450331
बुरहानपुर में 70 साल से चली आ रही ताजियों की परंपरा
Burhanpur, Madhya Pradesh:बुरहानपुर में मोहर्रम पर्व उत्साह पुर्वक मनाया जा रहा है। रात भर रंग बिरंगी ताजियो से मेला गुलजार रहा, मेले में खेल खिलौने की दुकानो के साथ हीं बच्चो के मनोरंजन के लिए झूले और मिनी बाजार लगाया गया। मोहर्रम की रात से ये मेला शुरु हुआ और आज दिन भर चलेगा। ताजिया बनाने वाले कलाकार अबिब अहमद ने बताया की ताजिया बनाने की परम्परा 70 साल से चली आ रही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
इटियाथोक उपडाकघर से बैग में रखी 50 हजार का नगदी भी बरामद किया है
Itia Thok, Uttar Pradesh:इटियाथोक। उपडाकघर से गुरुवार दोपहर को डाक विभाग के एक अभिकर्ता का बैग में रखा पचास हजार रुपया चोरी हो गया। चोरी की वारदात के बाद उप डाकघर कार्यालय में घंटों अफरातफरी का माहौल रहा।सूचना पर पहुंची डायल 112 व कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ स्थानीय थाने में तहरीर दी है। *घटना का विवरण* इटियाथोक थाना क्षेत्र के अयाह गांव निवासी संत प्यारे तिवारी ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि वह गुरुवार सुबह करीब दस बजे इटियाथोक उपडाकघर के कार्यालय पहुंचे थे। उन्होंने अपने बैग में पचास हजार रुपये डाकखाने में जमा करने के लिए रखे थे। *चोरी की प्रक्रिया* आरोप है, कि वह अपना बैग टेबल पर रखकर सामने काउंटर पर चले गए।थोडी ही देर बाद लौटने पर बैग में रखा सारा रुपया गायब मिला। कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों और ग्राहकों से पूछताछ की गई, लेकिन कोई जानकारी नहीं हो सकी। *सीसीटीवी फुटेज और पुलिस कार्रवाई* इटियाथोक उप डाकघर में उप पोस्टमास्टर पद पर कार्यरत कमलेश कुमारी वर्मा ने बताया कि यहां सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा है, उच्चाधिकारियों को पत्राचार के माध्यम से कई बार सीसीटीवी कैमरा लगवाने के लिए अवगत कराया जा चुका है । मौके पर मौजूद कुछ उपभोक्ताओं ने बताया कि यहां सीसीटीवी कैमरा न होने से लोगों के बीच चोर उचक्कों का भय बना रहता है। लोगों का कहना है कि यहां किसी गार्ड की भी तैनाती नहीं है। इस घटना के बाद से उपभोक्ताओं में आक्रोश देखा जा रहा है।0
0
Report
अलीगढ़ में तलवार लहराने वाले युवक से मोहल्ले में दहशत, गर्भवती महिला भर्ती
Aligarh, Uttar Pradesh:युवक ने तलवार हाथ मे लेकर किया पडोसी महिलाओं पर हमला, घर में कैद होकर महिलाओं ने बचाई जान, मोहल्ले में तलवार लहराता युवक कैमरे मे हुआ कैद, पड़ोसियों के घर पर सनकी युवक ने बरसाए ईंट पत्थर तोड़े गमले, युवक की हरकतों से मोहल्ले के लोगों में डर का माहौल व्याप्त, युवक के डर से गर्भवती महिला की बिगड़ी तबीयत, परिजनों ने अस्पताल मे गर्भवती महिला को कराया भर्ती, सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को समझा बुझाकर घर में कराया कैद, क्वारसी थाना क्षेत्र के सिंह विहार कॉलोनी का मामला,0
0
Report
सरमथुरा नगर पालिका चुनाव: कल 24 वार्डों में मतदान, सुरक्षा चाकचौबंद
Dholpur, Rajasthan:सरमथुरा नगर पालिका चुनाव को लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। कल शुक्रवार को नगरपालिका के 25 में से 24 वार्डों में मतदान होगा। वार्ड नंबर 7 से कांग्रेस प्रत्याशी पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं, जिसके चलते शेष 24 वार्डों में मतदान कराया जाएगा। सरमथुरा स्थित आईटीआई कॉलेज परिसर में पोलिंग पार्टियों का अंतिम प्रशिक्षण आयोजित किया गया। कार्मिकों को मतदान प्रक्रिया, ईवीएम संचालन, मतदाता सूची तथा मतदान