450445
शाहपुर थाना प्रभारी ने स्कूल में किया वृक्षारोपण
Shahpur, Madhya Pradesh:शाहपुर थाना प्रभारी अखिलेश मिश्रा ने ग्राम चापोरा के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में वृक्षारोपण किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी दी और शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। मिश्रा ने बच्चों को पढ़ाई पर ध्यान देने, होमवर्क पूरा करने और भविष्य के लिए लक्ष्य निर्धारित करने की सलाह दी। उन्होंने शिक्षा और ज्ञान के महत्व पर भी चर्चा की।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
वनवासी इलाकों में पेयजल संकट पर प्रशासन से ठोस जवाब की मांग
Obra, Uttar Pradesh:Anchor: सोनभद्र के सुदूर वनवासी इलाके से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने एक तरफ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तो दूसरी तरफ विकास की जमीनी हकीकत भी उजागर कर दी। किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा द्वारा संचालित "पेड़ है तो प्राण है" अभियान के तहत सोमा ग्राम पंचायत में नदी के बीच जन चौपाल का आयोजन किया गया। प्रकृति की गोद में आयोजित इस अनोखी चौपाल में पर्यावरण संरक्षण, वन संपदा के संवर्धन, सोनभद्र में तेंदुआ सफारी की स्थापना और कृषि वानिकी विश्वविद्यालय की मांग जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। लेकिन जब चौपाल में मौजूद वनवासी ग्रामीणों ने अपनी पीड़ा बयां की तो सबसे बड़ा मुद्दा पेयजल संकट बनकर सामने आया। ग्रामीणों ने बताया कि सरकार की महत्वाकांक्षी जल जीवन मिशन और हर घर नल योजना के दावों के बावजूद आज भी उनके घरों तक स्वच्छ पेयजल नहीं पहुंच सका है। हालात ऐसे हैं कि लोग आज भी नालों और तालाबों के पानी पर निर्भर हैं। चौपाल में उठी यह आवाज अब सीधे प्रशासन की कार्यप्रणाली और विकास योजनाओं के क्रियान्वयन पर सवाल खड़े कर रही है। VO: नदी के बीच आयोजित इस जन चौपाल में बड़ी संख्या में वनवासी ग्रामीण शामिल हुए। कार्यक्रम का उद्देश्य जहां लोगों को पर्यावरण संरक्षण और अधिक से अधिक वृक्षारोपण के लिए प्रेरित करना था, वहीं ग्रामीणों की मूलभूत समस्याओं को भी प्रमुखता से सामने लाना था। चौपाल के दौरान किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा के संयोजक संदीप मिश्रा ने ग्रामीणों से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान ग्रामीणों ने एक स्वर में कहा कि पेयजल संकट उनके जीवन की सबसे बड़ी समस्या बन चुका है। ग्रामीणों का कहना था कि कई बार शिकायतें करने और योजनाओं के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद गांवों में स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था नहीं हो सकी है। लोगों ने बताया कि गर्मी के मौसम में स्थिति और भयावह हो जाती है तथा पानी के लिए उन्हें लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। VO: ग्रामीणों ने चौपाल में बताया कि आज भी अनेक परिवार पीने के लिए नालों, छोटे जलस्रोतों और तालाबों के पानी का उपयोग करने को मजबूर हैं। पानी को कपड़े से छानकर किसी तरह पीने योग्य बनाया जाता है, लेकिन इसके बावजूद स्वास्थ्य संबंधी खतरे लगातार बने रहते हैं। ग्रामीणों का कहना था कि दूषित पानी के कारण बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जब सरकार हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने का दावा कर रही है, तब वनवासी क्षेत्रों की यह स्थिति बेहद चिंताजनक है। चौपाल में मौजूद लोगों ने मांग की कि उनकी समस्या का स्थायी समाधान किया जाए ताकि आने वाली पीढ़ियों को भी इस संकट का सामना न करना पड़े। VO: चौपाल के दौरान संयोजक संदीप मिश्रा ने मौके से ही जिलाधिकारी सोनभद्र और जल निगम के अधिकारियों से वार्ता कर पूरे मामले की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यदि करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद वनवासी क्षेत्रों के लोग स्वच्छ पानी के लिए तरस रहे हैं तो यह केवल एक प्रशासनिक कमी नहीं बल्कि गंभीर विफलता का संकेत है। उन्होंने कहा कि विकास की योजनाएं तभी सफल मानी जाएंगी जब उनका लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगा। संदीप मिश्रा ने प्रशासन से तत्काल पेयजल संकट दूर करने की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही सोमा ग्राम पंचायत के लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध नहीं कराया गया तो किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा ग्रामीणों के साथ मिलकर कलेक्ट्रेट पर व्यापक जन आंदोलन करेगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी जल निगम और जिला प्रशासन की होगी。0
0
Report
जहाजपुर अस्पताल परिसर में वर्षों से पड़े सरकारी वाहन कबाड़खाने बने, सफाई की मांग तेज
Noida, Uttar Pradesh:जिला भीलवाड़ा जहाजपुर अस्पताल परिसर बना कबाड़खाना, वर्षों से खड़े सरकारी वाहनों के नीचे फैली गंदगी। जहाजपुर उपजिला चिकित्सालय परिसर में वर्षों से बेकार पड़े सरकारी वाहन प्रशासनिक लापरवाही की कहानी बयां कर रहे हैं। अस्पताल परिसर में राजीव गांधी ग्रामीण मोबाइल मेडिकल यूनिट, 108 एम्बुलेंस, 104 सेवा वाहन, चिकित्सा अधिकारी की महिंद्रा बोलेरो तथा टेंपो ट्रैक्स क्रूजर सहित कई वाहन लंबे समय से निष्क्रिय अवस्था में खड़े हैं। इनके नीचे सूअरों और आवारा कुत्तों द्वारा गंदगी फैलाई जा रही है, जिससे अस्पताल परिसर की स्वच्छता और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि चिकित्सा परिसर में वर्षों से खड़े इन अनुपयोगी वाहनों को हटाने की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। वाहनों के आसपास गंदगी जमा होने से मरीजों और उनके परिजनों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल में आने वाले लोगों का कहना है कि जहां एक ओर सरकार स्वच्छता अभियान पर करोड़ों रुपये खर्च कर रही है, वहीं दूसरी ओर चिकित्सा परिसर में ऐसी स्थिति चिंताजनक है। इस संबंध में ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. भागीरथ मीणा ने बताया कि जिला स्तर से इन वाहनों के डिस्मेंटल (निस्तारण) के संबंध में जानकारी मांगी गई थी, जिसकी रिपोर्ट भेज दी गई है। उन्होंने कहा कि आगे की कार्रवाई जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी स्तर से की जाएगी तथा इन वाहनों को हटाना उनके क्षेत्राधिकार में नहीं है। अस्पताल परिसर में फैली अव्यवस्था और गंदगी को लेकर आमजन में नाराजगी है तथा लोगों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई कर परिसर को साफ-सुथरा बनाने की मांग की है।0
0
Report
Advertisement
दिल्ली दंगा साजिश केस: हाई कोर्ट ने ताहिर हुसैन की जमानत पर जवाब मांगा
