450331
संत पुजारी समाज ने शराबी की एसपी से की शिकायत
Burhanpur, Madhya Pradesh:बुरहानपुर के प्राचीन रोकड़िया हनुमान मंदिर में शराब पीकर उत्पाद मचाने वाले आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की मांग को लेकर संत पुजारी समिति ने एसपी को ज्ञापन दिया है इस दौरान महंत पुष्करानन्द महाराज, कन्हैया महाराज, रविशंकर महाराज, प्रियांक ठाकुर, महेश चौहान,ओम आजाद सहित संत पुजारी समाज के लोग मोजुद थे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
पुष्पराजगढ़ महाविद्यालय में शिक्षक-छात्रा के अश्लील फोटो पर बवाल, विरोध प्रदर्शन तेज
Anuppur, Madhya Pradesh:शिक्षक और छात्रा का अश्लील वायरल फोटो पर पुष्पराजगढ़ महाविद्यालय में बवाल शिक्षक पर लगे गंभीर आरोप, छात्रों ने किया प्रदर्शन अनुपूर जिले के पुष्पराजगढ़ शासकीय महाविद्यालय में रसायन विज्ञान के प्रयोगशाला के अंदर की एक कथित फोटो जिसमें एक शिक्षक और छात्रा की अश्लील फोटो वायरल होने के बाद यह विवाद गहरा गया है। छात्र-छात्राओं ने महाविद्यालय परिसर के बाहर प्रदर्शन करते हुए एक शिक्षक पर लगे गंभीर आरोपों की निष्पक्ष जांच और तत्काल कार्यवाही की मांग की है। प्रदर्शनकारियों छात्र छात्राओं का कहना है कि यदि समय सीमा के भीतर उचित कार्यवाही नहीं हुई तो वे हड़ताल और चक्का जाम आंदोलन करने को मजबूर होंगे। फिलहाल पूरे मामले में प्रशासन की कार्यवाही पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।0
0
Report
राजनांदगांव में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए खास मोटिवेशन कार्यक्रम आयोजित
Rajnandgaon, Chhattisgarh:एंकर राजनांदगांव में यूपीएससी सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को प्रेरित करने के लिए जिला प्रशासन ने एक विशेष मोटिवेशन कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में यूपीएससी में सफलता हासिल कर चुके युवाओं ने अपने अनुभव साझा किए और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के महत्वपूर्ण गुर बताए। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी मौजूद रहे। राजनांदगांव के ऑडिटोरियम में आयोजित इस मोटिवेशन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवा और स्कूली छात्र-छात्राएं शामिल हुए। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को सही मार्गदर्शन उपलब्ध कराना और उन्हें अपने लक्ष्य के प्रति प्रेरित करना था। कार्यक्रम के दौरान यूपीएससी परीक्षा में चयनित युवाओं ने अपनी सफलता की कहानी साझा करते हुए बताया कि कठिन परिश्रम, समय प्रबंधन, अनुशासन और निरंतर अध्ययन ही सफलता की कुंजी है।सफल अभ्यर्थियों ने युवाओं को पढ़ाई के साथ-साथ समसामयिक घटनाओं पर नजर रखने, मानसिक रूप से मजबूत रहने और सोशल मीडिया के सीमित उपयोग जैसी महत्वपूर्ण बातें भी बताईं। वहीं कार्यक्रम में मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए आवश्यक रणनीतियों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने जिला प्रशासन की पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम युवाओं को नई दिशा देने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि अनुभवी अधिकारियों और सफल अभ्यर्थियों से सीधे संवाद का अवसर मिलने से युवाओं का आत्मविश्वास बढ़ता है और उन्हें अपने लक्ष्य तक पहुंचने की प्रेरणा मिलती है जिला कलेक्टर जितेंद्र यादव ने बताया कि युवाओं के मार्गदर्शन के लिए जिला प्रशासन हर तीन माह में इस तरह के मोटिवेशन कार्यक्रम आयोजित करेगा, ताकि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को नियमित रूप से विशेषज्ञों और सफल अभ्यर्थियों का मार्गदर्शन मिल सके। कार्यक्रम में शामिल युवाओं ने भी इसे उपयोगी बताते हुए ऐसे आयोजनों को लगातार जारी रखने की मांग की。 बाइट – डॉ. रमन सिंह, विधानसभा अध्यक्ष बाइट – जितेंद्र यादव, कलेक्टर राजनांदगांव बाइट – प्रतिभागी युवा0
