450331
बुरहानपुर अस्पताल में सोनोग्राफी मशीन हुई बंद जिसके चलते कांग्रेस ने किया विरोध
Burhanpur, Madhya Pradesh:बुरहानपुर के जिला अस्पताल में सोनोग्राफी मशीन बंद होने और अनुबंधित केंद्रों पर भी सेवाएं न मिलने पर कांग्रेसियों ने विरोध किया। कांग्रेस नेता अजय सिंह रघुवंशी ने मुख्यमंत्री की घोषणाओं पर सवाल उठाते हुए बेहतर सुविधाओं की मांग की। सिविल सर्जन डॉ. प्रदीप मोजेश ने आश्वासन दिया कि जल्द ही सोनोग्राफी मशीन चालू कर दी जाएगी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
धौलपुर-करौली टाइगर रिजर्व में बुद्ध पूर्णिमा से 24 घंटे की वन्यजीव गणना शुरू
Dholpur, Rajasthan:टाइगर रिजर्व धौलपुर-करौली अभ्यारण्य के सरमथुरा क्षेत्र के जंगलों में वन्यजीवों की वार्षिक गणना का काम शुरू हो गया है। बीते कल शुक्रवार बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर शाम 5 बजे से यह गणना शुरू हुई, जो आज शाम शनिवार 5 बजे तक बिना रुके लगातार 24 घंटे चलेगी। वन विभाग ने इस बार भी गणना के लिए पारंपरिक वाटरहॉल पद्धति को ही अपनाया है। 10 वाटरहॉल पर विशेष फोकस क्षेत्रीय वन अधिकारी देवेंद्र चौहान ने बताया कि गणना के लिए सरमथुरा रेंज के जंगल में अलग-अलग 10 पॉइंट चिह्नित किए गए हैं। ये सभी ऐसे स्थान हैं जहां वन विभाग द्वारा वाटर होल्स बनाए गए हैं। गर्मी के मौसम में वन्यजीवों के लिए ये वाटर होल्स ही पानी का मुख्य स्रोत होते हैं। इसलिए इन 10 पॉइंट पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। मचान से हो रही 24 घंटे निगरानी आरएफओ देवेंद्र चौहान के अनुसार गणना के लिए वनकर्मियों की अलग-अलग टीमें बनाई गई हैं। प्रत्येक वाटर होल के पास पेड़ों पर मचान बनाए गए हैं। वनकर्मी इन मचानों पर 24 घंटे तैनात रहकर वन्यजीवों की पहचान और गिनती का काम कर रहे हैं। हर आने-जाने वाले वन्यजीव की प्रजाति, उनकी संख्या और वाटर होल पर आने का समय रजिस्टर में दर्ज किया जा रहा है। रात के समय भी गणना जारी रखने के लिए वनकर्मियों को जरूरी उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं। बाघ-बघेरे समेत सभी वन्यजीव शामिल वन विभाग ने साफ किया है कि इस गणना में बाघ, बघेरे भालू हाइना सहित अभ्यारण्य के समस्त वन्यजीवों को शामिल किया गया है। चाहे वह शाकाहारी हों या मांसाहारी, सभी की गिनती की जा रही है। गर्मी के कारण पानी की तलाश में दिन और रात दोनों समय वन्यजीव वाटर होल्स पर आते हैं। वाटरहॉल पद्धति से गणना करने का मुख्य कारण भी यही है कि इससे वन्यजीवों की सटीक गणना संभव हो पाती है। क्यों चुना गया बुद्ध पूर्णिमा का समय धौलपुर-करौली टाइगर रिजर्व में हर साल गर्मी के मौसम में बुद्ध पूर्णिमा के आसपास ही वन्यजीवों की गणना की जाती है। वन विभाग के अनुसार पूर्णिमा की रात में चांदनी के कारण जंगल में रोशनी ज्यादा रहती है और वन्यजीवों की सक्रियता भी बढ़ जाती है। ऐसे में उनकी आवाजाही और गणना करना अपेक्षाकृत आसान हो जाता है। संरक्षण की योजनाओं में मिलेगा फायदा वन विभाग के अनुसार, इस 24 घंटे की गणना से अभ्यारण्य में वन्यजीवों की वर्तमान संख्या और उनके मूवमेंट पैटर्न की जानकारी मिलेगी। इससे यह पता चल सकेगा कि कौन से वन्यजीव किस क्षेत्र में ज्यादा सक्रिय हैं और वाटर होल्स पर उनका आवागमन किस समय ज्यादा रहता है। विभाग का मानना है कि गणना से मिले डेटा के आधार पर भविष्य में वन्यजीव संरक्षण की बेहतर योजनाएं बनाने में मदद मिलेगी। साथ ही जंगल में पानी और भोजन की उपलब्धता को लेकर भी आगामी कार्ययोजना तैयार की जा सकेगी।0
0
Report
हरनावदाशाहजी में बदमाश घर में घुसकर मासूम की गर्दन पर तलवार टिकाकर मंगलसूत्र लूट
