बुरहानपुर जिले के शिक्षकों के स्थानांतरण पर विद्यार्थियों का धरना और चक्का जाम जारी
Ambada Ryt, Madhya Pradesh:बुरहानपुर जिले के धुलकोट क्षेत्र में शिक्षकों की कमी और स्थानांतरण के खिलाफ स्कूली विद्यार्थियों का धरना प्रदर्शन और चक्का जाम जारी है। पहले बोरी बुजुर्ग के सीएम राईज स्कूल के छात्रों ने प्रदर्शन किया, उसके बाद खातला हायर सेकेंडरी और अब सुक्ता खुर्द की हाई स्कूल के छात्रों ने भी शिक्षकों की कमी के चलते मुख्य सड़क मार्ग पर चक्का जाम कर दिया। विद्यार्थी शिक्षकों का स्थानांतरण रोकने और पर्याप्त शिक्षकों की नियुक्ति की मांग कर रहे हैं।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
CCTV: दिल्ली के मयूर विहार फेस 2 इलाके के लवली हेरिटेज स्कूल के अंदर क्लास 3 छात्रा की संदिग्ध मौत
Delhi, Delhi:राजू राज/दिल्ली: पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक बड़े निजी स्कूल में पढ़ने वाली तीसरी कक्षा की बच्ची अचानक क्लास में गिर गई।
जानकारी के मुताबिक, बच्ची कुछ देर तक क्लास में रुकी और फिर अचानक जमीन पर गिर पड़ी। बच्ची को जमीन पर गिरता देख क्लास टीचर ने तुरंत उसे उठाया और बेंच पर बैठाया। इसके बाद बच्ची को आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।
लेकिन यहां से बच्ची को दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया गया। जिसके बाद बच्ची को निर्माण विहार स्थित मलिक हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
एक हंसती-खेलती मासूम बच्ची की अचानक हुई मौत ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है।
