icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बाढ़ के पानी में डूबकर 16 वर्षीय युवती की मौत, शव बरामद

Munger, Bihar:बाढ़ के पानी में डूबने से 16 वर्षीय युवती की मौत हो गई। मुंगेर: बरियारपुर प्रखंड के गंगा पार स्थित झौवा बहियार पंचायत में बाढ़ के पानी में डूबने से 16 वर्षीय युवती की मौत हो गई। मृतका की पहचान झौवा बहियार निवासी डोमन पासवान की पुत्री प्रीतम कुमारी के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में मातम का माहौल है, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि प्रीतम कुमारी बाढ़ के पानी में डूब गई थी। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों और आपदा मित्रों ने उसकी तलाश शुरू की। बाढ़ के पानी में काफी खोजबीन के बाद भी जब युवती का पता नहीं चला तो गोताखोरों की मदद ली गई। कई घंटे की मशक्कत के बाद गोताखोरों ने युवती का शव बरामद कर लिया। शव की तलाश और बरामदगी में गोताखोर हिमांशु कुमार, करण कुमार, राकेश कुमार, नवनित कुमार और सौरव कुमार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आपदा मित्रों और स्थानीय लोगों की मदद से शव को पानी से बाहर निकाला गया। घटना की सूचना मिलने पर हरनिमार थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। वहीं, घटना के बाद मृतका के परिवार में चीख-पुकार मची हुई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से बाढ़ प्रभावित इलाकों में लोगों की सुरक्षा के लिए अतिरिक्त सावधानी और निगरानी की मांग की है।
0
0
Report

मधुबनी में फर्जी पासपोर्ट गैंग का पर्दाफाश, 63 पासपोर्ट समेत 4 गिरफ्तार

Madhubani, Bihar:एंकर मधुबनी पुलिस ने फर्जी पासपोर्ट व वीजा गिरोह का किया पर्दाफाश।चार शातिर गिरफ्तार। 62 पासपोर्ट, बाइक, मोबाइल जब्त।घोघरडीहा थाना ने हनुमान चौक के पास की कार्रवाई। गिरोह ने रूस, गल्फ कंट्री में नौकरी लगवाने का झांसा देकर दर्जनो युवाओं से लाखो की ठगी की है। एसएसपी योगेंद्र कुमार ने बताया पुलिस विशेष वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी तभी शत्रुपट्टी की ओर से आ रहे एक बाइक पर सवार दो व्यक्ति पुलिस टीम को देखकर बाइक घुमाकर भागने लगा। पुलिस बल द्वारा घेराबंदी कर दोनो को पकड़ लिया गया। पकड़े गए व्यक्तियों की पहचान इरशाद एवं रफी अहमद के रूप में हुई। उनके पास मौजूद काले रंग के बैग और बाइक की तलाशी लेने पर बैग से देश के विभिन्न राज्यों एवं जिलों से निर्गत कुल 63 मूल पासपोर्ट, मोबाइल सहित अन्य सामान बरामद हुआ। पूछताछ में इरशाद ने बताया कि उसके पिता मो आरजू द्वारा गांव के ग्रामीण डाक सेवक अदनान हुसैन के पते पर देश के अलग-अलग हिस्सों से विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर पासपোর্ট मंगवाए जाते हैं। इसके बाद वे दोनों इन पासपोर्ट्स को पटना एवं कानपुर के एजेंटों मयंक व श्रवण तक पहुंचाने का काम करते हैं। पुलिस टीम द्वारा तत्काल सघन छापामारी करते हुए मुख्य सरगना मो आरजू और डाककर्मी अदनान हुसैन को भी उनके घरों से गिरफ्तार कर लिया गया ।उनके पास से 2 मोबाइल फोन जब्त किए गए। पूछताछ में आरजू ने बताया कि रूस में रहने के दौरान वह अंतरराष्ट्रीय एजेंटों के संपर्क में आया था। डाककर्मी की मिलीभगत से नौकरी का प्रलोभन देकर पासपोर्ट मंगाता था तथा प्रति पासपोर्ट 2-2 लाख रूपया लेकर टूरिस्ट वीजा पर अवैध रूप से विदेश भेजता था। साथ ही अन्य लोगों के नाम पर फर्जी पासपोर्ट व दस्तावेज तैयार कर तस्करी का सिंडिकेट चला रहा था। इस संदर्भ में घोघरडीहा थाना द्वारा प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार चारों अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस द्वारा गिरोह से जुड़े पटना व कानपुर के एजेंटों की गिरफ्तारी हेतु कार्रवाई की जा रही है。 गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान किशनी पट्टी गांव निवासी इरशाद और आरजू ,शत्रुपट्टी गांव निवासी रफी अहमद व अदनान के तौर पर हुई है। पुलिस अंतरराज्यीय गिरोह के नेटवर्क को खंगालने में जुट गई है。 बाइट योगेंद्र कुमार SSP मधुबनी
0
0
Report

