icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
450331
Raju Sursingh RathodRaju Sursingh RathodFollow22 Sept 2024, 08:58 am

नेपानगरा के सागफाटा में अज्ञात बदमाशों द्वारा डेटोनेटर की मदद से ट्रेन उड़ाने की साज़िश हुई नाकाम

Ambada Ryt, Madhya Pradesh:

मध्यप्रदेश के नेपानगरा विधानसभा के सागफाटा क्षेत्र में अज्ञात बदमाशों द्वारा डेटोनेटर से ट्रेन उड़ाने की साजिश को नाकाम कर दिया गया। बीते 18 सितंबर को एक आर्मी स्पेशल ट्रेन को 10 डेटोनेटर लगाकर उड़ाने की कोशिश की गई थी। धमाके के कारण ट्रेन का ड्राइवर सचेत हुआ और ट्रेन रोककर स्टेशन मास्टर को सूचना दी, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। घटना की जानकारी मिलते ही ATS, NIA और रेलवे पुलिस के आला अधिकारियों ने घटनास्थल का मुआयना किया। मामले की गोपनीयता बनाए रखने के लिए अधिकारियों ने सावधानी बरती है।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

मिशन शक्ति अभियान के तहत रेउसा में निकली जागरूकता रैली, महिलाओं की सुरक्षा का दिया संदेश सीतापुर। र

RKRamendr KumarFollowJust now
Kharoha, Uttar Pradesh:मिशन शक्ति अभियान के तहत रेउसा में निकली जागरूकता रैली, महिलाओं की सुरक्षा का दिया संदेश सीतापुर। रेउसा थाना क्षेत्र में सोमवार शाम मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को क्षेत्राधिकारी हरषित चौहान ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान थाना अध्यक्ष हनुमत लाल तिवारी सहित पुलिसकर्मी और कस्तूरबा गांधी विद्यालय की छात्राएं मौजूद रहीं। रैली रेउसा थाने से शुरू होकर कस्बे के बहराइच रोड, बिसवां रोड और अटल चौक सहित विभिन्न मार्गों से गुजरी। इस दौरान लोगों को महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, उनके अधिकारों और महिला सशक्तीकरण के प्रति जागरूक किया गया। रैली भ्रमण के बाद पुनः थाने पहुंचकर संपन्न हुई। मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें सुरक्षा संबंधी सरकारी योजनाओं की जानकारी देना है। साथ ही महिला उत्पीड़न, छेड़छाड़ और अन्य अपराधों के प्रति जागरूकता बढ़ाना भी अभियान का प्रमुख उद्देश्य है। पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं और बालिकाओं से किसी भी प्रकार की समस्या होने पर बिना संकोच पुलिस से संपर्क करने की अपील की। रैली के माध्यम से समाज में महिलाओं के प्रति सम्मान और सुरक्षित वातावरण बनाने का संदेश दिया गया।
0
0
Report

सिकंद्राराऊ में मिशन शक्ति के तहत पुलिस का पैदल मार्च, महिलाओं को किया जागरूक

Mohammad RajaMohammad RajaFollowJust now
Sikandra Rao, Uttar Pradesh:सिकंदराराऊ, हाथरस-शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को लेकर हाथरस पुलिस द्वारा मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत कस्बा सिकंदराराऊ में पैदल मार्च निकाला गया। इस दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां देकर जागरूक किया गया। पैदल मार्च क्षेत्राधिकारी सिकंदराराऊ अमित पाठक एवं तहसीलदार लक्ष्मी नारायण वाजपेयी के नेतृत्व में निकाला गया। इसमें प्रभारी निरीक्षक शिव कुमार शर्मा, महिला पुलिसकर्मियों सहित थाने का पुलिस बल मौजूद रहा। पुलिसकर्मियों ने कस्बे में भ्रमण कर आमजन को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और नारी स्वावलंबन का संदेश दिया। इस दौरान महिला पुलिसकर्मियों ने महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला हेल्पलाइन नंबर 1090, 181, यूपी-112 और चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की जानकारी दी। साथ ही साइबर अपराधों से बचाव, महिला सुरक्षा के उपायों और शासन द्वारा संचालित महिला कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया गया। पुलिस ने महिलाओं एवं बालिकाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने तथा किसी भी प्रकार के उत्पीड़न या असुरक्षा की स्थिति में बिना किसी संकोच के पुलिस से सहायता लेने के लिए प्रेरित किया। छात्राओं को आत्मविश्वास के साथ अपनी शिक्षा जारी रखने और किसी भी समस्या की स्थिति में संबंधित अधिकारियों को सूचना देने के लिए भी जागरूक किया गया। हाथरस पुलिस ने कहा कि महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के लिए मिशन शक्ति अभियान के तहत लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि समाज में महिलाओं के लिए सुरक्षित और भयमुक्त वातावरण सुनिश्चित किया जा सके।
0
0
Report
Advertisement