के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के बाद 31 पोलिंग पार्टियों को ईवीएम और चुनाव सामग्री उपलब्ध कराकर निर्धारित मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया। प्रशासन द्वारा मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं तथा अतिरिक्त पुलिस बल को रिजर्व में रखा गया है। प्रशिक्षण के दौरान उपखंड अधिकारी एवं रिटर्निंग अधिकारी राजेश न्योल, तहसीलदार भीमाराम, वृत्ताधिकारी दुलीचंद गुर्जर, थाना प्रभारी कैलाश चंद गुर्जर, चुनाव पर्यवेक्षक सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने मतदान दलों को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं सुचारू मतदान संपन्न कराने के निर्देश दिए। रिटर्निंग अधिकारी राजेश न्योल ने बताया कि चुनाव को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और मतदान दलों को रवाना कर दिया गया है। उन्होंने मतदाताओं से अधिक से अधिक संख्या में मतदान कर अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की0
0
Report
Advertisement
देशनोक नगरपालिका चुनाव: कांग्रेस ने सुरक्षा और निष्पक्ष मतदान के लिए अधिकारी से मुलाकात
Bikaner, Rajasthan:निकाय चुनाव के दूसरे चरण का मतदान कल देशनोक में मतदान से पहले कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने जिला निर्वाचन अधिकारी से की मुलाकात पूर्व मंत्री भंवर सिंह भाटी, जिलाध्यक्ष बिशनाराम सियाग समेत कई नेता रहे मौजूद कांग्रेस ने निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान के लिए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की भंवर सिंह भाटी बोले-बाहरी इलाकों से आए लोग मतदान प्रक्रिया को प्रभावित कर सकते हैं बाहरी लोगों की संभावित मौजूदगी को लेकर विशेष सुरक्षा इंतजाम की रखी मांग कानून-व्यवस्था और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने की निर्वाचन अधिकारी से अपील अब देशनोक में कल होने वाले मतदान पर सभी की नजरें रहेंगी कांग्रेस की ओर से निर्वाचन अधिकारी के सामने सुरक्षा और निष्पक्ष मतदान को लेकर अपनी बात रखी गई है वहीं प्रशासन के सामने चुनौती शांतिपूर्ण माहौल में मतदान संपन्न कराने की है0
0
Report
DMCH में PG डॉक्टर पर बेल्ट से हमला; इमरजेंसी आधे घंटे ठप
Darbhanga, Bihar:DMCH में PG डॉक्टर पर बेल्ट से हमला, सिर फोड़ा; आक्रोशित डॉक्टरों ने आधे घंटे ठप रखा इमरजेंसी दरभंगा के DMCH में मरीज के परिजन और PG डॉक्टर के बीच विवाद के बाद मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि मरीज के परिजन ने ड्यूटी पर तैनात PG डॉक्टर डॉ. आशुतोष कुमार पर बेल्ट से हमला कर उनका सिर फोड़ दिया। डॉक्टर पर हमले की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में PG और जूनियर डॉक्टर इमरजेंसी विभाग पहुंच गए और सुरक्षा की मांग को लेकर इलाज ठप कर दिया। करीब आधे घंटे तक इमरेंजी सेवा बाधित रही। सूचना मिलने पर DMCH अधीक्षक डॉ. जगदीश चंद्रा, प्राचार्य डॉ. यू.सी. झा और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। सदर डीएसपी शुभेन्द्र कुमार सुमन ने बताया कि डॉक्टर के सिर में चोट आई है। आरोपी परिजन की पहचान कर ली गई है और उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। बताया जा रहा है कि बहेड़ी थाना क्षेत्र के जोरजा गांव निवासी मरीज पलटू लाल देव का DMCH के मेडिसिन विभाग में इलाज चल रहा था। इलाज में लापरवाही के आरोप को लेकर परिजनों की डॉक्टर से बहस हुई। इसी दौरान डॉ. आशुतोष कुमार के वहां से जाने के क्रम में पीछे से बेल्ट से हमला करने का आरोप है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बाइट 1, डॉ. यू.सी. झा,प्राचार्य DMCH 2, डॉ कुणाल,जेडीए अध्यक्ष 3,शुभेन्द्र कुमार सुमन,सदर डीएसपी0