Baran, Rajasthan:हरनावदाशाहजी में बेखौफ बदमाश, मासूम के गले पर तलवार रख महिला से लूटा मंगलसूत्र, दंपत्ति की पिटाई एंकर -बारां जिले के छीपाबड़ौद उपखंड क्षेत्र के हरनावदाशाहजी कस्बे में बीती रात बदमाशों ने कानून व्यवस्था को धता बताते हुए एक घर में घुसकर लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने न केवल धारदार हथियारों के दम पर जेवर लूटे, बल्कि विरोध करने पर दंपत्ति के साथ मारपीट भी की। वारदात हरनावदाशाहजी कस्बे के कुशवाह मोहल्ले में हुई। देर रात अज्ञात बदमाश छत के रास्ते एक मकान में दाखिल हुए। बदमाशों की संख्या दो बताई जा रही है, जिनमें से एक के हाथ में लोहे का सरिया और दूसरे के पास नंगी तलवार थी। घर में घुसते ही बदमाशों ने पूरे परिवार को बंधक बना लिया। बदमाशों की क्रूरता का आलम यह था कि उन्होंने सो रहे मासूम बच्चे की गर्दन पर तलवार टिका दी और महिला को शोर न मचाने की धमकी दी। डरी-सहमी महिला के गले से बदमाशों ने सोने का मंगलसूत्र झपट लिया। इसके बाद बदमाशों ने घर में रखे बक्से के ताले तोड़कर उसमें रखे सोने-चांदी के अन्य कीमती जेवरात समेट लिए। लूटपाट के दौरान जब दंपत्ति ने विरोध करने का प्रयास किया, तो बदमाशों ने उनके साथ बेरहमी से मारपीट की। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गये। घटना के बाद पीड़ित परिवार ने शोर मचाया, जिससे मोहल्ले में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही हरनावदाशाहजी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने पीड़ित परिवार से बदमाशों के हुलिये और वारदात के संबंध में जानकारी ली है। कस्बे में हुई इस दुस्साहसिक वारदात के बाद ग्रामीणों में भारी रोष और भय का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।0
0
Report
वृद्धा पेंशन के लिए ज़ी हेल्पलाइन से मदद, विकास भवन में समाधान का आश्वासन
Noida, Uttar Pradesh:suman lata वृद्धा पेंशन को लेकर के कई दिनों से परेशान थी थक हार कर ज़ी हेल्पलाइन को कॉन्टैक्ट किया उसके बाद हम उनके समस्या को लेकर विकास भवन पहुँचे और वहाँ के अधिकारियों से बात की अधिकारी हालाँकि कैमरे पर कुछ नहीं बोले लेकिन 1 लेटर ज़रूर जारी कर दिया और आश्वासन दिया कि उनका पेंशन जल्द ही मिल जाएगा0
0
Report
Advertisement
जळगाव महापालिकेच्या आर्थिक फसवणुक विरुद्ध मुंबईच्या अटलांटा कंपनीविरुद्ध गुन्हा दाखल: पहिली माहिती
Jalgaon, Maharashtra:जळगाव महापालिकेच्या आर्थिक फसवणुक करणाऱ्या मुंबईच्या कंट्रक्शन कंपनीविरुद्ध जळगाव शहर पोलीस ठाण्यात गुन्हा दाखल. अटलांटा कॉन्ट्रक्शन कंपनीने 42 कोटी 60 लाख रुपयात महापालिकेची आर्थिक फसवणूक केल्याचे तक्रारीत नमूद. महापालिकेचे प्रभारी अभियंता योगेश बोरोले यांनी फिर्याद दिली असून संचालकांविरुद्ध गुन्हा दाखल झाला. 1997 मध्ये रस्त्याच्या डांबरीकरणाचा ठेका घेणाऱ्या अटलांटा कंपनीने अनामत दिलेली 4 कोटीची रक्कम परत न करता फसवणूक केल्याचा आरोप आहे. 4 कोटींच्या रक्कमेवर सन 2002 पासून आजपर्यंत सुमारे 24 वर्षे दरवर्षी 9% चक्रवाढ व्याजदराने मुद्दल व व्याजासह एकूण 41 कोटी 34 लाखांचे नुकसान झाल्याची फिर्याद. जळगाव शहर पोलीस ठाण्यात गुन्हा दाखल झाल्यानंतर हा गुन्हा पुढील तपासासाठी आर्थिक गुन्हे शाखेकडे वर्ग करण्यात आला आहे.0
0
Report
993 रुपये बढ़े कमर्शियल गैस सिलेंडर से ग्रेटर नोएडा के रेस्टोरेंट पर असर
