icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
450331
Mohammad WasimMohammad WasimFollow14 Aug 2024, 05:26 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

हरियाणा के किसानों के लिए बड़े कदम: AFL नियंत्रण, 66,050 मशीनें, 440 करोड़ प्रोत्साहन

VRVIJAY RANAJust now
Chandigarh, Chandigarh:इस बैठक में हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा समिति कई राज्यों के मंत्री बी से जुड़े हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने हरियाणा का पक्ष रखते हुए दी जानकारी पराली जलाने से रोकने के लिए ग्राम स्तर पर नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं जिलों में "पराली सुरक्षा बल" का भी गठन किया गया है-- श्याम सिंह राणा हरियाणा सरकार की तरफ से उठाए गए कदमों की केंद्र सरकार ने की सराहना केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने हरियाणा की सराहना की प्रदेश के खेतों में फसल अवशेष प्रबंधन के लिए कुल 66,050 आधुनिक मशीनें उपलब्ध कराई गई हैं-- श्याम सिंह राणा इसके अलावा, राज्य के 37 लाख एकड़ धान क्षेत्र के प्रबंधन हेतु कुल 440 करोड़ रुपये की अनुमानित प्रोत्साहन राशि तय की गई है, जिसके तहत किसानों को 1,200 रुपये प्रति एकड़ की दर से प्रोत्साहन राशि दी जा रही है- श्याम सिंह राणा श्याम सिंह राणा ने बताया कि खेतों में निगरानी के लिए वर्तमान में 20 ड्रोन तैनात किए जा चुके हैं और शीघ्र ही 30 अतिरिक्त ड्रोन भी तैनात किए जाएंगे राज्य में कड़े नियमों और जागरूकता अभियानों के कारण अब तक केवल 7 फसल अवश preservation जलाने (AFL) की घटनाएं ही रिपोर्ट हुई हैं। इसमें भी हांसी जिले में दर्ज की गई 1 घटना दुर्घटनावश हुई थी, जिसके संबंध में नियमानुसार 5,000 रुपये का चालान जारी किया गया बाकी की घटनाएं गैर -कृषि क्षेत्र में हुई हैं- श्याम सिंह राणा तकनीकी एवं प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करते हुए पूरे राज्य में 79 "पीएम 2.5" सेंसर स्थापित किए गए हैं इसके साथ ही, जमीनी स्तर पर निगरानी सुनिश्चित करने के लिए ग्राम स्तर पर कुल 8,535 नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं और सभी जिलों में विशेष 'पराली सुरक्षा बल' का गठन किया गया है- श्याम सिंह राणा --------- *सीएम नायब सिंह सैनी ने खाद्य एवं आपूर्ति एवं विभाग के साथ समीक्षा बैठक की* सीएम ने कहा किसानों की फसल रखने के लिए मंडियों के अलावा खुले स्थान भी किए जाएं चिन्हित सीएम ने बारिश के कारण फसल की सुरक्षा और समय पर उठान सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश सीएम ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों की सुविधा और उनकी मेहनत से तैयार फसल की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है खरीद प्रक्रिया के दौरान किसानों को फसल उतारने और रखने के लिए पर्याप्त स्थान उपलब्ध करवाया जाए, ताकि मंडियों में व्यवस्था बनी रहे और किसानों को अपनी उपज बेचने में किसी प्रकार की परेशानी न हो-- सीएम
0
0
Report

स्वयंसेवी शिक्षक पंजीकरण पोर्टल लॉन्च, शिक्षा विभाग ने स्कूलों में पढ़ाने के अवसर खोले