विषैले सांप के डंस से चार वर्षीय बच्चे की मौत, मौसी की हालत गंभीर

Munger, Bihar:विषैले सांप के डंसने से चार वर्षीय बच्चे की मौत, मौसी की हालत गंभीर। असरगंज थाना क्षेत्र के चाखंड गांव की घटना, मायागंज अस्पताल में चल रहा इलाज। मुंगेर: असरगंज थाना क्षेत्र की अमैया पंचायत के चाखंड गांव में विषैले सांप के डंसने से चार वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। वहीं, उसकी 19 वर्षीय मौसी की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसका इलाज मायागंज अस्पताल में ऑक्सीजन पर चल रहा है। परिवार ने बताया कि चौरगांव पंचायत के माछीडीह निवासी विकास कुमार का चार वर्षीय पुत्र शिवम कुमार अपनी नानी के घर चाखंड में रहता था। रात में वह अपनी मां और मौसी के साथ सोया था। करीब दो बजे मौसी रेशम कुमारी के पैर में झुनझुनी होने लगी। देखने पर पैर से खून बहता मिला। कुछ देर बाद उसके पूरे शरीर में दर्द और झुनझुनी होने लगी। इसी दौरान शिवम की तबीयत भी बिगड़ने लगी। परिवार ने दोनों को आनन-फानन में अनुमंडलीय अस्पताल तारापुर पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान शिवम की मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। मालूम हो कि मृतक के पिता बल्लबगढ़ में मजदूरी करता है। परिवार के अनुसार, सुबह करीब चार बजे तक बच्चा बात कर रहा था, लेकिन इसके बाद वह बेहोश हो गया। बच्चे की मां मीनू कुमारी ने बताया कि रात में वे लोग मेला देखने गए थे। लौटकर सोने के बाद घटना हुई। सांप दिखाई नहीं दिया। परिवार ने घर में बिस्तर आदि हटाकर उसकी तलाश की, लेकिन कुछ नहीं मिला। मृतक की मां ने बताया कि एक बेटा और एक बेटी है। मृतक की चाची ललिता देवी ने बताया कि बच्चे के मौसी की हालत भी गंभीर है। वह ऑक्सीजन पर है।
0
0
Report
Advertisement