Greater Noida, Uttar Pradesh:घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर के बीते दिनों गैस किल्लत होने के बाद अब कमर्शियल सिलेंडर पर 993 रुपए बढ़ा दिए गए हैं जिससे कि रेस्टोरेंट संचालकों की परेशानी बढ़ा दी है । रेस्टोरेंट संचालकों के चेहरों पर परेशानी साफ देखी जा सकती है । ग्रेटर नोएडा की मशहूर मार्केट जगत फार्म मार्किट के एक बड़े रेस्टोरेंट पर जाकर जी मीडिया की टीम ने बात की तो संचालक मनीष ने बताया कि 993 कमर्शियल सिलेंडर को बढ़ाने से काफी परेशानी हो गई है । उनका रेस्टोरेंट इस मार्केट का सबसे बड़ा रेस्टोरेंट है ,दिन में लगभग दो सिलेंडर कमर्शियल इस्तेमाल हो जाते हैं। पहले गैस किल्लत के कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा था और अचानक से हजार रुपए के करीब रेट बढ़ने से वह बहुत ही परेशान है । अब उन्हें न चाहते हुए भी अपने हर एक खाने पर 20 से 25 पर बढ़ाने पड़ेंगे ,ताकि कोई अपने रेस्टोरंट को मैनेज कर सके । हालांकि वह अपनी ग्राहकों को बताएंगे कि यह रेट किस वजह से बढ़ाए गए हैं,0
0
Report
जम्मू-डोडा NH पर भारी भूस्खलन, डोडा-किश्तवाड़ मार्ग बंद
Noida, Uttar Pradesh:जम्मू डोडा राष्ट्रिय राजमार्ग पर पुल डोडा के पास भारी भूस्खलन। भूस्खलन के बाद जम्मू से डोडा और किश्तवाड़ जाने वाला मार्ग पूरी तरह से बंद हो चुका है। फिलहाल मलबा हटाने का काम जारी है।0
0
Report
Advertisement
रतलाम में लाइसेंसी हथियार धारकों पर शिकंजा: लाइसेंस निरस्त करने की तैयारी
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम जिले में कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए एसपी अमित कुमार ने सख्त कदम उठाए हैं। जिले में आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ एक विशेष अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान के तहत उन लोगों को चिन्हित किया जा रहा है जिनके पास लाइसेंसी हथियार हैं, लेकिन उनका आपराधिक रिकॉर्ड रहा है या वे किसी न किसी अपराध में शामिल पाए गए हैं। पुलिस ऐसे सभी व्यक्तियों की सूची तैयार कर रही है और जिनके खिलाफ गंभीर मामले दर्ज हैं, या वो विवादों मे आये दिन रहते हे ऐसे हथियारों के लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निरस्त किए जाएंगे। इस कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखना और लाइसेंसी हथियारों के दुरुपयोग पर रोक लगाना है। हाल ही में नेगड़दा गांव में एक मामूली विवाद के दौरान लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग कर तीन लोगों को घायल करने की घटना ने पुलिस को सख्त कदम उठाने पर मजबूर किया है। अब पुलिस हर ऐसे व्यक्ति पर नजर रख रही है, जो कानून के लिए खतरा बन सकता है।0
0
Report
खीरी में उत्साह, उल्लास, उमंग के साथ मना अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस, हुआ भव्य आयोजन।
Lakhimpur, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी _ जिलेभर में उत्साह, उल्लास और उमंग के बीच शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस "श्रमवीर गौरव समारोह" के रूप में धूमधाम से मनाया गया। जिला प्रशासन, स्वास्थ्य और श्रम विभाग के संयुक्त तत्वावधान में बलरामपुर चीनी मिल लिमिटेड यूनिट-कुंभी के किसान भवन सभागार में श्रमिकों के आरोग्य हेल्थ चेकअप शिविर, हितलाभ वितरण कार्यक्रम एवं संगोष्ठी आयोजित हुई, जिसमें राजधानी लखनऊ में आयोजित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की लाइव स्ट्रीमिंग देखी और सुनी गई। कार्यक्रम का सफल संयोजन सीएमओ डॉ संतोष गुप्ता, सहायक श्रमायुक्त मयंक सिंह ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक अमन गिरी, डीएम अंजनी कुमार सिंह, सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता, एएलसी मयंक सिंह, यूनिट हेड सुनील कुमार यादव और पीएलए प्रोजेक्ट हेड ललित जैन ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। श्रम दिवस पर