VRVIJAY RANAJust now
Chandigarh, Chandigarh:चंडीगढ़ ब्रेकिंग शिक्षा विभाग का ‘स्वयंसेवक शिक्षक पंजीकरण पोर्टल हुआ लांच स्वैच्छिक रूप से पढ़ाने के इच्छुक स्वयंसेवियों को मिलेगा स्कूलों में पढ़ाने का अवसर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सचिवालय में किया पोर्टल लांच पोर्टल लॉन्च के मौके पर शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा भी रहे मौजूद इस पोर्टल पर स्वैच्छिक रूप से पढ़ाने के इच्छुक स्वयंसेवी अपना पंजीकरण करवा सकेंगे शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त शिक्षकों, पढ़ाने के इच्छुक एक्स-सर्विसमैन, बड़ी कक्षाओं के विद्यार्थियों तथा सेवाभाव से शिक्षण कार्य करने वाले व्यक्ति इस पोर्टल पर अपना पंजीकरण कर सकते हैं पंजीकृत स्वयंसेवियों में से उपयुक्त और योग्य व्यक्तियों के चयन के लिए जिला स्तर पर अतिरिक्त उपायुक्त की अध्यक्षता में एक कमेटी गठित की जाएगी कमेटी में पुलिस विभाग से डीएसपी स्तर के अधिकारी को भी शामिल किया जाएगा कमेटी की अनुशंसा के आधार पर इच्छुक व्यक्ति को शिक्षा विभाग से जोड़कर शैक्षणिक कार्यों का अवसर प्रदान किया जाएगा
0
0
Report
Advertisement

दिल्ली के कालकाजी में 15 साल से रामलीला: युवाओं की प्रस्तुति से राम के आदर्श

New Delhi, Delhi:देश भर में नवरात्र का समय चल रहा है और नवरात्रि के समय देवी दुर्गा के 9 स्वरूप की पूजा की जाती है. दिल्ली में भी दशहरा के अवसर पर रामलीला के कार्यक्रम मंचन हो रहा है. कालकाजी इलाके के युवा रामलीला कमेटी पिछले 15 सालों से रामलीला का मंचन करा रहा है. जी मीडिया की टीम कलाकारों से पूछताछ कर रही थी; उन्होंने बताया कि प्रभु श्री राम के बारे में उन्होंने घर के बुजुर्गों से सुना था, इसके बाद रामायण सीरियल भी देखा है, और उनमें किरदार सकारात्मक संस्कार और सनातन धर्म के प्रति जागरूक करते हैं. आज रामलीला के माध्यम से उन किरदारों को करने का सौभाग्य मिला है और युवा रामलीला के मंचन से राम के आदर्श और रावण की विद्वंता देखने को मिलती है. रामलीला का मंचन कर रहे कलाकारों के साथ।
0
0
Report

रांची में शारदीय नवरात्र: कुष्मांडा स्वरूप की पूजा भक्तिमय माहौल

Ranchi, Jharkhand:राजधानी रांची में शारदीय नवरात्र की धूम है। मंदिरों से लेकर पूजा पंडालों तक मां दुर्गा की भक्ति में श्रद्धालु लीन नजर आ रहे हैं। नवरात्र के चौथे दिन आज मां दुर्गा के चतुर्थ स्वरूप, मां कुष्मांडा की पूजा-अर्चना की जा रही है। सुबह से ही मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। हरमू स्थित दुर्गा मंडप में विशेष आरती का आयोजन किया गया, जहां मां के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। मां के जयकारों से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया है। शक्ति की आराधना,आस्था का सैलाब और मां के जयकारों से गूंजती राजधानी रांची। शारदीय नवरात्र के चौथे दिन मां दुर्गा के कुष्मांडा स्वरूप की विधि-विधान से पूजा की जा रही है। मान्यता है कि मां कुष्मांडा अपनी दिव्य मुस्कान से सृष्टि की रचना करने वाली आदिशक्ति हैं। यही वजह है कि नवरात्र के इस पावन अवसर पर भक्त मां की आराधना कर सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना कर रहे हैं।
0
0
Report
Advertisement