0
Report
उज्जैन में दिग्विजय सिंह की यात्रा पर बाइट
Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन दिग्विजय सिंह की यात्रा पर बाइट0
0
Report
Advertisement
वाराणसी से मुंबई इंडिगो उड़ान में पायलट के इंकार के बाद यात्रियों ने प्रदर्शन किया
Varanasi, Uttar Pradesh:वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर मुंबई जा रही इंडिगो की फ्लाइट में बड़ा हंगामा. इंडिगो की फ्लाइट 6E 6544 के पायलट ने अचानक विमान उड़ाने से मना कर दिया. पायलट ने एयरलाइन प्रबंधन को अपनी तबीयत खराब होने की सूचना दी. बोर्डिंग की प्रक्रिया शुरू होने से ठीक पहले यात्रियों को पायलट के मना करने का पता चला. सभी यात्री सिक्योरिटी चेकिंग पूरी कर सिक्योरिटी होल्ड एरिया में इंतजार कर रहे थे. सही समय पर सटीक जानकारी न मिलने से नाराज यात्रियों ने टर्मिनल भवन में प्रदर्शन किया. यात्रियों का आरोप- इंडिगो एयरलाइन मैनेजमेंट न समय पर जानकारी दे रहा है, न सही व्यवस्था कर रहा है. सूत्रों के अनुसार, पायलट की निर्धारित ड्यूटी का समय भी पूरा हो चुका था. हंगामा बढ़ता देख इंडिगो प्रबंधन ने दूसरे पायलट और क्रू मेंबर की व्यवस्था शुरू की. घंटों देरी के कारण मुंबई जाने वाले यात्रियों को भारी असुविधा और परेशानी का सामना करना पड़ा.0
0
Report
छबड़ा निकाय चुनाव: 35 मतदान केंद्रों पर सुरक्षा चाक-चौबन्द, मतदान कल असली उत्साह
Baran, Rajasthan:छबड़ा में कल निकाय चुनाव का मतदान, प्रशासन अलर्ट एसडीएम सपना कुमारी ने सभी 35 मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद बारां जिले की छबड़ा नगर निकाय चुनाव को लेकर छबड़ा में चुनावी सरगर्मी अब मतदान के अंतिम पड़ाव पर पहुंच गई है। 11 सितंबर को नगर पालिका के 35 वार्डों के लिए मतदान होगा। मतदान को लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं और मतदान केंद्रों पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया जा रहा है। एसडीएम सपना कुमारी ने सभी 35 मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर वहां मतदाताओं के लिए पेयजल, छाया, साफ-सफाई सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों को मतदान के दौरान मतदाताओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो, इसके लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। वहीं मतदान को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद है। संवेदनशील मतदान केंद्रों पर विशेष निगरानी के साथ सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। 11 सितंबर को होने वाले मतदान में बड़ी संख्या में मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा प्रशासन की ओर से मतदाताओं से निर्भय होकर मतदान करने और लोकतंत्र के इस पर्व में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की गई है 12784 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे जिसमे 12085 पुरुष और 11698 महिला मतदाता ओर 1 थर्ड जेंडर है0
0
Report
विकसित भारत डायलॉग 2027: Yamunanagar में 10,500 युवाओं की भागीदारी लक्ष्य