धनबाद SNMMCH में मौत के पीछे बिजली आउटेज नहीं: मंत्री का स्पष्ट जवाब

Dhanbad, Jharkhand:सड़क दुर्घटना में घायल स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी के चाचा का इलाज धनबाद के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। इसी सिलसिले में सोमवार को स्वास्थ्य मंत्री धनबाद पहुंचे। अस्पताल में परिजनों से मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था और धनबाद के SNMMCH को लेकर भाजपा के आरोपों पर पलटवार किया। धनबाद के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल SNMMCH के सर्जिकल आईसीयू में बिजली चले जाने के दौरान आदिवासी महिला की मौत के मामले पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि महिला की मौत बिजली जाने के कारण नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच कराई जा रही है और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चलेगा। मंत्री ने स्पष्ट कहा कि जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। भाजपा द्वारा राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था को कुव्यवस्था बताए जाने पर डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि सरकार बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था देने की दिशा में काम कर रही है, लेकिन भाजपा अच्छी व्यवस्था को भी कुव्यवस्था बताकर सरकार को बदनाम करने का प्रयास कर रही है। स्वास्थ्य मंत्री ने धनबाद के स्वास्थ्य क्षेत्र में सरकार की योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि पिछले 14 वर्षों से सुपर स्पेशलिटी सेवा तैयार होने के बावजूद शुरू नहीं हो सकी है। अब सरकार इसे अपने स्तर से शुरू करने की दिशा में काम कर रही है और जल्द ही सेवा शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि धनबाद को जल्द एक और मेडिकल कॉलेज देने की तैयारी है। इसके साथ ही मेडिकल कॉलेज में MBBS की सीटों को 100 से बढ़ाकर 150 किया गया है, जिसे उन्होंने बड़ी उपलब्धि बताया। डॉ इरफान अंसारी स्वास्थ्य मंत्री झारखंड। स्वास्थ्य मंत्री ने धनबाद के स्वास्थ्य क्षेत्र में सरकार की योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि पिछले 14 वर्षों से सुपर स्पेशलिटी सेवा तैयार होने के बावजूद शुरू नहीं हो सकी है। अब सरकार इसे अपने स्तर से शुरू करने की दिशा में काम कर रही है और जल्द ही सेवा शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि धनबाद को जल्द एक और मेडिकल कॉलेज देने की तैयारी है। इसके साथ ही मेडिकल कॉलेज में MBBS की सीटों को 100 से बढ़ाकर 150 किया गया है, जिसे उन्होंने बड़ी उपलब्धि बताया। फाइनल भीओ --- वही मंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य धनबाद समेत पूरे झारखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाना है और आने वाले समय में लोगों को बेहतर चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
0
0
Report

धरमजयगढ़ में छात्राओं के सामने अश्लील वीडियो बनाकर पोस्ट करने पर युवक तलब

Darogapara, Chhattisgarh:धरमजयगढ़ क्षेत्र में स्कूल से घर लौट रही छात्राओं के सामने अश्लील गाना गाकर रील बनाने और उसे इंस्टाग्राम पर पोस्ट करने का मामला सामने आया है. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने की जानकारी मिलने पर एसडीओपी सिद्धांत तिवारी ने मामले को संज्ञान में लिया. पुलिस ने इंस्टाग्राम आईडी के आधार पर जयदेव मंडल निवासी धरमजयगढ़ कॉलोनी को तलब कर पूछताछ की. पूछताछ में युवक ने अपने मोबाइल से वीडियो बनाना स्वीकार किया. पुलिस ने युवक को सोशल मीडिया के जिम्मेदाराना इस्तेमाल की कड़ी समझाइश दी. उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं और छात्राओं को असहज करने वाले अशोभनीय कृत्य का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर प्रसारित करना उचित नहीं है. पुलिस की समझाइश के बाद युवक ने अपने कृत्य पर माफी मांगी और भविष्य में ऐसी घटना दोबारा नहीं करने का भरोसा दिया. पुलिस ने सोशल मीडिया का उपयोग सकारात्मक, जिम्मेदार और कानून के दायरे में रहकर करने की हिदायत दी.
0
0
Report
Advertisement

चौधरपुर क्षेत्र में बिजली चेकिंग में दस घरों में पकड़ी गई बिजली चोरी

DILSHAD KHANDILSHAD KHANFollow7m ago
Chak Payanti Urf Gauspur, Uttar Pradesh:चौधरपुर बिजली विभाग की टीम ने सोमवार सुबह चेकिंग अभियान चलाकर दस घरों में बिजली चोरी पकड़ी। टीम ने मौके पर विद्युत कनेक्शनों और मीटरों की जांच की। एसडीओ परिवर्तन रामलखन के नेतृत्व में जेई शैलेन्द्र कुमार सिंह, लाइनमैन हरेंद्र, रिजवान, पंकज और जाविर की टीम ने सुबह चौधरपुर क्षेत्र में चेकिंग की। इस दौरान रियाजुल, अखलाक, रजि, हनीफ, रफी, निजाम, मुन्ने खां, नाजिम, विनोद, इकरार और हुसैन के घरों में बिजली चोरी पकड़े जाने की बात सामने आई। जेई शैलेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि बिजली चोरी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। जांच के दौरान बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report
Advertisement