नालासोपारा के Imperial Heights में भीषण आग, दो महिलाओं की मौत

Vasai-Virar, Maharashtra:नालासोपाऱ्यात इम्पेरियल हाइट्सला भीषण आगीत दोन महिलांचा मृत्यू झाला. सहा जणांवर रुग्णालयात उपचार सुरु. अँकर : नालासोपारा पूर्वेकडील इम्पेरियल हाइट्स इमारतीला लागलेल्या भीषण आगीत दोन महिलांचा मृत्यू झाला आहे. फाल्गुनी शहा आणि आश्विनी पारकर अशी मृत महिलांची नावे आहेत. रात्री साडेअकराच्या सुमारास लागलेल्या या आगीत अनेक नागरिक इमारतीत अडकले होते. अग्निशमन दलाने शर्थीचे प्रयत्न करत २० ते २५ नागरिकांना सुरक्षित बाहेर काढले. या दुर्घटनेमुळे इमारतीतील अग्निशमन यंत्रणा आणि अग्निसुरक्षेच्या उपाययोजनांवर प्रश्नचिन्ह उपस्थित झाले. इमारतीच्या आजूबाजूला अपुरी जागा असल्याने बचावकार्यात अडथळे निर्माण झाले. त्यामुळे इमारतीला परवानगी देताना अग्निसुरक्षेच्या नियमांची योग्य तपासणी झाली होती का? इमारतीचे फायर ऑडिट झाले होते का? असे सवाल उपस्थित होत आहेत. या दुर्घटनेनंतर बाधित नागरिकांना जवळील रिजेन्सी हॉटेलमध्ये तात्पुरते स्थलांतरित करण्यात आले आहे. आगीचे नेमके कारण आणि सुरक्षेतील त्रुटींचा तपास सुरू आहे.
0
0
Report

रायबरेली में मिलावट के खिलाफ खाद्य सुरक्षा का बड़ा अभियान, 463 लीटर तेल सीज

Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली में नवरात्रि और दशहरा पर्व के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटखोरी के खिलाफ अभियान चलाया है। इसी कड़ी में सहायक आयुक्त खाद्य मानिक चंद्र सिंह के नेतृत्व में लालगंज के बक्शी चौराहा स्थित साहू जी ट्रेडर्स पर औचक निरीक्षण किया गया। यहां खुला खाद्य तेल बेचने पर रिफाइंड राइस ब्रान तेल का नमूना लेकर 463 लीटर तेल, जिसकी कीमत 66 हजार 361 रुपये है, सीज कर दिया गया। प्रतिष्ठान संचालक को कमियां दूर करने के लिए नोटिस भी जारी किया गया। वहीं, देवानंदपुर और किशुनपुर क्षेत्र की फल मंडियों में भी जांच की गई। साफ-सफाई संबंधी कमियां मिलने पर संचालकों को सुधार के निर्देश दिए गए। विभाग के मुताबिक, जांच के दौरान फल पकाने में कार्बाइड या प्रतिबंधित रसायनों का इस्तेमाल नहीं मिला।
0
0
Report
Advertisement

गोरमी में सरकारी रास्ते के विवाद में गोलीबारी, तीन भाइयों समेत चार घायल

Bhind, Madhya Pradesh:सरकारी आम रास्ते के विवाद में खूनी संघर्ष, ताबड़तोड़ फायरिंग में तीन सगे भाइयों समेत चार घायल, ग्वालियर रेफर। भिंड जिले के गोरमी थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में सरकारी आम रास्ते से निकलने को लेकर छह महीने से चला आ रहा विवाद मंगलवार देर शाम खूनी संघर्ष में बदल गया। पहले लाठी-डंडे और कुल्हाड़ियों से हमला हुआ, फिर बंदूकें निकल आईं और देखते ही देखते गोलियां चलने लगीं। फायरिंग में तीन सगे भाइयों समेत चार लोग गोली लगने से घायल हो गए। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद ग्वालियर रेफर किया गया है। जानकरी के मुताबिक, राऊपुरा गांव में राकेश नरवरिया और रामप्रीत नरवरिया के परिवारों के बीच सरकारी कच्चे रास्ते से निकलने को लेकर पिछले छह महीने से विवाद चल रहा था। मंगलवार देर शाम दीवान नरवरिया विवादित रास्ते से ट्रैक्टर लेकर निकले, तभी दूसरे पक्ष के लोगों से विवाद हो गया। आरोप है कि पहले उनके साथ मारपीट की गई। इसके बाद दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडे और कुल्हाड़ियां लेकर आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और फायरिंग शुरू हो गई। इस गोलीबारी में राकेश नरवरिया, उनके भाई अजय और दीवान नरवरिया सहित रुस्तम नरवरिया घायल हो गए। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही गोरमी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर हालत को देखते हुए सभी को ग्वालियर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने घायल राकेश नरवरिया की शिकायत पर सात लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। छह महीने से सरकारी रास्ते को लेकर चल रहा विवाद आखिरकार गोलियों तक कैसे पहुंच गया, अब पुलिस इसकी पड़ताल कर रही है।
0
0
Report

