शाहपुर पुलिस द्वारा सीएम राईज़ स्कूल की छात्राओं को पुलिस थाना का भ्रमण कराया गया। जहां पर थाना प्रभारी श्री अखिलेश मिश्रा द्वारा छात्राओं को देश के स्वतंत्रता आंदोलन, राष्ट्रध्वज तिरंगा, हर घर तिरंगा अभियान के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। बच्चों को अपने घरों पर तिरंगा फहराने, देश की आज़ादी एवं महापुरुषों के बारे में अधिक से अधिक पढ़ने की समझाइश दी गई। छात्राओं को थाने का भ्रमण कराकर पुलिस की कार्यशैली के बारे में भी जानकारी दी गई।