icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

पुणे में पोषण आहार की गुणवत्ता पर तत्काल जाँच और वितरण में पारदर्शिता की मांग

Khed, Maharashtra:खेड/पुणे. अन्नधान्याची गुणवत्ता, वजनातील तफावत आणि साठवणुकीबाबत तातडीने तपासणी करण्याची व दोष आढळल्यास तातडीने कारवाई करण्याची मागणी त्यांनी केली आहे. तांदूळ, कडधान्य, वाटाणा यासह अन्नधान्याची अचानक तपासणी करून प्रयोगशाळेत नमुने तपासावेत, दोष आढळल्यास संबंधितांवर कठोर कारवाई करावी, अशी मागणी शिंदे यांनी केली. तसंच प्रत्यक्ष वजन करून अन्नधान्याचा पुरवठा आणि संपूर्ण वितरण प्रक्रियेत पारदर्शकता आणण्याची मागणीही शिंदे यांनी तुकाराम मुंडे यांच्याकडे केली आहे. प्रतिनिधी हेमंत चापुडे झी मिडीया खेड पुणे...
0
0
Report

CD केस: उद्धव ठाकरे के वकील ने कहा क्लिप गलत, अदालत ने अगली तारीख दी

Kalyan, Maharashtra:वसंत डावखरे सीडी प्रकरण उद्धव ठाकरेंच्या वकिलांकडून न्यायालयात युक्तिवाद न्यायालयाने दिली पुढील सुनावणीची तारीख त्या संदर्भाचा खटला कल्याण सत्र न्यायालय सुरू आहे.या प्रकरणी उद्धव ठाकरे आणि उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे यांनी व्हिडिओ कॉन्फरन्सद्वारे न्यायालयात आपले जबाब नोंदवले होते .दरम्यान आज उद्धव ठाकरे यांच्या वकिलांकडून न्यायालयात युक्तिवाद करण्यात आला. युक्तीवादामध्ये ही घटना कशी खोटी आहे, त्याचबरोबर निवडणुकीचा फायदा घेण्यासाठी फिर्यादीनेच हा खोटा गुन्हा दाखल केल्याचं उद्धव ठाकरे यांच्या वकिलांकडून न्यायालयात युक्तिवाद करण्यात आला. हा सर्व युक्तिवाद ऐकल्यानंतर न्यायालयाने या संदर्भात पुढची तारीख दिली असल्याची माहिती उद्धव ठाकरे यांच्या वकिलांनी दिली.
0
0
Report
Advertisement

रांची के जिला स्कूल में 53वीं बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी का भव्य आयोजन

Ranchi, Jharkhand:राजधानी रांची के जिला स्कूल में 53वीं राज्य स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में राज्यभर से विद्यार्थी शामिल हुए और विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग एवं गणित से जुड़े अपने मॉडल और प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए। इस वर्ष प्रदर्शनी की थीम “विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत के लिए विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग एवं गणित” रखी गई है। प्रदर्शनी में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा, जिन्हें राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिता के लिए भेजा जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड के माध्यमिक शिक्षा निदेशक राजेश प्रसाद मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत बच्चों को शुरू से ही प्रायोगिक और व्यावहारिक तरीके से सीखने के लिए प्रोत्साहित करना जरूरी है। बच्चों में जिज्ञासा और नवाचार की क्षमता अधिक होती है, इसलिए उन्हें कम उम्र से ही विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हर वर्ष आयोजित होने वाली बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में राज्य के अलग-अलग जिलों से बच्चे शामिल होते हैं और अपनी रचनात्मकता के आधार पर नए-नए मॉडल और प्रोजेक्ट तैयार करते हैं। ऐसे आयोजनों से बच्चों में वैज्ञानिक सोच और नवाचार की भावना विकसित होती है। उन्होंने कहा कि यही बच्चे आगे चलकर नए आविष्कार करेंगे और ऐसे उपकरण एवं तकनीक विकसित करेंगे, जिससे लोगों का जीवन और अधिक सुगम हो सके।
0
0
Report
Advertisement