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली दंगा साजिश केस- ताहिर हुसैन की जमानत याचिका पर हाई कोर्ट ने पुलिस से मांगा जवाब दिल्ली दंगों की व्यापक साजिश के मामले में आरोपी ताहिर हुसैन की जमानत याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली पुलिस से जवाब मांगा है। कोर्ट ने दिल्ली पुलिस से ताहिर की उस अर्जी पर जवाब दाखिल करने को कहा है, जिसमें उसने निचली अदालत के आदेश के खिलाफ अपील दाखिल करने में हुई 67 दिन की देरी माफ करने की मांग की है। ताहिर हुसैन ने 29 जनवरी को निचली अदालत की ओर से जमानत खारिज किए जाने के आदेश को हाई कोर्ट में चुनौती दी है। पुलिस को चार हफ्ते में जवाब दाखिल करना है।हाई कोर्ट में मामले की अगली सुनवाई 16 जुलाई को होगी। *ताहिर हुसैन पर UAPA के तहत मामला* दिल्ली पुलिस का आरोप है कि ताहिर हुसैन और अन्य आरोपी 2020 के दिल्ली दंगों के दौरान आतंकवादी गतिविधियों और हिंसा फैलाने की साजिश में शामिल थे। इसी कारण पुलिस ने इस मामले में यूएपीए (Unlawful Activities Prevention Act) जैसी सख्त धाराएं लगाई हैं। *2020 से जेल में बंद है ताहिर* दिल्ली पुलिस ने ताहिर हुसैन को मार्च 2020 में गिरफ्तार किया था। दिल्ली दंगों से जुड़े कई मामलों में वह आरोपी है। कुछ मामलों में उसे जमानत मिल चुकी है, लेकिन UAPA के तहत दर्ज मामले समेत कई मामलों में उसे अब तक जमानत नहीं मिली है। निचली अदालत ने जमानत अर्जी क्यों खारिज की? 29 जनवरी को कड़कड़डूमा कोर्ट ने यह कहते हुए उसकी अर्जी खारिज कर दी थी कि अदालत पहले ही यह राय बना चुकी है कि ताहिर हुसैन के खिलाफ पहली नजर में मामला बनता है। ऐसे में पहले की राय बदलने का कोई कारण नहीं है। कोर्ट ने कहा था कि ताहिर हुसैन को सिर्फ इसलिए जमानत नहीं दी जा सकती क्योंकि इसी मामले में कुछ अन्य आरोपियों को जमानत मिल चुकी है।0
0
Report
रीवा में 100 करोड़ की ठगी मामले पर धरने पर पीड़ित, कार्रवाई की मांग
Rewa, Madhya Pradesh:रीवा रीवा के पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बाहर आज सुबह से दर्जन भर से अधिक महिलाएं और पुरूष धरने पर बैठे हुए हैं.. आप है कि बीते 9 महीने से लगातार थाने और वरिष्ठ अधिकारियों के कार्यालयों के चक्कर लगाकर थक गए लेकिन लेडी गैंग के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया गया है जबकि लेडी ने अपने गैंग के साथ मिलकर 200 से अधिक परिवार के लोगों से तकरीबन 100 करोड़ की राशि लेकर रीवा से रफू चक्कर हो गई है. दरअसल आकला सुल्ताना उर्फ नंदा नाम की एक महिला ने 200 से अधिक लोगों को ठगी का शिकार बना डाला. पीड़ितों का आरोप है कि महिला जमीन में पैसा व्याय करने और गोल्ड में पैसा को इन्वेस्ट करने के नाम पर लोगों को 3 महीने के अंदर पैसे को डबल करने की लालच देकर किसी से 10 लाख तो किसी से 20 तो किसी से 50 50 लाख की रकम ले ली जब पैसा देने की बारी आई तो लोगों ने महिला से संपर्क कर फायदे का अपना हिस्सा मांगा तो महिला आए दिन बहाना बताती रही और एक दिन ऐसा आया कि जब महिला तकरीबन 100 करोड़ की राशि लेकर रीवा से रफू चक्कर हो गई पीड़ितों ने अपने-अपने संबंधित थानों में उक्त महिला के खिलाफ शिकायती पत्र देना शुरू किया लेकिन 9 महीने बाद भी अभी तक पुलिस ने पूरे मामले में मामला दर्ज नहीं किया.... पीड़ितों का आरोप है कि पुलिस ठगो के गैंग से मिली हुई है और यही कारण है कि ठगो के खिलाफ कोई कार्रवाई अभी तक नहीं की गई... पीड़ितों का आरोप है कि इस गैंग के पीछे किसी नेता का