विपक्षी कांग्रेस पार्षदो के होहल्ला कर नारेबाजी करने का सत्तापक्ष के पार्षदो ने किया विरोध
Burhanpur, Madhya Pradesh:बुरहानपुर नगर निगम अध्यक्ष के कमरे के बाहर 28 अगस्त को कांग्रेस पार्षदों ने नारेबाजी की, जब अध्यक्ष अनीता यादव लंच ब्रेक के बाद सम्मेलन में नहीं लौटीं। भाजपा ने इसे असंवैधानिक बताते हुए विरोध दर्ज किया और अध्यक्ष से कार्रवाई की मांग की। कांग्रेस पार्षदों का आरोप था कि उन्होंने नारेबाजी कर अध्यक्ष को सीट पर आने के लिए मजबूर किया।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
चलती बाइक पर युवक की शर्मनाक हरकत, यातायात माह में ट्रैफिक नियमों की उड़ी धज्जियां
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:कौशांबी में एक तरफ पुलिस यातायात माह के तहत लोगों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक कर रही है, तो दूसरी तरफ कुछ लोग सरेराह नियमों की धज्जियां उड़ाते नजर आ रहे हैं।
ताजा मामला संदीपन घाट थाना क्षेत्र के बसेड़ी स्थित रामवन गमन मार्ग का है, जहां एक युवक बाइक पर महिला को आगे बैठाकर उसे प्यार करते हुए बाइक चलाता नजर आया। राहगीरों ने इस पूरी हरकत का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो में बाइक का नंबर भी साफ दिखाई दे रहा है। अब देखना होगा कि वीडियो के आधार पर यातायात पुलिस और स्थानीय पुलिस क्या कार्रवाई करती है।
(जी न्यूज ब्यूरो की रिपोर्ट)