विधायक अमन गिरी ने श्रमिकों को नमन करते हुए कहा कि उनकी मेहनत से ही प्रदेश और देश तरक्की की राह पर हैं। उन्होंने कहा कि सीएम के नेतृत्व में खीरी तेजी से औद्योगिक विकास की ओर बढ़ रहा है। चीनी मिल के साथ PLA प्लांट व इंडस्ट्रियल पार्क से क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर बनेंगे, वहीं छोटी काशी कॉरिडोर से आस्था और विकास को नई पहचान मिलेगी। विधायक ने काश्तकारों और श्रमिकों के योगदान को सराहा। उन्होंने श्रमिक दिवस की शुभकामनाएं भी दी। *श्रमवीरों के पसीने से खड़ा विकास का ढांचा : डीएम* डीएम अंजनी कुमार सिंह ने श्रमिकों को नमन करते हुए कहा कि आज कृषि और उद्योग की जो ऊंचाई है,उसकी नींव श्रमिकों के पसीने से ही पड़ी है। देश, प्रदेश और जनपद की समृद्धि में किसान और श्रमिक सबसे बड़ी ताकत हैं। डीएम ने कहा कि मा.मुख्यमंत्री के नेतृत्व में श्रमिकों व किसानों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं संचालित हैं और प्रशासन हर कदम पर उनके साथ खड़ा है। उन्होंने अटल आवासीय विद्यालयों को श्रमिकों के बच्चों के लिए शिक्षा की बड़ी पहल बताया। आज की हर सुविधा के पीछे श्रमवीरों की मेहनत की खुशबू है और सरकार का लक्ष्य है कि योजनाओं का लाभ हर श्रमिक तक पहुंचे। सीएमओ डॉ संतोष गुप्ता ने कहा कि श्रमिक हमारे विकास की आधारशिला हैं। उनके स्वास्थ्य और कल्याण के लिए विभाग लगातार कार्य कर रहा। आज का आरोग्य मेला इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। हमारा लक्ष्य है कि हर श्रमिक तक स्वास्थ्य सेवाएं सहज रूप से पहुंचे। यूनिट हेड ने आभार जताते हुए कहा कि श्रमिकों के लिए विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम शिविर में पहुंची है, जिसका लाभ सभी को लेना चाहिए। कुंभी में चीनी से बायोप्लास्टिक बनेगी। मुख्यमंत्री के निर्देश पर कुंभी में 200 एकड़ में बायोप्लास्टिक प्लांट लगेगा, जो दुनिया का पहला इंटीग्रेटेड प्लांट होगा। इससे क्षेत्र औद्योगिक नगरी के रूप में विकसित होगा और PLA प्लांट की नई पहचान बनेगी।0
0
Report
चित्तौड़गढ़ में जनगणना 2027 का पहला चरण शुरू, 1315 मकान ऑनलाइन डाटा दर्ज
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले में स्व-गणना अभियान की शुरुआत हो गई है। पहले ही दिन 1315 मकानों की स्व-गणना दर्ज की गई। जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने स्वयं पोर्टल पर जानकारी दर्ज कर अभियान की शुरुआत की और आमजन से अधिक से अधिक भागीदारी की अपील की। यह स्व-गणना प्रक्रिया 15 मई 2026 तक ऑनलाइन पोर्टल पर उपलब्ध रहेगी, जिसके बाद 16 मई से 14 जून तक प्रगणक घर-घर जाकर सर्वे करेंगे। अधिकारियों के अनुसार यह प्रक्रिया मात्र 5 से 10 मिनट में पूरी हो जाती है और सफल पंजीकरण के बाद नागरिकों को एक यूनिक एसईआईडी नंबर जारी किया जाता है, जिसे प्रगणक को दिखाना आवश्यक होगा।0
0
Report
Advertisement
देहरादून में पुलिस के खिलाफ लाठीचार्ज आरोप, एनुअल डे कार्यक्रम रद्द
Dehradun, Uttarakhand:एंकर देहरादून पुलिस के दो पुलिसकर्मियों के खिलाफ छात्रों पर लाठीचार्ज करने के आरोप में कार्रवाई हुई है। एसएसपी देहरादून में दोनों पुलिसकर्मियों को लाइन हाज़िर कर दिया है। दरअसल शुक्रवार शाम उत्तरांचल यूनिवर्सिटी के छात्र-छात्रा यूनिवर्सिटी के बाहर में हाईवे पर जाम लगाने पहुंचे। इस मामले में पुलिस को शिकायत मिली जिसके बाद पुलिस जाम खुलवाने के लिए पहुंची। बताया जा रहा है कि उत्तरांचल यूनिवर्सिटी के एक छात्र की कुछ दिनों पहले हत्या हुई थी जिसके चलते इस बार उत्तरांचल यूनिवर्सिटी के एनुअल डे प्रोग्राम को पुलिस ने कैंसिल कर दिया था। जिसके