0
Report
क्रिप्टो निवेश के लालच से 2 करोड़ की ठगी, विकास घोघाल बिलासपुर से गिरफ्तार
Muju, Jeonbuk State:चिरमिरी ब्रेक। चिरमिरी पुलिस ने क्रिप्टो और ऑनलाइन ट्रेडिंग में निवेश पर 10 प्रतिशत मासिक लाभ का लालच देकर 72 लाख रुपये की ठगी करने वाले आरोपी विकास घोघाल को बिलासपुर से गिरफ्तार किया। आरोपी ने तीन लोगों से निवेश के नाम पर रकम लेकर करीब 2 करोड़ रुपये जुटाए थे। पुलिस ने एक कार और दो मोबाइल जब्त कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है.0
0
Report
Advertisement
देवली रोड जाम पर निगम पार्षद ममता यादव ने रेडी पटरी और दुकानों हटवाये
New Delhi, Delhi:देवली रोड पर जाम की समस्या से रोजाना हजारों लोगों को हो रही है परेशानी जिसको लेकर निगम पार्षद ममता यादव, SHO तिगड़ी एडिशनल SHO ने रोड पर रेडी पटरी और दुकानों को हटाया. लोकेशन: साउथ दिल्ली देवली रोड. विजुअल: निगम पार्षद और पुलिस फोर्स के रोड पर हटवाते हुए दुकानों और रेडी को. ज़ी मीडिया के लिए विजय कुमार की रिपोर्ट. खबर पर वॉकथ्रू. वीडियो: साउथ दिल्ली के देवली रोड पर जाम की समस्या से रोजाना हजारों लोगों को परेशानी ना तो एंबुलेंस निकाल पाती है ना ही गाड़ियां तस्वीरों में आप देख सकते हैं किस तरीके से रोड पर रेडी पटरी गाड़ियां दुकान लगी हुई है मिली प्राप्त जानकारी के अनुसार निगम पार्षद ममता यादव, SHO तिगड़ी एडिशनल SHO ने मिलकर रोड पर दुकानों रेडी पटरी को हटवाया. मिनी प्राप्त जानकारी के अनुसार और हिदायत भी दी गई है: रेडी पटरी और गाड़ी और दुकानदारों को आगे से इसको लगाओगे तो इनको जप्त कर लिया जाएगा. जाम की समस्या तो पूरी दिल्ली में बनी हुई है मगर सबसे ज्यादा परेशानी साउथ दिल्ली के देवली रोड पर बनी हुई है यहाँ पर रोजाना हजारों लोगों की आवाजाही है मगर ट्रैफिक जाम की वजह से लोग ऑफिस जाने या पर्सनल काम के लिए निकालने या किसी पेशेंट को जाने में होती है भारी परेशानियों का झेलनी पड़ती है जिसको लेकर निगम पार्षद और एडिशन SHO एडिशनल SHO TIGRI ने मिल कर दुकानों और रेडी पटरी को हटवाया. बाइट: निगम पार्षद ममता यादव खानपर से. बाइट: निगम पार्षद हसबैंड. ज़ी मीडिया के लिए विजय कुमार की रिपोर्ट. खबर पर वॉकथ्रू.0
0
Report
इटावा: बिजली विभाग की लापरवाही से लाइन करंट, मजदूर गंभीर घायल
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा जनपद में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई आंधी पानी के चलते बढ़ाहल लाइन व बिजली पोल को सही करते समय मजदूर करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे सैफई पीजीआई रेफर किया गया है। इटावा जनपद के थाना भरथना इलाके के अंतर्गत समसपुर विरोधी गांव में बीते दिनों आई आंधी और बारिश से सुजीपुर विद्युत उपकेंद्र की कई बिजली लाइन खंभे और केबिल क्षतिग्रस्त हो गई थी। विरोधी निवासी 29 वर्षीय मजदूर पायलट जो ठेकेदार की निगरानी में 11 केवी लाइन पर चढ़कर कार्य कर रहा था, तभी अचानक बिजली विभाग की लापरवाही के चलते लाइन में करंट दौड़ गया जिसकी चपेट में आकर मजदूर पायलट करंट लगते ही ऊपर से नीचे गिरा। बाकि लाइनमैन और ग्रामीणों ने मजदूर को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया जहां हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद सैफई पीजीआई के लिए डॉक्टर ने रेफर किया गया है। इस पूरे मामले में बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप भी लगा है। लाइनमैन के अनुसार कार्य करते समय शटडाउन लिया गया था इसके बावजूद भी लाइन में सप्लाई आ गई और हादसा हो गया।0