टीपू सुल्तान नाम पर विवाद: मुसलमान बहुल वार्ड में पार्क का नामकरण चर्चा में

Mumbai, Maharashtra:Samajwadi Party ki Ex-Nagarsevak Rukhsana Sheikh टीपू सुल्तान गार्डन के नाम पर बोलीं एक्स-नगरसेविका रुखसाना शेख देखिए 2017 में जब हम इलेक्शन जीते तो हमारे वार्ड में एक भी गार्डन नहीं था और बच्चों की तादाद हमारे वार्ड में बहुत है। तो मैंने पूरी कोशिश की और 2017 के बाद जब नया आराखड़ा आया, रिजर्वेशन, तो उसमें गार्डन का रिजर्वेशन मेरे वार्ड में था और वो प्लॉट ऑलरेडी डंपिंग वालों ने पूरी तरह एनक्रोच करके रखा था, उधर कचरा डंप होता था, बहुत तरीके की गंदगी थी। तो मैंने वो गार्डन किसी तरह से न्यू डेवलप करवाया और उसके बाद में ये विषय आया कि इसपे नाम क्या रखा जाए? तो नाम रखने के लिए 2021 में मैंने जब प्रस्ताव डाला तो हमारी बेसिकली जो नगरसेवक होते हैं वो ये कोशिश करते हैं कि जो हमारे एरिया की पॉपुलेशन है उस तरीके का नाम रखा जाए। तो माइनॉरिटीज हमारे एरिया में ज्यादा है, 80 प्रतिशत, तो हमने टीपू सुल्तान नाम प्रस्ताव का रखा और एरिया में भी बड़ी खुशी थी कि टीपू सुल्तान का नाम सबको पसंद आया। लेकिन आज मैं देख रही हूं कि उस टाइम भी बहुत विवाद हुआ कि टीपू सुल्तान नाम नहीं रखना है और कल मैंने सुना कि भाई टीपू सुल्तान एक विवादित नाम है, अफसोस हुआ जो शेर-ए-मैसूर टीपू सुल्तान जिनका नाम है, जिन्होंने मिसाइल बनाई, रॉकेट बनाया, शुरुआत उनसे ही हुई है। अंग्रेजों के खिलाफ लड़े, ईस्ट इंडिया कंपनी से लड़े तो अंग्रेजों को भगाने में एक बहुत बड़ा रोल जिनका रहा, उसको, उस नाम को आप विवादित नाम बोलते हैं तो ये हमारे देश का दुर्भाग्य है कहीं ना कहीं। हिंदू-मुस्लिम की जो राजनीति है वो यहां पे दर्शाती है。 अगर ये नाम, अगर मेरे वार्ड का, यकीन जानिए अगर मेरे वार्ड में हिंदू पॉपुलेशन होती तो मैं छत्रपति शिवाजी नाम रखती। लेकिन माइनॉरिटी इलाके में अगर एक मुस्लिम का नाम हमने सजेस्ट किया तो उसको विवादित नाम बोल के प्रस्ताव खारिज कर दिया गया तो ये गलत है。 कहीं ना कहीं जितने सम्मानीय लोग हैं, जितने प्रशासन के लोग हैं, मैं समझती हूं वो सारे लोग एक बार बैठना चाहिए और इसपे एक कायदे की चर्चा होनी चाहिए कि विवाद किस तरीके का है। क्योंकि हर दौर का, जब ये इतने विवादित थे तो आप देखेंगे कि संविधान की बुक में रानी लक्ष्मीबाई और टीपू सुल्तान जी का फोटो है, बाकायदा उनके बारे में लिखा हुआ है। हम लोग छोटे थे, हमने अपनी हिस्ट्री में उनका पूरा-पूरा लेसन होता था कि वो कितने बहादुर थे, अंग्रेजों से कैसे लड़े。 और कई मंदिरों को उन्होंने डोनेशन दिया है, मुसलमान होने के बावजूद भी मंदिरें तामीर किए। तो हिंदू-मुस्लिम और भेदभाव की लड़ाई ना करते हुए, एक सेक्युलर फ्रीडम फाइटर थे, उनका नाम गार्डन को देना चाहिए, यही हमारी मांग है.
0
0
Report