बालापुर में पूर्व विधायक नतीकोद्दीन खतीब घर पर हमला की कोशिश, CCTV फुटेज सामने

Akola, Maharashtra:अकोला जिल्ह्यातील बाळापूर येथे माजी आमदार आणि वंचित बहुजन आघाडीचे नेते नतीकोद्दीन खतीब यांच्या घरावर धारदार हत्यार घेऊन आलेल्या अज्ञात व्यक्तीने हल्ला करण्याचा प्रयत्न केल्याची घटना समोर आली आहे. हातात कोयता घेऊन आलेल्या या व्यक्तीने शिवीगाळ करत खतीब यांना जीवे मारण्याचा प्रयत्न केल्याचा आरोप आहे. या घटनेचा संपूर्ण प्रकार घराजवळील सीसीटीव्ही कॅमेऱ्यात कैद झाला आहे. घटनेमुळे बाळापूर शहरात एकच खळबळ उडाली असून राजकीय वर्तुळातही चर्चेला उधाण आले आहे. मिळालेल्या माहितीनुसार, बाळापूर शहरातील माजी आमदार नतीकोद्दीन खतीब यांच्या घरावर एका अज्ञात व्यक्तीने धारदार कोयता घेऊन हल्ला करण्याचा प्रयत्न केला आहे. संबंधित व्यक्तीने शिवीगाळ करत दहशत निर्माण केल्याचा आरोप करण्यात आला आहे. या घटनेची माहिती नतीकोद्दीन खतीब यांनी बाळापूर पोलिसांना दिली आहे. पोलिसांकडून सीसीटीव्ही फुटेजच्या आधारे संबंधित व्यक्तीचा शोध घेण्यात येत आहे. माजी आमदाराच्या घरावरच अशा प्रकारे हल्ल्याचा प्रयत्न झाल्याने परिसरात खळबळ उडाली आहे. आता या प्रकरणात पोलिसांच्या तपासातून हल्ला करण्याचा प्रयत्न करणाऱ्या व्यक्तीची ओळख कधी समोर येते आणि या घटनेमागील नेमके कारण काय, हे स्पष्ट होणार आहे.
0
0
Report

कटनी के सिहुड़ी पंचायत में घटिया सामग्री पर विरोध के बाद सरपंच की मारपीट

Katni, Madhya Pradesh:कटनी के सिहुड़ी पंचायत में घटिया सामग्री पर विरोध के बाद सरपंच की मारपीट के आरोप सामने आए। बहोरीबंद जनपद की सिहुड़ी ग्राम पंचायत में निर्माण कार्य में घटिया सामग्री के इस्तेमाल का विरोध करने पर सरपंच द्वारा युवक की चप्पलों से पिटाई किए जाने का आरोप लगा है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया है। आरोप है कि जर्जर भवन से निकाली गई पुरानी ईंटों के इस्तेमाल पर सवाल उठाने वाले ग्रामीण सुनमान लोधी के साथ मारपीट की गई। इस मामले में सरपंच रामकृष्ण लोधी पर मारपीट का आरोप लगाया जा रहा है। यह पूरा मामला कटनी के बहोरीबंद जनपद क्षेत्र की सिहुड़ी ग्राम पंचायत का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, पंचायत में चल रहे निर्माण कार्य में पुरानी ईंटों के इस्तेमाल और निर्माण की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठाए गए थे। आरोप है कि इसी बात को लेकर विवाद हुआ और ग्रामीण सुनमान लोधी के साथ ग्राम के सरपंच राम कृष्ण लोधी ने सरेआम चप्पलों से मारपीट की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पंचायत के निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और ग्रामीणों के साथ कथित मारपीट को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। इस मामले ने एडिशनल एसपी कमल मौर्य ने कहा कि वीडियो के आधार पर बहोरीबंद की पुलिस कार्यवाही कर रही है।
0
0
Report