0
Report
करनाल प्रबुद्धजन सम्मेलन: खट्टर की उपस्थिति से कार्यक्रम में जोश
Karnal, Haryana:करनाल प्रबुद्धजन सम्मेलन में पहुंचे。 12 साल बेमिसाल केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर करनाल पहुंचे करनाल कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में प्रबुद्धजन सम्मेलन में पहुंचे。 केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर कल भी करनाल में कई कार्यक्रम में करेंगे शिरकत पहला कार्यक्रम करनाल की नई अनाज मंडी में योग दिवस के कार्यक्रम में पहुंचेंगे और योग करेंगे。0
0
Report
Advertisement
बिलौटी एनकाउंटर पर राजनीतिक घमासान, विपक्ष और भाजपा के नेता सरकार पर हमलावर
Mumbai, Maharashtra:भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव में 2 दिन पूर्व हुए भरत भूषण तिवारी की एनकाउंटर के बाद राजनीतिक गहमा-गहमी काफी बढ़ गई है। कई पार्टी के नेताओं ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है कि जो एनकाउंटर हुआ है वह फर्जी एनकाउंटर था। बिलौटी गांव पहुंचे पप्पू यादव ने सरकार पर जमकर निशाना साधा है। इस दौरान पप्पू यादव ने कहा कि सरकार की नींद खुली है कार्रवाई करने की वह बाद की है। पहले जो हुआ है वह गलत हुआ है। वहीं बिलौटी गांव पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अश्विनी कुमार चौबे ने सरकार से मांग किया है कि जिस तरह की कार्रवाई की गई है उसमें अगर कोई दोषी पुलिसकर्मी पाया जाता है तो उसे कठोर से कठोर कार्रवाई की जाए। जबकि पूर्व सांसद राजकुमार सिंह भी सरकार पर निशाना साधने में कोई कसर नहीं छोड़ सके। उन्होंने भी सरकार से मांग किया है कि जो भी एनकाउंटर में शामिल थे जब भरत तिवारी ने हथियार डाल दिया था तो करने का काम नहीं करना था। ऐसे पुलिस कर्मियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई सरकार करें।0
0
Report
खबर उपलब्ध नहीं
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
ट्रैक पर बैल दिखते ही लोकोपायलट ने तुरंत ब्रेक लगाकर उसे बचाया
Noida, Uttar Pradesh:It is an extremely commendable act for the loco pilot to immediately apply the brakes upon spotting a bull on the track and attempted to save it.0
0
Report
Advertisement
राजस्थान बोर्ड के नए अध्यक्ष हनुमान सिंह राठौड़ की नियुक्ति से गति बढ़ेगी
Ajmer, Rajasthan:राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष के पद पर शिक्षा जगत से जुड़े संघ विचारधारा के हनुमान सिंह राठौड़ की राज्य सरकार ने नियुक्ति की है.. पिछले लगभग 4 वर्ष से रिक्त रहे इस पद पर हनुमान सिंह राठौड़ की नियुक्ति से बोर्ड के कार्यों में गति आएगी...सरकार की घोषणा के बाद जी न्यूज से हुई खास मुलाकात में उन्होंने अपनी प्राथमिकताओं की जानकारी दी और साथ ही कार्ययोजना बताई... हमारे संवाददाता कौशल जैन ने बोर्ड के नए अध्यक्ष राठौड़ से खास बात चित की...0
0
Report
उत्तर प्रदेश मंत्री के बयान पर बवाल: ब्राह्मणों को रिझाने लिए पूजा शुरू?
