पीड़ित बच्चे की माँ द्वारा पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, करीब एक सप्ताह पहले उसका बेटा गाँव में आम चुनने गया था। इसी दौरान गाँव के ही दो लड़कों ने उसे पकड़ लिया और एक सुनसान जगह पर ले जाकर रस्सी से बाँध दिया। इसके बाद आरोपियों ने मासूम के साथ क्रूरता पूर्वक अप्राकृतिक यौनाचार किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। स्कूल जाने से मना करने पर खुला मामला। घटना के बाद से मासूम बुरी तरह डला हुआ था और उसके प्राइवेट पार्ट में तेज दर्द था, जिसके कारण उसने लोक-लाज और खौफ से घर में कुछ नहीं बताया। जब उसने स्कूल जाने से साफ मना कर दिया, तो माँ ने कड़ाई से पूछताछ की। तब सहमे हुए बच्चे ने रोते हुए अपनी माँ को पूरी आपबीती सुनाई। शिक्षक पर भी लापरवाही का आरोप है कि घटना की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने मकतब (स्कूल) के शिक्षकों से भी इसकी शिकायत की थी, लेकिन स्कूल प्रबंधन या शिक्षकों की ओर से इस पर कोई संज्ञान नहीं लिया गया और न ही कोई कार्रवाई की गई। अंततः न्याय की गुहार लगाते हुए माँ ने कसमार थाने में दोनों नामजद आरोपियों के खिलाफ लिखित आवेदन देकर सख्त कार्रवाई माँग की है। पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए POCSO एक्ट और अन्य संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जाँच में जुट गई है।
0
0
Report
Advertisement

Heavy rain in Jharkhand due to low pressure over the Bay of Bengal, flood risk warned

Ranchi, Jharkhand:अब तक दर्ज की गई कम बारिश के बाद झारखंड में मौसम फिर करवट लेने जा रहा है। बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के कारण राज्य के कई जिलों में तेज बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 48 घंटे में दक्षिणी और कोल्हान क्षेत्र सबसे ज्यादा प्रभावित हो सकते हैं। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में सक्रिय निम्न दबाव का सिस्टम झारखंड में मानसून को फिर से सक्रिय करेगा। इसके प्रभाव से आज खूंटी, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां में भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं 16 जुलाई को इसका असर और बढ़ सकता है। इस दौरान रांची, सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां में अच्छी बारिश के आसार हैं। बारिश से जहां किसानों को राहत मिलने की उम्मीद है, वहीं निचले इलाकों में जलजमाव और नदी-नालों के जलस्तर बढ़ने की आशंका को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है。
0
0
Report

सीधी अस्पताल: प्रसूताओं को विशेष आहार नहीं मिल रहा, ठेकेदार को नोटिस जारी

Sidhi, Madhya Pradesh:सब हेडिंग भर्ती महिलाओं ने लगाए आरोप- सामान्य मरीजों जैसा भोजन मिल रहा, सिविल सर्जन बोले- ठेकेदार को नोटिस जारी, जल्द शुरू होगी व्यवस्था सीधी: मध्य प्रदेश सरकार जननी और नवजात के बेहतर स्वास्थ्य के लिए हर साल करोड़ों रुपये खर्च कर रही है, लेकिन सीधी जिला अस्पताल में प्रसूताओं को मिलने वाला विशेष पोषण सवालों के घेरे में है। अस्पताल में भर्ती महिलाओं का आरोप है कि प्रसव के बाद शासन द्वारा निर्धारित पौष्टिक लड्डू, दूध, फल, चाय, बिस्किट और विशेष डाइट उन्हें नहीं मिल रही। उन्हें सामान्य मरीजों की तरह ही भोजन दिया जा रहा है। जी मीडिया की टीम ने जिला अस्पताल के एमसीएच विंग स्थित प्रसूति वार्ड का निरीक्षण किया। इस दौरान कई प्रसूताओं ने बताया कि प्रसव के बाद उन्हें विशेष पोषण नहीं दिया गया। कुछ महिलाओं ने यह भी कहा कि कई बार भोजन भी तभी मिलता है, जब परिजन स्वयं वितरण केंद्र से जाकर लेकर आते हैं। प्रसूताओं ने क्या कहा? निगरी निवासी चंद्रवती साहू ने बताया कि Two days पहले उनकी डिलीवरी हुई, लेकिन उन्हें लड्डू, दूध, चाय, बिस्किट या कोई विशेष नाश्ता नहीं मिला। बढ़ौना की कोमल सिंह ने कहा कि डिलीवरी के बाद भी केवल सामान्य भोजन दिया जा रहा है। पड़री की नीशा पनिका ने बताया कि अलग से दूध, फल या पौष्टिक आहार उपलब्ध नहीं कराया गया। चुरहट की प्रमिला साकेत ने कहा कि छुट्टी मिलने वाली है, लेकिन अब तक विशेष डाइट नहीं मिली। दूध भी स्वयं जाकर लेना पड़ता है। क्या है नियम? जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम (JSSK) के तहत सरकारी अस्पतालों में प्रसव कराने वाली महिलाओं को भर्ती अवधि के दौरान निःशुल्क पौष्टिक भोजन, समय-समय पर नाश्ता और चिकित्सकीय आवश्यकता के अनुसार विशेष डाइट उपलब्ध कराना अनिवार्य है। इसका उद्देश्य प्रसूता के स्वास्थ्य में तेजी से सुधार, एनीमिया की रोकथाम और नवजात को पर्याप्त स्तनपान सुनिश्चित करना है। सबसे बड़ा सवाल अगर प्रसूताओं के लिए शासन से विशेष डाइट स्वीकृत है, तो वह वार्ड तक क्यों नहीं पहुंच रही? महिलाओं की शिकायतों के बाद व्यवस्था की निगरानी और भोजन वितरण पर सवाल उठ रहे हैं। सिविल सर्जन ने क्या कहा? जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. एस.बी. खरे ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली है कि पिछले करीब एक सप्ताह से प्रसूताओं को विशेष डाइट और नाश्ता उपलब्ध नहीं कराया जा रहा था। इस संबंध में भोजन ठेकेदार को नोटिस जारी किया गया है और अगले दिन से विशेष डाइट का वितरण शुरू कराने के निर्देश दिए गए हैं。
0
0
Report
Advertisement