Yamuna Nagar, Haryana:युवाओं को विकसित भारत के निर्माण से जोड़ने के लिए भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की ओर से विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2027 का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत ऑनलाइन क्विज से लेकर निबंध लेखन और जिला स्तर पर विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। यमुनानगर में 10,500 युवाओं की भागीदारी का लक्ष्य रखा गया है। विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2027 के शुरुआती चरण ऑनलाइन आयोजित किए जा रहे हैं। पहले चरण में माय भारत पोर्टल के माध्यम से विकसित भारत क्विज होगी। क्विज में 20 प्रश्न होंगे, जिन्हें प्रतिभागियों को 10 मिनट में पूरा करना होगा और एक ही अवसर मिलेगा। इसके बाद दूसरे चरण में विकसित भारत निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। आगे के चरणों में युवाओं को प्रस्तुति और अन्य गतिविधियों के जरिए अपने विचार और प्रतिभा प्रदर्शित करने का मौका मिलेगा। जिला स्तर पर लोकगीत, लोक नृत्य, भाषण, कविता लेखन एवं पाठ और चित्रकला जैसी प्रतियोगिताएं भी होंगी। इनका उद्देश्य युवाओं की रचनात्मकता, अभिव्यक्ति, सांस्कृतिक प्रतिभा और नेतृत्व क्षमता को बढ़ावा देना है। यमुनानगर में 25 सितंबर 2026 तक 10,500 प्रतिभागियों को जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।0
0
Report
Advertisement
हांसी महापंचायत में सफाई कर्मचारियों की पक्की नौकरी की मांग को लेकर भारी प्रदर्शन
Hansi, Haryana:हांसी 18 सफाई गिरफ्तारियों के बाद भड़का गुस्सा, हांसी में आज हुई महापंचायत में गरजे कर्मचारी बोले- अब पीछे नहीं हटेंगे, पक्की नौकरी लेकर ही मानेंगे! सरकार पर आंदोलन तोड़ने के लिए झूठ फैलाने का आरोप किसान यूनियन समेत तमाम यूनियनों और ग्रामीणों ने दिया समर्थन हांसी में नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों की मांगों को लेकर चल रही अनिश्चितकालीन हड़ताल के 36वें दिन महापंचायत का आयोजन किया गया है। जिसमें हांसी की कई यूनियनों के नेताओं, किसान संगठनों और पार्टियों के नेता,ग्रामीणों ने हिस्सा लिया। आपको बता दे कि महापंचायत में कर्मचारियों के समर्थन में आवाज बुलंद की गई और कहा गया कि सफाई कर्मचारियों की मांगें जायज हैं और उनके आंदोलन के साथ खड़े हैं। वहीं 18 सफाई कर्मचारियों की गिरफ्तारी और अभी तक कोर्ट से जमानत नहीं मिलने को लेकर कर्मचारियों में भारी रोष देखने को मिला। कर्मचारी नेताओं ने साफ कहा कि गिरफ्तारियों से उनका आंदोलन कमजोर नहीं होगा। उनका कहना है कि अब कर्मचारी पीछे हटने वाले नहीं हैं और पक्की नौकरी की मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि सरकार आंदोलन को कमजोर करने के लिए झूठी खबरें फैला रही है। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार की ओर से मांगों को लेकर लिखित आदेश जारी नहीं किया जाता, तब तक हड़ताल खत्म नहीं होगी। कर्मचारियों ने यह भी ऐलान किया कि अब उनका पक्का मोर्चा दिन-रात जारी रहेगा। कर्मचारियों का कहना है कि वे धरना स्थल से घर नहीं जाएंगे और मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखेंगे। किसान नेता सुरेश कोथ ने सरकार पर सफाई कर्मचारियों के साथ ज्यादती करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की मांगें जायज हैं और किसान यूनियन पूरी तरह सफाई कर्मचारियों के साथ खड़ी है।महापंचायत में मौजूद नेताओं ने कहा कि गिरफ्तारियां आंदोलन को रोक नहीं सकतीं। जरूरत पड़ने पर कर्मचारी आंदोलन के समर्थन में विभिन्न संगठन और राजनीतिक दल भी उनके साथ खड़े होंगे। अब बड़ा सवाल यही है कि 36 दिन से जारी हड़ताल, गिरफ्तारियां और पक्के मोर्चे के बीच सरकार और सफाई कर्मचारियों के बीच चल रहा गतिरोध आखिर कब खत्म होगा। क्या सरकार बातचीत के जरिए रास्ता निकालेगी या सफाई कर्मचारियों का आंदोलन और लंबा चलेगा।0
0
Report