Noida, Uttar Pradesh:मैनपुरी(उत्तर प्रदेश): कांग्रेस को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री जयवीर सिंह ने कहा, "चुनाव आता है तो मंदिर में पहुंच जाते हैं, अब ब्राह्मणों को रिझाने के लिए परशुराम की पूजा शुरू हो गई। लोग सब समझते हैं कि सत्ता पाने के लिए स्टंट कर रहे हैं। लंबे समय तक कांग्रेस सत्ता में रही लेकिन धर्मनिरपेक्षता के नाम पर सनातन को दबाने के लिए जो तुष्टिकरण किया गया वो लोग भूले नहीं हैं..."0
0
Report
झांसी सीएम ने बटन दबाकर 5 सूट व 10 बेड की डॉरमेट्री का किया शुभारंभ
Jhansi, Uttar Pradesh:Jhansi- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ झांसी प्रवास के दौरान शनिवार शाम सर्किट हाउस पहुंचे। उन्होंने यहां बटन दबाकर 5 सूट व 10 बेड की डॉरमेट्री का शुभारंभ किया। सर्किट हाउस में 5 सूट की सुविधा का शुभारंभ वीवीआईपी/वीआईपी अतिथियों तथा 10 बेड की डॉरमेट्री की सुविधा कर्मचारियों के लिए की गई है। इसके बाद मुख्यमंत्री ने सर्किट हाउस का स्थलीय निरीक्षण कर अधिकारियों से कार्यों को लेकर प्रगति जानी। सर्किट हाउस पहुंचने पर जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इस दौरान विधान परिषद के सभापति कुंवर मानवेंद्र सिंह, महापौर बिहारी लाल आर्य, विधायक राजीव सिंह, रवि शर्मा, उत्तर प्रदेश गोसेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता आदि मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
बिकानेर में अवैध जुआ और कैसिनो पर छापा, 10 लोग गिरफ्तार
Bikaner, Rajasthan:नया शहर थाना पुलिस और डीएसटी की बड़ी कार्रवाई, प्रताप बस्ती इलाके में चल रहे अवैध कैसिनो पर पुलिस की रेड, 10 लोगों को मौके से किया गिरफ्तार, 7 कैसिनो मशीनें बरामद, नकदी भी पुलिस ने की जब्त, थानाधिकारी कविता पूनिया के नेतृत्व में हुई कार्रवाई, एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देशन और सीओ रोहित गोदारा के सुपरविजन में दी गई दबिश, अवैध जुआ और कैसिनो संचालन पर पुलिस का बड़ा प्रहार, कार्रवाई के दौरान इलाके में मची अफरा-तफरी, पुलिस अब पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी, कई अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही, मामले में आगे और बड़े खुलासों की संभावना। बीकानेर पुलिस ने अवैध जुए और कैसिनो संचालन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रताप बस्ती इलाके में चल रहे एक कैसिनो पर छापा मारा है संयुक्त कार्रवाई में 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है जबकि मौके से कैसिनो मशीनें और नकदी भी बरामद की गई है एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देशन और सीओ रोहित गोदारा के सुपरविजन में नया शहर थाना पुलिस और डीएसटी टीम ने प्रताप बस्ती क्षेत्र में संचालित एक अवैध कैसिनो पर दबिश दी कार्रवाई का नेतृत्व नया शहर थाना अधिकारी कविता पूनिया ने किया पुलिस की टीम ने मौके से 10 लोगों को हिरासत में लिया तथा 7 कैसिनो मशीनें बरामद कीं इसके अलावा जुए में उपयोग की जा रही नकदी भी जब्त की गई है अचानक हुई कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई प्रारम्भिक जांच में पुलिस को अवैध जुआ संचालन से जुड़े कई महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की तह तक जाने का प्रयास कर रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि इसके पीछे कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं।0
