icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

मुसाबनी के एचसीएल कॉपर प्लांट में पूर्व कर्मचारियों के आश्रितों के लिए रोजगार मांग पर प्रदर्शन

Ghatshila, Jharkhand:पूर्व कर्मचारियों के आश्रितों को नौकरी देने की मांग को लेकर मुसाबनी में एचसीएल प्रबंधन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। ताम्र नगरी सुरक्षा समिति के बैनर तले महिला-पुरुषों ने कंसंट्रेटर प्लांट के गेट को जाम कर धरना दिया। प्रदर्शनकारियों ने कंपनी प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए नियुक्ति में प्राथमिकता देने की मांग की। वहीं, मांगें पूरी नहीं होने पर चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी भी दी। मुसाबनी स्थित हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड के कंसंट्रेटर प्लांट के गेट पर गुरुवार को ताम्र नगरी सुरक्षा समिति के बैनर तले एक दिवसीय सांकेतिक धरना दिया गया। धरने में पूर्व कर्मचारियों के काफी संख्या में महिला और पुरुष आश्रित शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि एचसीएल में होने वाली बहाली में पूर्व कर्मचारियों के आश्रितों और स्थानीय बेरोजगार युवाओं को भी रोजगार का अवसर दिया जाए। धरना समाप्त होने के बाद समिति की ओर से एचसीएल के कार्यकारी निदेशक के नाम मांग पत्र प्लांट में मौजूद अधिकारियों को सौंपा गया। समिति ने कहा कि पूर्व में भी इस संबंध में प्रबंधन को मांग पत्र दिया गया था, लेकिन कोई सकारात्मक सूचना नहीं मिली। समिति ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द पहल नहीं हुई तो आंदोलन को चरणबद्ध तरीके से तेज किया जाएगा। मांग पत्र की प्रतियां घाटशिला के एसडीओ, एचसीएल के एचआर हेड, मुसाबनी डीएसपी और थाना प्रभारी को भी सौंपी गईं। धरना को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष सत्या तिवारी, कांग्रेसी नेता लक्ष्मण चंद्र बाग और समाजवादी पार्टी के नेता नसीम बक्स ने कहा कि मजदूरों को वीआरएस दिए जाने के समय कंपनी की ओर से भविष्य में खदानें खुलने पर पूर्व कर्मचारियों के आश्रितों को नियुक्ति में 50 प्रतिशत आरक्षण के तहत प्राथमिकता देने का समझौता हुआ था। नेताओं ने आरोप लगाया कि खदानें खुलने के बाद इस समझौते की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने कहा कि आश्रितों को रोजगार नहीं मिला तो एचसीएल प्रबंधन के खिलाफ उग्र आंदोलन किया जाएगा। फिलहाल, ताम्र नगरी सुरक्षा समिति ने एचसीएल प्रबंधन से पूर्व कर्मचारियों के आश्रितों और स्थानीय युवाओं को रोजगार देने की मांग पर गंभीरता से विचार करने की अपील की है। अब देखना होगा कि प्रबंधन इस मांग पर क्या कदम उठाता है।
0
0
Report

पनवाड़ पुलिस ने अवैध जुआ-सट्टे पर बड़ा एक्शन: 18 गिरफ्तार, 31,460 रुपए जब्त

Jhalawar, Rajasthan:पनवाड़ (झालावाड़) झालावाड़ जिले के पनवाड़ थाना पुलिस ने अवैध जुआ-सट्टे के खिलाफ अभियान के तहत दहीखेड़ा क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए 18 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 31 हजार 460 रुपए की जुआं राशि, सट्टा उपकरण, दो कार और पांच मोटरसाइकिलें भी जब्त की हैं। आरोपियों के खिलाफ संगठित अपराध की धारा 112 बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई है। झालावाड़ एसपी अमित बुडानिया ने बताया कि जिले में अवैध गतिविधियों एवं संगठित अपराधों की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत देर शाम को पनवाड़ थाना पुलिस ने दहीखेड़ा में ताश पत्तो पर दाव लगाते हुए 18 आरोपियों को गिरफ्तार किया। मौके से 31 हजार 460 रुपए नगदी, 2 कारें और 5 बाइक भी जब्त की गई है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अमित बुढ़ानिया के निर्देशन तथा खानपुर वृत्ताधिकारी गरिमा जिंदल के सुपरविजन में थानाधिकारी सम्पतराज वैष्णव के नेतृत्व में गठित टीम ने की। कार्रवाई में जिला विशेष टीम का भी विशेष सहयोग रहा। पुलिस की इस कार्रवाई से सट्टा गतिविधियों में लिप्त लोगों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में अवैध जुआ-सट्टा और संगठित अपराधों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
0
0
Report
Advertisement