झाँसी: कचहरी चौराहे पर टीआई देवेंद्र सिंह की सख्त कार्रवाई, ओवरलोड बस पर चला शिकंजा

Adil AhmadAdil AhmadFollow9m ago
Jhansi, Uttar Pradesh:झाँसी के कचहरी चौराहे पर टीआई देवेंद्र सिंह के नेतृत्व में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ओवरलोड बस को पकड़ लिया। बस में क्षमता से कहीं अधिक सवारियां भरी हुई थीं। यात्रियों को "भूसे की तरह" ठूंस-ठूंसकर बैठाया गया था, जिससे उनकी सुरक्षा पर गंभीर खतरा बना हुआ था।इतना ही नहीं, बस की छत पर भी भारी मात्रा में सामान लदा हुआ था, जो सड़क सुरक्षा नियमों का खुला उल्लंघन है। कार्रवाई के दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और अन्य वाहन चालकों में भी हड़कंप मच गया।टीआई देवेंद्र सिंह ने बताया कि ओवरलोडिंग और यातायात नियमों का उल्लंघन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संबंधित बस के खिलाफ नियमानुसार चालानी कार्रवाई की गई और भविष्य में भी ऐसे वाहनों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।
0
0
Report

मेरठ के फर्नीचर शोरूम में भीषण आग, करोड़ों के नुकसान की आशंका

मेरठ: सरधना बिनौली रोड पर फर्नीचर शोरूम में भीषण आग, करोड़ों का नुकसान मेरठ के सरधना बिनौली रोड स्थित एक फर्नीचर शोरूम में देर रात भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे शोरूम को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें ग्राउंड फ्लोर से दूसरी मंजिल तक फैल गईं, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया。 जानकारी के अनुसार, आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। फायर कर्मियों ने तुरंत आग बुझाने का काम शुरू किया। शोरूम में लकड़ी और फर्नीचर का सामान बड़ी मात्रा में रखा होने के कारण आग तेजी से फैली। करीब घंटों की मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया。 आग इतनी भयावह थी कि शोरूम में रखा पूरा फर्नीचर जलकर राख हो गया। साथ ही भवन को भी भारी नुकसान पहुंचा है। प्रारंभिक आकलन के अनुसार आग से करीब 1 करोड़ रुपये के नुकसान का अनुमान है। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है。 प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आग की ऊच‌ी लपटें देखकर आसपास के दुकानदारों में दहशत फैल गई। पास की दुकानों तक आग फैलने की आशंका थी, लेकिन समय रहते फायर टीम के प्रयासों से बड़ा हादसा टल गया। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र को खाली कराकर यातायात को डायवर्ट किया। फायर विभाग के अधिकारियों का कहना है कि शॉर्ट सर्किट या अन्य कारणों से आग लगी हो सकती है। फिलहाल आग लगने के सही कारणों का पता नहीं चल सका है। फॉरेंसिक टीम और बिजली विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं और जांच की जा रही है। पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेकर जांच शुरू कर दी है। नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। प्रशासन ने शोरूम संचालक को हर संभव मदद का भरोसा दिया है।
0
0
Report
Advertisement