0
Report
भजनलाल शर्मा का सिरोही दौरा: आबूराज नामकरण और विकास घोषणाओं के साथ
Sirohi, Rajasthan:एंकर - राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज सिरोही जिले के दौरे पर रहे। आबूराज में आयोजित संत समागम में शामिल होकर उन्होंने संत समाज का आशीर्वाद लिया, करोड़ों रुपये के विकास कार्यों की सौगात दी और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जनता के सामने रखा। इस दौरान आबूराज नामकरण से लेकर कानून-व्यवस्था और विकास जैसे कई मुद्दे मुख्यमंत्री के संबोधन का केंद्र रहे। देखिए हमारी यह विशेष रिपोर्ट...\nवीओ - मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शनिवार शाम विशेष हेलीकॉप्टर से आबूराज के पोलो ग्राउंड पहुंचे, जहां प्रभारी मंत्री केके बिश्नोई, पंचायतीराज मंत्री ओटाराम देवासी, सांसद लुंबाराम चौधरी, विधायक समाराम गरासिया सहित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। कार्यक्रम स्थल पर संत समाज, सामाजिक संगठनों और हजारों की संख्या में मौजूद लोगों ने मुख्यमंत्री का भव्य अभिनंदन किया। पूरे आयोजन के दौरान "जय आबूराज" के जयघोष गूंजते रहे।\nबाइट - भजनलाल शर्मा, मुख्यमंत्री\nवीओ - अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने माउंट आबू का नाम बदलकर "आबूराज" किए जाने के निर्णय को सांस्कृतिक गौरव से जोड़ते हुए कहा कि यह केवल नाम परिवर्तन नहीं, बल्कि हमारी विरासत और पहचान को सम्मान देने का प्रयास है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और योग जैसी परंपराओं को वैश्विक पहचान मिलने का भी उल्लेख किया। मुख्यमंत्री ने सिरोही जिले के लिए 36 करोड़ 55 लाख रुपये से अधिक लागत के विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया तथा मुंगथला में नए उप स्वास्थ्य केन्द्र की स्थापना की घोषणा भी की।\nबाइट - भजनलाल शर्मा, मुख्यमंत्री\nवीओ - मुख्यमंत्री ने कानून-व्यवस्था को लेकर कहा कि प्रदेश सरकार अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है और युवाओं को गुमराह करने वाले तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया गया है। उन्होंने कहा कि ऐसे करीब 400 लोगों को जेल भेजा गया है। इसके बाद मुख्यमंत्री आबू विकास समिति की बैठक में भी शामिल हुए, जहां पर्यटन विकास, निर्माण कार्यों में आ रही तकनीकी समस्याओं के समाधान और आधारभूत ढांचे को मजबूत बनाने जैसे विषयों पर चर्चा हुई। वहीं पंचायतीराज मंत्री ओटाराम देवासी ने माउंट आबू में निर्माण कार्यों से जुड़ी टोकन प्रणाली की समस्या के समाधान की मांगा भी मुख्यमंत्री के समक्ष रखी।\nबाइट - ओटाराम देवासी, राज्यमंत्री\nवीओ - विकास योजनाओं की घोषणाएं, सांस्कृतिक विरासत को सम्मान देने का संदेश और प्रशासनिक बैठकों के माध्यम से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का यह सिरोही दौरा कई मायनों में महत्वपूर्ण रहा। अब देखना होगा कि घोषित विकास कार्य और लिए गए निर्णय धरातल पर कितनी तेजी से अमल में आते हैं।\nजी राजस्थान के लिए सिरोही से शरद टाक की रिपोर्ट0
0
Report