चलते छात्रों में पुलिस के प्रति नाराजगी थी और वह पुलिस प्रशासन का विरोध कर रहे थे। पुलिस के पहुंचने पर छात्रों को समझाया गया और हाईवे से जाम हटाया गया था। इस दौरान पुलिस कर्मियों के द्वारा एक छात्र पर लाठी चार्ज का वीडियो सोशल मीडिया में जबरदस्त वायरल हो रहाहै। वायरल वीडियो देहरादून के एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने इस मामले में बयान दिया है। एसपी सिटी प्रमोद कुमार का कहना है कि सभी छात्र-छात्राओं को समझाया गया अधिकांश छात्र-छात्रा पुलिस के समझाने के बाद वापस चले गए थे और हाईवे को खोल दिया गया था लेकिन कुछ छात्र मानने को तैयार नहीं थे जिसके बाद हल्का बल प्रयोग किया गया है बाइट प्रमोद कुमार एसपी सिटी देहरादून0
0
Report
बेगूसराय में बारात से लौटते दो युवकों की बाइक ट्रक से टकराई, एक की मौत
Begusarai, Bihar:बेगूसराय से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां बारात से लौट रहे दो युवकों की बाइक को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल है। घटना बखरी थाना क्षेत्र के अंबेडकर चौक के पास की है। मृतक युवक की पहचान सिंघौल थाना क्षेत्र के नागदाह निवासी अनिल महतो के पुत्र रोशन कुमार के रूप में की गई है। वहीं घायल युवक की पहचान कुणाल कुमार के रूप में हुई है। परिवार के मुताबिक, रोशन कुमार और कुणाल कुमार मोटरसाइकिल से खगड़िया जिले के अलौली में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। देर रात जब दोनों वापस अपने घर लौट रहे थे, तभी बखरी अंबेडकर चौक के पास तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल लाया गया, जहाँ इलाज के दौरान रोशन कुमार की मौत हो गई। वहीं कुणाल कुमार की हालत नाजुक देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए निजी अस्पताल रेफर किया गया है। इस घटना की खबर मिलते ही परिवार और गांव में मातम पसर गया। शादी की खुशी पलभर में गम में बदल गई। फिलहाल घायल युवक का इलाज जारी है और उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही बखरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है, लेकिन लगातार हो रहे सड़क हादसे एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही पर सवाल खड़े कर रहे हैं。0
0
Report
कपासन पुलिस के ऑपरेशन त्रिनेत्र में अफीम बरामद, तीसरा आरोपी गिरफ्तार
Begun, Rajasthan:#कपासन, चित्तौड़गढ़ - एंकर - चित्तौड़गढ़ जिले में कपासन पुलिस की ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत कार्रवाई जारी है। 7.550 किलोग्राम अफीम डोडा चूरा बरामदगी मामले में पुलिस ने सप्लाई नेटवर्क से जुड़े तीसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। गौरतलब है कि 7 मार्च 2026 को भूपालसागर थाना क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान एक कार से यह मादक पदार्थ बरामद किया गया था। मामले में पहले ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है। अब पुलिस ने आरोपी अखिलेश को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। पुलिस द्वारा मामले में आगे अनुसंधान जारी है。0
0
Report
Advertisement
वाराणसी पुलिस हाई अलर्ट: अस्सी घाट से नमो घाट तक नावें सीज
Varanasi, Uttar Pradesh:• जबलपुर नाव हादसे के बाद वाराणसी पुलिस हाई अलर्ट पर。 • अस्सी घाट से नमो घाट तक करीब 2 दर्जन से अधिक नावें सीज。 • क्षमता से अधिक सवारी और बिना लाइफ जैकेट के यात्रियों को सफर कराना पड़ा भारी。 • कई नाविकों पर दर्ज हुआ मुकदमा, नियमों की अनदेखी पर पुलिस सख्त。 • एसीपी गौरव कुमार ने की चेकिंग, पकड़ी गई बड़ी लापरवाही。0
0
Report