भी हाथ है पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बाहर बैठे धरने पर पीड़ितों ने कहा कि आज जब तक हमारी सुनवाई और ठगो के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती है तब तक हम यहां से उठने वाले नहीं है और समय आया तो हम भोपाल भी जाकर अपनी मांग को रखेंगे... वहीँ पूरे मामले को लेकर रीवा पुलिस अधीक्षक गुरु करण सिंह का कहना है कि शिकायत मिलने के बाद नगर पुलिस अधीक्षक राजीव पाठक को जांच के निर्देश दिए थे जांच करने में थोड़ी देरी लग रही है जांच उपरांत जो भी तत्व सामने आएंगे उस आधार पर आगे की कार्यवाही जाएगी...0
0
Report
नरसिंहपुर में बाइक चोरी CCTV में कैद; आरोपी की तलाश जारी
Narsinghpur, Madhya Pradesh:एंकर-नरसिंहपुर शहर में बाइक चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जनपद मैदान के सामने लगे कैमरे में एक युवक मोटरसाइकिल चोरी करते हुए दिखाई दे रहा है। जानकारी के मुताबिक ग्राम खमरिया निवासी अनंतराम रजक अपनी Hero HF Deluxe बाइक शक्ति स्वीट्स और SBI ATM के सामने खड़ी कर बाजार में सामान लेने गए थे, लेकिन लौटने पर बाइक गायब मिली। पीड़ित ने कोतवाली में शिकायत के बाद अब पुलिस अधीक्षक से वाहन बरामदगी और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच में जुटी है।0
0
Report
Advertisement
बालोद में भाजपा नेता की दबंगई का वीडियो वायरल: चार पर मामला दर्ज
Raipur, Chhattisgarh:बालोद छत्तीसगढ़ के बालोद से इस वक्त की एक बड़ी और शर्मनाक खबर सामने आ रही है, जहाँ सत्ता के नशे में चूर एक रसूखदार नेता की गुंडागर्दी कैमरे में कैद हुई है। डल्लीराजहरा में जमीन विवाद के चलते बीजेपी व्यापारी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक गोविंद वाधवानी ने मर्यादा की सारी सीमाएं लांघ दीं ये लाइव तस्वीरें गवाह हैं कि कैसे सत्ता की हनक में कानून और सिस्टम को जेब में लेकर घूमा जाता है। डल्लीराजहरा के एक सिनेमा हॉल के सामने जमीन विवाद क्या हुआ, बीजेपी के पूर्व मंडल अध्यक्ष और वर्तमान व्यापारी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक गोविंद वाधवानी का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। वाधवानी ने वहां मौजूद एक बुजुर्ग आदिवासी होटल कर्मचारी पर न सिर्फ हाथ चलाया, बल्कि उसे बेरहमी से धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया। बालोद जिले के लोग नगरी दल्ली राजहरा से भारतीय जनता पार्टी के व्यापारी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक गोविंद वाधवानी की दबंगई का मामला सामने आया है यहाँ पर एक सिनेमा के सामने जमीन के विवाद में उन्होंने एक आदिवासी व्यक्ति पर हाथ चलाए उसे धक्का मार कर गिराया वहीं जांच में पहुंचे अधिकारियों के साथ भी अभद्रता की जिसका वीडियो भी सामने आए हैं और अब इस पूरे मामले में पुलिस द्वारा चार लोगों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध किया गया है आपको बता दें जिस बुजुर्ग आदिवासी पर उसने हाथ चलाया वह एक होटल का कर्मचारी था इसके बाद से होटल के मालिक होटल के कर्मचारियों सहित एक अन्य व्यक्ति ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। मीडिया को मिले इस एक्सक्लूसिव वीडियो में भाजपा नेता की दबंगई स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है इस जगह पर एक आदिवासी ज्योति भी है जिसके सामने ही अभद्र तरीके से भाजपा नेता द्वारा