सनलाइट कॉलोनी में नॉर्थ ईस्ट के म्यूज़िशियन टीचर की हत्या, आरोपियों की गिरफ्तारी

New Delhi, Delhi:साउथ ईस्ट दिल्ली के सनलाइट कॉलोनी थाना इलाके में नॉर्थ ईस्ट के रहने वाले एक म्यूज़िक टीचर की बेरहमी से बदमाशों ने पीट-पीट कर हत्या कर दी. मृतक की पहचान 54 वर्षीय विक्रम सिंह के रूप में हुई, जो दिल्ली के किलोकरी गांव में रहते थे. पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच की जा रही है. घटना बीती रात 12 से 1 के बीच की बताई जा रही थी. घटना सनलाइट कॉलोनी थाना इलाके के किलोकरी गांव की है, जहां कई वर्षों से मृतक अपने परिवार के साथ रहते थे. बीते रविवार और सोमवार की देर रात कुछ युवकों का समूह शराब पीकर हल्ला कर रहा था; विक्रम सिंह बाहर आकर उन्हें समझाने की कोशिश करते, इसी बात को लेकर बदमाशों ने उन पर जानलेवा हमला किया और 67 की संख्या में बदमाशों ने पत्थर-लाठी से पिटाई की; अस्पताल ले जाते समय उन्होंने दम तोड़ दिया. विक्रम सिंह मूल रूप से असम के रहने वाले थे. कई स्कूलों में म्यूज़िक की क्लास लेते थे. उम्र 54 वर्ष. परिवार ने सनलाइट कॉलोनी थाना में मामला दर्ज करवाया है कि हम नॉर्थ ईस्ट के लोग राजधानी में सुरक्षित नहीं हैं और आरोपी सभी को कड़ी सजा मिले. डीसीपी विनीत कुमार ने बताया कि 07.09.2026 को Sunlight Colony police station में GD 10A के तहत PCR कॉल मिली, मृतक किलोकारी गांव के 54 वर्षीय विक्रम सिंह के संबंध में. शुरुआती जाँच से पता चला कि मृतक रिटायर्ड म्यूज़िशियन थे और घर के सामने शोर-शराबा कर रहे डिलीवरी बॉय/ढाबा कर्मचारियों के द्वारा किए जा रहे उपद्रव पर आपत्ति जताई थी. जब विक्रम नीचे आये तो उनके साथ मुक्के-घूंसों से मारपीट की गई; अस्पताल में मौत. परिवार ने होली फैमिली हॉस्पिटल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. पुलिस ने हत्या की धाराओं के तहत FIR दर्ज की और सभी आरोपियों को हिरासत में लिया गया है (नाबालिग भी शामिल). जाँच जारी है और तथ्य सामने आएंगे.
0
0
Report
Advertisement

परंपरा की डगर पर निकला गौ-चरावन मेला, श्रीकृष्ण-बलराम के जयकारों से गूंजा जलालपुर