हाथरस-आलीगढ़ हाईवे पर स्कूल बस और कंटेनर की भिड़ंत, 15 घायल

Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस- अलीगढ़-आगरा हाईवे पर बड़ा हादसा स्कूल बस और कंटेनर की भिड़ंत चालक-परिचालक सहित 15 लोग घायल हाथरस के ​सासनी में आगरा-अलीगढ़ राजमार्ग पर समामई स्थित पेट्रोल पंप के सामने एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया... अलीगढ़ से स्टाफ और बच्चों को लेकर हाथरस आ रही बीएलएस स्कूल की बस और एक कंटेनर की आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गई... इस भीषण हादसे में स्कूल बस के चालक, परिचालक और शिक्षण स्टाफ समेत कुल 15 लोग घायल हो गए... ​टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई और भारी भीड़ जमा हो गई.... स्थानीय लोगों की सूझबूझ से तुरंत राहत कार्य शुरू किया गया... बस का इमरजेंसी गेट खोलकर अंदर फंसे स्टाफ और अन्य लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया... सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई... ​घटना के बाद एम्बुलेंस की मदद से सभी घायलों को नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया... प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर रूप से घायल चालक, परिचालक समेत कुल 6 स्टाफ सदस्यों को बेहतर इलाज के लिए अलीगढ़ रेफर कर दिया गया है.... ‍इस हादसे के कारण आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई और यातायात बाधित हो गया.... मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटवाया और यातायात को सुचारू रूप से बहाल किया...
0
0
Report
Advertisement

महोबा में मिशन शक्ति फेज 6.0 से महिलाओं की सुरक्षा व सशक्तिकरण जागरूकता रैली

Mahoba, Uttar Pradesh:महोबा में नवरात्र के पर्व पर महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा,सम्मान और स्वावलम्बन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मिशन शक्ति अभियान फेज 6.0 के तहत आज पुलिस अधीक्षक,सीडीओ,अपर पुलिस अधीक्षक और एडीएम ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रैली को रवाना किया। रैली का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा,सम्मान और सशक्तिकरण के प्रति नई दिशा देना है । महोबा जिला मुख्यालय में सदर कोतवाली से आज मिशन शक्ति फेज 6.0 अभियान का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह ने सीडीओ बलराम कुमार,एडीएम इन्द्र नंदन सिंह,एएसपी वंदना सिंह और सीओ सदर रविकांत गौंड की मौजूदगी में हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रैली को रवाना किया । रैली में महिलाओं और बालिकाएं हाथों में मिशन शक्ति की तख्तियां लेकर चल रही थी। यह रैली सदर कोतवाली से शुरु होकर शहर के मुख्य चौराहों से होते हुए सुभाष चौक तक निकाली गई । इस दौरान पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह ने बताया कि शारदीय नवरात्र के शुभ अवसर पर मिशन शक्ति फेज 6.0 अभियान शुरू किया गया है। महिलाएं,स्कूल के बच्चे, टीचर और पुलिस के अधिकारी जनप्रतिनिधि मिलाकर इस रैली में प्रतिभाग कर रहे हैं शासन प्रशासन महिलाओं के प्रति क्या कर सकता है इसकी जानकारी दी जा रही है । यह जागरूकता रैली जनसामान्य तक महिलाओं की सुरक्षा एवं अधिकारों का सन्देश पहुँचाते हुए समाजिक सहभागिता और जागरूकता को नई दिशा प्रदान करेगी。
0
0
Report
Advertisement

