कलेक्टर ने किया धूलकोट क्षेत्र का औचक निरीक्षण
Burhanpur, Madhya Pradesh:कलेक्टर ने निर्माणाधीन कार्यों का लिया जायजा बुरहानपुर जिले के सीता नहानी के सौंदर्यीकरण को लेकर कलेक्टर भव्या मित्तल ने क्षेत्र में चल रहे निर्माण कार्यों का भी औचक निरीक्षण किया, धुलकोट में निर्माणाधीन तहसील भवन को जल्द पूर्ण करने की बात कहीं। कलेक्टर ने कहा की कार्यों में गुणवत्ता का ध्यान रखा जायें। नेपानगर के शासकीय महाविद्यालय का भ्रमण किया , जिसके अंतर्गत महाविद्यालय में स्थापित नवीन कंप्यूटर लैब, ई लाइब्रेरी एवं संपूर्ण परिसर का अवलोकन किया।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