बड़हिया में मां त्रिपुर सुंदरी के भक्तों की भीड़: मुरादें पूरी होने का दावा

Lakhisarai, Bihar:लखीसराय: शारदीय नवरात्र के चौथे दिन बारहिया स्थित सिद्ध मंगलापीठ मां बाला त्रिपुर सुंदरी जगदंबा मंदिर में अहले सुबह से श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। मां के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए दूर-दूर से भक्त मंदिर पहुंचे हैं। नवरात्र को लेकर मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। मान्यता है कि जहां सच्चे मन से मांगी गई हर मुराद पूरी होती है। पुराणिक मान्यताओं के अनुसार, इस मंदिर की स्थापना मंदिर के संस्थापक पंडित श्रीधर ओझा ने की थी। मंदिर में सर्पदंश से पीड़ित लोगों को पानी से स्नान कर लाभ होता है। यहाँ देवी दुर्गा के रूप में मां बाला त्रिपुर सुंदरी की प्रतिमा के बजाय गंगा की मिट्टी से बनाए पिंड की पूजा होती है, और मां दुर्गा के साथ महाकाली, महालक्ष्मी और महासरस्वती के स्वरूप भी यहाँ विराजमान हैं। मंदिर के प्रधान पुजारी दिग्विजय कुमार झा ने बताया कि यह सिद्ध शक्तिपीठ है और मंगलवार, शनिवार के साथ शारदीय व वासंती नवरात्रों में यहां श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ जाती है। बाइट: दिग्विजय झा, प्रधान पुजारी, जगदंबा मंदिर, बड़हिया। बाइट: राजू पांडेय, पुजारी। बाइट: प्रियंका कुमारी, श्रद्धालु। लखीसराय से राज किशोर मधुकर की रिपोर्ट.
0
0
Report

जोबनेर पहाड़ी खदान हादसे में मजदूर दबे, एक निकाला गया, दूसरा तलाश जारी

Dudu, Rajasthan:जोबनेर (जयपुर) जयपुर के जोबनेर की महेशवास पहाड़ी में मजदूरों के दबने से जुड़े मामले में अपडेट। पत्थरों की खान से एक मजदूर को देर रात को निकाला, दूसरे की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी। फिलहाल घायल एक मजदूर का अस्पताल में उपचार जारी, पत्थरों के मलबे में दबे दूसरे मजदूर को निकालने के लिए SDRF और सिविल डिफेंस की टीमें जुटीं। आधा दर्जन JCB और पोकलेन मशीनों से निकालने का किया जा रहा है प्रयास। क्रेशनर मालिक पर हादसे के 3 घंटे बाद प्रशासन को सूचना देने का आरोप। स्थानीय ग्रामीणों ने पहाड़ी पर अवैध खनन होने के लगाए गंभीर आरोप, सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस के आला अधिकारी देर रात से मौके पर मौजूद।
0
0
Report
Advertisement

अतुल अग्रवाल के मामले में निष्पक्ष जांच की मांग, प्रेस क्लब ऑफ महराजगंज ने PM के नाम सौंपा ज्ञापन

Nautanwa, Uttar Pradesh:महराजगंज हिंदी खबर और लिविंग इंडिया के प्रधान संपादक अतुल अग्रवाल को हरियाणा पुलिस द्वारा नोएडा स्थित उनके निजी आवास से ले जाने के मामले में प्रेस क्लब ऑफ महराजगंज ने विरोध जताया। पत्रकारों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपर जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। प्रेस क्लब ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए अतुल अग्रवाल समेत सभी पत्रकारों की रिहाई और मामले में दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई। इस दौरान इलेक्ट्रॉनिक और प्रिंट मीडिया से जुड़े दर्जनों पत्रकार मौजूद रहे। बाइट:अमित त्रिपाठी, अध्यक्ष, प्रेस क्लब ऑफ महराजगंज
0
0
Report