बाबा खड़े हनुमान मंदिर यहीं रहें, निर्माण वहीं कराए जाएं: श्रद्धालुओं की मांग
Ujjain, Madhya Pradesh:देशभर से पहुंच रहे श्रद्धालु, बोले- आस्था से खिलवाड़ नहीं मंदिर को बचाने के लिए निकाला जाए वैकल्पिक रास्ता उज्जैन के प्राचीन खड़े हनुमान मंदिर में गुरुवार को भी भक्तों की भीड़ बनी रही। देश के अलग-अलग हिस्सों से श्रद्धालु बाबा के दर्शन करने पहुंच रहे हैं। बीते कुछ दिनों से मंदिर को लेकर चल रही चर्चा के बीच अब लोगों की मांग है कि खड़े हनुमान मंदिर को यहीं रहने दिया जाए और मंदिर का दोबारा भव्य निर्माण कराया जाए। सड़क चौड़ीकरण के चलते मंदिर को हटाने की बात सामने आने के बाद प्रशासन और मंदिर समिति के बीच आगे चर्चा कर निर्णय लेने की बात कही गई है। वहीं मंदिर समिति से जुड़े शेलू ने कहा कि समिति शुरुआत से प्रशासन के साथ सहयोग کرتی रही है, लेकिन अब उनकी भावना है कि बाबा यहीं स्थापित रहें। उनका कहना है कि बाबा के प्रति लोगों की गहरी आस्था है और उनके प्रताप से क्षेत्र में समृद्धि और खुशहाली बनी हुई है। ‘बाबा नहीं जाना चाहते, अब यहीं मंदिर बने’ शेलू यादव ने कहा कि बाबा के भक्तों में इतनी श्रद्धा है कि उनका मानना है कि बाबा अब यहां से नहीं जाना चाहते। उन्होंने कहा कि मंदिर को क्षतिग्रस्त करने के बाद अब उसी स्थान पर बाबा का पुनर्निर्माण कराया जाए और मंदिर को पहले से भी भव्य बनाया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें किसी से व्यक्तिगत विरोध नहीं है, उनकी मांग सिर्फ बाबा और मंदिर को लेकर है। देशभर से पहुंच रहे श्रद्धालु, आस्था का हवाला मंदिर में वृंदावन, शहडोल और पंजाब के फरीदकोट सहित अलग-अलग जगहों से श्रद्धालु पहुंचे। वृंदावन से आए श्री खिलकृष्ण जी महाराज ने मंदिर की स्थिति पर दुख जताते हुए कहा कि आस्था के साथ इस तरह की छेड़छाड़ नहीं होनी चाहिए। शहडोल से आए श्रद्धालु ने बताया कि उन्होंने फेसबुक और यूट्यूब के जरिए खड़े हनुमान मंदिर के बारे में जाना और इसके बाद दर्शन के लिए उज्जैन पहुंचे। उनका कहना था कि खड़े हनुमान जी को कलियुग के प्रत्यक्ष देवता के रूप में माना जाता है और मंदिर की स्थिति देखकर उनका मन दुखी है। ‘मंदिर भी रहे और यातायात भी सुचारु हो’ श्रद्धालुओं का कहना है कि विकास और यातायात व्यवस्था जरूरी है, लेकिन इसके लिए ऐसा रास्ता निकाला जा सकता है जिससे मंदिर भी बचा रहे और सड़क व्यवस्था भी बेहतर हो। लोगों ने वैकल्पिक व्यवस्था तलाशने की बात कही है। पंजाब के फरीदकोट से आए श्रद्धालु ने बताया कि उन्होंने सोशल मीडिया पर मंदिर से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो देखे, जिसके बाद वह यहां पहुंचे। उन्होंने मंदिर को तोड़े जाने की बात को गलत बताते हुए कहा कि लोगों की धार्मिक भावनाओं का सम्मान होना चाहिए। सुबह करीब 6 बजे भी मंदिर के बाहर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। स्थानीय लोगों के मुताबिक, उस समय भी करीब 100 से 150 लोग दर्शन के लिए पहुंचे थे। फिलहाल खड़े हनुमान मंदिर में श्रद्धालुओं की आस्था कम होने के बजाय बढ़ती दिखाई दे रही है। देश के अलग-अलग हिस्सों से पहुंच रहे लोगों की एक ही मांग है—बाबा खड़े हनुमान यहीं रहें और मंदिर का निर्माण इसी स्थान पर किया जाए0
0
Report
किशनगढ़ नगर परिषद चुनाव के लिये प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा कड़ी कर दी