गाली गलौज किया जा रहा है, संस्कृति परंपरा और व्यवहार की दुहाई देने वाली पार्टी के नेताओं का चेहरा सामने आ रहा है। ये वहीं नेता है जिसने तत्कालीन डॉक्टर रमन सिंह की सरकार के दौरान पुलिस उप निरीक्षक के गिरेबां पर हाथ डाला था झड़प हुई थी जिसके बाद अपराध पंजीबद्ध हुआ पहले तो नेता जी थाने गए फिर पुलिस की खातिरदारी के बाद अस्पताल पहुंचे नौबत हाथ पैर मालिश तक भी आ गई थी अब फिर से पूर्व मंडल अध्यक्ष और वर्तमान व्यापारी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक गोविंद वाधवानी की दबंगई का मामला सामने आया है अब देखना यह होगा कि पुलिस द्वारा किस तरह की कार्रवाई पूरे मामले में की जाती है। 4 लोगों के खिलाफ दर्ज मामला जमीन विवाद से जुड़े इस पूरे घटनाक्रम के बाद तीन व्यक्तियों द्वारा लिखित शिकायत थाने में दर्ज कराई गई थी जिसके बाद से पुलिस ने भी मामले में तत्परता दिखाई को नगरी दल्ली राजहरा के नगर पुलिस अधीक्षक विकास पतले ने बताया कि चार लोगों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध किया गया है जांच की जा रही है और आगे इस मामले में कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
सहारनपुर रेलवे स्टेशन क्षेत्र में पानी की टंकी से गिरकर युवक की मौत।
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर रेलवे स्टेशन क्षेत्र में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में एक युवक की पानी की टंकी से गिरकर मौत हो गई। घटना थाना कुतुबशेर क्षेत्र में आरएमएस कार्यालय के सामने रेलवे क्वार्टरों के बीच बनी पानी की टंकी के पास हुई। सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार भीषण गर्मी के चलते युवक रात में टंकी के ऊपर सो गया था। आशंका है कि नींद में करवट बदलते समय उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर पड़ा। ऊंचाई से गिरने के कारण उसे गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची कुतुबशेर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और युवक की शिनाख्त के प्रयास जारी हैं।0
0
Report
हाईकोर्ट ने NHM एकाउंटेंट की सेवा समाप्ति रद्द कर पूर्व सुनवाई अनिवार्य ठहराई
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। बिलासपुर हाईकोर्ट ने किया आदेश कहा कारण बताओ नोटिस एवं सुनवाई का अवसर दिए बिना सेवा समाप्त करना प्राकृतिक न्याय सिद्धांतों के विपरीत है। इसके साथ ही कोर्ट ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के अंतर्गत कार्यरत एकाउंटेंट की सेवा समाप्ति के आदेश को निरस्त कर दिया है। याचिकाकर्ता हरनारायण कुम्भकार राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, जिला कोरबा में एकाउंटेंट के पद पर कार्यरत थे। उनकी सेवाएं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कोरबा ने 6 मई 2026 को समाप्त कर दी थी। उक्त आदेश को चुनौती देते हुए हाईकोर्ट में रिट याचिका प्रस्तुत की गई।सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता ने कोर्ट को बताया कि सेवा समाप्ति से पूर्व याचिकाकर्ता को न तो कोई कारण बताओ नोटिस दिया गया और न ही सुनवाई का अवसर प्रदान किया गया। उन्होंने यह भी तर्क दिया कि एनएचएम की मानव संसाधन नीति-2018 के अनुसार कार्य असंतोषजनक पाए जाने की स्थिति में किसी भी कर्मचारी की सेवा समाप्त करने से पहले उसे सुनवाई का अवसर देना अनिवार्य है। अधिवक्ता ने इस संदर्भ में पूर्व में पारित एक निर्णय का भी हवाला दिया।