कृषि मंत्री ने नमक से पोटाश बना रहे आरोपों पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी; बायो स्टिमूलेंट के अनुचित विक्रय पर छापेमारी
Jaipur, Rajasthan:नमक के अपशिष्ट से बनाया जा रहा था पोटाश, कृषि मंत्री बोले, किसानों से धोखा नहीं चलेगा समृद्धि सर्विसेज C एंड F के गोदाम में एक दर्जन कम्पनियों के उत्पाद मिले, सील किया नंदी फर्टिलाइजर्स में नमक से पोटाश बनाने पर कार्रवाई, बिना अनुमति राज्य में बेचे जा रहे थे बायो स्टिमूलेंट जयपुर। कृषि मंत्री डॉ किरोड़ीलाल मीणा ने कहा है कि राजस्थान सरकार किसानों के हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। किसानों के साथ छल-कपट करने वाले किसी भी व्यक्ति, संस्था या कंपनी को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने आज जयपुर के विश्वकर्मा औद्योगिक क्षेत्र (VKI) में 3 इकाइयों पर छापामार कार्रवाई की। निरीक्षण के दौरान 3 स्थानों पर बिना अनुमति बायो स्टिमुलेंट, बायो फर्टिलाइजर एवं नकली पोटाश का निर्माण और भंडारण पाया गया। एक इकाई में नमक से म्यूरेट ऑफ पोटाश (MOP) तैयार कर किसानों को बेचने का गंभीर मामला सामने आया। वहीं कई उत्पादों पर निर्माण तिथि, एक्सपायरी तिथि एवं आवश्यक मानकों का FCO 1985 के मापदंडों के अनुसार उल्लेख नहीं पाया गया। कृषि मंत्री डॉ. मीणा ने कहा कि नकली एवं घटिया कृषि उत्पाद न केवल किसानों की मेहनत और आय को नुकसान पहुंचाते हैं, बल्कि भूमि की उर्वरता को भी समाप्त कर देते हैं। कृषि मंत्री ने VKI क्षेत्र में नंदी फर्टिलाइजर्स की सील इकाई को खुलवाया। कृषि मंत्री ने यहां तैयार हो रहे म्यूरेट ऑफ पोटाश को देखा तो इसके नमक से बनाए जाने का खुलासा हुआ। बताया गया कि यहां नमक के अपशिष्ट से म्यूरेट ऑफ पोटाश बनाया जा रहा था। कृषि मंत्री ने इसे किसानों के साथ बड़ा धोखा बताया। बिना अनुमति बिक रहे बायो स्टीमूलेंट कृषि मंत्री डॉ किरोड़ीलाल ने रोड नंबर 7 पर समृद्धि सर्विसेज नामक एक C एंड F गोदाम पर भी छापा मारा, जहां बिना अनुमति बायो स्टीमूलेंट की सप्लाई की जा रही थी। जबकि राजस्थान में बायो स्टीमूलेंट की बिक्री पर पूरी तरह रोक है। चित्तारी एग्री केयर नामक कंपनी पर भी बिना अनुमति बायो स्टीमूलेंट और अन्य उत्पाद पाये गये। यहां C एंड F फर्टिलाइजर गोदाम पर तरल एवं किण्वित ऑर्ग limanic फर्टिलाइजर पाया गया, जो लाइसेंस में सम्मिलित नहीं था। इसकी भारत सरकार से प्रति टन 1500 रुपए की सब्सिडी भी अनाधिकृत तरीके से लिए जाने के मामले में अधिकारी जांच कर रहे हैं। प्रदेशभर में चलाया जाएगा व्यापक अभियान कृषि मंत्री ने अधिकारियों को संदिग्ध इकाइयों को सील करने, सैंपल जांच कराने तथा दोषी पाए जाने पर संबंधित कंपनियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही पूरे प्रदेश में संचालित ऐसे गोदामों एवं इकाइयों की व्यापक जांच के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश भी दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों के हितों की रक्षा के लिए निरंतर कार्य कर रही है। किसानों के साथ धोखाधड़ी करने वाले तत्वों के खिलाफ यह अभियान आगे भी पूरी सख्ती से जारी रहेगा। राजस्थान के अन्नदाताओं के अधिकारों और हितों की रक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी0
0
Report
Advertisement