1–15 मई: स्व-गणना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू, जनता से भागीदारी की अपील
Jodhpur, Rajasthan:एंकर भारत सरकार द्वारा आयोजित जनगणना 2027 के प्रथम चरण के तहत 1 मई से 15 मई तक स्व-गणना (सेल्फ एन्यूमरेशन) की सुविधा शुरू कर दी गई है। इस अवधि में आमजन ऑनलाइन माध्यम से स्वयं अपनी जानकारी दर्ज कर सकते हैं। जोधपुर में कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल ने स्व-गणना प्रक्रिया के तहत अपने आवास से जुड़ी जानकारी दर्ज करते हुए रजिस्ट्रेशन किया। उन्होंने बताया कि यह प्रक्रिया बेहद सरल है और कोई भी व्यक्ति घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से अपनी जानकारी भर सकता है। इसमें गूगल के जरिए अपने आवास को लोकेट करने के साथ-साथ घर की स्थिति, बनावट, गैस कनेक्शन, इंटरनेट सुविधा जैसी सामान्य जानकारियां दर्ज करनी होती हैं। मंत्री पटेल ने जनगणना को एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और वैज्ञानिक कार्य बताते हुए कहा कि यह सुशासन, विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और संसाधनों के न्यायसंगत वितरण का मजबूत आधार है। उन्होंने कहा कि “जनगणना से जनकल्याण” के उद्देश्य के साथ यह अभियान चलाया जा रहा है, जिसकी सफलता जनभागीदारी पर निर्भर है। उन्होंने आमजन से अपील की कि 1 से 15 मई के बीच स्व-गणना सुविधा का अधिकतम उपयोग करें और इस राष्ट्रीय अभियान को सफल बनाने में योगदान दें। साथ ही उन्होंने भरोसा दिलाया कि नागरिकों की सभी जानकारी पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी और इसका उपयोग केवल सरकारी कार्यों के लिए ही किया जाएगा।0
0
Report
पति-पत्नी के विवाद में जहरीला पदार्थ खाने से मौत, गांव में सनसनी
Noida, Uttar Pradesh:पति-पत्नी के विवाद में पत्नी ने खाया जहरीला पदार्थ, मौत संभल। असमोली थाना क्षेत्र के गांव चंदवार में पति-पत्नी के विवाद के बाद पत्नी ने जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। परिजन उसे अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद मायके पक्ष के लोग भी गांव पहुंच गए। जानकारी के अनुसार, गांव चंदवार निवासी चंद्रपाल की पत्नी आकांक्षा का शुक्रवार सुबह किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद से आहत होकर महिला ने गुस्से में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। बताया जा रहा है कि आकांक्षा की शादी करीब चार वर्ष पूर्व अमरोहा जनपद के थाना नौगांव सादात क्षेत्र से हुई थी। महिला की हालत बिगड़ने पर परिजनों को जहरीला पदार्थ खाने की जानकारी हुई। इसके बाद आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। आरोप है कि इसके बाद परिजनों ने शव को बर्फ की सिल्लियों पर रख दिया और घटना की तत्काल सूचना नहीं दी। देर शाम किसी व्यक्ति ने डायल 112 पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची, जिसके बाद थाना पुलिस भी गांव पहुंच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिजनों से पूछताछ की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी। घटना की सूचना पर मृतका के मायके पक्ष के लोग भी गांव पहुंच गए। मायके वालों ने दोनों बच्चों के भविष्य को देखते हुए उनके नाम जमीन दर्ज करने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि मांग पूरी न होने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। परिजनों के अनुसार, मृतका के दो छोटे बच्चे हैं—तीन वर्षीय बेटा गौरव और दो वर्षीय बेटी गौरी। चौकी प्रभारी मंसूरपुर रोहित मलिक ने बताया कि महिला की जहरीला पदार्थ खाने से मौत की सूचना मिली थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