राज्य शासन एवं एनएचएम की ओर से अधिवक्ताओं ने सेवा समाप्ति आदेश का समर्थन करते हुए कहा कि याचिकाकर्ता को कार्य में सुधार के लिए पूर्व में नोटिस दिया गया था۔ कार्य में अपेक्षित सुधार नहीं होने के कारण सक्षम प्राधिकारी ने सेवा समाप्ति की कार्रवाई की।मामले की सुनवाई के पश्चात न्यायमूर्ति बीडी गुरु ने अभिलेखों का अवलोकन करते हुए पाया कि याचिकाकर्ता को प्रभावी सुनवाई का अवसर नहीं दिया गया तथा सेवा समाप्ति से पूर्व आवश्यक प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया। न्यायालय ने माना कि यह कार्रवाई प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों के विरुद्ध है और 6 मई 2026 के सेवा समाप्ति आदेश को निरस्त करते हुए याचिका स्वीकार कर ली।0
0
Report
Advertisement
रोहित की दर्दनाक सड़क दुर्घटना: 19 वर्षीय युवक की मौत, अज्ञात वाहन की तलाश शुरू
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर।सकरी थाना क्षेत्र में मंगलवार तड़के हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक पैदल अपने घर लौट रहा था, तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भीषण था कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार सकरी के सूर्यवंशी मोहल्ला निवासी 19 वर्षीय रोहित सूर्यवंशी, नेशनल हाईवे स्थित यादव ढाबा में काम करता था और वहीं रहता भी था। वह ढाबे से पैदल अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान पुराना बटालियन रोड स्थित सकरी बाईपास मार्ग पर किसी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में रोहित को गंभीर चोटें आईं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही परिजन और सकरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की असमय मौत से परिवार में शोक का माहौल है। पुलिस ने मर्ग कायम कर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।0
0
Report
बिलासपुर के जू में गर्मी से बचाने के लिए टाइगर-तेंदुए के लिए कूलर-स्प्रिंकलर
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर के कानन पेंडारी जू प्रबंधन ने भीषण गर्मी के बीच वन्य प्राणियों के स्वास्थ्य और आराम को सुरक्षित रखने के लिए एक व्यापक समर केयर प्लान लागू किया है। आज 10 जून तक भी गर्मी से राहत नहीं मिली है इसके तहत टाइगर और तेंदुए जैसे मांसाहारी जीवों के बाड़ों में कूलर, स्प्रिंकलर और अतिरिक्त पानी की टंकियां लगाई गई हैं, जिससे तापमान नियंत्रित रहता है और जानवर खुद को ठंडा रख पाते हैं। बाड़ों के वातावरण को सुखद बनाने के साथ-साथ जानवरों की डाइट में भी बदलाव कर उन्हें तरल और ठंडी तासीर वाला भोजन दिया जा रहा है, ताकि वे निर्जलीकरण (डिहाईड्रेशन) से बचे रहें। जू प्रबंधन की मेडिकल टीम लगातार इन जानवरों की गतिविधियों और स्वास्थ्य पर निगरानी बनाए हुए है, ताकि बढ़ते तापमान का उन पर कोई विपरीत प्रभाव न पड़े......0
0
Report
यूपी सरकार: कानून के साथ पीड़ित महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए योजनाओं पर जोर
Noida, Uttar Pradesh:ये इनपुट नेशनल के लिये है । योगी सरकार का मानना है कि सिर्फ कानून बनाना ही काफी नहीं है... बल्कि पीड़ित महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना भी उतना ही जरूरी है। यही वजह है कि अब तीन तलाक पीड़िताओं और एसिड अटैक सर्वाइवर्स को सरकारी योजनाओं का लाभ प्राथमिकता के आधार पर देने की तैयारी की जा रही है... ताकि उनका जीवन सुरक्षित, सम्मानजनक और आत्मनिर्भर बन सके。0