नोएडा सोसायटी में करोड़ों की चोरी: CCTV में चोर लॉक काटते दिखे

Noida, Uttar Pradesh:नोएडा की सोसायटी के दो फ्लैटों में करोड़ों की चोरी, 2 किलो चांदी और सोने के बिस्किट समेत लाखों का कैश ले गए चोर, CCTV में दरवाजे का लॉक काटते दिखे चोर नोएडा के थाना सेक्टर 49 क्षेत्र के सेक्टर-50 स्थित द क्रिसेंट अपार्टमेंट में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। चोरों ने सोसायटी के दो बंद फ्लैटों को निशाना बनाकर सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी कर फरार हो गए। एक फ्लैट से करीब दो किलोग्राम चांदी, सोने के बिस्किट, सोने की गिन्नी और कई कीमती आभूषण चोरी होने की शिकायत दी गई है।दोनों फ्लैटों से चोरी की अनुमानित कीमत करीब डेढ़ करोड़ बताई जा रही है। घटना के समय दोनों फ्लैटों के निवासी घर से बाहर थे। एक परिवार पानीपत में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने गया था, जबकि दूसरे फ्लैट की मालिक यूएस गए हुए है। पीड़ित नितिन जैन के मुताबिक, चोरी की वारदात 11 और 12 अक्टूबर की मध्यरात्रि करीब 2 से 2:30 बजे के बीच हुई। पड़ोसियों से सूचना मिलने के बाद पीड़ितों को घटना का पता चला। सेक्टर-49 थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पीड़ित ने बताया कि अज्ञात चोर उनके फ्लैट से सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी कर ले गए। उनके ऊपर वाले फ्लैट B-502 में रहने वाली धनलक्ष्मी के घर में भी चोरी हुई। नितिन जैन की शिकायत के मुताबिक, उनके फ्लैट से एक बड़ा सोने का हार, दो छोटे हार, चार सोने की चूड़ियां, दो कंगन, चार कान के टॉप्स, चार अंगूठियां, एक सोने की चेन, एक मंगलसूत्र और दो पेंडेंट चोरी हुए हैं। इसके अलावा 100 ग्राम सोने का एक बिस्किट, करीब 25 से 30 ग्राम की एक सोने की गिन्नी, 2 किलो चांदी, चांदी की 10 से 15 पायल और लगभग एक लाख रुपये कैश चोरी हुआ है। पीड़ित के मुताबिक उनके लगभग 1 करोड़ 5 लाख के आसपास की चोरी हुई है। वही इसी अपार्टमेंट के फ्लैट B-502 में रहने वाले धनलक्ष्मी के घर को भी चोरों ने निशाना बनाया। घटना के समय वो यूएस गए हुए थे। शिकायतकर्ता के अनुसार, उनके फ्लैट से भी सामान चोरी किया गया है। दोनों फ्लैटों में चोरी की घटना सामने आने के बाद सोसायटी की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। पीड़ित पक्ष की ओर से आरोप लगाया गया है कि संदिग्धों ने वारदात से पहले रात करीब दो बजे सोसायटी के आसपास कार से चक्कर लगाए। आरोप है कि चोर मुख्य गेट से प्रवेश करने के बजाय दीवार कूदकर सोसायटी में घुसे और हैंड कटर से फ्लैट के दरवाजे का लॉक काटकर अंदर दाखिल हुए। इस दौरान वो सीसीटीवी में भी कैद हुए। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर चोरों का पहचान का पता लगाने में जुटी है। सेक्टर-49 थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि फ्लैटों में चोरी की वारदात हुई है। पीड़ित पक्ष ने करीब दो करोड़ रुपये के सामान की चोरी की बात कही है। पुलिस का कहना है कि चोरी हुए सामान की वास्तविक कीमत का आकलन जांच के बाद ही हो सकेगा। आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की गई हैं.
0
0
Report

विकासनगर के ई-रिक्शा में बच्चों की खतरनाक छत सवारी, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