अंबाला अनाज मंडी में धान खरीद तेज़, मंत्री ने किसानों की लिमिट बढ़ाने का भरोसा दिया

Ambala, Haryana: अंबाला की अनाज मंडी में धान खरीद व्यवस्था का जायजा लेने आज हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने किसानों और आढ़तियों से मुलाकात कर मंडी में खरीद व्यवस्था और उनकी समस्याओं की जानकारी ली। कृषि मंत्री ने अंबाला मंडी को पूरे प्रदेश में नंबर वन बताते हुए कहा कि यहां सबसे पहले धान की खरीद शुरू हुई और खरीद प्रक्रिया सुचारू रूप से चल रही है। वहीं, किसानों की ओर से धान की लिमिट बढ़ाने की मांग पर भी कृषि मंत्री ने बड़ा आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों का एक-एक दाना खरीदने के लिए प्रतिबद्ध है। अंबाला शहर की अनाज मंडी में धान खरीद व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने किसानों और आढ़तियों से बातचीत कर मंडी में आ रही समस्याओं को जाना। कृषि मंत्री ने मंडी की व्यवस्थाओं पर संतोष जताते हुए दावा किया कि अंबाला की अनाज मंडी पूरे हरियाणा में नंबर वन है और यहां सबसे पहले धान की खरीद शुरू हुई थी। कृषि मंत्री ने कहा कि इस बार अंबाला में धान की अच्छी पैदावार हुई है। इसी के चलते किसानों ने धान खरीद की लिमिट 26.26 से बढ़ाने की मांग रखी है। इस पर उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार किसानों की फसल खरीदने के लिए प्रतिबद्ध है और किसानों का एक-एक दाना खरीदने का काम किया जाएगा। वहीं, धान खरीद में घोटाले को लेकर नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा की ओर से लगाए गए आरोपों पर भी कृषि मंत्री ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेता अपनी बात कह सकते हैं, लेकिन सरकार किसानों की जायज मांगों को पूरा करेगी। कृषि मंत्री ने किसानों को आश्वस्त करते हुए कहा कि अगर किसी किसान को कोई समस्या आ रही है, तो वह सरकार के संज्ञान में लाए। वहीं, अगर किसी मंडी में न्यूनतम समर्थन मूल्य यानी MSP पर फसल की खरीद नहीं हो रही है, तो इसकी जानकारी उन्हें दी जाए। कृषि मंत्री ने कहा कि वह खुद मौके पर जाकर समस्या का समाधान करवाने का प्रयास करेंगे। श्याम सिंह राणा - कृषि मंत्री।
0
0
Report

एल निनो का प्रभाव: कोकण के हापूस आंबा सीजन पर चिंता

Ratnagiri, Maharashtra:रत्नागिरी एल निनो आणि बदललेल्या वातावरणाचा परिणाम आंबा हंगामावर कोकणातील हापूस आंब्यावर देखील यंदा अनिश्चिततेचं सावट एल निनोचा परिणाम मे महिन्यापर्यंत जाणवणार, आत्तापासूनच आंबा हंगामावर त्याचा परिणाम आंब्याच्या झाडाला मोहराच्या प्रक्रियेऐवजी नवीन फुट त्यामुळे या वेळचा हंगाम लाबण्याची आंबा बागायतदारांना भिती हापूसचा हंगाम नेमका कधी सुरू होणार? यंदा उत्पादन किती असणार? मोहर प्रक्रिया नेमकी कधी सुरू होईल? बाजारात हापूस दाखल झाल्यावर दर काय असतील? याबाबत काहीही ठोस सांगता येत नसल्याचं सध्याचं चित्र एल निनोचा प्रभाव आणि पावसानं दिलेली ओढ यामुळे हापुस हंगामाच्या सुरुवातीलाच सर्व गणित बिघडली आंबा किंवा त्यापासून तयार होणारे इतर उत्पादने याला देखील फटका बसणार Byte - आनंद देसाई, आंबा उत्पादक शेतकरी
0
0
Report
Advertisement