Kishanganj, Bihar:किशनगढ़ नगर परिषद निकाय चुनाव को लेकर प्रशासन और पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। मतदान के दूसरे चरण में 11सितम्बर को शहर के 60 वार्डो में मतदान होगा कुल 256 प्रत्याशी चुनावी मैदान में अपना भाग्य आजमा रहे है जिला कलेक्टर लोकबंधु एवं जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला ने किशनगढ़ पहुंचकर विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। संवेदनशील एवं अति संवेदनशील मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है। शहर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस की निगरानी रहेगी। अधिकारियों ने राजकीय पाटनी महाविद्यालय स्थित स्ट्रांग रूम का भी जायजा लेकर सुरक्षा व्यवस्थाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान रिटर्निंग अधिकारी अनिल कुमार चौधरी, एएसपी लालचंद कायल, सीओ सिटी धर्मराज चौधरी, सीओ ग्रामीण आयुष वशिष्ठ, नगर परिषद आयुक्त जनार्दन शर्मा, तहसीलदार अंकुर जैन, सीडीपीओ मेघा सिंह सहित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। फिलहाल प्रशासन की नजर हर गतिविधि पर है और शांतिपूर्ण मतदान को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है बाइट लोकबंधु जिला कलेक्टर हर्षवर्धन अग्रवाल जिला पुलिस अधीक्षक0
0
Report
Advertisement
भादरा में पूर्व प्रधान धर्मपाल मेघवाल समेत 5 पर FIR, SC-ST एक्ट के केस
Hanumangarh, Rajasthan:Hanumangarh : भादरा में पूर्व प्रधान धर्मपाल मेघवाल और बेटे मोहनलाल से मारपीट, जातिसूचक गालियां निकालने का भी आरोप, भाजपा नेता महीपाल जाखड़ समेत 5 पर FIR, नगर पालिका चुनाव के दौरान कल बूथ पर हमला, आरोप-भादरा वार्ड-23 में स्कार्पियो से आए हमलावरों ने पूर्व प्रधान को पीटा, भाजपा नेता सहित कई लोगों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट में केस, पंचायत चुनाव में दिखने पर सबक सिखाने की धमकी, जांच सीओ कुलदीप आरपीएस को सौंपी0
0
Report
बच्चे के साथ बंदर की मस्ती वायरल, अनोखा वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
Noida, Uttar Pradesh:सोशल मीडिया पर अक्सर जानवरों और इंसानों के ऐसे वीडियो देखने को मिलते हैं, जिन्हें देखकर अपनी आंखों पर यकीन करना मुश्किल होता है...इनमें कई वीडियो ऐसे होते हैं, जो बेहद डरावने होते हैं...इन दिनों एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसनें हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींचा है...इसमें एक मासूम बच्चा बिस्तर पर लेटा है और उसके पास एक बंदर बैठा हुआ है....शुरुआत में बंदर को बच्चे के इतने पास देखकर लोग डर जाते हैं, लेकिन कुछ ही देर बाद बेहद प्यारा नजारा देखने को मिलता है मासूम संग बंदर की प्यारी मस्ती वायरल हुआ अनोखा वीडियो0
0
Report
सालीचौका स्टेशन पर शराबी उत्पात से यात्री डरे, GRP तैनाती की मांग
Narsinghpur, Madhya Pradesh:एंकर-नरसिंहपुर जिले के सालीचौका रेलवे स्टेशन पर शराबियों के उत्पात से यात्री परेशान हैं। आए दिन प्लेटफॉर्म पर शराब के नशे में लोगों के बीच मारपीट और झूमाझटकी की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे स्टेशन का माहौल खराब हो रहा है। बताया जा रहा वीडियो में मारपीठ करने वाली बुजुर्ग महिला पुरुष सभी शराब के नशे में एक दूसरे के साथ मारपीठ करते नजर आ रहे है देर रात आने-जाने वाले यात्री खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। यात्रियों और स्थानीय लोगों ने स्टेशन पर जीआरपी बल तैनात करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि पहले भी ऐसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं, लेकिन रेलवे प्रबंधन की ओर से पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था नहीं होने के कारण अब ऐसी वारदातें बढ़ती जा रही हैं।0
0
Report
Advertisement