झारखंड के छात्रों के आंदोलन पर कांग्रेस का समर्थन, भाजपा पर आरोप-प्रत्यारोप

Ranchi, Jharkhand:झारखंड में लंबे समय तक छात्रों के आंदोलन के बीच जहां एक ओर सरकार यह दावा कर रही है कि सरकार ने छात्रों की बात मानी तो वहीं भाजपा यह आरोप लगा रही है कि छात्रों की गूंज चलाने वाली कांग्रेस ने झारखंड के छात्रों की आवाज नहीं सुनी। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव प्रणब झा ने कहा कि राहुल गांधी ने छात्रों की बात सुनी इसी वजह से उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को छात्रों के आंदोलन के बीच चिट्ठी लिखा। यही कारण रहा कि मुख्यमंत्री ने छात्रों की बात मानी। उन्होंने कहा कि राज्य में जहां भी छात्र आंदोलन कर रहे हैं वो हकीकत है और मांगे जायज हैं। उन्होंने कहा कि today भाजपा राजनीति कर रही है केंद्र में लाखों पद खाली है लेकिन बहाली नहीं दी जा रही है और झारखंड भाजपा के नेताओं की बोली तक नहीं खुलती।
0
0
Report
Advertisement

दहिसर चेक पोस्ट पर ट्रैफिक पुलिस की कथित गुंडागर्दी, कार चालक ने शिकायत दर्ज कराई

Mumbai, Maharashtra:दहिसर चेक नाक्यावर ट्रैफिक पोलिसांच्या कथित गुंडगिरीचा आरोप मुंबईच्या दहिसर चेक नाक्यावर ट्रैफिक पोलिसांच्या कथित दादागिरीचा प्रकार समोर आला आहे. मिळालेल्या माहितीनुसार, मध्यरात्री एका कारचालकाला चेकिंगच्या कारणावरून पोलिस कर्मचाऱ्याने अडवले. यावेळी कारचालकासोबत आधी शिवीगाळ आणि वाद घातल्याचा आरोप करण्यात आला. त्यानंतर कारचालकाला गाडीतून बाहेर काढून मारहाण केल्याचा गंभीर आरोपही करण्यात येत आहे. या घटनेनंतर संबंधित कारचालकाने दहिसर पोलीस ठाण्यात तक्रार दाखल केली असून, या प्रकरणी गुन्हा नोंदवण्यात आल्याची माहिती आहे. मात्र, पोलिसांच्या वर्दीचा गैरवापर करून सामान्य नागरिकांशी अरेरावी किंवा मारहाण होत असेल, तर अशा प्रकारांची गांभीर्याने चौकशी होणे गरजेचे आहे. कायद्याचे रक्षण करण्याची जबाबदारी असलेल्या अधिकाऱ्यांकडूनच नागरिकांवर अन्याय होऊ नये, अशी अपेक्षा आहे. त्यामुळे या प्रकरणाची निष्पक्ष चौकशी करून दोषी आढळणाऱ्यांवर कठोर कारवाई करण्यात यावी, अशी मागणी होत आहे.
0
0
Report