जमुई में ई-रिक्शा बैटरी फटने से आग, तीन छात्राएं झुलसीं; एक की हालत गंभीर

Jamui, Bihar:जमुई टाउन थाना क्षेत्र के महीसोढ़ी चौक के पास शुक्रवार को ई-रिक्शा की बैटरी फटने से आग लग गई। हादसे में तीन छात्राएं नेहा, रुचि और अंजनी झुलस गईं। इनमें नेहा की हालत बेहद गंभीर है। चिकित्सक के अनुसार, वह करीब 80 प्रतिशत तक जल चुकी है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे पटना PMCH रेफर किया गया है。 घायल छात्रा अंजनी कुमारी ने बताया कि तीनों छात्राएं एक साथ निजी कोचिंग संस्थान में पढ़ाई करने गई थीं। वहां से लौटने के दौरान महेश्वरी चौक के पास ई-रिक्शा से धुआं निकलने लगा। चालक के कान में ब्लूटूथ लगा हुआ था। छात्राएं लगातार उसे रुकने के लिए कहती रहीं, लेकिन ई-रिक्शा नहीं रोका गया। इसी दौरान आग की लपटें अचानक तेज हो गईं, जिसकी चपेट में आने से तीनों छात्राएं झुलस गईं। हादसे के वक्त ई-रिक्शा पर करीब 9 से 10 छात्र-छात्राएं सवार थे。 आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने घरों से पानी लाकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग इतनी तेज थी कि ई-रिक्शा धू-धूकर जलने लगा। सूचना मिलने पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक ई-रिक्शा पूरी तरह जल चुका था。 गंभीर रूप से घायल छात्राओं की पहचान नेहा, पिता मनोहर महतो,के रूप में हुई है जबकि रुचि, पिता अजीत महतो और अंजनी, पिता मनोहर यादव के रूप में हुई है। तीनों टाउन थाना क्षेत्र के भगवाना गांव की रहने वाली हैं। चिकित्सक डॉ. नीरज शाह ने बताया कि एक छात्रा करीब 80 प्रतिशत तक जल चुकी है। उसकी हालत बेहद गंभीर है। तीनों को प्रारंभिक उपचार दिया गया, जिसके बाद गंभीर रूप से घायल नेहा को बेहतर इलाज के लिए पटना PMCH रेफर कर दिया गया। बाकी दो छात्राओं की स्थिति अपेक्षाकृत ठीक बताई गई है। बाइट: अंजनी कुमारी, घायल छात्रा बाइट: डॉ. नीरज शाह, चिकित्सक
0
0
Report

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बस्तर दशहरा में शामिल; कांग्रेस-नक्सल आरोप तेज

Begun, Rajasthan:रायपुर राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मो बस्तर दशहरा में होंगी शामिल. बस्तर दशहरा पर बस्तर सांसद महेश कश्यप का बयान- बस्तर दशहरा भव्य होने जा रहा है. इस दशहरा को देखने देश विदेश से लोग आने वाले है. मुरिया दरबार में शामिल होने राष्ट्रपति आने वाली है. मुख्यमंत्री विष्णु देव और सारे मंत्री विधायक मौजूद रहेंगे. बस्तर सांसद महेश कश्यप का बयान- बस्तर में नक्सलियों को भरण पोषण का काम कांग्रेस करती थी. नक्सलियों का कांग्रेस संरक्षक रही है.. बस्तर के लोगों ने नक्सलवाद समाप्त किया है.. कांग्रेस के लोग फर्जी मुठभेड़ का आरोप लगाते थे.. जल जंगल जमीन की बात करके आदिवासियों की हितैषी बनना चाहती है.. बोध घाट प्रभावित लोगों से राहुल गांधी करेंगे मुलाकात पर बस्तर सांसद महेश कश्यप का बयान- बस्तर के लोग जैसा चाहेंगे बस्तर का विकास वैसी होगा.. कांग्रेस की सरकार में बोधघाट परियोजना आया.. जनता का वोट लेने बात कर रहे है. बस्तर की जनता के अनुरूप काम करेंगे बाइट- महेश कश्यप, बस्तर सांसद
0
0
Report
Advertisement