Dehradun, Uttarakhand:ਵਿਕਾਸਨਗਰ ਵਿੱਚ ਸਕੂਲੀ ਬੱਚਿਆਂ ਦੀ ਸੁਰੱਖਿਆ ਨਾਲ ਖੇਲਵੜੀ ਕਰਨ ਵਾਲੀ ਇੱਕ ਖੌਫ਼ਨਾਕ ਤਸਵੀਰ ਸਾਹਮਣੇ ਆਈ ਹੈ, ਜੋ ਪ੍ਰਵਾਹਨ ਵਿਭਾਗ ਦੀ ਨਿਗਰਾਨੀ ਪ੍ਰਣਾਲੀ 'ਤੇ ਵੀ ਸਵਾਲ ਖੜੇ ਕਰ ਰਹੀ ਹੈ... ਇੱਕ वायरल ਵਿਡੀਓ ਵਿੱਚ ਧਰਮਾਵਾਲਾ-ਕੁੰਜਾ ਮਾਰਗ 'ਤੇ ਈ-ਰੀਕਸ਼ਾ ਦੀ ਛਤ 'ਤੇ ਬੈਠੇ ਅਤੇ ਬਾਹਰ ਟੰਗਦੇ ਸਕੂਲੀ ਬੱਚੇ ਦਿਖਾਈ ਦੇ ਰਹੇ ਹਨ... ਇਸ ਤਸਵੀਰ ਨੂੰ ਪਿੱਛੇ ਚੱਲ ਰਹੇ ਇੱਕ ਜਾਗਰੂਕ ਰਾਹਗਿਰ ਨੇ ਆਪਣੇ ਕੈਮਰੇ ਵਿੱਚ ਕੈਦ ਕੀਤਾ... ਮਹਜ 6 ਸਕੈਂਡ ਦੇ ਇਸ ਵੀਡੀਓ ਵਿੱਚ ਈ-ਰੀਕਸ਼ਾ ਵਿੱਚ ਸਵਾਰ ਕੁਝ ਬੱਚੇ ਛਤ 'ਤੇ ਬੈਠੇ ਅਤੇ ਬਾਹਰ ਦੀ ओर ਲਟਕਦੇ ਨਜ਼ਰ आ ਰਹੇ ਹਨ... ਇਹ ਸਥਿਤੀ ਕਿਸੇ ਵੀ ਸਮੇ ਤੱਕ ਇੱਕ ਵੱਡੇ ਹਾਦਸੇ ਦਾ ਕਾਰਨ ਬਣ ਸਕਦੀ ਹੈ... ਸਥਾਨਕ ਲੋਕਾਂ ਦੇ ਮੁਤਾਬਿਕ ਐਸਾ ਤਸਵੀਰ ਇੱਥੇ ਰੋਜ਼ ਦੇਖਣੇ ਨੂੰ ਮਿਲ ਜਾਂਦੀ ਹੈ... ਵੀਡੀਓ ਸਾਹਮਣੇ ਆਉਣ ਦੇ ਬਾਅਦ ਪ੍ਰਵਾਹਨ ਵਿਭਾਗ ਦੀ ਜ਼ਿੰਮੇਵਾਰੀ ਲੈ ਕੇ ਵੀ ਸਵਾਲ ਉਠنا لازਮੀ ਹੈ... ਕੀ ਐਸੇ ਵਾਹਨਾਂ ਦੀ ਨਿਯਮਤ ਜाँच ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ? ਕੀ ਯਾਤਰੀ ਸਮਰੱਥਾ ਅਤੇ ਯਾਤਾਇਤ ਨਿਯਮਾਂ ਦੇ ਉਲੰਘਨ 'ਤੇ ਨਜ਼ਰ रखी ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ? ਕੀ ਬੱਚਿਆਂ ਦੀ ਸੁਰੱਖਿਆ ਦੇ ਮਾਮਲੇ ਵਿੱਚ ਇਹ ਪ੍ਰਵਾਹਨ ਵਿਭਾਗ ਦੀ ਵੱਡੀ ਚੂਕ ਨਹੀਂ ਹੈ...? ਬੱਚਿਆਂ ਦੀ ਸੁਰੱਖਿਆ ਨਾਲ ਖਿੜਵੜੀ ਕਰਨ ਵਾਲੀ ਇਹ ਜਾਣਲੇਵਾ ਤਸਵੀਰ ਸਾਹਮਣੇ ਆਉਣ ਦੇ ਬਾਅਦ ਹੁਣ ਦੇਖਣਾ ਹੋਵੇਗਾ ਕਿ ਪ੍ਰਵਾਹਨ ਵਿਭਾਗ ਇਨ ਮਾਮਲਿਆਂ ਵਿੱਚ ਕੀ ਐਕਸ਼ਨ ਲੈਂਦਾ ਨਜ਼ਰ ਆਉਦਾ ਹੈ...
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top