0
Report
Advertisement
सहसवान में जमीन विवाद के कारण युवक पानी की टंकी पर चढ़ा, प्रशासन अलर्ट
Budaun, Uttar Pradesh:सहसवान तहसील में हाईवोल्टेज ड्रामा: जमीन विवाद को लेकर पानी की टंकी पर चढ़ा युवक, प्रशासन अलर्ट बदायूं जिले की सहसवान तहसील बुधवार को उस समय सुर्खियों में आ गई, जब जमीन विवाद से नाराज एक युवक तहसील परिसर स्थित पानी की ऊंची टंकी पर चढ़ गया। युवक के टंकी पर चढ़ते ही तहसील परिसर में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। जानकारी के अनुसार युवक की पहचान जितेंद्र यादव निवासी रसूलपुर कलां, थाना जरीफनगर के रूप में हुई है। शुरुआती तौर पर मामला जमीन की पैमाइश और राजस्व विभाग से जुड़े विवाद का बताया जा रहा है, हालांकि युवक के नीचे उतरने के बाद ही पूरे मामले की स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी। घटना की सूचना मिलते ही तहसील प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंच गई। कई घंटों से युवक कड़कड़ाती धूप में टंकी पर बैठा हुआ है। तहसीलदार लगातार माइक के माध्यम से युवक को समझाने और नीचे उतारने का प्रयास कर रहे हैं। प्रशासन की ओर से उसकी शिकायतों पर कार्रवाई और मांगों को सुनने का आश्वासन भी दिया जा रहा है, लेकिन युवक फिलहाल नीचे उतरने को तैयार नहीं है। मौके पर सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। तहसील परिसर में लोगों की भारी भीड़ जुटी हुई है और हर कोई पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है। फिलहाल प्रशासन की प्राथमिकता युवक को सुरक्षित नीचे उतारने की है। वहीं युवक के नीचे आने के बाद ही यह साफ हो सकेगा कि जमीन विवाद का वास्तविक कारण क्या है और उसने इतना बड़ा कदम आखिर क्यों उठाया。0
0
Report
जहाजपुर के उपजिला अस्पताल का निरीक्षण: दवा आपूर्ति व ऑपरेशन थिएटर पर विधायक मीणा की समीक्षा
Noida, Uttar Pradesh:जिला भीलवाड़ालोकेशन –जहाजपुर विधायक गोपीचंद मीणा ने उपजिला चिकित्सालय जहाजपुर का दौरा कर अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा भर्ती मरीजों की कुशलक्षेम पूछी। इस दौरान उन्होंने फार्मासिस्ट से दवाइयों की उपलब्धता एवं सरकारी सप्लाई व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। विधायक ने कहा कि मरीजों को आवश्यक दवाइयों की किसी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने फार्मासिस्ट से पूछा कि यदि सरकार की ओर से दवा आपूर्ति में किसी प्रकार की परेशानी आ रही हो तो उसकी जानकारी तत्काल उपलब्ध कराई जाए, ताकि उसका समाधान कराया जा सके। निरीक्षण के दौरान विधायक ने ऑपरेशन थिएटर की व्यवस्थाओं की भी जानकारी ली। सीएचसी प्रभारी एवं नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. दिलीप मीणा ने बताया कि पिछले माह शुरू हुए ऑपरेशन थिएटर में अब तक 26 मरीजों की आंखों के सफल ऑपरेशन किए जा चुके हैं। वहीं अस्पताल में पिछले माह 74 तथा चालू माह में अब तक 32 सोनोग्राफी की जा चुकी हैं। विधायक गोपीचंद मीणा ने वार्डों में भर्ती मरीजों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा उपचार संबंधी फीडबैक प्राप्त किया। उन्होंने मरीजों से कहा कि यदि किसी भी स्तर पर चिकित्सा कर्मियों द्वारा लापरवाही बरती जा रही हो तो इसकी जानकारी अवश्य दें। इस दौरान चिकित्सा प्रभारी डॉ. दिलीप मीणा, डॉ. नईम अख्तर सहित अन्य चिकित्सा कर्मी उपस्थित रहे।0