भारी सुर्ख़ी: बिहारी जी मंदिर से हीरा गायब, देवस्थान विभाग पर मिलीभगत का आरोप

Jaipur, Rajasthan:नोट नेशनल ने मंगाई है खबर बिहारी जी मूर्ति से हीरा गायब, कांच का टुकड़ा लगा दिया गया. देवस्थान विभाग नहीं करवा रहा जांच, 4 लाख थी हीरे की कीमत. भरतपुर के बिहारी जी मंदिर पर एक महिला द्वारा चढ़ाया गया हीरा गायब हो गया. उसकी जगह अब कांच का टुकड़ा लगा दिया गया. अब महिला का आरोप है कि देवस्थान विभाग ने मिलीभगत कर हीरे को गायब कर बिहारी जी मूर्ति पर कांच का टुकड़ा लगाया है. जिसकी जांच होनी चाहिए. दिसंबर 2024 में किया था हीरा दान. कृपाली निवासी रंजीत नगर ने बताया कि सभी बांके बिहारी मंदिर में मूर्ति के ऊपर हीरा लगा हुआ है. मीरा बंसल ने दिसंबर 2024 में बिहारी जी मंदिर पर एक हीरा चढ़ाया था. मीरा बंसल बिहारी जी मंदिर की भक्त हैं. उनका मन था कि बिहारी जी मूर्ति पर भी हीरा लगना चाहिए. दिल्ली से खरीदा था हीरा. मीरा बंसल ने पैसे जोड़कर दिल्ली के करौल बाग़ स्थित कुंदन लाल एंड संस के यहां से हीरा खरीदा था. दिसंबर 2024 में मीरा बंसल ने बिहारी जी मंदिर पर हीरा दान कर दिया. उस समय मंदिर के पुजारी मनोज भारद्वाज थे. उन्हें ही हीरा दिया गया था. हीरा देने के करीब 6 महीने बाद लोगों ने बताया कि बिहारी जी मूर्ति पर हीरा नहीं है. 6 महीने बाद हीरे के गायब होने का पता लगा. वहां जाकर मीरा बंसल और मेरे परिवार के लोगों ने हीरे को देखा तो, वहां पर पहले जैसी हीरे की चमक नहीं थी. जो मीरा बंसल ने हीरा चढ़ाया था वह मूर्ति पर नहीं लगा था. जिसके बाद देवस्थान विभाग के आयुक्त मुकेश मीणा से बात की गई लेकिन, उन्होंने संतुष्टि पूर्वक कोई जवाब नहीं दिया. हीरा दान के बाद मीरा बंसल ने कई बार हीरा दान के लिए देवस्थान विभाग से स्लिप मांगी लेकिन, उन्होंने वह नहीं दी. देवस्थान विभाग के कर्मचारी मामले को रफादफा करने के लिए गए. कई बार देवस्थान विभाग के आयुक्त को बोला लेकिन, उन्होंने संतुष्टि पूर्वक कोई जवाब नहीं दिया. इसी दौरान देवस्थान विभाग के आयुक्त ने सूरजभान और पुष्पेंद्र नाम के देवस्थान विभाग के दो कर्मचारी मीरा बंसल के घर आये. उनसे भी मीरा बंसल ने कहा कि हमारे हीरे की जांच करवा दीजिए. कई जगह महिला ने की शिकायत. कई बार कहने के बाद भी देवस्थान विभाग ने कोई जांच नहीं करवाई है. मीरा बंसल ने देवस्थान विभाग उदयपुर, भरतपुर विधायक सुभाष गर्ग, सीएम भजन लाल शर्मा से भी इसकी शिकायत की गई है. साल 2024 में हीरा 3 लाख 65 हजार रुपये में ख़रीदा था. देवस्थान विभाग ने हीरा गायब किया. कई बार देवस्थान विभाग में शिकायत के बाद अब देवस्थान विभाग के अधिकारी कहते हैं कि क्या पता तुमने बिहारी जी पर कांच का टुकड़ा चढ़ाया हो. जब हमने हीरा दान किया था उस समय देवस्थान विभाग ने हीरे की जांच नहीं की थी. उन्हें उस समय कौन अधिकारी था या कौन कर्मचारी था, रसीद किसने नहीं दी इसके बारे में मैं कैसे बताऊँ. डेट को लेकर भी काफी कन्फ्यूजन. हमारे रिकॉर्ड में हीरा दान 15 नवंबर को किया गया था. मीरा बंसल का कहना है कि उन्होंने 10 दिसंबर को हीरा दान किया था. हीरा वेरीफाई नहीं हुआ है. हीरे की जांच के लिए कमेटी बनाई हुई है. जो कर्मचारी बंसल के घर गए थे उनके बारे में मुझे पता नहीं है.
0
0
Report

गिरिडीह के डुमरी टोल प्लाजा पास हादसे में धनबाद के उदय दास की मौत

Giridih, Jharkhand:एभीबी : गिरिडीह जिले के डुमरी टोल प्लाजा के पास बुधवार को हुए सड़क हादसे में धनबाद निवासी 21 वर्षीय उदय कुमार दास की मौत हो गई. मृतक मुनीडीह में माइनिंग का काम करता था. जानकारी के अनुसार उदय कुमार दास पिता अजीत दास ट्रेनिंग में गया था और वहां से घर लौट रहा था. घर परिजन लगातार फोन कर रहे थे लेकिन मोबाइल बिजी बता रहा था. इसी बीच अस्पताल से फोन आया कि उदय का एक्सीडेंट हो गया है और परिजनों को डुमरी अस्पताल आने को कहा गया. परिजनों के अनुसार डुमरी टोल प्लाजा के पास किसी टेलर ने बाइक में ठोकर मार दी, जिससे उदय गंभीर रूप से घायल हो गया. इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. परिजनों ने घटना को सामान्य हादसा न मानकर हत्या की आशंका जताई है. उनका कहना है कि मामले की गहराई से जांच हो. वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top