चोरी के अपराध में लंबे समय से फरार आरोपी को नेपानगर पुलिस द्वारा खरगोन से किया गया गिरफ्तार
Ambada Ryt, Madhya Pradesh:नेपानगर में एमपीईबी कार्यालय से चोरी किए गए ब्रास कनेक्टर को पुलिस ने आरोपी के कब्जे से जप्त कर लिया है। चोरी की घटना 18 फरवरी 2024 को हुई थी, जब अज्ञात बदमाशों ने एमपीईबी कार्यालय की दीवार तोड़कर अंदर घुसकर 10 जोड़ी ब्रास कनेक्टर चुरा लिए थे जिनकी कुल कीमत 11,500 रुपये है। फरियादी की रिपोर्ट के आधार पर थाना नेपानगर में मामला दर्ज कर लिया गया था। अब पुलिस ने इस मामले में पांचवे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
लखनऊ: एमएलसी चुनाव में प्रत्याशी कांति सिंह ने किया प्रथम मतदान, पुलिस पर वोटरों को डराने का आरोप
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ: एमएलसी प्रत्याशी कांति सिंह ने अपना पहला वोट डालने के बाद मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस मतदाताओं को डराने का काम कर रही है। कांति सिंह के मुताबिक, रात से ही उनके पास फोन आ रहे हैं और उन्हें थाने आने के लिए कहा जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव में एक बड़ी साजिश की जा रही है, जिसका मकसद उनके समर्थक वोटरों को मतदान करने से रोकना है। कांति सिंह ने यह भी आशंका जताई कि कई जिलों में चुनाव के दौरान गड़बड़ी हो सकती है। विओ अब देखना होगा कि इन आरोपों पर प्रशासन की ओर से क्या कार्रवाई की जाती है और मतदान प्रक्रिया को निष्पक्ष बनाए रखने के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं।
बाइट - एमएलसी प्रत्याशी कांति सिंह