गौवंश तस्करी का बड़ा मामला: 14-चक्का ट्रक से 50 गोवंश पकड़े गए

Betul, Madhya Pradesh:बैतूल जिले के मुलताई में गौवंश तस्करी का एक बड़ा मामला सामने आया है। भिलाई-मोही के पास नेशनल हाईवे पर गौवंश से भरा 14 चक्का ट्रक पकड़े जाने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही गौरक्षक मौके पर पहुंचे और ट्रक को पकड़कर पुलिस को सूचना दी। ट्रक में 50 से अधिक गौवंश और 3 गौ तस्कर पकड़े गए हैं। जानकारी के मुताबिक गौरक्षक टीम मौके पर पहुंची। ट्रक की तलाशी लेने पर उसमें डबल पार्टिशन बनाकर करीब 50 से अधिक गौवंश को कथित तौर पर रस्सियों से बांधकर ठूंस-ठूंसकर भरा गया था। बताया जा रहा है कि ट्रक सागर से हैदराबाद की ओर जा रहा था और गौवंश को महाराष्ट्र के कत्लखाने ले जाने की आशंका जताई गई है。 मौके पर पहुंचे गौरक्षकों ने तीन संदिग्धों तस्करों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं ट्रक से गौवंश को सुरक्षित बाहर निकालने का काम किया गया। घायल गौवंश का उपचार कराया जा रहा है और सभी गौवंश को ग्राम बघौड़ा स्थित गायत्री गौशाला भेजा गया है। गौरक्षकों ने मामले में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
0
0
Report

मराठा आरक्षण पर जळगाव में जोरदार प्रदर्शन; कुल्फी के बहाने सरकार पर हमला

Jalgaon, Maharashtra:जळगाव, मराठा आरक्षणाचा प्रश्न अद्यापही मार्गी लागत नसल्याने जळगावात मराठा समाजाचा संताप उफाळला आहे! छत्रपती संभाजी सेना आणि मराठा क्रांती मोर्चाच्या वतीने जिल्हाधिकारी कार्यालयाबाहेर हातात प्रतीकात्मक कुल्फी घेऊन अनोखे आंदोलन करण्यात आले. ‘हैदराबाडाच्या कुल्फीचे चॉकलेट देऊ नका’ असा टोला लगावत आंदोलकांनी सरकारच्या भूमिकेवर जोरदार टीका केली. मराठा आरक्षण उपसमितीचे अध्यक्ष तथा मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटील यांच्या राजीनाम्याची मागणीही यावेळी करण्यात आली. हैदराबाद गॅझेटची अंमलबजावणी, आरक्षणाबाबतची आश्वासने आणि समाजातील संभ्रम यावरून आंदोलकांनी सरकारला धारेवर धरले. सारथी आणि अण्णासाहेब पाटील आर्थिक मागास विकास महामंडळाला प्रत्येकी एक हजार कोटी रुपयांचा निधी द्यावा, विद्यार्थ्यांसाठी वसतिगृहे सुरू करावीत, तसेच आंदोलनातील गुन्हे मागे घेऊन आत्महत्या केलेल्या समाजबांधवांच्या कुटुंबीयांना आर्थिक मदत आणि शासकीय नोकरी द्यावी, अशा मागण्या करण्यात आल्या. मागण्यांची दखल न घेतल्यास महाराष्ट्रभर आंदोलन तीव् करण्याचा इशारा मराठा क्रांती मोर्चाने दिला आहे. त्यामुळे जळगावातील या कुल्फी आंदोलनातून मराठा आरक्षणाचा मुद्दा पुन्हा ऐरणीवर आला आहे..
0
0
Report
Advertisement

आजमगढ़ में माफिया सुनील सिंह की संपत्तियाँ कुर्क, JCB और स्प्लेंडर मोटरसाइकिल जब्त