शिमला में पवन खेड़ा के खिलाफ FIR दर्ज कराने को भाजपा ने मोर्चा खोला

Shimla, Himachal Pradesh:पवन खेड़ा की टिप्पणी के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन, शिमला में FIR की मांग एंकर-कांग्रेस नेता पवन खेड़ा द्वारा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ कथित तौर पर अपमानजनक और आपत्तिजनक शब्दों के इस्तेमाल को लेकर भाजपा ने मोर्चा खोल दिया है। भाजपा मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक राकेश जमवाल, विधायक सतपाल सिंह सत्ती, डी.एस. ठाकुर और दिलीप ठाकुर ने एडिशनल एसपी के माध्यम से पुलिस अधीक्षक शिमला को लिखित शिकायत सौंपकर पवन खेड़ा के खिलाफ FIR दर्ज करने और कानूनी कार्रवाई की मांग की। राकेश जमवाल ने आरोप लगाया कि पवन खेड़ा ने सार्वजनिक रूप से अमित शाह के लिए “बौना”, “भगोड़ा”, “तड़ीपार” और “औकात” जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा कि राजनीतिक मतभेद लोकतंत्र का हिस्सा हैं, लेकिन केंद्रीय गृह मंत्री के खिलाफ इस तरह की भाषा राजनीतिक संवाद की मर्यादा के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के इतिहास और 1937 में वंदे मातरम् के गायन को लेकर लिए गए निर्णय पर राजनीतिक बहस हो सकती है और सभी दलों को अपना पक्ष रखने का अधिकार है, लेकिन इसका जवाब व्यक्तिगत अपमान और अमर्यादित शब्दावली से नहीं दिया जा सकता। सार्वजनिक पदों की गरिमा बनाए रखना जरूरी राकेश जमवाल ने कहा कि राजनीतिक और वैचारिक संघर्ष कितना भी तीखा हो, सार्वजनिक जीवन में भाषा की मर्यादा बनाए रखना सभी राजनीतिक दलों की जिम्मेदारी है। प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृह मंत्री, मुख्यमंत्री या किसी अन्य संवैधानिक अथवा महत्वपूर्ण सार्वजनिक पद पर बैठे व्यक्ति की नीतियों और निर्णयों की आलोचना की जा सकती है, लेकिन व्यक्तिगत अपमान को राजनीतिक अभिव्यक्ति का माध्यम नहीं बनाया जाना चाहिए। भाजपा ने पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष और विधिसम्मत जांच की मांग करते हुए कहा कि उपलब्ध साक्ष्यों का संज्ञान लेकर शीघ्र कार्रवाई की जाए। जमवाल ने कहा कि पवन खेड़ा के खिलाफ शिमला में FIR दर्ज कर कानून के अनुसार कार्रवाई की जानी चाहिए।
0
0
Report
Advertisement

प्रेम के चलते बालेंद्र ने दो मासूमों को कुएं में फेंक हत्या की

Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर के जुझारनगर थाना के पुरवा बम्होरी गांव में आज एक और शव कुएं में मिलने से हडकंप मच गया। सोमवार सुबह ग्रामीणों ने कुएं में शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। शव 2-3 दिन पुराना बताया जा रहा है। शिनाख्त बालेंद्र सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बालेंद्र का गांव लवकुशनगर की एक महिला से प्रेम संबंध था। महिला दो बच्चों की मां है। शक है कि महिला को पाने की जिद में बालेंद्र ने पहले उसके दो मासूम बच्चों सचिन और प्रेम का अपहरण किया और फिर दोनों को कुएं में फेंक कर हत्या कर दी, और फिर सात किलोमीटर दूर कुंवरपुर गांव के एक खेत मे बने कुएं मे कूद कर आत्महत्या कर ली। लगातार दूसरे दिन तीसरा शव मिलने से पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश है। सूचना मिलते ही जुझारनगर थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कुएं से शव निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। CSP अरुण सोनी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
0
0
Report

टाइगर सेंचुरी के विरोध में स्वर्णकार समाज ने प्रतिष्ठान बंद कर प्रदर्शन किया

Dholpur, Rajasthan:स्वर्णकार समाज ने प्रतिष्ठान बंद रखकर टाइगर सेंचुरी के विरोध में किया प्रदर्शन सरमथुरा (धौलपुर) इलाके में प्रस्तावित टाइगर सेंचुरी के विरोध में स्वर्णकार समाज भी एकजुट हो गया। सोमवार को स्वर्णकार समाज के सदस्यों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर टाइगर सेंचुरी के विरोध में प्रदर्शन किया और केंद्र सरकार से इसे निरस्त करने की मांग उठाई। प्रदर्शन के दौरान समाज के लोगों ने कहा कि टाइगर सेंचुरी बनने से क्षेत्र के लोगों के सामने रोजगार, विस्थापन और आजीविका से जुड़ी समस्याएं खड़ी हो सकती हैं। उन्होंने सरकार से स्थानीय लोगों के हितों को ध्यान में रखते हुए टाइगर सेंचुरी के प्रस्ताव को निरस्त करने की मांग की।इस दौरान स्वर्णकार समाज अध्यक्ष बॉबी सोनी, गजानंद सोनी, विजय सोनी सहित समाज के कई सदस्य मौजूद रहे।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top