Jalalpur, Uttar Pradesh:अंबेडकर नगर। जलालपुर के ऐतिहासिक गौ-चरावन मेले की पारंपरिक शोभायात्रा सोमवार को नगर की सड़कों पर आस्था और लोक संस्कृति के रंग बिखेरती हुई निकली। श्री रामलीला समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र सोनी के नेतृत्व में निकली शोभायात्रा में भगवान श्रीकृष्ण, बलराम और गौ माता के प्रति श्रद्धा दिखाई दी। पलटू साहब मंदिर से शुरू हुई शोभायात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए रामलीला मैदान पहुंची, जहां आयोजन का समापन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ पलटू साहब मंदिर के महंत राम प्रसाद दास ने नंद बाबा की भूमिका निभाकर किया। इसके बाद समिति अध्यक्ष सुरेंद्र सोनी, महंत राम प्रसाद दास, मेला मंत्री बेचन पांडे, मानिकचंद सोनी और विकास निषाद ने भगवान श्रीकृष्ण, बलराम और गौ माता की विधिवत पूजा-अर्चना की। शोभायात्रा के दौरान नगर की गलियों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। जयकारों और धार्मिक माहौल के बीच लोग परंपरागत आयोजन के साक्षी बने। आयोजन से जुड़े लोगों के अनुसार गौ-चरावन मेला जलालपुर की पुरानी धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़ा है, जिसमें श्रीकृष्ण के गोकुल जीवन और गौ संस्कृति की झलक देखने को मिलती है। गौ सेवा से प्रकृति संरक्षण तक का संदेश गौ-चरावन मेले की खासियत केवल धार्मिक आयोजन तक सीमित नहीं है। भारतीय परंपरा में गाय, पशु-पक्षी, पेड़-पौधे और प्रकृति के प्रति संवेदना को जीवन का हिस्सा माना गया है। श्रीकृष्ण के गोकुल जीवन से जुड़ी कथाएं भी मनुष्य और प्रकृति के बीच इसी सह-अस्तित्व की याद दिलाती हैं। ऐसे आयोजनों के जरिए नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने के साथ जीव-जंतुओं के प्रति करुणा और प्रकृति के संरक्षण का संदेश भी मिलता है। बदलते दौर में लोक परंपराओं को जीवंत रखने वाला यह आयोजन धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक और सांस्कृतिक महत्व भी रखता है। पलटू साहब मंदिर से रामलीला मैदान तक निकली शोभायात्रा में आस्था, परंपरा और लोक संस्कृति का संगम दिखाई दिया। श्रद्धालुओं के लिए यह आयोजन जहां धार्मिक विश्वास का अवसर बना, वहीं नई पीढ़ी के लिए अपनी सांस्कृतिक विरासत को करीब से जानने का माध्यम भी बना।
0
0
Report

सरस्वती बाल मंदिर केस: बजरंग सेना का योगी को शिकायती पत्र, गिरफ्तारी की बढ़ी मांग

Fatehpur, Uttar Pradesh:सरस्वती बाल मंदिर के मृतक छात्र तेजस द्विवेदी उर्फ यशु का मामला बजरंग सेना ने डीएम और एसपी के माध्यम से सीएम योगी को सौंपा शिकायती पत्र आरोपी फरार प्रबंधक के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई की भी उठाई मांग फरार प्रबंधक राकेश त्रिवेदी की जल्द गिरफ्तारी की मांग निष्कासित तीन छात्रों को बुलाकर पूछताछ की मांग एक सप्ताह में कार्रवाई न होने पर विद्यालय घेराव की चेतावनी पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग लेकर पहुंचा बजरंग सेना परिवार नकल के आरोप में कार्रवाई के बाद छात्र की हालत बिगड़ने और मौत का मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के सरस्वती बाल मंदिर इंटर कॉलेज शिवपुरम का मामला
0
0
Report

मैनपुरी-लेखपाल पर गंभीर आरोप,तहसील परिसर में ग्रामीणों का तख्ती लेकर प्रदर्शन,निष्पक्ष जांच की मांग।

Ajay KumarAjay KumarFollow10m ago
Kanakpur, Uttar Pradesh:करहल/मैनपुरी। करहल तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत अंडनी के मजरा नगला कंश व नगला खुशाल के ग्रामीणों ने एक लेखपाल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोपों को लेकर बड़ी संख्या में ग्रामीण करहल तहसील परिसर पहुंचे और प्रदर्शन कर अपनी समस्याओं के समाधान की मांग की। ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई किए जाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि लेखपाल द्वारा उनके कार्यों में लापरवाही और मनमानी की जा रही है,जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।-आरोप प्रदर्शन के बाद ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपा।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top