Azamgarh, Uttar Pradesh:माफिया कुंटू सिंह के सहयोगी सुनील सिंह की करीब 29 लाख की संपत्ति जब्त, जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर जेसीबी और मोटरसाइकिल की गई जब्त。 प्रदेश स्तर पर चिन्हित माफिया ध्रुव सिंह उर्फ कुंटू सिंह के सहयोगी सुनील कुमार सिंह की 28.90 लाख रुपये बाजार मूल्य की दो संपत्तियों को आजमगढ़ की पुलिस ने जब्त कर लिया। जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत जिले के सिधारी थाने की पुलिस ने यह कार्रवाई की। जब्त संपत्तियों में एक जेसीबी और एक हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल शामिल है। पुलिस के अनुसार सुनील कुमार सिंह निवासी ताहिरपुर बघावर, थाना रौनापार के विरुद्ध थाना कोतवाली में गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा सं. 601/2025 के तहत दर्ज है। इसकी विवेचना थाना सिधारी के प्रभारी निरीक्षक कर रहे हैं। पुलिस रिपोर्ट और उपलब्ध आपराधिक अभिलेखों के आधार पर आरोप है कि अभियुक्त ने अपने गैंग के सदस्यों के साथ मिलकर आर्थिक एवं भौतिक लाभ के लिए आपराधिक गतिविधियों के जरिए अवैध धन अर्जित किया और उससे अपने नाम पर संपत्तियां खरीदीं। इन संपत्तियों के अर्जन का वैध आय-स्रोत प्रथम दृष्टया ज्ञात नहीं हो सका। पुलिस के मुताबिक प्रस्तुत रिपोर्ट और विधिक अभिमत के आधार पर जिला मजिस्ट्रेट ने 3 अक्टूबर 2026 को दोनों वाहनों को कुर्क करने का आदेश दिया था। इसी क्रम में आज जिले के सिधारी थाने की पुलिस ने अभियुक्त के घर के बाहर से दोनों वाहनों को जब्त कर लिया। जब्त वाहनों में जेसीबी संख्या UP-50-DT-4150 शामिल है, जिसका बाजार मूल्य 28 लाख रुपये बताया गया है। वहीं, हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल संख्या UP-50-BD-0560 का बाजार मूल्य 90 हजार रुपये आंका गया है। इस प्रकार दोनों वाहनों का कुल बाजार मूल्य 28 लाख 90 हजार रुपये है। जब्ती की एक प्रति अभियुक्त के पुत्र सोनू सिंह को दी गई और दोनों वाहनों को थाना रौनापार परिसर में खड़ा कराया गया। पुलिस के अनुसार, सुनील कुमार सिंह के विरुद्ध हत्या के प्रयास, गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में कुल 7 मुकदमें दर्ज हैं। इनमें वर्ष 2002 का जीयनपुर थाने का मुकदमा, वर्ष 2011 के आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट के मामले तथा वर्ष 2025 के रौनापार थाने का मामला भी शामिल है。
0
0
Report

बूंदी जिला अस्पताल सुधार के लिए 12 सूत्रीय ज्ञापन; कार्रवाई नहीं तो बड़ा आंदोलन

Jaipur, Rajasthan:जिला अस्पताल की चिकित्सा व्यवस्थाओं में सुधार की मांग को लेकर संयुक्त व्यापार महासंघ ने मुख्यमंत्री के नाम ADM एचडी सिंह को 12 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। महासंघ ने अशोक गुप्ता के बाद संविदाकर्मी आरिज की मौत का हवाला देते हुए अस्पताल की आपातकालीन एवं हृदय रोग संबंधी व्यवस्थाओं पर सवाल उठाए। ज्ञापन में कार्डियोलॉजिस्ट की नियुक्ति, 24 घंटे senior चिकित्सकों की उपलब्धता, चार अतिरिक्त सुसज्जित आपातकालीन बेड, आवश्यक दवाइयों और जीवनरक्षक सुविधाओं की व्यवस्था सहित अन्य मांगें रखी गईं। महासंघ ने सात दिन में मांगों पर कार्रवाई का लिखित जवाब मांगा। मांगें पूरी नहीं होने पर धरना-प्रदर्शन, जनसभा और बड़े आंदोलन की चेतावनी दी।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top