नैनपुर कॉलेज फंड मामले में छात्र हुए आक्रामक, प्राचार्य हटाने की मांग

Mandla, Madhya Pradesh:एंकर- लाखों के फंड पर सवाल... कॉलेज की बदहाल व्यवस्थाओं से छात्र नाराज! नैनपुर के शासकीय महाविद्यालय में पढ़ाई से ज्यादा अब अव्यवस्थाओं और फंड के उपयोग को लेकर सवाल उठ रहे हैं। छात्रों ने जनभागीदारी मद के करीब 18 लाख रुपये के फंड के उपयोग पर सवाल खड़े करते हुए कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है。 वीओ - छात्रों का आरोप है कि हजारों रुपये फीस लेने के बावजूद कॉलेज में मूलभूत सुविधाएं बदहाल हैं। पंखे खराब हैं, वॉशरूम की हालत खराब है और खुले बिजली तार हादसे को न्योता दे रहे हैं। परिसर में गुटखा, सिगरेट और शराब की बोतلें मिलने की शिकायत ने भी कॉलेज प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं。 बाइट - प्रदर्शनी भारद्वाज - छात्रा बाईट - अंकित बंडेवार - छात्र वीओ - लगातार शिकायतों के बावजूद समाधान नहीं होने पर छात्रों ने प्राचार्य को हटाने की मांग की है। वहीं कॉलेज के प्रोफेसरों की ओर से भी करीब 10 बिंदुओं पर शिकायत किए जाने की बात सामने आई है。 वीओ - मामला गंभीर होने पर विश्वविद्यालय प्रबंधन मंडला से तीन सदस्यीय जांच दल नैनपुर पहुंचा। डॉ. भुवनेश्वर टेंभरे के नेतृत्व में टीम ने शिकायतों और कॉलेज की व्यवस्थाओं की जांच शुरू कर दी है。 बाइट - डॉ. भुवनेश्वर टेंभरे - जांच अधिकारी बाईट - प्रिंसिपल - कालेज नैनपुर
0
0
Report

NDA में एकता का दावा, जमा खान बोले- 23 तारीख को चुनाव जीतेंगे

Noida, Uttar Pradesh:बिहार सरकार के मंत्री और JDU नेता जमाख खान ने NDA की बैठक को लेकर कहा कि गठबंधन के सभी सहयोगियों के बीच लगातार बैठकें होती रहती हैं और किसी को कोई परेशानी नहीं है। MLC चुनाव को लेकर जारी विवाद पर उन्होंने कहा कि NDA एक बड़ा परिवार है, ऐसे में छोटी-मोटी बातें होती रहती हैं, लेकिन सभी एकजुट हैं। उन्होंने दावा किया कि सभी सहयोगी मिलकर 23 तारीख को चुनाव जीतेंगे। वहीं, तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए जमाख खान ने कहा कि वे जहां जाना चाहें, जा सकते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि तेजस्वी यादव ने कभी भी गंभीरता से अपनी बात नहीं रखी, चाहे सदन हो या कोई अन्य मंच。
0
0
Report
Advertisement

कराड के किसानों के खेतों में स्वीट कॉर्न चोरी से नया संकट सामने

Satara, Maharashtra:कराड, सातारा दुष्काळाच्या संकटात सापडलेल्या शेतकऱ्यांसमोर आता नवं संकट उभं राहिलंय. जनावरांच्या चाऱ्याची चिंता असतानाच चोरट्यांनी थेट शेतातील स्वीट कॉर्न मक्यावरच डल्ला मारलाय. सातारा जिल्ह्यातील कराड-पुसेसावळी मार्गावर, कराड तालुक्यातील शामगाव परिसरात हा चोरीचा प्रकार समोर आलाय. संजय पोळ या शेतकऱ्यांन शेतात कष्टाने पिकवलेलं पीकच चोरीला जात असल्याने शेतकरी हवालदिल झाले आहेत. चोरट्यांनी एका टेम्पोतून येवून स्वीट कॉर्न कणसासह मका नेण्यात आली आहे. आता शेतीच्या पिकांचं संरक्षण करायचं तरी कसं, असा सवाल शेतकऱ्यांकडून उपस्थित केला जात आहे.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top