0
Report
बृजभूषण सिंह गोंडा पहुंचे, पेपर लीक पर कड़ी कार्रवाई का संकेत
Gonda, Uttar Pradesh:गोंडा जिले के कैसरगंज से पूर्व भाजपा सांसद व पूर्व भारतीय कुश्ती संघ राष्ट्रीय अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह 10 दिन दिल्ली दौरे के बाद गोंडा पहुंचे हैं। वहां उन्होंने आज अपने पैतृक निवास विश्नोहरपुर में मीडिया से बात करते हुए श्री राम मंदिर दान पात्र में घपले पर बड़ा बयान दिया है। बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि मैं बहुत कमजोर आदमी हु इस मुद्दे पर में सत्य बोल दूंगा तो बहुत परेशानी में आ जाऊंगा। क्योंकि वह बहुत बड़े लोग हैं सत्य बोलने की हिम्मत मेरे अंदर नहीं है समय आएगा तो बोलेंगे। वही नीट पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का बचाव करते हुएकहा कि किसी मंत्री या शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफ़ा दे दे तो क्या कोई गारंटी ले सकता है। कि पेपर लीक नहीं होगा सब सभी सही हो जाएगा पेपर लीक में एक सिस्टम काम करता है आप कह सकते हैं कि में अधिकारी और कर्मचारी का है। इसमें मंत्री जाकर के हर जगह रखवाली नहीं कर सकता है मेरा यह बयान बहुत लोगों को बुरा लग सकता है। लेकिन कुछ बड़े अधिकारियों पर गाज गिरी है जब तक अधिकारियों पर गाज नहीं गिरेगी यह सिस्टम ठीक नहीं हो सकता मुझे उम्मीद है। यह सरकार सिस्टम कठोर कार्रवाई करेगी, जो जम्मू कश्मीर और बंगाल की समस्या को ठीक कर सकता है यह सिस्टम जो है पेपर लीक कैसे सिस्टम को वर्तमान सरकार तोड़ेगी। बृजभूषण शरण सिंह काफी दिनों बाद दिल्ली से अपने आवास गोंडा तो उन्होंने कहा कि मैं दिल्ली गया था जो महिला पहलवानों ने रायता फैलाया था उसकी को समेटने में लगा हुआ हूं। वहीं राहुल गांधी पर निशाना रखते हुए कहा कि जब तक कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी हैं बीजेपी की कोई दिक्कत नहीं है। बीजेपी नेता बृजभूषण शरण राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी की बातों को कोई सीरियस नहीं लेता है कि राहुल गांधी कांग्रेस के नेता है हमारे देश का दुर्भाग्य जब तक राहुल गांधी जी कांग्रेस का नेतृत्व करते रहेंगे गलत बयान बाजी करते रहेंगे गाली देते रहेंगे सीरियस नहीं होंगे तब तक भारतीय जनता पार्टी के सामने कोई दिक्कत नहीं है राहुल गांधी वही करते हैं जो पार्टी चाहती है। बंगाल में शुभेंदु सरकार पर बोले बृजभूषण शरण सिंह 10 दिन में 20 दिन में बंगाल में सरकार की परफॉर्मेंस देख नहीं सकते जिस तरीके से वहां पर भगदड़ मची है। यह भगदड़ नेताओं की नहीं है लगातार 60 से 70 वर्षों से कांग्रेस के समय में भी यही माहौल रहा जो ममता के सरकार में माहौल रहा था। Jyoti Basu के समय में यही माहौल रहा यानी कि एक ऐसा पक्ष था जो लगातार दबाया गया है भारतीय जनता पार्टी के नेता अमित शाह बधाई के पात्र हैं। उन्होंने पत्थर पर दुब उगाने का काम किया है अपने आप में जो भगदड़ मची है यही प्रणाम है कि लोग कितना त्रस्त थे जनता को छोड़ दीजिए ममता सरकार के नेता त्रस्त थे। तुलसीदास की चौपाई को कहते हुए बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि आज एक वर्ग ऐसा है आजादी के बाद से लगातार त्रस्त किया गया है。0
0
Report
Advertisement
